कब शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि 2026? नोट कर लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त!
चैत्र नवरात्रि 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह नवरात्रि नए वर्ष और नव ऊर्जा की शुरुआत का प्रतीक होती है। यह समय साहस, नए कार्यों और कर्म के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि बस एक पर्व नहीं बल्कि यह शक्ति, साधना और नई शुरुआत के लिए एक पवित्र समय होता है। धार्मिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। नए काम की शुरुआत, व्यापार, विवाह और गृह प्रवेश के लिए मांगलिक होता है। ग्रह दोषों की शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नवरात्रि का अर्थ है नौ रात्रियां और चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त 9 दिनों तक उपवास भी रखते हैं। शारदीय नवरात्रि शरद ऋतु में आते हैं जबकि चैत्र नवरात्रि वसंत ऋतु में आते हैं। हिंदू पंचांग के चैत्र के महीने यानी मार्च या अप्रैल में चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आगे बताया गया है कि चैत्र नवरात्रि 2026 कब हैं, इसका महत्व एवं पूजन विधि आदि क्या हैं।
चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च, 2026 होगा और इसका समापन 27 मार्च, 2026 का होगा। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगी। मां दुर्गा की उपासना के लिए चैत्र नवरात्रि बहुत शुभ माने जाते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2026 का पहला दिन
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे पूरे नौ दिनों के लिए आध्यात्मिक माहौल तैयार होता है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है जो कि मां दुर्गा का पहला स्वरूप है। इन दिनों में श्रद्धालु समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के लिए अनुष्ठान और विशेष पूजा करते हैं एवं मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हैं।
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन की तिथि के बारे में बताया गया है। साथ ही घट स्थापना की विधि, महत्व आदि की जानकारी भी दी गई है। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
घट स्थापना के लिए समय और तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र के महीने की प्रतिपदा तिथि से यानी 19 मार्च, 2026 से होगी। घट स्थापना के लिए शुभ समय है:
घट स्थापना मुहूर्त
घट स्थापना मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 55 मिनट से लेकर 10 बजकर 28 मिनट तक
इस बार धार्मिक पंचांग में दो अनोखे संयोग देखने को मिलेंगे। साल के आरंभ में माघ और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत जनवरी और मार्च की 19 तारीख को ही हो रही है। इस साल के उत्तरार्ध में आषाढ़ और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत पिछले साल की तुलना में 18 दिन देर से शुरू होंगे। इस बार माघ मास के गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी को शुरू हुए थे और चैत्र नवरात्रि भी 19 तारीख से ही शुरू हो रहे हैं।
चैत्र नवरात्रि: प्रथम दिन दो शुभ योग हैं
चैत्र नवरात्रि के आरंभ से ही प्रथम दिन पर दो शुभ योग बन रहे हैं। 19 मार्च, 2026 को सुबह 04 बजे तक शुभ योग है और इसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा।
जैसे कि नाम से ही पता चलता है कि शुभ योग अत्यंत फलदायी और मांगलिक योग है। वहीं शुक्ल योग की बात करें, तो यह शुद्धता, प्रकाश और सकारात्मक स्पष्टता को दर्शाता है। शुक्ल का अर्थ शुद्ध, सफेद या चमकदार होता है। इससे स्पष्टता और सकारात्मकता आती है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा का वाहन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा किसी विशेष वाहन पर बैठकर पृथ्वी पर आती हैं और हर एक वाहन का अलग अर्थ एवं महत्व होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व गुरुवार से शुरू हो रहा है इसलिए इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं।
चैत्र नवरात्रि 2026 पर प्रतिपदा का शुभ रंग
इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार पर हो रही है। प्रत्येक दिन के लिए एक शुभ रंग है और प्रतिपदा तिथि के लिए पीला रंग शुभ है। इस दिन पूजन के दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
नवरात्रि का अर्थ नौ रात्रियां या दिन होता है जो कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होते हैं। नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक अलग अवतार की पूजा की जाती है जो दिव्य स्त्री के विभिन्न गुणों एवं शक्तियों को दर्शाते हैं। चैत्र नवरात्रि से हिंदुओं के नववर्ष की शुरुआत होती है इसलिए यह पर्व अत्यधिक महत्व रखता है। नए कार्यों की शुरुआत और शुभ कार्य करने के लिए चैत्र नवरात्रि बहुत मांगलिक समय होता है।
चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के नौ स्वरूप
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के नव स्वरूपों का आगे विस्तार से वर्णन किया गया है।
शैलपुत्री: प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री पर्वत की बेटी हैं और ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश की शक्ति का प्रतीक हैं।
ब्रह्मचारिणी: मां दुर्गा का दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है। वह तपस्या और कठोर साधना का प्रतीक हैं। मां का यह रूप आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता हैं।
चंद्रघंटा: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है जो साहस और दृढ़ता का प्रतीक हैं।
कूष्मांडा: पौराणिक कथाओं के अनुसार मां कूष्मांडा की दिव्य मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना हुई थी और उनका यह स्वरूप रचनात्मकता और ऊर्जा को दर्शाता है। चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है।
स्कंदमाता: पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है जो कि भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद की मां हैं।
कात्यायनी: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी के लिए है। इस रूप में मां दुर्गा योद्धा के रूप में दिखाई देती हैं एवं वह साहस का प्रतीक है।
कालरात्रि: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। देवी कालरात्रि अंधकार और अज्ञानता का नाश करने के लिए उग्र एवं विनाशकारी रूप रखती हैं।
महागौरी: आठवें दिन मां गौरी की उपासना होती है जो कि पवित्रता और शांति का प्रतीक हैं।
सिद्धिदात्री: नौवां स्वरूप अलौकिक शक्तियां प्रदान करने के साथ-साथ सभी इच्छाओं की पूर्ति करता है। नवरात्रि के अंतिम और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
चैत्र नवरात्रि: घट स्थापना कैसे करें
नवरात्रि का प्रथम दिन यानी प्रतिपदा तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यहीं से चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की शुरुआत होती है। पहले दिन पर्व की शुरुआत के लिए कलश स्थापना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कलश स्थापना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की कलश स्थापना या घट स्थापना करने की पूजन विधि क्या है:
नवरात्रि के प्रथम दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और अपने घर के पूजन स्थल में आसन लगाकर बैठ जाएं।
अब एक पात्र में मिट्टी डालें। यह प्रजनन और विकास का प्रतीक है। इस मिट्टी में जौ के बीज बोएं। ये जौ और पात्र घर के अंदर समृद्धि और संपन्नता को दर्शाते हैं।
इसके बाद मिट्टी के पात्र के ऊपर एक मिट्टी का कलश रखें। यह कलश संपन्नता और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है।
कलश के अंदर सुपारी, सिक्का और पुष्प डाल दें। ये चीज़ें संपन्नता, समृद्धि और भक्ति का प्रतीक हैं।
फिर कलश को मिट्टी के ढक्कन से ढक दें। इसके ऊपर अक्षत रखें। अब पाटे पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं और कलश के सामने मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर कलश के सामने मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
इसके बाद आप पूजन एवं पवित्र मंत्रों का जाप करें।
मां दुर्गा को धूप-दीप, पुष्प, फल एवं मिठाई अर्पित करें एवं आरती करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. 2026 में चैत्र नवरात्रि कब हैं?
इस साल 19 मार्च, 2026 को चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे।
2. 2026 में चैत्र नवरात्रि कब खत्म हैं?
नवरात्रि का समापन 27 मार्च, 2026 को होगा।
3. इस साल मां दुर्गा किस वाहन पर आ रही हैं?
इस साल मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं।
टैरो मासिक राशिफल 2026: अप्रैल में क्या आएगा आपका गोल्डन टाइम?
टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है।
चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।
टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे।
टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।
एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है अप्रैल 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल।
टैरो मासिक राशिफल अप्रैल 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: जस्टिस
आर्थिक जीवन: द चैरिएट
करियर: टू ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो जस्टिस कार्ड का अर्थ है कि सामने वाला व्यक्ति आपको ध्यान से समझने की कोशिश कर रहा है। रिश्ते की शुरुआत में वह आपके व्यवहार को गौर से देखेगा। अगर वह आपसे ज्यादा सवाल पूछे तो हैरान या परेशान न हों। वह बस आपको अच्छे से जानना चाहता है और यह समझना चाहता है कि उसके दिल में आपके लिए क्या भावनाएं हैं। उसके लिए ईमानदारी और न्याय बहुत जरूरी है। वह आपको झूठी उम्मीद नहीं देगा। अगर उसे लगेगा कि इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है, तो वह साफ-साफ बता देगा, बजाय इसके कि आपको भ्रम में रखे।
आर्थिक जीवन में द चैरिएट कार्ड यह संकेत देता है कि आप पैसों से जुड़ी परेशानियों पर जीत पा सकते हैं। अगर कोई आर्थिक समस्या काफी समय से भारी लग रही थी, तो अब उसे सुलझाने का सही समय है। इस दौरान यात्रा या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्च भी हो सकता है। जैसे गाड़ी खरीदना, फ्लाइट टिकट लेना या छुट्टियों पर खर्च करना।
करियर के मामले में टू ऑफ वैंड्स बताता है कि आप करियर के एक मोड़ पर खड़े हैं। अब आपको आगे की दिशा तय करनी होगी। हो सकता है आप अपने काम को आगे बढ़ाने, बिज़नेस बढ़ाने या विदेश में नौकरी के बारे में सोचें। यह समय है जब आपको सुरक्षित स्थिति और आगे बढ़ने की चाहत के बीच संतुलन बनाना होगा। बड़ा कदम उठाने के लिए हिम्मत और दूरदर्शिता दोनों जरूरी होंगी।
स्वास्थ्य के मामले में ‘फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स’ इशारा करता है कि तनाव, जिद या खुद की अनदेखी से परेशानी हो सकती है। कभी-कभी हम अपनी जीत या अहंकार में सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर से सही संवाद न होना या गलत आदतें भी दिक्कत बढ़ा सकती हैं। सही मायने में ठीक होने के लिए जरूरी है कि आप अपनी गलत आदतें छोड़ें, समझदारी से समझौता करें और तनाव को कम करें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: रेड जैस्पर
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द हर्मिट
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
वृषभ राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको द हर्मिट कार्ड मिला है, जिसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति में आपकी दिलचस्पी है, वह इस समय ज्यादा अपने ऊपर ध्यान दे रहा है। हो सकता है वह खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हो या किसी पुराने अनुभव से उबर रहा हो। यह भी संभव है कि वह आध्यात्मिक सोच में डूबा हो, क्योंकि हर्मिट कार्ड गहरी सोच और आत्मचिंतन का प्रतीक है। फिलहाल उनका फोकस रोजमर्रा की जिंदगी, काम और सेहत से जुड़ी बातों पर ज्यादा हो सकता है।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स इशारा करता है कि अगर हाल ही में पैसों को लेकर तनाव, कर्ज या ज्यादा खर्च रहा है, तो अब थोड़ा रुककर सोचने का समय है। घबराने या टेंशन लेने की बजाय शांति से अपनी फाइनेंशियल स्थिति को समझें और आगे की प्लानिंग करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप इस समय कई जिम्मेदारियों को एक साथ संभाल रहे हैं। ऑफिस का काम नए प्रोजेक्ट या घर और करियर के बीच संतुलन, सब कुछ एक साथ चल रहा है। यह व्यस्त समय है, लेकिन संभालने लायक है। जरूरत है सही टाइम मैनेजमेंट, लचीलापन और समझदारी की। अगर आप प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ेंगे, तो बदलावों को आसानी से संभाल पाएंगे और तनाव से बचेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि सेहत से जुड़ी परेशानियां कभी-कभी दबे हुए जज़्बात, उलझन या किसी कठिन फैसले से बचने की वजह से भी हो सकती हैं। मानसिक तनाव शरीर पर असर डाल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें समझें और खुद का ख्याल रखें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: रोज़ क्वार्ट्ज
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: जजमेंट
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स
अच्छी चीज़ों को बनने और बढ़ने में समय लगता है, यही बात है सेवन ऑफ पेंटाकल्स हमें याद दिलाता है। जैसे रोम एक दिन में नहीं बना था, वैसे ही अच्छे रिश्ते भी धीरे-धीरे मजबूत होते हैं। एक अच्छा और स्वस्थ रिश्ता समय के साथ देखभाल मांगता है, बिल्कुल एक मजबूत पेड़ की तरह। आप जो मेहमत और प्यार लगाते हैं, वहीं आपको वापस मिलता है। यह कार्ड याद दिलाता है कि अपने रिश्ते की ठीक से देखभाल करें। उसमें समय और दिल लगाइए, फायदा नुकसान से कहीं ज्यादा होगा।
अगर आप किसी स्थिति का आर्थिक नतीजा पूछें और जजमेंट कार्ड आए, तो इसका अर्थ है कि आपके पैसों से जुड़ी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव या नई शुरुआत होने वाली है। यह एक ऐसा मोड़ दिखाता है, जहां आपको गहराई से सोचने और कुछ अहम फैसले लेने की जरूरत होगी। हो सकता है आपको पैसों से जुड़ी नई समझ या नया मौका मिले, और उसी आधार पर बड़ा निर्णय लेना पड़े।
अगर आप करियर के बारे में पूछ रहे हैं तो नाइन ऑफ पेंटाकल्स आए तो यह बहुत अच्छा संकेत है। खुश हो जाइए। आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। जिसका इंतजार था, वह समय आ गया है। आपकी कामयाबी अब सामने आने वाली है। जो लोग बड़े मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बहुत सकारात्मक संकेत है।
सेहत के मामले में टू ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि अब लंबी अवधि की सेहत के बारे में सोचने का समय है। यह एक मोड़ है जहाँ आपको आगे की योजना बनानी चाहिए। हो सकता है आपको कोई नया इलाज, नई थेरेपी या अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकलकर कुछ नया अपनाने की ज़रूरत हो। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बेहतर हो सकती है।
भाग्यशाली क्रिस्टल: सिट्रीन
कर्क राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हीरोफेंट
अगर कर्क राशि वाले किसी नए रिश्ते या पार्टनरशिप के बारे में सोच रहे हैं, तो टू ऑफ कप्स कार्ड यह संकेत देता है कि आपके और आपके साथी के बीच गहरा भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव है। आप दोनें के बीच अच्छी समझ, आकर्षण और जबरदस्त केमिस्ट्री है। साथ में रहते समय आपको एक अलग ही खुशी और सुकून महसूस होता है। हो सकता है आप दोनों की मुलाकात अचानक या किस्मत से हुई हो, जैसे ऊपर वाले ने आपको मिलाया हो। यह रिश्ता आपको पहले से तय या भाग्य में लिखा हुआ भी लग सकता है। इस कार्ड का मतलब है प्यार, दोस्ती, गहरा जुड़ाव और एक-दूसरे के प्रति सच्ची परवाह।
आर्थिक जीवन की बात करें तो आप किसी स्थिति का परिणाम जानना चाहते हैं औरफोर ऑफ वैंड्स कार्ड आता है, तो यह खुशियों और स्थिरता का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर या बड़ा मौका मिल सकता है। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन और सफलता लाने वाला हो सकता है। आपने जो मेहनत अब तक की है, उसका फल मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर आर्थिक जीवन में स्थिरता और खुशी मिल सकती है।
अगर नौकरी या करियर को लेकर मार्गदर्शन लेते समय सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिलता है, तो यह बताता है कि अब आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का समय आ गया है। यह कार्ड बदलाव को अपनाने और करियर में नई शुरुआत करने का संकेत देता है। हो सकता है आपको अपनी मौजूदा नौकरी छोड़कर नए अवसर तलाशने की ज़रूरत पड़े, जो आपके लक्ष्यों के ज्यादा करीब हों। याद रखें, यह रास्ता शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन आगे चलकर यही आपके प्रोफेशनल और पर्सनल ग्रोथ का कारण बनेगा। भरोसा रखें कि ईश्वर या ब्रह्मांड आपको बेहतर भविष्य की ओर ले जा रहा है।
