अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जनवरी, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 25 से 31 जनवरी, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (25 से 31 जनवरी, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 वाले जातक समय को लेकर काफी सजग होते हैं और जीवन के प्र‍ति सचेत रहते हैं। ये जातक अधिक दृढ़ निश्‍चयी और सचेत रहते हैं एवं सफलता प्राप्‍त करते हैं। ये समय के पाबंद होते हैं और ये जातक अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में अधिक सफल हो सकते हैं। ये कार्यकुशल होते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच खुशियों एवं उत्‍साह में कमी आ सकती है। आप जीवन के चक्र से बाहर आ सकते हैं और रोमांस आपके लिए नीरस हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने और अपने रिश्‍ते पर ध्‍यान देने की जरूरत है। रिश्‍ते में खुशियां बनाए रखने के लिए ये बहुत जरूरी है।

शिक्षा: छात्र इस सप्‍ताह शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने और अच्‍छा प्रदर्शन करने में असमर्थ हो सकते हैं। इस समय विद्यार्थियों के लिए उच्‍च अंक प्राप्‍त करना मुश्किल हो सकता है। ऐसा एकाग्रता की कमी और पढ़ाई पर से ध्‍यान भटकने की वजह से हो सकता है। पढ़ाई के मामले में यह सप्‍ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

पेशेवर जीवन: नौकरी करने वाले जातकों के ऊपर काम का दबाव बहुत ज्‍यादा बढ़ सकता है जिससे उनकी प्रतिष्‍ठा में कमी आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर अधिक सचेत रहने और कुशलता से आगे बढ़ने के लिए इस पर टिके रहने की आवश्‍यकता है। व्‍यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्‍पर्धा देखने को मिल सकती है और इस तरह उनके हाथ से मुनाफा छूट सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह आपको सनबर्न, पाचन से संबंधित समस्‍याएं और एसिडिटी होने का डर है। इम्‍युनिटी के कमजोर होने की वजह से इस तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको अपनी सेहत का ख्‍याल रखना चाहिए।

उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ भास्‍कराय नम:’ का जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों का बार-बार मूड बदलता रहता है। साथ ही ये लोग अपनी जीवनशैली को लेकर अधिक संवेदनशील होते हैं जिससे इनकी कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा ये जातक बहुत सचेत रहते हैं और लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इन लंबी यात्राओं से इनके उद्देश्‍य की पूर्ति हो सकती है। ये जातक सरल स्‍वभाव के नहीं होते हैं।

प्रेम जीवन: ये जातक अपने जीवनसाथी के प्रति संवेदनशील व्‍यवहार कर सकते हैं और इसकी वजह से इनकी अपने जीवनसाथी के सामने छवि और प्रतिष्‍ठा खराब हो सकती है। आप दोनों के बीच अलगाव पैदा हो सकता है। इस समय आप दोनों के रिश्‍ते की सुख-शांति भंग हो सकती है।

शिक्षा: इस समय पढ़ाई में आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है और आपके लिए उच्‍च अंक प्राप्‍त करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा इस सप्‍ताह आपकी कार्यक्षमता में भी कमी आने की आशंका है। आपको इस समय कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप इस समय आप अपनी क्षमता को बढ़ाने में असमर्थ हो सकते हैं और आप कार्यक्षेत्र में ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। आपकी क्षमता में कमी आ सकती है जिससे आपका प्रदर्शन भी खराब हो सकता है। वहीं प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्‍पर्धा मिलने की वजह से व्‍यापारियों के हाथ से मुनाफा छूट सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह मूलांक 2 वाले जातकों को तेज जुकाम और खांसी होने का डर है। इम्‍युनिटी के कमजोर होने की वजह से ऐसा हो सकता है। ऐसे में आपको सही दवा लेने और अपनी इम्‍युनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। आपके लिए ध्‍यान करना भी फायदेमंद रहेगा।

उपाय: सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 3 वाले जातक अपने लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। इनके अंदर आध्‍यात्मिक प्रवृत्ति अधिक हो सकती है। इस सप्‍ताह ये जातक खुले विचारों वाले हो सकते हैं और इससे इन्‍हें अपनी रुचियों और हितों को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक भावनाएं दिखा सकते हैं और आप दोनों एक-दूसरे के साथ अपने विचारों को इस तरह से साझा करेंगे कि आपके बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

शिक्षा: पढ़ाई को लेकर आपके लिए यह सप्‍ताह शानदार रहने वाला है। छात्र पेशेवर होकर पढ़ाई करने के साथ गुणवत्ता भी प्रदान करेंगे।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है और इन्‍हें पाकर आप काफी खुश महसूस करेंगे। व्‍यापारी कोई नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं जिससे उन्‍हें उच्‍च मुनाफा होने के योग हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: शारीरिक फिटनेस अच्‍छी रहने वाली है और इससे आपके अंदर उत्‍साह एवं ऊर्जा भी बढ़ेगी। उत्‍साह बढ़ने से आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर भी इसका सकारात्‍मक असर पड़ेगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ गुरुवे नम:’ का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 वाले लोग खर्चीले स्‍वभाव के होते हैं और खाने, सुंदर कपड़े एवं घूमने-फिरने पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां उत्‍पन्‍न हो सकती हैं। आप दोनों के बीच बहस होने की भी आशंका है। ऐसे में आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।

शिक्षा: पढ़ाई में अपने कौशल को दिखाने को लेकर आप कंफ्यूज़ हो सकते हैं। इस कंफ्यूज़न के कारण आप शिक्षा के क्षेत्र में उच्‍च प्रदर्शन करने में असमर्थ रह सकते हैं। इससे आप उच्‍च अंक प्राप्‍त नहीं कर पाएंगे।

पेशेवर जीवन: आप अपनी नौकरी से असंतुष्‍ट रह सकते हैं और आप अच्‍छे अवसरों एवं प्रगति के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, अपको अपने प्रतिद्वंदियों की ओर से दबाव के रूप में अधिक बाधाएं देखनी पड़ सकती हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: आपको इस सप्‍ताह पाचन से संबंधित समस्‍याएं देखनी पड़ सकती हैं और ऐसा असंतुलित आहार लेने के कारण हो सकता है।

उपाय: आप मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करवाएं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों को इस सप्‍ताह सफलता मिलने की संभावना है और आप अपने द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्‍यों को प्राप्‍त कर सकते हैं। आपके अंदर अधिक कलात्‍मक कौशल हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बहुत अच्‍छी रहने वाली है। प्‍यार के मामले में आपके लिए यह सप्‍ताह शानदार साबित होगा और आप अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा समय बिता सकते हैं। ऐसे में आप दोनों का रिश्‍ता मजबूत होगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह छात्र पढ़ाई में अपने कौशल को साबित करने में सक्षम होंगे और तेजी से अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। आप पढ़ाई को लेकर महत्‍वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरी करने वाले लोग इस सप्‍ताह अपने कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और इसमें अपनी काबिलियत साबित कर पाएंगे। वहीं व्‍यापारी खुद को एक सफल व्‍यवसायी के रूप में पेश कर सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: आप अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए मजबूत हो सकते हैं। ऐसा आपके दृढ़ संकल्‍प और उत्‍साह की वजह से संभव हो पाएगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें।

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 वाले लोगों को रचनात्‍मकता, कलात्‍मक कार्यों और अन्‍य चीज़ों में कम अच्‍छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा ये जातक अधिक हंसमुख हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह मूलांक 6 वाले जातक अपनी स्थिति को समझने और अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध का आनंद लेने में समर्थ होंगे। आपका स्‍वभाव थोड़ा सहज हो सकता है।

शिक्षा: आप कुछ खास विषयों जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और कम्‍युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। यह सब आपके पेशेवर दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाएगा।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्‍ताह शानदार रहने वाला है और इसकी वजह से आप उन सभी लाभों का आनंद ले पाएंगे जिसकी आप अपेक्षा करते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप एक मजबूत दावेदार और प्रतिद्वंदी बनने की ओर आगे बढ़ सकते हैं और बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहने वाला है। आपकी इम्‍युनिटी मजबूत रहने वाली है और इस वजह से आपकी शारीरिक फिटनेस में सकारात्‍मकता देखने को मिलेगी।

उपाय: नियमित रूप से 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 7 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक कम आकर्षक और असुरक्षित रह सकते हैं। आप अपनी प्रगति और भविष्‍य के बारे में सोच सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ प्‍यार का आनंद नहीं उठा पाएंगे। पारिवारिक समस्‍याओं की वजह से ऐसा हो सकता है और इसके कारण आपका रिश्‍ता कमजोर रह सकता है।

शिक्षा: इस समय छात्रों को पढ़ाई में तालमेल बिठाने और अच्‍छे अंक प्राप्‍त करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आपकी याद रखने की क्षमता औसत रहने वाली है और यह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में एक बड़ी बाधा बन सकता है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह काम में आपकी रुचि कम हो सकती है और इस वजह से आप सफलता पाने से चूक सकते हैं। इस तरह से आपके हाथ से अच्‍छे अवसर भी छूट सकते हैं। वहीं व्‍यापारी भी बड़ा मुनाफा कमाने से चूक सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह आपको त्‍वचा पर जलने और खुजली होने की आशंका है। इम्‍युनिटी के कमजोर होने की वजह से ये सारी समस्‍याएं हो सकती हैं।

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ गणेशाय नम:’ का जाप करें।

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले लोग अपने करियर को लेकर अधिक सचेत हो सकते हैं। ये काम में डूबे रह सकते हैं और ये इसे ही अपनी जीवनशैली बना सकते हैं। ये जातक अपनी बात के पक्‍के होते हैं और अपने शब्‍दों पर टिके रहते हैं। इनके अंदर अलगाव की भावना हो सकती है और इस वजह से ये जातक अपने जीवन में अलग-थलग रह सकते हैं और लोगों से ज्‍यादा मिलते-जुलते नहीं हैं। इसके कारण इनके हाथ से समाज के नए लोगों से से जुड़ने और उन तक पहुंचने के कई अच्‍छे अवसर छूट सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस समय आपको अपनी पारिवारिक समस्‍याओं को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आप अपने पार्टनर के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसे में आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्‍यार कम हो सकता है। पारिवारिक मुद्दे और कानूनी समस्‍याएं अपने साथी के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में एक बड़ी बाधा का काम कर सकते हैं।

शिक्षा: उच्‍च अंक प्राप्‍त करने के लिए छात्रों को अधिक पेशेवर होकर पढ़ाई करने की जरूरत है। इस सप्‍ताह छात्रों को पूरी मेहनत से पढ़ाई करनी होगी साथ ही आप अपनी बुद्धि को भी बढ़ाने का प्रयास करें ताकि आप आने वाली बाधाओं को पार कर सकें। पढ़ाई में आपकी एकाग्रता कम हो सकती है और इस तरह आप उच्‍च अंक पाने से पीछे रह सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आप अपनी मौजूदा नौकरी या काम से असंतुष्‍ट हो सकते हैं और नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अपनी मौजूदा नौकरी में अपने उच्‍च अधिकारियों से आवश्‍यक पहचान या मान्‍यता नहीं मिल पाएगी। इन चीज़ों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। व्‍यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए अपनी व्‍यावसायिक रणनीतियों को बदलने की जरूरत है वरना उन्‍हें अपने प्रतिद्वंदियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्‍पर्धा की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य: आपको तेज जुकाम होने की आशंका है। अधिक तनाव लेने की वजह से आपको पैरों और जांघों में दर्द हो सकता है। इम्‍युनिटी कमजोर होने की वजह से आप छोटी-मोटी एलर्जी की चपेट में भी आ सकते हैं। कभी-कभी आप बहुत ज्‍यादा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं इसलिए आपको प्रार्थना और ध्‍यान करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप रोज़ हनुमान जी की पूजा करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक साहसी होते हैं। इन्‍हें सिद्धांतों पर चलना पसंद होता है और अपनी इच्‍छाओं की पूर्ति के लिए बड़े लक्ष्‍य निर्धारित करते हैं। इनकी एक्रोबैटिक्‍स और खेल आदि में काफी रुचि होती है और ये इनमें निपुणता हासिल करना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर, ये जातक कठोर और आवेगपूर्ण व्‍यवहार कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी को लेकर ज्‍यादा भावुक रहने वाले हैं और इस वजह से रिश्‍ते में खुशियों को बनाए रख पाना मुश्किल हो सकता है। आपके और आपके पार्टनर के बीच अनावश्‍यक बहस होने के भी संकेत हैं। अहंकार से संबंधित समस्‍याओं के कारण ऐसा हो सकता है।

शिक्षा: छात्र पढ़ा हुआ भूल सकते हैं इसलिए उन्‍हें इस सप्‍ताह पढ़ाई के मामले में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। आप इस सप्‍ताह पढ़ाई को लेकर कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। छात्रों की पढ़ाई पर से पकड़ छूट सकती है।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अधिक पेशेवर होकर काम करने की जरूरत है। कभी-कभी आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है और इस वजह से आपके प्रदर्शन में गिरावट आने की आशंका है। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो इस समय आपका बिज़नेस ज्‍यादा प्रभावी नहीं रहने वाला है। आपके मुनाफे में कमी आ सकती है और कभी-कभी आप कमाया हुआ मुनाफा भी गंवा सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह आपको हाई बीपी और सिरदर्द होने का डर है। इस वजह से आपकी शारीरिक फिटनेस में कमी आ सकती है। इम्‍युनिटी के कमजोर होने से भी आपकी सेहत खराब हो सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. अंक ज्‍योतिष क्‍या है?

यह भविष्‍यवाणी करने की एक प्राचीन विद्या है।

2. 1 अंक किससे जुड़ा है?

यह नेतृत्‍व और सफलता से जुड़ा हुआ है।

3. सबसे ताकतवर मूलांक कौन सा है?

1 अंक को सबसे शक्‍तिशाली माना जाता है।

कब है वसंत पंचमी 2026? यहां जानें सही तिथि

नए साल में कब मनाई जाएगी वसंत पंचमी 2026? जानिए राशि अनुसार उपाय, जो दरिद्रता को करेंगे दूर

वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पावन पर्व है, जिसे हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन मां सरस्वती, विद्या, बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इसी दिन से ऋतुओं का राजा वसंत ऋतु प्रारंभ होती है, इसलिए इस पर्व को वसंत के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। इसे सरस्वती जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी के तप से मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। उनके प्रकट होते ही संसार में वाणी, विवेक, ज्ञान और सृजन का संचार हुआ। इसलिए इस दिन को ज्ञान के प्रकाश का पर्व माना जाता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन किए गए पूजा-पाठ और राशि अनुसार उपाय व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता, बाधा और दुर्भाग्य को दूर कर सकते हैं तथा सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ऐसे में नए साल में वसंत पंचमी की सही तिथि और उससे जुड़े उपाय जानना हर भक्त के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

वसंत पंचमी 2026 : तिथि व समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वसंत पंचमी 23 जनवरी, 2026 शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।

वसंत तिथि प्रारम्भ : जनवरी 23, 2026 की सुबह 02 बजकर 30 मिनट

वसंत तिथि समाप्त : जनवरी 24, 2026 की सुबह 01 बजकर 48 मिनट तक

पूजा मुहूर्त : 06:49:39 से 12:27:59 तक

अवधि : 5 घंटे 38 मिनट

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वसंत पंचमी 2026 का महत्व

वसंत पंचमी ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सृजन का प्रतीक पर्व है। यह दिन मां सरस्वती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जिनकी कृपा से जीवन में विवेक, समझ और सही दिशा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से पढ़ाई, लेखन, कला और संगीत से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलती है। वसंत पंचमी को वसंत ऋतु आरंभ माना जाता है, जब प्रकृति नई ऊर्जा से भर जाती है। चारों ओर पीले फूल खिलने लगते हैं, खेतों में सरसों लहलहाती है और वातावरण में उत्साह व सकारात्मकता का संचार होता है। 

यही कारण है कि इस दिन पीले वस्त्र पहनने और पीले व्यंजन बनाने की परंपरा है। धार्मिक दृष्टि से वसंत पंचमी को अत्यंत शुभ दिवस माना गया है। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, शिक्षा आरंभ, नया व्यवसाय और अन्य शुभ कार्य बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी किए जा सकते हैं। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। वसंत पंचमी न केवल धार्मिक पर्व है, बल्कि यह नए आरंभ, सकारात्मक सोच और आत्मिक उन्नति का संदेश भी देती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वसंत पंचमी 2026 पर विवाह का महत्व

वसंत पंचमी को हिंदू धर्म में विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। यह दिन अबूझ मुहूर्त होता है, यानी इस दिन विवाह करने के लिए अलग से मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती। मान्यता है कि मां सरस्वती और वसंत ऋतु की सकारात्मक ऊर्जा से दांपत्य जीवन में मधुरता और समझ बढ़ती है। धार्मिक विश्वासों के अनुसार वसंत पंचमी पर विवाह करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। 

जिन लोगों के विवाह में बार-बार रुकावट, देरी या मनमुटाव की स्थिति बनती है, उनके लिए यह दिन विशेष रूप से फलदायी माना गया है। इस दिन होने वाले विवाह को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वसंत ऋतु नई शुरुआत, प्रेम और उल्लास की ऋतु है, इसलिए इस दिन गठबंधन करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और स्थायित्व बना रहता है। 

वसंत पंचमी पर विवाह करने से दांपत्य जीवन में बुद्धि और विवेक का संतुलन बना रहता है। मां सरस्वती की कृपा से पति-पत्नी के बीच संवाद बेहतर होता है और निर्णय समझदारी से लिए जाते हैं। यही कारण है कि प्राचीन काल से ही वसंत पंचमी को विवाह, सगाई और अन्य मांगलिक संस्कारों के लिए अत्यंत शुभ दिन माना जाता रहा है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

वसंत पंचमी 2026: पूजा विधि

  • वसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीले या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें। पूजा स्थान को साफ करें और मन में मां सरस्वती का स्मरण करें।
  • पूजा स्थान पर पीले कपड़े पर मां सरस्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। यदि संभव हो तो पास में गणेश जी की प्रतिमा भी रखें, क्योंकि वे प्रथम पूज्य हैं।
  • इस दिन मां सरस्वती को पीले फूल अक्षत हल्दी केसर पीले फल पीले वस्त्र या चुनरी अर्पित करें। इसके बाद धूप और दीप जलाएं।
  • मां सरस्वती को पीले रंग के मिष्ठान जैसे केसर हलवा, बूंदी या पीली खीर का भोग लगाएं। पीले रंग का भोग इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। 
  • पूजा के दौरान श्रद्धा से यह मंत्र जपें- “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” इस मंत्र का 108 बार जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है। 
  • इस दिन किताबें, कॉपी, कलम, वाद्य यंत्र आदि मां सरस्वती के चरणों में रखें। विद्यार्थी इस दिन पढ़ाई शुरू करें तो विशेष लाभ मिलता है। छोटे बच्चों के लिए विद्यारंभ संस्कार भी किया जाता है। 
  • अंत में मां सरस्वती की आरती करें और ज्ञान, बुद्धि, विवेक और सफलता की कामना करें। 
  • प्रसाद वितरण पूजा के बाद प्रसाद सभी घरवालों में बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

