जुलाई में है हरियाली तीज का त्‍योहार, देख लें विवाह मुहूर्त और बैंक अवकाश की पूरी लिस्‍ट!

जुलाई में है हरियाली तीज का त्‍योहार, देख लें विवाह मुहूर्त और बैंक अवकाश की पूरी लिस्‍ट!

जुलाई 2025: मौसम, आध्‍यात्मिक एवं ज्‍योतिषीय दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत खास और सुहावना होता है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर का सातवां महीना है और इसमें कुल 31 दिन होते हैं। इस महीने का नाम जूलियस सीज़र के नाम पर रखा गया था। इस महीने में उनका जन्‍म हुआ था। इससे पहले जुलाई के महीने को लैटिन भाषा में क्विटिलिस के नाम से जाना जाता था।

मौसम और जलवायु की दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत सुंदर होता है क्‍योंकि इस महीने में श्रावण मास आता है। यहां से तपती गर्मी खत्‍म होने लगती है और बारिश का सुहावना मौसम शुरू हो जाता है। ज्‍योतिष की दृष्टि से भी जुलाई का महीना बहुत महत्‍वपूर्ण होता है क्‍योंकि इस दौरान श्रावण मास के अलावा हरियाली तीज समेत कई बड़े व्रत-त्‍योहार आते हैं। इन त्‍योहारों में देवशयनी एकादशी, श्रावण अमावस्‍या, संकष्‍टी चतुर्थी, गुरु पूर्णिमा, कामिका एकादशी और नाग पंचमी शामिल हैं।

महीने के पहले दिन से मन में अपने भविष्‍य को लेकर कई तरह के सवाल आने लगते हैं जैसे कि करियर के लिए ये महीना कैसा रहेगा, शादी होगी या नहीं आदि। जुलाई मास के शुरू होने पर भी आपके मन में अपने भविष्‍य को लेकर प्रश्‍न उठ रहे होंगे इसलिए आपके मन को शांत करने और आपके इन सवालों का जवाब देने के लिए हम लेकर आए हैं यह जुलाई 2025 से संबंधित खास ब्‍लॉग।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस खास ब्‍लॉग में जुलाई के व्रत एवं त्‍योहारों के साथ-साथ बैंक अवकाश और विवाह मुहूर्त आदि के बारे में भी बताया गया है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि जुलाई 2025 में आपके लिए क्‍या खास है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

जुलाई 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना

जुलाई 2025 की शुरुआत पूर्वा फाल्‍गुनी नक्षत्र के अंतर्गत शुक्‍ल पक्ष की षष्‍ठी तिथि को होगी। वहीं, जुलाई 2025 का समापन चित्रा नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की सप्‍तमी तिथि पर होगा।

जुलाई 2025 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां 

हिंदू धर्म में हर एक महीने में कई व्रत एवं त्‍योहार आते हैं जिनका अपना ध‍ार्मिक महत्‍व होता है। ये त्‍योहार महीने के आकर्षण और म‍हत्‍व को बढ़ाने का काम करते हैं। आगे जुलाई 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत एवं त्‍योहारों की सूची दी गई है।

तिथिदिनपर्व व व्रत
06 जुलाई 2025रविवारदेवशयनी एकादशी
06 जुलाई 2025रविवारआषाढ़ी एकादशी
08 जुलाई 2025मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
10 जुलाई 2025गुरुवारगुरु पूर्णिमा
10 जुलाई 2025गुरुवारआषाढ़ पूर्णिमा व्रत
14 जुलाई 2025सोमवारसंकष्टी चतुर्थी
16 जुलाई 2025बुधवारकर्क संक्रांति
21 जुलाई 2025सोमवारकामिका एकादशी
22 जुलाई 2025मंगलवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
23 जुलाई 2025बुधवारमासिक शिवरात्रि
24 जुलाई 2025गुरुवारश्रावण अमावस्या
27 जुलाई 2025रविवारहरियाली तीज
29 जुलाई 2025मंगलवारनाग पंचमी

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मंगलवार से होगी जुलाई की शुरुआत

जुलाई 2025 की शुरुआत मंगलवार के दिन से हो रही है। वैदिक ज्‍योतिष में मंगलवार के दिन को अत्‍यंत शुभ माना जाता है एवं इस दिन के स्‍वामी हनुमान जी हैं। यदि आप जुलाई 2025 के पहले दिन यानी मंगलवार को कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्‍त हो सकता है और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।

  • मंगलवार के दिन बूंदी का प्रसाद चढ़ाने का बहुत महत्‍व है। आप मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद बच्‍चों में इसे जरूर बांटें। हर मंगलवार को इस उपाय को करने से नकारात्‍मक ऊर्जा का नाश होता है। इस अचूक उपाय को करने से बजरंग बली प्रसन्‍न होते हैं।
  • जुलाई के पहले दिन यानी मंगलवार को सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान कर लें। इस दिन आप लाल या केसरिया रंग के कपड़े पहन सकते हैं। आप हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी को लाल जनेऊ चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कार्यों में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं।
  • मंगलवार के दिन मारुति स्‍तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहता है। आप लगातार 40 मंगलवार तक मारुति स्‍तोत्र का पाठ करें। इससे आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

जुलाई में श्रावण मास

11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू धर्म में श्रावण मास के दौरान भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। श्रावण मास में ही रक्षाबंधन का त्‍योहार भी आता है लेकिन इस बार श्रावण मास में राखी अगस्‍त के महीने में पड़ रही है।

मान्‍यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है और सावन के सोमवार को जो भी व्‍यक्‍ति सच्‍चे मन से व्रत एवं पूजन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इससे वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहती है और सुख-समृद्धि की प्राप्‍ति होती है।

जुलाई में सावन के महीने के लिए ज्‍योतिषीय उपाय

आप अपने जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए जुलाई में पड़ रहे श्रावण मास में निम्‍न ज्‍योतिषीय उपाय कर सकते हैं:

  • अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु आप रोज़ 11 या 21 बेलपत्र लें और उसके ऊपर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिख दें। अब इन्‍हें शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे आपकी मुराद जल्‍दी ही पूरी हो जाएगी।
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो सावन के सोमवार को शिवलिंग का अनार के जूस से अभिषेक करें। आप भगवान शिव और देवी पार्वती को केसर से बनी खीर का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी।
  • वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सावन के महीने में पति-पत्नी साथ मिलकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शादीशुदा जिंदगी की सभी समस्याओं का निवारण होता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है।
  • जिन लोगों को नौकरी या व्यवसाय में कोई परेशानी आ रही है, तो वे सावन के सोमवार को देवी पार्वती को चांदी की पायल चढ़ाएं। इससे नौकरी और व्यापार की बाधाएं दूर होती हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जुलाई में होने वाले ग्रहों के गोचर

बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय: 09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर बृहस्‍पति मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं।

शनि मीन राशि में वक्री: 13 जुलाई 2025 की सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 16 जुलाई 2025 की शाम 05 बजकर 17 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

बुध कर्क राशि में वक्री: 18 जुलाई 2025 की सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं।

बुध कर्क राशि में अस्त: 24 जुलाई 2025 को रात 07 बजकर 42 मिनट पर बुध कर्क राशि में अस्त हो रहा है।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: 26 जुलाई 2025 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में जा रहे हैं।

मंगल का कन्या राशि में गोचर: 28 जुलाई 2025 को शाम 07 बजकर 02 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

जुलाई 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची

तिथिअवकाशराज्य 
03 जुलाईखर्ची पूजात्रिपुरा
06 जुलाईएमएचआईपी दिवसमिजोरम
06 जुलाईमुहर्रमचंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, सिक्किम,  गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
13 जुलाईशहीद दिवसजम्मू-कश्मीर
13 जुलाईभानु जयंतीसिक्किम
17 जुलाईयू तिरोत सिंग दिवसमेघालय
19 जुलाईकेर पूजात्रिपुरा
21 जुलाईबोनालुतेलंगाना
27 जुलाईहरतालिका तीजहरियाणा
31 जुलाईशहीद उधम सिंह शहीदी दिवसहरियाणा

