मई में बन रहा है ‘ट्रिपल त्रिग्रही योग’, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, अपार सफलता के हैं योग
प्रत्येक माह में किसी न किसी ग्रह का गोचर होता रहता है और ग्रह के गोचर या राशि परिवर्तन करने पर कुछ संयोग एवं राजयोग का निर्माण भी होता है। ये योग सभी राशियों को प्रभावित करते हैं लेकिन हर किसी के लिए इनका प्रभाव एक जैसा नहीं होता है। ग्रह किसी पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ग्रह के गोचर या इनके गोचर से बन रहे राजयोग से नकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
गोचरों की दृष्टि से मई के महीने को बहुत लाभकारी माना जा रहा है। इस माह में कई ग्रहों का महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है जिससे एक शुभ योग का निर्माण भी होगा। इस ब्लॉग में आगे विस्तार से बताया गया है कि मई में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर हो रहा है और इससे किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।
बृहस्पति वृषभ राशि में 01 मई 2024 की दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद बुध 10 मई 2024 की शाम 06 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। फिर ऊर्जा और आत्मा के कारक ग्रह सूर्य 14 मई 2024 की शाम 05 बजकर 41 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 19 मई 2024 को 8:29 पर हो जाएगा।
ग्रहों के मई में गोचर करने से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है जिनमें से एक त्रिग्रही योग भी है। यह योग तीन ग्रहों की युति से बनता है। मई के महीने में एक नहीं बल्कि तीन बार त्रिग्रही योग अलग-अलग ग्रहों की युति से बन रहा है। यह योग कुछ राशियों के लोगों के लिए अपार समृद्धि और सफलता लेकर आएगा। इन राशियों के बारे में जानने से पहले आप त्रिग्रही योग के बारे में जान लें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
त्रिग्रही योग क्या है
एक ही भाव या राशि में तीन ग्रहों के एकसाथ उपस्थित होने या युति करने पर त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इस योग को बहुत दुर्लभ माना जाता है लेकिन यह अत्यंत फलदायी भी होता है। मई में सबसे पहले त्रिग्रही योग वृषभ राशि के धन के भाव में बनने जा रहा है। यह योग शुक्र, गुरु और सूर्य की युति से बनेगा। इसके बाद जब बुध मेष राशि के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे, तब दूसरा त्रिग्रही योग बनेगा। यहां पर शुक्र, सूर्य और बुध इस योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा बारहवें भाव में बुध, मंगल और राहु त्रिग्रही योग बनाएंगे।
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मई में बनने वाले त्रिग्रही योग किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
मई का महीना मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। बुध, शुक्र और सूर्य के त्रिग्रही योग से आपके लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो इस समय आपका यह सपना भी पूरा होगा। आपकी आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। आपको अपने कार्यों में अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बनी हुई है।
व्यापारियों को भी मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। करियर में उन्नति मिलेगी। इस समय आपको अचानक से ऐसी नौकरी मिल सकती है, जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा तक नहीं था। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है। निवेश किए गए पैसे से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
ट्रिपल त्रिग्रही योग से वृषभ राशि के लोगों की किस्मत के तारे भी चमकने वाले हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता और प्रगति मिलेगी। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो अब वह पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आमदनी बढ़ने से आपको पैसों की तंगी भी परेशान नहीं करेगी।
आप पैसों की बचत करने में भी सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक विवाद खत्म हो सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी और संचार कौशल से कई प्रोजेक्ट और डील हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल समय है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि का शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि के छात्रों के लिए यह ट्रिपल त्रिग्रही योग मंगलकारी सिद्ध होगा। आपकी आय के नए साधन बनेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और पैसों की तंगी दूर होगी। निवेश किए गए पैसे से भी लाभ होगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों को दोगुना लाभ होने के संकेत हैं। हालांकि, अंगारक योग बनने की वजह से आपको धन से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में नहीं लेना है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
गंगा सप्तमी पर इन सरल उपायों से मिलेगा मोक्ष, पितृ दोष भी होगा खत्म
हिंदू धर्म में मां गंगा को अत्यंत पवित्र और मोक्षदायिनी माना गया है। सभी रीति-रिवाज़ों और अनुष्ठानों में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। बच्चे के जन्म से लेकर मृत्यु के अनुष्ठानों तक में गंगाजल का उपयोग करने का विधान है।
गंगा सप्तमी के दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करने से लोगों के सभी पाप धुल जाते हैं और उनके जीवन में सुख-शांति आती हैं एवं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही गंगा सप्तमी पर गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
माना जाता है कि इस दिन मां गंगा की उपासना करने से अशुभ ग्रह के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस ब्लॉग में आगे बताया गया है कि गंगा सप्तमी 2024 की तिथि, पूजन मुहुर्त और महत्व क्या है।
14 मई, 2024 को मंगलवार के दिन गंगा सप्तमी का पर्व पड़ रहा है। गंगा सप्तमी का मध्याह्न मुहूर्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। यह समयावधि दो घंटे 43 मिनट की रहेगी।
गंगा सप्तमी पर सप्तमी तिथि की शुरुआत 14 मई की सुबह 02 बजकर 52 मिनट से होगी और यह 15 मई की सुबह 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।
इस दिन पुष्य नक्षत्र बन रहा है जिसे वैदिक ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है। 14 मई को सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा और दोपहर 01 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और इसके हिंदू देवता बृहस्पति हैं। यह नक्षत्र पुरुष तत्व का है।
स्वर्ग से धरती पर आने से पहले मां गंगा को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण किया था। उस दिन शुक्ल पक्ष के वैशाख माह की सप्तम तिथि थी। बस, तभी से इस दिन तिथि पर गंगा सप्तमी मनाई जाती है। सप्तमी तिथि पर धरती पर गंगा के अवतरण की वजह से इस दिन को सप्तमी तिथि के नाम से जाना जाता है।
शास्त्रों में कई अवसरों पर गंगा नदी में स्नान करने के महत्व के बारे में बताया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल सकते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।
इसके साथ ही इस दिन गंगा मां के पूजन एवं गंगा नदी में स्नान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव भी कम हो जाते हैं और उनके जीवन में सुख-शांति, प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा आती है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्व है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
गंगा सप्तमी की पूजन विधि
गंगा सप्तमी के दिन आप निम्न विधि से पूजन कर सकते हैं:
आप गंगा सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा नदी में स्नान करें। यदि आप नदी में स्नान करने नहीं जा सकते हैं, तो अपने घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें।
अब आप अपने घर के पूजन स्थल में आकर मां गंगा को फूल, सिंदूर, अक्षत, गुलाल, लाल रंग के पुष्प और लाल चंदन के साथ प्रसाद अर्पित करें।
आप भोग में गुड़ या अन्य कोई सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।
इसके बाद मां गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए गंगा आरती करें।
इसके पश्चात् धूप और दीपक जलाएं एवं श्री गंगा सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही आप गंगा मंत्र ‘ॐ नमो भगवती हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा:’ मंत्र का जाप करें।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
गंगा सप्तमी पर दीप दान
इस दिन दीपक जलाकर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करने का भी रिवाज़ है। यदि आप बहते हुए जल में दीपक जलाकर प्रवाहित नहीं कर सकते हें, तो आप गंगा सप्तमी के दिन अपने घर के अंदर दीपक जला सकते हैं। इसके बाद आप गायत्री मंत्र और सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
गंगा सप्तमी 2024 के दिन क्या करें और क्या न करें
गंगा सप्तमी के दिन आप स्नान करने के बाद मां गंगा का पूजन करें। एक कटोरी में गंगा जल भरें और उस कटोरी के आगे गाय के घी का दीपक जलाएं। अब आप मां गंगा का स्मरण करें। इसके बाद गंगा आरती करें।
इस दिन दान-पुण्य का भी बहुत महत्व है। आप जरूरतमंद, गरीब लोगों और बच्चों को भोजन करवाएं एवं अपने सामर्थ्यानुसार उन्हें दान भी दें। इसके अलावा ब्राह्मणों को भी अन्न, धन और वस्त्रों का दान करें। इस उपाय को करने से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुल जाता है और कई जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं।
आप गंगा सप्तमी के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। भोलेनाथ की जटाओं से ही मां गंगा धरती पर आईं थीं इसलिए इस शुभ दिन पर भोलेनाथ की उपासना करने का भी बहुत महत्व है। इस दिन महादेव को बेलपत्र भी अर्पित कर सकते हैं।
गंगा सप्तमी के दिन कुछ ज्योतिषीय उपायों की मदद से आप अपने मोक्ष का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं एवं इस दिन कुछ विशेष उपायों की सहायता से आप अपनी मनोकामना को पूर्ण करने का आशीर्वाद भी ले सकते हैं।
अगर आपके लिए गंगा सप्तमी के दिन पवित्र नदी में जाकर स्नान करना संभव नहीं है, तो आप अपने घर के नज़दीक किसी नदी में जाएं और वहां पर स्नान करें। स्नान करते समय मां गंगा का ध्यान करें। यदि यह भी संभव नहीं है, तो इस दिन गंगा जल का स्पर्श और सेवन जरूर करें।
विष्णु पुराण में उल्लिखित है कि मां गंगा का केवल नाम लेने से, गंगा को देखने, गंगा का जल पीने से, उसे स्पर्श करने से, गंगा में स्नान करने से और सौ कोस दूर से भी गंगा का नाम लेने से मनुष्य के तीन जन्मों के पाप धुल सकते हैं।
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और बहुत प्रयास करने के बाद भी आपकी तंगी दूर नहीं हो रही है, तो गंगा सप्तमी के दिन एक चांदी का पात्र लें और उसमें गंगाजल भरें। इस जल को अपने घर की उत्तर पूर्व दिशों में रख दें। इस उपाय को करने से आपके घर में धन का आगमन होगा।
आप अपने घर के पूजन स्थल में और रसोई की उत्तर-पूर्व दिशा में गंगाजल जरूर रखें। इस उपाय को करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और आपकी सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर में गंगाजल रखने से सकारात्मक ऊर्जा रहती है और वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है।
अगर आपके घर या दुकान में वास्तुदोष है और उसके कारण आपको आर्थिक, मानसिक या शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आप गंगा सप्तमी के दिन एक उपाय कर के देखें। आप गंगा सप्तमी से पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। रोज़ ऐसा करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है। इस उपाय को करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और आपके घर-परिवार की मानसिक एवं शारीरिक परेशानियां मिट जाएंगी।
आपको अपने जीवन में किसी ग्रह का अशुभ प्रभाव मिल रहा है, तो आप गंगा सप्तमी के दिन शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करें। आपको ऐसा रोज़ करना है। इससे भोले बाबा जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी कुंडली के सभी दोष दूर होंगे।
इसके अलावा शनिवार के दिन एक लोटे में गंगा जल डालकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। इस उपाय की सहायता से शनि देव के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं।
गंगा सप्तमी 2024 के दिन मां गंगा की पूजा करने और पितरों के नाम से पिंडदान, तर्पण और दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इस उपाय से अश्वमेघ यज्ञ जितना फल प्राप्त होता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. गंगा नहान कब है 2024?