वसंत पंचमी 2026 की कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि की रचना के बाद ब्रह्मा जी ने देखा कि संसार तो बन गया है, लेकिन चारों और मौन, नीरसता और अज्ञान व्याप्त है। ने तो किसी में बोलने की शक्ति थी, न समझने की क्षमता और न ही संगीत या कला का कोई स्वर। यह देख ब्रह्मा जी अत्यंत चिंतित हो गए। तब ब्रह्मा जी ने अपने कमडंल से जल छिड़ककर और गहन तप किया। उनके तप से माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को एक दिव्य प्रकाश प्रकट हुआ।

उस प्रकाश से मां सरस्वती का अवतरण हुआ। मां के हाथों में वाणी, पुस्तक औऱ माला थी और वे श्वेत वस्त्रों में सुशोभित थीं। मां सरस्वती ने वीणा के तार छेड़े, जिससे संपूर्ण ब्रह्मांड में नाद (ध्वनि) गूंज उठी। उसी क्षण मनुष्यों को वाणी, बुद्धि, ज्ञान और विवेक की प्राप्ति हुई। पशु-पक्षियों ने स्वर पाए, नदियां कल-कल बहने लगीं और प्रकृति जीवंत हो उठी। तभी से इस दिन को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाने लगा। 

यह दिन ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। वसंत ऋतु के आगमन के कारण प्रकृति भी इस दिन पीले रंग में रंगी प्रतीत होती है, इसलिए पीला रंग इस पर्व का विशेष प्रतीक माना जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन ही कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या भंग करने के लिए वसंत ऋतु का सहारा लिया था। 

इसी कारण यह दिन प्रेम, सृजन और नई शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है। इस प्रकार वसंत पंचमी न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह ज्ञान के प्रकाश, सृजन की शक्ति और जीवन में नई ऊर्जा के आगमन की कथा भी अपने भीतर समेटे हुए है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करे। 

वसंत पंचमी 2026 के दिन अचूक टोटके

धन-समृद्धि के लिए 

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले फूल, अक्षत और पीले मिष्ठान अर्पित करें। पूजा के बाद “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

दरिद्रता दूर करने का विशेष उपाय

इस दिन पीले कपड़े में सात हल्दी की गांठ बांधकर पूजा स्थल में रखें। अगले दिन इसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। यह उपाय मां लक्ष्मी और मां सरस्वती दोनों की कृपा दिलाता है।

शिक्षा और करियर में सफलता के लिए

वसंत पंचमी पर किताब, कॉपी, कलम या वाद्य यंत्र मां सरस्वती के चरणों में रखें और उनसे आशीर्वाद लें। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर 

विवाह में आ रही बाधा दूर करने के लिए 

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले वस्त्र अर्पित करें और यह प्रार्थना करें कि विवाह में आ रही अड़चनें दूर हों। मान्यता है कि इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। 

नकारात्मकता और दुर्भाग्य हटाने के लिए

सुबह घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और चावल से स्वास्तिक बनाएं और मां सरस्वती का स्मरण करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दुर्भाग्य दूर होता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मनोकामना पूर्ति के लिए

उपाय एक पीला नारियल लें, उस पर हल्दी का तिलक करें और पूजा के बाद मां सरस्वती के चरणों में रखकर अपनी मनोकामना कहें। अगले दिन इसे किसी पवित्र स्थान पर अर्पित करें। यह उपाय शीघ्र फल देता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. वसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है?

वसंत पंचमी मां सरस्वती के प्राकट्य का पर्व है। यह दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और सृजन को समर्पित होता है तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

2. वसंत पंचमी पर किए गए टोटके क्या सच में फल देते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन श्रद्धा और नियम से किए गए उपाय शीघ्र फल देते हैं, क्योंकि यह दिन अत्यंत शुभ और अबूझ मुहूर्त माना जाता है।

3. वसंत पंचमी पर कौन-सा मंत्र सबसे प्रभावशाली है?

ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र इस दिन सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इसका 108 बार जाप करने से बुद्धि, ज्ञान और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मासिक अंक फल 2026 से जानें

मासिक अंक फल 2026 से जानें, फरवरी का महीना आपके लिए कौन सी सौगात लेकर आएगा?

मासिक अंक फल फरवरी 2026: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “मासिक अंक फल 2026” के माध्यम से फरवरी महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी देने जा रहा है। इसकी सहायता से हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए फरवरी 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो चलिए अब जान लेते हैं फरवरी 2026 के बारे में। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अंक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी का महीना साल का दूसरा महीना होने के कारण अंक 2 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। इस महीने पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। बता दें कि साल 2026 का जोड़ 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 2 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही, 2 और 1 को मिलाने पर अंक 3 बन रहा है। अतः चंद्रमा और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ बृहस्पति का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है। 

हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर चंद्रमा, सूर्य और बृहस्पति का अलग-अलग प्रभाव रहेगा। लेकिन, फरवरी 2026 का महीना सामान्य तौर पर लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ रह सकता है। कभी प्रसन्नता तो कभी उद्वेग अथवा कभी-कभी आक्रोश भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, शासन-प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े हुए क्षेत्रों तरक्की भी देखने को मिल सकती है। साथ ही, यात्रा, क्रिएटिविटी, विदेशी संबंध, संचार कौशल आदि के लिए भी यह महीना उल्लेखनीय रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए फरवरी 2026 का महीना कैसे परिणाम लेकर आएगा। 

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2026

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। इस महीने अंक 8 के अलावा बाकी सभी अंक या तो आपके सपोर्ट में रहेंगे या फिर आपको औसत परिणाम दे सकते हैं। विशेषकर अंक 4, अंक 1 के साथ बहुत अच्छे रिश्ते नहीं रखता है, लेकिन बहुत ज्यादा खराब रिश्ते भी नहीं होते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक औसत परिणाम देना चाह रहा है जबकि 1 और 2 सपोर्ट में रहेंगे। इस प्रकार, इस महीने आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसके बावजूद भी इस महीने आपको हर तरह के काम में सावधानी  होगी। बहुत ज्यादा गुस्से में आकर या इमोशनल होकर फैसले लेने से बचें, बल्कि अपने पुराने अनुभव के आधार पर नए अनुभव सीखने होंगे। 

किसी के बहकावे में आकर या किसी चीज को बिना समझे कोई डिसीजन नहीं लेना है। यदि ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो बेहतर होगा कि विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें। डिजिटल या साइबर फ्रॉड से बचने का प्रयास करें। संभव हो, तो इस महीने डिजिटल डिटॉक्स करने की कोशिश करें। इन सावधानियों को रखने की स्थिति में अंक 1, 2 और 3 का सपोर्ट ज्यादा बढ़ेगा जिससे आप रिश्तों को भी समय दे पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को भी मेंटेन कर सकेंगे। साथ ही, शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक करें। 

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा, बल्कि सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 5 और अंक 1 दोनों आपको सपोर्ट में रहेंगे इसलिए इस महीने आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में, इस महीने आप अपने कामों में बहुत अच्छे परिणाम पा सकेंगे। यदि आप बिजनेसमैन हैं यानी कि बिजनेस करते हैं तो उसमें आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। 

आप जिन मामलों में सकारात्मक परिवर्तन प्राप्त करना चाह रहे हैं, तो उनमें भी आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। टूर ट्रेवल्स यानी कि यात्राओं से जुड़े मामलों में भी आपको अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के मौके भी आपको मिलेंगे। स्वयं को विस्तार देने के भी मौके आपको मिल सकते हैं। यदि किसी कानूनी विवाद में उलझे हुए थे, तो किसी की मदद मिलने से आपको राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर, यह महीना आपको अधिकांश मामलों में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 6 आपके सपोर्ट में नहीं होगा, बाकी ज्यादातर अंक आपके सपोर्ट में रहेंगे इसलिए छोटे-मोटे व्यवधान रहेंगे, लेकिन समस्याओं के बाद आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। इस महीने कई मामलों में विरोधाभास भी देखने को मिल सकता है, लेकिन इन सब परेशानियों के बाद आप अपने घर और परिवार को पूरा समय दे सकेंगे। 

विवाहित होने की स्थिति में दांपत्य जीवन में और अधिक अनुकूलता देखने को मिलेगी। हो सकता है कि कुछ मामलों में वैचारिक भिन्नता भी रहे। लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे और सब कुछ अनुकूल होने लग जाएगा। सिंगल होने की स्थिति में लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है। यदि पहले से रिश्ते में हैं, तो छोटे-छोटे मनमुटाव हो सकते हैं, परंतु बाद में प्रेम में और गर्मजोशी देखने को मिल सकती है।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए होगा। वैसे इस महीने कुछ अंक विरोध में होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले अंक 7 के पक्ष में होने से सब कुछ अच्छा बना रहेगा। हालांकि, अन्य अंक भी सपोर्ट में होंगे, सिर्फ 8 अंक विरोध में रह सकता है। कुछ-कुछ मामलों में अंक 1 भी आपके विरोध में रह सकता है, लेकिन 7 का अच्छा खासा सपोर्ट मिलने के कारण आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

नौकरी की तलाश कर रहे लोग अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। इस महीने की सबसे अनुकूल बात यह रहेगी कि आप अपने प्रोजेक्ट की कमियों को ढूंढ कर उन्हें ठीक कर सकेंगे। सामाजिक जीवन में आप अच्छे और बुरे लोगों की पहचान भी कर सकेंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े मामलों में भी इस महीने आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि कुछ एक रिश्ते थोड़ा सा निराश कर सकते हैं, लेकिन उस निराशा का नकारात्मक असर नहीं होगा बल्कि आप नए विकल्प भी ढूंढ सकेंगे। यानी कि कुछ कठिनाइयां या परेशानियों के बाद इस महीने आप ज्यादातर मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 2, और 3 अंकों का प्रभाव  लिए हुए होगा। इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 8 आपके सपोर्ट में नहीं होगा। अंक 2 आपके लिए औसत रहेगा, बाकी के अंक काफी हद तक आपके सपोर्ट में रहेंगे, जो आपको अच्छे रिजल्ट्स दिलाने में मददगार बनेंगे। लेकिन, प्रमुख अंक का विरोध में होना थोड़ी कठिनाइयां देने का काम कर सकता है। इस महीने आपको आर्थिक मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। नए निवेश के प्रति जागरूक रहना जरूरी रहेगा। 

किसी को पैसे उधार देना भी ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है कि आप अपने काम को अपग्रेड करना चाह रहे हो या कार्यशैली में कोई परिवर्तन करना चाह रहे हो अथवा ऐसा भी हो सकता है कि कुछ लोग अपना काम भी बदलना चाह रहे होंगे, तो उन्हें चाहिए कि अभी थोड़ा सा इंतजार करें। क्योंकि यह महीना सही नहीं कहा जा सकता है। कहने का तात्पर्य है कि यह समय पूरी तरह से विरोध में नहीं है क्योंकि बाकी अंक आपको सपोर्ट दे रहे हैं, लेकिन प्रमुख अंक का विरोध में होना थोड़ा रिस्की हो सकता है इसलिए सावधानी पूर्वक निर्वाह करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि नए परिणाम अनुकूलता के साथ नहीं भी प्राप्त कर सकेंगे, तो ऐसे में आपका प्रयास रहना चाहिए कि पुरानी चीजें खराब न होने पाएं। यदि आप इन परिस्थितियों को नियंत्रण में रख पाएंगे, तो उसे भी उपलब्धि के रूप में माना जाएगा।

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने समर्थ के अनुसार भोजन करवाएं अथवा उनका सहयोग करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने ज्यादातर अंक या तो औसत परिणाम दे रहे हैं या फिर आपके विरोध में होंगे। वैसे ज्यादातर अंक औसत स्थिति में होंगे, सिर्फ सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 9 असहयोग कर सकता है। इस कारण इस महीने किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। विशेषकर यदि आप थोड़े से भावुक या गुस्सैल स्वभाव के हैं, तो बेहतर होगा महत्वपूर्ण निर्णयों को इस महीने टाल दिया जाए। 

आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा लेकिन उस एनर्जी का दुरुपयोग करने से बचें। उस एनर्जी का सही उपयोग करके आप अपने आधे-अधूरे कामों को पूरा करें। यदि कुछ रिश्ते बिगड़े हुए हैं, तो उन्हें सुधारने की कोशिश करें। लेकिन यदि ऐसा लगे कि रिश्ते सुधारने की बजाय बिगड़ रहे हैं, तो शांत रहना ही उचित रहेगा। जो जैसा चल रहा है उसको उसी तरह से मेंटेन करें और रिश्तो से ज्यादा फोकस अपने काम पर लगाएं। इन सावधानियों को अपनाने की स्थिति में आप नुकसान को रोक सकेंगे। नए सिरे से कुछ बड़ी उपलब्धि मिले या न मिले लेकिन नुकसान न होने पाए। यदि आप इतना भी कर देंगे तो इसे भी उपलब्धि के रूप में माना जाएगा।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने कुछ अंक औसत स्थिति में होंगे, तो वहीं कुछ अंक विरोध में भी रहेंगे। हालांकि, अंक 3 और 8 आपको सपोर्ट भी करना चाह रहे हैं क्योंकि इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 1 आपको औसत परिणाम देगा। ऐसे में, यह महीना मिलाजुला परिणाम देने वाला कह सकते हैं। 

हालांकि, इस महीने आपको कुछ नई शुरुआत करने के मौके मिलेंगे, लेकिन, शुरुआत आसान नहीं रहेगी। हालांकि, बहुत कठिन भी नहीं रहेगा परंतु कुछ परेशानियों के बाद शुरुआत संभव हो सकेगी। सामाजिक मामले में भी परिणाम ऐसे ही रह सकते हैं यानी कि प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए आपको अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी मेहनत के परिणाम मिल जाएंगे, लेकिन यह सब कुछ आसान नहीं रहेगा। कहने का मतलब यह है कि महीना उपलब्धियां देगा लेकिन आपसे मेहनत लेगा। खास बात है कि मेहनत भी सामान्य से थोड़ी ज्यादा लग सकती है।

उपाय: सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

मूलांक 8 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 3, और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं, यानी इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 2 औसत रहेगा। वही, अंक 1 विरोध में रहेगा जबकि अंक 3 आपके लिए काफी हद तक सपोर्टिव रहेगा। अंक 8 आपका स्वयं का अंक कहा जाएगा जिसे हम सामान्य तौर पर आपके फेवर वाला ही कह सकते हैं। हालांकि, अंक 8 की उपस्थिति चीजों को धीमा करने का काम कर सकती है, लेकिन धीमी गति से ही सही काम संपन्न होते हैं और परिणाम मिलते हैं। 

आप पर सबसे ज्यादा प्रभाव अंक 2 का रहेगा जो आपको औसत परिणाम देना चाह रहा है आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे लेकिन सब कुछ शायद बहुत जल्दी न हो। ऐसा भी हो सकता है कि उम्मीद से थोड़ा अधिक समय लग सकता है। यह महीना रिश्तो को सुधारने में मददगार बन सकता है, लेकिन रूठे हुए रिश्तेदारों को मनाना या रूठे हुए परिजन के साथ पैचअप करना कठिन रहेगा। साझेदारी के कामों में आपको लाभ मिलेगा। लेकिन धैर्य रखना होगा। कहने का तात्पर्य है कि यह महीना आपके विरोध में नहीं रहेगा, लेकिन खुलकर आपका समर्थन भी नहीं करेगा। हालांकि, आपकी कोशिशें के अनुरूप आपको परिणाम मिलेंगे। धैर्यवान लोग औसत से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करना शुभ रहेगा।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 2, और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है क्योंकि इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा, बल्कि ज्यादातर अंक औसत परिणाम देना चाहेंगे इसलिए आपकी आपकी मेहनत के परिणाम औसत या औसत से बेहतर भी मिल सकते हैं। यदि आप सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति हैं, तो इस महीने आपकी छवि गंभीर व्यक्ति के की बन सकती है या फिर आप पहले से गंभीर हैं, तो आपकी छवि अब बेहतर हो सकती है। 

यदि आप क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। मित्रता से संबंधित मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इन जातकों को अपने से मिलते-जुलते मित्र मिल सकते हैं। धर्म-कर्म और अध्यात्म के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भी यह महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है यानी कि अनुकूलता का ग्राफ बढ़ेगा लेकिन इसे बढ़ाने के लिए आपको काफ़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। यदि आप 100% परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको 110 से लेकर 120% मेहनत भी करनी होगी। 

उपाय: किसी मंदिर में गुरुवार के दिन दूध और केसर का दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अंक 1 का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 1 के स्वामी सूर्य देव है। 

2. शनि देव का अंक कौन सा है?

शनि देव को अंक 8 पर स्वामित्व प्राप्त है। 

3. 2026 किसका वर्ष होगा?

अंक ज्योतिष के अनुसार, वर्ष 2026 सूर्य देव का वर्ष होगा क्योंकि 2026 का जोड़ करने पर अंक 1 आता है।  

2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब?

2026 में पूर्णिमा पर लगेगा साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें तिथि, सूतक काल और सावधानियां

चंद्र ग्रहण 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ माना जाता है फिर चाहे वह चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण। जब कभी भी ग्रहण लगता है, तब प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। साथ ही, पर्यावरण में कई तरह के भी बदलाव देखने को मिलते हैं। आज यहाँ हम वर्ष 2026 में लगने वाले चंद्र ग्रहण की बात करेंगे।

बता दें कि चंद्र ग्रहण को धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संसार समेत मानव जीवन को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। बात करे नए साल अर्थात 2026 की, तो इस साल की शुरुआत में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों लगने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इसी क्रम में, एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में अवगत करवाता रहा है। आज यहां हम आपको साल 2026 में पड़ने वाले साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, इस ब्लॉग में आपको बताएंगे कि वर्ष 2026 का यह चंद्र ग्रहण देश-दुनिया को किस तरह से प्रभावित करेगा, अलग-अलग राशियों पर इसके क्या प्रभाव होगा और किन राशियों पर इसके नकारात्मक असर नज़र आ सकता हैं। इसके साथ ही हम ग्रहण के समय, सूतक काल और हर राशि के लिए खास उपाय भी बताएंगे। आइए अब हम शुरुआत करते हैं इस लेख की और जानते हैं चंद्र ग्रहण 2026 के बारे में सब कुछ।

कब लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भारतीय परंपरा में सूर्य ग्रहण को ऊर्जा-परिवर्तन का समय माना जाता है। अब जब हम नए साल यानी कि वर्ष 2026 में प्रवेश कर गए हैं, तो मार्च के महीने में भारत में एक दुर्लभ और खास खगोलीय घटना होने वाली है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है जो बहुत ख़ास होगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा। बता दें कि इस दृश्य को सामान्य रूप से ब्लड मून कहा जाता है। वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगेगा और इसका आरंभ दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगा जबकि इसकी समाप्ति शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगा। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2026?

