सूर्य का मेष राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव

सूर्य का मेष राशि में गोचर: प्रेम, करियर और आर्थिक जीवन में किसे मिलेगा मौका!

सूर्य का मेष राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, आत्मविश्वास, पिता, मान, सम्मान, नेतृत्व क्षमता और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। जब सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। अब सूर्य देव मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मेष राशि में सूर्य उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर विशेषरूप से प्रभावशाली और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

मेष एक अग्नि तत्व की राशि है, जिसके स्वामी मंगल हैं। सूर्य और मंगल दोनों ही अग्नि तत्व के ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर साहस, नेतृत्व, निर्णय क्षमता और आत्मा को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान कई लोग अपने करियर में नई जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। यह गोचर खासतौर पर प्रशासनिक सेवा, राजनीति, मैनेजमेंट, सेना, पुलिस और सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी 

कई लोगों को करियर में प्रमोशन या नई पहचान मिल सकती है। वहीं जो लोग लंबे समय से किसी अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि सूर्य का यह प्रभाव अहंकार, क्रोध और अधीरता भी बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ राशियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्णय सोच-समझकर लें और रिश्तों में संयम बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में पिता या वरिष्ठ लोगों के साथ मतभेद से बचना जरूरी होगा। 

जानिए इस दौरान किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, किसके करियर में आएगा बड़ा बदलाव, और किन लोगों को रहना होगा सतर्क। इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि सूर्य का मेष राशि में गोचर सभी 12 राशियों के जीवन को कैसे प्रभावित करेगा, इसके शुभ-अशुभ प्रभाव क्या होंगे और किन उपायों से आप इस गोचर का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं, सूर्य के मेष राशि में गोचर की तिथि और समय।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य का मेष राशि में गोचर: तिथि और समय 

सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल, 2026 सोमवार की सुबह ठीक 09 बजकर 09 मिनट पर होगा। इस समय सूर्य देव, अपने परम मित्र मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। मेष अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्वकारी राशि है और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को यहां उच्च का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में जब तेज, आत्मबल और अधिकार का प्रतीक सूर्य अग्नि तत्व प्रधान मेष में प्रवेश करता है, तो उसकी प्रभावशाली ऊर्जा और भी प्रखर हो जाती है। 

यह गोचर साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नए आरंभ की भावना को बल देगा। कई लोगों के जीवन में यह समय नई दिशा, नई जिम्मेदारियां और बड़े निर्णयों का संकेत लेकर आ सकता है। सूर्य का यह उच्च गोचर व्यक्तित्व को दमदार बनाने के साथ-साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि करने वाला माना जाता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का मेष राशि में गोचर: सूर्य का महत्व

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है। यह व्यक्ति के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और जीवन में मिलने वाली प्रतिष्ठा को दर्शाता है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति व्यक्ति को प्रभावशाली व्यक्तित्व निर्णय लेने की क्षमता और समाज में अलग पहचान दिलाती है। यह पिता, गुरु और उच्च पदस्थ अधिकारियों का भी प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए सूर्य की स्थिति से पिता के साथ संबंध और उनसे मिलने वाला सहयोग भी देखा जाता है। 

सूर्य करियर, प्रशासन, राजनीति और सरकारी क्षेत्रों में सफलता का प्रमुख कारक है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में सूर्य शुभ और बलवान होता है, उन्हें पद, प्रतिष्ठा और अधिकार मिलने की संभावना अधिक रहती है। इसके अलावा सूर्य स्वास्थ्य और जीवन ऊर्जा से भी जुड़ा है। यह हृदय, हड्डियों और आंखों का प्रतिनिधित्व करता है तथा शरीर में जीवनी शक्ति प्रदान करता है। वहीं कमजोर सूर्य आत्मविश्वास की कमी, मान-सम्मान में गिरावट या सरकारी कार्यों में बाधा का कारण बन सकता है। इस प्रकार सूर्य व्यक्ति के व्यक्तित्व, सफलता और सामाजिक सम्मान का मूल आधार माना जाता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

सूर्य का मेष राशि में गोचर: मेष राशि में सूर्य

मेष राशि में सूर्य की स्थिति को ज्योतिष में अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है, क्योंकि यहां सूर्य उच्च का होता है। सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, पिता, सम्मान और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता है और मेष राशि एक अग्नि तत्व की राशि है, जिसका स्वभाव साहसी, ऊर्जावान और अग्रसर रहने वाला होता है। जब सूर्य मेष में होता है तो व्यक्ति के अंदर स्वाभाविक आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व गुण प्रबल होते हैं। ऐसे लोग आगे बढ़कर काम करने वाले, जोखिम उठाने वाले और चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करने वाले होते हैं। उसमें अपनी पहचान बनाने की तीव्र इच्छा रहती है और वे जीवन में कुछ बड़ा करने का लक्ष्य रखते हैं। 

हालांकि कभी-कभी उनका स्वभाव थोडा उग्र या जल्दबाजी वाला हो सकता है और अहं की भावना भी प्रबल हो सकती है, लेकिन उनका मन साफ होता है और वे बातों को लंबे समय तक मन नहीं रखते। कुल मिलाकर मेष राशि में सूर्य व्यक्ति को ऊर्जा, साहस आत्मबल और नेतृत्व की विशेष शक्ति प्रदान करता है।

12 भावों में सूर्य ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, पिता, सरकारी क्षेत्र, प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली के 12 भाव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को दर्शाते हैं, इसलिए सूर्य जिस भाव में बैठता है, उसी क्षेत्र को विशेष रूप से प्रभावित करता है। आइए जानते हैं 12 भावों में सूर्य ग्रह का महत्व।

पहला भाव

पहले भाव में व्यक्ति प्रभावशाली, आत्मविश्वासी और नेतृत्व करने वाला होता है। व्यक्तित्व तेजस्वी रहता है, पर कभी-कभी अहं या गुस्सा अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहता है, लेकिन सिर या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

दूसरा भाव

वाणी में अधिकार और आत्मसम्मान झलकता है। परिवार में प्रतिष्ठा रहती है, पर पारिवारिक मतभेद भी संभव हैं। धन कमाने की क्षमता होती है, पर खर्च भी तेज हो सकता है।

तीसरा भाव

तीसरे भाव में साहस, पराक्रम और संचार क्षमता बढ़ती है। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रभावशाली रहते हैं। मीडिया, लेखन, प्रशासन या सेना जैसा क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।

चौथा भाव

चौथे भाव में माता, घर, जमीन और वाहन से जुड़ा भाव है। यहाँ सूर्य व्यक्ति को संपत्ति दिला सकता है, लेकिन माता से विचारों का टकराव संभव है। सरकारी लाभ मिलने के योग भी बनते हैं।

पांचवां भाव

बुद्धि, शिक्षा और संतान का भाव है। व्यक्ति तेज बुद्धि और रचनात्मक होता है। संतान से गर्व मिलता है, पर कभी-कभी संतान पक्ष में चिंता भी हो सकती है।

छठा भाव

शत्रु, रोग और प्रतियोगिता का भाव है। यहां सूर्य शत्रुओं पर विजय दिलाता है। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, पर स्वास्थ्य का ध्यान जरूरी रहता है।

सातवां भाव

छठे भाव में विवाह और साझेदारी का भाव है। दांपत्य जीवन में अहं टकराव ला सकता है। जीवनसाथी प्रभावशाली या उच्च पद वाला हो सकता है, लेकिन समझदारी जरूरी रहती है।

आठवां भाव

आयु, रहस्य और अचानक घटनाओं का भाव है। यहाँ सूर्य जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। रिसर्च, ज्योतिष या गूढ़ विद्या में रुचि बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

नौवां भाव

नौवे भाव में भाग्य, धर्म और गुरु का भाव है। व्यक्ति धार्मिक, सिद्धांतवादी और भाग्यशाली होता है। पिता से सहयोग मिलता है और जीवन में सम्मान बढ़ता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

दसवां भाव

कर्म और करियर का सबसे महत्वपूर्ण भाव है। यहां सूर्य बहुत शुभ माना जाता है। प्रशासन, राजनीति, सरकारी सेवा या उच्च पद मिलने के प्रबल योग बनते हैं।  समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलती है।

ग्यारहवां भाव

लाभ और आय का भाव है। व्यक्ति को उच्च पद वाले मित्र मिलते हैं और आय के अच्छे स्रोत बनते हैं। इच्छाओं की पूर्ति के योग रहते हैं।

बारहवां भाव

बारहवें भाव में  खर्च, विदेश और आध्यात्म का भाव है। यहां सूर्य विदेश से लाभ दे सकता है या व्यक्ति को अध्यात्म की ओर झुका सकता है। खर्च अधिक हो सकता है और आंखों या नींद से संबंधित समस्या संभव है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, थोड़ा, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। जल देते समय “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 11 या 108 बार जप करें। यह सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।
  • रविवार को नमक कम लें, लाल वस्त्र पहनें और सूर्य मंत्र का जप करें। इस दिन सूर्य से संबंधित दान करना शुभ होता है।
  • प्रतिदिन या रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ने से आत्मबल और मानसिक शक्ति बढ़ती है।
  • रविवार को गेहूं, गुड़, तांबा, लाल कपड़ा या लाल मसूर का दान करें। दान हमेशा श्रद्धा से करें।
  • सूर्य पिता के कारक है, इसलिए पिता, गुरु और सरकारी अधिकारियों का सम्मान करने से सूर्य मजबूत होता है।
  • प्रतिदिन 11 बार सूर्य नमस्कार करने से शरीर और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होते हैं।
  • माणिक सूर्य का रत्न है, लेकिन इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से कुंडली दिखाना जरूरी है।
  • झूठ, आलस्य और अहंकार से बचें। नियमित दिनचर्या रखें और सूर्योदय से पहले उठने की आदत डालें।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

सूर्य का मेष राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

इस गोचर का सबसे सुंदर प्रभाव आपकी संतान से जुड़े मामलों में देखने को मिलेगा। संतान की ओर से आपको पूर्ण सुख की प्राप्ति होगी और उन्हें शिक्षा या करियर(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

इस समय आपके शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। यदि कोई कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामला लंबे समय से चल रहा है, तो उसके(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

समाज के प्रतिष्ठित, प्रभावशाली और ऊँची साख वाले लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य में आपके करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

वरिष्ठ अधिकारी आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में पहले से अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। इसके(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

इस समय आपको अपने पिताजी के साथ संबंधों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अहंकार या गलतफहमी के कारण रिश्तों(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय संवेदनशील रह सकता है। तेज बुखार, सिरदर्द या अचानक कमजोरी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि
यह समय आपको यह सिखाता है कि रिश्तों में धैर्य और समझदारी कितनी जरूरी है। यदि आपने संयम नहीं रखा, तो छोटी-छोटी बातें भी बड़ा रूप ले सकती हैं इसलिए(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। आप अपने काम को न केवल बेहतर ढंग से करेंगे, बल्कि उसका आनंद भी(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि

सरकारी क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं या सरकारी सहयोग से आपके काम आगे बढ़ेंगे। यदि आपका(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

यदि आपकी जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति पहले से ही मजबूत और अनुकूल है, तो यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

इस दौरान आप और आपके जीवनसाथी के बीच भावनात्मक मतभेद या अहम का टकराव हो सकता है, जिससे एक-दूसरे(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

छोटी-छोटी बातों पर विवाद या असहमति की स्थिति बन सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखना बेहद आवश्यक होगा। हालांकि इस गोचर(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. सूर्य का मेष राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल 2026, सोमवार को सुबह 09:09 बजे होगा। इस समय सूर्य उच्च अवस्था में रहेंगे, जिससे इसका प्रभाव अधिक प्रबल माना जाएगा।

2. सूर्य का मेष राशि में गोचर क्यों खास माना जाता है?

क्योंकि मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं। इस दौरान आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, साहस और निर्णय शक्ति में वृद्धि होती है। यह समय नए कार्यों की शुरुआत और करियर में उन्नति के लिए अनुकूल माना जाता है।

3. इस गोचर का करियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

यह गोचर प्रशासन, राजनीति, सरकारी सेवा, सेना, पुलिस और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और मान-सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं।

साप्‍ताहिक राशिफल: इस सप्‍ताह में पड़ रही है अक्षय तृतीया, जानें ग्रह-गोचर की तिथि!

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल, 2026: हर सप्ताह एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लॉग लेकर आता रहा है, जिसके माध्यम से आपको “अप्रैल 2026” के 13 से 19 अप्रैल के सप्ताह से संबंधित सारी जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। साथ ही, अगर आप उत्सुक हैं, तो यह ब्लॉग इस सप्ताह को लेकर आपके मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को शांत करेगा।

साप्ताहिक राशिफल के इस स्पेशल लेख में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम से लेकर वैवाहिक जीवन तक का संपूर्ण भविष्यफल प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कैसे कम कर सकते हैं, इसके लिए हम आपको उपाय भी प्रदान करेंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह लेख हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत आप सभी 12 राशियों के राशिफल के अलावा अप्रैल के इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहारों और बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में भी जान सकेंगे। साथ ही, इस हफ्ते जन्मे मशहूर हस्तियों से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए हम आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस लेख की।

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस हफ़्ते की शुरुआत धनिष्‍ठा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्‍ण पक्ष की दशमी तिथि पर होगी। 

वहीं, इस सप्ताह का समापन कृत्तिका नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर होगा। धार्मिक दृष्टि और ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह शुभ कहा जाएगा क्योंकि इस सप्ताह कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे और ग्रहों के गोचर भी होंगे। इनके बारे में हम आगे से विस्तार से बात करेंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी सूची 

हर सप्‍ताह कोई न कोई व्रत एवं त्‍योहार आता है और अप्रैल के इस सप्‍ताह में भी कुछ ऐसे खास व्रत एवं पर्व हैं जो हमारे जीवन को ख़ुशियों और उमंग से भर देंगे। साथ ही, यह हमें हमारे अपनों से मिलने के मौके देते हैं। ऐसे में, व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आजकल व्यक्ति के लिए अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में समय पर भोजन करना भी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में, व्रत एवं पर्वों की तिथियां अक्सर हम भूल जाते हैं और आपको ऐसी किसी परिस्थिति का सामना न करना पड़ें, इसलिए यहां हम आपको अप्रैल 2026 के इस सप्ताह यानी 13 से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियां प्रदान कर रहे हैं जो इस प्रकार हैं:

वरुथिनी एकादशी: 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वरुथिनी एकादशी पड़ रही है। इस एकादशी पर व्रत रखने से समस्‍त दुख दूर होते हैं और अनंत शक्‍ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा एवं व्रत किया जाता है। इस व्रत के प्रभाव से व्‍यक्‍ति को मनुष्‍य लोक के साथ-साथ परलोक का भी सुख मिलता है।

मेष संक्रांति: 14 अप्रैल, 2026 को मंगलवार के दिन सूर्य देव राशिचक्र की पहली राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है इसलिए सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने को मेष संक्रांति कहा गया है। दान-पुण्‍य के लिए मेष संक्रांति का दिन अत्‍यंत शुभ होता है।

मासिक शिवरात्रि: 15 अप्रैल, 2026 को बुधवार के दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। इस दिन प्रदोष व्रत भी है। मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा एवं व्रत किया जाता है। प्रत्‍येक मास की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि आती है। इस व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्‍त होती है।

वैशाख अमावस्‍या: 17 अप्रैल, 2026 को शुक्रवार के दिन वैशाख अमावस्‍या है। हिंदू कैलेंडर में वैशाख दूसरा महीना होता है। ऐसी मान्‍यता है कि इसी माह से त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। दक्षिण भारत में वैशाख के महीने में आने वाली अमावस्‍या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन स्‍नान-दान एवं पितरों के लिए तर्पण करने का बहुत महत्‍व है।

अक्षय तृतीया: 19 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन अक्षय तृतीया पड़ रही है। यह एक बड़ा और पावन पर्व है। वैशाख मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। कई जगहों पर इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सोने के गहने खरीदना शुभ रहता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

व्रत-त्योहारों की तिथियों से आपको अवगत करवाने के बाद अब हम इस सप्ताह में होने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में चर्चा करेंगे। जैसे कि हम हमेशा से आपको बताते आए हैं कि ग्रहण और गोचर दोनों ही ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। इनका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। इस सप्ताह की बात करें तो, अप्रैल 2026 के इस सप्ताह यानी 13 से 19 अप्रैल में दो ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। कौन से हैं वह ग्रह? चलिए जानते हैं। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। इस विशेष क्षण पर सूर्य देव अपने परम मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष एक अग्नि तत्व की राशि है और सूर्य को इस राशि में उच्च का माना जाता है। जब अग्नि तत्व प्रधान सूर्य ग्रह अग्नि तत्व प्रधान मेष राशि में प्रवेश करता है, तो उसकी ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि इस गोचर को आत्मविश्वास, साहस, नई शुरुआत और तेज उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 15:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। वृषभ एक पृथ्वी तत्व राशि है और शुक्र की स्वाभाविक ऊर्जा से जुड़ी हुई है, इसलिए इस गोचर के दौरान भोग-विलास, सुख-सुविधाओं की चाह, प्रेम संबंधों और आर्थिक मामलों में तेजी देखने को मिलेगी। मेष राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। यह भाव धन, परिवार, वाणी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। इसके साथ ही शुक्र आपके सातवें भाव का भी स्वामी है, इसलिए यह गोचर आपके जीवन में संबंधों और आर्थिक मामलों दोनों को मजबूती देने वाला साबित होगा।

नोट: अप्रैल के इस सप्ताह अर्थात 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश

तिथिदिनअवकाशराज्य
14 अप्रैल 2026मंगलवारबैसाखीचंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पंजाब
14 अप्रैल 2026मंगलवारबीजू महोत्सवत्रिपुरा
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. अम्बेडकर जयंतीराष्ट्रीय अवकाश (अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा को छोड़कर)
14 अप्रैल 2026मंगलवारतमिल नव वर्षपुडुचेरी और तमिलनाडु
14 अप्रैल 2026मंगलवारविषुकेरल
14 अप्रैल 2026मंगलवारमहा विशुबा संक्रांतिउड़ीसा
14 अप्रैल 2026मंगलवारबोहाग बिहूअसम
14 अप्रैल 2026मंगलवारचेइरोबा मणिपुर
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहूअरुणाचल प्रदेश
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू अवकाशअसम
15 अप्रैल 2026बुधवारबंगाली नव वर्षत्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 
15 अप्रैल 2026बुधवारहिमाचल दिवसहिमाचल प्रदेश
19 अप्रैल 2026रविवारमहर्षि परशुराम जयंतीगुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान

आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के शुभ मुहूर्त

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग के माध्यम से हमने आपको इस सप्ताह के व्रत-त्योहार, ग्रहण, गोचर और बैंक अवकाशों के बारे में जानकारी प्रदान की। अब हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान उपलब्ध शुभ मुहूर्तों से। 

इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के नामकरण मुहूर्त

अगर आप अपने शिशु का नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सप्ताह के नामकरण संस्कार की तिथियां दे रहे हैं।

वारतिथिआरंभ कालसमाप्ति काल
सोमवार13 अप्रैल16:04:2429:58:27
बुधवार15 अप्रैल15:23:3222:34:07
शुक्रवार17 अप्रैल17:24:0229:54:14

इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको अप्रैल के इस सप्ताह के विद्यारंभ मुहूर्त की तिथियां दी जा रही हैं।

तारीखवारशुभ मुहूर्त का समय
15 अप्रैल 2026बुधवारसुबह 06:38 से 09:24, दोपहर 10:58 से शाम 04:31
17 अप्रैल 2026शुक्रवारसुबह 06:36 से 09:22, दोपहर 10:56 से शाम 04:29