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

जुलाई 2025 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथि दिनमुहूर्त
02 जुलाई 2025बुधवार07:05-13:59
04 जुलाई 2025शुक्रवार18:29-22:15
17 जुलाई 2025गुरुवार10:43-17:38
31 जुलाई 2025गुरुवार07:31-14:24 16:43-21:56

जुलाई 2025 के लिए मुंडन मुहूर्त

दिन समय 
2 जुलाई 202511:42-13:59
3 जुलाई 202507:01-13:55
5 जुलाई 202509:13-16:06
12 जुलाई 202507:06-13:1915:39-20:01
13 जुलाई 202507:22-13:15
17 जुलाई 202510:43-17:38
18 जुलाई 202507:17-10:3912:56-19:38
31 जुलाई 202507:31-14:2416:43-18:47

जुलाई मासिक भविष्यवाणी 2025: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। इस महीने(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सामान्य तौर पर काफी हद तक अनुकूल परिणाम देगा। यद्यपि इस महीने कुछ एक……(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को जुलाई में सामान्य तौर पर औसत परिणाम प्राप्‍त होंगे। जीवन के ज्यादातर पहलुओं में……(विस्तार से पढ़ें)

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य तौर पर थोड़े से कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। सूर्य का गोचर इस महीने के……(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपके लग्न या राशि के स्वामी सूर्य ग्रह……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को जुलाई के महीने में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। अधिकतर ग्रह या तो आपके पक्ष में हैं या फिर……(विस्तार से पढ़ें)

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर काफी हद तक अनुकूल हने वाला है। इस महीने सूर्य का गोचर……(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर मिले-जुले या फिर थोड़े से कमजोर परिणाम लेकर आएगा। सूर्य ग्रह का गोचर इस महीने……(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकता है। सूर्य का गोचर……(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए औसत या औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। सूर्य का गोचर इस महीने……(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सामान्य तौर पर काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। ये परिणाम औसत से बेहतर लेवल के ……(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर औसत परिणाम लेकर आ सकता है अथवा कुछ लोगों को परिणाम औसत से……(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. जुलाई महीने का नाम किस पर पड़ा है?

उत्तर. जूलियस सीज़र के नाम पर जुलाई महीने का नाम रखा गया था।

प्रश्‍न 2. जुलाई में सावन कब से शुरू हैं?

उत्तर. 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं।

प्रश्‍न 3. जुलाई में नाग पंचमी कब है?

उत्तर. 29 जुलाई, 2025 को नाग पंचमी है।

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बृहस्‍पति, करियर-शादी हर क्षेत्र में मिलेगा सुख!

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बृहस्‍पति, करियर-शादी हर क्षेत्र में मिलेगा सुख!

09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। गुरु के उदित होने से सभी राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी को गुरु के उदित होने से फायदा होगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को नुकसान होने का डर है। इस ब्‍लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं जिन्‍हें बृहस्‍पति के मिथुन राशि में उदित होने पर सकारात्‍मक परिणाम मिलने की संभावना है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

इन राशियों की बदलेगा भाग्‍य

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह आठवें तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। अब गुरु आपके दूसरे भाव में उदय हो रहे हैं। अगर आपको आय के स्रोत को लेकर कोई परेशानी आ रही थी या बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था, तो अब आपकी मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। परिवार की समस्‍याएं भी खत्‍म हो सकती हैं। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप बुजुर्गों को वस्‍त्रों का दान करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ गुरु कर्म स्थान के भी स्वामी हैं। अब वह आपके पहले भाव में उदित हो रहे हैं। आपको धन कमाने में जो समस्‍याएं आ रही थीं, अब वह समाप्‍त हो सकती हैं। यदि घर में आपकी शादी की बात चल रही है, तो अब बात तेजी से आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। पति-पत्‍नी के बीच आई दूरियां खत्‍म होंगी। आपको अपनी पर्सनल लाइफ ही नहीं बल्कि करियर में भी सकारात्‍मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप गाय को रोटी पर देसी घी लगाकर खिलाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सिंह राशि

इस राशि के पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी बृहस्‍पति हैं जो अब आपके लाभ भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको बहुत अच्‍छे परिणाम मिलने की संभावना है। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जिन लोगों का प्रेम प्रसंग चल रहा है, उनका रिश्‍ता मजबतू होगा और प्‍यार बढ़ेगा। अगर आप दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं, तो अब वह दूर हो सकती है। ससुराल वालों के साथ चल रहे मतभेद भी अब खत्‍म हो सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होती नज़र आएगी। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। आप पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी गुरु ग्रह हैं। अब बृहस्पति आपके भाग्य भाव में उदित हो रहे हैं। गुरु का उदित होना आपके लिए सकारात्‍मक साबित होगा। आपको तीर्थस्‍थल की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से किसी मंदिर या धार्मिक स्‍थान पर जाने की सोच रहे थे, तो अब वह इच्‍छा पूरी होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनका भी अब यह सपना पूरा हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप रोज़ मंदिर जाएं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने से सकारात्मक परिणाम ही मिलने चाहिए। यदि आपका स्‍वास्‍थ्‍य लंबे समय से खराब चल रहा है, तो अब उसमें सुधार आ सकता है। आपको नए सिरे से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी नहीं आएगी। परिवार की सभी समस्‍याएं दूर हो सकती हैं। मां को लेकर जो भी परेशानी थी, अब तक खत्‍म हो जाएगी। प्रॉपर्टी के मामले में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। विवाह के लिए प्रस्‍ताव आ सकता है। आपके लिए धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आप भोलेनाथ की पूजा करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बृहस्पति महाराज आपके दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पंचम भाव में उदित हो रहे हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंतित हैं, तो अब आपकी चिंता दूर हो सकती है। आपको प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने करियर में कोई बड़ा जोखिम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्‍तर पर मजबूत होंगे। पारिवारिक संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो अब वापस मिल सकते हैं। आप साधु-संतों की सेवा करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1.  बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय कब हो रहा है?

उत्तर. बृहस्‍पति 09 जुलाई को उदित होंगे।

प्रश्‍न 2. मिथुन राशि के स्‍वामी ग्रह कौन हैं?

उत्तर. इस पर बुध ग्रह का स्‍वामित्‍व है।

प्रश्‍न 3. बृहस्‍पति किस राशि में उच्‍च का होता है?

उत्तर. यह कर्क राशि में उच्‍च का होता है।

देवशयनी एकादशी पर अगले चार महीने के लिए सो जाएंगे भगवान विष्णु, जानें इस सप्ताह के व्रत-त्योहार!

देवशयनी एकादशी पर अगले चार महीने के लिए सो जाएंगे भगवान विष्णु, जानें इस सप्ताह के व्रत-त्योहार!

जून का महीना अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है और एक कदम आगे बढ़ाते हुए हम सातवें महीने जुलाई में प्रवेश कर जाएंगे। इसी क्रम में, एस्ट्रोसेज एआई “साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग” आपके लिए लेकर आया है जिसके माध्यम से हम आपको जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। ऐसे में, आपके मन में इस हफ़्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि क्या सिंगल लोगों के जीवन में दस्तक देगा प्रेम? वैवाहिक जीवन रहेगा प्रेम से भरा या रहेगा तनाव? करियर और व्यापार में आएंगे उतार-चढ़ाव या होगा अपार लाभ? क्या सुख-शांति से पूर्ण रहेगा पारिवारिक जीवन? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस लेख में प्राप्त होंगे जिसे ख़ासतौर पर आपके लिए बनाया गया है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष पर आधारित “साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग” को हमारे विशेषज्ञों ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है। यह लेख आपको न सिर्फ़ अगले 7 दिनों की जानकारी देगा, बल्कि इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाशों के बारे में भी बताएगा। इसके अलावा, जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह में जन्म लेने वाले मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरुआत करते हैं हमारा यह ब्लॉग और सबसे पहले नज़र डालते हैं इस सप्ताह के हिंदू पंचांग पर। 