नए साल अर्थात वर्ष 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे और मार्च 2026 में साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा। लेकिन, अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि यह चंद्र ग्रहण 2026 कहाँ-कहाँ दिखाई देगा और क्या भारत में नज़र आएगा? तो बता दें कि आपको यह पहला चंद्र ग्रहण 2026 भारत में दिखाई देगा। यह देश के विभिन्न राज्यों जैसे बंगाल के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश आदि पर इस ग्रहण को देखा जा सकता है। 

इसके अलावा, ग्रहण 2026 विश्व के पश्चिम एशिया के देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान, आदि के अतिरिक्त तक़रीबन संपूर्ण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी व उत्तरी अमेरिका और रूस में दिखाई देगा। चलिए आपको रूबरू करवाते हैं चंद्र ग्रहण 2026 से जुड़ी रोचक बातों से। 

क्यों ख़ास है साल का पहला ग्रहण?

जैसा कि हम जानते हैं कि ग्रहण हमेशा पूर्णिमा और सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है। इसी क्रम में, मार्च 2026 में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने जा रहा है। शायद ही आप जानते होंगे कि इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा दो दिन रहने वाली है क्योंकि इसकी शुरुआत 02 मार्च 2026, सोमवार की शाम 05 बजकर 58 मिनट पर होगी और इसका समापन 03 मार्च 2026, मंगलवार की शाम 05 बजकर 10 मिनट पर होगा। बता दें कि 03 मार्च 2026 को लगने वाला ग्रहण, खग्रास चंद्र ग्रहण होगा।   

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

होलिका दहन 2026 पर ग्रहण का साया 

शायद ही आप जानते होंगे कि 03 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण छोटी होली यानी कि होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है। ऐसे में, इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव होलिका दहन के त्योहार को भी प्रभावित कर सकता है। साथ ही, फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 02 मार्च 2026 को होगी, लेकिन उदया तिथि के अनुसार होलिका दहन का पर्व 03 मार्च 2026 को ही मनाया जाएगा। हालांकि, इस दिन चंद्र ग्रहण का साया होलिका दहन को प्रभावित कर सकता है। होलिका दहन पर सूतक लगेगा या नहीं? इस बारे में हम विस्तार से बात करेंगे। 

क्या होता है ग्रहण?

ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी का संयोजन कुछ इस प्रकार बनता है कि कभी चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो कभी पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इसी दुर्लभ संयोग को ग्रहण के नाम से जाना जाता है। बता दें कि ग्रहण का धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक रूप से अत्यधिक महत्व होता है। हालांकि, ग्रहण दो प्रकार के होते हैं: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण। आइए अब आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं क्या होता है चंद्र ग्रहण और इसके कितने प्रकार होते हैं?

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कब लगता है चंद्र ग्रहण?

ग्रहण को वैज्ञानिक दृष्टि से देखें, तो यह उस समय घटित होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और उस समय पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। ऐसे में, सूर्य का प्रकाश सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुँच पाता है और इसी घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। यह एक दुर्लभ और बेहद खूबसूरत खगोलीय घटना है जिसे देखना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव होता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसकी गहराई में जाने से पहले, आइए सबसे पहले इस अद्भुत घटना के असली स्वरूप को समझते हैं। बता दें कि चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं जिनके बारे में हम नीचे चर्चा करेंगे। 

चंद्र ग्रहण 2026 के प्रकार

ग्रहण सामान्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्रग्रहण। इनकी पहचान पृथ्वी की छाया के हिस्सों अम्ब्रा (गहरी छाया) और पेनम्ब्रा (हल्की छाया) में चंद्रमा के प्रवेश के आधार पर की जाती है।

पूर्ण चंद्र ग्रहण 

जब पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी की सबसे गहरी छाया अम्ब्रा के भीतर से गुजरता है, तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा नज़र आता है और इसे ही ब्लड मून या रक्त चंद्र के नाम से जाना जाता है।

आंशिक चंद्र ग्रहण

आंशिक ग्रहण वह अवस्था होती है जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा ही उम्ब्रा यानी कि गहरी छाया से गुजरता है, जबकि शेष हिस्सा पेनुम्ब्रा या हल्की छाया में रहता है। इस कारण  ही चंद्रमा का एक हिस्सा गहरा और एक हिस्सा हल्का सा दिखाई देता है । 

उपछाया चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण के दो प्रकार जानने के बाद तीसरा और अंतिम उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है। इसके अंतर्गत चंद्रमा केवल पेनुम्ब्रा या धरती की हल्की बाहरी छाया से होकर गुजरता है। आसमान में चंद्रमा पर हल्का सा अंधेरा या फीकापन नज़र आता है जिसे सामान्य आंखों से देखना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन गौर से देखने पर महसूस किया जा सकता है।

चलिए अब नज़र डालते हैं हैं सूतक क्या होता है, के बारे में।  

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

क्या होता है सूतक काल?

जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की बात होती है, तो स्वभाविक रूप से हमारे मन में सूतक काल का विचार आता है। सूतक केवल एक परंपरा मात्र नहीं है, बल्कि प्राचीन भारतीय ज्ञान, ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं में इसे एक विशेष और महत्वपूर्ण समय माना गया है। यह वह अवधि होती है जब प्रकृति की सूक्ष्म ऊर्जा-तरंगों में परिवर्तन होते हैं जिनका प्रभाव मनुष्य के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्तर पर अनुभव किया जा सकता है।

सूतक काल का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में सूतक काल को विशेष महत्व दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल वह अवधि होती है जो चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले आरंभ हो जाती है और ग्रहण की समाप्ति के साथ ही समाप्त हो जाती है। 

बता दें कि सूतक काल को अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श करना, मंदिर जाना, तथा विवाह या मुंडन जैसे मांगलिक संस्कार करना वर्जित होता है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

क्या सूतक काल मान्य होगा?

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि मार्च 2026 में लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण 2026 के शुरू होने से 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाएगा। इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होती है इसलिए इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचें। 

सूतक काल के दौरान क्या करें और क्या न करें?

 क्या न करें?

  • सूतक में किसी भी प्रकार का मांगलिक या शुभ कार्य करने से बचें। 
  • विवाह, गृह प्रवेश या नए कार्य आदि की शुरुआत न करें। 
  • सूतक काल में भोजन पकाने या आवश्यक न होने पर बाहर जाने से परहेज़ करें। 

क्या करें?

  • ग्रहण शुरू होने से पूर्व स्नान करें। 
  • ग्रहण काल के दौरान ध्यान, स्तोत्र-पाठ, हवन और मंत्र  जाप जैसे धार्मिक कार्य करें। 
  • ग्रहण की समाप्ति होने के पश्चात फिर से स्नान करें जिससे आपका तन-मन शुद्ध हो सकें। 
  • इस समय दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। 

आइए अब जान लेते हैं ग्रहण के दौरान आपको किन सावधानियों का पालन करना होगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

ग्रहण 2026 के दौरान न करें ये काम 

  • ग्रहण के दौरान धार्मिक स्थल जैसे मंदिर में प्रवेश न करें और न ही भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करें। 
  • ग्रहण के समय भोजन करने से बचें, विशेष रूप से पकाई हुई चीजें को खाने से परहेज़ करें।
  • इस अवधि में शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
  • ग्रहण में न तो आप तेल मालिश करें और न ही बाल या नाखून काटें। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा तब ही करें, अगर वह जरूरी हो। 
  • ग्रहण काल में बच्चे, वृद्ध और रोगी भोजन कर सकते हैं या फिर दवाई ले सकते हैं। 

चंद्र ग्रहण के दौरान अवश्य करें ये काम 

  • ग्रहण 2026 के दौरान मंत्र जाप और ध्यान करें। 
  • इस अवधि में अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। 
  • ग्रहण कल में श्राद्ध और यज्ञ करें।
  • ग्रहण की अवधि में मंत्र जाप करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। 
  • परिवार का कोई सदस्य काफ़ी बीमार होने की स्थिति में उसके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही, संकल्प करके दान करें।  

चंद्र या सूर्य ग्रहण दोनों में ही गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनका अशुभ प्रभाव माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन सावधानियों का गर्भवती महिलाओं को पालन करना चाहिए। 

गर्भवती महिलाएं ग्रहण 2026 के दौरान बरतें ये सावधानियां 

  • गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण 2026 के समय कटाई, सिलाई या बुनाई करने से बचें। 
  • ग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों को सोने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहें जिससे चंद्र ग्रहण की हानिकारक किरणों आपको और संतान को हानि न पहुंचा सकें। 
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं को धारदार वस्तुओं जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

चंद्र ग्रहण 2026 के दौरान करें ये उपाय 

  • चंद्र ग्रहण 2026 के दौरान “गायत्री मंत्र, गुरु मंत्र या फिर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में मंत्र जाप करना फलदायी माना जाता है। 
  • चंद्र ग्रहण 2026 में भगवान का ध्यान और प्रार्थना करें। इस समय मंदिर के कपाट बंद होते हैं इसलिए किसी साफ स्थान पर बैठकर भगवान का स्मरण करें। 
  • ग्रहण काल में ध्यान करना, जाप करना या मौन रहना बहुत शुभ होता है।
  • चंद्र ग्रहण 2026 की अवधि में आर रामायण या भागवत कथा सुनें या पाठ करें। इस उपाय को करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है। 
  • ग्रहण काल के दौरान आप विष्णु सहस्रनाम या हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन से नकारात्मक प्रभाव कम होता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 को लगने जा रहा है। 

2. क्या 2026 में होलिका दहन और चंद्र ग्रहण एक ही दिन पड़ेंगे?

हाँ, वर्ष 2026 में होलिका दहन पर ही चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। 

3. नए साल 2026 में कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे?

साल 2026 में कुल 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे। 

टैरो मासिक राशिफल 2026: फरवरी

टैरो मासिक राशिफल 2026: फरवरी का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

टैरो मासिक राशिफल फरवरी 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस मासिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि फरवरी 2026 का यह महीना राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो मासिक राशिफल: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: जस्टिस 

आर्थिक जीवन: द चेरियट

करियर: टू ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि वालों को प्रेम जीवन में जस्टिस कार्ड प्राप्त हुआ है जो दर्शा रहा है कि इन जातकों पर पार्टनर द्वारा नज़र रखी जा रही है। संभव है कि आप रिश्ते के शुरुआती दौर में हों और आपका जीवनसाथी आपको आपके व्यवहार से समझने की कोशिश कर रहा होगा। अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ सवाल-जवाब करता है, तो आप नाराज़ न हो, बल्कि उनका ईमानदारी से जवाब दें। आपके साथी के लिए रिश्ते में ईमानदारी बहुत मायने रखती होगी और यह वह चीज़ होगी जो आपसे रिश्ते में चाहते होंगे। यदि आप दोनों के रिश्ते का कोई भविष्य नहीं हुआ है, तो वह आपको भ्रम में रखने के बजाय साफ़-साफ बता देंगे। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो, द चेरियट का आना आपके लिए शुभ कहा जाएगा जो धन से जुड़ी समस्याओं से बाहर आने की तरफ संकेत कर रहा है। जिन आर्थिक समस्याओं का समाधान आपको नहीं मिल रहा था, अब आप उनको दूर कर सकेंगे। साथ ही, इस कार्ड का आना वाहन खरीदने या फिर यात्रा के लिए टिकट, छुट्टियों के लिए कोई भुगतान करने की तरफ भी इशारा कर रहा है। 

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ वैंड्स का आना आपके जीवन में बड़े बदलाव की तरफ इशारा करता है। इस समय को भविष्य को सही दिशा देने, अपनी सोच का दायरा बढ़ाने या विदेश से जुड़े अवसरों को तलाशने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। यह अवधि योजना बनाकर उन्हें लागू करने के लिए श्रेष्ठ रहेगी, फिर चाहे वह बिज़नेस का विस्तार हो या नौकरी के लिए विदेश जाने से जुड़ा हो। इस तरह का बदलाव आपके करियर को नई दिशा दे सकता है, लेकिन इसके लिए आपको साहस के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की भी आवश्यकता होगी। 

स्वास्थ्य में आपको फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो मतभेद, तनाव या अहंकार की वजह से किसी को नज़रअंदाज़ करने को दर्शाता है। सामान्य शब्दों में कहें, तो इस दौरान आपको तनाव से जुड़ी समस्या, डॉक्टर के साथ सही बातचीत की कमी या कोई बड़ी सफलता मिलने के बाद गलत आदतों में पड़ना और उससे वापस  सही रास्ते पर आने की तरफ भी संकेत करता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  कार्यों में मिलने वाले परिणाम स्वीकार करने होंगे, हालातों के साथ समझौता करना होगा या बुरी आदतों को छोड़ना होगा। 

शुभ रंग: सिंदूरी लाल

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द लवर्स 

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द हैरोफ़न्ट

बात करें वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो एट ऑफ पेंटाकल्स का आना संकेत करता है कि इस महीने आपका सारा ध्यान काम पर होगा क्योंकि आप अपने परिवार और साथी को अच्छा जीवन देना चाहते होंगे। लेकिन आपको समझना होगा कि भले ही आपके इरादे नेक हैं, फिर भी आपको जीवनसाथी के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार करने के साथ-साथ उनका हर कदम पर साथ देना होगा। `

आर्थिक जीवन में द लवर्स का आना बताता है कि धन से जुड़े फैसले आपके रिश्ते को किस तरह से प्रभावित करेंगे। सरल शब्दों में कहें, तो यह कार्ड रिश्ते और आर्थिक स्थिति के बीच गहरे संबंध का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो आप अपने रिश्तों को ध्यान में रखकर लें। यह आपको जीवन के प्रति संतुलन दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा जो आपके निजी और आर्थिक जीवन के लिए फलदायी साबित होगा।

करियर के संबंध में नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना सफलता, विलासिता, आर्थिक मज़बूती और कार्यों में की गई कड़ी मेहनत का प्रतिनिधित्व करता है। इन जातकों को कार्यों में कड़ी मेहनत करने के बाद धन-समृद्धि और संतुष्टि की प्राप्ति होगी। यह अवधि कला से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगी। साथ ही, फरवरी 2026 में आपको सिर्फ़ काम करने के बजाय खाली समय का आनंद लेने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य के संबंध में द हैरोफ़न्ट का आना हीलिंग, संयमित दिनचर्या और अच्छे डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए कहता है। यह कार्ड आपको जीवन में अनुशासन, नियमों का पालन और सही तौर-तरीकों से जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, आपको स्वस्थ होने के लिए पारंपरिक उपचार लेने के लिए कह रहा है। 

शुभ रंग: हल्का पीला

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स

करियर: क्वीन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शा रहा है कि रिश्ते में प्रेम, धैर्य और लगातार किए जा रहे प्रयास एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए सफलता की कुंजी होगी। यदि आप और आपका साथी अपने रिश्ते पर लगातार मेहनत कर रहे हैं, तो अब आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। यह एक ऐसे कपल की तरफ इशारा करता है जिनके आर्थिक लक्ष्य एक समान होंगे जैसे नया घर खरीदना या फिर शादी में पैसा लगाना। ऐसे में, अब आप जल्द ही अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। वहीं, इस राशि की विवाहित महिलाओं के माँ बनने के योग हैं। 

बात करें आर्थिक जीवन की, तो एट ऑफ पेंटाकल्स का आना आर्थिक जीवन में तेज़ी को दर्शाता है। फरवरी के महीने में धन का प्रवाह ज्यादा रह सकता है यानी कि आपकी कमाई भी होगी और खर्च भी। हालांकि, यह कार्ड आपको जल्दबाज़ी में धन से जुड़े फैसले लेने से बचने की सलाह देता है। जोखिम भरे निवेश या अनावश्यक खर्च से बचें। भले ही आपको लगे कि पैसा हाथ में टिक नहीं रहा, लेकिन फिर भी धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा।

बात करें करियर की, तो क्वीन ऑफ कप्स का आना आपको मौजूदा नौकरी के बारे में सोच-विचार करने के लिए कह रहा है, जिससे आप अपनी भावनात्मक और धन से जुड़ी इच्छाओं को पूरा कर सकें। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि रचनात्मक क्षेत्र में करियर बनाना आपके लिए शानदार रहेगा या फिर नर्सिंग, काउंसलिंग और हीलिंग से जुड़े क्षेत्र आपके लिए अच्छे रहेंगे। पेशेवर जीवन में कोई अनुभवी महिला करियर में सफलता पाने में आपकी सहायता करेगी। 

स्वास्थ्य को देखें, तो नाइट ऑफ वैंड्स ऊर्जा, उत्साह और सक्रियता का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने आपका झुकाव अचानक से नई फिटनेस रूटीन या अच्छी आदतें अपनाने में हो सकता है। लेकिन आपको अपने उग्र स्वभाव की वजह से जल्दबाजी, लापरवाही और अत्यधिक मेहनत करने से बचना होगा, अन्यथा आपको थकावट होने या चोट लगने की आशंका है। साथ ही, आपको जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। 

शुभ रंग: पेस्टल ग्रीन 

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स  

करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ कप्स

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में व्हील ऑफ फार्च्यून प्राप्त हुआ है जो आपके जीवन में सौभाग्य, प्रगति और वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपको लगता है कि जीवनसाथी से मिलना आपकी किस्मत में लिखा है, तो आपकी यह भावना इस समय सही साबित हो सकती है। इस कार्ड का संबंध गुरु ग्रह से भी है इसलिए इसे आध्यात्मिक समझ का प्रतीक माना जाता है। किसी धार्मिक व्यक्ति के संपर्क में आने से इन जातकों का झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है। ऐसे में, आप इस इंसान के साथ ज्ञान, सोच और विश्वास के माध्यम से एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं। इस इंसान से आप जीवन में बहुत कुछ सीखेंगे।

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ कप्स का आना भ्रम की स्थिति की तरफ इशारा करता है। इस समय आपके लिए बहुत सारे विकल्पों में से कोई एक का चुनाव करना आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। इन जातकों को तार्किक होकर फैसले लेने होंगे। 

करियर के क्षेत्र में आपको सिक्स ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जिसे आपके लिए अनुकूल कार्ड कहा जाएगा। यह कार्ड बता रहा है कि आपका कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप जिस तरह के ऑफिस में काम करने का सपना देखते होंगे, अब वह साकार हो सकता है। आपके सहकर्मी हर प्रयास में आपका पूरा सहयोग करेंगे, जिससे आप करियर में प्रगति प्राप्त करेंगे। अगर आप अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं, तो यह कार्ड आपको ऐसा न करने के लिए कह रहा है क्योंकि इस समय आप सही जगह पर होंगे। 

स्वास्थ्य में थ्री ऑफ कप्स का मिलना भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक किसी समारोह या पार्टी में हिस्सा लेंगे जहाँ आप काफ़ी ज्यादा भोजन का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में, आपको एक सीमा में खानपान करने की सलाह दी जाती है, जिससे आप स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकें। 

शुभ रंग: पर्ल व्हाइट 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द एम्प्रेस

बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, नाइट ऑफ पेंटाकल्स का मिलना धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाले लेकिन स्थिर और भरोसेमंद रिश्ते की तरफ संकेत करता है। इस कार्ड को नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाएगा। यह सुनिश्चित है कि आपका साथी आपको लेकर पूरी तरह गंभीर होगा और वह आपकी भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर रहा है। भले ही वह रिश्ते में थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहा होगा, लेकिन उनके विचार आपको लेकर एकदम स्पष्ट होंगे। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ कप्स आया है जो स्थिरता, आर्थिक जीवन में संतुलन, मज़बूत पार्टनरशिप और संयुक्त धन-संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड बता रहा है कि आपसी सहयोग से आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। साथ ही, टू ऑफ कप्स मज़बूत आर्थिक स्थिति, आपसी सहयोग और साझा व्यापार को भी दर्शाता है जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। 