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

13 अप्रैल 2026: सतीश कौशिक, मानविता, एरिक एवरी

14 अप्रैल 2026: राजेश्वरी सचदेव, अनीता हसनंदानी, मैक्सिम लोइक फ्यूडजोउ

15 अप्रैल 2026: मंदिरा बेदी, क्लाउडिया कार्डिनल, स्टीवन डिफोर

16 अप्रैल 2026: लारा दत्ता, चार्ली चैपलिन, गुरविंदर सिंह 

17 अप्रैल 2026: शोकोड्रान मुस्तफी, विलियम होल्डन, सिरीमावो बांदरानाइके

18 अप्रैल 2026: के एल राहुल, लोकेश राहुल, एडगर राइट

19 अप्रैल 2026: मुकेश अंबानी,मारिया शारापोवा, हेक्टर मिगुएल हेरेरा

एस्ट्रोसेज एआई इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस पूरे ही सप्ताह भाग्य और किस्मत, आपके पक्ष में होंगे। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी काम में….. (विस्तार से पढ़ें)

मेष प्रेम राशिफल 

यदि आप अपने आने वाले दोनों को बेहतर बनाना चाहते हैं तो, आपको इस सप्ताह छोटी. छोटी बातों पर अपने संगी से झगड़ने से बचना होगा। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ सुकून भरे पलों की तलाश करते हुए, घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। लेकिन….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

आप अक्सर अपने और प्रेमी के बीच किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने के लिए, किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर आते हैं। जो आपका….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी भी करीबी रिश्तेदारों के घर जाना, आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। क्योंकि संभव है कि वो….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आएंगे, जिसके कारण आपका रवैया भी कुछ अस्थिर रहने की आशंका है। इसके परिणामस्वरूप, प्रियतम को….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया निवेश, आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफा ला सकता है। ऐसे में अपने धन को सही…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने का फैसला ले सकते हैं। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह साप्ताहिक राशिफल

अच्छी सेहत के लिए, दूर तक पैदल घूमें और संभव हो तो हरी घास पर नंगे पैर चलें। क्योंकि इससे….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेमी के साथ आपका मतभेद, आपके व्यक्तिगत संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है। इसलिए यदि आप……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस समय आपको अपने घर के किसी सदस्य की बिगड़ती तबियत में सुधार देखकर, खुद भी मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकेगी। ऐसे में ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

रोमांस के नज़रिए से आपकी ज़िन्दगी कोई नया मोड़ ले सकती है। क्योंकि संभव है कि प्रेमी आपसे कोई बड़ा वादा लें या अपेक्षा रखे, जिसके बारे में….(विस्तार से पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपनी संगति के प्रति, विशेष सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि संभव है कि आपकी संगति में से कोई स्वार्थी इंसान, आपको तनाव दें…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

ये समय प्रेम जीवन में एक दूसरे के प्रति, अपने विश्वास को मजबूत बनाने वाला समय होगा। क्योंकि इस दौरान आपका साथी….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आर्थिक जीवन के लिहाज़ से बेहतरीन रहने वाला है। हालांकि वाहन चलाने वाले जातकों को, उसे चलाते समय थोड़ी अधिक सावधानी…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल रहेगी और आप प्यार की नैया में, प्रेमी संग सफर का आनंद लेते दिखाई देंगे। आपका…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुछ ज़रूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी, जिससे आपको अच्छा व ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुंचाएगा। ऐसे में…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

यूं तो ये सप्ताह प्रेम में पड़े जातको के लिए, पूर्व के अनुमान से काफी बेहतर रहेगा। परंतु हमेशा स्वंय को सर्वोपरि रखने की आपकी आदत, इस दौरान…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

संभव है कि आपको किसी सहकर्मी के द्वारा धोखा मिले, जिससे आप उनके साथ झगड़ा तक कर सकते हैं। परिणामस्वरूप, आपकी छवि को….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

प्रेमी जातकों को इस पूरे सप्ताह प्रियतम से किसी भी बात को लेकर, झूठ बोलने से बचना होगा। अन्यथा आपका एक झूठ आपके….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अचानक से धन लाभ तो होगा,परंतु इस धन की प्राप्ति बेहद कम अवधि के लिए होगी। इसलिए खासतौर से…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह, अच्छा परिणाम देने वाला साबित होगा। क्योंकि इस दौरान आपको अपने….(विस्तार से पढ़ें)

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह अटके हुए आर्थिक मामले बढ़ सकते हैं, साथ ही इस दौरान कई प्रकार के ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। जिससे आपको न…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

यदि किसी कारणवश आपका अपने प्रियतम के साथ कोई विवाद या झगड़ा चला रहा था तो, इस सप्ताह अपने रिश्ते में किसी भी….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का मेष राशि में गोचर कब होगा?

14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा।

2. मेष राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की पहली राशि मेष का स्वामी मंगल ग्रह है। 

अक्षय तृतीया 2026 में कब है?

इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। 

वरुथिनी एकादशी पर करें राशि अनुसार उपाय!

कब है वरुथिनी एकादशी 2026? जानें वैशाख माह में रखे जाने वाले इस व्रत की तिथि, महत्व एवं उपाय!

वरुथिनी एकादशी 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है जो हर माह में दो बार पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में आती है और दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस प्रकार, पूरा वर्ष में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं और इन्हीं में से एक है वरुथिनी एकादशी। बता दें कि वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी वैशाख एकादशी के नाम से भी जानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के लिए विधिपूर्वक व्रत और नियमों करने से व्यक्ति पापों से मुक्त होकर वैष्णव पद की प्राप्ति करता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “वरुथिनी एकादशी 2026” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, इस वर्ष व्रत किस दिन रखा जाएगा और किस मुहूर्त में पूजन करें। वरुथिनी एकादशी 2026 पर किस विधि से करें पूजन और किन उपायों को करने से आपके जीवन से दुखों और कष्टों का अंत होगा, इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें। आइए शुरू करते हैं यह ब्लॉग और सबसे पहले जान लेते हैं तिथि और समय। 

वरुथिनी एकादशी 2026: तिथि और पूजा मुहूर्त 

वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक शक्तिशाली और पविर्त एकादशी है। एक वर्ष में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में से वरुथिनी एकादशी को सबसे अधिक पुण्‍य देने वाली माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी पर व्रत एवं पूजन करने से भक्त के जीवन से सभी दुखों का नाश होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस वर्ष वरुथिनी एकादशी 13 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन पड़ेगी। 

वरुथिनी एकादशी 2026 की तिथि:  13 अप्रैल 2026, सोमवार

वरुथिनी एकादशी का पारण मुहूर्त: 14 अप्रैल 2026 की सुबह 06 बजकर 57 मिनट से सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक 

अवधि :1 घंटे 33 मिनट

हरि वासर समाप्त होने का समय: 14 अप्रैल 2026 की  सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर 

एकादशी तिथि प्रारंभ का समय: 13 अप्रैल 2026 की रात 01 बजकर 19 मिनट से,

एकादशी तिथि समाप्त: 14 अप्रैल 2026 की रात 01 बजकर 11 मिनट पर। 

आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं वरुथिनी एकादशी पर बनने वाले शुभ योगों से। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा   

वरुथिनी एकादशी 2026 पर बनेगा ये शुभ योग 

सनातन धर्म में किसी व्रत या पर्व पर कोई विशेष योग बनना बेहद शुभ माना जाता है जिससे उस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। अब इसी क्रम में, वरुथिनी एकादशी 2026 बहुत ख़ास रहने वाली है क्योंकि इस तिथि पर शुभ योग बनने जा रहा है। बता दें कि ज्योतिष में शुभ योग को कल्याणकारी और पुण्यदायक माना गया है।

इस वर्ष 13 अप्रैल 2026 यानी वरुथिनी एकादशी पर शुभ योग बनने के कारण इस तिथि का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। साथ ही, शुभ कार्यों की शुरुआत करना वरुथिनी एकादशी के दिन शानदार रहेगा। बता दें कि 13 फरवरी 2026 की शाम 05 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। चलिए आपको अवगत करवाते हैं वरुथिनी एकादशी के धार्मिक महत्व से। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

वरुथिनी एकादशी का धार्मिक महत्व 

वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में से वरुथिनी एकादशी को सबसे शुभ माना जाता है। यह एकादशी वैशाख मास में कृष्ण पक्ष के ग्यारहवें दिन आती है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। अगर हम बात करें वरुथिनी एकादशी के अर्थ की, तो “वरुथिनी” शब्द का अर्थ “रक्षा करने वाली” से होता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि वरुथिनी एकादशी भक्तों को हर प्रकार के संकट से सुरक्षा प्रदान करती है और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा और व्रत करने से धन, वैभव और सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही, जातक को मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

शायद ही आप जानते होंगे कि हिंदू धर्म के अनेक धार्मिक ग्रंथों में वरुथिनी एकादशी का वर्णन विस्तार से किया गया है इसलिए इस एकादशी को अत्यंत महत्व दिया जाता है। भक्ति पुराण के अनुसार, स्वयं भगवान कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को वरुथिनी एकादशी का पुण्य, प्रभाव और महिमा बताई थी। 

मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति वरुथिनी एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धाभाव से व्रत करता है और नियम का सख्ती से पालन करता है, तो उसे न केवल पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि भविष्य के पाप कर्मों से भी छुटकारा मिल जाता है। साथ ही, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन दान-पुण्य करना श्रेष्ठ रहता है। इससे न सिर्फ भगवान बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। ऐसी मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी का व्रत सांसारिक सुखों को भोगने के बाद मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा करने से ईश्वर ही नहीं, बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।  

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वरुथिनी एकादशी 2026 व्रत: पूजा विधि 

वरुथिनी एकादशी 2026 पर भगवान विष्णु की कृपा एवं आशीर्वाद पाने के लिए नीचे दी गई विधि से उनका पूजन करें। 

  • इस एकादशी तिथि पर जातक सुबह-सवेरे जल्दी उठकर स्नान करें और विष्णु पूजा के लिए तैयारियां शुरू करें। 
  • घर के पूजा स्थान को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध कर लें। 
  • इसके पश्चात, भगवान विष्णु की प्रतिमा का स्नान करें और उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाएं। 
  •  फिर, विष्णु जी की मूर्ति को पूजा स्थल पर स्थापित करें।
  • अब भगवान विष्णु की मूर्ति को चंदन, धूप, अगरबत्ती और फूल आदि अर्पित करें।
  • इसके बाद, एकादशी व्रत का संकल्प करें। बता दें कि कुछ लोग वरुथिनी एकादशी का व्रत निर्जल रखते हैं। 
  • एकादशी व्रत की पूजा में फल, तुलसी और पुष्प आदि अवश्य रखें। ऐसी मान्यता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है इसलिए एकादशी के हर व्रत में तुलसी का उपयोग जरूर करना चाहिए।
  • वरुथिनी एकादशी व्रत की पूजा में विष्णु जी को भोग के रूप में खीर का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान विष्णु जी की पूजा के दौरान इनके मंत्रों का जाप करते रहें। 
  • साथ ही, आप अपने जीवन के दुखों और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः:‘ मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
  • वरुथिनी एकादशी की रात्रि में भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी की उपासना करें।
  • एकादशी के अगले दिन अर्थात द्वादशी तिथि पर स्नान करने के पश्चात भगवान विष्णु की आराधना करें। संभव हो, तो इस दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं और अपने व्रत का पारण करें।

वरुथिनी एकादशी में तुलसी का महत्व 

हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है इसलिए वरुथिनी एकादशी ही नहीं बल्कि सभी एकादशियों पर भी विष्णु जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर एकादशी की पूजा में तुलसी को नहीं रखा जाता है तो पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही, जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए प्रसाद में पंचामृत का भोग भी लगाएं। 

चलिए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं वरुथिनी एकादशी 2026 व्रत के लाभ से। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वरुथिनी एकादशी व्रत 2026 के लाभ

वरुथिनी एकादशी 2026 व्रत करने से भक्त को अनेक लाभों की प्राप्ति होती है जिनके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे। 

  • वरुथिनी एकादशी 2026 का व्रत करने वाले जातकों के जीवन से सभी शत्रुओं का नाश हो जाता है।
  • इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु अपने भक्त की रक्षा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से करते हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति काफ़ी समय से स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं का सामना कर रहा है, तो उसके लिए वरुथिनी एकादशी का व्रत रखना फलदायी साबित होता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी व्रत को करने से मृत्यु के पश्चात मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
  • इस व्रत के प्रभाव से भक्त मानसिक शांति के साथ-साथ सकारात्मकता का अनुभव करता है।
  • जो कुंवारी कन्याएं वरुथिनी एकादशी का व्रत करती हैं, उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।
  • आप अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए भी इस एकादशी का व्रत कर सकते हैं।
  • ऐसा कहा जाता है कि वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से हजारों वर्षों की तपस्या के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है।  

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

वरुथिनी एकादशी 2026 के दिन क्या न करें?

  • धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि एकादशी व्रत में ब्रह्महत्या जैसे घोर पापों से मुक्ति दिलाने की भी असीम शक्ति होती है इसलिए इस दिन मन, कर्म और वचन को पवित्र रखते हुए किसी भी तरह का पाप करने से बचना चाहिए। 
  • एकादशी व्रत के दौरान लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा, अंडा, मछली आदि तामसिक भोजन का सेवन न करें। 
  • एकादशी व्रत में दिन के समय न सोएं।
  • वरुथिनी एकादशी 2026 व्रत के दौरान किसी की चुगली या किसी को बुरा न कहें। 
  • गुरु, माता-पिता या किसी के भी दिल को ठेस न पहुंचाएं और न ही किसी का अपमान करें।
  • एकादशी पर चावल खाना वर्जित होता है इसलिए इस दिन चावल भूल से भी न खाएं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख

वरुथिनी एकादशी की पौराणिक कथा 

धार्मिक ग्रंथों में वरुथिनी एकादशी के संबंध में वर्णित कथा के अनुसार, प्राचीन काल में नर्मदा नदी के किनारे मान्धाता नामक राजा का राज्य हुआ करता था जो बहुत दानवीर और तपस्वी राजा था। एक बार वह जंगल में तपस्या कर रहा था और उसी समय जंगली भालू आकर उसका पैर चबाने लग गया। इसके पश्चात, राजा को घसीट कर भालू वन में ले गया और तब राजा घबराया। लेकिन, तपस्या धर्म का पालन करते हुए राजा ने क्रोध न करके भगवान विष्णु का स्मरण कर उनसे प्रार्थना की।

अपने भक्त की पुकार सुनकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और सुदर्शन चक्र से भालू का वध कर दिया, परंतु तब तक भालू राजा का एक पैर खा चुका था जिससे राजा मान्धाता अत्यंत दुखी थे। भगवान श्री विष्णु ने राजा का दुख देखकर कहा कि- ‘’मथुरा जाकर तुम मेरे वाराह अवतार मूर्ति की पूजा करो और वरूथिनी एकादशी का व्रत करो, इसके प्रभाव से भालू ने तुम्हारा जो अंग काटा है, वह अंग ठीक हो जाएगा। तुम्हारा पैर की यह दुर्दशा पूर्व जन्म के अपराध की वजह से हुई है।’’ भगवान विष्णु की आज्ञा के अनुसार राजा ने वरुथिनी एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ किया और उसका पैर पुनः ठीक हो गया। 

वरुथिनी एकादशी 2026 पर धन-समृद्धि के लिए करें राशि अनुसार उपाय 

मेष राशि: वरुथिनी एकादशी 2026 के दिन विष्णु जी की कृपा के लिए तुलसी जी की पूजा करें और गरीबों को अन्न दान करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले वरुथिनी एकादशी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को चीनी का दान करें। इसके अलावा, मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तु का भोग लगाएं।

मिथुन राशि: वरुथिनी एकादशी 2026 पर मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु, तुलसी जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही, गरीबों को अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करें।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। साथ ही, जरूरतमंदों को चावल का दान करें।

सिंह राशि: वरुथिनी एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु और तुलसी मैया की पूजा करें। साथ ही, गरीबों को शहद का दान में दें।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले एकादशी तिथि पर जीवन में उत्पन्न परेशानियों के अंत के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। गरीबों को फल का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले अपने जीवन से धन संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए इस एकादशी पर मां लक्ष्मी और विष्णु जी की उपासना करें।

वृश्चिक राशि: वरुथिनी एकादशी 2026 के अवसर पर गरीबों को सुहाग का सामान दान करें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि के जातक वरुथिनी एकादशी पर जीवन में खुशियाँ बनाए रखने के लिए विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें पीला चंदन अर्पित करें।

मकर राशि: घर से दुखों के अंत के लिए मकर राशि वाले इस एकादशी पर श्रीहरि की उपासना करें और उन्हें प्रसाद में दही और इलायची का भोग लगाएं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक आर्थिक समृद्धि के लिए वरुथिनी एकादशी 2026 पर विष्णु जी के साथ तुलसी की पूजा करें।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए वरुथिनी एकादशी के दिन देवी तुलसी की पूजा करें और गरीबों को पीले रंग की कोई वस्तु दान करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2026 में वरुथिनी एकादशी कब है?

इस साल वरुथिनी एकादशी 13 अप्रैल 2026, सोमवार को पड़ेगी। 

2. वरुथिनी एकादशी पर किसकी पूजा करें?

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का विधान है। 

3. कुंभ राशि वाले वरुथिनी एकादशी 2026 पर क्या करें?

वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा करना शुभ रहेगा। 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल 2026)

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल, 2026: क्‍या होगा खास?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषयों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 12 से 18 अप्रैल, 2026 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

करियर: ऐट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मतभेद की ओर इशारा कर रहा है। आपके रिश्‍ते में संघर्ष के साथ-साथ दुर्भावना भी हो सकती है। भावनाओं की कमी रिश्‍ते में संघर्ष को जन्‍म दे सकती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में हम प्रतिस्‍पर्धी बन जाते हैं क्‍योंकि हमारे अंदर जो बचचा है, उसे उपचार की जरूरत होती है। जब फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड आता है, तो इसका मतजब यह नहीं है कि व्‍यक्‍ति ने नियंत्रण खो दिया है बल्कि असल में कई बार ऐसा होता है कि साथी हमें चोट पहुंचाता है क्‍योंकि वही उसका उद्देश्‍य होता है। संभव है कि जिसने आपको आहत किया है, उसके बचपन के घाव अभी भरे नहीं हैं और अब उसे उपचार की आवश्‍यकता है।

किसी परिस्थिति को लेकर उसके आर्थिक परिणाम के बारे में पूछने पर रिवर्स थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड आने का मतलब है कि अब आप अपनी वित्तीय मुश्किलों से उबर सकते हैं या विवाद सुलझने की शुरुआत हो सकती है। यह कार्ड आर्थिक कठिनाई या भावनात्‍मक स्‍तर पर उतार-चढ़ाव के बाद उपचार और प्रगति को दर्शाता है। यह कार्ड संकेत देता है कि अब आप उस समय के करीब पहुंच रहे हैं, जहां पर सुधार और समाधान दोनों संभव हैं क्‍योंकि आप एक मुश्किल वित्तीय परिस्थिति के सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्‍से को पार कर चुके हैं।

करियर के मामले में ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड यह बताता है कि कार्यक्षेत्र में आपकी नई भूमिका की शुरुआत तेज और उत्‍साहपूर्ण हो सकती है। इस नई भूमिका के साथ आने वाली गति, उत्‍साह और अचानक आने वाले बदलावों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि आपको अवसरों का तुरंत लाभ उठाना चाहिए। इस समय आपको अपने कौशल पर विश्‍वास रखना चाहिए, निर्णायक कदम उठाने चाहिए और कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्‍यों को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि अक्‍सर मानसिक या शारीरिक रूप से एकदम निचले स्‍तर पर पहुंचने या बहुत ज्‍यादा थकान होने के संकेत दे रहा है। ऐसा अत्‍यधिक थकान, लंबे समय से हो रही असुविधा या तनाव की वजह से उत्‍पन्‍न बीमारी का परिणाम हो सकता है। यह स्थिति निराशाजनक हो सकती है लेकिन यह भी दर्शाता है कि बुरा और सबसे म‍ुश्किल समय बीत चुका है और अब सुधार, उपचार एवं पुरानी बातों को छोड़ने के लिए महत्‍वपूर्ण मोड़ आने वाला है।