उत्तर 1. 14 मई 2024 को।
प्रश्न 2. गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए?
उत्तर 2. 14 मई, 2024 को मंगलवार के दिन गंगा सप्तमी का पर्व पड़ रहा है।
प्रश्न 3. गंगा स्नान कौन सी तारीख का पड़ रहा है?
उत्तर 3. गंगा स्नान कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया जाता है और यह तिथि 15 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन पड़ रही है।
प्रश्न 4. गंगा मंत्र क्या है?
उत्तर 4. ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।
सूर्य गोचर: वृषभ राशि में आते ही सूर्य चमकाएंगे इन राशियों का भाग्य- मान-सम्मान में होगी वृद्धि!
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को महत्वपूर्ण ग्रह का दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि सूर्य के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। ऐसे में स्वाभाविक है कि जब सूर्य का कोई भी परिवर्तन होता है तो उसे भी महत्वपूर्ण ही माना जाता है। इसी कड़ी में आज अपने इस विशेष ब्लॉग में हम बात कर रहे हैं जल्द होने वाले सूर्य के गोचर की।
दरअसल मई के महीने में सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होने जा रहा है और अपने इस खास ब्लॉग में हम इसी बारे में जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही जानेंगे इसका सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और सूर्य के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए क्या कुछ उपाय किया जा सकते हैं। इसकी जानकारी भी आपको इस लेख के माध्यम से दी जा रही है। तो चलिए बिना देरी किए हुए शुरू करते हैं हमारा यह खास ब्लॉग और सबसे पहले जान लेते हैं सूर्य के वृषभ राशि में गोचर का समय क्या रहेगा।
सबसे पहले बात करें सूर्य के इस गोचर के समय की तो ऊर्जा और आत्मा का कारक माने जाने वाला सूर्य ग्रह 14 मई 2024 को शाम 5:41 पर होगा जब सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएगा।
ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को मंत्रिमंडल में राजा की उपाधि दी गई है। ज्योतिष में सूर्य देव को मान, सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। राशियों में सिंह राशि का स्वामित्व सूर्य देव के पास होता है। इसके अलावा मेष और तुला सूर्य की क्रमशः उच्च और नीच के माने गए हैं।
ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव उच्च के हों या मजबूत स्थान पर मजबूत स्थिति में हों ऐसे जातक करियर में अच्छी सफलता हासिल करते हैं, समाज में मान सम्मान हासिल करते हैं, इन्हें तमाम तरह के लाभ मिलते हैं, प्रशासनिक लाभ मिलते हैं, उनकी सेहत उत्तम रहती है, साथ ही उनके पिता के साथ उनके रिश्ते बेहद ही शानदार होते हैं।
वहीं इसके विपरीत अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर है या फिर पीड़ित अवस्था में होता है तो ऐसे जातकों को दिल और आंख से संबंधित बीमारियां झेलनी पड़ती है, पित्त और हड्डियों की परेशानियां भी इन्हें दिक्कत में डालती है, ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रह से संबंधित कुछ विशेष उपाय किए जाने की सलाह दी जाती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कमजोर सूर्य के लक्षण और उपाय
ज्योतिष में माना जाता है कि जब भी कोई ग्रह कुंडली में कमजोर अवस्था में होता है तो वह व्यक्ति को तमाम तरह के लक्षण देता है जिसे समझ कर अगर आप भी अपने जीवन में उस ग्रह से संबंधित उपाय कर लें तो उस ग्रह के दुष्परिणाम आपको झेलने नहीं पड़ेंगे। बात करें सूर्य ग्रहण के कमजोर होने के लक्षणों की तो,
जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर अवस्था में होता है तो ऐसे जातकों के मान सम्मान में कमी आने लगती है। बेवजह समाज में इनका नाम खराब होने लगता है।
सरकारी नौकरी के लिए चाहे जितना भी प्रयत्न करें इन्हें सफलता नहीं मिल पाती है।
इन जातकों के अपने पिता के साथ रिश्ता बिगड़ने लगते हैं।
इसके अलावा कहा जाता है कि जब कुंडली में सूर्य पीड़ित अवस्था में होता है तो ऐसे जातकों को पितृ दोष जैसे जटिल दोष का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में ज्योतिष के जानकार जातकों को सूर्य से संबंधित उपाय करने की सलाह देते हैं। क्या कुछ हैं ये उपाय जानने से पहले आइये समझ लेते हैं पितृ दोष आखिर क्या होता है?
पितृ दोष का अर्थ समझना है तो इसका नाम ही काफी है। दरअसल पितृ शब्द का अर्थ होता है पूर्वज और दोष अर्थात नकारात्मक कर्म। ऐसे में पितृ दोष का मतलब होता है पूर्वजों के लिए व्यक्ति से जाने-अनजाने में किए गए ऐसे काम जिससे पूर्वजों को अच्छा नहीं लगा हो। ऐसे कार्य से जो दोष उत्पन्न होता है उसे पितृ दोष कहते हैं। ऐसे में इस दोष का अर्थ होता है कि जब व्यक्ति के पूर्वज उसे किसी बात को लेकर दुखी होते हैं।
जन्म कुंडली में कई संकेत होते हैं जो बताते हैं कि व्यक्ति को पितृ दोष है जैसे कि,
अगर सूर्य, चंद्रमा और राहु नवम घर में स्थित है तो कहा जाता है कि व्यक्ति को पितृ दोष लगता है।
कुंडली के चतुर्थ भाव में केतु स्थित हो तो भी पितृ दोष के निशानी है।
अगर सूर्य, चंद्रमा राहु या केतु मंगल या शनि जैसे अशुभ ग्रहों से पीड़ित हो तो यह भी पितृ दोष के संकेत होते हैं।
इसके अलावा जब किसी व्यक्ति के जीवन में पितृ दोष का साया पड़ता है तो उसके घर परिवार में गलतफहमियां और झगड़े बढ़ जाते हैं, आर्थिक परेशानियां होने लगते हैं, पुरानी बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ने लगती हैं, करियर में बेवजह की रुकावटें आने लगती हैं, मानसिक स्वास्थ्य गिरने लगता है, ऐसी स्थिति में भी कुछ उपाय करने की सलाह दी जाती है।
सूर्य को मजबूत करने और पितृ दोष को दूर करने के कारगर उपाय
तांबे का बर्तन, पीले या लाल रंग के वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन का दान करें।
रविवार के दिन व्रत रखें।
सूर्य देव को रोजाना स्नान करने के बाद अर्घ्य दें।
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
पितृ तर्पण करें।
अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लें और उनसे किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगे।
पितृपक्ष के दौरान अपने पूर्वजों को नियमित रूप से भोजन अर्पित करें।
दिन में काम से कम 11 बार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्र का जाप करें।
योग और ध्यान करें।
हालांकि इसके अलावा आप चाहें तो सूर्य ग्रह को मजबूत करने या फिर पितृ दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए आप व्यक्तिगत उपचार और सलाह भी किसी ज्योतिषी से प्राप्त कर सकते हैं ।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि मई के महीने में होने वाला सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि के साथ-साथ अन्य सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा। इसके अलावा हम आपको यहां पर राशि अनुसार उपायों की जानकारी भी दे रहे हैं जिन्हें अपना कर आप इस गोचर से मिलने वाले नकारात्मक प्रभाव को अपने जीवन से दूर कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. क्या वृषभ राशि सूर्य के लिए अच्छी है?
उत्तर 1. वैदिक ज्योतिष में वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति को सकारात्मक नहीं माना जाता है क्योंकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और यह सूर्य के शत्रु ग्रह हैं।
प्रश्न 2. वृषभ राशि वाले को कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?
उत्तर 2. शुक्र ग्रह की स्वामी आराध्य मां दुर्गा होती है। इस वजह से वृषभ और तुला राशि के इष्ट देव मां दुर्गा है।
प्रश्न 3. अपने सूर्य को कैसे मजबूत करें?