थ्री ऑफ वैंड्स का आना विस्तार, प्रगति और करियर को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। साथ ही, यह कार्ड व्यापार और कुछ नए क्षेत्रों में सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है जिसमें विदेश से जुड़े अवसर भी शामिल होंगे। इस महीने आपको अपने आत्मविश्वास, ट्रेड या बिज़नेस पार्टनरशिप के माध्यम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों को आयत-निर्यात, बिज़नेस पार्टनरशिप के द्वारा करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। यह आपके लिए शुभ रहेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में द एम्प्रेस को बहुत शुभ माना जाएगा और यह बता रहा है कि फरवरी का महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर आपका नियंत्रण रहेगा और आप इसे एकदम फिट बनाए रखने में सक्षम होंगे। द एम्प्रेस को आपके लिए अच्छा कार्ड कहा जाएगा और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि जो जातक परिवार बढ़ाने का सोच रहे हैं, उन्हें इसमें अब सफलता मिल सकती है। 

शुभ रंग: नारंगी 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: टेम्पेरन्स 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: डेथ (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स 

जब बात आती है कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो इन जातकों को निजी जीवन में संयम रखना होगा। आपको प्रेम जीवन के साथ-साथ जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आपका रिश्ता इस समय आपका ध्यान चाहता है, इसलिए पूरे मन से प्रयास करें। लेकिन, इसमें आप खुद को न भूल जाएं, इस बात का भी ध्यान रखें। साथ ही, आपके लिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरूरी होगा, ताकि फिर चाहे वे आपका पार्टनर हो या कोई भी इंसान आपकी भावनाओं का फायदा न उठा सकें।

सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको आर्थिक जीवन के प्रति सजग रहने के लिए कह रहा है क्योंकि आपको धन हानि होने की प्रबल संभावना है। यह आपको निवेश, शेयर बाजार के माध्यम से हो सकती है या किसी को आपने धन उधार दिया हो, जो आपको लौटाने से इंकार कर सकता है या फिर जरूरत के समय आपका पैसा न दें। इस समय किसी पर भी पैसों को लेकर भरोसा न करें और हर लेन-देन में सावधानी बरतें। 

करियर के क्षेत्र में आपको डेथ कार्ड मिला है जो पुराने समय में नौकरी में हुई गलतियों को दर्शा रहा है जिसका असर आपकी प्रगति पर नकारात्मक रूप से पड़ रहा होगा या फिर आप एक ऐसी जगह नौकरी करते होंगे जिसमें आप असंतुष्ट होंगे। इसका असर आपके निजी और पेशेवर जीवन दोनों पर पड़ रहा होगा। ऐसे में, आपके लिए इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलना बेहद जरूरी होगा, ताकि आप करियर में तरक्की प्राप्त कर सकें। 

स्वास्थ्य में फोर ऑफ कप्स का आना आपके भावनात्मक रूप से थके होने की तरफ संकेत करता है। यह कार्ड आपको खुद पर ध्यान देने और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए कह रहा है। ऐसे में, आपको अपने दोस्तों, परिवारजनों और डॉक्टर से बात करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। 

शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द स्टार

करियर: किंग ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

जब बात आती है तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बताता है कि फरवरी 2026 में आप जीवनसाथी के साथ रुखा व्यवहार कर सकते हैं जिसके चलते आप दोनों के बीच तनाव जन्म ले सकता है। इस दौरान आपकी स्पष्ट बातें कभी-कभी दूसरों को कड़वी लग सकती हैं, लेकिन आपका निडर स्वभाव लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। इस कार्ड को साहस और बहादुरी का प्रतीक माना जाता है जो सेना से जुड़े किसी व्यक्ति या बहादुर व्यक्ति की तरफ इशारा कर रहा है। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो द स्टार का आना आशा और समस्याओं के समाधान को दर्शाता है। अगर आप काफ़ी समय से धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब उनका समाधान खोजने में सक्षम होंगे। यह कार्ड संकेत करता है कि आप अपना पैसा सही जगह लगा रहे हैं इसलिए यह समय निवेश के लिए अच्छा कहा जाएगा। 

करियर के क्षेत्र में किंग ऑफ कप्स का मिलना भावनात्मक मज़बूत, बुद्धिमानी और कूटनीति का प्रतिनिधित्व करता है। इस माह काउंसलिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, कला या पानी से जुड़े लोगों के सफल होने के योग बनेंगे। हालांकि, यह कार्ड आपको निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है। इस दौरान आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से करियर में मार्गदर्शन मिल सकता है और ऐसे में, आप अपनी मज़बूत नेतृत्व क्षमता के माध्यम से सफलता प्राप्त करेंगे। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो फाइव ऑफ पेंटाकल्स जीवन की मुश्किल परिस्थितियों से बाहर आने, सहयोग मिलने, स्वस्थ होने और रोगों से बाहर आने की तरफ संकेत करता है।  आपको डॉक्टर, परिवारजनों और दोस्तों से सहयोग की प्राप्ति होगी। हालांकि, अगर आपको शरीर से कोई अन्य लक्षण भी मिल रहे हैं, तो लापरवाही न बरतते हुए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही, आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। 

शुभ रंग: गुलाबी

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो फोर ऑफ कप्स का आना भावनात्मक समस्या, असंतुष्टि और बोर होने को दर्शा रहा है। संभव है कि आपके सामने कई बेहतरीन अवसर होते हुए भी आप उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे होंगे क्योंकि आपका ध्यान जीवन में मौजूद कमियों पर होगा, न कि उस पर जो आपके पास पहले से है। यह कार्ड आपको खुद को जानने-समझने के लिए कह रहा है, ताकि आप जीवन में संतुष्टि को प्राप्त कर सकें। इस  बात की भी आशंका है कि इस समय आप खुद ही भावनात्मक रूप से पीछे हटे होंगे इसलिए आपको नए रिश्ते में आने से पहले खुद को समझने की आवश्यकता होगी। 

बात करें आर्थिक जीवन की, तो क्वीन ऑफ कप्स सोच-समझकर लिए गए सही आर्थिक फैसलों की तरफ संकेत करता है।  यह कार्ड कहता है कि आप धन प्रबंधन में अपनी बुद्धि का इस्तेमाल सही तरीके से करने में सक्षम होंगे। भावनात्मक रूप से जीवन में धन के महत्व को समझना आपके लिए उतना ही जरूरी होगा जितना प्रैक्टिकल ज्ञान होगा। आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स आर्थिक मामलों में समझदारी और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। 

करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ वैंड्स ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और नए अवसरों की ओर इशारा करता है। यह कार्ड आपको निडर होकर नए आइडियाज पर काम करने, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने, काम के सिलसिले में यात्रा करने या अपनी रुचि को करियर में बदलने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, आपको जल्दबाज़ी, आवेगी या काम से ऊबने जैसी आदतों से बचना होगा और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में व्हील ऑफ फार्च्यून परिवार, संतुलन और जीवन का प्रतीक माना जाता है। यह कार्ड अपराइट आने पर स्थिरता, स्वास्थ्य में सुधार और ऊर्जा को दर्शाता है। लेकिन जब यह रिवर्सड आता है, तो जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं और थकान आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, आप अपनी आदतों और दिनचर्या में बदलाव लेकर आने के बारे में सोचेंगे। 

शुभ रंग: काला

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि के जातकों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड संकेत करता है कि आपका पार्टनर आपके साथ रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं। भले ही वह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन वह आपके साथ रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। वह किसी भी तरह की जल्दबाज़ी में नहीं हैं। वह आपके साथ एक मज़बूत और विश्वास पर आधारित रिश्ते का निर्माण करना चाहता है। बता दें कि किंग ऑफ पेंटाकल्स एक जिम्मेदार व्यक्ति को दर्शाता है जो जल्दबाज़ी में कोई कार्य नहीं करता है। 

आर्थिक जीवन में आपको द हाई प्रीस्टेस मिला है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि धन से जुड़े निर्णय लेते समय आप अपने मन की आवाज़ सुनें। यह कार्ड आपको नई-नई चीज़ों को जानने-समझने के लिए कह रहा है। इन जातकों को कोई भी धन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना होगा और अपने मन की आवाज़ सुननी होगी।

द मैजिशियन का आना कहता है कि फरवरी के महीने में आपको करियर में बड़े और अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके भीतर सफलता पाने की अपार क्षमता होगी। ऐसे में, आपको अपनी क्षमताओं का पूरा-पूरा इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है और अपना सारा ध्यान लक्ष्यों पर केंद्रित रखें। 

स्वास्थ्य में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स  का आना कहता है कि आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे होंगे और आपके विचार भी स्पष्ट होंगे। यह कार्ड स्पष्टता और सच्चाई के माध्यम से स्वस्थ होने की तरफ संकेत करता है। 

शुभ रंग: मस्टर्ड

मकर राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन (रिवर्सड)

करियर: किंग ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड)  

बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, क्वीन ऑफ कप्स एक ऐसे रिश्ते की तरफ संकेत करता है जो भावनात्मक रूप से मज़बूत होगा। आपका पार्टनर आपको अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को पहचानने में सहायता करेगा। साथ ही, वह हर कदम पर आपका पूरा-पूरा सहयोग करेगा। अगर आप परिवार बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो इस कार्ड को अनुकूल कहा जाएगा। क्वीन ऑफ कप्स का आना कहता है कि आप अपने बच्चों का पालन-पोषण बेहद प्यार से करेंगे। साथ ही, यह एक ईमानदार साथी को भी दर्शाता है। 

आर्थिक जीवन में आपको द मैजिशियन (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है जो रुके हुए धन, हाथ से निकले हुए धन कमाने के मौके और गलत तरीके से पैसा कमाने को दर्शा रहा है। यह कार्ड कहता है कि आप अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल धन कमाने के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि जल्दी अमीर बनने के लिए शॉर्टकट ढूंढ रहे होंगे और ऐसे में, आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, या फिर धन कमाने के लिए आपमें पर्याप्त आत्मविश्वास नहीं होगा जिसकी वजह धन से जुड़े फैसलों का गलत होना होगा। इस महीने आपको धन संबंधित योजनाओं पर पुनः सोच-विचार करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और ईमानदारी से धन कमाना होगा। 

करियर को देखें तो, किंग ऑफ वैंड्स बता रहा है कि इन जातकों को अपनी मौजूदा नौकरी के बारे में पुनः सोच-विचार करना होगा कि क्या आप इससे ख़ुश हैं या नहीं। इन जातकों को अपने करियर में सफलता और लक्ष्य दोनों को हासिल करने के लिए जोख़िम उठाने के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप अपनी नौकरी से नाख़ुश हैं, तो आप अपनी कंपनी या कहीं ओर नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं। इन जातकों को फरवरी में सही फैसले लेने के लिए अपने आप पर भरोसा रखना होगा। साथ ही, सहकर्मियों और वरिष्ठों की आलोचना करने के बजाय उनकी सलाह को मानना होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको टेन ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) मिला है जो बता रहा है कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। साथ ही, यह स्वास्थ्य के संबंध में असंतुलन, लापरवाही, अनुवांशिक स्वास्थ्य समस्याओं या परिवार की जिम्मेदारियों के बढ़ते बोझ को भी दर्शाता है। संभव है कि यह जातक लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर रहे होंगे जिसके चलते परिवार में समस्याएं जन्म ले सकती हैं। ऐसे में, परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत में गिरावट या फिर धन समस्याएं स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।   

शुभ रंग: फिरोज़ी 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द लवर्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, इन जातकों के रिश्ते में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। हालांकि, यह परिवर्तन आपके लिए आवश्यक होंगे, लेकिन यह नकारात्मक हो ऐसा जरूरी नहीं होगा। यह समय रिश्ते में आपकी पार्टनर के प्रति वफ़ादारी और समर्पण की परीक्षा ले सकता है। साथ ही, आप दोनों के बीच आपसी समझ और तालमेल आवश्यक होगा। 

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि आपको धन से जुड़े मामलों में अपने प्रियजनों का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में, वह आपकी सहायता करने में सक्षम होंगे जिसके चलते आप जीवन की हर समस्या से बाहर निकल सकेंगे।

करियर के क्षेत्र में द लवर्स भविष्यवाणी कर रहा है कि फरवरी 2026 में आप नौकरी या करियर में बदलाव करने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क में आ सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आप एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि इस महीने आपकी सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहने की आशंका है क्योंकि आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसकी वजह आपकी गलत दिनचर्या हो सकती है इसलिए आपको अपने शरीर से मिलने वाले संकेतों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मीन राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

करियर: फॉर ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स

बात करें मीन राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों को निजी और प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको ब्रेकअप के दर्द से गुज़रना पड़ सकता है। यदि आपका ब्रेकअप नहीं होता है  तो आपको विवादों से गुज़रना पड़ सकता है। 

आर्थिक जीवन में आपको नाइट ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है। यह बता रहा है कि इस माह आपको धन की बचत और प्रबंधन दोनों करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको पर्याप्त पैसा प्राप्त होगा, लेकिन उसी रफ़्तार से धन चला भी जाएगा। ऐसे में, आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। 

करियर के क्षेत्र में आपको फोर ऑफ कप्स मिला है जो बता रहा है कि इन जातकों को फरवरी के महीने में अपना काम बोरिंग लग सकता है। ऐसे में, आप असंतुष्ट रह सकते हैं और दूसरों की सफलता या उपलब्धियों से अपनी तुलना करने के कारण आपके मन में जलन के भाव जन्म ले सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको खुद को मिलने वाले अवसरों की कद्र करनी होगी और नकारात्मक विचारों से बचना होगा। 

स्वास्थ्य को लेकर नाइट ऑफ कप्स कह रहा है कि अगर आप किसी रोग या बीमारी से उबरने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको इस महीने बेहतर इलाज मिल सकता है। आप डॉक्टर और परिवारजनों की सहायता से रोगों से लड़ने और स्वस्थ होने में सक्षम होंगे। 

शुभ रंग: गोल्ड येलो

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो भविष्य बदल सकता है?

नहीं, टैरो कार्ड्स आपको जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह आपको परिस्थितियों को समझने, सही दिशा पाने और सही निर्णय लेने में सहायता करता है। 

2. कौन सा कार्ड आंतरिक जागरूकता को दर्शाता है?

द हाई प्रीस्टेस 

3. कौन सा टैरो कार्ड पारिवारिक समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है?

टेन ऑफ पेंटाकल्स 

साप्ताहिक राशिफल 19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026

19 से 25 जनवरी 2026: जानें ग्रह परिवर्तन, शुभ मुहूर्त और राशियों पर बड़ा प्रभाव!

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2026: जनवरी 2026 का यह सप्ताह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि नए साल की ताजा ऊर्जा, नए अवसरों और खगोलीय बदलावों का शक्तिशाली संगम है। ग्रहों की चाल, नक्षत्रों का उतार-चढ़ाव और खगोलीय घटनाओं की तेज लय इस स्पता को बेहतर खान बना रही है। 

हर किसी के मन में एक ही सवाल, आने वाले सात दिन मेरे लिए कैसे रहेंगे? क्या करियर में नई शुरुआत होगी? प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी या कुछ चुनौतियां सामने आएंगी? परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन में क्या बड़े बदलाव संभव है? इन्हीं सभी प्रश्नों के स्पष्ट और गहर उत्तर लेकर आया है एस्ट्रोसेज एआई का विशेष साप्ताहित राशिफल, जिसे अनुभवी ज्योतिषियों ने ग्रह-गोचर और खगोलीय ऊर्जा के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इस ब्लॉग में आप 12 से 18 जनवरी 2026 के बीच होने वाले ग्रहण-ग्रह परिवर्तन, व्रत त्योहार और शुभ तिथियों की पूरी जानकारी के साथ यह भी जानेंगे कि इनका आपकी राशि पर क्या वास्तविक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, इस सप्ताह जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तियों से जुड़े रोचक तथ्य भी आपके ज्ञान में नई चमक जोड़ेंगे। 

अगर आप नए साल की दिशा, अपनी किस्मत के संकेत और आने वाले दिनों का सही मार्गदर्शन चाहते हैं, तो यह राशिफल आपके सप्ताह की पूरी तस्वीर साफ़ कर देगा।

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

आगे बढ़ने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के पंचांग की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, कृष्ण पक्ष और अमावस्या तिथि यानी 19 जनवरी को होगी। वही समाप्त अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष, अश्वनी नक्षत्र यानी 25 जनवरी को होगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

साप्ताहिक राशिफल का यह खास सेक्शन उन सभी के लिए अत्यंत उपयोगी है, जो व्यस्त दिनचर्या के कारण अक्सर व्रत-त्योहारों की तिथियों को याद नहीं रख पाते। आपकी सुविधा के लिए हम 19 से 25 जनवरी 2026 के बीच आने वाले सभी प्रमुख व्रतों और त्योहारों की एक सरल और संपूर्ण सूची प्रस्तुत कर रहे हैं। इससे आप न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सही तिथि पहले से जान पाएंगे, बल्कि अपने सप्ताह की आध्यात्मिक और पारिवारिक योजनाओं को भी सहज रूप से निर्धारित कर सकेंगे। तो आइए, नज़र डालते हैं इस सप्ताह के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों पर।

तिथिदिनव्रत व त्योहार
23 जनवरी, 2026शुक्रवारबसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

बसंत पंचमी: बसंत पंचमी वह शुभ पर्व है जो ऋतुओं की रानी बसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन ज्ञान, विद्या और संगीत की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पीले वस्त्र, पीले फूल और हल्दी की सुगंध इस दिन की रौनक को और बढ़ा देते हैं, क्योंकि पीला रंग समृद्धि, उत्साह और नई शुरुआत का प्रतीक है। शिक्षा, कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। कई जगहों पर बच्चे इस दिन अक्षर-अभ्यास की शुरुआत करते हैं और विद्या की देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियां और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यही खगोलीय परिवर्तन हमारे जीवन की ऊर्जा, स्थितियों और परिणामों को सीधे प्रभावित करते हैं। 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 के इस सप्ताह कोई ग्रह गोचर नहीं करेंगे। सुखद बात यह है कि इस सप्ताह किसी भी प्रकार का ग्रहण नहीं पड़ रहा है, जिसके कारण यह समय अधिक शांत, संतुलित और सकारात्मक प्रभावों से युक्त माना जा रहा है। ग्रहों की यह स्थिरता कई कार्यों में सहजता और मानसिक स्पष्टता प्रदान करेगी।

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी देने के बाद अब हम आपको इस हफ़्ते के बैंक अवकाश की सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि बैंक से जुड़ा आपका कोई काम रुक न जाए। बता दें कि इस सप्ताह कोई बैंक अवकाश नहीं पड़ेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह (19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026) के शुभ मुहूर्त 

भारतीय परंपराओं में माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य का परिणाम उसके सही समय पर आरंभ होने से और भी मंगलमय हो जाता है। इसलिए मांगलिक संस्कारों को सदैव अनुकूल तिथि, शुभ नक्षत्र और उत्तम मुहूर्त में ही किया जाता है।

इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए 19 से 25 जनवरी 2026 के बीच पड़ने वाले नामकरण, अन्नप्राशन और अन्य महत्वपूर्ण संस्कारों के शुभ मुहूर्तों की संपूर्ण सूची प्रस्तुत कर रहे हैं। ये मुहूर्त आपके कार्यों में सफलता के साथ सकारात्मक ऊर्जा और मंगल आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे।

19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 के नामकरण मुहूर्त

नवजात शिशु का नामकरण हर माता-पिता के लिए बेहद खास और यादगार पल होता है। इस दिन बच्चा अपना पहला नाम पाता है और घर में खुशियों की एक नई शुरुआत होती है। अगर आप इस पवित्र संस्कार को करने के लिए शुभ समय खोज रहे हैं, तो हमने आपके लिए श सप्ताह के सभी अच्छे और शुभ नामकरण मुहूर्त तैयार किए हैं।

तिथिदिनमुहूर्त
19 जनवरी, 2026सोमवार31:14:31
21 जनवरी, 2026बुधवार26:49:45
23 जनवरी, 2026शुक्रवार31:13:30
25 जनवरी, 2026रविवार31:12:49

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 के अन्नप्राशन मुहूर्त

अन्नप्राशन वह खास पल होता है, जब शिशु पहली बार ठोस भोजन खाता है। उसके जीवन में सेहत पोषण और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह संस्कार बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप अपने बच्चे का अन्नप्राशन इस सप्ताह करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी सुविधा के लिए हमने इस अवधि के सभी अच्छे शुभ अन्नप्राशन मुहूर्त यहां दिए हैं।

तिथिदिनमुहूर्त
21 जनवरी, 2026बुधवार20:03 – 22:20
23 जनवरी, 2026शुक्रवार15:20 – 19:55

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय माधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

19 जनवरी, 2026: पॉल सीजेन, मानसी साल्वी, शिल्पा सखलानी

20 जनवरी, 2026: दुनिया विजय, राजेश कुमार, अक्षर पटेल, संजय झा

21 जनवरी, 2026: सुशांत सिंह राजपूत, कीर्ति रेड्डी, ध्रुव जुरे

22 जनवरी, 2026: रितु शिवपुरी, जयंत यादव, अश्विनी काल्सेकर, एड्रियन रामोस

23 जनवरी, 2026: सुभाष चंद्र बोस, रमेश सिप्पी, संदीप सेजवाल 

24 जनवरी, 2026: तात्याना अली, रेखा वेदव्यास, डी इमान

25 जनवरी, 2026: रवि कुमार समर्थ, अश्विन संघवी

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपको खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए, खेल. कूद और कुछ आउटडोर गतिविधियों में बढ़. चढ़कर हिस्सा लेना होगा। क्योंकि ….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करके संगी को खुश कर सकते हैं। यदि पार्टनर….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अच्छी तरह समझ पाएंगे कि, अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो, आपकी….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इससे साथी को न केवल बुरा लग सकता है, बल्कि आप दोनों के बीच इस बात को लेकर कोई बड़ा विवाद होने की ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

 आप दूसरों से खुलकर बात या संवाद करने में कुछ, संकोच महसूस कर सकते हैं। ऐसे में  ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस दौरान अच्छी बात ये हैं कि ऐसे कई योग बन रहे हैं कि आपका ये प्रयास देख घरवाले खुश हो ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

अभी यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में जितना संभव को उससे परहेज करें…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

आपका लवमेट आप पूरी तरह से समझेगा और अनुकूल व्यवहार करेगा। यदि लंबे….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करने का, हर संभव….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इससे ही आप दोनों को एक. दूसरे को, अच्छी तरह से जानने और समझने का मौका मिल सकेगा। जिससे……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा सेहत में सुधार के लिए फ़ैसले ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

आप दोनों को एक. दूसरे को, अच्छी तरह से जानने और समझने का मौका मिल सकेगा। जिससे….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह आपको…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

सबसे अच्छी बात यह है कि कुछ खुश किस्मत लोगों को इस सप्ताह, प्रेम विवाह की सौगात….. (विस्तार से पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस समय आपको कोई बड़ी बीमारी नहीं होने की संभावना अधिक है, इसलिए बेहतर स्वास्थ्य का आनंद …..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस दौरान आपके प्रेमी को नाखुश कर सकती है। ऐसे में केवल अपनी बातों को महत्व देने की जगह, प्रेमी के सुझावों के…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस दौरान आपके प्रेमी को नाखुश कर सकती है। ऐसे में केवल अपनी बातों को महत्व देने की जगह, प्रेमी के सुझावों के…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें या अपेक्षा रखना, आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपकी राशि के जातकों के जीवन में, आर्थिक पक्ष को लेकर आ रही हर प्रकार की चुनौतियाँ दूर होंगी। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने दांपत्य जीवन में चल रही, अजीबो. गरीब परिस्थितियों से परेशान हो सकते है। जिसका नकारात्मक प्रभाव, ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आपको इसी तथ्य को समझते हुए, इस सप्ताह खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करना होगा। इस सप्ताह …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

लवमेट के हाथों में हाथ लेकर किसी पार्क में इस राशि के लोग टहलते नजर आएँगे। आप अपने लवमेट ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

ग्रहों की मौजूदगी स्थिति, इस बात की भी तरफ इशारा कर रही है कि इस दौरान चंद्र राशि के हिसाब से राहु के बारहवें भाव में होने के कारण…..(विस्तार से पढ़ें)

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मीन प्रेम राशिफल

इस दौरान वो आपकी उनकी देखभाल करते दिखाई देंगे। विवाहित जातकों के लिए यह समय, पूर्व सप्ताह के अनुमान में काफी ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1 . साप्ताहिक राशिफल क्या है?

साप्ताहिक राशिफल आपके जीवन में आने वाले सप्ताह के ग्रह-गोचर, खगोलीय घटनाओं, और तिथियों के आधार पर आपके स्वास्थ्य, करियर, प्रेम, और आर्थिक जीवन पर होने वाले प्रभावों का विवरण देता है।

2. क्या इस सप्ताह कोई ग्रहण या गोचर होगा?

नहीं, 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 के बीच कोई ग्रहण नहीं होगा। इस सप्ताह ग्रहों का गोचर स्थिर रहेगा, जो कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देगा।

3. इस सप्ताह में कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार होंगे?

23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा। यह दिन विद्या, संगीत, और कला के लिए शुभ है।

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 18 जनवरी से 24 जनवरी 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 जनवरी, 2026): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए जानें!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छिपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है टैरो साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी 2026 सप्ताह के लिए साप्ताहिक राशिफल।

टैरो साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स

प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि इस समय रिश्ते में टकराव, बेकार की जीत या किसी तरह की चालबाजी जैसी स्थिति बन सकती है। यह आपको चेतावनी देता है कि खुद को धोखा न दें और न ही किसी तरह की जबरदस्ती या मनोवैज्ञानिक दबाव का हिस्सा बनें। यह समय है कि आप अपने रिश्ते की असल समस्याओं को ईमानदारी से समझें, जैसे सामने वाला कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं हैं या फिर बेवजह लड़ाई झगड़े से बचना जरूरी है ताकि दिल न दुखे। यह कार्ड यह भी कहता है कि शांति बनाए रखने के लिए जरूरी हो तो समझौता करें या उस स्थिति से दूर हो जाएं।

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपको आर्थिक रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाएगा। जिस दिशा में आप सोच रहे हैं या कदम बढ़ाना चाहते हैं, वह आपको पैसों से जुड़े लक्ष्यों तक पहुंचाने में दद करेगा। 

करियर में जजमेंट कार्ड एक बड़ी जागरूकता, बड़ा बदलाव या करियर में अच्छे मौके की तरफ इशारा करता है। यह आपको प्रेरित करता है कि आप अपनी असली मंजिल की ओर बढ़ें, जरूरी बदलाव करें और ऐसा काम चुनें जिसमें आपको दिल से संतुष्टि मिले। हो सकता है कि करियर बदलने का मन बने या आध्यात्मिक/मानसिक संतुष्टि देने वाला काम शुरू करें। यह समय है अपने फैसलों की ज़िम्मेदारी लेने और अपने अंदर की आवाज़ सुनने का। इससे आपके करियर में नई शुरुआत और पुराने तरीकों से बाहर निकलने का मौका मिलता है।

स्वास्थ्य की बात करें तो यह कार्ड जीत, पूरी तरह ठीक होने और अच्छी ऊर्जा का संकेत देता है। यह बताता है कि आप किसी बीमारी या कमजोरी से बाहर आ चुके हैं और अब पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। साथ ही, परिवार या समाज से मिल रहा सपोर्ट भी आपकी सेहत से सुधार ला रहा है।

भाग्यशाली अक्षर- ए, एल

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन:  टू हाई स्वॉर्ड्स

करियर: सेवन ऑफ वैंड्स (रिवर्स)

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन की बात करें तो यह कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता आगे बढ़ने वाला है। यह कार्ड ग्रोथ, आगे की प्लानिंग और कभी-कभी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन की संभावना भी दिखाता है। हो सकता है कि आप किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से मिलें या आपके रिश्तें में सफल का हिस्सा जुड़ जाए। अगर यह कार्ड रिवर्स आता है तो यह देरी, गलतफहमियों का बात-चीत की कमी की वजह से आने वाली परेशानियों की तरफ इशारा करता है। यह कहता है कि धैर्य और समझदारी से बातें स्पष्ट करें। यह कार्ड यह भी बताता है कि भविष्य में प्यार के नए अवसर बन सकते हैं, या किसी पुराने प्रेमी/प्रेमिका से दोबारा संपर्क होने की संभावना भी रहती है। 

आर्थिक जीवन के मामले में यह कार्ड पूछता है, क्या आप किसी चीज़ से बच रहे हैं? यह बताता है कि शायद आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर परेशान नहीं होना चाहते, इसलिए उसे अनदेखा कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि अगर आप अपनी फाइनेंशियल हालत को ध्यान से देखें, तो कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़ सकते हैं। जैसे- आपको नया लैपटॉप भी चाहिए और ब्रांडेड कपड़े भी, लेकिन अकाउंट चेक करने पर हो सकता है इस समय सिर्फ एक ही चीज़ खरीद पाएं। यानी बजट देखकर समझदारी से फैसला लेने की ज़रूरत है। 

करियर सेवन लऑफ वैंड्स (रिवर्ड्स) बताता है कि आप काम के दबाव से थक चुके हैं या लड़ने-भिड़ने की ऊर्जा कम हो गई है। ऐसा लग सकता है कि आप जल्दी-जल्दी हार मान रहे हैं या अपने आइडिया और मेहनत के लिए मजबूती से खड़े नहीं हो पा रहे। इसका असर यह हो सकता है कि अच्छे मौके हाथ से निकल जाएं। यह भी संभव है कि लगातार तनाव और टकराव से आप थक गए हों। यह कार्ड सलाह देता है कि सोच-समझकर ही हर लड़ाई लड़ें, अपनी ऊर्जा बचाकर रखें और खुद को बर्नआउट होने से बचाएं।

स्वास्थ्य के मामले में यह कार्ड बीमारी या परेशानियों से निकलकर बेहतर हालत, शांति और रिकवरी की तरफ बढ़ने का संकेत है। यह दिखाता है कि धीरे-धीरे लेकिन यकीनन आप ठीक हो रहे हैं। यह कार्ड यह भी बताता है कि आप किसी बुरी आदत, तनाव या मानसिक बोझ को पीछे छोड़ रहे हैं। कुछ लोगों के लिए यह स्वास्थ्य के लिए यात्रा करने या मानसिक रूप से पॉजिटिव बदलाव लाने की तरफ भी इशारा करता है। यहाँ तलवारें दिमाग का प्रतीक हैं, यानी आपकी सोच और मानसिक मजबूती भी आपकी रिकवरी में बड़ी भूमिका निभा रही है।

भाग्यशाली अक्षर- यू, वी

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स

प्रेम जीवन के मामले में यह कार्ड बहुत दर्दनाक अंत, धोखा, टूटे भरोसे और गहरे दिल के घावों का संकेत देता है। यह अक्सर किसी रिश्ते के पूरी तरह खत्म होने ब्रेकअप या ऐसी चोट की तरह इशारा करता है, जिससे इंसान टूट जाता है। लेकिन इसमें एक सकारात्मक संदेश भी छिपा होता है, जब इंसान बिल्कुल नीचे गिर जाता है, तो उसके बाद ही नई शुरुआत का रास्ता खुलता है। यह कार्ड दिखाता है कि दुख का दौर खत्म हो रहा है और अब धीरे-धीरे नई रोशनी, हीलिंग और फ्रेश स्टार्ट की शुरुआत हो सकती है। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो द हर्मिट मामले में यह कार्ड कहता है कि अभी आपको शांति से बैठकर अपने खर्च और पैसों पर गहराई से सोचने की जरूरत है। यह आपको यह सीख देता है कि सिर्फ चीजें इकट्ठी करना ही असली बात नहीं होती, बल्कि समझदारी से बचत करना, बजट बनाना और अपने पैसों को सही जगह लगाना जरूरी है। यह कार्ड सलाह देता है कि किसी भी जल्दबाजी में निवेश न करें, बल्कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें या खुद समय लेकर सोंचे। लंबी अवधि की सुरक्षा और समझदारी से लिया गया फैसला यहां सबसे ज्यादा मायने रखता है।

करियर एट ऑफ स्वॉर्ड्स करियर में यह कार्ड दिखाता है कि आप खुद को किसी मुश्किल स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। लगता है जैसे आगे का रास्ता नहीं दिख रहा या डर और टेंशन आपको रोक रहे हैं। हो सकता है काम का दबाव ज्यादा हो या ऐसा लगे कि आप बदलाव नहीं कर पा रहे। यह कार्ड बताता है कि असल में आप जितना डर रहे हैं, स्थिति उतनी कठिन नहीं है, बस सोच का तरीका बदलने की जरूरत है। अपने डर से निकलकर कदम बढ़ाने से रास्ता साफ नजर आएगा। 

फाइव ऑफ कप्स स्वास्थ्य के मामले में यह कार्ड कहता है कि मानसिक तनाव, दुख, किसी पुराने नुकसान की यादें या भावनात्मक दर्द आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसकी वजह से थकान, कमजोरी या मन का बुझ जाना महसूस हो सकता है। लेकिन कार्ड यह भी बताता है कि अभी भी रिकवरी के मौके मौजूद हैं, बस आपको उन पर ध्यान देना है। यह समय खुद का ख्याल रखने और अपने मन को हील करने का है, ताकि आप भावनात्मक और शारीरिक दोनों तरह से बेहतर महसूस करें। 

भाग्यशाली अक्षर – के, को

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स

करियर: द हीरोफेंट

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन में यह कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता एक नए और बेहतर पड़ाव में प्रवेश कर रहा है। आप दोनों मिलकर भविष्य की प्लानिंग कर रहे हैं, जैसे साथ रहने का फैसला किसी नई जगह जाना या साथ में यात्रा की शुरुआत। यह कार्ड कहता है कि रिश्ते में खुलकर और साफ-साफ बात करना बहुत जरूरी है। जब दोनों एक ही लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते हैं, तो रिश्ता मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला बनता है।

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स पैसों के मामलों में यह कार्ड किसी नुकसान, गलती, जरूरत से ज्यादा खर्च या किसी हाथ से निकलते अवसर की तरफ इशारा करता है। शायद आपने कोई गलत आर्थिक फैसला लिया हो या आपको लगता हो कि पैसा कहीं फंस गया है। यह कार्ड सलाह देता है कि जो खो गया उस पर ज्यादा मत अटके रहें। जो आपके पास बचा है, उसे समझदारी से इस्तेमाल करें और आगे के लिए नए मौके ढूंढें। खर्च कम रखें और अपने रिसोर्सेस की सही तरह जांच करें, इससे हालात धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे।

करियर में द हीरोफेंट कार्ड बताता है कि आपके सफलता पारंपरिक और सुरक्षित रास्तों से मिलेगी। इसका मतलब, नियमों का पालन करें, टीमवर्क करें, अपने सीनियर्स या अनुभवी लोगों से सलाह लें। यह कार्ड कहता है कि अभी समय है अपने करियर पाथ पर टिके रहने का, स्थिरता और भरोसे को प्राथमिकता देने का। नई-नई एक्सपेरिमेंट की बजाय स्थायी, मजबूत और भरोसेमंद तरीकों से सफलता मिलेगी। 

स्वास्थ्य के मामलों में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आपकी मेहनत रंग ला रही है। चाहे आप एक्सरसाइज कर रहे हों, डाइट फॉलो कर रहे हों या मानसिक शांति के लिए कुछ कर रहे हों, सबका अच्छा असर दिखेगा। यह भी सलाह देता है कि ज़रूरत पड़े तो किसी एक्सपर्ट, डॉक्टर या ट्रेनर की मदद लें। अगर यह कार्ड उल्टा आए तो यह बताता है कि आप अपनी सेहत को लेकर ढील दे रहे हैं या उतना ध्यान नहीं दे रहे जितना देना चाहिए। इसका मतलब है कि अब थोड़ा और गंभीर होकर अपनी हेल्थ रूटीन पर फोकस करें।

भाग्यशाली अक्षर- ह, ही

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द सन 

आर्थिक जीवन: द फूल 

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स  (रिवर्ड्स)

स्वास्थ्य: जजमेंट

प्रेम जीवन के मामले में द सन कार्ड बहुत ही खुशियों, गर्माहट, सच्चाई और गहरे जुड़व का संकेत देता है। यह वह समय है जब रिश्तों में खुलापन भरोसा और प्यार बढ़ता है। सिंगल लोगों के लिए यह कार्ड बताता है कि कोई खास इंसान उनकी जिंदगी में आ सकता है और प्यार की शुरुआत हो सकती है। अगर रिश्ते में पहले से कोई छुपी हुई बात या समस्या है, तो यह कार्ड उसे बाहर लाने में मदद करेगा, ताकि रिश्ता और साफ़-सुथरा बने, या अगर ज़रूरी हो तो आगे बढ़कर अलग होने का फैसला लिया जाए ताकि भविष्य बेहतर हो। कुल मिलाकर, यह कार्ड खुशी, समझ और प्यार से भरे रिश्ते का संकेत है।

आर्थिक जीवन में द फूल कार्ड बताता है कि आपके सामने नए मौके आ रहे हैं, नई कमाई, नया काम या कोई ऐसा रास्ता जो पैसा बढ़ा सकता है। लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी देता है कि बिना सोच-समझे कोई कदम न उठाएं। समझदारी और थोड़ी  सतर्कता के साथ लिए गए फैसले आपको फायदा देंगे। अगर यह कार्ड उल्टा आए तो यह साफ चेतावनी देता है कि पैसे को लेकर लापरवाही, impulsive खर्च या गलत निवेश से नुकसान हो सकता है। बड़े आर्थिक फैसलों से पहले पूरी तरह सोचें और अपनी फाइनेंशियल स्थिति को अच्छे से परखें। 

थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्ड्स) करियर में कार्ड यह बताता है कि काम की जगह पर जो तनाव, झगड़े या गलतफहमियां थीं, वे अब कम हो रही हैं। माहौल शांत हो रहा है और मन में राहत महसूस होगी। लेकिन यह भी संभव है कि आप कुछ पुराने दुख या ऑफिस की किसी पुरानी चोट को आज भी पकड़े हुए हैं। यह कार्ड सलाह देता है कि पुराने गिले-शिकवे छोड़कर आगे बढ़ें। तभी आप नए नजरिए से काम कर पाएंगे और करियर में प्रगति होगी। 