अगर आप कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो अपनी बीमारी या चोट का इलाज पारंपरिक तरीकों से करने की कोशिश करें और पुराने, भरोसेमंद इलाज पर विश्वास रखें।यह भी संकेत मिलता है कि आधुनिक एलोपैथी की बजाय आयुर्वेद या होम्योपैथी अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान जैसे पारंपरिक तरीकों को भी अपनाएं।
अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि उसे आपसे बहुत सराहा और समर्थन मिला है, तो प्रेम परिणाम के रूप में वह आपके प्रति मजबूती और ताकत दिखाएगा। हो सकता है जब आप उसकी जिंदगी में आए, तब वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो। आप उसके लिए एक मजबूत सहारा या चट्टान की तरह बने। आपकी मौजूदगी उसके जीवन में बहुत मायने रखती है और वह इसकी कद्र करता है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि वह आपकी जिंदगी में आकर आपका हीरो बनना चाहता हो। वह आपकी परेशानियां कम करना चाहता है क्योंकि उसने देखा है कि आप कितनी मेहनत और संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कहीं ऐसा न हो वह सिर्फ आपके आपके “सहारा देने वाले स्वभाव” का फायदा उठा रहा हो। यह पक्का कर लें कि उसका प्यार सच्चा है। आपसे मिलने के बाद उसकी ऊर्जा और सोच में सकारात्मक बदलाव आया है।
आर्थिक स्थिति के बारे में अगर सिक्स ऑफ कप्स कार्ड आता है, तो यह सलाह देता है कि किसी भी बड़े फैसले से पहले अपने पुराने अनुभवों से सीख लें। अगर आप किसी आर्थिक निर्णय को लेकर असमंजस में हैं, तो अपने पिछले पैसों से जुड़े अनुभवों और फैसलों को याद करें। यह कार्ड बताता है कि अतीत की सीख को वर्तमान में लागू करें, ताकि आप समझदारी और सोच-समझकर सही निर्णय ले सकें।
अगर कोई नया करियर शुरू कर रहा है, तो थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि यह नई शुरुआत रोमांचक और उत्साह से भरी होगी। अपने नए काम को लेकर सकारात्मक सोच रखें। सवाल पूछने से न डरें और नई चीजें सीखने के लिए खुले रहें। आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखते हैं। खुद पहल करें और मेहनत से पीछे न हटें। सफलता आपसे ज्यादा दूर नहीं है, बस कुछ ही कदम दूर है। जो लोग अपनी मौजूदा नौकरी या स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उनके लिए भी यह कार्ड संकेत देता है कि करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नए अवसर जल्द ही सामने आने वाले हैं।
स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ कप्स बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह अच्छी सेहत, ऊर्जा और बीमारी से उबरने का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपका शरीर अच्छी स्थिति में है। यह कार्ड शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन व संतोष को दर्शाता है। इसलिए अपनी सेहत और जीवन से संतुष्ट और खुश रहें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: टाइगर आई
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द डेविल
आर्थिक जीवन: द फूल
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द डेथ
कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में यदि द डेविल कार्ड आता है, तो यह संकेत देता है कि शायद जिसे आप प्यार समझ रहे हैं, वह असली प्यार नहीं है। हो सकता है कि यह सिर्फ शारीरिक आकर्षण, जरूरत से ज्यादा लगाव या किसी के प्रति दीवानगी हो, जिसे आप सच्चा प्रेम मान बैठे हों। यह कार्ड बताता है कि यह रिश्ता व्यावहारिक या स्वार्थ से जुड़े कारणों पर भी टिका हो सकता है। जैसे पहले समय में सुविधा के लिए शादी होती था, जहां प्यार से ज्यादा जरूरतें अहम होती थीं लेकिन आज के समय में हम सिर्फ प्यार के लिए प्यार कर सकते हैं। इसलिए खुद को ऐसे रिश्ते में फंसा कर न रखें जो आपको असली खुशी से दूर कर दे।
आर्थिक स्थिति के बारे में यदि द फूल कार्ड निकलता है, तो यह अचानक और अप्रत्याशित आर्थिक बदलावों का संकेत देता है। खासकर ऐसे मौके, जो नए हों और जिनमें थोड़ा जोखिम भी शामिल हो। यह कार्ड बताता है कि आप सामान्य रास्ते से हटकर कुछ अलग करने का सोच सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन वे अनिश्चित भी हो सकते हैं। द फूल आपको बदलाव को अपनाने और नई दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हालांकि, यह भी याद रखें कि नए प्रयासों में फायदे के साथ-साथ कुछ अनपेक्षित चुनौतियां भी आ सकती हैं।
अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं और थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आता है। यह बहुत अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि आप अपने नए कार्यस्थल के लिए एक मूल्यवान सदस्य साबित होंगे। आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है और यहां आपको अपनी प्रतिभा और कौशल को और निखारने का मौका मिलेगा। अपने सहकर्मियों से जुड़ने की कोशिश करें। वे दोस्ताना स्वभाव के होंगे और आपको जानने में रुचि रखेंगे। जब आप उनके साथ अच्छा तालमेल बना लेंगे, तो मिलकर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे।
स्वास्थ्य के मामले में अगर द डेथ कार्ड दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह कार्ड बहुत ही कम और खास परिस्थितियों में ही वास्तविक मृत्यु का संकेत दे सकता है। आम तौर पर यह जीवन में बड़े बदलाव का प्रतीक होता है। अगर आपको लग रहा है कि आपकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा, तो यह कार्ड बताता है कि बदलाव आने वाला है। लेकिन परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि आप उस बदलाव को कैसे स्वीकार करते हैं। अगर बीमारी की वजह से आप नकारात्मक सोच में फंस गए हैं, तो अपनी सोच बदलने की कोशिश करें और आने वाले बदलाव को खुले दिल से स्वीकार करें।
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में अगर जस्टिस कार्ड आता है, तो यह दर्शाता है कि आपके रिश्ते में संतुलन बना हुआ है। यह संबंध सही दिशा में चल रहा है। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हैं और बराबरी से प्यार करते हैं। आप दोनों गोल्डन रूल का पालन करते हैं, यानी जैसा व्यवहार आप अपने लिए चाहते हैं, वैसा ही अपने साथी के साथ करते हैं। अगर आपका साथी आध्यात्मिक स्वभाव का है, तो वह कर्म में गहरा विश्वास रख सकता है। आप दोनों अपनी जरूरतों को शांति और समझदारी से रखते हैं और एक-दूसरे के भावनाओं की कद्र करते हैं।
आर्थिक जीवन में द हीरोफेंट कार्ड आता है, तो यह बताता है कि पैसों के मामले में पारंपरिक तरीकों और पुराने सिद्धांतों का पालन करना फायदेमंद रहेगा। यह कार्ड समझाता है कि पहले से आजमाए हुए और भरोसेमंद तरीकों से आर्थिक स्थिरता पाई जा सकती है। समाज में स्वीकृत नियमों और सही वित्तीय आदतों का पालन करने से आर्थिक स्थिति मजबूत और सुरक्षित बन सकती है।
करियर के मामले में टू ऑफ वैंड्स एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत देता है। यह भविष्य की योजना बनाने, अपने विकल्पों को समझने और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का समय है। आपको यह तय करना पड़ सकता है कि जहां हैं वहीं रहें या कोई नया जोखिम लें, जैसे नई नौकरी, नया प्रोजेक्ट या बिज़नेस शुरू करना। यह कार्ड बताता है कि अपने भविष्य की जिम्मेदारी लें, सही रणनीति बनाएं और बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने का साहस दिखाएं, जिसमें नेतृत्व या यात्रा के मौके भी शामिल हो सकते हैं।
स्वास्थ्य के बारे में अगर सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आता है, तो यह बताता है कि अभी आपकी स्थिति स्थिर है, लेकिन लंबे समय के अच्छे परिणाम पाने के लिए धैर्य और लगातार प्रयास जरूरी होंगे। भले ही तुरंत बदलाव न दिखे, लेकिन धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और आपके प्रयास असर दिखा रहे हैं। आपको भरोसा रखना चाहिए कि सेहत सुधारने के लिए जो मेहनत आप कर रहे हैं, उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
भाग्यशाली क्रिस्टल:लैपिस लाजुली
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफस्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
करियर: स्ट्रेंथ
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में यह कार्ड एक मजबूत रिश्ते का संकेत देता है, जो समझ, सहयोग और भरोसे पर टिका है। आप अपने रिश्ते में खुशी और जश्न का समय अनुभव करने वाले हैं। फोर ऑफ वैंड्स कार्ड यह भी बताता है कि जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में प्यार आने वाला हो सकता है।
आर्थिक जीवन में नाइन ऑफस्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कभी-कभी यह दिखाता है कि पैसों को लेकर जो तनाव था वह या तो कम हो रहा है या फिर बढ़ रहा है। हो सकता है कि आपकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई हो और आपकी चिंताएं अब सच होती दिख रही हों या फिर आपने स्थिति को ज्यादा समझदारी और हकीकत के साथ देखना सीख लिया हो। यह समय मदद लेने से हिचकिचाएं नहीं, कोई आपका साथ दे सकता है। यह वही समय है जब आप अपनी असली ताकत पहचानेंगे।
करियर की बात करें तो, स्ट्रेंथ कार्ड बताता है कि आपके अंदर पहले से ही काबिलियत और हुनर मौजूद है, बस जरूरत है आत्मविश्वास की, ताकि आप जोखिम उठा सकें। अगर प्रमोशन चाहते हैं तो खुद आगे बढ़कर कदम उठाएं और ध्यान आकर्षित करें। अगर करियर पूरी तरह बदलना चाहते हैं, तो हिम्मत करें और फैसला लें। अगर हमेशा से अपना बिज़नेस शुरू करने का सपना था, तो खुद को प्रेरित करें और शुरुआत कर दें।
स्वास्थ्य के मामले में द एम्प्रेस कार्ड सलाह देती है कि अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपनी भावनाओं को भी संभालें। यह संकेत दे सकता है कि सुस्ती, उदासी, जरूरत से ज्यादा खाना या आलस जैसी समस्याओं की जड़ भावनात्मक कारण हो सकते हैं। व्यायाम के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां भी करें जो आपको अंदर से खुशी और संतुष्टि दें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: ओब्सीडियन
धनु राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
करियर: द एम्परर
स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में द सन कार्ड बहुत ज्यादा खुशी और आनंद का संकेत देता है। यह ऐसा समय दिखाता है, जब आपका रिश्ता मजेदार, जोश से भरा और सकारात्मक रहेगा। साथ ही, जैसे सूरज अपनी रोशनी से हर चीज को साफ कर देता है, वैसे ही यह कार्ड बताता है कि आपके रिश्ते में अगर कोई छुपी हुई समस्या है तो वह सामने आ सकती है। लेकिन आप दोनों मिलकर उसे सुधारने की कोशिश करेंगे, खासकर इस महीने।
क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड आर्थिक जीवन में समृद्धि और स्थिरता का समय दिखाता है। यह भी संकेत देता है कि आप समझदारी से पैसे से जुड़े फैसले लेने का क्षमता रखते हैं। आपके पास वह हुनर है, जिससे आप नए कामों में सफलता पा सकते हैं।
करियर में द एम्परर का मतलब है कि आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और आपको सफलता व सम्मान प्राप्त होगा। लगातार मेहनत, ध्यान और एकाग्रता से आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं. तो समझदारी और लगन से प्रयास करें। अच्छे अवसर सामने आने वाले हैं, जो आपके करियर को मजबूती और स्थिरता देंगे। किसी उम्रदराज पुरुष सहकर्मी या अधिकारी से आपको मार्गदर्शन और सहयोग मिल सकता है।
स्वास्थ्य के लिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून यह सलाह देता है कि अपने शरीर और खुद का ध्यान रखने के लिए पहल करें। नियमित रूप से जिम जाएं या सुबह दौड़ लगाकर दिन की शुरुआत करें। मुश्किल हालात में भी तनाव को संभालने की कोशिश करें।
भाग्यशाली क्रिस्टल:फ़िरोज़ा
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द मून
करियर: थ्रीऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
प्रेम में पेज ऑफ कप्स उन लोगों के लिए अच्छा संकेत है, जो पहले से रिश्ते में हैं। यह रोमांटिक प्रपोजल, सगाई, गर्भधारण या शादी जैसे शुभ अवसरों का संकेत दे सकता है। यह कार्ड आपको अपने दिल की भावनाओं को अपनाने और इस प्रेम के महीने में ज्यादा खुलकर और भावुक होकर प्यार जताने के लिए भी प्रेरित करता है।
आर्थिक मामलों में द मून सलाह देता है कि जल्दबाज़ी में कोई फैसला या निवेश न करें। सावधानी रखें और कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें। पैसों के मामले में लापरवाही न करें और किसी को उधार देने से बचें, चाहे आप उन्हें जानते ही क्यों न हों।
करियर में थ्री ऑफ वैंड्स जीवन के हर क्षेत्र में नई खोज और नए अनुभवों का संकेत देता है। करियर में भी यह बात लागू होती है। इस समय आपको अपने काम में नए अवसर मिल सकते हैं। हो सकता है विदेश में काम करने का मौका मिले या बिज़नेस ट्रिप पर जाना पड़े, जहां आप पहले जाने के लिए उत्साहित न होते। व्यापार के लिए भी यह सही है। अगर आप अपना बिज़नेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है।
स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) संकेत देता है कि इस महीने कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है या कोई लंबी चलने वाली समस्या परेशान कर सकती है। लेकिन अगर आप सजग और सावधान रहेंगे, तो आप उससे लड़ने में सक्षम रहेंगे।
भाग्यशाली क्रिस्टल:गार्नेट
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स
करियर: किंग ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द चैरिएट
कुंभ राशि वालों, इस महीने आपके लिए सब कुछ अच्छा चलता हुआ नजर आ रहा है। टू ऑफ कप्स प्रेम संबंधों में ही नहीं, बल्कि अन्य रिश्तों में भी शांति और आपसी सम्मान का संकेत देता है। यह दो लोगों के बीच सच्चे प्यार और दिल से जुड़ी भावनाओं को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए अंदर से साफ और पवित्र भावनाएं रखते हैं।
आर्थिक मामलों मेंएट ऑफ वैंड्स तरक्की और अच्छे अवसरों का संकेत देता है। यह समय उन्नति और सफलता की ओर बढ़ने का हो सकता है। यह भी दर्शाता है कि आप अपने आर्थिक लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और आपकी मेहनत का फल मिल रहा है।
करियर में मामले में किंग ऑफ वैंड्स सम्मान और उपलब्धि का संकेत है। ये सभी बातें आपसे जुड़ी हो सकती हैं, इसलिए अभी किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है। अगर यह कार्ड आता है, तो संभव है कि आप किसी ऊंचे पद पर हों। लोग आपको एक मार्गदर्शक या मेंटर के रूप में देख सकते हैं। वहीं कुछ लोग आपको अच्छे संस्कारों और मूल्यों वाला व्यक्ति मान सकते हैं। यह कार्ड व्यापार में बढ़ोतरी का भी संकेत देता है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको नई ऊर्जा और मजबूत इरादे मिलेंगे, जिससे आप उन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर पाएंगे जो आपको थका रही थीं। भले ही ठीक होने का रास्ता लंबा हो, लेकिन आप मजबूत हैं और इन चुनौतियों को पार कर लेंगे। द चैरिएट पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी संकेत दे सकता है। अब नया फिटनेस रूटीन शुरू करने का सही समय है।
भाग्यशाली क्रिस्टल:एमिथिस्ट
मीन राशि
प्रेम जीवन: द एम्परर (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में द एम्परर (रिवर्सड) यह संकेत देता है कि संबंध में अधिकार या कंट्रोल को लेकर टकराव हो सकता है। आप दोनों के बीच सही साबित होने की होड़ लग सकती है, बजाय इसके कि अलग-अलग विचारों को मिलाकर समझदारी से आगे बढ़ें।
आर्थिक मामलों में टू ऑफ स्वॉर्ड्स हकीकत को न मानने या मुश्किल फैसलों से बचने का संकेत देता है। अगर इस समय आप पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करते रहना ठीक नहीं है। सच्चाई को स्वीकार करना और ठोस निर्णय लेना जरूरी है।
करियर में नाइन ऑफ पेंटाकल्स बहुत अच्छा संकेत है। यह मेहनत और प्रोफेशनल रवैया से मिली सफलता, उपलब्धि और समृद्धि को दर्शाता है। इस समय आपको अपने काम और अब तक हासिल की गई सफलता पर गर्व महसूस होना चाहिए। यह कार्ड बताता है कि आपका काम या व्यापार अच्छी तरह फल-फूल रहा है और आपको आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। आपने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है, इसलिए अब थोड़ा आराम करे और इस सफलता का आनंद लें।
स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ कप्स यह दिखाता है कि आप कई सामाजिक कार्यक्रमों या छुट्टियों की तैयारी में हो सकते हैं, जहां ज्यादा खाना-पीना या बार-बार जश्न मनाने का मौका मिलेगा। कोशिश करें कि खाने-पीने में संयम रखें, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या टैरो रीडिंग हमेशा सही होती है?
टैरो मौजूदा एनर्जी और संभावित नतीजों को दिखाता है। यह एक गाइडेंस टूल है, कोई तय भविष्यवाणी नहीं।
2. मुझे टैरो रीडिंग के लिए कैसे तैयारी करनी चाहिए?
शांत, फोकस्ड और खुले दिमाग से रहें। सेशन से पहले अपने सवाल के बारे में साफ-साफ सोचें। एक ही सवाल बार-बार पूछने से बचें।
3. क्या टैरो रिश्तों या शादी के बारे में बता सकता है?