लकी नंबर: 18

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्‍टेस

करियर: पेज ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को द व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून कार्ड मिला है जो कि बदलाव, चक्र और किस्‍मत का प्रतिनिधित्‍व करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपका रिश्‍ता बदलने वाला है या आपके रिश्‍ते में किसी नए चरण की शुरुआत होने वाली है। यह कार्ड अपराइट आने पर दोबारा प्‍यार में पड़ने की संभावना को दर्शाता है या फिर आपके मौजूदा रिश्‍ते में ही कोई नया उत्‍साहजनक बदलाव हो सकता है या नीयति द्वारा निर्धारित संबंध बन सकता है जिसमें लचीलेपन और बदलाव को स्‍वीकार करने की जरूरत होगी।

धन के मामले में द हाई प्रीस्‍टेस कार्ड अपने मन पर भरोसा करने, वित्तीय मामलों को गोपनीय रखने और आर्थिक दिशा या मार्गदर्शन के लिए बाहरी शोर के बजाय अपनी बुद्धि पर भरोसा करने की सलाह देता है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि किसी भी डील की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और कुछ समय तक मिलने वाले लाभ की बजाय भविष्‍य की संभावनाओं या छिपी हुई जानकारी को प्राथमिकता दें। यह कार्ड आपको अपनी समझ से स्थिर और सुरक्षित निर्णय लेने, अपने विवेक का पालन करने के लिए कह रहा है। आप यह समझें कि कब आपको अपने मन की बात सुननी है और अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में किसी से भी ज्‍यादा जानकारी साझा नहीं करनी है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में द पेज ऑफ कप्‍स कार्ड नई, भावनात्‍मक रूप से प्रेरित अवसरों, रचनात्‍मक प्रेरणा और काम को लेकर हल्‍की-फुल्‍की एवं आदर्शवादी दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह कार्ड कहता है कि आपको नए होने के डर से बंधना नहीं चाहिए बल्कि जिज्ञासा और उत्‍साह को अपनाना चाहिए और विशेष रूप से रचनात्‍मक क्षेत्रों में अपने पैशन पर काम करना चाहिए। इस कार्ड के रिवर्स आने पर यह कार्यक्षेत्र में भावनात्‍मक रूप से अधिक समझदार बनने की जरूरत को दर्शाता है। इसके साथ ही यह कार्ड अड़चनें आने और अव्‍यवहारिक अपेक्षाओं या जल्‍दबाज़ी में वित्तीय निर्णय लेने से बचने की चेतावनी दे रहा है।

फोर ऑफ वैंड्स कार्ड अक्‍सर वैंड्स सूट की सक्रियता और ऊर्जा से जुड़ा होता है जो कि हेल्‍थ रीडिंग में उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य, ताकत और जश्‍न मनाने एवं स्थिरता को दर्शाता है। यह कार्ड अच्‍छा महसूस करने, मजबूत और स्‍वस्‍थ मेटाबॉलिज्‍म और स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित समस्‍याओं पर विजय पाने का संकेत दे रहा है। यह समय स्‍वस्‍थ होने और सकारात्‍मक परिणाम पाने का है जैसे कि आप स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कोई लक्ष्‍य या महत्‍वपूर्ण उपलब्धि प्राप्‍त कर सकते हैं।

शुभ अंक: 15

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: द एम्‍प्रेस

करियर: सिक्‍स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द फूल

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार प्रेम जीवन में मिथुन राशि वालों को द सन कार्ड मिला है जो कि लव लाइफ के मामले में एक बहुत ही अच्‍छा कार्ड है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपमें से कुछ महिलाएं मातृत्‍व सुख प्राप्‍त कर सकती हैं। इस कार्ड के अनुसार यह एक शानदार समय है जिसे आप अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ बिता सकते हैं। द सन कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि सिंगल जातक जल्‍द ही नए रिश्‍ते की शुरुआत कर सकते हैं या फिर शादी कर सकते हैं। किसी न किसी तरह निश्‍चित रूप से आपका रिश्‍ता आगे बढ़ेगा।

फाइनेंशियल रीडिंग में द एम्‍प्रेस कार्ड विकास और संपन्‍नता का प्रतिनिधित्‍व करता है। अगर आप अपने वर्तमान में स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, तो वित्तीय जीवन में द एम्‍प्रेस कार्ड उन्‍नति और आर्थिक रूप से संपन्‍न होने के समय को दर्शाता है। यह कार्ड कहता है कि नौकरी में आपकी काबिलियत और कड़ी मेहनत को पहचान मिलेगी जिससे आप आर्थिक स्थिरता और प्रगति प्राप्‍त कर सकते हैं। यह कार्ड आपको अपने पेशेवर मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है क्‍योंकि यह कार्ड आपको आगे भी प्रगति एवं आर्थिक स्थिरता प्रदान करता रहेगा।

अगर आपके करियर की नई शुरुआत हुई है, तो सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड आपके लिए सफलता और आर्थिक समृद्धि के संकेत दे रहा है। आपको अपनी नई नौकरी में प्रगति के नए अवसर प्राप्‍त होंगे। आप इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी काबिलियत और कौशल का प्रदर्शन करें। जब तक आप फोकस रहेंगे, आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा और आपको उसका सही ईनाम भी मिलेगा। यदि आप अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, तो सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड दर्शाता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों को प्रेरित करते हैं। आप नेतृत्‍व करने वाले पद या भूमिका को संभालने में सक्षम हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में द फूल कार्ड नई शुरुआत, उत्‍साी और अत्‍यधिक ऊर्जा का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड अक्‍सर स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार किया किसी नए स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम से जुड़ने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड आपको लापरवाही न करने, बिना सोचे-समझे कदम उठाने से बचने, उचित सावधानी बरतने और सोचने से पहले करने वाली मानसिकता से होने वाले नुकसान को लेकर सचेत कर रहा है।

शुभ अंक: 23

कर्क राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: स्‍ट्रेंथ

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ कप्‍स

कर्क राशि वालों को लव लाइफ में टू ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि आपका रिश्‍ता एक मजबूत शुरुआत कर चुका है। यह भविष्‍य पर फोकस करने वाला कार्ड है। आपका पार्टनर सिर्फ किनारे पर रहना चाहता है और वह आपके जीवन में पीछे छिपकर नहीं रहना चाहता है। आप जैसा चल रहा है, वैसे चलने देने वाले स्‍वभाव के व्‍यक्‍ति नहीं हैं। आपका पार्टनर निडर है और आपकी जिंदगी में एक खास भूमिका चाहता है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल कहता है कि धन के मामले में फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स अपराइट कार्ड कर्ज, गरीबी या नौकरी जाने जैसी आर्थिक परेशानियों के कारण अकेलेपन और असुरक्षा की भावना को दर्शाता है। यह अभाव के एक ऐसे समय का संकेत दे सकता है जब आप खुद को सहयोग और सहारे से दूर महसूस कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है। किसी भी परिस्थिति में सहायता मांगने में अपने अहंकार को बीच में आने न दें।

करियर टैरो रीडिंग द स्‍ट्रेंथ कार्ड आपकी आंतरिक शक्‍ति और साहस का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह आपको धैर्य एवं आत्‍मविश्‍वास से अपने कार्यक्षेत्र की बाधाओं पर विजय पाने में मदद करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने लिए आवाज़ उठानी चाहिए, आत्‍मविश्‍वास के साथ जोखिम उठाने एवं अपनी काबिलियत का उपयोग कर के अपने काम में महारत हासिल करने की सलाह देता है। यह कार्ड आपको अपनी ईमानदारी और जुनून के साथ अपने करियर की जिम्‍मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। अगर आप भावनात्‍मक रूप से आत्‍म-नियंत्रित और दृढ़ हैं, तो इस कार्ड के अनुसार आप पेशेवर रूप से आगे बढ़ सकते हैं और सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड दर्शाता है कि कम्‍युनिटी, खुशी, सामाजिक संबंध एवं भावनात्‍त्‍मक सहयोग के ज़रिए आप ठीक हो सकते हैं।। हालांकि, यह कार्ड आपको त्‍योहारों के दौरान ज्‍यादा खाने-पीने से बचने की सलाह दे रहा है। आपको ज्‍यादा खाने-पीने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए मज़े और नियंत्रण के बीच संतुलन बनाना चाहिए। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर करने के लिए आपको ऐसे दोस्‍त बनाने चाहिए आपको सहारा दें और आपके तनाव को कम करने में मदद करें।

शुभ अंक: 20

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द हीरोफैंट

आर्थिक जीवन: सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्‍स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में सिंह राशि को द हीरोफैंट कार्ड मिला है जो बताता है कि आपके रिश्ते में समान सोच, परंपरागत मूल्य और एक-दूसरे के प्रति मजबूत समर्पण है। अगर आप लंबे समय के रिश्ते में  हैं, तो यह कार्ड ज्यादा प्रतिबद्धता, शादी की इच्छा या किसी स्थायी, पारंपरिक रिश्ते की ओर बढ़ने का संकेत देता है। जो लोग प्यार की तलाश में हैं, उनके लिए यह कार्ड बताता है कि आपको कोई ऐसा साथी मिल सकता है, जिसकी सोच, मूल्य और परंपराएं आपसे मेल खाती हों और रिश्‍ता लंबे समय तक चलने वाला हो सकता है। 

फाइनेंशियल लाइफ में सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड उन लोगों के लिए है, जो अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने संसाधनों को ठीक से संभालने और सहायता देने या लेने के लिए तैयार रहने के बीच संतुलन बनाना चाहिए। यह कार्ड आपको समझदारी से धन को संभालने और आर्थिक सहायता देने या लेने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करता है। यह कार्ड कम्‍युनिटी सहयोग और आत्‍मनिर्भरता के बीच सही संतुलन बनाने के बारे में है।

करियर रीडिंग में अपराइट नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड उत्‍साह, महत्‍वाकांक्षा और काम करने की प्रेरणा को दर्शाता है कि जो किसी नई पहल, नौकरी में बदलाव या व्‍यावसायिक प्रयास की संभावना का संकेत देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने लक्ष्‍यों को पूरे जोश के साथ आगे बढ़ाने एवं बड़ी संफलता के लिए जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

हेल्‍थ टैरो कार्ड रीडिंग में फोर ऑफ कप्‍स कार्ड बताता है कि तनाव, थकावट या मौजूदा चिकित्‍सकीय परिस्थिति के कारण आपको उदासी, असंतुष्टि या भावनात्‍मक स्‍तर पर थकान हो सकती है। आपके लिए यह समय भावनात्‍मक रूप से ठहराव का हो सकता है और इस दौरान आप खुद की देखभाल करने या ठीक होने के अच्‍छे अवसर गंवा सकते हैं। ऐसे में आप खुद में डूबे रह सकते हैं और अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक: 10

कन्या राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द लवर्स

करियर: किंग ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: डेथ

कन्‍या राशि के जातकों को लव लाइफ में सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला जो कि आमतौर पर धोखा मिलने, विश्‍वासघात और भरोसे की कमी को दर्शाता है। यह कार्ड बेवफाई, व्‍यक्‍त न की गई भावनाओं या किसी के द्वारा आपके रिश्‍ते को नुकसान पहुंचाने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि कोई व्‍यक्‍ति कुछ छिपा रहा है या आपको रणनीतिक सोच अपनाने की जरूरत है। यह कार्ड सिंगल जातकों को सचेत करता है क्‍योंकि उनकी मुलाकात किसी ऐसे व्‍यक्‍ति से हो सकती है जो धोखेबाज़ या चालाक हो।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार द लवर्स कार्ड दर्शाता है कि आप धन के मामले में कोई महत्‍वपूर्ण और मूल्‍यों पर आधारित निर्णय ले सकते हैं। यह कार्ड आपको दीर्घकालिक वित्तीय संतुलन पाने के लिए अपने वित्तीय निर्णयों को अपने मूल सिद्धांतों से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह कार्ड अक्‍सर महत्‍वपूर्ण निवेश या साझेदारी के अवसरों या दो रास्‍तों के बीच (जैसे कि करियर में बदलाव, वित्तीय रणनीति) किसी एक को चुनने की ओर इशारा कर रहा है। इसमें स्‍पष्‍टता की जरूरत होती है और लालच के बजाय ईमानदार एवं पार‍स्‍परिक लाभ के मार्ग को चुनना आवश्‍यक होता है।

किंग ऑफ कप्‍स कार्ड का कहना है कि जो लोग अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उन्‍हें अपनी भावनात्‍मक बुद्धिमत्ता को अधिक महत्‍व देना चाहिए। आप दूसरों के लिए अपने अंदर सहानुभूति और करुणा लेकर आएं। इससे आपके लिए कार्यक्षेत्र में सहयोगात्‍मक और प्रोत्‍साहित करने वाला माहौल बन सकता है। अपने कौशल को बेहतर करने के अवसरों की तलाश करें और उनका अपने पेशेवर जीवन में उपयोग करें। आप अपने काम और निजी जीवन के बीच अच्‍छा संतुलन बनाने का प्रयास करें।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में आपको द डेथ कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप किसी नशे या पदार्थ की लत से जूझ रहे हैं और यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकता है। बेहतर होगा कि आप जितनी जल्‍दी हो सके डॉक्‍टर की सहायता लें ताकि आगे चलकर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बचा जा सके और समय रहते सही कदम उठाए जा सकें।

शुभ अंक: 05

तुला राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द लवर्स

तुला राशि के लोगों को लव लाइफ में सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड के अनुसार अगर आप अपने रिश्‍ते के भविष्‍य के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे के साथ ज्‍यादा स्‍पष्‍ट और ईमानदार बनने की जरूरत है। ज्‍योतिषीय दृष्टि से यह भावुक लेकिन ठंडे स्‍वभाव वाले कुंभ राशि में चंद्रमा से जुड़ा होता है। इस कार्ड के अनुसार कभी-कभी हमारी भावनाएं हमें अलग-थलग और नीरस व्‍यवहार करने के लिए मजबूर कर देती हैं। हम में से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए ऐसा करते हैं। लव लाइफ में सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स आत्‍म-केंद्रित ऊर्जा का संकेत हो सकता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि किसी स्थिति का आर्थिक परिणाम कैसा रहेगा और आपके लिए सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड आता है, तो यह इस बात का संकेतक है कि आपके लिए धन का लेन-देन संतुलित रहेगा और आपको उदारता या आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। यह कार्ड संसाधनों का शांति और संतुलित तरीके से बांटने का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि आप या दूसरों की आर्थिक मदद कर सकते हैं या फिर खुद किसी से वित्तीय सहायता प्राप्‍त कर सकते हैं। यह कार्ड आर्थिक स्थिरता के एक ऐसे समय की ओर संकेत करता है जब सहायता और सहयोग दोनों एक समान हों।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल का कहना है कि जो लोग अपनी मौजूदा नौकरी के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं, उनके लिए फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड कार्यक्षेत्र में काम के दबाव का संकेत दे रहा है। उच्‍च अधिकारियों या सहकर्मियों से मतभेद के कारण अपने काम से आपकी संतुष्टि पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ रहा है। इससे आप थकान या चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। आपको अपने दीर्घकालिक पेशेवर लक्ष्‍यों की समीक्षा करनी चाहिए। इस बात का ध्‍यान रखें कि सकारात्‍मक प्रतिस्‍पर्धा से व्‍यक्‍तिगत विकास को बढ़ावा मिल सकता है। इस कार्ड का कहना है कि अगर आप अपने करियर के क्षेत्र को बदलने का फैसला ले रहे हैं, तो सफलता पाने के लिए आपको गहराई से शोध करने की आवश्‍यकता है। आपको कड़ी प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

द लवर्स कार्ड मानसिक, शारीरिक और आध्‍यात्मिक संतुलन पाने की जरूरत को दर्शाता है। यह कार्ड अक्‍सर संकेत देता है कि भावनात्‍मक संतुलन का सीधा असर शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ता है। यह कार्ड मानसिक और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के बीच के संबंध को उजागर कर के संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देता है।

शुभ अंक: 06

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: जजमेंट

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

वृश्चिक राशि के जातकों को लव लाइफ में द जजमेंट कार्ड मिला है जिसके अनुसार अब समय आ गया है कि आप अपनी लव लाइफ को ध्‍यान से परखें और यह फैसला करें कि आपको क्‍या बदलाव करने की जरूरत है। लव लाइफ में द जजमेंट कार्ड आत्‍त्‍म-जागृति से आत्‍ममंथन और गहन चिंतन करने के दौर का संकेत देता है। अब आपके पास अपनी लव लाइफ की उन समस्‍याओं को सुलझाने का अवसर है जिन्‍हें आपने पहले नज़रअंदाज़ कर दिया था। ध्‍यान रखें कि आप दोनों एक-दूसरे की जरूरतों से अवगत हों और अपने साथी के साथ खुलकर और स्‍पष्‍ट बातचीत कर सकें।

यह कार्ड आर्थिक विकास और अवसरों की ओर देखने का संकेत देता है। वित्तीय जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड सकारात्‍मक दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसमें तैयारी और दूरदर्शिता के कारण आर्थिक अवसर बढ़ रहे हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपके प्रयास भविष्‍य में सफलता पाने की नींव रख रहे हैं और आप आगे होने वाले आर्थिक लाभ का पूर्वानुमान लगाने एवं उनके लिए तैयार होने की स्थिति में हैं। अगर आप किसी आर्थिक निर्णय को लेकर असमंजस में हैं, तो यह कार्ड आपका आत्‍मविश्‍वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में टू ऑफ कप्‍स कार्ड यह संकेत देता है कि जो लोग अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उनके लिए अपने सहकर्मियों और उच्‍च अधिकारियों के साथ मजबूत संबंध बनाने से सफलता और काम से संतुष्टि मिल सकती है। इस कार्ड का कहना है कि आप कार्यक्षेत्र में सहयोग करने और सौहार्दपूर्ण रिश्‍ते बनाने पर ध्‍यान दें क्‍योंकि इससे आपको अपने पेशेवर लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में सहायता मिलेगी। अगर आप सहयोग और साझेदारी के लिए तैयार रहेंगे, तो कंपनी के अंदर उन्‍नति और प्रगति के अधिक अवसर प्राप्‍त होंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड दर्शाता है कि आप इस सप्‍ताह एक ही समय पर कई तरह की चोटों या एक से ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से जूझ रहे हैं। सही आहार लेकर, शारीरिक व्‍यायाम कर के और योग या ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज़ से आपको लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

शुभ अंक: 09

धनु राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर: द हीरोफैंट

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार धनु राशि के लोगों को थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि लव लाइफ में खुशी, दोस्‍ती और प्‍यार के खिलने का संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने सोशल नेटवर्क के ज़रिए किसी नए व्‍यक्‍ति से मिल सकते हैं। यह कार्ड आप और आपके पार्टनर को एक-दूसरे से हल्‍की-फुल्‍की बातें करने, अपने अनुभवों को साझा करने के लिए प्रेरित करता है और रिश्‍ते में आनंद, हंसी और सहयोग के महत्‍व पर ज़ोर देता है।

फाइनेंशियल लाइफ में द हर्मिट कार्ड बताता है कि आपको कुछ समय के लिए एकांत में रहना चाहिए ताकि जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, वे सोच-समझकर और सही निर्णय ले सकें। यह कार्ड कहता है कि जब आप अंकेले और शांत होते हैं, तब आप अपनी आंतरिक मार्गदर्शन करने की प्रणाली को ज्‍यादा अच्‍छे से सुन पाते हैं और अपने लिए सही वित्तीय मार्ग चुन पाते हैं। इसके साथ ही यह कार्ड आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर शांत माहौल में बैठकर सोचने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है कि आपके फैसले आपके दीर्घकालिक लक्ष्‍यों और व्‍यक्‍तिगत मूल्‍यों के अनुरूप हों।