उत्तर 3. प्रतिदिन सुबह तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाना सूर्य को मजबूत करने का एक शक्तिशाली उपाय है।
प्रश्न 4. वृषभ राशि वाले ऊर्जावान होते हैं?
उत्तर 4. वृषभ राशि के लोग ऊर्जा व साहस से भरे होते हैं।
वैशाख के महीने में चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, खूब मिलेगा पैसा और तरक्की
अप्रैल में वैशाख मास की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू धर्म में इस महीने का बहुत ज्यादा महत्व है। यह हिन्दू धर्म का दूसरा महीना है और इसे भगवान कृष्ण के प्रिय महीने के रूप मे भी जाना जाता है। इसके अलावा वैशाख के महीने में भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है।
इस प्रकार यह महीना भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु को समर्पित है। इस ब्लॉग मे हम आपको बता रहे हैं कि वैशाख का मास किन राशियों के लिए ज्यादा भाग्यशाली रहेगा।
वैशाख मास की तिथि की शुरुआत 24 अप्रैल 2024 से हो चुकी है और इसका समापन 23 मई 2024 को होगा। तिल, सत्तू, आम और वस्त्रों का दान करने के लिए वैशाख के महीने को बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से भी लाभ होता है।
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वैशाख का महीना किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
वैशाख का महीना मेष राशि के लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। यह मास व्यापारियों के लिए मुनाफा लेकर आएगा। आपकी आय के स्त्रोत बढ़ेंगे और आप पहले से ज्यादा धन कमाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। घर-परिवार में खूब खुशियां आएंगी।
यदि आपकी मिथुन राशि है तो आपके लिए भी वैशाख मास बहुत सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे। आपके वेतन में भी वृद्धि होगी और आपका प्रमोशन होने के भी आसार हैं। करियर के लिए यह समय बहुत अनुकूल साबित होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत रहने वाली है।
यह मास कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। पहले का कोई विवाद चल रहा है तो अब सभी समस्याएं दूर होंगी। आपकी सारी परेशानियां और संकट दूर हो जाएंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। इसके साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।
वैशाख का महीना धनु राशि के लोगों के लिए भी खुशियां लेकर आएगा। इस समय आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। बीमार हैं तो आपका स्वास्थ्य भी ठीक हो जाएगा। आपकी आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी बढ़ने से आप अपनी और अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। आप इस समय बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे। इस महीने में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप समाज के लिए कोई अच्छा काम कर सकते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मीन राशि
इस पवित्र महीने में आपको बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लंबे समय के बाद प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं, तो अब आपको उसमें सफलता मिलेगी। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, अब उनका यह सपना पूरा होगा। पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आपकी यह परेशानी भी दूर होगी। आपकी आमदनी के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
राहु के चाल बदलने से इन राशियों को रहना होगा अलर्ट, 62 दिनों तक लटकी रहेगी खतरे की तलवार
ज्योतिष में कुल नौ ग्रहों का वर्णन किया गया है जिसमें से राहु और केतु दोनों छाया ग्रह हैं। अन्य ग्रहों की तरह इन दो ग्रहों का किसी राशि या भाव पर आधिपत्य नहीं है। हालांकि, ये दोनों ही ग्रह राशि परिवर्तन कर सभी राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित जरूर करते हैं।
राशि परिवर्तन के साथ ही ये दोनों नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। राहु 30 अक्टूबर 2023 से मीन राशि में बैठे हैं और इसी दिन राहु ने रेवती नक्षत्र में प्रवेश किया था। अब 06 मई को राहु रेवती नक्षत्र के पहले पद में आ चुके हैं और यहां पर 08 जुलाई, 2024 तक रहेंगे। राहु के इस नक्षत्र में आने का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें राहु की वजह से अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
राहु के रेवती नक्षत्र के पहले पद में आने पर नकारात्मक रूप से प्रभावित होने वाली राशियों के बारे में जानने से पहले आप ज्योतिष में राहु के महत्व के बारे में जान लें।
ज्योतिष में राहु को मायावी ग्रह बताया गया है। ये ग्रह भ्रम की स्थिति पैदा करता है और व्यक्ति के मन में सांसारिक सुखों को पाने की इच्छा पैदा करता है। राहु के प्रभाव से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि होती है और यह ग्रह आईटी सेक्टर को दर्शाता है।
ये ग्रह व्यक्ति को दुनिया के हर भौतिक सुख को पाने की इच्छा रखने के लिए प्रेरित करता है। इसकी वजह से जातक अपने जीवन से कभी संतुष्ट नहीं हो पाता है। राहु एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में 18 महीने का समय लेता है और राहु की महादशा भी 18 वर्ष की होती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
रेवती नक्षत्र का पहला पद
रेवती नक्षत्र के पहले पद पर देवताओं के गुरु बृहस्पति के प्रभाव से ज्ञान, सुख, सौभाग्य और बुद्धि में वृद्धि होती है। इसके प्रभाव से जातक के जीवन में कई तरह के अच्छे बदलाव होते हैं। इनकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है और इनके व्यक्तित्व में पहले से ज्यादा निखार आता है। लोगों को भौतिक सुखों का आनंद उठाने का मौका मिलता है।
राहु के रेवती नक्षत्र में आने पर राशियों पर प्रभाव
राहु के प्रभाव से जातक के अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इससे लोगों की इच्छा शक्ति भी जागृत होती है। राहु रेवती नक्षत्र में होने पर जातक का आध्यात्मिक कार्यों में अधिक ध्यान रहता है। उसका मन नई-नई चीज़ों को जानने और समझने का करता है। समाज में उसका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है। यह समय व्यापारियों के लिए भी अनुकूल होता है। उन्हें अपने व्यावसायिक क्षेत्र में खूब मुनाफा कमाने का मौका मिलता है। हालांकि, इस दौरान कुछ जातकों के काम में अड़चनें आने की आशंका भी रहती है। जातक भावनात्मक रूप से मज़बूत होता है।
राहु के रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में आने पर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके जीवन में कई तरह के बदलाव आने के संकेत हैं। आपको इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है।
आपके जीवन में चुनौतियां और रुकावटें बढ़ सकती हैं। आप अपने जीवन में संतुलन को बनाए रखने का प्रयास करें। आपको अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें वरना आपके लिए आगे बढ़ना या सकारात्मक रह पाना मुश्किल हो जाएगा।
राहु के रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में आने पर कुछ राशियों को अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। मिथुन, कन्या, मीन और धनु राशि के लोगों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आपको इस दौरान जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। आपका धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। समाज में आपकी प्रशंसा होगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आप चुनौतियों को आसानी से पार कर अपने कार्य में सफल होंगे। इस समय आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह, वृषभ और कुंभ राशि के जातक अपने करियर को लेकर गंभीर नज़र आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी और आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके भौतिक सुख में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
FAQ
प्रश्न. राहु को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर. भगवान शिव की आराधना से राहु को शांत किया जा सकता है।
प्रश्न. राहु खराब होने से क्या होता है?
उत्तर. नींद न आना, बुरे सपने आना, नींद में डर लगना और कमज़ोरी महसूस होना।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए लेकर आएगा तंगी, उधारी पर होंगे सारे काम
ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को संतुष्टि और सफलता मिलती है। यदि सूर्य कुंडली में शुभ स्थान में विराजमान हों, तो जातक को अपने कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और वह सही निर्णय ले पाता है।
सूर्य देव की कृपा से जातक को समाज और अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलता है और उसकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। ये लोग नेतृत्व करने में भी निपुण होते हैं। अब मई के माह में सूर्य का गोचर होने जा रहा है जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। सूर्य के इस गोचर के कारण कुछ लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, तो वहीं कुछ जातकों को परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य किस राशि एवं तिथि पर गोचर करने जा रहे हैं और इस गोचर से किन राशियों को आर्थिक तंगी होने की आशंका है।
किस तिथि पर गोचर कर रहे हैं सूर्य
ऊर्जा और आत्मा के कारक सूर्य ग्रह 14 मई 2024 की शाम 05 बजकर 41 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर का लोगों के जीवन के हर पहलू और क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर कुछ राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ने वाला है।
तो चलिए अब बिना देर किए जानते हैं कि सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर किन राशियों को पैसों की तंगी होने के संकेत हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को सूर्य के गोचर के दौरान धन के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। यह समय आपके लिए लाभकारी नहीं रहने वाला है। आपको इस दौरान आय अर्जित करने में भी दिक्कत आ सकती है। आपके लिए अधिक धन कमा पाना आसान नहीं रहेगा। आमदनी कम होने के कारण आप पैसों की बचत करने में भी असफल हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह समय वृषभ राशि के लोगों की वित्तीय स्थिति के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
मिथुन राशि के लोगों की वित्तीय स्थिति के लिए भी यह गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आप पैसों के मामले में योजना बनाकर चलें वरना आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही आपके खर्चों में भी बहुत ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके लिए अपने खर्चों को संभाल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। अगर आप इस गोचर के दौरान धन के मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही करते हैं, तो आपको कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर कन्या राशि के लोगों की जेब थोड़ी खाली हो सकती है। आपके ऊपर आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अपनी इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको लोन तक लेना पड़ सकता है या फिर आप किसी से कर्ज लेने के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर कन्या राशि के लोगों को सूर्य के इस गोचर काल में धन के मामले में सतर्क होकर चलना होगा।
धन के मामले में यह समय तुला राशि के लोगों के लिए भी अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस समय आपकी किसी लापरवाही के कारण आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि आप पैसों के मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतें और धन से जुड़े सभी फैसले सोच-समझकर लें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने के दौरान जिन राशियों को आर्थिक तंगी होने की आशंका है, उनमें मकर राशि का नाम भी शामिल है। आप पैसों की बचत करने और अधिक धन कमाने में असफल हो सकते हैं। इस समय आपकी आमदनी भी ज्यादा अच्छी नहीं होगी। आपको धन अर्जित करने के मामले में अपने भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 मई, 2024): इस सप्ताह राजाओं जैसी ज़िंदगी जिएंगे इस राशि के लोग!