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की तो, जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह का आरंभ मघा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 30 जून 2025 को होगा जबकि इस हफ़्ते का समापन अनुराधा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि अर्थात 06 जुलाई 2025 को होगा। हालांकि, इस सप्ताह कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और अनेक बैंक अवकाश भी पड़ेंगे जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे। लेकिन, अभी आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह पर्वों की तिथियों से।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में व्रत-त्योहार खुशियां और उमंग लेकर आते हैं। लेकिन फिर भी, अक्सर ऐसा कई बार होता है कि हम अपने भागदौड़ भरे जीवन में उलझने की वजह से इन महत्वपूर्ण दिनों को भूल जाते हैं। आपके इस तरह की किसी भी स्थिति का सामना न करना पड़ें और हर पर्व को धूमधाम से मना सकें इसलिए हम आपको आने वाले सप्ताह के सभी व्रत-त्योहारों की तिथियों की पूरी लिस्ट नीचे प्रदान कर रहे हैं। 

देवशयनी एकादशी (06 जुलाई 2025, रविवार): वर्ष भर में आने वाली सभी 24 एकादशी तिथियों में से सबसे महत्वपूर्ण होती है देवशयनी एकादशी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि देवशयनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान् श्रीहरि विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इन चार महीनों की अवधि को चातुर्मास कहते हैं। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित होता है। आषाढ़ माह में आने की वजह से इस एकादशी को देवशयनी एकादशी भी कहते हैं। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

ज्योतिष की दुनिया में गोचर और ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनका सीधा असर मनुष्य जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर पड़ता है। ऐसे में, ग्रहण-गोचर की जानकारी होना आपके लिए आवश्यक हो जाता है इसलिए हमारे ब्लॉग के इस सेक्शन में ग्रहण-गोचर की जानकारी आपको दी जा रही है। 

बता दें कि जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह (30 जून से 06 जुलाई, 2025) के दौरान न कोई ग्रहण लगेगा और न ही कोई ग्रह अपनी राशि, चाल या दशा में बदलाव करेगा। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

एक व्यक्ति को कभी न कभी बैंक से संबंधित कोई न कोई काम जरूर पड़ता है इसलिए आपको बैंक हॉलिडे या बैंक अवकाश के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आपका कोई काम बैंक बंद होने की वजह से न अटक सके। 

तिथिदिनअवकाशराज्य 
30 जून 2025सोमवाररेमना नीमिजोरम
6 जुलाई 2025रविवारएमएचआईपी दिवसमिजोरम
6 जुलाई 2025रविवारमुहर्रमसभी राज्य सिवाय अरुणाचल प्रदेश , आसाम, चंडीगढ़,दादर और नागर हवेली, दमन और दिऊ, गोवा, हरियाणा, केरल,मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब ,सिक्किम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं इस हफ़्ते के शुभ मुहूर्त। 

30 जून से 06 जुलाई, 2025 के शुभ मुहूर्त 

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको ग्रहण-गोचर और पर्वों की तिथियां प्रदान करने के बाद अब हम इस सप्ताह (30 जून से 06 जुलाई, 2025) के दौरान उपलब्ध शुभ मुहूर्तों के बारे में आपको बताएंगे। 

इस सप्ताह के अन्नप्राशन मुहूर्त 

जो माता-पिता अपने शिशु का अन्नप्राशन मुहूर्त संपन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो नीचे हम आपको शुभ मुहूर्त की तिथियां दे रहे हैं। 

तिथि मुहूर्त
02 जुलाई 202507:05 से 13:59
04 जुलाई 202518:29 से 22:15

इस सप्ताह के नामकरण मुहूर्त 

जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह (30 जून से 06 जुलाई, 2025) में अगर आप नामकरण संस्कार करना चाहते हैं, तो इस हफ्ते नामकरण संस्कार के लिए अनेक मुहूर्त हैं जो कि इस प्रकार हैं:

तिथि मुहूर्त
02 जुलाई 2025, बुधवार05:26:52 से 29:26:52
03 जुलाई 2025, गुरुवार05:27:15 से 14:08:45
04 जुलाई 2025, शुक्रवार16:33:43 से 29:27:40
06 जुलाई 2025, रविवार22:42:40 से 29:28:30

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह के मुंडन मुहूर्त

अगर आप संतान का मुंडन संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो यहाँ हम आपको इस सप्ताह के मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त प्रदान रहे हैं। 

तिथि मुहूर्त
04 जुलाई 2025, शुक्रवार16:33:43 से 29:27:40

इस सप्ताह के कर्णवेध मुहूर्त

जून 2025 के इस आख़िरी सप्ताह में कर्णवेध संस्कार के लिए केवल एक मुहूर्त उपलब्ध है। ऐसे में, आप इस शुभ तिथि पर कर्णवेध संस्कार संपन्न कर सकते हैं। 

तिथि मुहूर्त
02 जुलाई 202511:42-13:59

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह जन्म लेने वाले मशहूर सितारे

30 जून 2025: रणदीप सुरजेवाला, सैम करन, ऑस्कर डुआर्टे

01 जुलाई 2025: प्रवीण दुबे, जया अहसान, यतिन कार्येकर

02 जुलाई 2025: गौतमी, अमिताभ चौधरी, एश्ले टिस्डेल

03 जुलाई 2025: परमिश वर्मा, भारती सिंह, टॉम क्रूज 

04 जुलाई 2025: तरसेम जस्सर, लक्ष्मीकांत पारसेकर, युकी भामरी

05 जुलाई 2025: गीता कपूर, पीवी सिंधु, जिलियन अर्मेनांटे

06 जुलाई 2025: केविन हार्ट, जीवीएल नरसिम्हा राव, दलाई लामा

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 06 जुलाई, 2025

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपकी चंद्र राशि से शनि के बारहवें भाव में विराजमान होने की वजह से इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल रहेगी और आप….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि से केतु के चौथे भाव में विराजमान होने की वजह….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह यदि आप सिंगल हैं और किसी ख़ास की तलाश में….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि से शनि के दसवें भाव में विराजमान होने….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

प्रेम राशिफल के अनुसार आप अपनी प्यारी और मीठी बातों में ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि से शनि के नौवें भाव में विराजमान होने की वजह से…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह, अच्छा परिणाम देने वाला….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

भावनात्मक तौर पर ये सप्ताह, आपके लिए अच्छा नहीं….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह, आपकी सेहत ज्यादा ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने आप पर काबू रखना होगा और आपके….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जितना संभव हो, अपने कामकाज से समय निकालते हुए…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह पब्लिक जगहों पर किसी के साथ भी छेड़खानी करने….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपनी थाली में, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ शामिल…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ के दृष्टिकोण से, जीवन में आपको…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि से शनि के चौथे भाव में विराजमान होने की…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी के समक्ष, अपने दोस्तों से बात…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि से शनि के तीसरे भाव में विराजमान होने की….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह संभव है कि प्रेम में पड़े जातकों को अपने रिश्ते को लेकर….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि से बृहस्‍पति के पांचवे भाव में मौजूद होने के…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

पूर्व में बनाया गया प्रियतम संग सैर-सपाटे पर जाने का प्लान….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

आपकी चंद्र राशि से केतु के छठे भाव में मौजूद होने के दौरान इस…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह एकतरफ़ा प्रेम में पड़े जातकों को, प्रियतम के समक्ष….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

देवशयनी एकादशी 2025 में कब है?

वर्ष 2025 में देवशयनी एकादशी 06 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी।

शुक्र का गोचर जून 2025 में कब होगा? 

जून 2025 में शुक्र का गोचर 29 जून को वृषभ राशि में होगा।

क्या जून 2025 में कोई ग्रहण लगेगा?

नहीं, जून के महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा।

 

जुलाई लगते ही इन राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली, धन लाभ के हैं योग!

जुलाई लगते ही इन राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली, धन लाभ के हैं योग!