करियर में द हीरोफैंट कार्ड यह संकेत देता है कि अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं, तो आपको अपने नए ऑफिस की नीतियों एवं प्रक्रियाओं को समझना एवं उनका पालन करना होगा। चूंकि, द हीरोफैंट व्‍यवस्‍था और परंपराओं का कार्ड है इसलिए आपको स्‍थापित नियमों और प्रथाओं का पालन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सहकर्मियों को कंपनी के कल्‍चर के बारे में पता होता है इसलिए उनके साथ समय बिताएं, उन्‍हें जानें और उनसे सीखें। जरूरत पड़ने पर उनसे मदद मांगे और अपने आप से अधिक अनुभव रखने वाले लोगों से सलाह लें। अपनी नई नौकरी में खुले विचार रखें और सीखने के लिए उत्‍सुक रहें।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में द टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड रुकावट, भावनात्‍मक अवरोध या उपचार को लेकर हिचकिचाहट का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड अक्‍सर तनाव के कारण शरीर में जकड़ने के रूप में दिख सकता है। यह कार्ड संकेत देता है कि आप स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर महत्‍वपूर्ण निर्णयों को टाल रहे हैं इसलिए आपको ठहरकर आत्‍मचिंतन करने, अपने मन की आवाज़ सुनने एवं उन दबी हुई भावनाओं से निपटने की जरूरत है जो आपके शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचा रही हैं।

शुभ अंक: 03

मकर राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्‍स

मकर राशि के लोगों को जजमेंट कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका मौजूदा रिश्‍ता बहुत अच्‍छा चल रहा है। आप दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे का साथ दिया है और संभवत: एकसाथ मिलकर कुछ नया भी रचा है। आपका रिश्‍ता विश्‍वास के आधार पर विकसित हुआ है और दोनों ने साथ मिलकर अपने जीवन की बाधाओं का सामना किया है और उन्‍हें पार किया है। आपका रिश्‍ता वास्‍तव में बहुत स्‍वस्‍थ है। यह कार्ड आमतौर पर दीर्घकालिक रिश्‍तों में गहरे जुड़ाव का संकेत देता है जहां आप एक-दूसरे के प्रेमी नहीं बल्कि सबसे अच्‍छे मित्र भी हैं। आप दोनों के बीच आध्‍यात्मिक और सहज बातचीत का संबंध विकसित हो गया है आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को लेकर अत्‍यंत संवेदनशील हैं।

टेन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड पारिवारिक या पीढ़ीगत सफलता से जुड़ा है। अगर आप किसी स्थिति को लेकर आर्थिक परिणाम के मामले में असमंजस में हैं, तो यह कार्ड दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता, संपन्‍नता और पैतृक संपत्ति प्राप्‍त करने का संकेत देता है। यह कार्ड उस धन और संसाधनों को दर्शाता है जो आने वाले कई वर्षों तक आपको और आपके प्रियजनों को सहारा दे सकते हैं। यह कार्ड व्‍यक्‍तिगत वित्तीय सफलता के साथ-साथ उन लाभों का भी प्रतिनिधित्‍व करता है, जो आपके आसपास के लोग आपकी उपलब्धियों के कारण महसूस कर सकते हैं। 

अगर आप सोच रहे हैं कि आपको अपना कार्यक्षेत्र बदलना चाहिए या नहीं तो टू ऑफ वैंड्स कार्ड संकेत देता है कि आप एक महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप अपने जीवन में क्‍या करना चाहते हैं। आप अपने विकल्‍पों के बारे में सोचें और उन्‍हें सावधानी से परखें। आप यह तय करें कि कौन सा रास्‍ता आपके लक्ष्‍यों को अधिक सुलभ और प्राप्‍त करने योग्‍य बनाता है। एक बार निर्णय लेने के बाद आप आगे बढ़ते रहें और आप अधिक उपलब्धियां हासिल करेंगे। यदि आप बिज़नेस शुरू करने में रुचि रखते हैं, तो टू ऑफ वैंड्स कार्ड संकेत देता है कि यह जोखिम उठाने के लिए सही समय है। आप अपनी योजनाओं पर अच्‍छी तरह से विचार करें।

स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में आपको फाइव ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि भावनात्‍मक, शारीरिक या मानसिक नुकसान पर ध्‍यान देने को दर्शाता है। यह कार्ड अक्‍सर शोक, डिप्रेशन, चिंता या पिछली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की वजह से उदासी को उजागर करता है। इस कार्ड का कहना है कि इन भावनाओं को समझना और स्‍वीकार करना जरूरी है क्‍योंकि नकारात्‍मकता में बने रहना हीलिंग को बाधित कर सकता है। यह कार्ड कहता है कि जो खो चुका है, उस पर ध्‍यान देने के बजाय, उपचार के लिए उपलब्‍ध सकारात्‍मक और रचनात्‍मक अवसरों पर ध्‍यान दें।

शुभ अंक: 17

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्‍स

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: द टॉवर (रिवर्स्‍ड)

कुंभ राशि के जातकों को लव लाइफ में रिवर्स सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि प्‍यार में बेईमानी के संकेत देता है। हालांकि, सह कार्ड सफेद झूठ बोलने या अपने वास्‍तविक स्‍वरूप को समझने में असमर्थता को दर्शाता है। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको दुखी करने के डर से आपसे अपनी सच्‍ची भावनाओं को छिपा रहा है। यह भी संभव है कि अत्‍यधिक वैज्ञानिक सोच रखने के कारण उन्‍हें आपका गूढ़ या आध्‍यात्मिक विषयों में रुचि रखना पसंद न हो। भले ही आपको सीधे इस बात का पता न चले लेकिन अफवाहों के ज़रिए आपको पता चल सकता है कि वे इस विषय पर अपने दोस्‍तों या सहकर्मियों से शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में आपको लग सकता है जैसे आपके साथ धोखा हुआ है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार फाइनेंशियल लाइफ में नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड का आना आर्थिक संतुष्टि या किसी इच्‍छा की पूर्ति के एक स्‍तर तक पहुंचने के संकेत दे रहा है। टैरो की भाषा में इसे अक्‍सर ‘विश कार्ड’ कहा जाता है जो कि संतुष्टि एवं व्‍यक्‍तिगत लक्ष्‍यों को पाने का प्रतिनिधित्‍व करता है। इस कार्ड का कहना है कि अब आप उस समय के काफी करीब पहुंच रहे हैं, जब आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्‍ट महसूस करेंगे और आपके वित्तीय लक्ष्‍य एवं सपने पूरे होंगे।

करियर के मामले में नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड का कहना है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र को बदलने को लेकर जल्‍दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। मौजूदा क्षेत्र में आपको काफी कुछ अच्‍छा मिला है और आगे चलकर परिस्थितियां और बेहतर होंगी। अगर आप कुछ बदलाव चाहते हैं, तो काम से ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। आपको अपने मौजूदा क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा सफलता मिलेगी क्योंकि यही वो जगह है जहां आपके लिए सफलता निर्धारित है। जो लोग बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। आपके पास एक सफल व्यवसायी बनने के सारे गुण और संसाधन हैं और यह समय व्यापार के लिए बहुत अनुकूल है।

स्वास्थ्य के मामले में रिवर्स टॉवर कार्ड अक्सर पुरानी समस्याओं को संभालने, किसी बड़े स्वास्थ्यसंकट को टालने या हाल ही में स्वास्थ्य को लेकर हुए किसी गंभीर या आघातपूर्ण डर से उबरने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि भले ही स्थिति तनावपूर्ण हो लेकिन यह उतनी विनाशकारी नहीं होगी जितनी आशंका की गई थी। यह कार्ड संभावित आघात को कम करने के संकेत दे रहा है।  इस कार्ड के अनुसार यह समय आत्मचिंतन करने, पुननिर्माण करने या लंबे समय से अनदेखी की गई स्वास्थ्य समस्याओं को सुलझाने का है।
शुभ अंक: 08

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्‍स

करियर: किंग ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्स्‍ड)

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगर आप किसी रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं, तो आपका रिश्ता प्यार से भरा होगा। अगर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं या परिवार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस मामले में यह कार्ड हां के संकेत देता है। आप भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे और आपका पार्टनर आपको अच्छे से समझेगा। इसके अलावा यह कार्ड भावनात्मक स्थिरता का भी प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप पहले किसी ऐसे रिश्ते में रहे हैं जहां पर भावनात्मक स्तर पर उतार-चढ़ाव थे, तो आप अपने इस रिश्ते को काफी महत्व देने वाले हैं। 

अगर आप वित्तीय मार्गदर्शन चाहते हैं तो आपके लिए ऐस ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि आपको ऐसे अवसरों को अपनाना चाहिए जो आर्थिक प्रगति के साथ साथ भावनात्मक संतुष्टि भी प्रदान करें। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने व्यक्तिगत और भावनात्मक मूल्यों को ध्यान में रखकर वित्तीय निर्णय लेने चाहिए। यह कार्ड संकेत देता है कि जो वित्तीय अवसर आपकी भावनाओं से जुड़े हों और आपकी संतुष्टि को बढ़ाने का काम करें, वही आपको सबसे अधिक संतोष दे पाएंगे।

अगर आप नई नौकरी शुरू करने जा रहे हैं, तो किंग ऑफ वैंड्स कार्ड आपको इस नए पद को उत्साह, आत्मविश्वास और चुनौतियों को स्वीकार करने की इच्छा के साथ अपनाने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड कहता है कि नई नौकरी में खुद को एक सक्षम और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित करना जरूरी है। अपने आकर्षण और साहस को दिखाते हुए अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध विकसित करें और जरूरत पड़ने पर दृढ़ता से निर्णय लेने की अपनी क्षमता दिखाएं।

हेल्थ रीडिंग में तें ऑफ वैंड्स कार्ड आपको भावनात्मक और शारीरिक रूप से अति करने से बचने की सलाह दे रहा है। इसके साथ ही यह कार्ड उन परिस्थितियों की ओर भी संकेत कर रहा है जहां आपको कुछ जिम्मेदारियों को बांटने या छोड़ने की जरूरत हो सकती है। अपने जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए थकान और असहजता होने के बावजूद आगे बढ़ते रहने से थकान और शारीरिक तनाव होने का डर है। संतुलन पाने के लिए आपको उन चीजों को छोड़ देना चाहिए जो आपको थका देती हैं और यह पहचानें कि असल में आपके लिए क्या जरूरी है।

शुभ अंक: 12

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो डेक में कितने कार्ड होते हैं?

इसमें राइडर वेट देख, थोठ टैरो डेक जैसे कई डेक होते हैं। सबसे ज्यादा राइडर वेट टैरो का इस्तेमाल होता है।

2. टैरो रीडिंग में मैं क्या सवाल पूछ सकता हूं?

आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

3. क्या टैरो ये बता सकता है कि शादी कब होगी?

टैरो शादी के लिए अनुकूल समयावधि और विवाह से संबंधित ऊर्जा के संकेत दे सकता है।

बुध का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव

बुध का मीन राशि में गोचर: जानें किन राशियों के होंगे वारे-न्यारे और किन्हें रहना होगा सतर्क!

बुध का मीन राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में बुध देव को “ग्रहों के युवराज” के नाम से जाना जाता है जो बुद्धि, वाणी, तर्क, शिक्षा, व्यापार और शिक्षा आदि को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में, बुध ग्रह की चाल, दशा, स्थिति या राशि में होने वाला परिवर्तन गहराई से इन सभी क्षेत्रों को प्रभावित करता है इसलिए इनके गोचर को भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अगर बुध ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो इसका असर हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर नज़र आता है। साथ ही, इनका गोचर किसी मनुष्य के निजी और पेशेवर जीवन दोनों में बड़े परिवर्तन लेकर आने का सामर्थ्य रखता है। इसी क्रम में, अब बुध महाराज मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

जैसे कि हम जानते हैं कि हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि में परिवर्तन करता है। ऐसे में, एस्ट्रोसेज एआई का का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध का मीन राशि में गोचर” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, समय आदि। साथ ही, बुध का यह गोचर किन राशियों को शुभ और अशुभ परिणाम प्रदान करेगा।

इस दौरान किन उपायों को करके आप कुंडली में कुपित बुध के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं बुध गोचर के बारे में सब कुछ। 

बुध का मीन राशि में गोचर: क्या रहेगा समय?

वैदिक ज्योतिष में बुध को सबसे युवा ग्रह माना जाता है जो बहुत तेज़ गति से चलते हैं। यह सूर्य देव के सबसे निकट स्थित है इसलिए बुध ग्रह जल्दी-जल्दी अस्त हो जाते हैं। नवग्रहों में सबसे तेज़ रफ़्तार से चलने के कारण इनकी स्थिति और राशि परिवर्तन बहुत कम समय में होता है। बात करें बुध के मीन राशि में गोचर की, तो बुध महाराज 11 अप्रैल 2026 की देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।बता दें कि बुध का यह गोचर गुरु ग्रह की राशि मीन में होगा जो इनकी नीच राशि मानी जाती है। ऐसे में, मीन राशि में बुध दुर्बल अवस्था में होंगे इसलिए इनसे मिलने वाले परिणाम भी कमज़ोर रह सकते हैं। साथ ही, बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित कर सकता है।  

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा   

मीन राशि में होगी बुध, शनि और मंगल की युति

ज्योतिष की दुनिया में जब कोई ग्रह गोचर करता है, तब कई तरह के योगों और ग्रहों की युतियों का निर्माण होता है। इसी क्रम में, जब बुध मीन राशि में गोचर करेंगे, उस समय वहाँ साहस के ग्रह मंगल और न्याय के देवता शनि पहले से मौजूद होंगे। ऐसे में,शनि, बुध और मंगल ग्रह के बैठे होने से बहुत शुभ माने जाने वाला त्रिग्रही योग बनेगा। इसके परिणामस्वरूप, जातकों को करियर में उन्नति, पद और मान-सम्मान मिलने के योग बनेंगे। साथ ही, जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भी लाभ की प्राप्ति होगी। 

आइए अब जान लेते हैं बुध देव मीन राशि में किस तरह के परिणाम प्रदान करते हैं।

बुध मीन राशि में कैसा प्रभाव देते हैं?

वैदिक ज्योतिष में मीन राशि में बुध ग्रह की उपस्थिति को अशुभ माना जाता है क्योंकि यह इनकी नीच राशि होती है। मीन राशि में बुध कमज़ोर अवस्था में होते हैं, उस समय भी यह आपको औसत परिणाम प्रदान कर सकते हैं क्योंकि बृहस्पति और बुध दोनों ही शुभ ग्रह हैं। गुरु ग्रह की राशि मीन में बुध ग्रह की मौजूदगी व्यक्ति को दयालु, संवेदनशील और सहज स्वभाव का बनाने का काम करती है। यह व्यक्ति को अपने मन की आवाज़ सुनने और बातों को गहराई से समझने के लिए प्रेरित करती हैं। 

जब बुध ग्रह मीन राशि में विराजमान होते हैं, तब जातक की बात करने और खुद के विचारों को दूसरों के सामने रखने की क्षमता मज़बूत होती है। ऐसे लोग अक्सर अपने सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं इसलिए यह सीधे बात करने के बजाय कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करना पसंद करते हैं। अगर किसी की कुंडली में मीन राशि में बुध अन्य शुभ ग्रहों के साथ स्थित होते हैं, तो बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। लेकिन, पापी ग्रहों के साथ बैठे होने की स्थिति में व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

चलिए आपको अवगत करवाते हैं बुध ग्रह के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व से। 

ज्योतिषीय दृष्टि में बुध ग्रह 

बुध ग्रह को ज्योतिष में विशेष दर्जा दिया गया है जो जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। इन्हें सौरमंडल में सबसे छोटा ग्रह माना गया है। यह सूर्य देव से तक़रीबन 3.68 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और बुध को अपनी एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 88 दिन लगते हैं। इन 88 दिनों की अवधि में बुध महाराज मेष से लेकर मीन राशि तक में गोचर करते हैं। सामान्य रूप से बुध देव को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में 23 से 27 दिनों का समय लगता है।

नवग्रहों में बुध ग्रह को “ग्रहों के राजकुमार” कहा जाता है और यह सबसे युवा ग्रह माने गए हैं। इन्हें बेहद बुद्धिमान माना जाता है और इनका संचार कौशल अत्यंत प्रभावशाली कहा गया है जो वाणी, तर्क और बुद्धि के कारक ग्रह हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बुध ग्रह को चंद्र देव के पुत्र माना जाता है। राशि चक्र में बुध देव को मिथुन और कन्या राशि पर स्वामित्व प्राप्त हैं। बता दें कि जहां कन्या राशि में बुध उच्च अवस्था में होते हैं, तो वहीं मीन राशि इनकी नीच अवस्था मानी गई है। बुध ग्रह सभी दिशाओं में उत्तर दिशा को नियंत्रित करते हैं। 

अगर किसी की जन्म कुंडली में बुध महाराज शुक्र, चंद्रमा और गुरु ग्रह के साथ बैठे होते हैं, तो यह आपको शुभ फल प्रदान करते हैं। लेकिन, मंगल, केतु, शनि, राहु और सूर्य जैसे ग्रहों के साथ इनकी मौजूदगी आपको नकारात्मक परिणाम देने का काम करती हैं। बता दें कि 27 नक्षत्रों में बुध अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के अधिपति माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्कशक्ति, गणित, संवाद कौशल और मित्रता के कारक ग्रह माने जाते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध ग्रह का धार्मिक महत्व 

बुध ग्रह को ज्योतिष के साथ-साथ सनातन धर्म में भी विशेष स्थान प्राप्त है। बता दें कि बुध महाराज को भगवान श्रीहरि विष्णु का स्वरूप माना गया है जो संतुलन और धैर्य के प्रतीक हैं। व्यक्ति को जीवन में बुध ग्रह विवेक, समझदारी और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करते हैं। इनके शुभ प्रभाव से मनुष्य का झुकाव धर्म-कर्म की तरफ बढ़ता है और उसे जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन मिलता है। धार्मिक दृष्टि से बुध ग्रह का जुड़ाव वेदों, शास्त्रों तथा अन्य धर्मग्रंथों के अध्ययन से माना जाता है। साथ ही,शिक्षा, प्रचार-प्रसार और धार्मिक उपदेशों में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

कुंडली में बुध देव की मज़बूत स्थिति धर्मगुरुओं और प्रचारकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि बुध के प्रभाव से वह अपने विचारों और उपदेशों को स्पष्ट, तार्किक और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने में सक्षम बनाते हैं। बुध महाराज की कृपा प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े धारण करना, भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना और बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।  

चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं उन संकेतों पर जिनकी सहायता से आप कुंडली में मज़बूत और कमज़ोर बुध की पहचान कर सकते हैं। 

कुंडली में मज़बूत बुध के लक्षण

  • किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं, उन्हें तर्क-वितर्क में हराना आसान नहीं होता है इसलिए इनसे अक्सर डिबेट या वाद-विवाद जीतना नामुमकिन होता है। साथ ही, वह बहुत ज्ञानी होते हैं।  
  • बुध ग्रह का कुंडली में सकारात्मक प्रभाव होने से जातक का संचार कौशल शानदार होता है और इनकी वाणी बहुत मीठी होती है इसलिए दूसरे आसानी से इनसे प्रभावित हो जाते हैं। 
  • बुध देव की कृपा से व्यक्ति की बुद्धि तेज़ होती है और वह व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करता है। 
  • जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अपनी उच्च राशि में या मज़बूत अवस्था में विराजमान होता है, वह बहुत आसानी से अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने में सक्षम होते हैं। साथ ही, यह फैसला बहुत सोच-विचारकर लेना पसंद करते हैं। 
  • बुध देव का आशीर्वाद आप पर होने से जातक के रिश्ते अपनी बुआ और मौसी के साथ अच्छे होते हैं। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कुंडली में कमज़ोर बुध के लक्षण 

  • कुंडली में बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव होने पर जातक बिना कुछ गलती या बिना कुछ गलत किए भी बदनाम हो जाता है। 
  • बुध के नकारात्मक होने से आपके रिश्ते मौसी, बुआ और बहन से खराब होने लगते हैं।
  • ऐसे जातकों को पाचन शक्ति कमजोर होने की वजह से अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • कमज़ोर बुध के कारण व्यक्ति कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकता है। साथ ही, उसके पेट में लगातार दर्द बना रह सकता है। 
  • बुध के कुपित होने पर जातक को गुप्त रोग हो सकता है जिससे उसकी यौन शक्ति में भी कमी आ सकती है।
  • जब बुध नकारात्मक अवस्था में होता है, तब जातक को नौकरी और व्यापार में मुश्किलों से जूझना पड़ता है। साथ ही, हानि होने की भी आशंका होती है। 
  • बुध के अशुभ प्रभाव के रूप में जातक की सुनने की शक्ति भी कमजोर हो जाती है। इसके अलावा, उनके बाल, नाख़ून और दांत कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं। 
  • बुध और वाणी के कारक बुध का नकारत्मक होना आपको वाणी से जुड़ी समस्याएं जैसे हकलाना आदि दे सकता है। 

अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि आख़िर किन कारणों से बुध किसी व्यक्ति की कुंडली में कमज़ोर होने लगते हैं।   

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

5 बुरी आदतें जो बुध ग्रह को करती हैं कमज़ोर

क्या आपके मन में भी कभी ऐसे सवाल उठते हैं कि आख़िरकार किन कारणों से बुध की स्थिति कुंडली में दुर्बल हो जाती है? तो हम यहाँ आपको ऐसी 5 आदतें बताने जा रहे हैं जिनसे दूरी बनाकर आप कुंडली में बुध को कमज़ोर होने से बचा सकते हैं। 

  1. भगवान गणेश और दुर्गा माता का अपमान करने से कुंडली में बुध ग्रह दुर्बल होते हैं। 
  2. अगर आप अपनी बुआ, मौसी या बहन का अनादर करते हैं और उनका अपमान करते हैं, तो ऐसा करने से भी बुध ग्रह अशुभ परिणाम देने लगते हैं। 
  3. किन्नरों को अपमानित करने से बुध देव कुंडली में कमज़ोर हो जाते हैं।
  4. यदि कोई व्यक्ति छलकपट, गलत रास्तों पर चलकर या बेईमानी से धन कमाता हैं, तो इससे बुध ग्रह आपको नकारात्मक परिणाम देते हैं। 
  5. तंबाकू और शराब का सेवन करने वाले जातकों की कुंडली में बुध दुर्बल होने लगता है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख

बुध का मीन राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय 

  • बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए गरीब ब्राह्मण को हरी सब्जियां, हरे फल और हरे वस्त्र का अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। 
  • बुधवाद के दिन बुध स्त्रोत का पाठ करें। 
  • कुंडली में बुध देव को बलवान करने के लिए बुधवार के दिन अच्छी गुणवत्ता वाला पन्ना रत्न धारण करें। लेकिन किसी अनुभवी और विद्वान ज्योतिषी से परामर्श लेने के बाद ही रत्न पहनने की सलाह दी जाती है।
  • गाय को नियमित रूप से हरा चारा खिलाएं। बुधवार के दिन चारा खिलाना विशेष रूप से फलदायी रहता है।
  • कुंडली में बुध देव से शुभ परिणाम पाने के लिए आंवला और हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
  • हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से होता है इसलिए इनकी स्थिति को मज़बूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरे रंग के वस्त्र धारण करें। 
  • बुधवार के दिन सुबह स्नान करने पश्चात हरे वस्त्र पहनकर बुध ग्रह के मंत्र “ॐ बुं बुधाय नमः” का कम से कम 108 बार जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का मीन राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध के गोचर की इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

इस गोचर काल में आने वाला समय आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

यह समय आपको अपने जीवन की दिशा पर गंभीरता से सोचने-समझने … (विस्तार से पढ़ें))

कर्क राशि

बुध का मीन राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए कई नए … (विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

बुध का मीन राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए कई उतार–चढ़ाव लेकर आने…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

बुध का मीन राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण … (विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

बुध यानी भाग्य भाव के स्वामी का छठे भाव में गोचर यह संकेत देता है… (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

बुध का मीन राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिले-जुले… (विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

बुध का मीन राशि में गोचरआपके घर और करियर के बीच संतुलन की … (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

बुध का मीन राशि में गोचर मकर राशि के जातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण… (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

बुध का मीन राशि में गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए कई गहरे… (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर मीन राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण… (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का मीन राशि में गोचर कब होगा?

बुध ग्रह 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 

2. मीन राशि के स्वामी कौन हैं?

राशि चक्र की अंतिम राशि मीन के स्वामी देव गुरु ग्रह हैं। 

3. मीन राशि में बुध की स्थिति कैसे होती है?   

मीन राशि बुध ग्रह की नीच राशि है इसलिए इस राशि में इनकी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं मानी जाती है।   

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल 2026)

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोग साफ और स्पष्ट फैसले लेने वाले होते हैं। इनमें हिम्मत और नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग जल्दी निर्णय लेते है और उन्हें सही तरीके से लागू भी करते हैं। इनमें प्रबंधन (मैनेजमेंट) की अच्छी योग्यता भी होती है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छा तालमेल और बातचीत रहेगी, जिससे आप खुश महसूस करेंगे। आप दोनों साथ में घूमने-फिरने जा सकते हैं और यह समय यादगार रहेगा। आप ज्यादा जिम्मेदारियां संभालेंगे और जीवनसाथी की समस्याएं सुलझाने में मदद करेंगे। आपका व्यवहार एक अच्छे और मधुर रिश्ते की मिसाल बनेगा।

शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर अच्छे अंक मिलने की संभावना है। आप अपने सहपाठियों से आगे रह सकते हैं और अच्छा स्थान प्राप्त कर सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: नौकरी में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। व्यापार करने वालों को आउटसोर्सिंग या बाहरी सौदों से अच्छा लाभ मिल सकता है। नई साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा व उत्साह से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप और अधिक फिट रहेंगे और स्वस्थ जीवन का आनंद लेंगे। आप अपने कामों में ज्यादा सक्रिय रहेंगे, जिससे आपकी शारीरिक फिटनेस और बेहतर होगी। 

उपाय: रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

 मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस समय आपको लंबी दूरी की यात्रा करने की इच्छा हो सकती है और यह यात्रा आपके करियर से जुड़ी हो सकती है। आपके मन में बार-बार विचार बदल सकते हैं, जिससे आप आगे बढ़ने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं। मानसिक अस्थिरता के कारण स्पष्ट और ठोस निर्णय लेना आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ कहासुनी या बहस हो सकती है। सप्ताह को बेहतर और रोमांटिक बनाने के लिए आपको अपनी तरह से समझौता और समायोजना करना पड़ेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मन को शांति और राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिए बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ध्यान भटकने की सभावना है। इसलिए मेहनत से और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें। पढ़ाई में तर्क (लॉजिक) का इस्तेमाल करना आपके लिए जरूरी होगा, ताकि आप अपने सहपाठियों के बीच अपनी अलग पहचान बना सकें। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरी में कुछ अस्थिरता या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे काम में आगे बढ़ने में रुकावट महसूस हो सकती है। उससे बचने के लिए आपको अपने काम में अलग पहचान बनानी होगी और अच्छे परिणाम दिखाने होंगे, ताकि आप अपने सहकर्मियों से आगे रह सकें। व्यापार करने वालों को इस सप्ताह प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खांसी से जुड़ी समस्या, नींद की कमी और घुटन जैसा महसूस होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन 20 बार “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

आपका सोचने का तरीका खुला और सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम की कुशलता से करने में सक्षम रहेंगे। इस समय आपका झुकाव आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा, जिससे आपकी पर्सनालिटी में भी निखार आएगा। आप बातचीत में साफ और सीधे रहेंगे, लेकिन कभी-कभी आपका व्यवहार थोड़ा अहंकारी भी हो सकता है, जो आपके लिए बाधा बन सकता है।

प्रेम जीवन: आप अपने प्रिय ज्यादा रोमांटिक भावनाएं दिखाएंगे। आप दोनों के बीच अच्छी बातचीत होगी, जिससे आपसी समझ मजबूत होगी। परिवार में होने वाले किसी कार्यक्रम को लेकर भी आप अपने जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। इस सप्ताह बातचीत से अच्छे परिणाम मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनल तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। मैनेजमेंट और कॉमर्स जैसे विषय आपके लिए खास तौर पर लाभकारी रहेंगे। ये क्षेत्र आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाएंगे और आप अपने फैसलों को सही तरीके से लागू कर पाएंगे। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खुश रहेंगे। नई नौकरी में आप अपनी योग्यता और कौशल को अच्छे से दिखा पाएंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे और उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी शारीरिक सेहत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। सकारात्मक सोच और अच्छा माहौल आपकी सेहत को और मजबूत बनाएगा। 

उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

आपका स्वभाव थोड़ा जिद्दी और जुनूनी हो सकता है। अगर आप कोई निर्णय ले लेते हैं, तो उस पर अड़े रहते हैं और आसानी से अपना विचार नहीं बदलते। करियर या व्यापार के संबंध में विदेश जाने के योग बन सकते हैं और उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपके अंदर एक गहरा जुनून रहेगा, जो आपको अपने लक्ष्य को पाने में मदद करेगा।

प्रेम जीवन: प्रेम संबंध बिना वजह गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिससे जीवनसाथी के साथ बहस होने की संभावना है। यह झगड़े अहंकार के कारण हो सकते हैं, जो रिश्ते की शांति और तालमेल को बिगड़ा सकते हैं। इसलिए इस समय संयम और समझदारी जरूरी है।

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में ध्यान की कमी हो सकती है, क्योंकि मन इधर-उधर भटक सकता है। आपको पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट्स में आप व्यस्त रहेंगे, इसलिए आपको ज्यादा समय देना पड़ेगा। पढ़ाई में रुकावट या अटकाव भी महसूस हो सकता है, जिससे आप खुद को पीछे महसूस कर सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: नौकरी में आपको अपने काम के लिए सही पहचान या सराहना नहीं मिल सकती, जिससे आप असंतुष्ट रह सकते हैं। व्यापार करने वालों को उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। बिज़नेस पार्टनर के साथ संबंधों में भी तनाव आ सकता है। इस समय नई साझेदारी शुरू करना ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए समय पर भोजन करना जरूरी है। पैरों और कंधों में दर्द भी हो सकता है, ऐसे में हल्का व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। नींद से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है, जिससे मन की शांति प्रभावित हो सकती है। 

उपाय: मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए हवन-यज्ञ करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह आप सफलता प्राप्त करने की स्थिति में रहेंगे और अपने बनाए हुए नए लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। आपके अंदर कला से जुड़ी प्रतिभा ज्यादा नजर आएगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें तर्क और समझदारी का उपयोग करेंगे। किस्मत भी आपका साथ दे सकती है, जिसस आप अपनी क्षमता को और बेहतर तरीके से दिखा पाएंगे। इस समय नए अवसर मिलेंगे, जो आपको संतुष्टि देंगे। नए निवेश करना भी इस सप्ताह आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ आपकी समझ बहुत अच्छी रहेगी। प्यार का अच्छा समय रहेगा और आप दोनों साथ में खुशहाल समय बिताएंगे। इस सप्ताह आप परिवार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं। रिश्ते में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

शिक्षा: पढ़ाई में आप अपनी योग्यता साबित करेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपनी मेहनत का परिणाम पाएंगे। विदेश में पढ़ाई के नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आप बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स, मार्केटिंग जैसे विषयों में विशेष सफलता पा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: काम के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी काबिलियत साबित करेंगे। आपकी मेहनत की सराहना होगी। नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस सप्ताह अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार करने वालों को अपने व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 

स्वास्थ्य: आपके अंदर उत्साह और खुशी बनी रहेगी, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। 

उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह आप अपनी अंदरूनी शक्ति को पूरी तरह महसूस करेंगे। इसी ताकत के कारण आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं।

प्रेम जीवन: आप जीवनसाथी या प्रिय के साथ अच्छा तालमेल बना पाएंगे। आप दोनों के बीत समझ और सोच का स्तर बेहतर रहेगा, खासकर महत्वपूर्ण फैसले लेने में। रिश्ते में आपसी भरोसा और सामंजस्य मजबूत होगा।

शिक्षा: इस सप्ताह आप उच्च शिक्षा के लिए तैयार रहेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे और पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। 

पेशेवेर जीवन: इस सप्ताह नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जो आपको खुशी देंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप अपने व्यवसाय को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

स्वास्थ्य: आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगी। इसी वजह से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आप इस सप्ताह अधिक साहसी और उत्साही महसूस करेंगे।

 उपाय: प्रतिदिन 33 बार “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा असुरक्षित और म आत्मविश्वासी महसूस कर सकते हैं। आप अपनी प्रगति और भविष्य को लेकर सोच में पड़े रह सकते हैं। आकर्षण और आत्मविश्वास की कमी के कारण स्थिरता पाने में रुकावट महसूस हो सकती है।

प्रेम जीवन: इस सपताह आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा प्रेम का आनंद नहीं ले पाएंगे। परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जो आपकी खुशियों में बाधा बन सकती है।

शिक्षा: पढ़ाई में तालमेल बैठाना थोड़ा कठिन लग सकता है और अच्छे अंक लाने में परेशानी हो सकती है। याद रखने की क्षमता सामान्य रह सकती है, जिससे उच्च अंक प्राप्त करने में अंतर आ सकता है। इसलिए इस समय अधिक ध्यान और मेहनत की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप कुछ नई कौशल (स्किल्स) सीख सकते हैं और अपने काम के लिए सराहना पा सकते हैं। लेकिन यदि आप व्यापार करते हैं, तो नुकसान की संभावना हो सकती है। इसलिए सतर्क रहकर अपने व्यापार की निगरानी करना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह एलर्जी के कारण त्वचा में जलन या खुजली हो सकती है। पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए समय पर भोजन करना और खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 

उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह आपका धैर्य कम हो सकता है और सफलता पाने में थोड़ी देरी महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान कीमती या जरूरी सामान खोने की संबावना है, जिससे चिंता बढ़ सकती है। इसलिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। आपको हर काम योजना बनाकर और सोच समझकर करना चाहिए। इस समय बड़े फैसले, जैसे नया निवेश करना, नुकसान दे सकता है, इसलिए ऐसे निर्णयों से बचें।

प्रेम जीवन: परिवार में संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। दोस्तों की वजह  से भी आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। इससे जीवनसाथी या प्रिय के साथ नजदीकी और तालमेल कम हो सकता है। बेवजह शक करने से बचें, क्योंकि इससे प्रेम जीवन की खुशियां कम हो सकती हैं।

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रयास करने के बाद भी आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त मेहनत जरूरी होगी। धैर्य और दृढ़ निश्चय बनाए रखें, तभी अच्छे मिल पाएंगे। यदि आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पड़ाई कर रहे हैं, तो विशेष ध्यान और एकाग्रता की जरूरत होगी।

पेशेवर जीवन: नौकरी में आपको अपने काम के लिए उचित पहचान या सराहना नहीं मिल सकती, जिससे मन दुखी हो सकता है। आपके सहकर्मी पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां पा सकते हैं। आपको खुद को अलग और खास साबित करने के लिए नई स्किल्स सीखनी होंगी। यदि आप व्यापार करते हैं, तो अच्छे स्तर और उचित मुनाफा बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है।

स्वास्थ्य: तनाव के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। असंतुलित खान-पान भी इसकी वजह हो सकता है। इसलिए संतुलित आहार और आराम का ध्यान रखें। 

उपाय: प्रतिदिन 11 बार “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)

इस अंक यानी मूलांक 09 से जुड़े लोगों के लिए इस सपचाह आप संतुलित स्थिति में रहेंगे और अपने पक्ष में पहल करने में सफल होंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के साथ आगे बढ़ेंगे। नए फैसले लेने के लिए आपके अंदर साहस बढ़ेगा, जो आपके जीवन के लिए सही साबित हो सकता है। आप अपनी हर तरह की प्रतिभा और क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे। आपेक अंदर एक खास ऊर्जा और जोश रहेगा, जो आपको और मजबूत बनाकर आगे बढ़ाएगा।

प्रेम जीवन: आप जीवनसाथी के साथ सिद्धांतों और मूल्यों को महत्व देंगे। इससे आप दोनों के बीच अच्छी समझ विकसित होगी और रिश्ता और मजबूत बनेगा। अपने प्रिय के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी जैसा अनुभव कर सकते हैं। साथ में घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे, जिससे खुशी और आपसी तालमेल बढ़ेगी।

शिक्षा: मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ निश्चयी रहेंगे। पढ़ाई हुई चीजों को जल्दी याद रख पाएंगे और परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम देंगे। आप अपने साथियों के लिए एक अच्छा उदाहरण बन सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने रुचि के अनुसार कोई प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू कर सकते हैं और उसमें सफलता पाएंगे। पढ़ाई के मामले में आपका व्यवहार ज्यादा प्रोफेशनल रहेगा।

पेशेवर जीवन: काम के क्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पहचान प्राप्त करेंगे। प्रमोशन मिलने की भी संभावना है, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी और सहकर्मियों सम्मान मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो अच्छा मुनाफा कमाने और अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने में सफल रहेंगे। आप अपने व्यवसाय के लिए नई रणनीतियां भी बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसका कारण आपका उत्साह और सकारात्मक सोच होगी। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। खुशी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. मूलांक क्या होता है?

मूलांक आपकी जन्म तारीख का एक अंक होता है, जो आपकी जन्म तिथि को जोड़कर निकाला जाता है। यह अंक 1 से 9 के बीच होता है और आपके स्वभाव व जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है।

2. अपना मूलांक कैसे निकालें? 

अपनी जन्म तारीख को इकाई अंक में बदलें। उदाहरण: यदि आपका जन्म 10 तारीख को हुआ है तो 1+0 = 1, यानी आपका मूलांक 1 होगा। इसी तरह 23 तारीख = 2+3 = 5 (मूलांक 5)।

3. क्या मूलांक और भाग्यांक अलग होते हैं?

हाँ, मूलांक केवल जन्म की तारीख से निकलता है, जबकि भाग्यांक पूरी जन्म तिथि (दिन, महीना, वर्ष) को जोड़कर निकाला जाता है।

अक्षय तृतीया 2026 पर राशि अनुसार उपाय!

अक्षय तृतीया 2026 पर राशि अनुसार करें उपाय, खुशियों से भर जाएगी झोली!