मई का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर इस सप्ताह को लेकर आपके मन में भी किसी तरह का कोई सवाल है या आप जानना चाहते हैं कि आने वाले सात दिन आपके लिए कितने खास, कितने शुभ या कितने प्रतिकूल रहने वाले हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के साप्ताहिक राशिफल विशेष ब्लॉग में हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं वैदिक ज्योतिष पर आधारित हमारे इस खास ब्लॉग में आपको आने वाले इस सप्ताह के व्रत त्यौहार, ग्रहण, गोचर, बैंक अवकाश, विवाह मुहूर्त आदि की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो चलिए बिना देरी के शुरू करते हैं हमारा यह खास राशिफल ब्लॉग और जान लेते हैं 13 से 19 मई का यह सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
इस सप्ताह का हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना
आगे बढ़ने से पहले सबसे पहले जान लेते हैं इस सप्ताह का हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना क्या कहती है। 13 से 19 मई का यह सप्ताह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र के तहत वैशाख माह में प्रारंभ होने जा रहा है वहीं इस सप्ताह का समापन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हस्त नक्षत्र के तहत वैशाख के महीने में हो जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह के व्रत त्यौहार
इस सप्ताह भी कई शुभ और फलदाई व्रत और त्योहार किए जाएंगे। आप भी इन्हें मिस ना कर दें इसलिए चलिए समय से पहले ही इनकी एक जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। यहां हम आपको 13 मई से 19 मई, 2024 के बीच पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की जानकारी दे रहे हैं।
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि ज्योतिष की दुनिया में ग्रहों के गोचर को विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि जब भी कोई ग्रह परिवर्तन करता है अर्थात राशि परिवर्तन, गति परिवर्तन या कैसा भी कोई परिवर्तन तो इसका मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि 13 से 21 मई के इस सप्ताह में कौन-कौन से ग्रहों का परिवर्तन होने वाला है और यह आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करेंगे।
13 से 19 मई के बीच दो महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं जिनमें से पहले होगा सूर्य का गोचर जब सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर जाएगा और दूसरा होगा शुक्र का गोचर जब शुक्र भी वृषभ राशि में आ जाएगा। ऐसे में 13 मई से 19 मई के इस सप्ताह में वृषभ राशि में दो महत्वपूर्ण ग्रह अर्थात सूर्य और शुक्र की युति भी होने वाली है।
जब भी कोई ग्रह युति करते हैं तो इसका भी विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। आपके जीवन पर इस महत्वपूर्ण युति और इन दोनों ही ग्रहों के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने के लिए आप विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श कर सकते हैं।
मई के इस महीने में कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं पड़ने वाला है क्योंकि इस दौरान शुक्र अस्त रहेंगे। 16 जुलाई के बाद विवाह मुहूर्त की दोबारा से शुरुआत हो जाएगी।
13 से 19 मई 2024 बैंक अवकाश
बैंक अवकाश की बात करें तो इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश भी नहीं पड़ने वाला है।
13 से 19 मई 2024 के बीच जन्मे मशहूर सितारों की जानकारी
इस सप्ताह किन सितारों का जन्म होता है यह जानने से पहले चलिए जान लेते हैं मई के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों की जानकारी।
मई के महीने में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव में बेहद ही क्रिएटिव होते हैं और बेहद ही तेज दिमाग के होते हैं। इन्हें नई चीज़ें करने में कोई भी शर्म या हिचकिचाहट नहीं होती है और यह अपना काम समय पर पूरा करने के लिए भी जाने जाते हैं। मई के महीने में जन्म लेने वाले लोगों को आजीवन भाग्य का साथ मिलता है और इन्हें कभी भी किसी गुड लक की आवश्यकता नहीं होती है।
यह हमेशा से भगवान की पसंदीदा बच्चों में से एक माने जाते हैं। यह स्वभाव में बेहद ही प्यारे और लोगों की मदद करने वाले होते हैं। इनका जीवन के प्रति दृष्टिकोण बेहद ही सकारात्मक होता है। भविष्य में आगे जाकर इन्हें ढेरों करियर विकल्प मिलते हैं जिनमें से जिस पर भी यह कदम रखते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। इसके अलावा मई के महीने में जन्म लेने वाले बच्चे बेहद ही स्वस्थ जीवन जीते हैं। अब बात कर लें 13 से 19 मई के बीच जन्म लेने वाले मशहूर सितारों की तो,
13 मई लिलिट दुबे, बेनी दयाल
14 मई वहीदा रहमान, जरीन खान
15 मई शाइनी आहूजा, माधुरी दीक्षित
16 मई सोनल चौहान, कुलराज रंधावा, विकी कौशल
17 मई नुसरत भरूचा
18 मई अली ज़फ़र
19 मई वीर दास नवाजुद्दीन सिद्दीकी
यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या हो रहा है?
उत्तर 1. यह सप्ताह आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आप सभी समस्याओं का सामना करने में सक्षम होंगे।
प्रश्न 2. इस सप्ताह कुंभ राशि वालों का क्या होगा?
उत्तर 2. कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना होगा।
प्रश्न 3. मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल क्या है?
उत्तर 3. इस सप्ताह आपका प्रेम और रोमांस, आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा।
प्रश्न 4. मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल क्या है?
उत्तर 4. इस हफ्ते घरेलू या परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में अच्छा खासा इज़ाफा देखा जाएगा।
12 साल बाद बनने वाला है गुरु आदित्य राजयोग, इन राशियों को छप्पर फाड़ के मिलेगा पैसा
ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पृथ्वी पर देखने को मिलता है। मानव जीवन पर भी ग्रहों के गोचर का असर पड़ता है। जब कोई ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर लोगों की आर्थिक स्थिति, करियर, लव लाइफ और तरक्की पर पड़ता है।
इस बार गुरु और सूर्य की युति से एक बहुत ही शुभ योग बना रहा जिससे कुछ राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस ब्लॉग मे आगे बताया गया है कि गुरु और सूर्य की युति कब हो रही है और इस युति से बनने वाले योग से किन राशियों के लोगों को फायदा होगा।
बृहस्पति 01 मई 2024 की दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं। वहीं सूर्य 14 मई 2024 की शाम 05 बजकर 41 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस तरह वृषभ राशि में सूर्य और गुरु की युति हो रही है और इस युति से गुरु आदित्य योग बन रहा है।
आगे जानिए कि गुरु आदित्य योग क्या होता है और इसका मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।
सूर्य को आदित्य के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार जब किसी राशि या भाव में सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति एकसाथ आते हैं, तब गुरु आदित्य योग का निर्माण होता है। गुरु ग्रह को विस्तार, प्रगति और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है और वृषभ राशि में यह स्थिरता लेकर आते हैं। वहीं सूर्य शुभ स्थान में होने पर जातकों को सकारात्मक परिणाम देने के साथ-साथ अपार सफलता भी प्रदान करते हैं।
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस योग से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि के दूसरे भाव में यह योग बन रहा है। इस भाव को संपत्ति, परिवार और वाणी का कारक माना जाता है। यह समय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी बात को खुलकर रख पाएंगे। आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए भी अनुकूल समय है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी और आप इस समय बहुत प्रसन्न रहेंगे।
आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा समय है। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके लिए प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी इज़ाफा होगा।
सिंह राशि के दूसरे भाव में यह योग बनने जा रहा है। आपके लिए यह योग कई तरह के लाभ लेकर आ रहा है। समाज में आपका नाम बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और आपके अटके हुए काम भी अब पूरे होंगे। आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। आप कोई नया पेशा भी चुन सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए भी अच्छा समय है। आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। आप नया वाहन या जमीन भी खरीद सकते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मीन राशि
आपकी राशि के तीसरे भाव में यह योग बनने जा रहा है। आप कुछ नया सीखने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके जीवन में खुशियां आएंगी और आप इस समय काफी संतुष्ट और प्रसन्न महसूस करेंगे। आप अपनी प्रतिभा से एक अलग पहचान बना पाएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
टैरो साप्ताहिक राशिफल (12-18 मई 2024): अगले 7 दिनों तक ये राशियाँ मनाएंगी जश्न- धन-संपत्ति , सब होगा झोली में!
टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।
इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे मई के महीने के इस सप्ताह के लिए सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे।
माना जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही टैरो कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।
हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि, 12 से 18 मई 2024 का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल 12-18 मई 2024: राशि अनुसार भविष्यवाणियां
मेष राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटेकल्स
आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ वौण्ड्स
करियर: टेन ऑफ वौण्ड्स (रिवर्जड)
स्वास्थ्य जीवन: फाइव ऑफ कप्स
मेष राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग के संदर्भ में इस सप्ताह के लिए आपको किंग ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपका साथी अपने काम में हद से ज़्यादा व्यस्त रहने वाला है जिसके चलते वो आपको समय नहीं दे पाएंगे और आप नज़रअंदाज़ महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपके पार्टनर की प्राथमिकता इस वक़्त आपको और अपने परिवार को एक बेहतर जीवन देने की है और आपको उनके इस फैसले का सम्मान करना चाहिए।
वित्तीय रीडिंग में नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त को संभालने में लापरवाही बरत रहे हैं। आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है की पूरी तरह से बचत को खाली न करें क्योंकि यह बाद में आपके लिए ही वित्तीय परेशानी लेकर आ सकता है। बचत शुरू करें और अपने वित्त को अच्छी ढंग से प्रबंधित करें।
करियर में टेन ऑफ वौण्ड्स (रिवर्जड) का कार्ड संकेत दे रहा है कि आपके काम और कायक्षेत्र के अनुसार बुरे दिनों का दौर अब ख़त्म हो चुका है। अब आप अपनी मौजूदा नौकरी में ही खुश, संतुष्ट और पोषित महसूस करेंगे। आपके मौजूदा कार्यक्षेत्र में ऐसे कई शानदार और बढ़ने वाले अवसर हैं जिनका लाभ उठाकर आप अपने करियर में और एक व्यक्ति के रूप में भी आगे बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको फाइव ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो मानसिक मुद्दों और समस्याओं को दर्शाता है जिनका सामना आप अपने व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में संचार की कमी के चलते कर रहे हैं जिससे आपको तनाव या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 10
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ वौण्ड्स
आर्थिक पक्ष: किंग ऑफ कप्स
करियर: पेज ऑफ स्वोर्ड्स
स्वास्थ्य जीवन: नाइट ऑफ स्वोर्ड्स
वृषभ राशि के जातकों प्रेम के संदर्भ में आपको टेन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि निजी जीवन के लिहाज से आपका सप्ताह शानदार रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएँगे और उनके साथ कुछ प्यारे पल साझा करेंगे। आपको अपने भावनात्मक रिश्ते को गहरा करने के लिए इस सप्ताह पर्याप्त मौके भी प्राप्त होंगे।
अगला कार्ड किंग ऑफ कप्स का मिला है जो आपको अपने बिलों का भुगतान करने और अपने जीवन आराम से जीने के लिए पर्याप्त धन के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने वित्त प्रबंधन में संयमित रहेंगे और अपने लिए चीजों को आसान बनाने के लिए एक बजट निर्धारित करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आरामदायक रहने वाला है।
पेज ऑफ स्वोर्ड्स चाहे जितना भी नकारात्मक कार्ड लगे लेकिन करियर रीडिंग में यह एक सकारात्मक कार्ड माना जाता है। इस सप्ताह आपके करियर के मामले में आपको स्पष्टता प्राप्त होगी। यह सप्ताह नई सीख और जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है।
स्वास्थ्य रीडिंग में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का कार्ड एक ऐसे समय का संकेत दे रहा है जब आपको बुखार, सर्दी से होने वाली एलर्जी, सूखी खांसी आदि झेलनी पड़ सकती है। यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से कठिन रहने वाला है। अपना ध्यान रखें।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स
आर्थिक पक्ष: ऐस ऑफ वौण्ड्स
करियर: टेन ऑफ वौण्ड्स (रिवर्ज्ड)
स्वास्थ्य जीवन: फाइव ऑफ पेंटेकल्स (रिवर्ज्ड)
सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड टैरो में एक उपयुक्त कार्ड माना जाता है क्योंकि यह पोषण, दृढ़ता आदि को दर्शाता है जो किसी भी दीर्घकालिक रिश्ते के सफल होने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। यदि आप और आपका जीवन साथी अपने रिश्ते के लिए कठिन प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको परिणाम जल्द ही नजर आने लगेंगे।
ऐस ऑफ वौण्ड्स का कार्ड वित्तीय कठिनाई के अंत का संकेत दे रहा है। आर्थिक संदर्भ में आपके जीवन में जो भी तनाव था वह भी कम होने लगेगा। ऋण या किसी अन्य तरीके से भी आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है। संभव है कि आपको कोई बोनस या उपहार इस सप्ताह प्राप्त हो।
टेन ऑफ वौण्ड्स (रिवर्ज़्ड़) का कार्ड आपके ऊपर से काम के दबाव को काम करेगा। आप दूसरों को प्रभावित ढंग से काम सौंप कर अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल हो सकते हैं। मुमकिन है कि आपको यह देखकर पुरस्कृत भी किया जाए कि आपने अब तक कितनी कठिन मेहनत की है।अब क्योंकि आपकी अधिकांश पिछली चिंताएं पूरी होने वाली है ऐसे में आपके जीवन से काम का तनाव भी दूर होगा।
स्वास्थ्य रीडिंग में फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्ज्ड) का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि आप संभवत बीमारी के बाद फिर से ठीक हो रहे हैं। अगर आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे तो अब वह भी अपने आप ठीक होगा और आप राहत की सांस लेंगे।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 5
कर्क राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटेकल्स
आर्थिक पक्ष: ऐट ऑफ पेंटेकल्स
करियर: ऐस ऑफ कप्स
स्वास्थ्य जीवन: फोर ऑफ पेंटेकल्स
नाइट ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड एक मजबूत, स्थिर और समर्पित साझेदारी के लिए अनुकूल संकेत देने वाला कार्ड है। अगर यह रिश्ते के संदर्भ में प्राप्त होता है तो यह इस बात का संकेत है कि कोई व्यक्ति अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा यथार्थवादी, समझदार और समर्पित है। वो व्यक्ति इस रिश्ते में केवल सामने वाले का दिल तोड़ने या झूठ बोलने के लिए नहीं है बल्कि आप असल में उनसे प्यार करते हैं। उनके प्रति आज्ञाकारी और वफादार हैं।
वित्तीय रीडिंग में ऐट ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो आपके वित्तीय संघर्ष जल्द ही समाप्त होने के संकेत दे रहा है। आपका एकमात्र ध्यान अपनी वित्तीय स्थिति को ऊपर उठाने पर है और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी और वांछित परिणाम आपको प्राप्त होगा। आपको जल्द ही बोनस या वेतन वृद्धि भी हासिल हो सकती है।
अगला कार्ड ऐस ऑफ कप्स का है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने पेशेवर जीवन में कोई नया प्रयास शुरू करने वाले हैं। यह आपके मौजूदा नौकरी में एक नई स्थिति, एक नए व्यापार पार्टनर या किसी सकारात्मक मोड़ ले सकता है। यह आपके जीवन में आने वाले नए और बेहतरीन अवसर की संभावना भी दर्शा रहा है।
स्वास्थ्य रीडिंग में फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो शारीरिक रूप से अच्छे समय के संकेत दे रहा है लेकिन मानसिक रूप से आप नकारात्मक विचारों और बहुत सारे मानसिक आघात से ग्रस्त नजर आ सकते हैं जो आपकी मानसिक स्वास्थ्य को काफी हद तक पीड़ित करने वाले हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि किसी करीबी से बात करें और किसी पेशेवर की मदद अवश्य लें।
सिंह राशि के जातकों प्रेम के संदर्भ में इस सप्ताह के लिए आपको सिक्स ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो अतीत को फिर से जीवंत करने के संकेत देता है। यह कार्ड अतीत और उससे जुड़ी पुरानी यादों के लौटने का संकेत माना जाता है। मुमकिन है कि आप अपने साथी के परिचय के लिए या यहां तक की किसी पूर्व साथी को दोबारा देखने के लिए आभारी महसूस करें। सिक्स ऑफ कप्स चोटों या दर्द से उभरने की अवधि का भी संकेत देता है।
अगला कार्ड सिक्स ऑफ पेंटेकल्स का आया है जो दर्शाता है कि आप अपने वित्त के मामले में गणनात्मक रहने वाले हैं और अपने वित्त को ध्यान से देखेंगे। मुमकिन है कि आप अपने रोजगार के अवसरों का मूल्यांकन इस आधार पर कर सकते हैं कि इससे आपके भविष्य में कितना आर्थिक मूल्य जुड़ेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह सप्ताह सावधानीपूर्वक विचार विमर्श करने का सप्ताह साबित होगा। इसमें कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद भी कर सकता है।
करियर रीडिंग में पेज ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप अपने करियर पर अच्छी तरह से नियंत्रण रखेंगे। इस सप्ताह आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और आपके जीवन में अच्छी संभावना बन रही है कि आप अपने प्रयास और कड़ी मेहनत से अपने पेशे में शिखर तक पहुंच पाएंगे।
स्वास्थ्य रीडिंग में आपको इस सप्ताह अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि आपको द वर्ल्ड का कार्ड प्राप्त हुआ है। यह एक सकारात्मक कार्ड माना जाता है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा और आपको कोई भी बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 1
कन्या राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वोर्ड्स
आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ वौण्ड्स
करियर: द सन
स्वास्थ्य जीवन: टेन ऑफ कप्स
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह के लिए प्रेम रीडिंग में किंग ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो एक अनुकूल कार्ड माना जाता है। हालांकि आपका निजी जीवन प्रभावित नजर आएगा। किंग ऑफ स्वोर्ड्स आपके और आपके साथी के बीच संघर्ष होने के स्पष्ट संकेत दे रहा है। आपका साथी या आप काफी उत्तेजित हो सकते हैं और यह आपको बिल्कुल भी प्यार का एहसास नहीं होने देगा। हालांकि यह सप्ताह आपको यह समझाने में स्पष्टता जरूर प्रदान करेगा कि आप एक दूसरे के जीवन में कहां महत्व रखते हैं और आपको अपने रिश्ते का भविष्य तय करने में भी मदद मिलेगी।
वित्तीय रीडिंग में नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त पर पूरा नियंत्रण रख रहे हैं और अपने वित्त के प्रति सुरक्षात्मक भी हैं। इस सप्ताह आप किसी भी अन्य चीज की तुलना में वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देते नजर आएंगे। इस सप्ताह आपका एकमात्र ध्यान अपने वित्त को बेहतर बनाने पर ही रहेगा।
करियर रीडिंग में द सन का कार्ड आया है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके पास कई अच्छे अवसर या पदोन्नति आने वाली है। अगर आप व्यवसाय से संबंधित हैं तो संभावना है कि आप इस सप्ताह नई ऊंचाइयों को छुएंगे। आप अपने संगठन का नेतृत्व करुणा, प्रेम और विश्वास के साथ करेंगे और नेतृत्व और आत्मविश्वास का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे।