स्वास्थ्य के मामलों में जजमेंट कार्ड बदलाव और हीलिंग का संकेत देता है। यह बताता है कि अब समय है अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करने का, जैसे डाइट, रूटीन, नींद या मानसिक शांति पर ध्यान देना। यह कार्ड कहता है कि पिछली स्वास्थ्य समस्याओं से सीख लेकर आगे बढ़ें, खुद को स्वीकार करें और ऐसी राह चुनें जो आपके शरीर और आत्मा दोनों को बेहतर बना सके। 

भाग्यशाली अक्षर- एम, ए

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स  

करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)

प्रेम जीवन में यह कार्ड बताता है कि इस समय आकके पास कई विकल्प हो सकते हैं, नए लोग मिलना, नए रिश्ते बनने की संभावना या मन में रोमांटिक ख्यालों का बढ़ना। सिंगल लोगों के लिए यह कार्ड दिखाता है कि बहुत से विकल्प होने से कन्फ्यूजन हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि सपनों और हकीकत के बीच फर्क समझें और सोच-समझकर फैसला लें। रिश्ते में चल रहे लोगों के लिए यह कार्ड बताता है कि आप शायद किसी पुराने प्यार को याद कर रहे हों या अवास्तविक उम्मीदों में उलझे हों, जिससे वर्तमान रिश्ता प्रभावित हो सकता है। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो फोर ऑफ कप्स कार्ड दिखाता है कि आप अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति से थोड़ा ऊब चुके हैं या खुश नहीं हैं। ऐसे भी हो सकता है कि आप दूसरों की कमाई या चीजें देखकर जलन महसूस कर रहे हों और इसी चक्कर में आपके सामने आने वाले अच्छे मौके भी निकल रहे हों। यह कार्ड याद दिलाता है कि जो आपके पास है, उसकी कद्र करें। अपने उद्देश्य पर ध्यान दें, दूसरों से तुलना कम करें और आने वाले नए मौके को खुले मन से स्वीकार करें।

करियर क्वीन ऑफ वैंड्स करियर के मामले में यह कार्ड बहुत अच्छा संकेत है। यह बताता है कि इस समय आप में ऊर्जा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व की ताकत बहुत ज्यादा है। आप अपने काम को शानदार तरीके से संभाल सकते हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। यह समय है बड़े काम शुरू करने का, अपने आइडिया सामने रखने का और नेतृत्व की भूमिका निभाने का। आपकी मेहनत और जुनून आपको सफलता दिलाएंगे। 

स्वास्थ्य में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्ड्स) स्वास्थ्य के मामलों में यह कार्ड बताता है कि आप अब तनाव, चिंता और मेंटल प्रेशर से बाहर निकलने की राह पर हैं। धीरे-धीरे राहत उम्मीद और हीलिंग की शुरुआत हो रही है। लेकिन एक और पहलू भी है, कभी-कभी यह कार्ड यह भी बताता है कि व्यक्ति अपनी मानसिक परेशानियों से नजरें चुरा रहा है या मदद लेने से हिचक रहा है। अगर ऐसा है, तो डर का सामना करें और जरूरत होने पर सहायता जरूर लें। तभी मानसिक और भावनात्मक रूप पूरी तरह बेहतर हो पाएंगे।

भाग्यशाली अक्षर – पी, के

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि   

प्रेम जीवन: द हीरोफेंट 

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्स 

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द वर्ल्ड

प्रेम जीवन में यह कार्ड शादी, गंभीर रिश्ते, परंपराओं और एक-दूसरे के मूल्यों को सम्मान देना का संकेत देता है। अगर आप रिश्ते में हैं,तो यह कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता और मजबूत होगा और आप दोनों एक स्थायी कमिटमेंट की तरफ बढ़ सकते हैं, जैसे सगाई या शादी। यदि आप सिंगल हैं , तो आपके जीवन में कोई ऐसा आ सकता है, जो आपके जैसा सोचता हो, आपकी वैल्यूज से मेल खाता हो और लंबी अवधि के रिश्ते में यकीन रखता हो। यह कार्ड सलाह देता है कि अपने सिद्धांतों पर टिके रहें, रिश्ते में ईमानदारी रखें और एक मजबूत भविष्य की ओर मिलकर कदम बढ़ाएं।

ऐस ऑफ कप्स आर्थिक मामले में यह कार्ड नए मौकों, नई कमाई के तरीकों और बाहर से मिलने वाले आर्थिक सहयोग का संकेत देता है। यह समय भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह की राहत लेकर आता है। आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद या सलाह मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। साथ ही, कार्ड बताता है कि आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी और आप नए आइडिया से पैसा कमा सकते हैं। कुल मिलाकर, पैसे की टेंशन कम होगी और मन में सुकून आएगा। 

करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स मिलकर काम करने और मेहनत से स्किल सीखने का संकेत देता है। यह बताता है कि अलग-अलग विचार और अलग-अलग लोग मिलकर किसी काम को और बेहतरीन बना सकते हैं। इस समय आपकी मेहनत और सहयोग से आपको पहचान भी मिलेगी। यह कार्ड कहता है कि सीखते रहें, दूसरों के साथ मिलकर काम करें, सफलता जरूर मिलेगी।

स्वास्थ्य के मामलों में द वर्ल्ड कार्ड बहुत सकारात्मक संकेत है। यह बताता है कि आप किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या या परेशानियों के चक्र से निकलकर पूरी तरह ठीक होने की तरफ बढ़ चुके हैं। हो सकता है आपका कोई हेल्थ गोल भी पूरा हो गया हो, जैसे वजन कम करना, फिटनेस बढ़ाना या मानसिक शांति पाना। आप ताकतवर महसूस करेंगे और जीवन में एक संतुलित, खुशहाल शुरुआत करेंगे। कुछ लोगों के लिए यह कार्ड स्वास्थ्य से जुड़े किसी सफर या विदेश यात्रा का संकेत भी देता है।

भाग्यशाली अक्षर – आर, आरो

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

करियर: किंग ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स 

प्रेम जीवन में यह कार्ड एक नई शुरुआत का संकेत देता है। अगर आप सिंगल हैं, तो यह पक्का बताता है कि आप किसी से प्यार करने लगेंगे और यह रिश्ता आगे चलकर बहुत मजबूत बन सकता है। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता नए स्तर पर जाएगा, शादी या बड़ी कमिटमेंट की दिशा में बढ़ने के पूरे संकेत हैं। कुल मिलाकर यह कार्ड प्यार, खुशियों और भावनाओं पर गहराने का प्रतीक है।

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स पैसा बचाने और सुरक्षित रखने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कभी-कभी यह कार्ड बताता है कि जरूरत से ज्यादा बचत करने या पैसों को लेकर डर में रहने से भी नुकसान हो सकता है।  यह आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा का भी संकेत देता है। यह सलाह देता है कि घर गाड़ी या भविष्य के बड़े लक्ष्यों के लिए बचत करें, लेकिन साथ ही पैसा सिर्फ जमा करने की चीज़ नहीं है, थोड़ा उदारता और खुलापन भी जरूरी है ताकि समृद्धि का प्रवाह बना रहे।

करियर की बात करें तो किंग ऑफ कप्स करियर में यह कार्ड भावनात्मक संतुलन, समझदारी और शांत स्वभाव से सफलता का संकेत देता है। अक्सर यह बताता है कि आपको किसी अनुभवी, बड़े या समझदार व्यक्ति से मदद या मार्गदर्शन मिलेगा। यह कार्ड कहता है कि काम और निजी जीवन का संतुलन बनाए रखें। यह स्वास्थ्य, शिक्षा, काउंसलिंग, थेरेपी या क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए खासतौर पर शुभ माना जाता है। आप अपनी समझ, संवेदनशीलता और नेतृत्व से अच्छे नतीजे पाएंगे।

स्वास्थ्य की बात करें तो यह कार्ड एक नए शुरुआत, बढ़ी हुई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है, जो लोग बच्चा प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह कार्ड खूब शुभ है। फर्टिलिटी या स्वास्थ गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। यह कार्ड बताता है कि आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत महसूस करेंगे और नई डाइट, एक्सरसाइज या किसी नई हेल्दी आदत की शुरुआत करने का सही समय है।

भाग्यशाली अक्षर – टी, एन

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस 

करियर: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स

प्रेम जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ वैंड्स कार्ड जीत, सफलता और सम्मान का संकेत देता है। यह बताता है कि इस हफ्ते आप अपने रिश्ते में कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। आप दोनों अपनी उपलब्धियों का जश्न मना सकते हैं, एक-दूसरे से प्यार और सराहना महसूस करेंगे और लोगों के सामने भी आपके रिश्ते को अच्छी नजर से देखा जाएगा। यानी इस सप्ताह आपके रिश्ते में मजबूत सहयोग और एक साथ आगे बढ़ने की भावना बनी रहेगी।

द हाई प्रीस्टेस कार्ड आर्थिक जीवन के मामले में बताता है कि असली समृद्धि आपकी अंतर्ज्ञान और अंदर की समझ से आती है, न कि सिर्फ पैसों से। यह कार्ड सलाह देता है कि अपने पैसे से जुड़े मामलों को प्राइवेट रखें और किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय से पहले अपनी अंदर की आवाज को सुनें। बाहर की बातें या दूसरों की राय से ज़्यादा भरोसा अपनी समझ पर करें। यह कार्ड दिखाता है कि समय आने पर सही जवाब मिल जाएगा इसलिए धैर्य रखें और अपने फैसलों में संतुलन बनाएं।

फाइव ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि है कि आपकी मौजूदा नौकरी को लेकर आपका मन बहुत खराब है और निराशा बढ़ती जा रही है। आप मजबूरी में काम कर रहे हैं और दिल से इस काम से दूर होते जा रहे हैं। इसका असर आपके पुराने सहकर्मियों से रिश्तों पर भी पड़ रहा है। इस कार्ड से साफ संकेत मिलता है कि अब समय है आप सोचें कि क्या आपको काम या फील्ड बदलने की जरूरत है, क्योंकि फिलहाल काम के बारे में आपके मन में सिर्फ नकारात्मकता है। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ कप्स आमतौर पर अच्छे बदलाव, भावनात्मक हीलिंग और भावनाओं व एक्शन के बीच संतुलन का संकेत देता है। यह कार्ड जल्दी रिकवरी या अच्छे टेस्ट रिजल्ट्स का भी संकेत हो सकता है। सीधा आने पर यह बताता है कि आप अपनी भावनाओं को समझकर, क्रिएटिव तरीके अपनाकर और खुद की देखभाल करके बेहतर महसूस करें। अगर यह कार्ड रिवर्स आए तो यह मूड स्विंग्स, भावनाओं से भागना, या ओवरड्रीमिंग की वजह से हेल्थ पर असर होने की चेतावनी देता है।

भाग्यशाली अक्षर – डी, एम

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द स्टार (रिवर्ड्स)

प्रेम जीवन की बात करें तो थ्री ऑफ कप्स खुशी भरे रिश्तों, जश्न, दोस्ती के प्यार में बदलने, हंसी-मजाक वाली मुलाकातों और अपनों के सपोर्ट का संकेत देता है। यह सगाई, शादी या किसी प्यारी डेट की तरफ भी इशारा कर सकता है। आमतौर पर इसका मतलब पॉजिटिव कनेक्शन होता है, लेकिन अगर कार्ड उल्टा आए तो कभी-कभी लव ट्रायंगल, अकेलापन या जरूरत से ज्यादा मस्ती की तरफ भी संकेत कर सकते है। कुल मिलाकर यह सहायक रिश्तों, ग्रुप में समय बिताने और दिल की बातें खुलकर शेयर करने पर जोर देता है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो स्ट्रेंथ कार्ड बताता है कि धन को समझदारी, धैर्य और आत्म-नियंत्रण के साथ संभालना जरूरी है। यह फिजूलखर्ची से बचने, सोच समझकर निवेश करने और आर्थिक मुश्किलों का सामना शांति से करने की सलाह देता है। बड़े खर्चों में जल्दबाजी न करने, पैसों से जुड़े डर पर काबू पाने और गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी और हिम्मत से अपने संसाधनों को संभालने का संदेश देता है, ताकि आगे चलकर स्थिरता और सफलता मिल सके।

करियर की बात करें तो टू ऑफ वैंड्स एक अहम फैसले को दिखाता है या तो सुरक्षित नौकरी में बने रहें या फिर बड़े मौके तलाशें, जिनमें विदेश जाना, आगे बढ़ना या किसी नए सफर की शुरुआत शामिल हो सकती है। यह ऐसा दौर है जब आप नए विकल्पों पर सोचते हैं, नए मार्केट्स देखते हैं या किसी बड़े ट्रैवल या बिज़नेस एक्सपैंशन की तैयारी करते हैं। अंदर कहीं और ज्यादा पाने की बेचैनी रहती है। यह कार्ड भविष्य की ग्रोथ की प्लानिंग, नए रास्ते खोजने और अफने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की बात करता है।

सेहत की बात करें तो द स्टार (रिवर्ड्स) का अर्थ है कि खुद पर शक नेगेटिव सोच और हीलिंग एनर्जी से कटाव महसूस करना। यह निराशा, हौसला टूटना, विश्वास की कमी और बॉडी इमेज से जुड़ी परेशानी भी दिखाता है। ऐसा लग सकता है कि प्रोग्रेस नहीं हो रही या खुद की ठीक से केयर नहीं हो पा रही, जिससे मन भारी रहता है। लेकिन साथ ही यह कार्ड यह मौका भी देता है कि आप फिर से अंदर की उम्मीद ढूंढें, पुराने ज़ख्मों से बाहर आएं और खुद को अपनाकर, खुद से प्यार करके एक नई शुरुआत करें। 

भाग्यशाली अक्षर – जे, केएच

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर: द हीरोफेंट

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्ड्स)

प्रेम जीवन में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स दिल टूटने, गहरे दर्द, धोखे और दुख का साफ़ संकेत माना जाता है। यह अक्सर ब्रेकअप, तेज़ झगड़े, अलगाव या बेवफाई की स्थिति को दर्शाता है। इस कार्ड की तस्वीर में दिल को तीन तलवारों से छेदा हुआ दिखाया जाता है, जो भावनात्मक चोट, नुकसान और गहरे शोक को दर्शाता है। यानी प्यार के मामले में यह कार्ड दिल पर लगी गहरी ठेस और मन को तकलीफ देने वाले अनुभवों की ओर इशारा करता है। 

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड टकराव, प्रतिस्पर्धा और अस्थिरता दिखाता है। यह पैसों को लेकर बहस, बजट को लेकर मतभेद, बिना प्लान के खर्च या तनावपूर्ण बातचीत का संकेत देता है,जहां अहंकार टकराता है और फायदा होने की बजाय नुकसान हो सकता है। यह कार्ड यह भी बताता है कि निवेश को लेकर होड़, टीमवर्क की कमी, आर्थिक विवाद या संसाधनों को लेकर खींचतान की स्थिति बन सकती है।

करियर में हीरोफेंट कार्ड के अनुसार, आपको अपनी नई कंपनी के नियमों, नीतियों और काम करने के तरीकों को अच्छे से समझना और उन्हें फॉलो करना चाहिए। यह कार्ड परंपरा और संस्थाओं का प्रतीक है, इसलिए तय की गई प्रक्रियाओं को अपनाने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। ऑफिस के सहकर्मियों से सीखना बहुत जरूरी है क्योंकि वे कंपनी कल्चर को अच्छे से जानते हैं। नए काम की शुरुआत खुले दिमाग से करें और सीखने की इच्छा बनाए रखें।

सेहत की बात करें तो, टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्ड्स) का अर्थ है कि बुरा दौर अब पीछे छूट रहा है, आप किसी स्वास्थ्य संकट से बाहर निकल चुके हैं और धीरे-धीरे रिकवरी शुरू हो रही है। लेकिन यह कार्ड चेतावनी भी देता है कि पुरानी गलत आदतों में दोबारा न फँसें, ज़रूरी इलाज को न टालें और हीलिंग का विरोध न करें। यह आपको खुद की जिम्मेदारी लेने, ठीक होने का फैसला खुद करने और मानसिक व शारीरिक थकान के चक्र को तोड़ने की सलाह देता है।

भाग्यशाली अक्षर – एस, एसएच

मीन राशि

प्रेम जीवन: टेम्परेंस

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

करियर: टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन की बात करें तो टेम्परेंस कार्ड तालमेल,संतुलन, धैर्य और संयम का संकेत देता है। यह आपको बीच का रास्ता अपनाने, अलग-अलग सोच को मिलाने और किसी भी बात में अति करने के बजाय शांति और समझदारी से काम लेने की सलाह देता है। अक्सर यह एक गहरे, आत्मिक या फिर सोलमेट जैसे रिश्ते की ओर इशारा करता है, जहां आपसी सम्मान और समझौता अहम होता है। चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों, यह कार्ड संवाद, समझ और सामंजस्य पाने की बात करता है।

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स  एक एक्टिव, साहसी और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह समय आर्थिक मामलों को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ संभालने का है। यह कार्ड बताता है कि आप न सिर्फ अपने पैसों को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं, बल्कि नए आइडियाज़ अपनाकर और नए मौके तलाशकर आर्थिक तरक्की भी कर सकते हैं। 

करियर में टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) आने का मतलब है कि इस हफ्ते आप अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगे और जो भी काम पेंडिंग पड़े हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। यह समय सही प्लानिंग करने के लिए अच्छा है। अतीत में जो गलत हुआ है, उसे वहीं छोड़ दें और वर्तमान पर ध्यान दें। याद रखें, हर नया दिन अपने साथ उम्मीद की एक नई किरण लेकर आता है। इसलिए खुद को संभालिए और आगे बढ़ते रहिए। 

सेहत के मामले में पेज ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि इस हफ्ते आपकी तबीयत कुल मिलाकर ठीक रहेगी और इम्यूनिटी में भी सुधार होगा। यह समय अपने लिए एक फिटनेस रूटीन बनाने और उसे नियमित रूप से फॉलो करने का है, ताकि अगर को छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम है तो उससे भी बाहर आय़ा जा सके।

भाग्यशाली अक्षर – डी, जे

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टेम्परेंस एक नेगेटिव कार्ड है?

नहीं, आम तौर पर, टेम्परेंस एक पॉजिटिव कार्ड है।

2. न्यूमरोलॉजी के अनुसार एम्प्रेस कार्ड का नंबर क्या है?

एम्प्रेस नंबर 3 की एनर्जी को दिखाता है।

3. ज्योतिष के अनुसार नंबर 3 पर किस ग्रह का राज है?