अक्षय तृतीया 2026: एस्‍ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं अक्षय तृतीया का राशियों पर प्रभाव से संबंधित यह खास ब्लॉग।

वैदिक पंचांग में अक्षय तृतीया का आध्‍यात्मिक महत्‍व बहुत ज्‍यादा है और इसे सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। वैशाख मास के शुक्‍ल पक्ष में तृतीया तिथि पर यह पवित्र पर्व मनाया जाता है। यह शाश्‍वत समृद्धि का प्रतीक है। अक्षय शब्‍द का अर्थ होता है जो कभी कम न हो।

वैदिक ज्‍योतिष में इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने जैसे क‍ि कोई नया काम शुरू करना, निवेश करना, दान करना या आध्‍यात्मिक कार्य की शुरुआत करना- बिना किसी विशेष मुहूर्त के साथ किया जा सकता है और इससे उस कार्य में कई गुना अधिक लाभ मिलने की संभावना रहती है। ज्‍योतिषीय दृष्टि से अक्षय तृतीया के दिन सूर्य का मेष राशि में होना और चंद्रमा का वृषभ राशि में होना शक्‍तिशाली एवं सकारात्‍मक ब्रहांडीय ऊर्जा को बढ़ाता है। इससे अक्षय तृतीया प्रचुरता, विकास और नई शुरुआत क लिए अत्‍यंत अनुकूल समय बन जाता है।

ज्‍योतिषीय दृष्टि से अक्षय तृतीया 2026 को बहुत शक्‍तिशाली माना जाता है क्‍योंकि सूर्य मेष राशि में उच्‍च का है और चंद्रमा वृषभ राशि में उच्‍च का है। इससे ब्रह्मांडीय वातावरण में शक्‍तिशाली और सकारात्‍मक दुर्लभ संयोग बनता है। इस संयोग से भौतिक के साथ-साथ आध्‍यात्मिक कायर्शें में संपन्‍नता, स्थिरता और विकास में वृद्धि होती है।

इस वजह से कई लोग अपनी दीर्घकालिक योजनाओं की शुरुआत करने, पवित्र संकल्‍प लेने या आध्‍यात्मिक साधानाएं करने के लिए अक्षय तृतीया को चुनते हैं। यह दिन उदारता और कृतज्ञता से भी जुड़ा हुआ है। यह शुभ दिन दान करने और सकारात्‍मक विचार रखने को बढ़ावा देता है जिससे ऐसा आशीर्वाद और समृद्धि मिलती है जो समय के साथ बढ़ती जाती है। वैदिक पंचांग में अक्षय तृतीया का दिन आध्‍यात्मिक रूप से सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण और शुभ माना जाता है।

वैशाख मास के शुक्‍ल पक्ष को आने वाले इस शुभ दिन को अपार समृद्धि लाने वाला माना जाता है क्‍योंकि अक्षय शब्‍द अर्थ ही होता है ‘वह जो कभी कम न हो।’ वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार कोई भी शुभ कार्य जैसे कि नया व्‍यवसाय, निवेश, सोना खरीदने, दान करने या आध्‍यात्मिक कार्य की शुरुआत के लिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं और इससे कई गुना अधिक परिणाम प्राप्‍त होते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अक्षय तृतीया 2026: राशि अनुसार प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया से वित्तीय और व्‍यक्‍तिगत विकास करने के शानदार अवसर प्राप्‍त होंगे। चूंकि, यह शुभ दिन आपके समृद्धि, परिवार और संचित संसाधनों के दूसरे भाव को सक्रिय कर देता है इसलिए यह समय आर्थिक योजना, बचत और दीर्घकालिक निवेश पर ध्‍यान देने के लिए अनुकूल है। सोना खरीदने, आय का नया स्रोत बनाने या कोई बिज़नेस शुरू करने से समय के साथ सकारात्‍मक परिणाम मिल सकते हैं।

आपके पारिवारिक संबंध मज़बूत होंगे और वित्तीय मामलों को हल करने में स्‍पष्‍टता आएगी। मेष राशि के लोग अपने जीवन में स्थिरता और सुरक्षा पाने के लिए अधिक प्रेरित महसूस करेंगे। इससे यह समृद्धि, आत्‍म-मूल्‍य और भौतिक विकास से संबंधित संकल्‍प लेने के लिए अनुकूल समय बन जाता है। इस दिन दान करने और कृतज्ञता प्रकट करने से सकारात्‍मक कर्मों में बढ़ोतरी होती है और संपन्‍नता मिलती है।

उपाय: आप अक्षय तृतीया 2026 के दिन लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें एवं सूर्य को अर्घ्‍य दें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए अक्षय तृतीया 2026 खासतौर पर निजी विकास, नई शुरुआत और आत्‍तम-विकास के लिए महत्‍वपूर्ण हो सकती है। चूंकि, यह दिन आपके पहले भाव को सक्रिय कर देता है जो कि पहचान, स्‍वास्‍थ्‍य और जीवन में दिशा का कारक है। ऐसे में यह दिन भविष्‍य के लक्ष्‍यों के बारे में आत्‍मविश्‍वास और स्‍पष्‍टता की एक नई भावना लेकर आ सकता है। निजी प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू करने, जीवन में कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने या ऐसे कार्य शुरू करने का यह बेहतरीन समय है जो आपकी सच्‍ची आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

चूंकि, इस दौरान अक्‍सर चंद्रमा का संबंध वृषभ राशि से होता है इसलिए आप भावनात्‍मक रूप से स्थिर होंगे और सहज निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हो सकता है। दीर्घकालिक निवेश, व्‍यक्‍तिगत लक्ष्‍य तय करने, आध्‍यात्मिक कार्य करने या खुद की देखभाल पर ध्‍यान देने जैसी गतिविधियां विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकती हैं। दान, कृतज्ञता और सचेत योजना की मदद से वृषभ राशि के लोग इस पवित्र दिन की सकारात्‍मक ब्रह्मांडीय ऊर्जा को सही दिशा दी जा सकती है और इस तरह स्‍थायी संपन्‍नता, शांति एवं संतुष्टि प्राप्‍त हो सकती है।

उपाय: आप सुबह-शाम घी का दीया जलाएं और सफेद मिठाई का दान करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

अक्षय तृतीया 2026 का पर्व मिथुन राशि के लोगों के लिए चिंतन करने, आध्‍यात्मिक विकास और आंतरिक बदलाव लेकर आएगा। यह शुभ दिन इस राशि के बारहवें भाव को सक्रिय करता है जिसका संबंध आध्‍यात्मिकता, दान, उपचार और अतीत के दुख या बोझ को छोड़ने से है। ऐसे में यह समय ध्‍यान, आध्‍यात्मिक कार्यों और दान आदि कार्यों के लिए अनुकूल है।

मिथुन राशि वाले केवल भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागने के बजाय आत्‍मनिरीक्षण, भावनात्‍मक रूप से ठीक होने और ईश्‍वर के साथ संबंध को मज़बूत करने की ओर आकर्षित महसूस कर सकते हैं। दान-पुण्‍य करने, पवित्र स्‍थानों के दर्शन करने या ध्‍यान या अपनी ऊर्जा को ठीक करने जैसे कार्यों में शामिल होकर आप आंतरिक शांति और सकारात्‍मक कर्म प्राप्‍त कर सकते हैं। यह दिन मिथुन राशि के लोगों को अपनी नकारात्‍मक आदतों या पैटर्न को छोड़ने एवं आने वाले वाले महीनों में नए अवसरों तथा विकास के लिए खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित करता है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं या हरी सब्जियों का दान करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को अक्षय तृतीया 2026 से लाभ, महत्‍वाकांक्षाओं और सामाजिक संबंध के मामले में सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। आमतौर पर यह शुभ दिन कर्क राशि के ग्‍यारहवें भाव को सक्रिय करता है जो कि आर्थिक लाभ, नेटवर्किंग और दीर्घकालिक लक्ष्‍यों के पूरे होने का कारक है। ऐसे में कर्क राशि के लोगों को यह समय रणनीतिक निवेश करने, अपने पेशेवर नेटवर्क को बढ़ाने या भविष्‍य में संपन्‍नता प्रदान करने वाली योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल लग सकता है।

प्रभावशाली लोगों के साथ साझेदारी या वित्तीय स्थिति में सुधार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। दोस्‍तों, मार्गदर्शक या पेशे से संबंधित लोगों से जुड़ने के लिए यह अच्‍छा समय है। ये आपकी महत्‍वाकांक्षओं को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। इस पवित्र अवसर पर धन, विकास एवं दीर्घकालिक सफलता के लिए स्‍पष्‍ट विचार रखना विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। दान-पुण्य करने और अपनी समृद्धि को दूसरों के साथ बांटने से इस दिन की सकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इससे निरंतर प्रचुरता और सहयोग बना रहेगा।

उपाय: आप भगवान शिव की पूजा करें और चंद्र नमस्‍कार करें।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अक्षय तृतीया 2026 के अवसर पर करियर, प्रतिष्‍ठा और पेशेवर विकास के मामले में प्रगति मिलने की संभावना है। यह शुभ दिन आपके दसवें भाव को सक्रिय करता है जो कि पेशे, प्रशासन और सामाजिक प्रतिष्‍ठा का कारक है। ऐसे में सिंह राशि वाले अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को लेकर महत्‍वपूर्ण कदम उठाने, कोई नया व्‍यवसाय शुरू करने या अपने करियर को दीर्घकालिक रूप से मज़बूत करने वाले निर्णय लेने  के लिए प्रेरित महसूस करेंगे।

व्‍यवसाय में कोई काम शुरू करने, करियर को बढ़ाने की योजना बनाने या सफलता और पहचान पाने के लिए स्‍पष्‍ट लक्ष्‍य निर्धारित करने के लिए यह अनुकूल समय है। इस समय उच्‍च अधिकारियों, सलाहकारों या प्रभावी लोग मददगार साबित होंगे। इस दिन नेतृत्‍व, जिम्‍मेदारी और पेशेवर उन्‍नति से संबंधित दृढ़ संकल्‍प करके सिंह राशि के लोग स्‍थायी सफलता और स्थिरता पा सकते हैं। दान-पुण्‍य करने और कृतज्ञ रहने से इस दिन की सकारात्‍मक ऊर्जा और ज्‍यादा बढ़ सकती है।

उपाय: एक लोटे जल में लाल रंग के पुष्‍प डालकर सूर्य को अर्घ्‍य दें और गेहूं या तांबे की चीज़ों का दान करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कन्‍या राशि

कन्या राशि वालों को अक्षय तृतीया 2026 से सीखने, आध्‍यात्मिक विकास और अपने दृष्टिकोण का विस्‍तार करने के लिए अवसर प्राप्‍त होंगे। आमतौर पर अक्षय तृतीया का दिन कन्‍या राशि के नवम भाव को सक्रिय करता है जो कि उच्‍च ज्ञान, भाग्‍य, धर्म और लंबी यात्रा से जुड़ा है। इस राशि के जातक पढ़ाई करने, आध्‍यात्मिक कार्य करने या दार्शनिक खोज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं, इससे जीवन को वे और अच्‍छी तरह से समझ पाएंगे।

अपने मार्गदर्शक या गुरु से सलाह लेने के लिए भी यह अनुकूल समय है। इसके अलावा आप तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं या फिर ऐसे विषयों की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं जिससे आपके निजी एवं आध्‍यात्मिक विकास को मदद मिलेगी। दान-पुण्‍य करने, धार्मिक कार्य करने और इस दिन लोगों की मदद करने से सकारात्‍मक कर्मों में बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। ज्ञान, आस्‍था और दीर्घकालिक समृद्धि से संबंधित संकल्‍प लेकर आप इस दिन की शुभ ऊर्जाओं के साथ तालमेल बिठा सकते हैं और आने वाले महीनों में आशीर्वाद एवं सौभाग्‍य प्राप्‍त कर सकते हैं।

उपाय: आप कोई नई चीज़ सीखनी शुरू कर सकते हैं या मंत्र जाप कर सकते हैं। इससे ज्ञान और समृद्धि आएगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

अक्षय तृतीया 2026 तुला राशि वालों के लिए बदलाव, धन को बांटने और आंतरिक विकास को दर्शाता है। यह शुभ दिन इस राशि के आठवें भाव को सक्रिय करता है जो कि अचानक लाभ, पैतृक संपत्ति, संसाधनों को साझा करने और गहन आध्‍यात्मिक या भावनात्‍मक बदलाव से जुड़ा हुआ है। तुला राशि वालों को यह समय साझेदारी, निवेश या दीर्घकालिक धन नियोजन से संबंधित वित्तीय मामलों की समीक्षा करने के लिए अनुकूल लग सकता है।

अपने पुराने डर से निकलने, भावनाओं को ठीक करने और व्‍यक्‍तिगत बदलाव को अपनाने के लिए शक्‍तिशाली समय हो सकता है। इस शुभ दिन पर आध्‍यात्मिक कार्यों, ध्‍यान या दान से तुला राशि वालों को सकारात्‍मक कार्मिक परिणाम मिल सकते हैं और आंतरिक स्थिरता आ सकती है। वित्तीय सुरक्षा, भावनात्‍मक स्‍तर पर ठीक होने और व्‍यक्‍तिगत सशक्‍तिकरण से संबंधित संकल्‍प लेकर तुला राशि वाले इस शुभ अवसर से जुड़ी परिवर्तनकारी और समृद्ध ऊर्जाओं के साथ खुद को जोड़ सकते हैं।

उपाय: अक्षय तृतीया 2026 के दिन सफेद रंग के कपड़ों और मिठाई का दान करें और घर या मंदिर में सुगंधित धूप जलाएं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

वृश्चिक राशि

अक्षय तृतीया 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रिश्‍तों, पार्टनरशिप और सहयोग के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण विकास देखने को मिल सकता है। यह शुभ दिन आमतौर पर सातवें भाव को सक्रिय करता है जो कि विवाह, बिज़नेस पार्टनरशिप और व्‍यक्‍तिगत बातचीत का कारक है।

निजी रिश्‍तों को मज़बूत करने, गलतफहमियों को दूर करने या दीर्घकालिक स्थिरता को सहयोग देने वाली नई पार्टनरशिप शुरू करने के लिए यह अनुकूल समय है। पार्टनरशिप में बिज़नेस शरू करने, एग्रीमेंट पर दस्‍तखत करने या विश्‍वसनीय पार्टनर के साथ मिलकर वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह शानदार समय है। इस दिन की ऊर्जा रिश्‍तों में संतुलन, आपसी सम्‍मान और समर्पण को बढ़ाती है। अपने पार्टनर के साथ मिलकर दान-पुण्‍य करना या समृद्धि और शांति के लिए एकसाथ मिलकर संकल्‍प लेना, इस पवित्र दिन की सकारात्‍मक और असीम ऊर्जा को और बढ़ा सकता है।

उपाय: हनुमान जी को लाल रंग के पुष्‍प अर्पित करें और लाल रंग के फल या दाल का दान करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया 2026 का दिन काम पर ध्‍यान देने, अनुशासन और स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर करने का काम कर सकता है। आमतौर पर यह शुभ दिन आपके छठे भाव को सक्रिय करता है जिसका संबंध दैनिक दिनचर्या, सेवा, समस्‍याओं को सुलझाने और अड़चनों को पार करने से है। धनु राशि के लोग अपने निजी जीवन और करियर को व्‍यवस्थित करने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं, स्‍वस्‍थ आदतें अपना सकते हैं या अधिक दृढ़ता प्रोजेक्‍ट जिनमें निरंतरता और समर्पण की आवश्‍यकता होती है, उनके लिए यह अनुकूल समय है।

करियर में छोटे लेकिन लगातार किए जा रहे प्रयास धीरे-धीरे सकारात्‍मक परिणाम प्रदान कर सकते हैं। सेवा, दान या जरूरतमंद लोगों की इस दिन मदद करने से सकारात्‍मक कर्म फल और आंतरिक संतुष्टि मिल सकती है। इससे धनु रा‍शि के लोगों को इस शुभ अवसर की शुद्ध करने वाली और विकास उन्‍मुख ऊर्जा के साथ जुड़ पाएंगे। अष्‍टमेश के छठे भाव में उच्‍च के होने की वजह से अचानक आई बीमारी चिंता का कारक बन सकती है। अपने और अपने बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

उपाय: हल्‍दी, पीले रंग के वस्‍त्रों या चना दाल का दान करें और भगवान विष्‍णु या गुरु की आराधना करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया 2026 रचनात्‍मकता, आनंद और स्‍वयं को व्‍यक्‍त करने से जुड़ी ऊर्जाओं को बढ़ा सकता है। यह शुभ दिन आमतौर पर चौथे और पांचवे भाव को सक्रिय करता है जो कि रचनात्‍मकता, बुद्धिमानी, रोमांस, संतान और सट्टेबाज़ी से होने वाले लाभ का कारक है।

मकर राशि के लोग रचनात्‍मक कार्य करने, अपने पैशन के प्रोजेक्‍ट को शुरू करने या ऐसे कार्यों में अपना समय लगा सकते हैं जिससे उन्‍हें खुशी और संतुष्टि मिलती है। बच्‍चों या अपने प्रियजनों के साथ अपने रिश्‍तों को मज़बूत करने और खुलकर अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने के लिए यह अनुकूल समय है। कुछ लोग सीखने, कलात्‍मक कार्यों या सोच-समझकर निवेश करने के अवसर तलाश सकते हैं। इस पवित्र दिन पर खुशी, रचनात्‍मकता और दीर्घकालिक संपन्‍नता के लिए संकल्‍प लेना विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। इस शुभ दिन से जुड़ी सकारात्‍मक और समृद्ध ऊर्जा को बढ़ाने के लिए दान करें और दूसरों के साथ खुशियां बांटें।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को काले ति या कंबल का दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

अक्षय तृतीया 2026 कुंभ राशि वालों के लिए घर, पारिवारिक मामलों और भावनात्‍मक स्थिरता पर फोकस करने का अवसर ला सकता है। आमतौर पर यह शुभ दिन चौथे भाव को सक्रिय करता है जो कि घर में खुशियों, प्रॉपर्टी, सुख-सुविधा और आंतरिक शांति का कारक है। इस राशि के लोग अपने घर के माहौल को बेहतर बनाने, पारिवारिक रिश्‍तों को मज़बूत करने या संपत्ति और दीर्घकालिक सुरक्षा से संबंधित निर्णय लेने में अपना समय और ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं।

घर से संबंधित सामान खरीदने, रेनोवेशन करवाने या घर के अंदर अधिक शांतिपूर्ण और सुखद माहौल बनाने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। भावनात्‍मक स्‍तर पर यह दिन कुंभ राशि के लोगों को अपने आंतरिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाने और अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए बढ़ावा देता है। इस शुभ दिन पर दान-पुण्‍य करने, परिवार के साथ पूजा-पाठ करने या घर में धार्मिक अनुष्‍ठान करने से आशीर्वाद, स्थिरता और संपन्‍नता प्राप्‍त हो सकती है।

उपाय: मंदिर में सरसों का तेल या काले तिलों का दान करें और पक्षियों या जानवरों को खाना खिलाएं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया 2026 संचार, सीखने और नए कार्यों को लेकर अवसर ला सकता है। अक्षय तृतीया का दिन आमतौर पर इस राशि के तीसरे भाव को सक्रिय करता है जो कि साहस, कौशल, संचार और छोटी यात्राओं का कारक है। मीन राशि वाले उन क्षेत्रों में प्रयास करने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं जिनमें आत्‍मविश्‍वास और खुद को व्‍यक्‍त करने की जरूरत होती है जैसे कि कोई नया प्रोजेक्‍ट शुरू करना, कोई नया स्किल सीखना या दूसरों के साथ अपने विचार साझा करना।

लेखन कार्य, शिक्षण, नेटवर्क बनाने या संचार और रचनात्‍मकता पर आधारित छोटे बिज़नेस शुरू करने के लिए भी यह समय अच्‍छा रहने वाला है। भाई-बहनों या करीबी लोगों के साथ रिश्‍ते बेहतर होंगे। इस शुभ दिन पर मीन राशि वाले साहस, प्रगति और कौशल विकास से संबंधित संकल्‍प लेकर सकारात्‍मक अवसरों और स्थिर उन्‍नति को आकर्षित कर सकते हैं। दान-पुण्‍य करने और अपनी बातों एवं कार्यों से सकारात्‍मकता फैलाने से आप इस दिन की शुभ ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।

उपाय: पीले रंग की मिठाई, केला या केसर से बनी चीज़ें दान करें और भगवान विष्‍णु की पूजा करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. 2026 में अक्षय तृतीया कब है?

19 अप्रैल, 2026।

2. अक्षय तृतीया पर कौन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं?

इस दिन सोना या चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

3. अक्षय तृतीया पर सूर्य किस राशि में रहेंगे?

सूर्य अक्षय तृतीया 2026 पर मेष राशि में रहेंगे।

सूर्य का मेष राशि में गोचर: जानें विश्व पर प्रभाव!

सूर्य का मेष राशि में गोचर: किन राशियों के लिए लेकर आएगा अवसर और किसके लिए समस्याएं?

सूर्य का मेष राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई ज्योतिष की दुनिया में होने वाले हर छोटे-बड़े बदलाव से सबसे पहले आपको करवाता रहा है। हमारे आज के इस विशेष ब्लॉग में आपको “सूर्य का मेष राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि सूर्य महाराज 14 अप्रैल 2026 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सूर्य का मेष राशि में गोचर सभी राशियों और देश-दुनिया को किस तरह प्रभावित करेगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव मेष राशि में उच्च अवस्था में होते हैं और इसके अधिपति देव मंगल ग्रह हैं। अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान होते हैं, तब वह आपको धनवान, बुद्धिमान और भविष्य की सोच रखने वाला बनाते हैं। ऐसे जातकों के डॉक्टर, हेल्थ क्षेत्र, और आर्म्स ट्रेडर्स के क्षेत्र में करियर बनाने की प्रबल संभावना होती है और वह इनमें अपार सफलता भी प्राप्त करते हैं। साथ ही, इनकी आयु लंबी होती है। यह लोग साहसी, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास से पूर्ण होते हैं। लेकिन, इनका स्वास्थ्य कमज़ोर रहता है, परन्तु हड्डियां बेहद मज़बूत होती हैं ,.