हां, टैरो रिश्तों के डायनामिक्स, इमोशनल कम्पैटिबिलिटी, टाइमिंग ट्रेंड्स और संभावित नतीजों के बारे में जानकारी दे सकता है।
क्यों और कैसे मनाई जाती है उगादी 2026, जानें सही तिथि!
उगादी 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उगादी एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। यह नवीनीकरण, समृद्धि और विरासत का एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण उत्सव है। भारत के कई राज्यों जैसे कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक आदि में उगादी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
उगादी एक प्राचीन त्योहार है जिससे हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आगे विस्तार से बताया गया है कि उगादी का क्या महत्व है, इस बार उगादी किस तिथि पर पड़ रही है, इस दिन क्या किया जाता है आदि। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं उगादी 2026 के बारे में।
इस बार 19 मार्च, 2026 को उगादी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से तेलुगु संवत्सर 2083 की शुरुआत होगी। 19 मार्च, 2026 को सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी और इसका समापन 20 मार्च, 2026 को 04 बजकर 54 मिनट पर प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी।
कैसे मनाते हैं उगादी 2026
उगादी से एक सप्ताह पहले से इसका जश्न शुरू हो जाता है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं, घरों को सजाते हैं, नए कपड़े खरीदते हैं और हिंदू नववर्ष मनाने के लिए जरूरी चीज़ें लेकर आते हैं। उगादी के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे को शुभकामनाएं देतेहैं और समारोह में हिस्सा लेते हैं। इस दिन रंगोंली बनाई जाती है और पारंपरिक उगादी पकवानों का आनंद लेते हैं।
इस त्योहार के लोकप्रिय पकवानों में उगादी पचड़ी का नाम शामिल है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के कारण हिंदू नववर्ष पूरे भारत में वैशाखी और गुड़ी पड़वा जैसे कई नामों से मनाया जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
उगादी 2026 की पूजन विधि
आप उगादी पर निम्न विधि से पूजन कर सकते हैं:
उगादी हिंदू धर्म में समृद्धि और एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर शरीर और आत्मा को शुद्ध करने के लिए तिल के तेल से स्नान किया जाता है। इसे अभ्यंग स्नान कहते हैं।
घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने के लिए घरों के प्रमुख द्वार पर आम के पत्तों से बनी तोरण लगाई जाती है और घर को फूलों एवं रंगोली से सजाया जाता है।
परिवार का कोई बड़ा सदस्य या पंडित आदि नए साल का हिंदू पंचांग पढ़ते हैं।
देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष प्रार्थनाएं और पूजा की जाती हैं।
भारत के कई राज्यों मे उगादी का पर्व बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कनार्टक का प्रमुख त्योहार है। हालांकि, कई जगहों पर इसे अलग नाम से भी मनाया जाता है।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: यहां पर पूजा एवं अभ्यंग स्नान से पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन घरों की अच्छे से सफाई की जाती है। लोग आम के पत्तों से तोरण बनाकर उसे अपने घर के मुख्य दरवाज़े पर लगाते हैं और रंगोली बनाते हैं। यहां पर घरों को सजाया जाता है। इस दिन उगादी पचड़ी बनाया जाता है जिसमें मीठा, खट्टा, कड़वा, मसालेदार, नमकीन और तीखा स्वाद होता है।
कनार्टक: इस राज्य में उगादी पर्व की शुरुआत तेल स्नान और प्रार्थनाओं से होती है। इसे नीम और गुड़ के मिश्रण के रूप में लिया जाता है जो कि जीवन के कड़वे और मीठे अनुभवों का प्रतीक है। यहां पर उगादी की पूर्व संध्या पर मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
उगादी 2026 पर आने वाले अन्य त्योहार
भारत के विभिन्न राज्यों में इस दिन अलग-अलग नाम से कई अन्य त्योहार मनाए जाते हैं जैसे कि महाराष्ट्र में इस दिन गुड़ी पड़वा मनाई जाती है। इस दिन घरों की छत पर जीत और संपन्नता के प्रतीक के रूप में ध्वज लगाया जाता है।
वहीं कश्मीर में इस दिन नवरेह नाम का पर्व मनाते हैं। इस दौरान कश्मीरी पंडित चावल, दही और फूलों की थाली से साल की शुरुआत करते हैं। सिंधी लोग इस दिन चेट्टी चंड मनाते हैं। यह इस समुदाय के आध्यात्मिक गुरु झूलेलाल के जन्मोत्सव का प्रतीक है। मणिपुर में इस दिन साजिबु नोंग्मा पंबा मनाया जाता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
उगादी 2026 का खास व्यंजन
उगादी पर्व का सबसे खास पहलू है उगादी पचड़ी। यह एक खास व्यंजन है जो जीवन की अलग-अलग भावनाओं को पहलुओं को दर्शाता है। इस डिश से लोगों को याद रहता है कि जिंदगी अलग-अलग तरह की भावनाओं को मिश्रण है और इन्हें शांति से स्वीकार कर लेना चाहिए।
इस डिश में नीम के पत्ते डालते हैं जो कि कड़वे होते हैं। ये जीवन की चुनौतियों और अड़चनों का प्रतीक है। इसमें गुड़ भी डाला जाता है जिसका स्वाद मीठा होता है और खुशियों एवं सफलता का कारक है। इस व्यंजन में इमली भी डालते हैं जो खट्टी होती है। इमली अचानक होने वाली घटनाओं को दर्शाती है। इसके अलावा कच्चा आम है जो खट्टा होता है। यह नए अवसरों को दर्शाता है। हरी मिर्च तीखी होती है और जोश एवं जुनून को दिखाती है। नमक नमकीन स्वाद देता है और जीवन में संतुलन का प्रतीक बनता है।
उगादी एक पारंपरिक उत्सव है लेकिन नई पीढ़ी के लिए इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कुछ नई चीज़ें की जा सकती हैं:
वर्चुअल सेलिब्रेशन: जो लोग परिवार से दूर रहते हैं, वे अब वर्चुली पंचांग श्रवणम और प्रार्थना में शामिल होते हैं।
इको-फ्रेंडली उगादी: अब सिंथेटिक सजावट के बजाय इको फ्रेंडली रंगों से रंगोली बनाई जाती है और घर को सजाने में प्राकृतिक फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
फ्यूज़न फेस्टिवल: यह पर्व संपन्नता और समृद्धि का प्रतीक है इसलिए इस दिन वस्त्रों, अन्न और धन आदि का दान देना एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने का बहुत महत्व है।
दावत: इस दिन अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम आदि में रहने वाले बच्चों और वृद्धजनों को भोजन करवाया जाता है। इसके अलावा स्थानीय कारीगरों से हाथ से बनी उगादी के त्योहार की सजावट की चीज़ें, मिट्टी के बर्तन और पारंपरिक बुनाई वाली चीज़ें खरीदें ताकि उनकी आजीविका बनी रहे।
उपहार क्या दें: इस उगादी 2026 पर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को पौधे, आयुर्वेदिक पौधे आदि उपहार में दे सकते हैं।
कुकिंग चैलेंज: इस उगादी पर आप अपने परिवार के सदस्यों के बीच एक कुकिंग प्रतियोगिता रख सकते हैं जिसमें हर सदस्य को उगादी पचड़ी या फिर इस त्योहार से जुड़ा अन्य कोई खास व्यंजन बनाना होगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. महाराष्ट्र में उगादी को क्या कहते हैं?
गुड़ी पड़वा
2. साल 2026 में उगादी कब है?
19 मार्च, 2026 को है।
3. क्या उगादी पर सरकारी अवकाश होता है?
नहीं।
दर्श अमावस्या 2026 पर किसकी और कैसे होती है पूजा?
दर्श अमावस्या 2026: हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार आध्यात्मिक विकास और पितरों का तर्पण आदि करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अमावस्या तिथियों में से एक दर्श अमावस्या भी है। अमावस्या की रात को चंद्रमा अदृश्य रहता है। ऐसे में यह समय आत्म-चिंतन और ध्यान करने के लिए बहुत शक्तिशाली एवं उपयुक्त माना जाता है।
वैदिक परंपरा के अनुसार दर्श अमावस्या पर चंद्र देव की पूजा होती है। इस दिन पितरों का तर्पण एवं श्राद्ध अनुष्ठान करने का भी विधान है। मान्यता है कि दर्श अमावस्या पर पितरों का तर्पण या श्राद्ध करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है एवं पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन से नए चंद्र चक्र की शुरुआत भी होती है।
इस बार 18 मार्च, 2026 को बुधवार के दिन चैत्र अमावस्या पर दर्श अमावस्या है। अमावस्या तिथि 18 मार्च, 2026 को सुबह 08 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और 19 मार्च, 2026 को सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर खत्म होगी। इस दिन शुभ योग बन रहा है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
दर्श अमावस्या 2026 का महत्व
हिंदू परंपरा में अत्यंत खास माना गया है। हर महीने पड़ने वाली यह अमावस्या आत्मचिंतन, मानसिक शांति और पितरों की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ समय होती है। इस दिन चंद्रमा का प्रभाव न्यूनतम होता है, जिससे साधना, जप-तप और दान-पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है।
दर्श अमावस्या पितृ तर्पण के लिए शुभ मानी जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इस दिन किए गए तर्पण, श्राद्ध और दीपदान से पितरों की आत्मा संतुष्ट होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा यह दिन नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने, नए संकल्प लेने और जीवन में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। कुल मिलाकर, दर्श अमावस्या मन और जीवन दोनों को शुद्ध करने का एक आध्यात्मिक अवसर है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
दर्श अमावस्या 2026 की व्रत कथा
कुछ लोग अमावस्या तिथि पर व्रत भी रखते हैं। दर्श अमावस्या की व्रत कथा के बारे में बात करें, तो दर्श अमावस्या व्रत कथा समुद्र मंथन की दिव्य घटना से जुड़ी हुई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार ऋषि दुर्वासा ने देवताओं के राजा इंद्र को श्राप दे दिया था। इस श्राप के कारण राजा इंद्र की सारी शक्ति और संपन्नता खत्म हो गई थी।
इसका फायदा उठाकर असुरों ने स्वर्ग पर आक्रमण किया और देवताओं को परास्त कर स्वर्ग पर कब्ज़ा कर लिया। देवताओं को फिर से स्वर्ग दिलवाने के लिए भगवान विष्णु ने असुरों के साथ मिलकर समुद्र मंथन करने का सुझाव दिया। इससे समुद्र से अमृत निकलने पर उसका पान कर के देवता और असुर दोनों ही अमरता को प्राप्त करना चाहते थे।
समुद्र मंथन के दौरान कई तरह की दिव्य वस्तुएं प्रकट हुईं और आखिरी में भगवान धनवंतरि अृमत कलश के साथ प्रकट हुए। असुरों से अमृत को बचाने के लिए राजा इंद्र के पुत्र जयंत अृमत कलश लेकर चले गए। उनका ऐसा करना दिव्य सुरक्षा और मुश्किल समय में ज्ञान एवं पवित्रता की जीत का प्रतीक माना गया। यह व्रत कथा भक्ति, अनुशासन और दिव्य हस्तक्षेप की शक्ति पर प्रकाश डालती है। ये ऐसे गुण हैं जिन्हें भक्त दर्श अमावस्या पर प्राप्त करना चाहते हैं।
चंद्र देव और पितरों से संबंधित अनुष्ठानों के लिए दर्श अमावस्या सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन अनुष्ठान करने से मन शुद्ध हो जाता है, अड़चनें दूर होती हैं और पितरों के साथ आध्यात्मिक संबंध विकसित होता है।
चंद्र देव की पूजा करें: भावनात्मक संतुलन, मानसिक स्पष्टता और संपन्नता के लिए चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्र देव को सफेद रंग के फूल, चावल, चीनी और जल अर्पित करें। चंद्रमा के मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है।
पितरों का तर्पण: विष्णु धर्म शास्त्र के अनुसार पितरों का तर्पण करने, तिल का दान और पिंड दान करने के लिए दर्श अमावस्या 2026 उपयुक्त तिथि है। इससे पितृ दोष कम होता है और परिवार में खुशियां आती हैं।
दान करना: अमावस्या तिथि पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्रों, अनाज या तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या पर दान करने से सभी पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं।
दोष निवारण पूजा:कालसर्प दोष पूजा, पितृ दोष उपाय और त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए दर्श अमावस्या का दिन उपयुक्त रहता है। इन अनुष्ठानों को करने से कार्यों में आ रही देरी और अड़चन एवं जीवन की चुनौतियां दूर होती हैं।
मां काली की पूजा: कुछ भक्त नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा पाने और शक्ति एवं सपन्नता का आशीर्वाद पाने के लिए दर्श अमावस्या पर काली साधना करते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
दर्श अमावस्या पर व्रत रखने की विधि
शरीर को शुद्ध करने, मन को स्थिर करने और चंद्र देव एवं पूर्वजों का आर्शीवाद पाने के लिए दर्श अमावस्या 2026 पर व्रत रखा जाता है। अमावस्या तिथि पर सूर्योदय के साथ व्रत शुरू होता है और चंद्रमा के दिखने तक या शांत के अनुष्ठान पूर्ण होने तक व्रत चलता है।
सबसे पहले अमावस्या तिथि पर सुबह जल्दी उठें और फिर स्नान आदि कर के साफ वस्त्र पहन लें।
अपने मन और विचारों को शुद्ध रखें एवं नकारात्मक बातें न करें।
व्रत शुरू करने से पहले अपने घर के पूजन स्थल में आकर व्रत का संकल्प लें।
फिर भगवान शिव या विष्णु जी की पूजा करें और फिर चंद्र देव की उपासना करें।
उन्हें सफेद रंग की चीज़ें जैसे कि चावल, दूध या पुष्प आदि अर्पित करें।
अब अमावस्या व्रत कथा का पाठ करें और शांति एवं भावनात्मक संतुलन के लिए चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।
इस दिन अनाज, नमक या भारी भोजन नहीं करना चाहिए।
कुछ लोग इस दिन निर्जल व्रत भी रखते हैं जबकि कुछ फल या दूध लेते हैं।
शाम को पूजा करने और चंद्रमा दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। श्रद्धालु व्रत खोलने से नहले चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं।
दर्श अमावस्या 2026 पर क्या दान करें
आप इस दर्श अमावस्या पर निम्न चीज़ों का दान कर सकते हैं:
जरूरतमंद लोगों को कपड़े, खासकर गर्म कपड़े देने से पितृदोष कम होता है।
दर्श अमावस्या अक्सर सर्दियों में आती है, इसलिए कंबल दान विशेष पुण्यदायक माना जाता है।
पितृ शांति, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और स्वास्थ्य लाभ के लिए तिलदान श्रेष्ठ माना जाता है।
गरीबों को भोजन कराना, अन्न दान करना या गौ-सेवा करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।
जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को फल-मिठाई दान करने से घर में शुभता आती है।
पापों के क्षय और ग्रहों की शांति के लिए धातुओं का दान भी उत्तम होता है।
गुड़, घी, और भोजन की मिठास से संबंधित वस्तुएं दान करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
पितरों और देवताओं को शांत करने के लिए दीपदान बहुत शुभ माना जाता है।
पितरों का तर्पण एवं श्राद्ध करने के लिए दर्श अमावस्या का दिन अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने की निम्न विधि है:
सुबह जल्दी उठकर पवित्र जल से स्नान करें और पवित्र स्थान (घर के मंदिर या आंगन) में शांत वातावरण बनाएं। मन में पितरों के प्रति श्रद्धा रखें।
यदि नदी, सरोवर या कुएं का जल उपलब्ध हो तो वहाँ तर्पण करना श्रेष्ठ माना जाता है। घर में भी तर्पण किया जा सकता है।
अगर परिवार में परंपरा हो तो आटे या चावल के पिंडे बनाकर कौओं और गाय को खिलाना शुभ माना जाता है।
दर्श अमावस्या पर दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पितरों को प्रकाश पहुंचाने का प्रतीक है।
घर में पका सादा भोजन, खीर, रोटी, सब्ज़ी, एक थाली में निकालकर पितरों को समर्पित करें और बाद में गाय या गरीबों को दे दें।
दर्श अमावस्या 2026 के लिए ज्योतिषीय उपाय
दर्श अमावस्या पर आप निम्न ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं:
एक लोटे में जल लें और उसमें तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर अर्पित करें। इससे घर में रुके काम तेज़ी से पूरे होने लगते हैं।
दर्श अमावस्या 2026 पर दक्षिण दिशा में तेल का दीप जलाना पितृदोष को शांत करता है और पारिवारिक परेशानियों को दूर करता है।
गुड़ और चावल को मिलाकर जरूरतमंदों को देना अचानक आ रही आर्थिक बाधाओं को शांत करता है।
दर्श अमावस्या की सुबह हल्दी के पानी का छिड़काव करें। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है।
कौए पितरों के प्रतीक माने जाते हैं। अमावस्या पर उन्हें घी लगी रोटी खिलाने से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और घर-परिवार पर से संकट दूर होने लगते हैं।
दर्श अमावस्या की रात कपूर का एक छोटा टुकड़ा तकिए के नीचे रखने से नींद में आने वाली डर, बुरे सपने और मानसिक बेचैनी दूर होती है। यह टोटका मन को शांत और सकारातमक बनाता है।
अमावस्या तिथि पर कच्चे दूध से तुलसी को अर्घ्य देने से घर में शुभता, स्वास्थ और समृद्धि बढ़ती है। यह ग्रहों की शांति के लिए भी बेहद प्रभावी माना गया है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. दर्श अमावस्या पर क्या करते हैं?