बृहस्पति

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जनवरी, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 जनवरी, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 24 जनवरी, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक सीधी बात करना पसंद करते हैं और इसे जीवन में अपने सिद्धांत के रूप में अपना सकते हैं। ये जातक अपने लक्ष्‍यों पर ध्‍यान देते हैं और उन्‍हें अधिक लचीलेपन के साथ समय पर प्राप्‍त करने की कोशिश करते हैं। इनके अंदर प्रशासनिक कौशल मौजूद होते हैं जिसे ये अपने सकारात्‍मक गुण के रूप में आगे बढ़ाते हैं। ये गुणवत्ता पर ज्‍यादा जोर देते हैं और ऐसी चीज़ों को लक्ष्‍य के रूप में देखते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके अपने जीवनसाथी के साथ सकारात्‍मक संबंध रहने वाले हैं और आप उनके साथ बेहतर तालमेल का आंनद ले पाएंगे। सकारात्‍मक सोच के साथ आप अपने पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे। इस समय आप दोनों के बीच रोमांस बढ़ सकता है और इस तरह आपके रिश्‍ते में असीम खुशियां आएंगी।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आप पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और आपके उच्‍च अंक प्राप्‍त करने की भी संभावना है। आप अपनी उत्‍कृष्‍ट क्षमता के कारण उच्‍च अंक प्राप्‍त कर पाएंगे और इससे आप पढ़ाई में गुणवत्ता दिखाएंगे और इस तरह आप अपनी क्षमता का आंकलन कर सकेंगे और उसे दूसरों के सामने प्रदर्शित करेंगे। आप प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं और उच्‍च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्रोफेशनल स्‍टडीज़ में शामिल होने के लिए अच्‍छी स्थिति में हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आप अपने प्रदर्शन से अपने सहकर्मियों को पीछे छोड़ने में सक्षम हो सकते हैं और उत्‍कृष्‍टता प्राप्‍त कर सकते हैं। आपको विदेश जाने के अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं जो कि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आपको अच्‍छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा और इस मुनाफे को पाकर आप प्रसन्‍न महसूस करेंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस समय आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है और आपके अंदर अधिक उत्‍साह एवं दृढ़ संकल्‍प दिख सकता है। इसके साथ ही आप अपने दृढ़ मन से अधिक साहस और खुशियां प्राप्‍त करने की स्थिति में हो सकते हैं। इस वजह से मजबूत इम्‍युनिटी के साथ आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहेगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ भास्‍कराय नम:’ का जाप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 वाले जातकों को निर्णय लेते समय कंफ्यूज़न महसूस हो सकती है और यह चीज़ उनके विकास में बाधा का काम कर सकती है। आपको इस सप्‍ताह को लेकर योजना बनाकर चलने और सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त करने की आशा रखनी चाहिए। इस मूलांक वाले जातक चिंतन में डूबे रह सकते हैं। ये समुद्र के रास्‍ते लंबी यात्रा कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा तालमेल बनाए रखने में असमर्थ हो सकते हैं। आप दोनों के बीच अहंकार से संबंधित समस्‍याएं होने का डर है जिसकी वजह से आपके और आपके साथी के बीच दूरियां आ सकती हैं। इस वजह से आपकी खुशियों में कमी आने की आशंका है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अधिक बहस देखने को मिल सकती है और इस वजह से अपने रिश्‍ते में खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।

शिक्षा: पढ़ाई पर से छात्रों की पकड़ कमजोर हो सकती है इसलिए उन्‍हें इस सप्‍ताह पढ़ाई पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है। पढ़ाई पर से आपका ध्‍यान भटकने के कारण ऐसा हो सकता है। कभी-कभी छात्र पढ़ाई पर से नियंत्रण खो सकते हैं और इस वजह से वे उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में पीछे रह सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थी अपने साथी छात्रों से प्रतिस्‍पर्धा करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को इस सप्‍ताह अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्‍यकता है। ऑफिस में काम के अत्‍यधिक दबाव के कारण ऐसा हो सकता है। इन चीज़ों की वजह से आप उच्‍च प्रग‍ति के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं जिससे आपको सफलता मिलने की संभावना है। व्‍यापारियों को अपने बिज़नेस में या फिर बिज़नेस पार्टनर के साथ समस्‍याएं देखनी पड़ सकती हैं और इस वजह से वे उच्‍च मुनाफा कमाने में विफल हो सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह इम्‍युनिटी के कमजोर होने की वजह से आपको तेज जुकाम और खांसी होने की आशंका है। इससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने के लिए आपको योग या ध्‍यान करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा की पूजा करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 3 वाले जातक अपने लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। इस समय आप अधिक आत्‍मविश्‍वासी और आत्‍म संतुष्‍ट रहने वाले हैं। आपके अंदर आध्‍यात्मिक प्रवृत्ति अधिक देखने को मिल सकती है। इस मूलांक वाले जातक अधिक खुले विचारों वाले हो सकते हैं। इसके अलावा इन जातकों को आध्‍यात्मिक उद्देश्‍यों से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। ये तीर्थस्‍थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। इनके अंदर ईश्‍वरीय भावनाएं बढ़ सकती हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर को अपनी ईमानदारी दिखा सकते हैं और इसके लिए आपको अपने पार्टनर से बदले में वफादारी और स्‍नेह प्राप्‍त होगा। इस स्‍नेह के कारण आप दोनों के बीच मधुर संबंध रहेंगे और आपका पार्टनर आपका सहयोग कर सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आपके लिए यह सप्‍ताह सरल रहने वाला है और आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने एवं अपनी प्रतिभा दिखाने की स्थिति में हो सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने के लिए मजबूत स्थि‍ति में होंगे और उच्‍च अंक पाकर उत्कृष्‍टता प्राप्‍त करेंगे। इसके अलावा यह सप्‍ताह प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍सा लेने और उच्‍च अंक प्राप्‍त करने के लिए अनुकूल है। प्रोफेशनल स्‍टडीज़ जैसे कि कानून, मैनेजमेंट जैसे विषय आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आप नौकरी में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और उत्‍कृष्‍टता प्राप्‍त करेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत और लगन के लिए अच्‍छे लाभ एवं इंसेंटिव मिल सकते हैं। इन लाभों को पाकर आप आनंदित और संतुष्ट महसूस करेंगे। अगर आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आपको अपनी अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने के अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों को पाकर आप आनंदित महसूस करेंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य: आपकी शारीरिक फिटनेस अच्‍छी रहने वाली है। ऐसा आपके अंदर मौजूद दृढ़ संकल्‍प की वजह से संभव हो पाएगा। आपके अंदर अपने स्‍वास्‍थ्‍य को उत्‍कृष्‍ट बनाए रखने का साहस और निर्भीकता हो सकती है।

उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ गुरुवे नम:’ का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अधिक जुनून रख सकते हैं और अगर ये किसी चीज़ को ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं और ये आसानी से अपना निर्णय नहीं बदलते हैं।

प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां होने की वजह से आप दोनों के बीच बहस होने की आशंका है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ के तालमेल बिठाने की जरूरत है।

शिक्षा: पढ़ाई में अपने स्किल्‍स दिखाने को लेकर आप कंफ्यूज़ हो सकते हैं। इस कंफ्यूज़न के कारण आप अच्‍छा प्रदर्शन देने में पीछे रह सकते हैं। इससे आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने से चूक सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आप अपनी नौकरी से असंतुष्‍ट हो सकते हैं और उच्‍च प्रगति एवं अवसरों के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आपको अपने प्रतिद्वंदियों से दबाव के रूप में अधिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य: आपको इस सप्‍ताह पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने की आशंका है। असंतुलित आहार लेने की वजह से ऐसा हो सकता है।

उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ राहवे नम:’ का जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 वाले जातक अधिक कार्यकुशल और तार्किक हो सकते हैं। ये जातक अपनी बुद्धि का विकास करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा ये जातक हमेशा निर्णय लेने को लेकर सचेत रहते हैं और उस पर अडिग रहते हैं। इनकी आध्‍यात्मिक कार्यों में अधिक रुचि हो सकती है और आध्‍यात्मिक कार्यों में शामिल होने से ये जातक अधिक दृढ़ निश्‍चयी बन सकते हैं। इस तरह सही निर्णय लेने में इन्‍हें मार्गदर्शन मिल सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह मूलांक 5 वाले जातकों को अहंकार से संबंधित समस्‍याएं देखनी पड़ सकती हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ की कमी के कारण ऐसा हो सकता है। इस सप्‍ताह आपको शांत रहने और धैर्य से काम लेने की जरूरत है वरना आप मुश्किल में फंस सकते हैं। इसलिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ आपसी समझ को लेकर समझदारी और विनम्रता से पेश आने की आवश्‍यकता है।

शिक्षा: संभव है कि छात्र समय पर शिक्षा के क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन न कर पाएं। अधिक तनाव और चिंता के कारण छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता कम हो सकती है और उनसे पढ़ाई में गलतियां होने का डर है। गलतियां होने की वजह से वे उच्‍च अंक पाने से पीछे रह सकते हैं। अगर आप प्रोफेशनल स्‍टडीज़ और चार्टर्ड अकांउंटेंसी, फाइनेंशियल अ‍कांउटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। आपको इस सप्‍ताह कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। व्‍यस्‍त दिनचर्या और सहकर्मियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्‍पर्धा के कारण ऐसा हो सकता है। इस वजह से आपका नाम खराब हो सकता है और आपसे काम में गललतियां होने का भी डर है। व्‍यापरी इस समय अपनी उम्‍मीद के हिसाब से मुनाफा कमाने में पीछे रह सकते हैं। इस सप्‍ताह व्‍यापारियों को दबाव महसूस हो सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य: आपको नसों से संबंधित समस्‍याएं, तेज सिरदर्द परेशान कर सकता है। आपको हाई बीपी के कारण सिरदर्द होने का डर है। हाई बीपी से तनाव और अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं।

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ नमो भगवे वासुदेवाय’ का जाप करें।

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 वाले लोगों के अंदर कई विशेषताएं और रचनात्‍मक गुण हो सकते हैं जो उन्‍हें अच्‍छी सफलता पाने में मार्गदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा इन जातकों को अचानक लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इससे इन्‍हें सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद मिलेगी। इनकी चित्रकारी में अधिक रुचि हो सकती है जो इनके अंदर मौजूद काबिलियत और क्षमता को दिखा सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ आवेगशील व्‍यवहार कर सकते हैं और आपका अपने साथी के साथ बात करने का तरीका भी ज्‍यादा उत्‍साहजनक नहीं रहेगा। आपके अंदर अहंकार की भावनाएं आ सकती हें जिससे आपके रिश्‍ते में से खुशियां कम हो सकती है। इसकी वजह से आप दोनों के रिश्‍ते में खटास आने की आशंका है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह छात्र पढ़ाई में ज्यादा अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे क्‍योंकि पढ़ाई पर से उनका ध्‍यान भटक सकता है और पढ़ाई में उनकी रुचि भी कम हो सकती है। उच्‍च अंक प्राप्‍त करने और परिणाम अपने पक्ष में पाने के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। आपको इस सप्‍ताह प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍सा लेने से भी बचना चाहिए क्‍योंकि इससे आपके उद्देश्‍य की पूर्ति नहीं हो पाएगी।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए ज्‍यादा अच्‍छा समय नहीं है और उनके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है जिससे इस समय उनके उद्देश्‍य की पूर्ति नहीं हो पाएगी। आपको अपनी मौजूदा नौकरी में कठिन चुनौतियां देखनी पड़ सकती हैं और इसकी वजह से आप बेहतर अवसरों के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। साथ ही आपका अपने काम से मन हट सकता है और यह आपके प्रदर्शन में गिरावट के रूप में नज़र आ सकता है। वहीं व्‍यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्‍पर्धा के कारण अपनी उम्‍मीद के अनुसार उच्‍च मुनाफा नहीं मिल पाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस समय मूलांक 6 वाले जातकों का स्‍वास्‍थ्‍य ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है और उन्‍हें शुगर से संबंधित समस्‍याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको शुगर लेवल पर नज़र रखने और अपने खानपान पर ध्‍यान देने की बहुत जरूरत है। इसके अलावा शुगर से संबंधित समस्‍याओं के कारण आप मोटापे का भी शिकार हो सकते हैं।

उपाय: आप नियमित रूप से 33 बार ‘ भार्गवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 7 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लातक अलग-थलग रहना पसंद करते हैं और ये इन्‍हें भौतिक कार्यों में शामिल होना अच्‍छा नहीं लगता है। ये जातक आध्‍यात्मिक यात्रा में अधिक समय बिता सकते हैं। इनके मन में निराशावादी भावनाएं हो सकती हैं और साधारण या कम सक्रिय जीवन जीने की वजह से ऐसा हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप थोड़ा चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं और ऐसा जीवनसाथी से मिल रहे गलत व्‍यवहार के कारण हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ एक दोस्‍त की तरह पेश आने की जरूरत है। साथ ही आपको अपने साथी के साथ अधिक मिलनसार व्‍यवहार करना चाहिए और यह जीवनसाथी के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आवश्‍यक हो सकता है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह छात्रों का आत्‍मविश्‍वास कम हो सकता है जिसकी वजह से वे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आप जो पढ़ाई कर रहे हैं, उसमें महारत हासिल करने के लिए आपको अपने आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाना चाहिए। कभी-कभी छात्र पढ़ाई में धैर्य और रुचि भी खो सकते हैं जिस पर उन्‍हें काम करने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातकों को अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की जरूरत है क्‍योंकि उन्‍हें इस सप्‍ताह जरूरी सफलता मिलने की संभावना कम दिख रही है। इसके अलावा आपको अपने काम को और ज्‍यादा सुचारू तरीके से करने के लिए अपनी सोच और बुद्धि पर फोकस करने की आवश्‍यकता है। व्‍यापारियों को अपनी अपेक्षा के अनुसार कम मुनाफा मिल सकता है। इस तरह की बाधाएं आपको परेशान कर सकती हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह मूलांक 7 वाले लोगों को त्‍वचा पर खुजली और पूरे शरीर पर चकत्ते होने का डर है। इम्‍युनिटी के कमजोर होने की वजह से ऐसा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी फिटनेस पर अधिक ध्‍यान देना चाहिए। इस समय ऐसा करना बहुत जरूरी है।

उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ गणेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले जातक अधिक सिद्धांतवादी और प्रतिबद्ध स्‍वभाव के होते हैं। ये जातक अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने का प्रयास कर सकते हैं। ये जातक अपने रोज़मर्रा के कामों के लिए शेड्यूल तैयार कर सकते हैं और इसे अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्‍सा बना सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह मूलांक 8 वाले लोग अपने पार्टनर के साथ थोड़ा सख्‍त व्‍यवहार कर सकते हैं। इससे आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ता खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी का आप पर से विश्‍वास उठ सकता है और इस वजह से आप अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा तालमेल बनाए रखने में असमर्थ हो सकते हैं।

शिक्षा: एकाग्रता कम होने के कारण इस सप्‍ताह छात्रों के कम अंक आने की आशंका है। इस वजह से आप काफी परेशान रह सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने और लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आपको अपनी मानसिकता और सोच में सकारात्‍मक बदलाव लाने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: नौकरी करने वाले जातक अपने ऑफिस में अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त करने में असफल हो सकते हैं। अगर आप इस सप्‍ताह प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपको निराश होना पड़ सकता है। वहीं व्‍यापारी इस समय गलत निर्णय ले सकते हैं जिससे उनके मुनाफे में कमी आने की आशंका है।

स्‍वास्‍थ्‍य: आपकी जांघों में तेज दर्द होने का डर है। कमर में दर्द और पैरों पर दबाव भी पड़ सकता है। ऐसे में आपको योग और ध्‍यान करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ हनुमते नम:’ का जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों में अधिक प्रशासनिक गुण हो सकते हैं। इसके अलावा ये जातक आध्‍यात्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। मूलांक 9 वाले जातक कभी-कभी आवेगशील व्‍यवहार कर सकते हैं जो कि इनके लिए बाधा का काम कर सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर से अधिक प्रेम करेंगे और उनके प्रति ईमानदार रहेंगे। आपके अच्‍छे व्‍यवहार से आपका जीवनसाथी खुश हो सकता है और आपको अपने पार्टनर के साथ मजबूत रिश्‍ता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

शिक्षा: आप प्रोफेशनल स्‍टडीज़ जैसे कि मरीन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसा आपके अंदर मौजूद असाधारण कौशल की वजह से संभव हो पाएगा।। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है। पढ़ाई के मामले में छात्रों के लिए यह सप्‍ताह शानदार रहने वाला है।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपनी काबिलियत से सफलता के शिखर तक पहुंचने में सक्षम होंगे। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने के भी आसार हैं। अगर आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आप अपने कौशल का उपयोग कर के अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। आपको स्‍टॅा‍क ट्रेडिंग और फ्रैंचाइज़ बिज़नेस आदि से अधिक मुनाफा होने की उम्‍मीद है।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह आप दृढ़ संकल्‍प और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और यह आपकी सेहत को दुरुस्‍त रखने में सकारात्‍मक भूमिका निभाएगा।

उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1.  अंक ज्‍योतिष साप्‍ताहिक राशिफल क्‍या होता है?

उत्तर.  इसमें जन्‍मतिथि के आधार पर भविष्‍यवाणी की जाती है।

प्रश्‍न 2. अपना मूलांक जानने का क्‍या तरीका है?

उत्तर. अपनी जन्‍मतिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जा सकता है।

प्रश्‍न 3. अंक ज्‍योतिष में उपाय भी बताए जाते हैं क्‍या?

उत्तर. हां, इसमें उपाय भी बताए जाते हैं।

बुध गोचर का वैश्विक स्तर पर असर

बुध का मकर राशि में गोचर, किन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम!