सूर्य का मेष राशि में गोचर: तिथि और समय 

नवग्रहों के राजा के नाम से प्रसिद्ध सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि मेष राशि में सूर्य देव उच्च अवस्था में होते हैं इसलिए हम कह सकते हैं कि इस राशि में सूर्य ग्रह बहुत शक्तिशाली स्थिति में होते हैं। चलिए बिना देर किए अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य के यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ और किन राशियों के लिए अशुभ रहेगा। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

सूर्य मेष राशि में: विशेषताएं 

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को उग्र ग्रह माना जाता है और जब यह मेष राशि में स्थित होते हैं। मंगल ग्रह को मेष राशि पर आधिपत्य प्राप्त है। ज्योतिष के अनुसार, मंगल देव से सूर्य ग्रह मित्रवत संबंध रखते हैं इसलिए यह स्थिति जातकों को शुभ परिणाम प्रदान करने का काम करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान होता है, वह जन्मजात लीडर होते हैं। ऐसे में, यह अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। इस स्थिति के तहत जन्म लेने वाले बेहद ईमानदार होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। यह जातक साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं और यह लोग जो काम अपने हाथ में ले लेते हैं, उसे पूरा करके की साँस लेते हैं। 

मेष राशि में सूर्य स्थित वाले जातक बुद्धि से तेज़ होते हैं और इन्हें कई विषयों का अच्छा ज्ञान भी होता है। इनके भीतर मौजूद आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली और आकर्षक बनाती है। कुंडली में सूर्य मेष राशि में होने पर जातक योद्धा, सरकार से जुड़े क्षेत्रों जैसे सेना और पुलिस आदि में नेतृत्व संबंधित भूमिकाओं में सफलता प्राप्त करते हैं। व्यक्तित्व में इन सब गुणों के बावजूद सूर्य की मेष राशि में स्थिति इन जातकों को कभी-कभी ग़ुस्सैन बनाने का काम कर सकती है। इन लोगों को स्पष्ट और ईमानदार होने के कारण सराहना बेहद कम ही मिलती है।  

यह लोग ज्यादातर दूसरों को नियंत्रित करने वाले, अहंकारी और क्रोधी हो सकते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव होने के कारण इन जातकों को रक्त से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे बेहद शुभ परिणाम

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल स्थिति मानी जाती है और इसके परिणामस्वरूप, इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। 

सूर्य का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत शुभ कहा जाएगा, विशेष रूप से आपको आय में बढ़ोतरी होगी। यदि आपके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का समय चल रहा है, तो सूर्य का मेष राशि में गोचर की अवधि में आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे। इसके अलावा, इस समय आपको हर कदम पर पिता या पिता तुल्य लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक और आपको सुकून देने वाला साबित होगा। इस दौरान मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और ऐसे में, आपको अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ की प्राप्ति होगी। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके धन भाव अर्थात दूसरे भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में दसवें भाव के संबंध करियर से होता है। सूर्य का मेष राशि में गोचर की गिनती इनके सबसे शक्तिशाली राशि परिवर्तनों में से एक माना जाता है। इस दौरान आपको सरकारी या सरकार से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 

सूर्य के इस गोचर के दौरान समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है या फिर आपको नौकरी के नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। सूर्य गोचर की अवधि में आपके और आपके पिता के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। ऐसे में, आपको हर कदम पर उनका सहयोग मिलने से अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर, सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके करियर, परिवार और आर्थिक स्थिति के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज को लग्न भाव पर आधिपत्य प्राप्त है जो अब आपके भाग्य भाव यानी कि नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि सूर्य ग्रह आपके लग्न भाव के स्वामी भी हैं और वह मेष राशि में उच्च अवस्था में विराजमान होंगे। ऐसे में, आपको सावधानी बरतने पर शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि नौवें भाव में सूर्य के गोचर को बहुत ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। 

सूर्य के इस गोचर के शुरूआती दौर में आपको भाग्य का साथ न मिलने की आशंका है। सूर्य की यह स्थिति आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही, आपको कार्यों में सफलता दिलाने का काम करेगी। लेकिन, आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है, परंतु अंत में आप सफल होंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। 

कुभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपकी कुंडली में सातवें भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर करके आपके तीसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। सामान्य रूप से, सूर्य की तीसरे भाव में उपस्थिति आपको शुभ परिणाम देने वाली मानी जाती है। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर आपले करियर और व्यापार के लिए फलदायी साबित होगा। इस अवधि में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा और ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता  भी बेहतर होगा। साथ ही, सूर्य की यह स्थिति आपके साथी के जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। 

जब सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान होंगे, उस समय आपको सरकार से जुड़े कामों में सफलता, संपत्ति संबंधित मामलों में सुधार और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा, यह अवधि आपको प्रतिद्वंद्वियों पर विजय पाने, आत्मविश्वास को बढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर पाने में सहयोग करेगी। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मीन राशि

मीन राशि वालों की कुंडली में सूर्य देव आपके छठे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दूसरे भाव में उच्चा अवस्था में गोचर करने जा रहे हैं। सामान्य रूप से, सूर्य की दूसरे भाव में उपस्थिति को ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर के दौरान आपको मुँह और आँखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। सूर्य गोचर की अवधि में परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते तनावपूर्ण बने रह सकते हैं। हालांकि, अगर आप लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस दौरान परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। ऐसे में, आपको लोन के रूप में आर्थिक सहायता मिल सकती है। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को मिल सकते हैं अशुभ परिणाम 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बता दें कि यह आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी हैं। जब सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा, तब वह अपनी उच्च अवस्था में होंगे। ऐसे में, सूर्य महाराज की यह स्थिति आपके जीवन में समस्याएं लेकर आ सकती है। करियर में सफलता पाने के लिए आपको एक नहीं अनेक बार प्रयास करने पड़ सकते हैं। साथ ही, आपको बेकार की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और आपका काफ़ी धन खर्च हो सकता है।

सूर्य गोचर की अवधि में माता की सेहत आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है या फिर आप उनके साथ भावनात्मक या शारीरिक दूरी महसूस कर सकते हैं। इन जातकों को कुछ परिस्थितियों में अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है जिससे आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको सरकार या प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य के मामले में सूर्य गोचर की अवधि में आँखों या पैर से जुड़े रोग घेर सकते हैं। इन जातकों को जल्दबाज़ी में काम करने से बचना होगा, अन्यथा आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर, सूर्य के मेष राशि में प्रवेश की अवधि में आपको सावधानी बरतने और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आप विदेश में रहते हैं या विदेश से जुड़े काम करते हैं, तो यह गोचर आपको कुछ अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह आपके आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य की यह स्थिति विपरीत राजयोग का निर्माण करेगी, लेकिन आपको इस योग का कुछ ख़ास लाभ नहीं मिलने की संभावना है क्योंकि कुछ परिस्थितियों में सूर्य का प्रभाव थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। सूर्य का मेष राशि में गोचर आपको स्वास्थ्य समस्याएं देने का काम कर सकता है क्योंकि आठवें भाव का संबंध स्वास्थ्य से होता है।

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं या फिर आपका जुड़ाव एडमिनिस्ट्रेटिव से है, तो आपको नियम और कानून का पालन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि किसी भी तरह की गलती या नियमों का उल्लंघन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सूर्य गोचर की अवधि में विपरीत परिस्थितियों से बचना उन जातकों के लिए बहुत जरूरी होगा जो क़ानूनी मामलों या सरकार से जुड़ी वार्ताओं से संबंध रखते हैं। ऐसे में, आपको किसी भी तरह की गलती से बचना होगा और नियमों का पालन करना होगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में उच्च अवस्था में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि सामान्य रूप से सूर्य की उच्च अवस्था को शुभ माना जाता है। लेकिन, सातवें भाव में सूर्य की उपस्थिति को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इनकी यह स्थिति आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकती हैं, विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ। इस समय अहंकार से जुड़े विवाद आपके रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं इसलिए आपके लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।

सूर्य का मेष राशि में गोचर के दौरान आपको यात्रा के दौरान परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। साथ ही, आपको व्यापार में भी कठिनाई का अनुभव हो सकता है। हालांकि, लाभ भाव का स्वामी आपके व्यापार के भाव में उच्च स्थिति में होगा इसलिए आपको सावधानी से काम लेना होगा। पेशेवर जीवन में अगर आप सतर्क रहकर काम करेंगे, तो आपको धन लाभ हो सकता है। इस समय आपको मानसिक रूप से शांत रहना होगा और विवादों को धैर्यपूर्वक सुलझाने की कोशिश करनी होगी, ताकि इस गोचर के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सके। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का मेष राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

सरकार 

  • सूर्य का मेष राशि में गोचर के दौरान सरकार और कई बड़े राजनेता कुछ बड़े फैसले लेते हुए दिखाई दे सकते हैं जो देश को व्यापक और सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
  • भारत समेत दुनिया के कई देशों की सरकारें इस दौरान अपने फैसलों और नीतियों को लेकर मजबूत और स्पष्ट नजर आ सकती हैं।
  • सूर्य का मेष राशि में प्रवेश \ राजनेताओं, टीचर्स, स्कॉलर्स, धार्मिक गुरु, काउंसलर, लेखक, मूर्तिकार, सरकारी अफसर, एडमिनिस्ट्रेटर और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। 
  • इस अवधि में सरकार इंटरनल सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं को अच्छे से संभाल सकेगी। 
  • उच्च पद पर बैठे लोग या सरकार के लिए काम करने वाले जातक अपने काम को बहुत अच्छे से करने में सक्षम होंगे। साथ ही, यह अपने बेहतरीन काम के लिए सराहना भी प्राप्त कर सकेंगे। 

व्यापार और वित्त 

  • आर्थिक संस्थान जैसे बैंक, हेल्थ केयर और न्याय क्षेत्र में सूर्य गोचर के दौरान अचानक से सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही, इन क्षेत्रों को मज़बूत बनाने के लिए कुछ नीतियों को लागू किया जा सकता है। 
  •  इस समय दुनियाभर में ज्यादातर व्यापार और व्यापार के मालिकों में बाजार को लेकर नया उत्साह देखने को मिल सकता है। इस कारण बिज़नेस से जुड़ी गतिविधियों में तेज़ी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में, आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। 

 कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

सूर्य का मेष राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

नवग्रहों के जनक के नाम से विख्यात सूर्य महाराज जब मेष राशि में प्रवेश करेंगे, उस समय आपको बाजार में कुछ गिरावट के बाद सुधार देखने को मिल सकता है। शेयर बाजार भविष्यवाणी के माध्यम से जान लेते हैं कि सूर्य के इस गोचर के दौरान शेयर बाजार का प्रदर्शन कैसा रहेगा। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं। 

  • सूर्य के मेष राशि में गोचर के दौरान केमिकल इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर, फार्मा, पावर और सीमेंट सेक्टर आदि का प्रदर्शन शानदार रहेगा। 
  • इस समय इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रिकल, पावर, चाय, कॉफ़ी, सीमेंट, डायमंड, केमिकल और हैवी इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा।
  • सूर्य का मेष राशि में गोचर एड-टेक कंपनियां और शिक्षा संस्थानों के लिए अच्छा रहेगा और यह क्षेत्र इस अवधि में अच्छा करेंगे। 
  • इस समय सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है जो एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. किस राशि के स्वामी सूर्य हैं?

ज्योतिष में सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है।

2. किस डिग्री पर सूर्य नीच अवस्था में होता है?

सूर्य ग्रह 10 डिग्री पर नीच स्थिति में होता हैं। 

3. सूर्य के अलावा कौन सा ग्रह प्रकाश देता है?

सूर्य के अलावा चंद्र देव रात्रि में संसार को प्रकाश देता हैं।

बुध का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

बुध का मीन राशि में गोचर: किन राशियों को फूंक-फूंककर रखना होगा कदम! 

बुध का मीन राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई “बुध का मीन राशि में गोचर” का यह ब्लॉग विशेष रूप से अपने पाठकों के लिए लेकर आया है, ताकि आपको ज्योतिष की दुनिया में होने वाली हर घटना की जानकारी सबसे पहले मिल सके। ग्रहों के युवराज के नाम से विख्यात बुध ग्रह जल्दी ही अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए मीन राशि में जा रहे हैं। इनका यह राशि परिवर्तन गुरु ग्रह की राशि में होने जा रहा है। ऐसे में, बुध महाराज की स्थिति में होने वाला यह बदलाव राशि चक्र की सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को प्रभावित करेगा। बता दें कि बुध ग्रह मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में बुध देव को हर प्रकार से होने वाले संचार कौशल के कारक माना गया है, फिर चाहे वह वाणी, लेखन, बॉडी लैंग्वेज के रूप में हो। साथ ही, यह दूसरों के सामने अपने विचार और आइडिया रखने के हमारे तरीके को भी नियंत्रित करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मज़बूत स्थिति में होते हैं, उनकी बात करने की क्षमता बेहतरीन होती है और वह पूरी स्पष्टता के साथ अपने विचार सामने रखने में सक्षम होते हैं। 

इसके अलावा, बुध देव याददाश्त, तेज़ी से सोच-विचार करने और समस्याओं के समाधान करने की हमारी क्षमता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। मनुष्य जीवन में परिस्थितियों को समझने, सही फैसला लेने और जानकारी जुटाने आदि को भी नियंत्रित करते हैं। कुंडली में बुध ग्रह का शुभ प्रभाव होने से तेज़ बुद्धि और परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने का आशीर्वाद मिलता है। इसके विपरीत, कमज़ोर बुध आपकी एकाग्र क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और आपको बातों को समझने में कठिनाई होती है। 

बुध का मीन राशि में गोचर: तिथि और समय 

ज्योतिष में बुध ग्रह को नवग्रहों के युवराज का दर्जा दिया गया है जो अब 11 अप्रैल 2026 की देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु देव हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध का मीन राशि में गोचर राशि चक्र और विश्व को किस तरह से प्रभावित करेगा। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

बुध मीन राशि में: विशेषताएं 

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में होगा जो इनकी नीच राशि मानी जाती है। ऐसे में, जब बुध ग्रह भावुक और कल्पनाशील राशि मीन में विराजमान होते हैं, तब बुध की स्पष्ट और तर्कपूर्ण शैली कमज़ोर पड़ जाती है। सरल शब्दों में, यह लोग तर्क और तथ्यों का सामना करने के बजाय अपनी कल्पनों में रहना पसंद करते हैं। हालांकि,  इन लोगों की भावनात्मक समझ बहुत गहरी होती है इसलिए यह दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ जाते हैं। 

मीन राशि में बुध के तहत जन्मे जातक अपनी इसी गुण की वजह से जयादातर मेंटर, हीलर और काउंसलर बनते हैं। लेकिन, फिर भी मीन राशि में बुध की यह स्थिति आपके जीवन में कुछ समस्याएं पैदा कर सकती हैं। यह लोग स्वभाव से बेहद भावुक होने के कारण कभी-कभी सही निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। साथ ही, यह सच्चाई का सामना करने से बचते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। 

मीन राशि में बुध ग्रह के स्थित होने से इनके बुद्धिमानी, संचार कौशल जैसे गुण मीन राशि के अंतर्ज्ञान और भावनाओं के साथ जुड़ जाते हैं। ऐसे में, बुध और मीन राशि के संयोजन से तर्क और अंतर्ज्ञान दोनों गुण व्यक्ति में नज़र आते हैं इसलिए अक्सर ऐसे लोगों के विचार रचनात्मक होते हैं और वह अपनी बात संवेदनशील और समझदारी के साथ व्यक्त करने में सक्षम होते हैं। 

आपके व्यक्तित्व में अंतर्ज्ञान और मज़बूत तार्किक क्षमता के बल पर यह आसपास की चीज़ों को सिर्फ बाहर से नहीं देखते हैं, बल्कि किसी भी व्यक्ति के हालात, भावनाओं, तार्किक और आध्यात्मिक पहलुओं को भी समझने का प्रयास करते हैं। मीन राशि में बुध होने पर व्यक्ति के बात करने का तरीका भी बहुत विनम्र और प्रेमपूर्ण होता है। वह अपनी  बात को बहुत रचनात्मक तरीके से कहते हैं और ऐसे शब्दों का उपयोग करते हैं जिनके द्वारा गहरे अर्थ और भावनाएं व्यक्त की जा सकती हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह को शुभ ग्रह नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि बुध देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में अपनी नीच राशि में बैठे होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको बुध ग्रह से जुड़े क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध गोचर के दौरान अगर आप कोई कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट साइन करने जा रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर संभव हो, तो इस समय ऐसे कार्यों को करने से बचें। 

साथ ही, बुध का मीन राशि में गोचर होने का नकारात्मक प्रभाव आपकी बुद्धि और फैसले लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। साथ ही, इस अवधि में आपको बहुत स्पैम कॉल्स आ सकती हैं। ऐसे में, आपको सावधान रहने के साथ-साथ आवेग में आकर कोई भी फैसला तुरंत लेने से बचने की सलाह दी जाती है। 

 बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में कमजोर अवस्था में स्थित होंगे। ऐसे में, आपके अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं या फिर उनको स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इस बात की संभावना है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ सकती सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह को अनुकूल ग्रह कहा जाएगा। लेकिन, मीन राशि में नीच अवस्था में होंगे और ऐसे में, बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान इनसे मिलने वाले परिणाम कमज़ोर पड़ सकते हैं। बता दें कि बुध महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, आर्थिक जीवन में आपको धन से जुड़े फैसलों को बहुत सोच-समझकर लेना होगा। बुध गोचर के दौरान आपके द्वारा जल्दबाजी में फैसला लेने की प्रबल संभावना है जिसे आपको हानि उठानी पड़ सकती है। 

इस अवधि में दोस्तों या सामाजिक जीवन से जुड़े किसी व्यक्ति से मिलने वाली कोई सलाह आपको गलत मार्ग पर ले जाने का काम कर सकती है इसलिए आपको किसी की भी बात पर तुरंत भरोसा करने से बचना होगा। बुध के मीन राशि में प्रवेश के दौरान आपको कोई भी ऐसा फैसला तुरंत लेने से बचना होगा जिसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति, आपकी सामाजिक छवि, आपके मान-सम्मान या परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों पर पड़ सकता है। 

इस समय अनजाने में आप अपने ही परिवार के सदस्यों का मज़ाक उड़ा सकते हैं या कोई ऐसी बातें कह सकते हैं जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने शब्दों के चयन और व्यवहार पर ध्यान देना होगा। अगर आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी वाले काम को संभाल रहे हैं जिसमें आपको अनेक फैसले लेने पड़ रहे होंगे, तो आख़िरी समय में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, बुध गोचर के दौरान आपके लिए काम को संभालना, निर्णय लेना और कई कामों को साथ-साथ मैनेज करना बहुत सावधानी और धैर्य के साथ करना बेहतर रहेगा।  

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके नौवें भाव में नीच अवस्था में विराजमान होंगे।इसके परिणामस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है, विशेष रूप से यात्राओं के दौरान। इस समय आपको लंबी दूरी की यात्रा करते वक़्त कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता हैं जैसे कि आपका सामान खो जाना, कस्टम या कागज़ी काम में परेशानी होना आदि। ऐसे में, आपको यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

बुध के इस गोचर के दौरान आपकी इंस्ट्रक्टर, पिता, मेंटर या फिर गुरु के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी भी हो सकती है। वहीं, बुध देव आपके तीसरे भाव के स्वामी होने की वजह से आपके छोटे भाई-बहनों या कजिन को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इनसे बाहर निकलने के लिए उन्हें आपको सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके फलस्वरूप, कर्क राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप सतर्क रहें और विनम्रतापूर्वक बात करें। साथ ही, आप अपने छोटे भाई-बहनों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद करने के लिए तैयार रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध देव आपकी कुंडली में लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब मीन राशि में गोचर करके आपके सातवें भाव में नीच अवस्था में स्थित होंगे। इसके परिणामस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर होने से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मतभेद या विवाद होने की आशंका है। आपका साथी या बिज़नेस पार्टनर द्वारा कोई गलत फैसला लिए जाने की प्रबल संभावना है और इसका सीधा असर नकारात्मक रूप से आपके आय या संयुक्त संपत्ति पर पड़ सकता है इसलेई आपको सावधानी बरतनी होगी।