हर महीना अपने साथ कुछ खास और नया लेकर आता है और हर किसी को नए महीने की शुरुआत से कई तरह की उम्‍मीदें बढ़ जाती हैं। पिछला महीना मुश्किलों से भरा रहा, तो फिर नए महीने से और ज्‍यादा आकांक्षाएं और उम्‍मीदें होने लगती हैं। अगर आप भी जुलाई 2025 में मुश्किलों से जूझ रहे हैं, तो इस ब्‍लॉग में जान सकते हैं कि जुलाई 2025 आपके लिए फाइनेंस के मामले में कैसा रहने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

एस्‍ट्रोसेज एआई द्वारा इस विशेष ब्‍लॉग में बताया जा रहा है कि जुलाई के महीने में किन राशियों के लोगों को सुख और संपन्‍नता मिलेगी। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि टैरो कार्ड्स के अनुसार जुलाई मास किन राशि वालों को आर्थिक रूप से समृद्ध बना सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जुलाई 2025 : इन राशियों को मिलेगा धन-वैभव

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को धन के मामले में सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने जीवन में आई आर्थिक चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे। धन के मामले में आपका फ्यूचर मजबूत और सुरक्षित होगा। आप किसी आर्थिक संकट से भी बाहर निकल सकते हैं। अगर आप अपने बिज़ने, घर या फिर जीवनशैली में कोई बदलाव करते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी ज्‍यादा मजबूत हो सकती है।

मेष राशिफल 2025

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

तुला राशि

अगर आपकी तुला राशि है और आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि जुलाई में आपको पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी या नहीं, तो आपको बेफिक्र हो जाना चाहिए। वित्तीय जीवन में आपको क्‍वीन ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आप पैसों के मामले में स्थिरता हासिल कर सकते हैं। आपको आर्थिक मसलों में सकारात्‍मक परिणाम मिलने के आसार हैं। हालांकि, आपको जल्‍दबाज़ी करने से बचने की सलाह दी जाती है वरना आपको नुकसान हो सकता है।

तुला राशिफल 2025

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों को थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपके धन में वृद्धि होगी। आपको वित्तीय स्‍तर पर नए अवसर मिलेंगे और आप नई रणनीतियां बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आपको आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए आपको योजना बनाकर चलना चाहिए। आपको पैसों को लेकर अपने लक्ष्‍य बनाने चाहिए और व्‍यवसाय के क्षेत्र में नए अवसर देखने चाहिए।

वृश्चिक राशिफल 2025

मकर राशि         

मकर राशि के जातकों को वित्तीय जीवन में थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि उच्‍च सेल्‍स को दर्शाता है। भले ही आप दूसरों की मदद लें लेकिन आप जिस भी प्रोजेक्‍ट पर काम करेंगे, उसमें आखिरकार आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी सभी वित्तीय समस्‍याओं का समाधान होगा इसलिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

 मकर राशिफल 2025

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. टैरो कार्ड का इतिहास क्‍या है?

उत्तर. 1971 में यह विद्या प्रचलन में आई थी।

प्रश्‍न 2. टैरो कार्ड में कितने पत्ते होते हैं?

उत्तर. इसमें 78 कार्ड होते हैं।

प्रश्‍न 3. टैरो कार्ड रीडर बनने के लिए क्‍या करना चाहिए?

उत्तर. इसके लिए कोचिंग या कोर्स ले सकते हैं।

बृहस्‍पति के उदित होते ही इन राशि वालों को होगा बड़ा नुकसान, संभलकर रखें कदम!

बृहस्‍पति के उदित होते ही इन राशि वालों को होगा बड़ा नुकसान, संभलकर रखें कदम!

बृहस्‍पति ग्रह मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं और उनके उदित होने से सभी लोगों के जीवन में बदलाव आने की संभावना है। बता दें कि 09 जुलाई, 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। बृहस्‍पति एक शुभ ग्रह है लेकिन फिर भी इस बार उसके उदित होने पर कुछ राशियों के लोगों को नकारात्‍मक प्रभाव मिलेंगे।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्‍लॉग में बताया गया है कि बृहस्‍पति के मिथुन राशि में उदित होने के दौरान किन राशियों के जातकों को संभलकर रहने की आवश्‍यकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

इन राशियों को होगा नुकसान

कर्क राशि

कर्क राशि के छठे तथा भाग्य भाव के स्वामी बृहस्‍पति ग्रह हैं। गुरु अब आपके द्वादश भाव में उदित हो रहे हैं। आपके खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है जिससे आपकी बचत भी कम हो सकती है। इस समय आपके शत्रु आप पर भारी पड़ सकते हैं। आप दूसरों पर आरोप लगा सकते हैं और वे भी आपको खरी-खोटी सुना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में कमजोर परिणाम मिलने के आसार हैं। आप अपने गुरुओं और संतों की सेवा करें।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्‍या राशि के जातकों के चौथे तथा सातवें भाव के स्वामी बृहस्‍पति ग्रह हैं। अब वह आपके कर्म स्थान में उदित हो रहे हैं। आपके मान-सम्‍मान में कमी आ सकती है। आपके व्‍यापार में रुकावटें और बाधाएं आ सकती हैं। आपको बिज़नेस में अधिक मुनाफा कमाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुधार आ सकता हैं लेकिन आपके कामों में अड़चनें आ सकती हैं। आप बृहस्‍पतिवार के दिन मंदिर में बादाम चढ़ाएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी बृहस्‍पति ग्रह हैं। अब वह आपके आठवें भाव में उदित हो रहे हैं। आपके लिए बृहस्‍पति का उदित होना नकारात्‍मक साबित हो सकता है। आपके कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है। शासन-प्रशासन से संबंधित मामलों में भी कुछ कठिनाईयां रह सकती हैं। कामों में आ रही अड़चने कुछ कामों को लंबे समय तक रोक सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, आपको धन के मामले में नुकसान होने का डर है। पैसों के मामले में संभलकर चलें। आप मंदिर में आलू का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मकर राशि 

बृहस्पति ग्रह मकर राशि के तीसरे भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं। अब गुरु आपके छठे भाव में उदित हो रहे हैं। चूंकि, बृहस्पति के गोचर को छठे भाव में अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। आपके सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। आपको अपनी संतान की वजह से छोटी-मोटी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यदि संतान बड़ी हो चुकी है, तो किसी बात को लेकर मतभेद या अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको इस समय ज्यादातर मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आप मंदिर में पुजारी को वस्‍त्र दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1.  मिथुन राशि में कौन सा ग्रह उच्‍च का होता है?

उत्तर. इस राशि में राहु ग्रह उच्‍च का होता है।

प्रश्‍न 2. मिथुन राशि के इष्‍ट देवता कौन हैं?

उत्तर. भगवान गणेश इस राशि के स्‍वामी हैं।

प्रश्‍न 3. कुंडली में गुरु नीच का कब होता है?

उत्तर. गुरु नीच का मकर राशि में होता है।

मासिक अंक फल जुलाई 2025: इस महीने इन मूलांक वालों को मिलेगी सफलता!

मासिक अंक फल जुलाई 2025: इस महीने इन मूलांक वालों को मिलेगी सफलता!

मासिक अंकफल जुलाई 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार जुलाई का महीना साल का सातवां महीना होने के कारण अंक 7 का प्रभाव लिए होता है। यानी कि इस महीने पर केतु ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का अंक 9 है, ऐसे में जुलाई 2025 के महीने पर केतु के अलावा मंगल का भी प्रभाव रहने वाला है। हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर केतु और मंगल का अलग-अलग असर पड़ेगा लेकिन जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर धर्म, अध्यात्म, संत निंदा, स्त्री संबंधित मामलों व कम्प्यूटर जगत से जुड़े मामलों के लिए जाना जा सकता है। किसी कथा वाचक या मोटीवेशनल स्पीकर पर गंभीर आरोप भी देखने को मिल सकते हैं। कहीं कहीं पर आगजनी व भूकम्प की घटनाएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए जुलाई 2025 का महीना कैसा रहेगा अर्थात जुलाई 2025 आपके लिए कैसे परिणाम लेकर के आ रहा है?