स्वास्थ्य रीडिंग में टेन ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह उचित उपचार और अच्छा स्वास्थ्य दोनों ही आपको मिलने वाला है। आश्वस्त रहें क्योंकि कुछ समय पहले जिस भी स्वास्थ्य समस्या से आप पीड़ित चल रहे थे उससे आप अंततः छुटकारा पा लेंगे। अच्छा स्वास्थ्य आपके जीवन में दस्तक इस सप्ताह देने वाला है।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 32
तुला राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ वौण्ड्स
आर्थिक पक्ष: पेज ऑफ स्वोर्ड्स
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य जीवन: पेज ऑफ कप्स
तुला राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में किंग ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं जिसके पास कुछ ऐसे गुण हैं या आप खुद के अंदर ऐसे गुण महसूस कर रहे हैं जो पिछले अनुभाग में उल्लेखित किए गए हैं। अगर यह आपके जीवन साथी हैं तो याद रखें की जरूरत से ज्यादा आपसे चिपके रहना आपको केवल उनसे दूर ही करेगा।
वित्तीय रीडिंग में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि जब वित्त नियोजन की बात आती है तो आप अनुभवहीन महसूस करते हैं और अगर आप भविष्य में जीवन का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अब योजना बनाना शुरू कर देना चाहिए और आपको यह भी सीखना पड़ेगा कि आप अपने वित्त का प्रबंधन सही ढंग से कैसे करें।
करियर रीडिंग में नाइन ऑफ कप्स का कार्ड इच्छापूर्ति का संकेत देता है। आने वाले सप्ताह में आपको अपने सपने की नौकरी या अपने संगठन में कोई मनचाहा पद प्राप्त हो सकता है। जो भी हो आपको इस सप्ताह इस बात का एहसास होगा कि भाग्य आपके पक्ष में है और आपका करियर आपकी इच्छा अनुसार नई ऊंचाइयां छू रहा है।
स्वास्थ्य रीडिंग में पेज ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो अच्छे स्वास्थ्य के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने प्रियजनों से घिरे रहेंगे और खुश और स्वस्थ महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों प्रेम रीडिंग में इस सप्ताह आपको थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आपका निजी और रोमांटिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अभी भी अपने निजी जीवन में किसी ब्रेकअप या बुरे दौर से उबर रहे हैं और पूरी तरह से उससे निकाल नहीं पाए हैं। बुरे वक्त का साया अभी भी आपको परेशान कर रहा है।
आर्थिक रीडिंग में ऐट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो आपके वित्त को अच्छी तरह से संचित करने और प्रबंधित करने की आवश्यकता की ओर इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपके पास पैसा आएगा लेकिन यह इस बात का भी संकेत है कि वह उतनी ही तेजी से निकल भी जाएगा। आपको अपने खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है।
करियर रीडिंग में फोर ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो यह बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी नौकरी या करियर आपको दुखी कर सकता है और आपको असंतुष्टि का एहसास दिला सकता है। आप अपने पेशेवर जीवन के अच्छे पहलुओं की अपेक्षा करते नजर आएंगे क्योंकि आप दूसरों की सफलताओं, जीवन और उपलब्धियां से ईर्ष्या कर सकते हैं।
स्वास्थ्य रीडिंग में टू ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आपको बुखार या गर्मी के चलते फैलने वाले किसी संक्रामक वायरल रोग या मच्छरों के चलते होने वाली बीमारी के बारे में संकेत दे रहा है जो आपको लंबे समय तक परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह शायद सबसे अनुकूल सप्ताह ना साबित हो। साथ ही आपको अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 18
धनु राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटेकल्स
आर्थिक पक्ष: फाइव ऑफ वौण्ड्स
करियर: द हाई प्रीस्टेस
स्वास्थ्य जीवन: फाइव ऑफ पेंटेकल्स
धनु राशि के जातकों प्रेम रीडिंग में इस सप्ताह के लिए आपको टेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो आपके रास्ते में आने वाली प्रचुरता, नयापन और भाग्य के संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि अब आपके पास अपने परिवार के लिए एक मजबूत आधार है। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने साथी से शादी करने, घर खरीदने या परिवार शुरू करने की पहल कर सकते हैं।
आर्थिक पक्ष के लिहाज से फाइव ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि अभी आप वित्तीय संघर्ष से निपट सकते हैं। आपके महत्वपूर्ण लोग परिवार या आपके दोस्त आपके साथ नजर आएंगे। अभी आपको पैसे को संभालते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। खास कर जब बात हो अपने वित्त को लेकर लोगों पर भरोसा करने की तो यहां विशेष सावधानी बरतें। आपका कोई करीबी आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है।
करियर रीडिंग में हाई प्रीस्ट्स का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपनी नौकरी में सुरक्षित हैं और एक आरामदायक स्थिति में भी हैं। आपकी नौकरी वर्तमान में आपको एक व्यक्ति के रूप में और एक पेशेवर के रूप में विकसित होने में मददगार साबित होगी। यह आपके करियर का एक बेहतरीन चरण साबित होगा। पदोन्नति, अच्छा करियर, अच्छे वेतन वाली नौकरी और आरामदायक जीवन इस सप्ताह आपको सब कुछ मिलने वाला है।
स्वास्थ्य रीडिंग में फाइव ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप अपने पैसे में सफल होने के बाद भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझने वाले हैं। कुछ गहरे भावनात्मक मुद्दे दोबारा उभर सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह फ्रैक्चर होने की भी उच्च संभावना बन रही है। ध्यान रखें।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 3
मकर राशि
प्रेम जीवन: द वर्ल्ड
आर्थिक पक्ष: सिक्स ऑफ वौण्ड्स
करियर: द फूल
स्वास्थ्य जीवन: फोर ऑफ वौण्ड्स
मकर राशि के जातकों इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छे रहने वाली है। ऐसा आपको प्रेम के संदर्भ में मिले द वर्ल्ड कार्ड से संकेत मिल रहा है। इसका यह भी मतलब हो सकता है कि आप अपने व्यस्त जीवन से यात्रा के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं। आप एक सुरक्षित और खुशहाल रिश्ते में खुश महसूस करेंगे। द वर्ल्ड का कार्ड बच्चा होने या परिवार की योजना बनाने के भी संकेत दे रहा है।
वित्तीय रीडिंग में सिक्स ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको निश्चित रूप से कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भारी मुनाफे जैसे अच्छे वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह काफी फायदेमंद साबित होगा। सरकारी कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।
करियर रीडिंग में द फूल का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप कोई नई नौकरी या नया व्यवसाय नए उद्यम शुरू कर सकते हैं। आप जोखिम लेना चाहेंगे और अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे क्योंकि अभी ऐसा करने के लिए आपके पास उचित समय है। इस बात की भी पूरी संभावना बन रही है कि आप इसमें सफल भी होंगे।
स्वास्थ्य रीडिंग में फोर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो अच्छे स्वास्थ्य के संकेत दे रहा है और यह भी दर्शा रहा है कि आप अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना किसी सामाजिक और पारिवारिक समारोह का हिस्सा बनेंगे।
कुंभ राशि के जातकों प्रेम रीडिंग में आपको क्वीन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है इस सप्ताह आपको कोई ऐसा व्यक्ति संपर्क कर सकता है जिससे आप बात करना चाहते हैं। अगर आप हाल ही में किसी ऐसे व्यक्ति के आसपास मौजूद हैं जिसमें आपकी रुचि है तो इस सप्ताह वह आपको सामने से बात के लिए कह सकता है। संभावना है कि यह व्यक्ति इस सप्ताह आपसे संपर्क करना चाहेगा। यह आपके जीवन में काफी रोमांचक रहने वाला है और आपकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा।
आर्थिक रीडिंग में टू ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपको अपना दिमाग लगाना होगा और अपने खर्चों के प्रति तार्किक रहना होगा। आपका साथी इस महीने आपके लिए बेहतरी हासिल करने या आपके वित्त का प्रबंध करने में आपकी मदद करेगा और आपको किसी भी परेशानी से बाहर भी निकलेगा।
करियर रीडिंग में सेवेन ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आपको काम पर कोई अप्रिय स्थिति उठानी पड़ सकती है। यहां तक की कई लोगों की नौकरियां भी जा सकती है या अगर आप एक व्यवसाय के मालिक हैं तो आपको व्यवसाय में कोई बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हालांकि आप जल्द ही इस स्थिति से उभर जाएंगे।
स्वास्थ्य रीडिंग में नाइन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आया है जो आपके परिवार के सदस्यों के लिए कई स्वास्थ्य समस्या के संकेत दे रहा है जो आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। हालांकि सलाह दी जाती है कि परेशान मत हों। थोड़े ही समय के अंदर सब ठीक हो जाएगा।
इस सप्ताह के लिए भाग्यशाली अंक: 17
मीन राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वौण्ड्स
आर्थिक पक्ष: ऐस ऑफ वौण्ड्स
करियर: द चैरियट
स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ पेंटेकल्स
मीन राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में थ्री ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आपको अपने पिछले रिश्ते के बोझ को त्यागने की आवश्यकता है और आपको अपने रास्ते में आने वाले प्यार को पूरे दिल से और खुली बाहों के साथ अपनाना चाहिए। आप में जितनी क्षमता दिखती है उससे कई अधिक है या जितना आप समझते हैं आप उससे कई ज्यादा क्षमता रखते हैं।
अगला कार्ड ऐस ऑफ वौण्ड्स का है जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप अपना वित्तीय भविष्य स्थापित करने की योजना बनाते नजर आएंगे। आप अपनी सेवा निवृत्ति योजना एक साथ रख सकते हैं, अपनी बचत बढ़ा सकते हैं या व्यवसाय स्थापित करने के लिए भी बचत करते नज़र आ सकते हैं। यह परिवार से या उसके माध्यम से आने वाले धन का संकेत भी दे रहा है।
करियर रीडिंग में द चैरियट का कार्ड एक अनुकूल कार्ड माना जाता है। इस सप्ताह आपका करियर गति पकड़ेगा। चाहे आप व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हुए हो या नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं इस सप्ताह आपको अच्छे मौके प्राप्त होने वाले हैं। विदेश यात्रा भी मुमकिन है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आगे आने वाला भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है।
स्वास्थ्य रीडिंग में टू ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड अज्ञात स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत दे रहा है जिससे आप पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते ही अपनी पूरी जांच करवाएँ और किसी भी बीमारी से बच के रहें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. इस सप्ताह तुला राशि का क्या होगा?