बुध का मकर राशि में गोचर: वैदिक ज्‍योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क करने की क्षमता, व्‍यापार, निर्णय लेने की क्षमता और लेखन आदि का कारक माना गया है। हम कैसे सोचते हैं, हमारे बोलने का तरीका क्‍या है, यह सब बुध ग्रह नियंत्रित करता है। बुध के मकर राशि में गोचर करने पर व्‍यक्‍ति की बुद्धि और व्‍यवहार में गंभीरता आती है, वह अनुशासन में रहता है और उसके स्‍वभाव में व्‍यावहारिकता का प्रभाव स्‍पष्‍ट नज़र आता है।

बुध के मकर राशि में प्रवेश करने का असर करियर और व्‍यापार पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। इस समय नौकरी करने वाले जातक योजना बनाकर काम करते हैं। ऑफिस में लोगों से बात करने में सुधार आता है। व्‍यापारियों के लिए भी यह गोचर अत्‍यंत लाभकारी होता है। ये भावनाओं के आधार पर नहीं बल्कि तर्क और गणना के आधार पर निर्णय लेते हैं।

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि बुध का मकर राशि में गोचर आपकी 12 राशियों पर प्रेम, करियर, धन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार को कैसे प्रभावित करेगा, और कौन से उपाय इस समय को और शुभ बना सकते हैं। तो आइए शुरुआत करते हैं, सबसे पहले जानते हैं इस गोचर की तिथि और समय।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का मकर राशि में गोचर : समय

बुध ग्रह 17 जनवरी 2026 की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि बुध के मकर राशि में गोचर करने का 12 राशियों पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्‍त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, शिक्षा, व्यापार, विश्लेषण क्षमता और मानसिक स्पष्टता का कारक माना जाता है। यह व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति निर्णय लेने की क्षमता, बोलने के ढंग और लोगों से जुड़ने के तरीके को प्रभावित करता है।

मजबूत बुध व्यक्ति को तेज दिमाग, तार्किक सोच, साफ संवाद, अच्छी शिक्षा, सफल व्यवसाय और सटीक निर्णय क्षमता देता है। वहीं कमजोर बुध, भ्रम, तनाव, गलत निर्णय, संचार में बाधा, पढ़ाई में कठिनाई, घबराहट, धोखे या व्यापार में नुकसान जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का मकर राशि में गोचर का प्रभाव

मकर राशि के स्‍वामी ग्रह शनि देव हैं जिन्‍हें कर्म, न्‍याय, नियम, अनुशासन और दीर्घकालिक योजनाओं का कारक माना जाता है। बुध ग्रह तर्कशील और शीघ्र निर्णय लेने वाला ग्रह है जबकि शनि स्थिर लेकिन धीमी गति से प्रभाव देता है। ऐसे में शनि की राशि मकर में बुध के प्रवेश करने पर बुध ग्रह की चंचलता में कमी आ सकती है।

व्‍यक्‍ति की सोच अधिक परिपक्‍व हो सकती है और वह जिम्‍मेदार एवं अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए प्रेरित रह सकता है। इस गोचर के दौरान व्‍यक्‍ति बातें करने के बजाय काम और परिणाम पर ज्‍यादा ध्‍यान देता है।

12 भावों में बुध ग्रह का प्रभाव

पहला भाव

इस भाव में बुध की उपस्थिति से व्यक्ति तेज दिमाग और तार्किक सोच वाला बनता है। यह व्‍यक्‍ति को आकर्षक व्यक्तित्व और विश्लेषण करने की क्षमता देता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दूसरा भाव

कुंडली के दूसरे भाव में बुध मधुर वाणी, समझदार बातचीत, धन अर्जन की क्षमता और परिवार में सामंजस्य बढ़ाता है। यह वित्तीय प्रबंधन में भी खूब लाभ देता है।

तीसरे भाव

यहां पर बुध व्‍यक्‍ति को बहादुर और साहसी बनाता है। वह तकनीकी रूप से सक्षम बनता है। लेखन, मीडिया, विज्ञापन और डिजिटल क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

चौथा भाव

चौथे भाव में बुध शिक्षा, संपत्ति के निर्णय, मानसिक शांति और वाहन-संबंधी लाभ देता है। माँ के साथ संबंध बेहतर होते हैं, और व्यक्ति विश्लेषण और ज्ञान में गहरा हो जाता है।

पांचवां भाव

पांचवे भाव में होने पर बुध उत्कृष्ट बुद्धि, तेज दिमाग, तार्किक क्षमता, विश्लेषण और रचनात्मक सोच प्रदान करता है। इन्‍हें लेखन और निवेश में सफलता मिलती है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

छठा भाव

बुध इस भाव में होने पर व्यक्ति को समस्या का समाधान करने में विशेषज्ञ बनाता है। यह जातक को रणनीतिक और व्यावहारिक बनाता है। ऐसे में नौकरी में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

सातवां भाव 

बुध सातवें भाव में होने पर समझदार पार्टनर बनता है और सफल बिज़नेस में सहयोग देता है। ये व्‍यक्‍ति कभी-कभी ओवरथिंकिंग भी कर सकते हैं।

आठवां भाव

आठवें भाव में बुध ज्योतिष, शोध, विश्लेषण, रहस्य, मनोविज्ञान और गहन अध्ययन की ओर झुकाव देता है। अचानक लाभ संभव, लेकिन मानसिक चिंता या अधिक सोच भी बढ़ सकती है।

नौवां भाव

नौवें भाव का बुध उच्च शिक्षा, यात्राएं, ज्ञान, दर्शन और भाग्य को मजबूत बनाता है। अध्यापन, लेखन, धर्मशास्त्र और कंसल्टिंग में सफलता देता है।

दसवां भाव

यहां पर होने पर बुध व्यक्ति को मैनेजर, अच्‍छा वक्ता, लेखक, व्यापारी, कंसल्टेंट बनाता है। यह टेक या संचार क्षेत्र में उन्नति देता है। करियर में तेज प्रगति मिलती है।

ग्यारहवें भाव 

ग्यारहवें भाव में बुध आय, नेटवर्किंग, बड़े अवसर, व्यापर विस्तार और सामाजिक पहचान में लाभ देता है। मित्रता और मत्वपूर्ण संपर्कों से फायदा मिलता है।

बारहवें भाव

बारहवें भाव में बुध विदेश योग का निर्माण करता है। ध्यान, मनोविज्ञान, इंटर्नल कार्यों और विदेशों से लाभ देता है।

बुध को मजबूत करने के आसान उपाय

अगर आप इस गोचर के दौरान बुध ग्रह का प्रसन्‍न करना चाहते हैं या उनके शुभ परिणाम प्राप्‍त करना चाहते हैं, तो निम्‍न उपाय कर सकते हैं:

  • बुधवार के दिन  “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
  • रोज़ 108 बार “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” जपें। इससे दिमाग तेज, बोलने में स्पष्टता और काम में फोकस बढ़ता है।
  • बुधवार के दिन गाय, गरीब या किसी ब्राह्मण को हरी मूंग दान करें। इससे बुध दोष काफी हद तक कम हो जाता है।
  • बुधवार के दिन हरे कपड़े पहनें, हरा रुमाल रखें या हरी कलम का उपयोग करें।
  • बुधवार को छोटी बच्चियों को मिठाई या हरी टॉफी देना बेहद शुभ माना गया है। इससे बुध ग्रह तुरंत पॉजिटिव प्रतिक्रिया देता है।
  • रोज एक तुलसी का पत्ता खाने से दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता है और बुध शुभ होने से संचार कौशल में मजबूती आती है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध का मकर राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध का मकर राशि में गोचर की अवधि में आप करियर में लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। इन जातकों को….(विस्तार में पढ़ें)

वृषभ राशि

यह अवधि आपके लिए प्रगति और सफलता पाने के अवसर लेकर आ सकती है। आप आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए समर्पित रहेंगे और ऐसे में….(विस्तार में पढ़ें)

मिथुन राशि

आपको लाभ मिलने में देरी हो सकती है और आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। साथ ही, आपके और परिवार के सदस्यों के बीच….(विस्तार में पढ़ें)

कर्क राशि

यह जातक औसत रूप से धन कमा सकेंगे और ऐसे में, आपको अपनी आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान आपसे….(विस्तार में पढ़ें)

सिंह राशि

आपको कार्यों में समस्याओं और देरी का सामना करना पड़ एकता है। इस दौरान जरूरत पड़ने पर आप लोन के माध्यम से धन लाभ कमा सकते हैं….(विस्तार में पढ़ें)

बुध का मकर राशि में गोचर आपके लिए कई शानदार अवसर लेकर आएगा जो आपको धनवान बनवाने का काम करेंगे। हालांकि, यह समय आपको कुछ बुरी….(विस्तार में पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

तुला राशि

इन जातकों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप परिवारजनों के साथ समय का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। आप नया घर लेने का मन बना सकते हैं और आपके घर में….(विस्तार में पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

इस अवधि में आपको अपने प्रयासों के माध्यम में जीवन में प्रगति प्राप्त होगी और आप काफ़ी अच्छा करते हुए दिखाई देंगे। आपको काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही….(विस्तार में पढ़ें)

धनु राशि 

परिवार में संतुष्टि की कमी रह सकती है और धन लाभ भी औसत रहने की संभावना है। इसके अलावा, आपको जीवनसाथी के साथ समस्याओं का….(विस्तार में पढ़ें)

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि 

आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा और आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी समझ और बुद्धि में वृद्धि होगी। ऐसे में, आप….(विस्तार में पढ़ें)

कुंभ राशि

आपको सट्टेबाजी और पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप संतान की प्रगति और उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान नज़र….(विस्तार में पढ़ें)

मीन राशि

इन जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स और अवसर मिलेंगे जिसमें आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको कुछ बड़ी उपलब्धियां….(विस्तार में पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या बुध और गुरु ग्रह के बीच मित्रता है?

नहीं, बुध और गुरु तटस्थ ग्रह हैं। 

2. क्या मकर राशि में बुध की स्थिति अच्छी होती है?

हां, यह बुध ग्रह की मित्र राशि है। 

3. बुध एक राशि में कितने दिन रहते हैं?

ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह एक राशि में लगभग 23 से 28 दिन रहते हैं।   

मंगल के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव!

मंगल का मकर राशि में गोचर: जानें, किसे मिलेगा प्रेम का वरदान!

वैदिक ज्‍योतिष में मंगल का मकर राशि में गोचर एक प्रभावशाली और ऊर्जा से भरपूर खगोलीय परिवर्तन है। मंगल को साहस, उत्‍साह, निर्णय लेने की क्षमता, जोश और संघर्ष का कारक माना गया है। जब मंगल ग्रह गोचर करते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मन, विचारों और कर्मों पर पड़ता है।

यह गोचर कई जातकों के लिए नई शुरुआत, दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रेम-सौभाग्य और करियर में तेजी ला सकता है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह धैर्य, संयम और व्यवहार में संतुलन की आवश्यकता भी उत्पन्न कर देता है। 

इस बार मंगल का मकर राशि में गोचर 12 राशियों के जीवन में खास बदलाव लेकर आएगा। कहीं रिश्तों में नज़दीकियां और उत्‍साह बढ़ेगा, तो कहीं गलतफहमी, उतावलापन और तकरार की स्थिति बन सकती है। कुछ राशियों के लोगों को अपने भाग्य का साथ मिलेगा जबकि कुछ को तुरंत निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे कि “मंगल का मकर राशि में गोचर” आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और धन पर इसका क्या असर पड़ेगा और कौन से उपाय आपके जीवन में संतुलन और सफलता लाने में सहायक होंगे। तो आइए, शुरुआत करते हैं, सबसे पहले जानते हैं इस महत्वपूर्ण गोचर की तिथि और समय।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मंगल का मकर राशि में गोचर: तिथि और समय

अब 16 जनवरी 2026 की रात 03 बजकर 51 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह पुरुष स्वभाव का उग्र ग्रह है।

ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व

मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और कर्म का कारक माना जाता है। यह ग्रह साहस, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को नियंत्रित करता है। यदि कुंडली में मंगल मजबूत हो, तो व्‍यक्‍ति अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है। वह जल्दी हार नहीं मानता है और अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने के लिए तत्‍पर रहता है।

हम क्या करते हैं और कैसे करते हैं, उस पर मंगल ग्रह का सीधा प्रभाव पड़ता है। ज्‍योतिष में मंगल को भूमि, संपत्ति, वाहन और रियल एस्टेट का कारक बताया गया है इसलिए कुंडली में शुभ स्थिति में मंगल के होने पर व्यक्ति को जमीन-प्रॉपर्टी का लाभ मिलता है। उसे अपने घर में रहने का सुख प्राप्‍त होता है। वहीं अशुभ मंगल या कमजोर मंगल भूमि-विवाद, दुर्घटना, गुस्सा, झगड़ा या रुकावटें ला सकता है। 

अगर कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में हो, तो विवाह में देरी, पार्टनर से असहमति या संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मंगल का मकर राशि में गोचर

मंगल ग्रह व्‍यक्‍ति के अंदर कार्य करने की क्षमता, दूसरों से प्रतिस्‍पर्धा करने का साहस एवं जज्‍बा और चुनौतियों का सामना करने की ताकत को दर्शाता है। मकर राशि में मंगल के प्रवेश करने को महत्‍वपूर्ण माना जाता है। मकर राशि में मंगल उच्‍च का होता है।

ऐसे में उच्‍च का मंगल अपने सर्वोत्तम गुणों को प्रकट करता है और मनुष्‍य के जीवन में अनुशासन का संचार करता है।

मकर राशि के स्‍वामी ग्रह शनि देव हैं जिन्‍हें कर्म, अनुशासन, न्‍याय और धैर्य का प्रतीक माना गया है। स्‍वभाव से मंगल एक उग्र ग्रह है जो शीघ्र प्रतिक्रिया देता है जबकि शनि को स्थिर और धीमा एवं व्‍यवस्थित ग्रह माना गया है।

ऐसे में मकर राशि में मंगल के प्रवेश करने पर मंगल की उग्र ऊर्जा शनि ग्रह के अनुशासन से नियंत्रित हो जाती और व्‍यवहारिक एवं उद्देश्‍यपूर्ण बन जाती है। ऐसा होने पर व्‍यक्‍ति आवेग आकर नहीं बल्कि ठोस योजना बनाकर और निरंतर प्रयास एवं मेहनत से काम करता है।

मंगल का मकर राशि में गोचर का सबसे अधिक प्रभाव करियर पर पड़ता है। इस स्थिति में व्‍यक्‍ति अपने लक्ष्‍यों पर फोकस करता है और उसकी नेतृत्‍व करने की क्षमता में असीम वृद्धि होती है। जो लोग प्रशासन, पुलिस, सेना, निर्माण, रियल एस्‍टेट और मशीनरी एवं इंजीनियरिंग के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्‍हें इस गोचर से विशेष लाभ होने के आसार हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सभी 12 भावों पर मंगल ग्रह का प्रभाव

पहला भाव

इस भाव में मंगल साहस प्रदान करता है और उसे ऊर्जावान, मेहनती एवं तेज निर्णय लेने वाला बनाता है। ये जातक कई बार गुस्सैल भी हो सकते हैं।

दूसरा भाव

कुंडली के दूसरे भाव में मंगल व्‍यक्‍ति की धन कमाने की क्षमता को बढ़ाता है, लेकिन खर्चों  में भी वृद्धि कर देता है। इनके लिए पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है।

तीसरा भाव

यह स्थान मंगल के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहादुर, मेहनती, कम्युनिकेशन में मजबूत और भाइयों के लिए सहायक होता है। कार्यक्षेत्र में तेजी से सफलता मिलती है।

चौथा भाव

चौथे भाव में मंगल की उपस्थिति घर-गाड़ी और प्रॉपर्टी का सुख देती है। लेकिन इस स्थिति में मां का स्वास्थ्य खराब रह सकता है या गृह-सुख में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

पांचवां भाव

पांचवा भाव व्यक्ति को तेज दिमाग और दूसरों से प्रतिस्‍पर्धा करने वाला बनाता है। मंगल इनके अंदर गुस्सा या आवेग बढ़ा सकता है। इन्‍हें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

छठा भाव

छठे भाव का मंगल कानूनी मामलों, प्रतियोगिताओं और स्पोर्ट्स में विजय दिलाता है। इनके अंदर साहस अधिक देखने को मिलता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सातवां भाव

सातवें भाव में मंगल विवाह में देरी, विवाद या पार्टनर से अनबन करा सकता है। यही कारण है कि इसे मंगल दोष माना जाता है। सही मेल, दशा और उपाय से रिश्ते सुधरते हैं। पार्टनर ऊर्जावान या आक्रामक हो सकता है।

आठवां भाव

मंगल आठवें भाव में होने पर दुर्घटना, चोट, ऑपरेशन या अचानक खर्च बढ़ा सकता है। मंगल की इस स्थिति में जीवन में उतार-चढ़ाव अधिक रहते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

नौवां भाव

नौवे भाव में मंगल साहस प्रदान करता है और अधिक यात्राएं एवं पिता से विवाद या दूरी देता है। इनकी आध्यात्मिकता के प्रति रुचि ज्‍यादा रहती है।

दसवां भाव

दसवें भाव का मंगल करियर में बड़ी सफलता देता है। यह नेता, पुलिस सेना, इंजीनियर, स्पोर्ट्समैन या बिजनेस में श्रेष्ठ बनाता है। बहुत परिश्रम, संघर्ष और अंत में सम्मान मिलता है।

ग्यारहवां भाव

इस भाव में मंगल मोटी आमदनी, बड़े सपने और तेज़ी से लक्ष्य प्राप्ति देता है। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है।

बारहवां भाव

बारहवे भाव में मंगल खर्च बढ़ाता है और जातक अधिक विदेश यात्रा कर सकता है। यह नींद व मानसिक शांति कम करता है। यह रहस्यमयी विद्या में प्रगति देता है।

मंगल ग्रह को मजबूत करने के सरल उपाय

यदि आप मंगल का मकर राशि में गोचर होने के दौरान इस ग्रह से अच्‍छे फल प्राप्‍त करना चाहते हैं या इसे प्रसन्‍न करना चाहते हैं, तो निम्‍न उपाय कर सकते हैं:

  • रोज़ या मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें। इससे अशुभ मंगल के प्रभाव कम होते हैं। 
  • मंगल ग्रह का संबंध लाल रंग से है। इस गोचर के दौरान या मंगल को प्रसन्‍न करने के लिए अपनी जेब में लाल रुमाल रखें, लाल वस्त्र पहन सकते हैं या मंगलवार को लाल फूल चढ़ाएं।
  • तांबे के बर्तन में पानी पीना या तांबे का कड़ा पहनना मंगल की ऊर्जा को संतुलित और मजबूत करता है।
  • मंगल को शांत एवं मजबूत करने के लिए मंगलवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन लाल चने की दाल या गुड़ का सेवन करने से मंगल मजबूत होता है।

मंगल का मकर राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

करियर के क्षेत्र में मंगल गोचर के दौरान आपको कार्यों में लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जबकि…(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

मंगल का मकर राशि में गोचर की अवधि में आपको जीवनसाथी, बिज़नेस पार्टनर और दोस्तों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह जातक भाग्य…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

करियर के क्षेत्र में आपको सीमित प्रगति मिलने के आसार हैं। साथ ही, नौकरी में बदलाव या नौकरी के नए अवसर मिलने में भी बाधाएं आ…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

मंगल का मकर राशि का गोचर के दौरान इन जातकों का सारा ध्यान परिवार की प्रगति और रिश्तों पर केंद्रित होगा। धन प्राप्ति होने की संभावना है और ऐसे में…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

आपका सारा ध्यान परिवार की प्रगति पर केंद्रित होगा। मंगल का मकर राशि में गोचर के दौरान आपके नई संपत्ति खरीदने या उसके माध्यम से लाभ…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

मंगल का मकर राशि में गोचर की अवधि में आपको धन हानि और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान आपके पास…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

मंगल का मकर राशि में गोचर लाभ कमाने की दृष्टि से औसत रहेगा और आपके सामने एक के बाद एक खर्चे आ सकते हैं…(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

कार्यों में की जा रही मेहनत और प्रयासों से आपको अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी। ऐसे में, आप जीवन में सकारात्मक बदलाव देखेंगे…(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

मंगल का मकर राशि में गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। सरल शब्दों में कहें, तो आपको सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

आपके मन में नकारात्मक विचार रह सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करना…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

मंगल गोचर के दौरान आपके सामने व्यर्थ के खर्च में वृद्धि हो सकती है। इन लोगों को करियर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

इन जातकों को मंगल का मकर राशि में गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। इस दौरान आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के साथ-साथ बचत करने में भी सक्षम होंगे। ऐसे में…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मंगल का मकर राशि में गोचर कब होगा?

मंगल का मकर राशि में गोचर 16 जनवरी 2026 को होगा। 

2. मंगल ग्रह कौन हैं?

मंगल ग्रह को नवग्रहों के सेनापति और युद्ध के ग्रह माना जाता है। 

3. मकर राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की दसवीं राशि मकर के अधिपति देव शनि ग्रह हैं।