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मूलांक 1

यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 8,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। देखा जाए तो अंक 8 को छोड़कर बाकी सभी अंक या तो आपके पक्ष में हैं या फिर औसत परिणाम दे रहे हैं। वैसे ज्यादातर अंक आपके पक्ष में ही हैं। इसलिए कुछ अड़चनों के बाद आपके काम बन जाने चाहिए। आपको सफलता मिल जानी चाहिए और आपको फायदे भी मिल जाने चाहिए। क्योंकि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव अंक 8 का है और वह आपके समर्थन में नहीं है। इसलिए उपलब्धियों को लेकर धैर्य बनाए रखना है। न तो काम करते समय जल्दबाजी दिखानी है और न ही परिणाम को प्राप्त करने के लिए जल्दबाजी दिखानी है। अर्थात धैर्य के साथ काम करने की स्थिति में ही परिणाम मिलेंगे और आपके फेवर के परिणाम मिलेंगे। वैसे तो अंक 8 को आर्थिक मामले में अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है लेकिन आपके मूलांक 1 का शत्रु अंक होने के कारण संघर्ष के बाद आर्थिक सफलताएं आपको मिल सकती हैं। व्यापार व्यवसाय में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन अंतत: परिणाम आपके पक्ष में होने चाहिए। वैसे तो खूब कोशिश करने के बाद यह महीना व्यापार व्यवसाय में बदलाव अथवा संशोधन करने में मददगार बन सकता है लेकिन बेहतर होगा अनावश्यक बदलाव से बचा जाए। ऐसा करके ही आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर सकेंगे।

उपाय: गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को छाता दान करना शुभ रहेगा।

मूलांक 2

यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 9,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। वैसे तो ज्योतिष की दुनिया में चंद्रमा और मंगल आपस में मित्र माने गए हैं अर्थात मूलांक 2 को 9 का मित्र होना चाहिए लेकिन अंक ज्योतिष की दुनिया में इनके बीच सामंजस्य की कमी बताई गई है। यही कारण है कि इस महीने कुछ काम आपके मन मुताबिक नहीं हो पाएंगे। फलस्वरूप आप थोड़े से हताश या निराश रह सकते हैं। यद्यपि आप भावना प्रधान व्यक्ति हैं लेकिन इस महीने भावनाओं में बहकर विवाद आदि नहीं करना है। विशेषकर भूमि भवन या वाहन आदि से संबंधित विवाद में बिल्कुल नहीं पड़ना है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना है। मौसम के अनुरूप निर्वाह करना है। ऐसा करने से परिस्थितियों अनुकूल होने लग जाएंगी। कम से कम इस महीने किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास भी नहीं करना है। वैसे यह महीना आपके बहुत सारे अटके हुए कामों को पूरा करने में मददगार बन सकता है। इन सबके बावजूद भी बताई गई सावधानियों को अपनाने के बाद आप परिस्थितियों पर नियंत्रण पा सकेंगे। अंक 2 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि महीने का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा रह सकता है।

उपाय: गुलाब जल मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 3

यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 1,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। अनुकूल बात यह रहेगी कि इस महीने कोई भी अंक आपका विरोध नहीं कर रहा है। ज्यादातर अंक आपके समर्थन में हैं। वहीं अंक एक आपके लिए औसत परिणाम दे सकता है। ऐसे में इस महीने आप औसत से बेहतर या काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि लंबे समय से मन में कुछ नया करने का विचार आ रहा था तो अब उस विचार को साकार करने का समय आ चुका है। नए कामों की शुरुआत के लिए यह महीना अच्छी खासी मदद कर सकता है। सामाजिक दृष्टिकोण से भी इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। शासन प्रशासन से जुड़े हुए मामलों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। यदि पिताजी का स्वास्थ्य पिछले दिनों से ठीक नहीं रहा है तो इस महीने उस मामले में भी आपको अनुकूलता देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए भी जुलाई 2025 का महीना अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

उपाय: सूर्य भगवान को हल्दी मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

मूलांक 4

यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख़ को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 2,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 1 के अलावा बाकी सभी अंक या तो आपके समर्थन में हैं या फिर आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं। यही कारण है कि जुलाई 2025 का महीना आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। अंक 2 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि जुलाई का महीना रिश्तों को सुधारने में आपकी अच्छी मदद कर सकता है। ऐसे में यदि आपके रिश्ते किसी से बिगड़े हुए थे तो उन्हें इस महीने सुधारने की पहल करके आप सुधार सकते हैं। साझेदारी के कामों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। बस ज़रूरी रहेगा तो आपके धैर्य के ग्राफ को बढ़ाना। अर्थात धैर्य के साथ काम करके आप कई मामलों में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इन सब के बावजूद भी भावावेश में आकर निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। अर्थात यह महीना आपको भावुक करेगा और भावनाओं की कद्र करना अच्छी बात है लेकिन भावनाओं में बहकर नुकसान करना तो उचित नहीं होता है। इसीलिए महत्वपूर्ण निर्णयों में दिल और दिमाग दोनों का प्रयोग करना ज़रूरी रहेगा।

उपाय: किसी मजदूर स्त्री को वस्त्र भेंट करना शुभ रहेगा।

मूलांक 5

यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 3,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 9 के अलावा बाकी के अंक या तो आपके पक्ष में हैं या फिर आपके लिए औसत हैं। अतः इस महीने धैर्य के साथ काम करने की स्थिति में और क्रोध से बचने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यद्यपि पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बिठाने में यह महीना अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन भाई और भाई जैसे रिश्ते रखने वाले लोगों के साथ संबंधों को सुधारने की कुछ एक्स्ट्रा कोशिश भी ज़रूरी रहेगी। यद्यपि आप बहुत सुलझे हुए और सामंजस्य बिठाकर चलने वाले व्यक्ति हैं लेकिन फिर भी कुछ मामलों में अनावश्यक क्रोध से बचने की सलाह आपको हम देना चाहेंगे। ऐसा करने की स्थिति में आप न केवल पारिवारिक मामलों में बल्कि सामाजिक मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपका काम किसी भी तरह का सृजनात्मक स्वरूप वाला है अर्थात आप कोई क्रिएटिव काम करते हैं तो इस महीने आप काफी अच्छा कर सकेंगे। भाइयों से संबंधित मामले में बताई गई सावधानियों को अपनाने के बाद आप मित्रों के साथ भी अपने संबंधों को सुधार कर आनंदित हो सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

मूलांक 6

यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 4,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने अंक 9 आपके पक्ष में परिणाम नहीं दे रहा है जबकि बाकी के सभी अंक आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं। यही कारण है कि इस महीने आप मिले-जुले या औसत परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अंक 4 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि यह महीना तुलनात्मक रूप से कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। अर्थात कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ी सी अधिक कोशिश और अधिक मेहनत करना ज़रूरी रहेगा। न केवल शासन प्रशासन से संबंधित नियमों का पालन और अनुशासन ज़रूरी रहेगा बल्कि सामाजिक जीवन के अलावा व्यक्तिगत जीवन में भी पूरी तरह से अनुशासन का पालन ज़रूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में ही आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। किसी के बहकावे में न आकर तथ्यात्मक पहलुओं पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना ही समझदारी का काम होगा।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक 7

यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 5,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 2 और 9 के अलावा बाकी के अंक या तो आपके समर्थन में हैं या फिर आपके लिए औसत हैं। ऐसे में यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। परिणाम के ग्राफ को और भी अनुकूल बनाया जा सकता है बशर्ते भावावेश में आकर गलत निर्णय से बचा जाए। ज़रूरत से ज्यादा प्रसन्न होना या प्रसन्न होकर अपने लक्ष्य से दूर होना अथवा विवाद इत्यादि करना उचित नहीं रहेगा। इन सावधानियों को अपनाने के पश्चात आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अंक 5 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि चाहा गया परिवर्तन संभव हो सकेगा। यानी कि आप नौकरी में कोई परिवर्तन करना चाह रहे हैं अथवा व्यापार व्यवसाय में कोई नया प्रयोग करना चाह रहे हैं तो यह महीना इन मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। किसी मुद्दे में किसी व्यक्ति से कुछ ज़रूरी बातें करनी है तो भी यह महीना आपके लिए अच्छा मददगार हो सकता है। कहीं किसी यात्रा पर जाना है या फिर आमोद प्रमोद से जुड़ना है तो भी यह महीना आपकी अच्छी मदद कर सकता है। स्वयं को विस्तार देने के लिए यह महीना मददगार हो सकता है। बशर्ते आप धैर्य और संतुलित भावना के साथ आगे बढ़ें।