इस दिन पितरों का तर्पण किया जा सकता है।
2. दर्श अमावस्या पर किसकी पूजा होती है?
चंद्रमा की पूजा होती है।
3. अमावस्या पर क्या होता है?
चंद्रमा दिखाई नहीं देता है।
साप्ताहिक राशिफल: मार्च के इस सप्ताह में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे त्योहार, नोट कर लें डेट!
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026: मार्च 2026 का यह तीसरा सप्ताह धार्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इन 9 दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है और लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए माता रानी का व्रत और पूजन करते हैं।
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र की सहायता से हम अपने जीवन को आसान बना सकते हैं इसलिए एस्ट्रोसेज एआई हमेशा की तरह आपकी मदद के लिए हाज़िर है। हम सभी आने वाले वक्त के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं जिससे हम भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकें।
इस विशेष ब्लॉग हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम और वैवाहिक जीवन आदि में आने वाले बड़े परिवर्तनों के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही, इस दौरान आप ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए किन उपायों को अपना सकते हैं, इस बारे में भी बताएंगे।
शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत आप सभी 12 राशियों के राशिफल के अलावा तैयार किया जाता है। इस ब्लॉग के अंतर्गत आप राशिफल के अलावा मार्च के तीसरे सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहारों और बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में भी जान सकेंगे। साथ ही, हम आपको इस हफ़्ते जन्मे मशहूर हस्तियों से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और बिना देर किए शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग की।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग को शुरू करने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह (16 से 22 मार्च, 2026) की, तो बता दें कि मार्च का यह तीसरा सप्ताह बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कई बड़े पर्वों को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ़्ते का आगाज़ श्रवण नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि अर्थात 16 जनवरी 2026 को होगा जबकि इसकी समाप्ति कृतिका नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 22 जनवरी 2026 को होगी। इस सप्ताह में अनेक पर्वों एवं त्योहार को मनाया जाएगा और कई ग्रहण-गोचर भी पड़ेंगे जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
बदलते समय के साथ इंसान की जीवनशैली में भी निरंतर परिवर्तन आए हैं। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में व्यक्ति इतना व्यस्त हो गया है कि वह जीवन की कई महत्वपूर्ण बातों को ध्यान नहीं रख पाता है और ऐसे में, वह जरूरी बातों को भूल जाता है जिनमें व्रत और त्योहार भी शामिल होते हैं।
आपको ऐसा किसी भी परिस्थिति का सामना न करना पड़ें इसलिए हम आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में 16 से 22 मार्च, 2026 के बीच पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियों और उनके महत्व के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए आगे बढ़ते हैं और इस सप्ताह के व्रत-त्योहारों की तिथियों पर नज़र डालते हैं।
तिथि
दिन
मुहूर्त
16 मार्च 2026
सोमवार
प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 मार्च 2026
मंगलवार
मासिक शिवरात्रि
19 मार्च 2026
गुरुवार
चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
20 मार्च 2026
शुक्रवार
चेटी चंड
प्रदोष व्रत (कृष्ण) (16 मार्च 2026, सोमवार): हिंदू धर्म में हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। बता दें कि सूर्यास्त के बाद और रात से पहले के समय को प्रदोष काल कहते हैं और इसमें भगवान शिव की पूजा का विधान है। धर्मग्रंथों के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं इसलिए इस दिन शिव जी की उपासना की जाती है। ऐसा करने से भक्त के जीवन से कष्ट और दोष दूर हो जाते हैं।
मासिक शिवरात्रि (17 मार्च 2026, मंगलवार): मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि इन दोनों को ही सनातन धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं, महाशिवरात्रि का पर्व वर्ष में एक बार आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से कठिन कार्य भी सरल हो जाता है। शिवरात्रि को शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है और इस व्रत से क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार और लालच जैसे अवगुण दूर होते हैं।
चैत्र नवरात्रि, उगादी, गुड़ी पड़वा (19 मार्च 2026, गुरुवार): सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है जो साल में चार बार आते हैं जिसमें 2 नवरात्रि गुप्त होते हैं। वहीं, चैत्र और शारदीय नवरात्रि को भक्तजन धूमधाम से मनाते हैं। बता दें किहर साल चैत्र नवरात्रि को चैत्र माह में मनाया जाता है जिसका आरंभ प्रतिपदा तिथि से होता है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर अनेक पर्वों को मनाया जाता है। एक तरफ जहा इस दिन देवी दुर्गा के पर्व चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है, तो वहीं इस तिथि को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है जबकि दक्षिण में इस दिन उगादी का पर्व मनाने का रिवाज है।
घटस्थापना (19 मार्च 2026, गुरुवार): साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 19 मार्च 2026 को होगी जबकि इसका समापन 27 नवंबर 2026 को हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को बहुत शुभ माना जाता है और इस दिन पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है। कलश स्थापना को प्रतिपदा यानी नवरात्रि के पहले दिन देवी शक्ति की पूजा के साथ किया जाता है। बता दें कि घटस्थापना को सदैव शुभ मुहूर्त में करने का विधान है।
चेटी चंड (20 मार्च 2026, शुक्रवार): चेटी चंड सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार है जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सिंधी समाज के भगवान झूले लाल के जन्मोत्सव के रूप में इस पर्व को मनाते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर चेटीचंड का पर्व आता है। इसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियां और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
मार्च के इस तीसरे सप्ताह (16 से 22 मार्च 2026) में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहार के बारे में जानने के बाद अब हम बात करेंगे इस हफ़्ते में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में। इस सप्ताह कोई गोचर नहीं होने जा रहा है, सिर्फ़ एक ग्रह अपनी दशा में परिवर्तन करेगा। जैसे कि हम जानते हैं कि ग्रहों के गोचर या इनकी चाल, दशा में होने वाले बदलाव का असर हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करता है इसलिए आपको ग्रहों के गोचर की जानकारी होना आवश्यक हो जाता है इसलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डाल लेते हैं इनकी तिथियों पर।
बुध कुंभ राशि में मार्गी (21 मार्च 2026): बुध देव को बुद्धि, वाणी और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है जो अब 21 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए मार्गी होने जा रहे हैं।
नोट: मार्च 2026 के इस तीसरे सप्ताह अर्थात 16 से 22 मार्च 2026 के दौरान कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष सेक्शन में हम आपको ग्रहण-गोचर, व्रत और त्योहार की जानकारी के बाद अब हम इस हफ्ते के बैंक अवकाशों की बात करेंगे। अक्सर देखा जाता है कि रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में व्यस्तता में बैंक से जुड़े काम रह जाते हैं इसलिए आपको पहले से छुट्टियों की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है। जो लोग आने वाले सप्ताह में बैंक से संबंधित कार्य निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको नीचे बैंक अवकाशों 2026 की सूची देने जा रहे हैं।
प्राचीन काल से ही शुभ मुहूर्त हिंदू धर्म का अहम हिस्सा रहा है और हमेशा से कोई भी शुभ कार्य या नए कार्य का आरंभ शुभ मुहूर्त में करने की ही सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है जहां शुभ मुहूर्त में कार्य करने से आपको देवी-देवताओं, ग्रहों और नक्षत्रों का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, अशुभ मुहूर्त में किया कार्य आपको सफलता दे सकता है। बस इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपको साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 मार्च 2026) के शुभ मुहूर्त नीचे प्रदान करने जा रहे हैं।
16 से 22 मार्च 2026 के विवाह मुहूर्त
जो लोग मार्च के इस सप्ताह में शादी-विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उनको हम नीचे विवाह मुहूर्त देने जा रहे हैं।
दिनांक एवं दिन
नक्षत्र
तिथि
मुहूर्त का समय
16 मार्च 2026, सोमवार
उत्तराषाढ़ा
षष्ठी
शाम 05 बजकर 26 मिनट से 17 मार्च की सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक
17 मार्च 2026, मंगलवार
उत्तराषाढ़ा
षष्ठी
सुबह 07 बजकर 04 मिनट से शाम 08 बजे तक
22 मार्च 2026, रविवार
उत्तराभाद्रपद
एकादशी, द्वादशी
शाम 98 बजे से23 मार्च की सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक
(16 से 22 मार्च 2026) के नामकरण मुहूर्त
अगर आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सप्ताह के नामकरण संस्कार की शुभ तिथियां प्रदान कर रहे हैं।
दिनांक
मुहूर्त का समय
19 मार्च 2026, गुरुवार
06:55:41 से 30:26:59
20 मार्च 2026, शुक्रवार
06:25:50 से 30:25:50
(16 से 22 मार्च 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त
जो माता-पिता अपने शिशु के छह माह के पूरे होने पर अन्नप्राशन संस्कार करवाने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए हम 16 से 22 मार्च 2026 के बीच उपलब्ध अन्नप्राशन संस्कार की शुभ तिथियां देने जा रहे हैं।
दिनांक
मुहूर्त का समय
20 मार्च 2026, शुक्रवार
09:45 – 11:40,11:40 – 13:55,13:55 – 16:14
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
20 मार्च 2026: प्रशांत किशोर, गणेश वेंकटरमण,कंगना राणावत
21 मार्च 2026: लौरा एलेन, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, मोहम्मद नवाज़,
22 मार्च 2026: पेनी थॉर्नटन,इसाबेल कैफ, मोहम्मद अजहरुद्दीन,
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब से है?
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार को होगा।
2. गुड़ी पड़वा कब है?
इस साल गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा।
3. बुध कुंभ राशि में मार्गी कब होंगे?
मार्च 2026 में बुध देव 21 मार्च 2026 को कुंभ राशि में मार्गी होंगे।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 मार्च, 2026): यह सप्ताह किन जातकों के लिए लाएगा बड़ी खुशखबरी?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 15 से 21 मार्च 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि रिश्ते में संतोष और संतुलन बना रहेगा। आपको लगेगा कि आप जितना दे रहे हैं, उतना ही प्यार और सम्मान आपको भी मिल रहा है। आपका पार्टनर आपके लिए सहयोगी और देने वाला स्वभाव रखेगा या फिर आप दोनों एक-दूसरे के लिए ऐसा ही भार रखेंगे। आप दोनों की सोच काफी हद तक मिलती-जुलती हो सकती है, खासकर समाज सेवा, न्याय और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने जैसे मामलों में। आपका रिश्ता बराबरी, ईमानदारी और न्याय पर आधारित रहेगा।
आर्थिक स्थिति की बात करें तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। कर्ज, गलत फैसलों या आर्थिक तनाव से बाहर निकलने के संकेत हैं। आने वाला समय पहले से ज्यादा शांत और स्थिर रहेगा। हालांकि, लंबे समय की सुरक्षा के लिए समझदारी से कदम उठाते रहना जरूरी है।
करियर की बात करें तो थ्री ऑफ वैंड्स संकेत देता है कि आगे बढ़ने और विस्तार के अच्छे मौके मिलेंगे। आपके काम में ग्रोथ होगी और नई संभावनाएं सामने आएंगी। आमदनी बढ़ने और बेहतर अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य की बात करें तो टेन ऑफ कप्स बहुत अच्छा संकेत है। यह शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करने, ऊर्जा बने रहने और रिकवरी को दर्शाता है। अगर आप बीमार थे, तो सेहत में सुधार होगा। यह कार्ड सकारात्मक सोच रखने और मन-शरीर के संतुलन पर ध्यान देने की सलाह देता है।
शुभ रंग: कोरल रेड
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
प्रेम जीवन में आपको एट ऑफ कप्स कार्ड मिलता है, जिसका मतलब है कि अब दिल से जुड़ी कुछ बातें पीछे छोड़ने का समय आ गया है। जो रिश्ते या हालात आपको अंदर से थका रहे हैं, उनसे दूरी बनाना जरूरी है। भले ही यह फैसला थोड़ा उदास या अनिश्चित लगे, लेकिन यह खुद को समझने और सुकून पाने की दिशा में एक जरूरी कदम है। जब यह एहसास हो जाए कि कोई रिश्ता या स्थिति अब खत्म हो चुकी है, तो हिम्मत करके कुछ सच्चा और बेहतर ढूंढने की बात करता है यह कार्ड।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स कार्ड सुरक्षा, स्थिरता और खुशी का संकेत देता है। यह दिखाता है कि आपकी मेहनत रंग लाई है और अब आपको उसका फल मिल रहा है। प्रमोशन, बोनस या किसी अच्छे निवेश से फायदा होने के योग हैं। यह कार्ड अपनों के साथ अपनी खुशहाली बांटने और आर्थिक सफलता का आनंद लेने को कहता है।
करियर में किंग ऑफ पेंटाकल्स बहुत अच्छी स्थिति दर्शाता है। यह मेहनत, सही योजना और समझदारी से मिली सफलता का संकेत है। नौकरी या बिज़नेस में स्थिरता रहेगी और जिम्मेदारी वाला ऊंचा पद मिल सकता है। यह कार्ड बताता है काम को अनुशासन और समझदारी से संभालना आगे भी फायदेमंद रहेगा।
स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स सकता है। यह कार्ड बताता है कि काम को अनुशासन और समझदारी से संभालना आगे भी फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ स्वार्ड्स भावनात्मक तनाव की ओर इशारा करता है, जो शरीर पर भी असर डाल सकता है। ज़्यादा तनाव, दिल का दुख या मानसिक परेशानी से सेहत बिगड़ सकती है। कुछ मामलों में मेडिकल जांच या इलाज की ज़रूरत भी हो सकती है। यह कार्ड बताता है कि मन का बोझ हल्का करना और खुद का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द लवर
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टू ऑफकप्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स
अगर आप किसी रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं तो द लवर कार्ड बताता है कि इस रिश्ते का भविष्य बहुत अच्छा है। यह कार्ड आना बेहद शुभ माना जाता है। सामने वाले के मन में आपके लिए सच्चे और साफ जज्बात हैं। आप उनकी हर उम्मीद पर खरे उतरते हैं। वे आपसे गहराई से प्यार करते हैं और आपके लिए बहुत उत्साह महसूस करते हैं। इतना ही नहीं वे आपको अपना पार्टनर कहने में गर्व महसूस करेंगे। आपका एक खुशहाल और संतोषजनक रिश्ता शुरू होने वाला है।
आर्थिक मामले में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स सलाह देता है कि कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें। अगर आप किसी निर्णय को लेकर उलझन में हैं, तो भावनाओं की बजाय दिमाग से काम लें। हर फैसला सही योजना और तर्क के साथ ले। ऐसा करने से आर्थिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यह कार्ड बताता है कि समझदारी और रणनीति से किया गया काम पैसों में फायदा देगा, खासकर आपके करियर से जुड़े फैसलों में।
करियर में टू ऑफ कप्स अच्छे प्रोफेशनल रिश्तों और सफल साझेदारी का संकेत देता है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा, सहकर्मियों के साथ तालमेल बनेगा और आपसी सम्मान मिलेगा। कोचिंग, पार्टनरशिप या मिलकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी। कभी-कभी यह ऑफिस में किसी खास रिश्ते या आकर्षण की ओर भी इशारा करता है। टीमवर्क मजबूत रहेगा और नए कामों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ वैंड्स बहुत ज़्यादा थकान और तनाव को दर्शाता है। यह कार्ड तब आता है जब आप किसी लंबी बीमारी या चोट से उबर तो रहे होते हैं, लेकिन अभी भी शरीर और मन दोनों थके हुए होते हैं। यह हिम्मत बनाए रखने की सलाह देता है, साथ ही अपनी ऊर्जा बचाने और साफ़ सीमाएं तय करने की ज़रूरत बताता है। आराम और रिकवरी पर ध्यान देना ज़रूरी है।
शुभ रंग: पेस्टल ग्रीन
कर्क राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स