बुध गोचर की अवधि में आपको अचानक से यह भी पता चल सकता है कि आपके जीवनसाथी या पार्टनर से कोई बड़ी गलती हो गई है जिससे आप दोनों के बीच तनाव जन्म ले सकता है। इस गोचर का अशुभ प्रभाव आपकी सेहत पर भी दिखाई देगा। इन जातकों को सेंसिटिविटी या फिर त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे जलन आदि परेशान कर सकती हैं। हालांकि, कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, लेकिन फिर भी अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध देव को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है जो अब आपके छठे भाव में दुर्बल अवस्था में बैठे होंगे। बता दें कि यह आपकी कुंडली में नौवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इसके फलस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर की अवधि में आपके और आपके सहकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी या मतभेद हो सकते हैं। साथ ही, आपके साथ ऐसी परिस्थिति बन सकती है जब आप सही होकर भी अपनी बात को सही तरीके से दूसरों को नहीं समझा पाएंगे। 

ऐसे में, तुला राशि के जातकों को बुध गोचर के दौरान अपना काम पूरे ध्यान और मन लगाकर करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, आपको कार्यक्षेत्र पर सावधान रहना होगा और दूसरों के मामलों में, गॉसिप या पर्सनल अफेयर्स में पड़ने से बचना होगा। आपके नौवें भाव के स्वामी कमज़ोर अवस्था में होंगे इसलिए इस दौरान आप गंभीर समस्याओं से निपटते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा,  बुध के मीन राशि में प्रवेश की अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है या फिर आपके पैसे बेवजह खर्च हो सकते हैं इसलिए आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में नीच राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तीसरे भाव का संबंध संचार और मीडिया से होता है और इसके परिणामस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान मीडिया जगत से लोगों को सामान्य रूप से काम में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

साथ ही, तीसरे भाव का जुड़ाव संचार कौशल से भी होता है और बुध ग्रह के नीच अवस्था में होने के कारण आपके बात करने की क्षमता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है जिसका असर निजी और पेशेवर जीवन दोनों पर दिखाई दे सकते हैं। बुध की यह स्थिति लोगों के साथ गलतफहमियां पैदा करने का काम करेगी इसलेई आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी तरह की ऑफिस पॉलिटिक्स में पड़ने से बचें। साथ ही, विचारों में स्पष्टता बनाए रखें। 

तीसरे भाव में बुध महाराज के नीच अवस्था में विराजमान होना आपके खर्चों को बढ़ाने का काम करेगा जिसके चलते आपके बचत में कमी आ सकती है। ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इन जातकों को जल्दबाज़ी में आकर धन के संबंध में कोई भी बड़ा फैसले लेने से बचन होगा। आपको इस अवधि में समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा, लेकिन बुध ग्रह इन बाधाओं पर जीत हासिल करने का साहस आपको प्रदान करेगा। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

बुध का मीन राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

संगीत और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री 

  • बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान दुनिया भर में संगीतकारों और गायकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। 
  • इस अवधि में एंटरटेनमेंट जगत तेज़ी देखने को मिल सकती है। 
  • एक्टर्स और परफॉर्मर्स को बुध का यह गोचर नए अवसर देने का काम कर सकता है। साथ ही, नए एक्टर अपनी काबिलियत को साबित करने में सक्षम होंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

विश्व में व्यापार पर प्रभाव 

  • बुध ग्रह को व्यापार के कारक ग्रह माना जाता है जो मीन राशि में नीच अवस्था में स्थित होंगे। ऐसे में, दुनियाभर में निश्चित रूप से व्यापार पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। 
  • इस समय कई बड़ी कंपनियों और मल्टीनेशनल कंपनियों को इंटरनल मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान कुछ स्टार्टअप बिज़नेस को बने रहने के साथ-साथ लाभ कमाने मै समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इस दौरान अनेक स्टार्टअप बिज़नेस अच्छा काम न करने के कारण बंद होते हुए नज़र आ सकते हैं।
  • ट्रांसपोर्ट, नेटवर्किंग और आईटी से जुड़े क्षेत्रों को गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • दुनिया भर में सॉफ्टवेयर कंपनियों को उतार -चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बुध के मीन राशि में गोचर के दौरान मंदी बढ़ सकती है। 

बाजार जोख़िम: राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सावधानियां 

  • बुध गोचर की अवधि में शेयर बाजार और सट्टेबाजी से जुड़े क्षेत्रों में अचानक से गिरावट आ सकती है। 
  • कुछ बड़े राजनेता या बड़े पदों पर बैठे लोग गलत या फिर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे सकते हैं,जिसके चलते वह अपने लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में, आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 
  • इस दौरान लोगों का झुकाव आध्यात्मिकता और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का मीन राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

बुध महाराज 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, इनकी चल में होने वाले इस बदलाव का असर शेयर बाजार को प्रभावित कर सकता है। शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, इस समय शेयर बाजार में कुछ बड़े बदलाव दिखाई दे सकते है जिनके बारे में नीचे विस्तार से बात करेंगे। 

  • टेलीकम्युनिकेशन, मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री का प्रदर्शन बहुत शानदार प्रदर्शन करेगा।
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेज़ी आने की संभावना है और ऐसे में, इसका शेयर बाजार पर सकारात्मक असर रहेगा। 
  • इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। 
  • बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान पब्लिक और फार्मा सेक्टर का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। 
  • यातायात से जुड़े क्षेत्रों के लिए भी इस अवधि को अच्छा कहा जाएगा। 
  • भारी मशीनरी और गियर के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बुध गोचर शुभ रहेगा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. किस राशि में बुध उच्च अवस्था में होते हैं?

 राशि चक्र में बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च अवस्था में होते हैं। 

2. कौन सा ग्रह बुध को अपना शत्रु मानता है?

ज्योतिष में मंगल ग्रह बुध का अपना शत्रु मानता है। 

3. किस ग्रह को बुध अपना शत्रु मानते हैं?

चंद्र देव के प्रति बुध ग्रह शत्रुता के भाव रखते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026

साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 अप्रैल, 2026: जानें इस सप्ताह क्या होगा आपके जीवन में खास!

साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026: अप्रैल का यह सप्ताह मानो ब्रह्मांड की अदृश्य ऊर्जा से स्पंदित हो रहा है। जब सूर्य अपनी तेजस्विता से दिशा दिखाते हैं, चंद्रमा भावनाओं की लहरों को आंदोलित करते हैं और शनि कर्मों का लेखा-जोखा सक्रिय करते हैं, तब जीवन में परिवर्तन केवल संभावना नहीं, बल्कि संकेत बन जाता है। 06 से 12 अप्रैल, 2026 का यह सप्ताह भाग्य, पुरुषार्थ और आत्मचिंतन का अद्भुत संगम लेकर आया है। 

कहीं नई शुरुआत के द्वार खुलेंगे, तो कहीं अधूरी कहानियों को पूर्ण विराम मिलेगा। यह समय केवल घटनाओं का नहीं, बल्कि निर्णयों का है, ऐसे निर्णय जो आने वाले महीनों की दिशा तय कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके मन में भी अनेक प्रश्न उठेंगे, क्या करियर में ठहराव टूटेगा? क्या व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा? क्या प्रेम संबंधों में विश्वास गहराएगा या कोई परीक्षा सामने आएगी? स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक मोर्चे पर ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है? इन्हीं सभी जिज्ञासाओं का सटीक, संतुलित और गहन विश्लेषण लेकर प्रस्तुत है एस्ट्रोसेज एआई का विशेष साप्ताहिक राशिफल। अनुभवी ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-गोचर, नक्षत्रों की स्थिति और सूक्ष्म खगोलीय प्रभावों के आधार पर तैयार यह भविष्यफल आपको इस सप्ताह को समझदारी, सजगता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीने की प्रेरणा देगा।

इस विशेष साप्ताहिक ब्लॉग में हम 06 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच घटने वाली खगोलीय हलचलों को केवल तिथियों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि उनके गहरे और व्यावहारिक प्रभावों को भी समझेंगे। कौन-सा ग्रह किस भाव को सक्रिय कर रहा है? किन राशियों के लिए यह समय अवसरों का द्वार खोलेगा और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत होगी? आपके करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य पर इन ब्रह्मांडीय संकेतों का क्या अर्थ है, इन सभी पहलुओं पर मिलेगा स्पष्ट और संतुलित विश्लेषण। 

साथ ही, इस सप्ताह जन्मे कुछ प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर भी नज़र डालेंगे। उनकी सफलताओं, संघर्षों और निर्णयों से जुड़ी दिलचस्प बातें न केवल आपकी जानकारी बढ़ाएंगी, बल्कि आपको आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी देंगी। तो आइए, ग्रहों की इस रहस्यमयी यात्रा को समझें, संकेतों को पहचानें और आने वाले सप्ताह को आत्मविश्वास व सकारात्मकता के साथ स्वागत करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

आगे बढ़ने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के पंचांग की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत विशाखा नक्षत्र के अंतर्गत चतुर्थी तिथि में कृष्ण पक्ष यानी 06 अप्रैल को होगी। वहीं इस सप्ताह का समापन 12 अप्रैल यानी दशमी तिथि धनिष्ठा नक्षत्र, कृष्ण पक्ष को होगा।

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत-त्‍योहार 

तेज रफ्तार दिनचर्या और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर तिथियां और पर्व हमारी नजर से छूट जाते हैं। कब कौन सा व्रत है, किस दिन विशेष पूजा का संयोग बन रहा है या किसी तिथि का धार्मिक महत्व अधिक है, इन सबका ध्यान रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसी उद्देश्य से हम आपके लिए 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक का साप्ताहिक व्रत-पर्व विवरण लेकर आए हैं। 

इस संक्षिप्त लेकिन संपूर्ण जानकारी में आपको सप्ताह भर के सभी प्रमुख व्रत, त्योहार और विशेष धार्मिक तिथियां सुव्यवस्थित रूप में मिलेंगी, ताकि आप किसी भी महत्वपूर्ण दिन को भूल न जाएं। यह साप्ताहिक मार्गदर्शिका न केवल आपको सही समय पर पूजा- अर्चना और अनुष्ठान करने में सहायता देगी, बल्कि घर-परिवार की धार्मिक तैयारियों, मंदिर दर्शन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाने में भी मददगार साबित होगी। तो आइए, जानें इस सप्ताह आने वाले प्रमुख व्रत और पर्व  और श्रद्धा व उत्साह के साथ उनका स्वागत करें।

तिथिदिनव्रत व त्योहार
13 अप्रैल, 2026सोमवारवरुथिनी एकादशी

वरुथिनी एकादशी: वरुथिनी एकादशी हिंदू धर्म में बहुत शुभ मानी जाती है। यह व्रत वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से पापों का नाश होता है, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। “वरुथिनी” का अर्थ है रक्षा करने वाली, इसलिए माना जाता है कि यह एकादशी भक्तों को दुख, संकट और नकारात्मक शक्तियों से बचाती है। इस दिन व्रत रखकर विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा, कथा और दान करने का विशेष महत्व होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने, विष्णु जी की पूजा करने, एकादशी कथा सुनने तथा दान-पुण्य करने से सौभाग्य, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि यह व्रत सहस्रों वर्षों की तपस्या के समान फल देने वाला होता है। विशेष रूप से जो लोग अपने जीवन में शांति, सुख और आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं, उनके लिए वरुथिनी एकादशी का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को समय का संकेत माना गया है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव केवल आकाश तक सीमित नहीं रहता, बल्कि व्यक्ति के विचार, निर्णय, संबंध और कार्यक्षेत्र तक दिखाई देता है। 06 अप्रैल, 2026 से 12 अप्रैल के बीच एक प्रमुख ग्रहों का गोचर होना इस सप्ताह को विशेष बना रहा है। यह परिवर्तन कई राशियों के लिए नई दिशा, नए अवसर और कुछ जरूरी सीख लेकर आ सकता है। राहत की बात यह है कि फरवरी 2026 के इस सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है।

ग्रहण को ज्योतिष में उथल-पुथल और मानसिक अस्थिरता का कारक माना जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कोई प्रभाव नहीं रहेगा। इसलिए यह समय अपेक्षाकृत शांत, संतुलित और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी निर्णय को टाल रहे थे, वे इस अवधि में स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

बुध का मीन राशि में गोचर (11 अप्रैल, 2026): बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह, शनिवार 11 अप्रैल 2026 को रात्रि 12 बजकर 57 मिनट पर शनि की कुंभ राशि से प्रस्थान कर देवगुरु बृहस्पति की स्वामित्व वाली मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन विशेष माना जाएगा क्योंकि यहां बुध एक संवेदनशील और आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रभाव रहेंगे। मीन राशि में प्रवेश के बाद  बुध 30 अप्रैल 2026 तक यहीं स्थित रहेंगे।

इस सप्ताह में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश 2026

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी देने के बाद अब हम आपको इस हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि बैंक से जुड़ा आपको कोई काम रुक न जाए। बता दें इस सप्ताह में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं पड़ रहे हैं।

इस सप्ताह (06 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026) के शुभ मुहूर्त

भारतीय परंपरा में समय को केवल घड़ी की सुइयों से नहीं, बल्कि शुभ ऊर्जा से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि जब कोई मांगलिक कार्य सही तिथि, अनुकूल नक्षत्र और श्रेष्ठ योग में संपन्न किया जाता है, तो वह कार्य दीर्घकाल तक शुभ फल प्रदान करता है और जीवन में सुख समृद्धि का संचार करता है। 

इसी मान्यता के आधार पर हम 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 के मध्य पड़ने वाले नामकरण संस्कार के लिए चयनित शुभ मुहूर्तों की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। इन पावन समय में किया गया नामकरण न केवल शिशु के उज्जवल भविष्य की कामना को सशक्त बनाता है, बल्कि परिवार में आनंद, सकारात्मक ऊर्जा और मंगलमय वातावरण का भी संचार करता है।

06 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 के नामकरण मुहूर्त

शिशु का आगमन किसी भी परिवार के लिए नई रोशनी और अनगिनत खुशियों का संदेश लेकर आता है। उसी खुशी का सबसे खास पड़ाव होता है नामकरण संस्कार, जब नन्हें शिशु को एक ऐसी पहचान दी जाती है, जो जीवनभर उसके साथ रहती है। यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भावनाओं, आशीर्वाद और सपनों से जुड़ा एक पावन अवसर होता है। 

ऐसा माना जाता है कि यदि नामकरण संस्कार को शुभ तिथि और अनुकूल मुहूर्त में किया जाए, तो बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और उन्नति के द्वार खुलते हैं। इसी भावना के साथ हम इस सप्ताह उपलब्ध उत्तम और शुभ नामकरण मुहूर्तों की जानकारी साझा कर रहे हैं, ताकि आप अपने लाडले के जीवन की इस पहली और खास  शुरुआत को पूर्ण मंगलमय वातावरण में संपन्न कर सकें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

तिथिदिनसमय
06 अप्रैल, 2026सोमवार14:13:56 से 26:57:35
10 अप्रैल, 2026शुक्रवार11:28:31 से 23:18:37
12 अप्रैल, 2026रविवार05:59:32 से 15:14:40

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

06 अप्रैल: इंद्रपाल सिंह, रोहित सुचांती, प्रभात झा 

07 अप्रैल : अजीत अंजुम, संचिता शेट्टी, कोवई सरला, जितेंद्र, जैकी जैन

08 अप्रैल : रोहन मेहरा, नित्या मेनन, अमित त्रिवेदी

09 अप्रैल : तीरथ सिंह रावत, राणा रणबीर, स्वरा भास्कर

10 अप्रैल: टेरेंस लुईस, चेतन चंद्र, अनंत अंबानी, संजीव कपूर

11 अप्रैल: शुभांगी अन्ने, इयान बेल

12 अप्रैल: तुलसी गेबार्ड, सुमित्रा महाजन 

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026

मेष साप्ताहिक राशिफल 

यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो ये सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण व बेहतर होने वाले हैं। क्योंकि …..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

जीवनसाथी के साथ, ये सप्ताह और सप्ताह की अपेक्षा में बेहतर गुजरेगा। क्योंकि इस समय आप अपने साथी से सही संवाद ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह कई घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और ये आपकी ठीक तरह से, काम करने की क्षमता….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

अक्सर हम भूल जाते हैं कि हमारा जीवनसाथी, हमारे लिए बिना बोले कितना कुछ करता है। ऐसे में ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

तनाव मिलने के साथ. साथ, आपकी छवि को भी नुकसान पहुँच सकता है। घर की ज़रूरतों को देखते हुए इस सप्ताह ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

शुरुआत में ही आप दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव महसूस करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आप एक….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपको किसी प्रकार की यात्रा के दौरान, आर्थिक नुकसान होने के योग बनेंगे। क्योंकि आशंका है कि सफर के समय, न चाहते…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस सप्ताह यदि आप सिंगल हैं और किसी ख़ास की तलाश में हैं तो, संभावना अधिक है कि इस समय आपको किसी से अचानक मुलाक़ात….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

ऐसे में मन की शांति को नष्ट होने से बचाते हुए, खुद को जितना संभव को व्यस्त रखने का प्रयास करें। यदि आप विवाहित हैं तो….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

आपके प्रेम जीवन को इस समय ऊंचाइयां मिलेंगी। लवमेट के साथ अंतरंग क्षण बिताने का भी …(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

राजकोषीय और मौद्रिक लाभ प्रदान करने के लिहाज़ से, ये हफ्ता सामान्य से उत्तम रहेगा। क्योंकि ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

आपका प्रेम जीवन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और इस समय में आप दोनों एक दूसरे को, बहुत अच्छे तरीके से समझ पाएंगे। अपने….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

आप चेहरे से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिये, ज्यादा से ज्यादा पानी भी पी सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवकूफी भरे कार्यों से बचकर…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आपकी राशि के जातक इस सप्ताह अपने वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों और उसकी जटिलता से परिपूर्ण होंगे….. (विस्तार से पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ऐसे में परिस्थितियों को बेहतर बनाए रखने के लिए, आपको हर प्रकार की निराशा से बचना होगा, अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इस हफ़्ते बृहस्पति…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपसे कोई बड़ी ग़लती संभव है, जो वैवाहिक जीवन के लिए ख़राब हो सकती है। ऐसे में हर तरह से खुद…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

आप कई प्रकार के निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसे में हर परिस्थिति में खुद को शांत रखें और ख़र्चों पर भी लगाम लगाएँ। कुछ लोगों के लिए, …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

अन्यथा प्रेमी के सामने आपके द्वारा किया गया कोई भी कार्य, आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। जिससे बात बनने…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

ये वो समय होगा जब आप अपने खुशमिज़ाज़ रवैये से, दूसरों के साथ खुलकर हंसी. मज़ाक करते भी दिखाई देंगे….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

आपको प्रेम. मोहब्बत के मामले में, अधिक उत्साहित न होते हुए कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में लेने से बचना होगा। अन्यथा आपको ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस दौरान आपके कुछ अनचाहे खर्चे होने की आशंका है। हालांकि आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने से, आपके जीवन में इन ख़र्चों…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके मन में, अपने दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ असजता दिखाई देगी। जिसके कारण….(विस्तार से पढ़ें)

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह घर पर किसी अनचाहे मेहमान की दस्तक, आपको परेशान करेगी। क्योंकि उनकी खातिरदारी आपका काफी धन खर्च करवा सकती है, …..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस दौरान आपको अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिये अधिक प्रयास तो करने होंगे, साथ ही आपको अपने प्रेमी से ज़रूरत से ज्यादा अपेक्षा रखने से भी बचना होगा….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साप्ताहिक राशिफल क्या होता है?

साप्ताहिक राशिफल एक ज्योतिषीय विश्लेषण है, जिसमें पूरे सप्ताह के दौरान ग्रहों की स्थिति, गोचर और नक्षत्रों के आधार पर 12 राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और परिवार के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।

2. 06 से 12 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल किस आधार पर तैयार किया गया है?

यह साप्ताहिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है और इसमें ग्रह-गोचर, नक्षत्रों की स्थिति तथा पंचांग गणना को ध्यान में रखकर भविष्यफल तैयार किया गया है।

3. इस सप्ताह कौन-सा प्रमुख व्रत या पर्व है?

इस सप्ताह 13 अप्रैल 2026, सोमवार को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जो भगवान भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।