उपाय: नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

मूलांक 8

यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 6,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 1 के अलावा बाकी सारे अंक आपके लिए औसत  परिणाम दे रहे हैं। ऐसे में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। अंक 1 के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको शासन प्रशासन से जुड़े हुए मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। पिता के मार्गदर्शन में काम करने की आवश्यकता रहेगी, साथ ही साथ सामाजिक मान मर्यादाओं का ख्याल रखना भी ज़रूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भले ही मेहनत के अनुरूप वो परिणाम औसत रहें लेकिन फिर भी आप उन परिणामों को पाकर संतुष्ट रहेंगे। विशेषकर घर-गृहस्थी से जुड़े हुए मामलों में यह महीना आपकी अच्छी मदद कर सकता है। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में भी यह महीना मददगार हो सकता है। मामला प्रेम प्रसंग का हो या फिर विवाह का अथवा दांपत्य जीवन से संबंधित कोई मामला हो, इन सभी मामलों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन ध्यान रहे कि जैसा मैंने कहा कि अच्छाई आपके प्रयत्न के अनुरूप रहेगी और औसत स्तर की उपलब्धियां ही इस महीने आपके हिस्से में आ सकती हैं

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उन्हें दूध से बनी मिठाई खिलाना शुभ रहेगा।

मूलांक 9

यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 7,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने के लगभग सभी अंक आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं लेकिन अंक 9 आपके लिए पूरी तरह से समर्थन कर रहा है। क्योंकि अंक 9 ही आपका मूलांक है। इसी कारण इस महीने आप औसत या औसत से कुछ अब तक बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, यह महीना थोड़ा सा कठिनाई भरा या संघर्ष भरा रह सकता है लेकिन इसके बावजूद भी यह महीना आपको कई सच्चाईयों से रूबरू करवा सकता है। आप यह जान सकेंगे कि किस तरीके से कौन सा काम करना है अथवा कौन सा व्यक्ति आपका हितैषी है और कौन सा व्यक्ति हितैषी होने का दिखावा मात्र कर रहा है। इन बातों को समझने के बाद उचित कदम उठाकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वैसे धर्म और आध्यात्म दृष्टिकोण से यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।

 उपाय: हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. मूलांक का पता कैसे चलता है?

उत्तर. जन्‍म तिथि का जोड़ कर के मूलांक निकाला जा सकता है।

प्रश्‍न 2. 17 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक क्‍या होता है?

उत्तर. इनका मूलांक 08 होगा।

प्रश्‍न 3. कौन सा मूलांक लकी होता है?

उत्तर. 1 मूलांक को लकी माना जाता है।

जुलाई लगते ही इन राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, प्रमोशन के हैं योग!

जुलाई लगते ही इन राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, प्रमोशन के हैं योग!

हर कोई अपने करियर को लेकर परेशान रहता है कि आने वाले समय में उन्‍हें अपनी मनचाही नौकरी, सैलरी या प्रमोशन मिलेगा या नहीं। अगर आपके मन में भी इस तरह के कुछ सवाल हैं, तो आप इस ब्‍लॉग में टैरो कार्ड्स द्वारा की गई भविष्‍यवाणी से जान सकते हैं कि जुलाई 2025 में आपको अपने करियर में अच्‍छे परिणाम मिल पाएंगे या नहीं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

जुलाई 2025 में चमकेगा इन राशियों का करियर

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में क्‍वीन ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है। इस समय आपको सफल होने के लिए इमोशनल इंटेलिजेंस को विकसित करने की जरूरत है। आपको ऐसे पेशों पर विचार करना चाहिए जहां आप अपनी करुणा और कल्‍पनाशीलता का प्रयोग कर सकें। इसके अलावा आपको कला से जुड़े कार्य करने या दूसरों की सेवा करने वाले पेशों जैसे कि नर्स या सलाहकार का काम करने चाहिए।

मेष राशिफल 2025

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि

आपके करियर के बारे में क्‍वीन ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि आपके पास कार्यक्षेत्र में अपने विचारों पर काम करने की क्षमता और योग्‍यता मौजूद है। आप अपने कार्यक्षेत्र में चुनौती का पूरे उत्‍साह और दृढ़ता से सामना करेंगे। इतना ही नहीं आप दूसरों के लिए इंस्पिरेशन भी बन सकते हैं। करियर के मामले में लोग आपको अपना रोल मॉडल बना सकते हैं।

सिंह राशिफल 2025

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कन्या राशि

कन्‍या राशि के लोगों को ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आपकी करियर लाइफ में कुछ नया होने के संकेत हैं। अब चाहे वह नई नौकरी हो, मौजूदा कंपनी में ही कोई नई जिम्‍मेदारी हो या फिर कोई नया बिज़नेस पार्टनर या संबंध हो। यह नया बदलाव आपको सफलता की ओर लेकर जा सकता है।

कन्या राशिफल 2025

तुला राशि

टैरो लव रीडिंग में तुला राशि को करियर को लेकर नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है। इस कार्ड के अनुसार आपको इस महीने अपने काम को करने में काफी मज़ा आने वाला है। यह कार्ड आपके लिए सकारात्‍मक संकेत दे रहा है। इस समय आप अपने करियर में जिस मुकाम पर हैं, वो आपके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। इस बात से आप काफी खुश रहेंगे। आपने अपने काम में जो कड़ी मेहनत की है, उसके लिए आप हर एक उपलबि के हकदार हैं।

तुला राशिफल 2025

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

वृश्चिक राशि

टैरो कार्ड में थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कहता है कि इस महीने आपको टीम के साथ मिलकर काम करना चाहिए। इससे आपको फायदा होगा। आप ऑफिस में अपनी काबिलियत का प्रयोग कर के एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने काम को लेकर योजना बनानी चाहिए। अपनी जिंदगी या करियर में दूसरों के योगदान को पहचानना चाहिए।

वृश्चिक राशिफल 2025

कुंभ राशि

जिन लोगों की कुंभ राशि है, उन्‍हें भी अपने करियर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि आपको प्रोत्‍साहित कर रहा है। आपके अंदर लीडर बनने की क्षमता होगी और आप अपने लक्ष्‍य को भी ह‍ासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपके अंदर अपने टारगेट को पाने के लिए योग्‍यता और प्रेरणा दोनों ही मौजूद हैं। आपको अपनी जॉग में कोई ऊंचा पद या फिर प्रमोशन मिलने की संभावना है।

कुंभ राशिफल 2025

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. कार्ड रीडिंग का क्‍या मतलब है?

उत्तर. इसमें कार्ड्स की मदद से भविष्‍य, भूत और वर्तमान का अनुमान लगाया जा सकता है।

प्रश्‍न 2. क्‍या टैरो कार्ड रीडिंग हमेशा सही होती है?

उत्तर. हां इसकी भविष्‍यवाणी 90 पर्सेंट तक सही होती है।

प्रश्‍न 3. अगर मुझे लवर्स कार्ड मिला तो इसका क्‍या मतलब होता है?

उत्तर. इसका अर्थ है कि आपको रोमांटिक संबंध गहरा होगा।

स्वराशि में शुक्र का गोचर, किन राशियों की लव लाइफ में लेकर आएगा प्रेम की बहार? जानें!

स्वराशि में शुक्र का गोचर, किन राशियों की लव लाइफ में लेकर आएगा प्रेम की बहार? जानें!