कर्क राशि राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप अपने रिश्ते में संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। आपको लगता है कि आप जितना दे रहे हैं, उतना ही प्यार और सम्मान आपको भी मिल रहा है। आपका पार्टनर भी आपके लिए दिल खोलकर देने वाला हो सकता है या फिर आप दोनों एक-दूसरे का बराबरी से ख्याल रखते हैं। आप दोनों के विचार भी मिलते-जुलते हैं, जैसे समाज सेवा इंसाफ और कमजोर लोगों के लिए खड़े होना। आपका रिश्ता बराबरी, निष्पक्षता और समझदारी पर टिका हुआ है।
आर्थिक जीवन के मामले में द हर्मिट सलाह देता है कि अपने आर्थिक फैसलों का असर अपने रिश्तों पर भी जरूर सोचें। यह कार्ड बताता है कि पैसा और रिश्ते आपस में जुड़े होते हैं। इसलिए कोई भी फाइनेंशियल निर्णय लेते समय यह ध्यान रखें कि उससे आपके अपने लोग कैसे प्रभावित होंगे। संतुलन बनाकर चलना ही आपको मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की शांति देगा।
करियर के लिए सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि अब अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का समय आ गया है। यह कार्ड बदलाव को अपनाने और करियर के एक नए दौर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। हो सकता है आपको अपनी मौजूदा नौकरी छोड़कर बेहतर विकल्पों की तलाश करनी पड़े। रास्ता थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन आगे चलकर यह आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह से आगे बढ़ाएगा। भरोसा रखें, ब्रह्मांड आपको बेहतर भविष्य की ओर ले जा रहा है।
स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ वैंड्स अच्छा संकेत देता है। यह दिखाता है कि आपकी सेहत से जुड़े प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। आपकी एनर्जी वापस आ रही है और आप नए हेल्थ गोल्स को लेकर आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। फिटनेस, योग, वॉक या यात्रा जैसी नई हेल्दी शुरुआत के योग भी बन रहे हैं।
बात करें सिंह राशिवालोंकी तो टेन ऑफ कप्स पूरी खुशी और संतोष का संकेत देता है। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को पूरा करते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी को बेहतर बनाते हैं। यह कार्ड दोस्ती और प्यार, दोनों का सुंदर मेल दिखाता है। भविष्य को लेकर आप दोनों की सोच काफी हद तक मिल सकती है, बस जरूरत है खुलकर बात करने की। हो सकता है शुरुआत में हर बात पर सहमति न बने, लेकिन समय के साथ प्यार और समझ अपने आप बढ़ेगी। आराम से आगे बढ़ें और इस सफर का मजा लें।
आर्थिक जीवन की बात करें तो एट ऑफ कप्स कहता है कि जो आर्थिक हालात आपको परेशान कर रहे हैं, उन्हें पीछे छोड़ देना बेहतर रहेगा। हो सकता है आपको ऐसे खर्च, निवेश या जिम्मेदारियां छोड़नी पड़े जो अब फायदा नहीं दे रहीं। यह कार्ड बेहतर मौके ढूंढने और ऐसी आर्थिक दिशा चुनने के लिए प्रेरित करता है, जहां संतुष्टि और आगे बढ़ने की गुंजाइश हो।
करियर में फोर ऑफ वैंड्स आना बताता है कि आपको अपनी मेहनत पर गर्व करना चाहिए। इस समय आपका करियर स्थिर और सफल स्थिति में है। जल्द ही आपकी सराहना हो सकती है या प्रमोशन मिलने के योग हैं। जिन लोगों ने इस सफर में आपका साथ दिया, उनका धन्यवाद करें और अपनी सफलता का जश्न मनाएं। अब अपनी मेहनत का फल लेने का समय है।
स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ पेंटाकल्स स्थिरता, अच्छी सेहत और संतुलित जीवनशैली का संकेत देता है। यह बताता है कि आप अपनी सेहत को समझदारी से संभाल रहे हैं और ज़मीन से जुड़े हुए हैं। साधारण लेकिन स्वस्थ आदतों से आपको फायदा मिलेगा। हालांकि अगर यह कार्ड उल्टा आए, तो ज़्यादा खाने-पीने या सेहत को नज़रअंदाज़ करने से बचने की सलाह देता है।
कन्या राशि वाले यदि आप किसी से पूछें कि रिश्ता आगे चलकर कैसा रहेगा और पेज़ ऑफ पेंटाकल्स कार्ड निकले, तो इसका मतलब है कि सामने वाला आपके साथ नई शुरुआत करना चाहता है। लेकिन हो सकता है कि वह अभी पूरी तरह तैयार न हो। आप ऐसे व्यक्ति से जुड़ रहे हैं, जो आपके साथ एक स्थिर और पक्का रिश्ता चाहता है। यह कार्ड बड़े कमिटमेंट की इच्छा का संकेत भी देता है। कभी-कभी इसका मतलब बच्चे के जन्म से भी होता है। भले ही आपका पार्टनर अभी परिवार बसाने के लिए तैयार न हो, फिर भी वह आपको भविष्य के जीवनसाथी और माता-पिता के रूप में देख सकता है।
आर्थिक जीवन के मामले में स्ट्रेंथ कार्ड यह बताता है कि धैर्य, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण से आर्थिक स्थिरता और सफलता मिलेगी। ज्यादा जोखिम लेने या जल्दबाज़ी करने के बजाय, शांत दिमाग से और लंबे समय की योजना बनाकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें, उन्हें दबाएं नहीं, बस संतुलन बनाए रखें।
करियर के मामले में टेम्पेरन्स कार्ड काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन का संकेत देता है। बहुत ज्यादा या बहुत कम करने से बचें। धैर्य, समझदारी और सही तालमेल से लंबे समय में सफलता मिलेगी। यह कार्ड बताता है कि धीरे-धीरे, शांत तरीके से और अलग-अलग स्किल्स को मिलाकर आगे बढ़ना आपके लिए अच्छा रहेगा। समझौता और संतुलन से सफलता मिलेगी।
सेहत की बात करें तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मानसिक या शारीरिक दर्द की ओर इशारा करता है। दिल से जुड़ी परेशानी, भावनात्मक चोट, तनाव या किसी तरह की मेडिकल जांच या इलाज की ज़रूरत हो सकती है। यह याद दिलाता है कि पुराने भावनात्मक दर्द का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए उन्हें नज़रअंदाज़ न करें।
बात करेंतुला राशि वालों की तो प्रेम जीवन की तो द एम्प्रेस कार्ड देखभाल, भरपूर प्यार, उर्वरता और गहरे व स्थिर रिश्ते का संकेत देता है। यह ऐसा रिश्ता दिखाता है, जिसमें अपनापन, स्नेह, आकर्षण और साथ मिलकर कुछ नया रचने की भावना होती है। कई बार यह शादी, परिवार बढ़ने या गर्भावस्था जैसे नए दौर की ओर भी इशारा करता है। लेकिन यदि यह कार्ड रिवर्सड आए तो इसका मतलब जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना या रिश्ते में लापरवाही हो सकता है। सीधे रूप में यह कार्ड गहरी नजदीकी, खुशियों और साथ मिलकर एक सुरक्षित व खूबसूरत दुनिया बनाने का बहुत अच्छा संकेत हैं।
अगर आप आर्थिक जीवन की बात कर रहे हो तो द चैरिएट कार्ड बताता है कि आप अपने आत्म-नियंत्रण और मेहनत से आर्थिक सफलता हासिल करेंगे। यह कार्ड बताता है कि मज़बूत इरादा और फोकस आपके लिए बहुत ज़रूरी हैं। रास्ते में चाहे जितनी भी रुकावटें आएं, आप पहल करके और अनुशासन बनाए रखकर उन्हें पार कर सकते हैं।
नौकरी या करियर के बारे में पूछने पर अगर ‘टेन ऑफ वैंड्स’ आए, तो यह दिखाता है कि आप काम और ज़िम्मेदारियों के बोझ से दबा हुआ महसूस कर रहे हैं। हो सकता है उम्मीदों पर खरा उतरना आपको मुश्किल लग रहा हो। यह कार्ड सलाह देता है कि थोड़ा रुककर अपनी प्राथमिकताएं तय करें। काम का बोझ कम करने के लिए दूसरों को काम सौंपना या सहकर्मियों से मदद मांगना फायदेमंद हो सकता है। याद रखें, मदद मांगना गलत नहीं है और अपनी सेहत का ध्यान रखना सबसे ज़रूरी है।
सेहत में ‘किंग ऑफ वैंड्स’ आमतौर पर अच्छी ऊर्जा, जोश और मज़बूत सेहत का संकेत देता है। हालांकि यह ज़्यादा थकावट या खुद पर ज़्यादा दबाव डालने से सावधान भी करता है। यह कार्ड बताता है कि इस समय व्यायाम, आत्मविश्वास और एक्टिव रहने से आप अपनी सेहत बेहतर रख सकते हैं।
शुभ रंग: फुशिया
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
बात करें वृश्चिक राशि की तो नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स यह दिखाता है कि यह रिश्ता भावनाओं और जुनून से ज्यादा दिमाग, सोच और तर्क पर आधारित होगा। यह अच्छा भी हो सकता है और मुश्किल भी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पसंद और प्यार जताने का तरीका क्या है। अगर आपकी सोच, विचारधारा और मान्यताएं मिलती-जुलती हैं, तो यह रिश्ता आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। लेकिन अगर जरूरी मुद्दों पर आप दोनों की राय अलग है, तो यह इंसान जिद्दी, अपनी बात पर अड़ा रहने वाला और कभी-कभी ज्यादा हावी होने वाला हो सकता है। ये लोग अपनी सोच बदलने में अक्सर हिचकिचाते हैं।
आपके आर्थिक जीवन की बात करें तो अगर आप पैसों को लेकर सलाह मांग रहे हैं और पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आता है, तो सलाह देता है कि अपने आर्थिक मामलों को सीखने की इच्छा और जिज्ञासा के साथ देखें। यह कार्ड नई सोच, उत्सुकता और खुले दिमाग का संकेत हैं। यह कहता है कि सवाल पूछें, जानकारी इकट्ठा करें और नए विचारों व तरीकों के लिए खुले रहें। धन के मामले में नई नजर से सोचने से आपको फायदा होगा।
अगर आप करियर को लेकर सलाह पूछ रहे हैं और ‘सिक्स ऑफ वैंड्स’ कार्ड आता है, तो यह संकेत देता है कि आपको काम में अचानक सफलता या पहचान मिल सकती है। सोच-समझकर जोखिम लें और अपने फैसलों पर भरोसा रखें। नौकरी जाने या किसी बड़ी परेशानी की चिंता नहीं होगी, क्योंकि नौकरी या बिज़नेस में स्थिरता आएगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अचानक प्रमोशन या कोई अच्छा मौका मिल सकता है। खुद पर निवेश करते रहें, सीखना, स्किल बढ़ाना या खुद को बेहतर बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह किसी नए काम, प्रोजेक्ट या करियर की नई शुरुआत का संकेत भी हो सकता है।
सेहत के मामले में फोर ऑफ पेंटाकल्स अक्सर तनाव, पुरानी आदतों या नकारात्मक ऊर्जा को पकड़े रखने का संकेत देता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें या शरीर में पानी रुकने जैसी समस्याएं भी हो सकती है। साथ ही, यह कार्ड स्थिरता, खुद की देखभाल करने या मानसिक बोझ और भावनात्मक दर्द को छोड़ने की जरूरत भी बताता है, ताकि संतुलन बना रहे।
धनु राशि राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको पेज ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है, जो बताता है कि इस रिश्ते में बहुत संभावना है। लेकिन अगर रिश्ता अभी-अभी शुरू हुआ है, तो जल्दबाजी न करें और चीज़ों को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें। ज्योतिष के अनुसार, यह कार्ड अग्नि तत्व और फायर राशियों से जुड़ा होता है। कई बार पेज ऑफ वैंड्स का मतलब किसी बच्चे या किसी मैसेज से भी लगाया जाता है। इसकी तेज ऊर्जा के कारण, अगर आप अभी बच्चे के लिए तैयार नहीं है तो यह कार्ड अचानक गर्भधारण से सावधान रहने की भी सलाह देता है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो एस ऑफ वैंड्स नई शुरुआत, पहल और रचनात्मक सोच का संकेत है, जो धन से जुड़े कामों में सफलता ला सकती है। यह समय जोश, नए आइडियाज और प्रेरणा से भरा होता है। अगर आप हिम्मत करके कुछ नया शुरू करते हैं और मौके का सही इस्तेमाल करते हैं, तो नए आर्थिक अवसर खुल सकते हैं।
करियर में सेवन ऑफ पेंटाकल्स एक बहुत मजबूत नई शुरुआत दिखाता है। यह नई नौकरी, करियर में अच्छा मौका, पैसों की बढ़ोतरी, प्रमोशन या नए बिज़नेस की सफल शुरुआत का संकेत हो सकता है। यह कार्ड बताता है कि कोई ठोस और टिकाऊ शुरुआत होने वाली है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए मेहनत जरूरी होगी।
सेहत की बात करें तो एट ऑफ स्वॉर्ड्स’ यह दर्शाता है कि आप खुद को सेहत से जुड़ी परेशानियों में फंसा हुआ डरा हुआ या बोझिल महसूस कर सकते हैं। अक्सर ये रुकावटें शारीरिक से ज़्यादा मानसिक होती हैं। यह कार्ड ज़्यादा तनाव, घबराहट, पैनिक अटैक, उदासी या बीमारी को लेकर बेबस महसूस करने की स्थिति को दिखाता है।
मकर राशि के प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्स कार्ड दर्शाता है कि आपको प्रेम से भरा प्रस्ताव मिल सकता है। इस कार्ड में व्यक्ति सफेद घोड़े पर बैठकर प्रेम का प्यारा भेंट करता हुआ दिखाया जाता है। यह व्यक्ति आपको पूरे दिल से रिझाना चाहता है। पारंपरिक लिंग भूमिकाओं से अलग, इन्हें प्रेम को व्यक्त करने की प्रक्रिया बहुत पसंद होती है। ये भावनात्मक रूप से देने वाले और भावनात्मक रूप से उपलब्ध होते हैं। रिश्ते में आपका साथी ईमानदार, सच्चा और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने वाला हो सकता है।
आर्थिक स्थिति की बात करें तो सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड यह बताता है कि विरोध या प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपको अपनी स्थिति बनाए रखनी होगी। यह कार्ड संकेत देता है कि आर्थिक चुनौतियों के समय धैर्य और दृढ़ता बहुत ज़रूरी है। अपने वित्तीय लक्ष्यों और योजनाओं की रक्षा करना आपके लिए अहम रहेगा। आपके आसपास अवसर जरूर मौजूद हैं, और यदि आप सही समय पर ठोस कदम उठाते हैं तो आप उनका लाभ उठा सकते हैं।
करियर में मैजिशियन कार्ड सफलता और साकार होने का प्रतीक है। यदि आपके अंदर लगन और मेहनत करने की इच्छा है, तो आप अपने काम में सफल हो सकते हैं। हर सफल व्यक्ति के पीछे मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास होता है। अगर आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसी ऊर्जा और जुनून का सही उपयोग करें ताकि अपने सपनों का पेशा साकार कर सकें।
स्वास्थ्य की बात करें तो किंग ऑफ कप्स भावनात्मक संतुलन, परिपक्वता और मानसिक शांति को दर्शाता है। यह बताता है कि अच्छी सेहत के लिए भावनाओं को संतुलित रखना बहुत ज़रूरी है। तनाव से बचें, शांत रहें और अपने शरीर की खुद को ठीक करने की क्षमता पर भरोसा रखें।
शुभ रंग: आसमानी नीला
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, यदि आप किसी नए रिश्ते में हैं तो क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि प्रेम में समझदारी और तर्क बनाए रखना जरूरी है। जब हम नया रिश्ता शुरू करते हैं, तो अक्सर भावनाओं में बहकर तर्क खो देते हैं। लेकिन इस कार्ड की ऊर्जा बताती है कि आपके रिश्ते में प्रेम और समझदारी के बीच अच्छा संतुलन रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स वायु तत्व से जुड़ी है, विशेष रूप से तुला राशि से जो रिश्तों में संतुलन बनाए रखने का संकेत देती है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो द वर्ल्ड कार्ड लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति और मेहनत के अच्छे परिणामों को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आपने आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता हासिल कर ली है और अब अपनी मेहनत का फल पाने का समय है। यह अक्सर बचत, निवेश या बड़े वित्तीय प्रयासों में सफलता का संकेत देती है।
नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप खुद को हालात के अनुसार ढाल सकते हैं और लचीले हैं, लेकिन यह बड़ा बदलाव आपकी पूरी क्षमता से काम करने में थोड़ी बाधा डाल सकता है। यदि आप उलझन या भ्रम महसूस कर रहे हैं, तो सहकर्मियों से मदद लेने में संकोच न करें। ऐसे रिश्ते बनाएं जिन पर आप मुश्किल समय में भरोसा कर सकें। पूरी मेहनत करते रहें और याद रखें कि आपको सब कुछ अकेले नहीं करना है।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि इस सप्ताह आपको अपने शरीर को पूरा आराम देना चाहिए ताकि वह फिर से ऊर्जा पा सके। यह समय थोड़ा धीमा चलने और आने वाले सप्ताह की तैयारी करने का है। आपके शरीर को ठीक होने के लिए समय और विश्राम चाहिए, इसलिए उसकी ज़रूरतों का सम्मान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द एम्परर
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो क्वीन ऑफ वैंड्स संकेत देती है कि इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर का व्यावहारिक और थोड़ा कम रोमांटिक पक्ष देखने को मिल सकता है। इसका यह मतलब नहीं है कि वे आपसे प्यार नहीं करते, बल्कि वे इस समय दुनिया को भावनाओं की बजाय वास्तविकता की नजर से देख रहे हैं। यह कार्ड चेतावनी देता है कि रिश्ते में बहसें बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें और छोटी-छोटी बातों को बड़ा झगड़ा न बनने दें।
आर्थिक स्थिति में थ्री ऑफ पेंटाकल्स एक अच्छा कार्ड है। यह दर्शाता है कि इस सप्ताह निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। वेतन वृद्धि के योग हैं या कोई नया अवसर मिल सकता है, जैसे साइड बिज़नेस शुरू करना। आप अपनी किसी कला या कौशल का उपयोग ऑनलाइन क्लासेज़ लेकर या दूसरों को सिखाकर अतिरिक्त आय के रूप में कर सकते हैं।
करियर के लिहाज़ से द एम्परर बताता है कि यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आप अपने बॉस के साथ अच्छा तालमेल बना पाएंगे। लेकिन अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है, क्योंकि इससे अनावश्यक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बेहतर होगा कि विवादों से दूर रहें। इस सप्ताह प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स बहुत शुभ कार्ड नहीं माना जाता। यह संकेत देता है कि पुरानी चोटें या स्वास्थ्य समस्याएं इस सप्ताह फिर से परेशान कर सकती हैं। विशेष रूप से अपने हाथ-पैर का ध्यान रखें और तेज़ या लापरवाह ड्राइविंग से बचें, क्योंकि छोटी सड़क दुर्घटनाओं की संभावना हो सकती है। सतर्क रहें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. टैरो रीडर कौन बन सकता है?