उत्तर 1. इस सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
प्रश्न 2. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को क्या हो रहा है?
उत्तर 2. इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का समय बहुत अधिक शानदार रहेगा।
प्रश्न 3. सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल क्या है?
उत्तर 3. इस अवधि आप अपने करियर पर ध्यान देंगे और यह अवधि आपके लिए शानदार रहेगी।
प्रश्न 4. सिंह राशि की परेशानी कब खत्म होगी?
उत्तर 4. सिंह राशि जल्द ही सभी प्रकार की समस्याओं से उभरें
Mother’s Day 2024: राशि, मूलांक और वास्तु के अनुसार इस मातृ दिवस पर अपनी माँ को दें ये तोहफे!
ज्योतिष एक ऐसा तरीका है जिसके माध्यम से जटिल से जटिल चीजों को भी बहुत ही सरलता के साथ जाना और समझा जा सकता है। आइये इस खास मातृ दिवस (Mother’s Day 2024) के मौके पर जानते हैं कि ज्योतिष में मां का क्या अर्थ है और ग्रहों और मां का क्या संबंध होता है।
ज्योतिष में मां को चंद्रमा के समान माना गया है। अंग्रेजी में मां को मॉम और चंद्रमा को मून कहते हैं जो सुनने में भी एक जैसा लगता है। इस वर्ष 12 मई का दिन बेहद ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन मदर्स डे अर्थात हमारी माओं को समर्पित दिन मनाया जाएगा। यह दिन अपनी माता के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम को दर्शाने के लिए बनाया गया है।
बहुत से लोग इस दिन अपनी मां को खास महसूस करवाने के लिए उनका पसंदीदा खाने बनाते हैं, उन्हें तरह-तरह के उपहार देते हैं, ताकि उनके चेहरे पर खुशियां ला सकें। अपने इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से आज हम मदर्स डे के बारे में जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि इस दिन का ज्योतिष में क्या महत्व है और साथ ही जानेंगे कि इस मदर्स डे को आप अपनी मां के लिए खास बनाने के लिए उन्हें उनकी राशि अनुसार क्या कुछ तोहफा दे सकते हैं।
मदर्स डे: ज्योतिषीय महत्व
वेदों में किस तरह से मां का महत्व और उनका वर्णन किया गया है चलिए इसके बारे में पहले कुछ श्लोक जान लेते हैं।
रामायण में प्रभु श्री राम मां को स्वर्ग से बढ़कर मानते हैं और कहते हैं कि,
‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गदपि गरीयसी.’
अर्थात जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है।
इसके अलावा महाभारत में कहा गया है कि, जब यक्ष धर्मराज युधिष्ठिर से पूछते हैं कि भूमि से भारी कौन है? तब युधिष्ठिर कहते हैं,
“माता गुरुतरा भूमेः”
अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं।
इसके अलावा महाभारत महाकाव्य के रचयिता महर्षि वेदव्यास मां के बारे में लिखते हैं,
अर्थात, माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा नहीं है।
मातृ देवो भव माता देव
यानि भगवान के समान है।
‘यस्य माता गृहे नास्ति, तस्य माता हरितकी।’
अर्थात, हरीतकी (हरड़) मनुष्यों की माता के समान हित करने वाली होती है।
यह तो केवल कुछ ऐसे श्लोक हैं जो माँ के महत्व और उनकी खूबसूरती को दर्शाते हैं। मां के ऊपर लिखने चलो तो जीवन कम पड़ जाए। हमें जीवन देने वाली, हमें जीवन में सही राह दिखाने वाली, अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली ऐसी सभी माओं को हमारा नमन है और उनके बारे में जितना कहा जाए वह कम है।
बात करें इन्हें समर्पित खास दिवस अर्थात मदर्स डे की तो हर वर्ष मई के दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे का यह पर्व मनाया जाता है। यह परंपरा तकरीबन 111 सालों से चली आ रही है। इस दिन के इतिहास के बारे में बात करें तो कहा जाता है कि मदर्स डे का इतिहास ग्रीस से जुड़ा है। युन्नान के नाम से भी इस दिन को जाना जाता है। कहते हैं कि प्राचीन काल में यूनानियों और रोमन लोगों ने मातृ देवियों रिया और साइबेले के सम्मान में अलग-अलग आयोजन किया। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। आधुनिक समय के अनुसार बात करें तो मदर्स डे का इतिहास अमेरिका में 20 वीं शताब्दी के बाद देखा जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कैसे हुई मदर्स डे की शुरुआत?
माओं के सम्मान में मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई। कहा जाता है कि एक्टिविस्ट अन्ना जार्विस ने इस दिन को मनाना शुरू किया था। उनकी मां के अथक परिश्रम, त्याग और समाज सेवा में उनकी भूमिका ने अन्ना को बेहद ही प्रेरित किया और वह अपनी मां से इतना प्यार करती थी कि जब उनका निधन हुआ तो उन्होंने अपनी मां के प्रति अपना सम्मान और प्यार जताने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की। धीरे-धीरे यह दिन विश्व के कई देशों द्वारा मनाया जाने लगा।
अब सवाल ये भी उठता है कि आखिर दूसरे रविवार को ही मदर्स डे क्यों मनाते हैं तो, 1914 को संयुक्त राज्य अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने एक कानून पारित किया जिसमें कहा गया कि मदर्स डे को मई के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाएगा और तभी से अमेरिका समेत अन्य देशों में इस दिन को मनाया जाने लगा। 1908 में अमेरिकी कांग्रेस ने इस दिन को आधिकारिक अवकाश बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया लेकिन अन्ना जार्विस ने अपना प्रयास जारी रखा और 1911 तक कई अमरीकी राज्य में मदर्स डे को अवकाश घोषित किया गया।
मदर्स डे का महत्व
इस दिन के महत्व की बात करें तो मदर्स डे का यह खास दिन अपनी मां के प्रति अपने प्यार को, प्रशंसा दिखाने के लिए एक उपयुक्त दिन माना जाता है। हालांकि हम मानते हैं कि अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने के लिए कोई एक दिन काफी नहीं होता है लेकिन साल के 365 दिन में से किसी एक खास दिन पर आप अपनी मां को रोजमर्रा के काम और भागदौड़ से अलग महसूस और उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं। वह है मदर्स डे का यह दिन। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप चाहे तो उन्हें राशि अनुसार कुछ तोहफे दे सकते हैं जिसे वह हमेशा याद रखें और उनकी वह खूबसूरत मुस्कान उनके चेहरे पर बनी रहे।
राशि अनुसार और मूलांक के अनुसार अगर आप अपनी मां को मदर्स डे का तोहफा देना चाहते हैं तो हमारा यह विशेष लेख अंत तक पढ़ें क्योंकि हम इसमें कुछ ऐसे गिफ्ट आईडियाज दे रहे हैं जिन्हें अपना कर आप अपनी मां के लिए मदर्स डे को और भी खास बना सकते हैं। हालांकि गिफ्ट आईडियाज जानने से पहले चलिए जान लेते हैं कुंडली में माता और चंद्रमा का क्या संबंध होता है।
इस साल 12 मई 2024 को मदर्स डे मनाया जाएगा। जैसा कि हमने ऊपर भी बताया की मदर्स डे मई के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। ऐसे में इस साल मई का दूसरा रविवार 12 मई में को पड़ेगा और इस दिन मदर्स डे है।
ज्योतिष विज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह चंद्रमा माँ को दर्शाता है। कुंडली में चंद्रमा का चौथा भाव होता है और इस पर भी माँ के जीवन पर प्रभाव नजर आता है। चंद्रमा ज्योतिष में मां का कारक ग्रह भी कहा माना गया है।
काल पुरुष कुंडली में चतुर्थ भाव का स्वामी चंद्रमा को माना गया है। चतुर्थ भाव हमारी मां, सुख सुविधाओं, भवन, गृहस्थ सुख आदि को दर्शाता है। अगर किसी की कुंडली में चतुर्थ भाव या चंद्रमा बलवान होता है तो वह व्यक्ति निश्चित रूप से समृद्धशाली और खुशहाल जीवन व्यतीत करता है। हालांकि वहीं इसके विपरीत अगर चतुर्थ भाव पीड़ित या पापी ग्रहों के प्रभाव में आ जाए तो इससे मां के जीवन में संघर्ष, पीड़ा और बीमारियां बनी रहती है। जिस तरह मां की गोद एक सुखद अहसास कराती है उसी तरह से चतुर्थ भाव असीम सुख को दर्शाता है। जिस भी व्यक्ति का चौथा भाव उसका स्वामी या चंद्रमा पीड़ित होता है वह गृह और हर तरह के सुख से वंचित रहता है।