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: शुक्र देव मनुष्य जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों प्रेम और विवाह को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में, कारक ग्रह के रूप में इनका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को नवग्रहों में प्रमुख दर्जा प्राप्त है जो कि प्रेम, विवाह, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाओं और भोग-विलास आदि के कारक माने गए हैं। सरल शब्दों में कहें तो, किसी व्यक्ति का प्रेम जीवन सुखी और ख़ुशहाल शुक्र ग्रह की कृपा से ही होता है। अब जून माह में शुक्र महाराज जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्र देव राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ में गोचर करने के लिए तैयार हैं जिसके प्रभाव से राशियों सहित देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र देव शुभ स्थिति में उपस्थित हैं, उनका प्रेम जीवन प्रेम से गुलज़ार रह सकता है जबकि ऐसे जातक जो शुक्र के अशुभ प्रभावों का सामना कर रहे हैं, उन्हें लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करन पड़ता है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इसी क्रम में, शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे और कुछ राशियों के लिए बुरे परिणाम लेकर आ सकता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “शुक्र का वृषभ राशि में गोचर” से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि और समय आदि। साथ ही, शुक्र गोचर के दौरान किन राशियों को सावधान रहना होगा और किन राशियों का जीवन प्रेम से भरा रहेगा? इस बारे में भी हम आपको बताएंगे। इसके अलावा, शुक्र गोचर के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा बताए गए उपाय भी आपको इस लेख में दिए जाएंगे, इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें। आइए अब हम सबसे पहले नज़र डालते हैं शुक्र गोचर के समय और तिथि पर। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: तिथि और समय

प्रेम और विलासिता के कारक ग्रह के रूप में शुक्र देव अपने ही स्वामित्व वाली राशि वृषभ में 29 जून 2025 की दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर गोचर करेंगे। जून माह में होने वाले कई बड़े ग्रहों के गोचरों में से एक शुक्र महाराज का यह गोचर होगा। बता दें कि शुक्र देव मेष से निकलकर अपनी ही राशि में जा रहे हैं और ऐसे में, इस गोचर को शुभ कहा जा सकता है। साथ ही, शुक्र का यह राशि परिवर्तन निश्चित रूप से राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित करेगा। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं शुक्र ग्रह के महत्व से।

शुक्र ग्रह का ज्योतिषीय महत्व 

  • वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को लाभकारी और शुभ ग्रह माना जाता है। इन्हें कुंडली में दूसरे और सातवें भाव पर आधिपत्य प्राप्त हैं। 
  • शुक्र महाराज का गोचर हर महीने होता है क्योंकि यह एक राशि में तक़रीबन 27 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद, एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं। 
  • 27 नक्षत्रों में शुक्र ग्रह पूर्वाषाढ़ा, भरणी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी हैं। इनकी उच्च राशि मीन है जबकि यह कन्या राशि में नीच अवस्था में होते हैं। 
  • अगर बात करें शुक्र ग्रह के मित्रों की, नवग्रहों में शुक्र देव की मित्रता शनि और बुध ग्रह से है। वहीं, चंद्रमा और सूर्य इनके शत्रु माने जाते हैं। 
  • शुक्र ग्रह का संबंध देवी लक्ष्मी से भी माना गया है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी के पूजन से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।   

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान 

शुक्र ग्रह का वैज्ञानिक महत्व

  • धार्मिक के साथ-साथ शुक्र ग्रह का वैज्ञानिक दृष्टि से भी ख़ास महत्व है। बता दें कि विज्ञान में पृथ्वी और शुक्र को जुड़वा बहनें कहा जाता है क्योंकि इन दोनों ग्रहों का आकार और बनावट एक जैसी होती है। शुक्र और पृथ्वी दोनों ग्रहों में अनेक समानताएं पाई जाती हैं। 
  • पृथ्वी के समान ही शुक्र ग्रह की सतह चट्टान की तरह मज़बूत होती है। इस ग्रह के वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड पाया जाता हैं। 
  • बात करें तापमान की तो, शुक्र का तापमान धरती की तुलना में काफ़ी ज्यादा होता है इसलिए इसे सबसे गर्म ग्रह कहा जाता है। आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है कि शुक्र पर बड़ी संख्या में ज्वालामुखी उपलब्ध हैं। 

शुक्र ग्रह के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के बाद अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शुक्र ग्रह से निर्मित होने वाले शुभ और अशुभ योगों के बारे में।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

शुक्र ग्रह से बनने वाले शुभ योग

प्रेम एवं ऐश्वर्य के ग्रह के रूप में शुक्र देव के किसी राशि या भाव में ग्रहों के साथ युति करने से कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं। कौन से हैं वह योग? आइए जानते हैं। 

शुक्र से निर्मित होने वाले शुभ योग 

मालव्य योग: कुंडली में मालव्य राजयोग का निर्माण उस समय होता है जब शुक्र देव अपनी स्वराशि (वृषभ या तुला) में या उच्च राशि मीन में विराजमान होकर कुंडली के केंद्र भाव यानी कि लग्न, चौथे, सातवें या दसवें भाव में मौजूद होते हैं। इस समय शुक्र महाराज अपनी राशि वृषभ में जा रहे हैं, तो मालव्य राजयोग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से जातक सुंदर और आकर्षक बनता है। साथ ही, आपका जीवन सुख-सुविधाओं से पूर्ण होता है। 

लक्ष्मी नारायण योग: कुंडली में बनने वाला सबसे शुभ राजयोग होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग। जब बुध और शुक्र ग्रह किसी राशि में या किसी भाव में एक साथ बैठे होते हैं, तब लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष में बुध को वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है जबकि शुक्र देव धन-वैभव और प्रेम के प्रतीक माने गए है। ऐसे में, इन दोनों ग्रहों का युति से एक बेहद शुभ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंडली में कैसे पहचानें कमज़ोर शुक्र को?

  • ज्योतिष के अनुसार, यदि कुंडली में शुक्र देव कमजोर होते हैं, तो घर में दरिद्रता वास करने लगती है।
  • शुक्र की दुर्बल अवस्था के प्रभाव से जीवन में आर्थिक समस्याओं में वृद्धि देखने को मिलती हैं। साथ ही, जातक को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। 
  • मान्यता है कि शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में दिक्कतों से दो-चार होना पड़ सकता है।
  • ऐसा माना जाता है कि कुंडली में शुक्र देव के कमजोर या दुर्बल होने पर जातक को जीवन के प्रत्येक कार्य में असफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही, कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी सफलता के मार्ग में समस्याएं बनी रहती हैं। 
  • अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमज़ोर होती है, तो आपको शादी-विवाह और प्रेम जीवन से लेकर वैवाहिक जीवन तक में बाधाओं से दो-चार होना पड़ सकता है।
  • जिनका शुक्र दुर्बल अवस्था में होता है, उनके जीवन में धन, सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। साथ ही, ऐसे जातकों का आत्मविश्वास भी कमजोर रहता है।
  •  शुक्र के अशुभ प्रभाव से जातक को प्रेम जीवन में भी समस्याओं और असफलता का सामना करना पड़ता है।  

शुक्र कमज़ोर हैं, तो न करें ये काम

  • शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर जातकों को भूलकर भी शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान लेने से बचना चाहिए।
  • यदि विवाह में देरी हो रही है, तो काले कपड़े कम से कम धारण करें, विशेष रूप से शुक्रवार के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।
  • कुंडली में शुक्र अशुभ होने पर जातक गरीबों को परेशान न करें, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें। 
  • मान्यताओं के अनुसार, शुक्र देव के दुर्बल होने पर जातक को मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए। 

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • शुक्र देव की स्थिति में कुंडली को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीज़ों जैसे कि दही, चीनी, खीर, चांदी या चावल आदि का दान करना शुभ माना जाता है। 
  • शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। अगर संभव हो, तो शुक्रवार का व्रत करें। 
  • कुंडली में शुक्र महाराज की स्थिति को बलवान करने के लिए भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। 
  • शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्र देव के बीज मंत्र ‘ऊँ द्रां द्रीं द्रों सः शुक्राय नमः’ का 108 बार जाप करना सबसे सरल और प्रभावी उपाय होता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

शुक्र आपकी कुंडली में आपके लग्न या राशि स्वामी होने के साथ-साथ आपके छठे… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

शुक्र आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ द्वादश भाव के… (विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

शुक्र आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ लाभ भाव के स्वामी… (विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव… (विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी… (विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

शुक्र आपकी कुंडली में आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आठवें भाव… (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

शुक्र आपकी कुंडली में सातवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ द्वादश भाव… (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

शुक्र आपकी कुंडली में छठे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ लाभ भाव के भी स्वामी… (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

शुक्र आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव के भी… (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

शुक्र आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी… (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ आठवें भाव के भी… (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कब होगा?

शुक्र देव 29 जून 2025 को अपनी राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र को प्रसन्न कैसे करें?

शुक्र देव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत करें और शुक्रवार को सफ़ेद वस्तुओं का दान करें। 

शुक्र ग्रह का शत्रु कौन है?

ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह सूर्य और चंद्रमा के प्रति शत्रुता के भाव रखते हैं। 

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बृहस्‍पति, करियर-शादी हर क्षेत्र में मिलेगा सुख!

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बृहस्‍पति, करियर-शादी हर क्षेत्र में मिलेगा सुख!

09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। गुरु के उदित होने से सभी राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी को गुरु के उदित होने से फायदा होगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को नुकसान होने का डर है। इस ब्‍लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं जिन्‍हें बृहस्‍पति के मिथुन राशि में उदित होने पर सकारात्‍मक परिणाम मिलने की संभावना है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

इन राशियों की बदलेगा भाग्‍य

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह आठवें तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। अब गुरु आपके दूसरे भाव में उदय हो रहे हैं। अगर आपको आय के स्रोत को लेकर कोई परेशानी आ रही थी या बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था, तो अब आपकी मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। परिवार की समस्‍याएं भी खत्‍म हो सकती हैं। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप बुजुर्गों को वस्‍त्रों का दान करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ गुरु कर्म स्थान के भी स्वामी हैं। अब वह आपके पहले भाव में उदित हो रहे हैं। आपको धन कमाने में जो समस्‍याएं आ रही थीं, अब वह समाप्‍त हो सकती हैं। यदि घर में आपकी शादी की बात चल रही है, तो अब बात तेजी से आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। पति-पत्‍नी के बीच आई दूरियां खत्‍म होंगी। आपको अपनी पर्सनल लाइफ ही नहीं बल्कि करियर में भी सकारात्‍मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप गाय को रोटी पर देसी घी लगाकर खिलाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सिंह राशि

इस राशि के पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी बृहस्‍पति हैं जो अब आपके लाभ भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको बहुत अच्‍छे परिणाम मिलने की संभावना है। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जिन लोगों का प्रेम प्रसंग चल रहा है, उनका रिश्‍ता मजबतू होगा और प्‍यार बढ़ेगा। अगर आप दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं, तो अब वह दूर हो सकती है। ससुराल वालों के साथ चल रहे मतभेद भी अब खत्‍म हो सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होती नज़र आएगी। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। आप पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी गुरु ग्रह हैं। अब बृहस्पति आपके भाग्य भाव में उदित हो रहे हैं। गुरु का उदित होना आपके लिए सकारात्‍मक साबित होगा। आपको तीर्थस्‍थल की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से किसी मंदिर या धार्मिक स्‍थान पर जाने की सोच रहे थे, तो अब वह इच्‍छा पूरी होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनका भी अब यह सपना पूरा हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप रोज़ मंदिर जाएं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने से सकारात्मक परिणाम ही मिलने चाहिए। यदि आपका स्‍वास्‍थ्‍य लंबे समय से खराब चल रहा है, तो अब उसमें सुधार आ सकता है। आपको नए सिरे से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी नहीं आएगी। परिवार की सभी समस्‍याएं दूर हो सकती हैं। मां को लेकर जो भी परेशानी थी, अब तक खत्‍म हो जाएगी। प्रॉपर्टी के मामले में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। विवाह के लिए प्रस्‍ताव आ सकता है। आपके लिए धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आप भोलेनाथ की पूजा करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बृहस्पति महाराज आपके दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पंचम भाव में उदित हो रहे हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंतित हैं, तो अब आपकी चिंता दूर हो सकती है। आपको प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने करियर में कोई बड़ा जोखिम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्‍तर पर मजबूत होंगे। पारिवारिक संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो अब वापस मिल सकते हैं। आप साधु-संतों की सेवा करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1.  बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय कब हो रहा है?

उत्तर. बृहस्‍पति 09 जुलाई को उदित होंगे।

प्रश्‍न 2. मिथुन राशि के स्‍वामी ग्रह कौन हैं?

उत्तर. इस पर बुध ग्रह का स्‍वामित्‍व है।

प्रश्‍न 3. बृहस्‍पति किस राशि में उच्‍च का होता है?

उत्तर. यह कर्क राशि में उच्‍च का होता है।

वक्री शनि की दृष्टि से टूट जाएगा इन राशि वालों का सपना, हर क्षेत्र में मिलेगी असफलता!!

वक्री शनि की दृष्टि से टूट जाएगा इन राशि वालों का सपना, हर क्षेत्र में मिलेगी असफलता!!

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार शनि देव को न्‍याय का कारक कहा गया है। अगर किसी को शनि ग्रह की कृपा प्राप्‍त हो, तो वह रंक से राजा बन सकता है वहीं अगर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ रहा हो, तो व्‍यक्‍ति को बड़ा नुकसान होने का डर रहता है। अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देने का काम भी शनि देव ही करते हैं।

शनि देव मीन राशि में हैं और मीन राशि में रहते हुए ही शनिदेव 13 जुलाई 2025 को वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों के लोगों को फायदा होगा, तो वहीं इस दौरान कुछ जातकों को नुकसान होने का डर है। इस ब्‍लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें शनि के वक्री होने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

शनि के वक्री होने से नुकसान

वृषभ राशि

शनि ग्रह वृषभ राशि के भाग्य स्थान और कर्म भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लाभ भाव में वक्री हो रहे हैं। इस दौरान आपको मिल रहे सकारात्‍मक परिणामों में कमी आ सकती है। अब तक आपको जो फायदा हो रहा था, अब उसमें कमी आने का डर है। पहले की तुलना में अब आपको कम अच्‍छे परिणाम मिलेंगे। शायद आपको अपनी इच्‍छा के अनुसार परिणाम या फल न पाए। आपको इस दौरान मुनाफा होने की उम्‍मीद कम है। अगर आपकी सेहत पहले से खराब चल रही है, तो अब आपको और ज्‍यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यों में विलंब या कठिनाईयां देखनी पड़ सकती हैं। आप शिव मंदिर में काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में आठवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी स्वामी माने जाते हैं। अब यह दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं जिसे अच्‍छा नहीं माना जाता है। भले ही इस समय आपको कोई बड़ा नुकसान न हो लेकिन कोई फायदा भी नहीं होगा। काम न बन पाने की वजह से आपको निराशा महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी अड़चनें देखनी पड़ सकती हैं। आपके कार्यों में किसी न किसी तरह से देरी होती रहेगी। सामाजिक मामलों में जागरूक रहेंगे, तो आप अपमान होने की स्थिति से बच सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सिंह राशि

शनि ग्रह सिंह राशि के छठे तथा सातवें भाव के स्वामी हैं। अब वह आपके आठवें भाव में वक्री हो रहे हैं। इस दौरान शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से आपकी समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी परेशानियां रही हैं जैसे कि कब्‍ज, तो अब आपको समय पर दवा लेनी चाहिए और सेहत के मामले में लापरवाही बिल्‍कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। लोगों से विनम्रता से बात करें और किसी भी तरह का कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। इस समय आपको अच्‍छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। काली उड़द की पकौड़ी बनाकर गरीबों में बांटें।। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपके लाभ भाव के स्वामी होने के साथ-साथ व्यय भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके प्रथम भाव में वक्री हो रहे हैं। सूर्य की यह स्थिति मीन राशि के लोगों के लिए अनुकूल नहीं है। आपको इस समयावधि में अधिक अनुकूल परिणाम पाने की उम्‍मीद नहीं रखनी चाहिए। आप खुद को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। बिना मांगे किसी को भी राय न दें। अपना खानपान भी ठीक रखें। सेहत के मामले में कोई भी रिस्‍क लेना ठीक नहीं होगा। खुश रहने की कोशिश करें और आलस से दूर रहें। धन के मामले में लापरवाही न बरतें और परिवार के सदस्‍यों के साथ विनम्रता से बात करें। आप रोज़ हनुमत साठिका का पाठ करें। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1.  शनि ग्रह किस राशि में वक्री हो रहे हैं?

उत्तर. शनि मीन राशि में वक्री होंगे।

प्रश्‍न 2. शनि को किसका कारक माना जाता है?

उत्तर. शनि ग्रह न्‍याय के देवता हैं।

प्रश्‍न 3. शनि कब वक्री हो रहे हैं?

उत्तर. 13 जुलाई 2025 को वक्री होने जा रहे हैं।