कोई भी व्यक्ति जिसमें सहानुभूति, बारीकियों पर ध्यान देने की क्षमता, अच्छी सहज ज्ञान और कम्युनिकेशन स्किल्स हों, वह टैरो रीडर बन सकता है।
2. टैरो डेक में कौन सा कार्ड अंधेरे के बाद नई सुबह का संकेत देता है?
टेन ऑफ़ स्वॉर्ड्स
3. कौन सा टैरो कार्ड संकेत देता है कि जीवन में बड़े, शानदार बदलाव बस आने ही वाले हैं?
व्हील ऑफ़ फॉर्च्यून।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, तो कुछ को रखना होगा धैर्य!
सूर्य का मीन राशि में गोचर: ज्योतिष की दृष्टि से सूर्य का मीन राशि में गोचरएक बेहद खास परिवर्तन माना जाता है। सूर्य देव, जो आत्मबल, आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा और जीवन की दिशा तय करते हैं, जबमीन जैसी भावनात्मक, करुणामयी और आध्यात्मिक राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका असर केवल ग्रहों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मानव जीवन के हर पहलू को छू जाता है। इस दौरान कुछ जातकों को लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति मिलती है, करियर में उन्नति के अवसर बनते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
वहीं, दूसरी ओर, यह गोचर कुछ राशियों के लिए धैर्य की परीक्षा भी बन सकता है। गलत निर्णय, भावनाओं में बहकर किए गए कार्य और आत्मविश्वास की कमी नुकसान का कारण बन सकती है। यह समय आत्ममंथन, पुराने अनुभवों से सीख लेने और सही दिशा में कदम बढ़ाने का संकेत देता है। सूर्य का यह गोचर यह तय करता है कि कौन अपने कार्मों के बल पर आगे बढ़ेगा और किसे थोड़े समय तक इंतजार करना होगा।
तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते है सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से किन जातकों की किस्मत चमकेगी और किन्हें सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
सूर्य का मीन राशि में गोचर : तिथि और समय
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। यह ग्रह शक्ति, तेज, आत्मविश्वास और पुरुषार्थ का प्रतीक माना जाता है। सूर्य का प्रभाव व्यक्ति के सम्मान, नेतृत्व क्षमता और जीवन की दिशा पर गहराई से पड़ता है। अब सूर्य देव 14 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 41 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह गोचर कुछ जातकों के लिए उन्नति और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ के लिए धैर्य और आत्मसंयम की परीक्षा का समय रहेगा।
ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य आत्मा, आत्मबल, जीवन शक्ति, सम्मान, पद- प्रतिष्ठा और नेतृत्व के कारक ग्रह है। कुंडली में सूर्य की स्थिति यह दर्शाती है कि व्यक्ति में आत्मविश्वास कितना है, वह समाज में किस स्तर तक पहचान बना पाएगा और उसके निर्णय लेने की क्षमता कितनी मजबूत होगी।
सूर्य पिता, सरकार, प्रशासन, उच्च अधिकारी, राजनीति और अधिकार से भी संबंधित माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, वह साहसी, आत्मनिर्भर, नेतृत्व करने वाला और स्पष्ट विचारों वाला होता है। ऐसे लोग जीवन में ऊंचा पद, मान-सम्मान और सफलता प्राप्त करते हैं।
वहीं यदि सूर्य कमजोर या पीड़ित हो, तो व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी, मान-सम्मान में बाधा, पिता से मतभेद, करियर में रुकावट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, विशेषकर हृदय, नेत्र और सिर से जुड़ी परेशानियां, हो सकती हैं। सूर्य ग्रह यह भी दर्शाता है कि व्यक्ति अपने जीवन में किस प्रकार की पहचान बनाएगा और वह अपने कर्तव्यों को कितनी ईमानदारी से निभाता है। इसलिए ज्योतिष में सूर्य को केवल एक ग्रह नहीं, बल्कि जीवन की ऊर्जा और दिशा तय करने वाला प्रमुख आधार माना गया है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मीन राशि में सूर्य: विशेषताएं
जब सूर्य देव मीन राशि में होते हैं, तो उनके तेज और आत्मबल में थोड़ी कोमलता आ जाती है। मीन राशि जल तत्व की अंतिम राशि मानी जाती है, जो करुणा, संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस राशि में सूर्य का प्रभाव व्यक्ति को भीतर की दुनिया से जोड़ता है और अहंकार के बजाय सेवा, सहानुभूति और आत्मचिंतन की भावना को बढ़ाता है। मीन राशि में स्थित सूर्य व्यक्ति को दयालु, भावुक और दूसरों की सहायता करने वाला बनाता है। ऐसे जातक कला, संगीत, लेखन, अध्यात्म, चिकित्सा, समाज सेवा या रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
इनमें दूसरों के दर्द को समझने और उनके लिए कुछ करने की गहरी इच्छा होती है। यह सूर्य आत्मा को शांति की ओर ले जाता है और व्यक्ति को जीवन के भौतिक पक्ष से अधिक आध्यात्मिक अर्थ समझने की प्रेरणा देता है। हालांकि, सूर्य का मीन राशि में होना कभी-कभी निर्णय क्षमता को कमजोर भी कर सकता है। अत्यधिक भावुकता, आत्मविश्वास में कमी, दूसरों के प्रभाव में आ जाना या स्वयं को कम आंकना, इस स्थिति के नकारात्मक पक्ष हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपने आत्मबल को जागृत रखने और व्यावहारिक सोच बनाए रखने की आवश्यकता होती है।
कुल मिलाकर, मीन राशि में सूर्य व्यक्ति को बाहरी चमक से अधिक आंतरिक प्रकाश की ओर ले जाता है। यह स्थिति सिखाती है कि सच्ची शक्ति अहंकार में नहीं, बल्कि करुणा, समझ और आत्मज्ञान में छिपी होती है।
मीन राशि के जातकों का स्वभाव अत्यंत संवेदनशील, दयालु और करुणामय होता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं और बिना किसी स्वार्थ के मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनका मन बहुत कोमल होता है और यही वजह है कि ये हर किसी के दर्द को अपना समझ लेते हैं। मीन राशि के जातक कल्पनाशील और रचनात्मक होते हैं। इन्हें संगीत, कला , लेखन, अभिनय और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि होती है।
ये लोग अपने विचारों की दुनिया में जीना पसंद करते हैं और कई बार वास्तविकता से थोड़ा दूर भी चले जाते हैं। इनकी सोच गहरी होती है और ये जीवन को केवल भौतिक दृष्टि से नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर समझते हैं। स्वभाव से ये शांत, विनम्र और सरल होते हैं, लेकिन भावुकता इनकी कमजोरी भी बन सकती है।
कई बार ये दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं, जिससे इन्हें धोखा मिलने की संभावना रहती है। निर्णय लेने में इन्हें समय लगता है और कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी भी महसूस होती है। रिश्तों में मीन राशि के जातक बेहद समर्पित और सच्चे होते हैं। ये प्रेम, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को सबसे अधिक महत्व देते हैं। यदि इन्हें सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन मिले, तो ये जीवन में बड़ी सफलता और आत्मिक संतोष दोनों प्राप्त कर सकते हैं।
धन और आर्थिक स्थिरता के लिए सूर्य का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना गया है। रविवार के दिन गेहूं, गुड़, तांबा या लाल वस्त्र का दान करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन सूर्य यंत्र की पूजा या आदित्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से रुके हुए धन कार्यों में गति आती है और सरकारी या प्रशासन से जुड़े मामलों में सफलता मिलती है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
सूर्य जीवन शक्ति का प्रमुख कारक माना जाता है। रोज सुबह खुले वातावरण में कुछ समय सूर्य की किरणों के सामने बैठना शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हृदय, नेत्र व मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करना और तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल पीना भी स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
करियर के लिए
करियर में स्थिरता, पदोन्नति और मान-सम्मान पाने के लिए सूर्य को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक माना गया है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और मन में अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना करनी चाहिए। यह उपाय नौकरी में आत्मविश्वास बढ़ाता है और वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा दिलाने में सहायक होता है।
तेज बुद्धि और एकाग्रता के लिए
तेज बुद्धि और स्पष्ट सोच के लिए सूर्य का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना गया है, क्योंकि सूर्य आत्मा के साथ-साथ मानसिक शक्ति और विवेक को भी नियंत्रित करता है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय उठकर सूर्य देव को श्रद्धा से अर्घ्य देना चाहिए और मन में ज्ञान, समझ और सही निर्णय की कामना करनी चाहिए। यह अभ्यास धीरे-धीरे सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है।
कर्ज से मुक्ति और आर्थिक दबाव से बाहर निकलने के लिए प्रतिदिन प्रातः सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और मन में कर्ज़ से मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए। यह उपाय मनोबल बढ़ाता है और व्यक्ति को सही आर्थिक निर्णय लेने की शक्ति देता है, जिससे धीरे-धीरे कर्ज़ उतरने के मार्ग बनने लगते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सूर्य का मीन राशि में गोचर कब होगा?
सूर्य देव 14 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 41 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का प्रभाव डालेगा।
2. सूर्य का मीन राशि में गोचर क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?
सूर्य आत्मबल, आत्मविश्वास, सम्मान और नेतृत्व का कारक ग्रह है। मीन राशि में इसका गोचर भावनाओं, आध्यात्मिकता और आत्ममंथन को बढ़ाता है, जिससे जीवन की दिशा और निर्णयों पर गहरा असर पड़ता है।
3. सूर्य का मीन राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?
यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर में उन्नति, धन लाभ और मान-सम्मान के योग बनाता है, जबकि कुछ राशियों को इस दौरान धैर्य, संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 15 मार्च से 21 मार्च, 2026: क्या होगा स्पेशल?
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (15 मार्च से 21 मार्च, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं। अपने सिद्धांतों की वजह से ये अपने जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। ये जातक अधिक व्यवस्थित प्रवृत्ति वाले होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा सभ्य व्यवहार कर सकते हैं। इसकी वजह से आपके रिश्ते में खुशियां बनी रह सकती हैं।
शिक्षा: यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको अधिक अंक प्राप्त करने के मामले में बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। इसके अलावा आपको पढ़ाई को लेकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप उच्च लक्ष्य प्राप्त करने और काम को लेकर लक्ष्य निर्धारित करने में असमर्थ हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप अधिक मुनाफा कमाने में असफल रह सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपको कंपकंपी होने की आशंका है और ऐसा कमजोरी के कारण हो सकता है। आपको अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने पर काम करना चाहिए। आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रविवार के दिन सूर्य देव की 6 महीने तक पूजा करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 वाले लोग द्वविस्वभाव वाले हो सकते हैं। इन्हें यात्रा के दौरान अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ये जातक कोई बड़ा निर्णय लेने में असमर्थ हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच अहं को लेकर टकराव होने के संकेत हैं और इस तरह की चीज़ों की वजह से आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है और इसकी वजह से आप शिक्षा के क्षेत्र में उच्च प्रगति हासिल करने में पीछे रह सकते हैं। छात्रों का ध्यान भी भटक सकता है जिससे आप परेशान हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस समय अपने कार्यक्षेत्र में बहुत सुस्त प्रदर्शन दे सकते हैं और इस वजह से उच्च अधिकारियों के बीच आपकी विश्वसनीयता में कमी आ सकती है। व्यापारी औसत मुनाफा कमाएंगे या फिर उन्हें बिना फायदे और नुकसान की स्थिति देखनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य: इस समय आपको पैरों और जांघों में दर्द होने की आशंका है। ऐसा इम्यूनिटी के कमजोर होने की वजह से हो सकता है। आपको इस सप्ताह योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप सोमवार के दिन मां पार्वती के लिए यज्ञ-हवन करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 वाले लोग साहसी, निडर और दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। ये लोग अपने जीवन में कुछ खास नीतियों का पालन कर सकते हैं और उन्हीं पर टिके रह सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके परिवार में कई समस्याएं हो सकती हैं जिन्हें सुलझाने के लिए आपको समय निकालना पड़ सकता है। इन समस्याओं की वजह से आप अपने पार्टनर से दूर रह सकते हैं।
शिक्षा: पढ़ाई में अधिक अंक प्राप्त करने को लेकर आप अपने कौशल को दिखाने में असमर्थ रह सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए अपने स्किल्स को दिखाना आसान नहीं होगा।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है और हो सकता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम न कर पाएं। व्यापारियों की पुरानी रणनीतियों से उच्च मुनाफा कमाने की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी।
सेहत: स्वास्थ्य के मामले में आपको कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधित समस्याएं होने का डर है जिससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार ‘ॐ शिवा ॐ शिवा ॐ’ का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 वाले जातक अधिक चतुर हो सकते हैं। इनके अंदर चतुराई देखी जा सकती है। इसके अलावा ये लोग अपने भविष्य के बारे में ज्यादा सोच-विचार कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर से अलगाव महसूस कर सकते हैं और इसकी वजह से आप दोनों एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। इसके अलावा आपके रिश्ते में ज्यादा खुशियां नहीं रहने वाली हैं।
शिक्षा: इस समय छात्रों का पढ़ाई के मामले में खराब प्रदर्शन रह सकता है। आप अपने काम या पढ़ाई में जो प्रयास कर रहे हैं, हो सकता है कि वह आपके काम न आए।
पेशेवर जीवन: इस समय काम के दबाव में आपकी काफी समय खर्च हो सकता है। इस वजह से आप कार्यक्षेत्र में बहुत खराब प्रदर्शन कर सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको अधिक मुनाफा कमाने के लिए अपने मौजूदा सेटअप को ठीक करने में ज्यादा समय लग सकता है लेकिन परिणाम आपके पक्ष में नहीं आएगा।
सेहत: इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारण आपको त्वचा पर जलन होने का डर है। इसके अलावा आपको नसों से संबंधित समस्याओं के कारण भी परेशानी हो सकती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 13 बार ‘ॐ महाकाली नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 5 वाले लोगों को सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आप अपने द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। इस समय आपके पास अधिक कलात्मक कौशल हो सकते हैं। इस सप्ताह आप जो भी करेंगे, उसमें अधिक तर्क देख सकते हैं। आपको अपनी काबिलियत को जानने के लिए भाग्य का साथ मिल सकता है। इस समय नए अवसर पाकर आप संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही नए निवेश के लिए भी यह अनुकूल समय है।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है। प्यार के लिए यह बहुत अच्छा समय है और आपको अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ पारिवारिक मामलों पर बात कर सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई को लेकर अपने कौशल को साबित करने में सक्षम हो सकते हैं और तेजी से आगे बढ़ेंगे। आप उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपनी योग्यता साबित कर पाएंगे। छात्रों को विदेश में पढ़ाई के नए अवसर मिलने की संभावना है जो कि आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग आदि में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा जातक शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और काम में अपनी योग्यता साबित कर पाएंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए प्रशंसा मिल सकती है। इसके अलावा आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आप अपने बिज़नेस में अच्छा बदलाव देख सकते हैं।
सेहत: खुद रहने की वजह से आपके अंदर उच्च स्तर का उत्साह और जोश देखने को मिल सकता है जिससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपको इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने का डर नहीं है।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 6 वाले लोगों को यात्रा के मामले में लाभकारी परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही वे इस समय अच्छी मात्रा में धन कमा सकते हैं। आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। आपके अंदर कुछ खास कौशल विकसित हो सकते हैं जिससे आपका महत्व बढ़ेगा। अगर आप संगीत सीख रहे हैं, तो यह सप्ताह इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक संतुष्ट महसूस कर पाएंगे। आपके रिश्ते में आकर्षण बढ़ सकता है। इस समय आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे की जरूरतों को समझ पाएंगे। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और आप दोनों ही इसका भरपूर आनंद उठाएंगे। इस समय आप दोनों के बीच अधिक प्यार रहने वाला है और इस वजह से आप अपने पार्टनर का फिर से विश्वास जीत सकते हैं।