अगर किसी की कुंडली का चौथा भाव पीड़ित है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में तमाम परेशानियां आती हैं, उनके गृह सुख में हमेशा अभाव देखने को मिलता है, जीवन में कलह क्लेश बना रहता है। ऐसे जातकों को वाहन और भवन सुख नहीं मिल पाता है, उन्हें हृदय रोग हो सकता है, कई बार ऐसे जातकों को अपनी जन्मभूमि छोड़कर विदेश जाना पड़ता है, उन्हें माता का सुख नहीं मिलता और कई बार तो ऐसे जातक पागलपन या मानसिक अवसाद से भी घिरने लगते हैं। ऐसी स्थिति में चंद्रमा को मजबूत बनाना बेहद आवश्यक होता है।
कहीं वृद्ध आश्रम में जाकर बूढ़ी औरतों की मदद, उनकी सेवा करें।
चीनी, चावल और दूध का दान करें।
इसके अलावा आप चाहें तो मोती भी धारण कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए किसी विद्वान ज्योतिषी से परामर्श अवश्य ले लें।
राशि अनुसार मदर्स डे पर गिफ्ट आईडियाज
मेष राशि: अगर आपकी मां की राशि मेष है तो निश्चित तौर पर उनका स्वभाव बेहद ऊर्जावान और साहस को दर्शाने वाला है। ऐसी मां को आप ऐसे तोहफे दे सकते हैं जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाएं। जैसे आप उन्हें किसी आउटडोर एडवेंचर पार्क में ले जा सकते हैं या किसी ऐसी गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं या फिर आप उन्हें कोई अच्छी किताब भी उपहार में दे सकते हैं।
वृषभ राशि: वृषभ राशि की माताएं अपने जीवन में बेहतरीन चीजों का लुफ्त उठाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप उन्हें कोई शानदार स्पा टिकट, कोई डिजाइनर परफ्यूम या खाने की कोई स्वादिष्ट चीज तोहफे में दे सकते हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि की माताओं को व्यस्त रहना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें कुछ ऐसा दे सकते हैं जिससे वह व्यस्त रहें। इसके लिए आप उन्हें कोई पहेली, या पजल की किताब या किसी पसंदीदा लेखक की पुस्तक तोहफे में दे सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि की माताएं पूरी तरह से आराम और पालन पोषण में रुचि रखती हैं। ऐसे में आप उन्हें पर्सनलाइज्ड फोटो एल्बम, कोई सॉफ्ट कोजी कंबल या घर को सजाने का कोई सामान तोहफे में दे सकते हैं।
सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं को सेंटर आफ अट्रैक्शन बनना पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें कोई स्टेटमेंट ज्वेलरी या कोई डिजाइनर हैंडबैग या फिर किसी लोकप्रिय शो का टिकट दे सकते हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि की माताएं बहुत ही व्यावहारिक और व्यवस्थित स्वभाव की होते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें कोई तोहफा देना चाहते हैं तो आप उन्हें घर को संगठित करने का कोई चीज या फिर कोई ट्रिप प्लान करके दे सकते हैं। यह उन्हें अवश्य पसंद आएगा।
तुला राशि: तुला राशि की माताएं सुंदरता और संतुलन अपने जीवन में पसंद करती हैं। ऐसे में आप उन्हें फूलों का गुलदस्ता, कोई आर्ट का टुकड़ा आदि दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की माताएं प्रखर और भावुक स्वभाव की होते हैं। ऐसे में आप उन्हें कोई हाई एंड परफ्यूम या फिर कोई मसाज पार्लर का कूपन आदि दे सकते हैं।
धनु राशि: धनु राशि की माताएं स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं और बेहद ही साहसी होती हैं। ऐसे में आप उन्हें घूमने फिरने की कोई चीज, कोई गाइड बुक आदि दे सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि की माताएं बेहद ही मेहनती, महत्वाकांक्षी होती हैं। ऐसे में आप उन्हें स्पा या फिर योग का कोई टिकट दे सकते हैं या फिर कोई उच्च गुणवत्ता वाला एसेंशियल ऑयल भी तोहफे में दे सकते हैं।
कुंभ राशि: कुम्भ राशि की माताएँ रचनात्मक स्वभाव की होती हैं। ऐसे में आप उन्हें कोई कला किट, कोई DIY प्रोजेक्ट कीट आदि दे सकते हैं।
मीन राशि: मीन राशि की माताएं सहज और संवेदनशील स्वभाव की होती हैं। ऐसे में आप उन्हें कोई कला से संबंधित चीज, फूलों का गुलदस्ता आदि तोहफे में दे सकते हैं।
मूलांक के आधार पर अगर आप अपनी मां को कुछ देना चाहते हैं तो इसका विकल्प हम आपको नीचे दे रहे हैं।
अगर आपकी माताजी का जन्म एक 1, 19 से 28 तारीख को हुआ है अर्थात उनका मूलांक १ है तो आप उन्हें कोई पसंदीदा रंग की साड़ी, सूट या ड्रेस दे सकते हैं।
अगर आपकी माताजी का जन्म 2, 11 या 20 तारीख को हुआ है अर्थात उनका मूलांक 2 है तो आप उनके लिए मोती, चांदी से बने गहने गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपकी माता का जन्म तीन 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है अर्थात उनका मूलांक 3 है तो आप उनके किसी पसंदीदा रेस्टोरेंट में स्पेशल लंच या डिनर का प्लान कर सकते हैं।
अगर आपकी माता जी का जन्म 4, 22 से 31 तारीख को हुआ है तो आप उन्हें कोई अच्छी खूबसूरत हाथ में पहनने वाली घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपकी मां का जन्म 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है तो आप उनके साथ गिफ्ट की बजाय समय व्यतीत करें। उन्हें ज्यादा पसंद आएगा।
अगर आपकी माताजी का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है अर्थात उनका मूलांक 6 है तो आप उनके साथ कोई पसंदीदा डिश बना सकते हैं या फिर आप खुद हाथ से बनी हुई कोई डिश उन्हें खिला सकते हैं।
अगर आपकी माता जी का जन्म 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है अर्थात उनका मूलांक 7 है तो आप उन्हें कोई भगवान की मूर्ति या आध्यात्मिक चीज गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपकी माताजी का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है अर्थात उनका मूलांक 8 है तो आप उन्हें ब्यूटी ट्रीटमेंट का टिकट गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपकी माताजी का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है अर्थात उनका मूलांक 9 है तो आप उन्हें कहीं घूमने ले जा सकते हैं। अर्थात उन्हें कोई ऐसी ट्रिप प्लान करके दे सकते हैं जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रही हैं।
वास्तु के अनुसार ये गिफ्ट आईडियाज़ मदर्स डे को बनाएंगे और भी खास
अगर आप वास्तु के हिसाब से अपनी मां को मदर्स डे का तोहफा देना चाहते हैं तो,
आप उन्हें चांदी की कोई वस्तु या मिट्टी की कोई वस्तु दे सकते हैं। चांदी की वस्तु देने से आपके जीवन और आपकी मां के जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनेगी। मिट्टी का तोहफा देने से घर से दुर्भाग्य खत्म होगा।
आप अपनी माँ को फूल भी दे सकते हैं। फूल देने से मानसिक और शारीरिक तनाव दूर होगा।
लाफिंग बुद्धा दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह जीवन में खुशियां और धन लेकर आता है।
या फिर आप उन्हें कपड़े आदि दे सकते हैं। इससे सौभाग्य बढ़ता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. 2024 को मदर डे कब है?
उत्तर 1. साल 2024 में मदर्स डे 12 मई रविवार के दिन मनाया जाएगा।
प्रश्न 2. एक साल में कितने मदर्स डे होते हैं?
उत्तर 2. एक साल में एक बार मदर्स डे पड़ता है।
प्रश्न 3. मई में मदर्स डे कौन से देश मनाते हैं?
उत्तर 3. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ब्राजील, कनाडा, चीन, कोलंबिया, क्रोएशिया, क्यूबा, इक्वाडोर, अधिकांश यूरोप, ग्रेनाडा, होंडुरास, हांगकांग सहित कई देशों में मदर्स डे मनाते हैं।
प्रश्न 4. मदर्स डे की तारीख कैसी है?
उत्तर 4. मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।