शिक्षा: आप कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक खास जगह बना सकते हैं और अपने साथी छात्रों के बीच एक उदाहरण पेश कर सकते हैं। इस समय आपकी एकाग्रता क्षमता मजबूत रहने वाली है जिससे आपको पढ़ाई के मामले में कौशल विकसित करने में मार्गदर्शन मिलेगा। आप पढ़ाई में अधिक कौशल साबित कर सकते हैं और आपके अंदर कुछ खास तरह के स्किल्स होने की संभावना है।
पेशेवर जीवन: इस समय आप अधिक काम की वजह से काफी व्यस्त रहने वाले हैं और इससे आपको फलदायी परिणाम मिलने की भी संभावना है। आपको नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं जो आपकी रुचि के अनुसार होंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो अपने बिज़नेस का विस्तार करने के लिए यह सप्ताह एकदम सही रहने वाला है। आपको नई पार्टनरशिप में काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिज़नेस के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको एक साथ कई बिज़नेस शुरू करने का मौका मिल सकता है जिससे आपको अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
सेहत: स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह शानदार रहने वाला है और आप फिट रहेंगे। आपको इस समय कोई मामूली स्वास्थ्य समस्या तक परेशान नहीं करेगी। आप अपने खुशमिजाज़ स्वभाव के कारण आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस समय आपके अंदर उच्च स्तर की ऊर्जा रहेगी और इससे आपको अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने को मिलेगी।
उपाय: आप नियमति रूप से 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
यह सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों के लिए कम अच्छा रहने वाला है और आप इस समय असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आप अपने भविष्य और प्रगति के बारे में सोच सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास और आकर्षण कीकमी देखने को मिल सकती है और यह स्थिरता पाने में रुकावट का कारण बन सकता है। आपको छोटे-छोटे कदम उठाने से पहले भी बहुत सोच-विचार करने, योजना बनाने और उसके बाद कोई कार्य करने की जरूरत है। आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होना फायदेमंद रहेगा। आपको गरीबों को दान करने की सलाह दी जाती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपनी पारिवारिक समस्याओं के कारण आपके और आपके पार्टनर के बीच ज्यादा प्यार नहीं रहेगा। इससे आप अपने रिश्ते में खुशियों को बनाए रखने में असमर्थ रह सकते हैं। आपको चिंता करने के बजाय पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए घर में किसी बड़े सदस्य से बात करनी चाहिए। इस तरह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ और प्यार बना रह सकता है।
शिक्षा: आपके लिए पढ़ाई और उच्च अंक प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस समय आपकी याद्दाश्त औसत रहने वाली है और इस वजह से आप उच्च अंक पाने में पीछे रह सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने मन को शांत करने और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपके अंदर अधिक कौशल विकसित हो सकता है और आपको अपने काम के लिए प्रशंसा भी मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही आपके ऊपर काम का दबाव भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है जिसे संभाल पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है। आपको अपने बिज़नेस पर नज़र रखनी चाहिए। इसके अलावा आपको पार्टनरशिप में काम करने या कोई नई डील करने से बचना चाहिए।
सेहत: इस सप्ताह आपको एलर्जी के कारण त्वचा पर जलन हो सकती है। साथ ही आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं होने की भी आशंका है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जती है। आप ज्यादा तैलीय चीज़ें भी खाने से बचें क्योंकि इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है लेकिन इस समय आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ केतवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। इस सयम यात्रा के दौरान आपकी कोई कीमती और मूल्यवान चीज़ खो सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए ज्यादा उम्मीद रखना और खुद को आगे रखने के लिए व्यवस्थित योजना अपनाना जरूरी है। आपको कोई भी बड़ा निर्णय जैसे कि नया निवेश करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।
शिक्षा: इस सप्ताह आप प्रयास करने के बावजूद पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। आगे बढ़ने और शीर्ष पर पहुंचने के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आपको धैर्य रखने और अधिक दृढ़ संकल्प दिखाने की सलाह दी जाती है। इससे आपको उच्च अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटामोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको अधिक एकाग्र होकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको अपने परिवार में चल रहे प्रॉपर्टी से संबंधित मसलों को लेकर चिंता हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में दोस्ती की वजह से परेशानी हो सकती है। इस वजह से आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता कमजोर हो सकता है और आपको अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकियां बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। आपके मन में अपने पार्टनर के लिए शक पैदा हो सकता है जिससे आपको बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से आपकी लव लाइफ में खुशियां कम हो सकती हैं।
पेशवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के लिए आवश्यक पहचान नहीं मिल पाएगी और इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आपके सामने ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं जहां पर आपके सहकर्मी आपसे आगे निकलते हुए नए पद प्राप्त कर सकते हैं। खुद को खास साबित करने के लिए आपको कोई खास स्किल सीखने की जरूरत है। अगर बिज़नेस करते हैं, तो आपके लिए बेहतर मानक और सही मुनाफे वाले डील पाना मुश्किल हो सकता है।
सेहत: आपको तनाव के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इससे आप परेशान हो सकते हैं। असंतुलित आहार की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 वाले लोग अपने जीवन के लिए नए निर्णय लेने का साहस दिखा सकते हैं। इस सप्ताह आप सर्वगुण संपन्न हो सकते हैं और अपनी काबिलियत का उपयोग करेंगे। इस समय आपके अंदर एक अनोखी ऊर्जा हो सकती है जिससे आपको आगे बढ़ने और मजबूत बनने में मदद करेगी।
प्रेम जीवन: आप इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा सिद्धांतों पर चल सकते हैं और अपने रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित कर सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि जैसे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ संकल्पित हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हो सकते हैं और आपको अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है। आपको प्रमोशन के रूप में पहचान मिल सकती है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको अच्छा मुनाफा कमाने और उसे बनाए रखने एवं अपने प्रतिस्पर्धियों के बीच प्रतिष्ठा बनाए रखने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
सेहत: इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और ऐसा आपके अंदर जोश एवं उत्साह होने की वजह से संभव होगा। आपको इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आपको नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ भूमि पुत्राय नम:’ का जाप करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. लाइफ पाथ नंबर क्या होता है?
उत्तर. यह अंक जन्म तिथि से निकाला जाता है। इससे व्यक्ति के स्वभाव और उद्देश्यों के बारे में पता चलता है।
प्रश्न 2. नामांक क्या होता है?
उत्तर. नामांक व्यक्ति के नाम के आधार पर निकाला जाता है।
प्रश्न 3. क्या अंक ज्योतिष भविष्यवाणी कर सकता है?
उत्तर. हां, इससे भविष्य के अवसरों, संभावनाओं एवं संकेतों के बारे में पता लगाया जा सकता है।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, जानें संसार पर प्रभाव!
सूर्य का मीन राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों के लिए ज्योतिष की दुनिया में होने वाले हर छोटे से छोटे बदलावों से आपको सबसे पहले अवगत करवाता रहा है। हमारे आज का यह ब्लॉग आपको “सूर्य का मीन राशि में गोचर” के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि सूर्य देव अब 14 मार्च 2026 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम सूर्य ग्रह की अवस्था में आने वाले इस बदलाव का संसार और राशियों समेत शेयर बाजार पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में बात करेंगे।
ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा और पहचान का कारक माना जाता है। किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति आत्मविश्वास, आत्म सम्मान और जीवन के उद्देश्यों को दर्शाती है। बता दें कि सूर्य ग्रह का संबंध हमारी जीवन शक्ति और ऊर्जा से होता है। हमारी कुंडली में सूर्य महाराज की उपस्थिति ऊर्जा और शारीरिक स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है।
बता दें की वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को राजसी ग्रह का दर्जा दिया गया है इसलिए यह शाही, सत्ता और उच्च पद के कारक माने गए हैं। साथ ही, यह अच्छी सेहत, जीवनशक्ति और समृद्धि को भी नियंत्रित करते हैं। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति जातक को बेहतरीन नेतृत्व क्षमता का आशीर्वाद देती है। ऐसा व्यक्ति समाज में उच्च पद हासिल करता है और मान-सम्मान प्राप्त करता है। सूर्य की कृपा से पिता के साथ उसके रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहते हैं। सकारात्मक रूप से सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव से जातक का स्वभाव भरोसेमंद, उदार और परिपक्व होता है।
अगर किसी की कुंडली में सूर्य महाराज अशुभ स्थिति में होते हैं, तो उन्हें दिल से जुड़ी समस्याओं, हड्डियों की कमज़ोरी, माइग्रेन, कमज़ोर नज़र और ख़ून से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिन जातकों का सूर्य कुंडली में दुर्बल होता है, उनका रिश्ता पिता के साथ कमज़ोर हो जाता है या फिर पिता को स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। सूर्य के नकारात्मक प्रभाव से जातकों में सहनशक्ति, आत्मविश्वास की कमी और कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से जातक का स्वभाव आक्रामक या दूसरों को नियंत्रित करने वाला बना सकते हैं।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: तिथि और समय
सूर्य महाराज 14 मार्च 2026 की देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। राशि चक्र की अंतिम राशि मीन जल तत्व की राशि है जिसमें अब उग्र ग्रह सूर्य का प्रवेश होने जा रहा है। ऐसे में, यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि जब जल तत्व की राशि में उग्र सूर्य का गोचर होगा, तब यह सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया और शेयर बाजार को किस तरह से प्रभावित करेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य मीन राशि में: विशेषताएं
जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह जातकों को शुभ परिणाम प्रदान करते हैं क्योंकि दोनों ग्रह अर्थात सूर्य देव और मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह एक-दूसरे के साथ मित्रवत संबंध रखते हैं। ऐसे में, जिन जातकों का जन्म मीन राशि में सूर्य के तहत होता है, उन लोगों का स्वभाव कोमल और मिलनसार होते हैं।
जैसे कि मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं जो संतान और पति के कारक ग्रह माने गए हैं इसलिए जिन महिलाओं का जन्म मीन राशि में सूर्य के अंतर्गत होता है, उन्हें सामान्य रूप से अच्छा पति और संतान सुख प्राप्त होता है। साथ ही, यह अपने जीवन में नौकरों के सुख का आनंद लेते हुए नज़र आते हैं। सूर्य की इस स्थिति के अंतर्गत जन्मे पुरुषों का झुकाव महिलाओं के प्रति अधिक होता है।
सूर्य के मीन राशि में विराजमान होने के प्रभाव से जातकों को यात्रा करना बहुत पसंद होता है। वह अपने जीवन में अच्छा खासा धन कमाते हैं और सामान्य रूप से सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। उनकी बुद्धि और इंट्यूशन क्षमता बेहद मज़बूत होते हैं जो हर कार्य में उनका साथ देते हैं। ये लोग हद से ज्यादा सोच-विचार करने वाले होते हैं और यह मीठा बोलने के बजाय लोगों के सामने साफ-साफ बोलने की क्षमता रखते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कुंडली में इस स्थिति के तहत जन्मे जातक जल से जुड़े क्षेत्रों के माध्यम से धन कमाते हैं। इसी क्रम में, यह लोग ज्योतिष के क्षेत्र में भी महारत हासिल करते हैं क्योंकि सूर्य और गुरु ग्रह दोनों का संबंध गूढ़ विज्ञान से है।
हालांकि, सूर्य महाराज के मीन राशि में बैठे होने से व्यक्ति थोड़े गंभीर या खुद में खोए रहने वाले होते हैं। सरल शब्दों में कहें, तो इन्हें दूसरों से दूरी बनाकर चलना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को कई बार स्वयं की पहचान को समझने में कठिनाई होती है। ये अत्यंत भावनात्मक स्वभाव के होते हैं और दूसरों की राय व निर्णयों से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।
ऐसे जातक स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालने में सक्षम होते हैं और इन्हें अक्सर अपने दोस्तों, करीबियों एवं परिवार के सदस्यों की सहायता करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, करियर के क्षेत्र में यह जातक कड़ी मेहनत करते हैं और यह अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: वैश्विक स्तर
जब सूर्य महाराज मीन राशि में मौजूद होते हैं, तो इनकी ऊर्जा कर्म और कार्यों में सक्रियता से हटकर आत्मचिंतन, दया और आध्यात्मिक जागरूकता की तरफ बढ़ती है। वहीं, मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह और नेपच्यून को माना गया है जो व्यक्ति द्वारा निर्मित सीमाओं को कमज़ोर करती है और देश और विदेश दोनों के संबंध में छुपे हुई सच्चाई को सामने लेकर आती है।
वैश्विक स्तर पर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव
सूर्य के मीन राशि में गोचर के दौरान दुनिया भर में लोगों के भीतर भावनात्मक संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मानवता से जुड़े मामलों में अधिक ध्यान दिया जाने लगेगा और लोगों में सौहार्द की भावना बढ़ेगी।
सूर्य गोचर की अवधि में कन्फ्यूजन, स्थान परिवर्तन की प्रवृति, गलत ख़बरों और भावनात्मक समस्याओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
कई लोग मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं या फिर आप अपने जीवन के लक्ष्यों और दिशा को लेकर असमंजस में रह सकते हैं, विशेषकर नेतृत्व करने वाले और निर्णय लेने वाले लोग।
सूर्य गोचर के दौरान सरकार द्वारा लिए गए फैसलों में स्पष्टता की कमी नज़र आ सकती है।
सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों में व्यवहारिक दृष्टिकोण के बजाय भावनात्मक या मानवता पर अत्यधिक केंद्रित हो सकती है।
कमज़ोर, खराब सामाजिक छवि या निर्णय न लेने वाले राजनेताओं को सार्वजानिक आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।
गुप्त वार्ताएं, छिपे हुए एजेंडे या पर्दे के पीछे की कूटनीति बाद में उजागर हो सकती है।
हेल्थ, मेडिकल, फार्मास्यूटिकल्स एवं हीलिंग में परिवर्तन
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के दौरान वैश्विक स्तर पर अस्पताल, दवाइयां, नींद और रोग प्रतिरोधक क्षमताओं से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित हो सकता है।
इस समय विश्व का सारा ध्यान आयुर्वेद की तरफ जा सकता है।
संसार का झुकाव सूर्य गोचर की अवधि में पारंपरिक हीलिंग की पद्धति की तरफ बढ़ सकता है।
ज्योतिष, टैरो, मैडिटेशन, स्वप्न और अंतर्ज्ञान जैसे विषयों में लोगों की रुचि बढ़ने की संभावना है।
यह अवधि आपको क्षमा, समर्पण और जाने देने जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मसबक देने का काम करेगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
सूर्य का मीन राशि में गोचर: शेयर बाज़ार भविष्यवाणी
शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, सूर्य का मीन राशि में गोचर निवेशकों को याद दिलाएगा कि शेयर बाजार में होने वाल हर हलचल वास्तविक नहीं होती है और आपको मिलने वाला हर मौका सुरक्षित हो, ऐसा जरूरी नहीं होता है। ऐसे में, सूर्य का यह गोचर आपको परिस्थितियों का बारीकी से देखना, धन को सुरक्षित रखना और आगे की योजना बनाने का होगा।
रिटेल में निवेश करने वाले इस समय आवेग में निर्णय लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।
संस्थानों से जुड़े निवेशक पर्दे के पीछे रहकर शांति से काम करना पसंद कर सकते हैं।
बाज़ार में अधिक उतार-चढ़ाव और अस्पष्ट रुझान बने रह सकते हैं।
भावनात्मक समस्याओं और धोखे आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शेयर बाजार में अचानक से आने वाले उतार-चढ़ाव आपको हैरान कर सकते हैं।
यह समय बिना सोचे-समझे निवेश करने के बजाय छोटी अवधि में किए गए निवेश और ट्रेडिंग के लिए अनुकूल रहेगा।
तेल, गैस और तरल वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
वस्तुओं की कीमतें अफवाहें या जियोपोलिटकल भावनाओं से प्रभावित हो सकती है।
चीज़ों की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का मीन राशि में गोचरआपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, आपको आर्थिक जीवन में स्थिरता बनाए रखने में सहायता करेगा जिससे आप धन लाभ कमाने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपका जीवन में सुख-सुविधा और विलासिता से पूर्ण रहेगा। इसके अलावा, आपको हर कदम पर अपने करीबियों और प्रियजनों का साथ प्राप्त होगा।
जब बात आती है करियर की, तो सूर्य गोचर के दौरान आप बेहद भाग्यशाली रहेंगे और ऐसे में, आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए आर्थिक रूप से फलदायी साबित होंगे। साथ ही, आपको विदेश से भी नौकरी के मौके मिल सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप, आप प्रसन्न नज़र आ सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव तीसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, सूर्य देव को दसवें भाव में दिग्बल यानी की दिशाओं का बल प्राप्त होता है और ऐसे में, सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए बहुत शुभ कहा जाएगा। इन जातकों को करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी जिनका गोचर आपके दसवें भाव में होगा।
सूर्य का यह गोचर आपको करियर में खुद को स्थापित करने, प्रमोशन पाने और शक्ति से पूर्ण एक उच्च पद पर पाने के अनेक अवसर प्रदान करेंगे। यह समय विशेष रूप से उन जातकों के लिए अनुकूल रहेगा जो प्रोफेसर, टीचर या किसी सरकारी एजेंसी से जुड़े होंगे। इस दौरान आप अपने छोटे भाई-बहन के साथ या उनकी सहायता से आप अपने व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा, दावें भाव में बैठकर सूर्य देव की दृष्टि आपके चौथे भाव पर पड़ रही होगी और ऐसे में, इस समय रियल एस्टेट ब्रोकर को नए ग्राहक मिलने शुरू हो जाएंगे। इस प्रकार, कई बेहतरीन डील्स को कर पाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कुंडली के लिए सूर्य महाराज आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का मीन राशि में गोचर की अवधि में आपको अपने पिता की सेहत पर ध्यान देना होगा क्योंकि उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपके उनके साथ मतभेद होने की भी आशंका है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने में सहायक साबित होगा।
बता दें कि नौवें भाव में बैठकर सूर्य देव आपके तीसरे भाव को देख रहे होंगे। ऐसे में, आपका संचार कौशल मज़बूत होगा और दूसरों से बात करते समय उसमें आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आप अपनी प्रतिभा के बल पर दूसरों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
सूर्य का मीन राशि में गोचर के दौरान आप अपने दुश्मनों और प्रतिद्वंद्वियों पर विजय पाने में सफल रहेंगे। जो जातक मीडिया या स्टेज परफ़ॉर्मर के रूप में कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। साथ ही, आपके छोटे-भाई भी आपका सहयोग कर सकते हैं जिससे करियर से जुड़ी योजनाएं सफल होने की संभावना है।\
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके दसवें भाव के स्वामी हैं और अब इनका गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। इस भाव का संबंध शिक्षा, प्रेम और संतान आदि से होता है। सूर्य का मीन राशि में गोचर के दौरान आपका करियर किसी बड़े परिवर्तन से गुज़र सकता है और इससे मिलने वाले परिणाम सामान्य रूप से आपकी कुंडली में चल रही दशाओं पर निर्भर करते होंगे। बता दें कि मीन राशि का संबंध दूर स्थान, विदेश और एकांत से माना जाता है। ऐसे में, सूर्य का यह गोचर नौकरी या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की तरफ संकेत कर रहा है।
बता दें कि पांचवें भाव में उपस्थित सूर्य महाराज की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर होगी क्योंकि आय में वृद्धि के माध्यम से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। जैसे कि पांचवें भाव का संबंध सट्टेबाजी से होता है और ऐसे में, आपको शेयर बाजार के माध्यम धन लाभ होने के योग बनेंगे।
इसके अलावा, आप भविष्य को ध्यान में रखते हे प्रभावशाली संपर्क बना पाएंगे जो आपकी प्रगति में सहायक बनेंगे। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए मास्टर्स या पीएचडी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आपका कोई भ्रम टूट सकता है जिससे लक्ष्यों के प्रति आपको स्पष्टता मिलेगी। ऐसे में, अब आप समझ सकेंगे कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना है।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सतर्क
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके लग्न भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि आठवें भाव का संबंध दीर्घायु गूढ़ विज्ञान और अचानक से होने वाली घटनाओं का होता है। ऐसे में, सूर्य का मीन राशि में गोचर के दौरान आपको कई बदलावों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इन बदलावों जो आपके लिए आसान नहीं कहा जा सकता है। साथ ही, आपको नौकरी और पेशवेर जीवन में उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है क्योंकि सूर्य देव आपके आठवें भाव में मौजूद होगी।
सूर्य गोचर के दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस दौरान आपको दिल, हड्डियों और आँखों से जुड़ी परेशान कर सकती हैं। इसके फलस्वरूप, अगर आप कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप उन्हें नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।इस दौरान आपको बेकार का गुस्सा और अहंकार त्यागने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपकी समस्याएं बढ़ा सकती हैं और आप अप्रिय परिस्थितियों में फँस सकते हैं। ऐसे में, आपको दूसरे के साथ कठोर होने से बचना होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जो आपके बारहवें भाव के भी स्वामी हैं। बता दें कि सातवें भाव शादी और रिलेशनशिप से होता है। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का मीन राशि में गोचर होने से आपका वैवाहिक जीवन समस्याओं और चुनौतियों से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको साथी के साथ अहंकार की वजह से विवाह और मतभेद होने की आशंका है। जैसे कि हम जानते हैं कि सूर्य एक उग्र ग्रह हैं जिससे आपके शादीशुदा जीवन के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा, सूर्य आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपकी समस्याएं बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
साथ ही, सूर्य गोचर की अवधि में आपको अपने पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको अहंकार और गुस्से से भी बचना होगा क्योंकि आपके इस स्वभाव का असर आपके शादीशुदा जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, साथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण रह सकता है।
बता दें कि सूर्य महाराज सातवें भाव में बैठकर आपके लग्न भाव पर दृष्टि डाल रहे होंगे जिसके चलते आप गुस्सैल, चिड़चिड़े या घमंडी स्वभाव के रह सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ, आपको स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन आदि लकी शिकायत रह सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय
प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
प्रत्येक सुबह सूर्य देव को जल में एक चुटकी सिंदूर और लाल फूल मिलाकर अर्घ्य दें।
रोज़ाना सुबह जल्दी उठने की आदत डालें क्योंकि ऐसा करने से सूर्य कुंडली में मज़बूत होता है।
आप अपने पिता और गुरु का आदर-सम्मान करें।
गरीब एवं जरूरतमंदों को गेहूं और गुड़ का दान करें।
मंदिर में तांबे की वस्तुओं का दान करें।
किसी अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषी से कुंडली का विश्लेषण करवाकर घर या कार्यस्थल पर सूर्य यंत्र की स्थापना करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या सूर्य और मीन राशि एक ही तत्व से जुड़े हैं?
नहीं, सूर्य एक उग्र ग्रह है और मीन राशि का संबंध जल तत्व से है।
2. मीन राशि का स्वामी कौन है?
राशि चक्र की बारहवीं राशि मीन के अधिपति देव गुरु ग्रह हैं।
3. मीन राशि में कौन सा ग्रह नीच अवस्था में होता है?
बुध ग्रह की नीच राशि मीन है।
बुध का कुंभ राशि में उदय: जानें किन जातकों के लिए साबित होगा शुभ!
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, गणना और संचार का कारक माना गया है। जब बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होता है, तो इसे सिर्फ ग्रहों की चाल मानकर नहीं देखा जाता। इसका असर सीधे हमारे सोचने के तरीके, समाज और लोगों की सामूहिक सोच पर पड़ता है। कुंभ राशि नई सोच, विज्ञान, बराबरी, आज़ादी से सोचने और सबके भले का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में बुध का यहां आना खुलकर सोचने की ताकत देता है और पुराने-रूढ़ी विचारों से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
इस समय लोगों की बातचीत ज्यादा समझदारी भरी, साफ और आने वाले समय को ध्यान में रखकर होती है। नई तकनीक, रिसर्च, डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाज में बदलाव लाने वाले काम लोगों को ज्यादा आकर्षित करते हैं।बुध की समझदारी और कुंभ की बदलाव लाने वाली ऊर्जा मिलकर ऐसी सोच पैदा करती है, जो सवाल पूछने से डरती नहीं, बल्कि उनके जवाब ढूंढने की हिम्मत रखती है। यह दौर मिल-जुलकर काम करने, नेटवर्क बनाने, टीमवर्क और अपनी बात खुलकर रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
बुध का कुंभ राशि में उदय हमें यह समझाता है कि असली समझदारी सिर्फ़ जानकारी इकट्ठा करने में नहीं है, बल्कि उस जानकारी का सही इस्तेमाल समाज और लोगों की भलाई के लिए करने में है।
बुध का कुंभ राशि में उदय : तिथि और समय
ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह 10 फरवरी 2026 की सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में उदय होंगे। वैसे कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि बुध के अस्त या उदित होने से दुनिया और इंसान की जिंदगी पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। साल 2026 में बुध ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए दो बार अस्त और दो बार उदित होंगे।
पहली बार बुध 10 फरवरी 2026 को अस्त अवस्था से बाहर आएंगे। इसके बाद 28 फरवरी 2026 को बुध फिर से अस्त हो जाएंगे और फिर 13 मार्च 2026 को दोबारा उदित होंगे। सरल शब्दों में कहें तो, इस दौरान बुध ग्रह की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसे ज्योतिष में खास माना जाता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, समझ और वाणी के कारक माना जाता है। इसे ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। कुंडली में बुध की स्थिति यह बताती है कि व्यक्ति कैसे सोचता है, कैसे बोलता है और फैसले लेने में कितना समझदार है। बुध ग्रह का संबंध दिमाग, तर्क-शक्ति, सीखने की क्षमता, गणित, लेखन, पढ़ाई और बातचीत से होता है। जिन लोगों का बुध मजबूत होता है, वे जल्दी समझने वाले, हाजिरजवाब, समझदार और व्यवहारकुशल माने जाते हैं। ऐसे लोग पढ़ाई, व्यापार, लेखन, मीडिया, शिक्षा, अकाउंट्स और संचार से जुड़े कामों में अच्छा करते हैं।
वहीं अगर कुंडली में बुध कमजोर हो, तो व्यक्ति को निर्णय लेने में उलझन, बोलने में झिझक, पढ़ाई में ध्यान की कमी या गलतफहमियां हो सकती है। कई बार इससे तनाव चिड़चिड़ापन या बातचीत में गलतफहमी भी बढ़ती है। कुल मिलाकर, ज्योतिष में बुध ग्रह इंसान की सोच, बोलचाल और समझदारी का आईना माना जाता है। मजबूत बुध जीवन में सफलता, समझदारी और सही दिशा देता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अभी सुनें:
कुंभ राशि के जातकों की विशेषताएं
कुंभ राशि के लोग आमतौर पर अलग सोच रखने वाले और आगे की सोचने वाले होते हैं। ये भीड़ से हटकर चलना पसंद करते हैं और नई चीजों को अपनाने में जल्दी करते हैं। इनका दिमाग हमेशा कुछ नया सीखने और समझने में लगा रहता है। कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इन्हें अपनी आज़ादी बहुत प्यारी होती है और कोई इन पर ज़्यादा रोक-टोक करे, यह इन्हें पसंद नहीं आता।
ये अपने फैसले खुद लेना चाहते हैं और अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। ये लोग समाज और इंसानियत के बारे में भी गहराई से सोचते हैं। गरीबों, ज़रूरतमंदों और समाज में बदलाव लाने वाले कामों से इनका जुड़ाव रहता है। इसी वजह से कई कुंभ राशि वाले समाजसेवा, तकनीक, विज्ञान या नए विचारों से जुड़े क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं।
दोस्ती के मामले में कुंभ राशि के जातक काफी खुले दिल के होते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना और विचार साझा करना अच्छा लगता है, लेकिन भावनाओं को खुलकर जताने में कभी-कभी थोड़ा संकोची हो सकते हैं। कभी-कभी इनकी जिद्दी और अलग-थलग रहने की आदत लोगों को समझ नहीं आती, लेकिन दिल से ये सच्चे ईमानदार और मदद करने वाले होते हैं। कुल मिलाकर कुंभ राशि के जातक नई सोच, आज़ादी और समाज के भले का प्रतीक माने जाते हैं।
जब बुध ग्रह कुंभ राशि में होते हैं, तो व्यक्ति की सोच काफी आधुनिक और अलग तरह की हो जाती है। ऐसे लोग पारंपरिक सोच से हटकर नए विचारों पर ज्यादा भरोसा करते हैं और हर बात को तर्क व समझदारी से देखने की कोशिश करते हैं। कुंभ राशि में स्थित बुध दिमाग को तेज बनाता है। व्यक्ति नई तकनीक, विज्ञान, रिसर्च, सोशल मीडिया और डिजिटल चीज़ों में जल्दी रुचि लेता है। ऐसे लोग भविष्य को ध्यान में रखकर सोचते हैं और समाज में बदलाव लाने वाले विचारों से जुड़ना पसंद करते हैं।
इस स्थिति में बुध व्यक्ति को खुलकर बोलने और अपनी बात साफ तरीके से रखने की क्षमता देता है। बातचीत में लॉजिक होता है और ये लोग सवाल पूछने से नहीं डरते। टीमवर्क, नेटवर्किंग और ग्रुप में काम करना इनके लिए फायदेमंद रहता है। हालांकि कभी-कभी ऐसे लोग भावनाओं से ज़्यादा दिमाग से फैसले लेते हैं, जिससे इन्हें थोड़ा ठंडा या दूरी बनाए रखने वाला समझा जा सकता है। लेकिन इनका मकसद हमेशा कुछ नया करना और सबके भले के लिए सोचना होता है।
बुध ग्रह का दिन बुधवार माना जाता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनाना शुभ होता है। कोशिश करें कि बुधवार को सात्विक भोजन करें और तामसिक चीजों से दूर रहें। चाहें इश दिन व्रत भी रख सकते हैं।
हरे रंग और हरी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाएं
बुध ग्रह का रंग हरा माना जाता है। बुधवार के दिन हरी मूंग, हरी सब्जियां जैसे-पालक, धनिया या हरे फल का सेवन करें। हरी वस्तुओं का दान करना भी बुध को मजबूत करता है।
गणेश जी की पूजा करें
बुध ग्रह को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है। रोज सुबह या विशेषकर बुधवार को गणेश जी की पूजा करें। “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का श्रद्धा से जाप करें। इससे बुद्धि और वाणी में सुधार आता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
वाणी पर संयम रखें
बुध वाणी का ग्रह है, इसलिए मीठा, सच्चा और सोच-समझकर बोलना बहुत जरूरी है। झूठ, कटु शब्द, गाली-गलौज और चुगली से दूर रहें। साफ और सकारात्मक बोलचाल से बुध स्वतः मजबूत होता है।
पढ़ाई-लिखाई और सीखने की आदत डालें
किताबें पढ़ना, लिखना, नई चीज़ें सीखना, गणित या दिमागी खेल खेलना बुध के लिए बहुत लाभकारी होता है। जितना आप अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करेंगे, उतना बुध मजबूत होगा।
तुलसी और हरे पौधों की सेवा करें
घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज़ जल दें। हरे पौधों की देखभाल करना भी बुध ग्रह को शुभ फल देता है और मन को शांति प्रदान करता है।
बुध का कुंभ राशि में उदय: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
बुध देव अब आपके ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, जो जातक व्यापार करते हैं, अपना स्टार्टअप…(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
जिन जातकों का जुड़ाव बुध ग्रह से संबंधित किसी व्यापार जैसे कि ट्रेडिंग, ट्रैवल और टूरिज़्म, कम्युनिकेशन, मीडिया, मार्केटिंग, जर्नलिज़्म आदि से है, तो…(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपको ऊर्जावान बनाएगा और अगर आपका जुड़ाव इम्पोर्ट–एक्सपोर्ट, इमिग्रेशन, विदेश, ट्रैवल बिज़नेस या फिर यात्रा में जुड़ा है,तो…(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
बुध की यह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कही जा सकती है, परंतु फिर भी यह आपके जीवन में उत्पन्न आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं…(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बुध का कुंभ राशि में उदय किस तारीख को होगा?
पहली बार बुध 10 फरवरी 2026 को अस्त अवस्था से बाहर आएंगे। इसके बाद 28 फरवरी 2026 को बुध फिर से अस्त हो जाएंगे और फिर 13 मार्च 2026 को दोबारा उदित होंगे।
2. बुध का कुंभ राशि में उदय का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
जब बुध कुंभ राशि में उदित होता है, तो यह हमारी सोच, बातचीत, और समाज के प्रति दृष्टिकोण को प्रभावित करता है। लोग इस समय ज्यादा खुले विचारों वाले, वैज्ञानिक और बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं।
3. बुध ग्रह की कुंभ राशि में स्थिति से कौन से जातक प्रभावित होंगे?
बुध का कुंभ राशि में उदय खासकर उन जातकों के लिए शुभ है जिनका संबंध तकनीक, विज्ञान, मीडिया, और समाजसेवा से है। यह समय नए विचारों और स्वतंत्र सोच को प्रोत्साहित करता है।