साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि से सजा ये सप्ताह रहेगा किन 4 राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली? जानें

साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी 2026: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आता रहा है जिसके अंतर्गत आपको 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के इस सप्‍ताह से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। इस हफ़्ते को लेकर आपके मन-मष्तिष्क में अनेक तरह के सवाल  उठ रहे होंगे जैसे कि कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए? क्या आपको मिलेगी मनपसंद नौकरी या करना पड़ेगा इंतज़ार? व्यापार में होगा लाभ या उठाना होगा नुकसान?  क्या छात्रों को मिलेगी परीक्षा में सफलता? प्रेम जीवन में आएगी बहार या परेशानियों की होगी भरमार? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग को एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति, दशा एवं चाल का गहन विश्लेषण करके तैयार किया गया है। ऐसे में, यहाँ न सिर्फ़ आपको इस सप्ताह (09 फरवरी से 15 फरवरी 2026) के व्रत-पर्वों की जानकारी मिलेगी, बल्कि आपको इस सप्ताह में होने वाले ग्रहण और पड़ने वाले गोचर से भी हम आपको अवगत करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस हफ्ते जन्म लेने वाले मशहूर हस्तियों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं फरवरी 2026 के इस सप्ताह के बारे में, ताकि आप अपने इस हफ्ते को बेहतर बना सकें। 

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

फरवरी का महीना साल का दूसरा महीना होता है और अब हम इस महीने के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं। बात करें इस हफ्ते की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी 2026 के इस दूसरे सप्ताह का आगाज़ स्वाति नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 09 फरवरी 2026 को हो जाएगा जबकि इस सप्ताह की समाप्ति श्रवण नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 15 फरवरी 2026 को होगी। हालांकि, 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कुछ बड़े और महत्वपूर्ण पर्वों को मनाया जाएगा। साथ ही, इस सप्ताह ग्रहों के गोचर भी होंगे जिनके बारे में अब हम आगे विस्तार से बात करेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के इस सेक्शन को विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया  गया है जो अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में व्यस्त होने के कारण महत्वपूर्ण पर्वों-व्रतों एवं अन्य तिथियों को भूल जाते हैं या फिर आपको तैयारी करने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इस वजह से व्रत-त्योहार निकल जाते हैं। इस तरह की कोई घटना दोबारा आपके साथ न हो और आप हर पर्व का आनंद अपने प्रियजनों के साथ ख़ुशी-ख़ुशी ले सकें इसलिए यहाँ हम आपको 09 से 15 फरवरी 2026 के बीच कब और कौन से त्योहारों को मनाया जाएगा, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।     

विजया एकादशी (13 फरवरी 2026, शुक्रवार): सनातन धर्म में एकादशी तिथि का अत्यंत महत्व होता है जो हर माह आती है। प्रत्येक माह की एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। इन्हीं में से एक है विजया एकादशी। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी पर विष्णु जी की पूजा और व्रत करने से जातक को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। विजया एकादशी की तिथि कष्टों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी श्रेष्ठ होती है।  

कुंभ संक्रांति (13 फरवरी 2026, शुक्रवार): सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है जो संसार को अपनी रोशनी से जीवनदान देते हैं। ऐसे में, जब-जब सूर्य महाराज अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसे बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी क्रम में, सूर्य ग्रह जब अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करते हैं, तो इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने और उन्हें अर्घ्य देने से जातक को शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन में भी सुख-शांति बनी रहती है और करियर में भी सफलता प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

प्रदोष व्रत (14 फरवरी 2026, शनिवार): प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार आता है कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को। जब यह व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तब इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। फरवरी 2026 में पड़ने वाला प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत होगा। इस दिन भगवान शिव और शनि देव की पूजा का विधान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जो भक्त प्रदोष व्रत करता है, उसे बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026, रविवार): महाशिवरात्रि को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और शुभ पर्व माना जाता है जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का दिव्य मिलन हुआ था। इस अवसर पर भक्त भगवान शिव के लिए व्रत करते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरी रात भगवान शिव के लिए जागरण करते हैं। कहते हैं कि महाशिवरात्रि की रात पूजा और जप करने से सभी पापों का नाश होता है, मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन में शांति और सुख बना रहता है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आएंगे।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और उनके राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है जो मनुष्य जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। साथ ही, सूर्य और चंद्रमा पर लगने वाला ग्रहण भी अशुभ माना जाता है। बात करें इस सप्ताह के ग्रहण और गोचर की, तो 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के इस सप्ताह में सिर्फ़ एक ग्रह का गोचर होने जा रहा है जबकि एक ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाले ग्रहों के गोचर पर। 

बुध का कुंभ राशि में उदय (10 फरवरी 2026): वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि और वाणी का ग्रह माना जाता है जो अब 10 फरवरी 2026 की सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, इसका प्रभाव संसार पर पड़ सकता है।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर (13 फरवरी 2026): ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के जनक कहा जाता है और यह हर महीने एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करते हैं। अब सूर्य ग्रह जल्द ही 13 जनवरी 2026 की रात 03 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।  

नोट: बात करें फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में लगने वाले ग्रहण की, तो इस हफ्ते में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। अब हम जान लेते हैं इस सप्ताह में आने वाले बैंक अवकाशों के बारे में। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट 

इस सप्ताह के बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण, गोचर की जानकारी प्रदान करने के बाद अब हम आपको फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह के कब-कब बैंक अवकाश पड़ेंगे, इसकी सूची देने जा रहे हैं, ताकि बैंक अवकाश के माध्यम से आप बैंक हॉलिडे के बारे में जानकर अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर सकेंगे। साथ ही, आपका आपका कोई काम रुक न जाए।

तारीखदिनछुट्टियां
15 फरवरी 2026रविवारमहाशिवरात्रि

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के शुभ मुहूर्त 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य कभी असफल नहीं होता है इसलिए शुभ एवं मांगलिक कार्य शुभ तिथि और समय में ही करने चाहिए। ऐसे में, हम आपको दिसंबर के अंतिम सप्ताह (09 फरवरी से 15 फरवरी 2026) में नामकरण, अन्नप्राशन आदि के लिए मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। 

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के विवाह मुहूर्त 

जो जातक इस सप्ताह में विवाह की तिथि की तलाश में हैं, तो बता दें कि 09 से 15 फरवरी 2026 के दौरान विवाह का कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। 

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के नामकरण मुहूर्त 

जो माता-पिता अपने शिशु के लिए नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो उनके लिए हम इस सप्ताह में उपलब्ध नामकरण मुहूर्त की शुभ तिथियां प्रदान करने जा रहे हैं जो इस प्रकार हैं:

दिनांकमुहूर्त का समय 
15 फरवरी 2026, रविवार07:00:01 से 17:07:49

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त 

अन्नप्राशन संस्कार को सोलह संस्कारों में से विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि इस संस्कार के तहत शिशु छह माह के बाद पहली बार ठोस आहार का सेवन करता है। अगर आप अन्नप्राशन संस्कार इस सप्ताह में करना चाहते हैं, तो इस सप्ताह कोई शुभ मुहूर्त में उपलब्ध नहीं हैं। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

09 फरवरी 2026: हुंसुर कृष्णमूर्ति, रोज़ लेस्ली, टॉम हिडलस्टन 

10 फरवरी 2026: मोहम्मद इकबाल खान, कुमार विश्वास, लौरा डर्न

11 फरवरी 2026: मिमी चक्रवर्ती, फ्रांसिस्को सिल्वा, टीना अंबानी

12 फरवरी 2026: राजनाथ सिंह, जोश ब्रोलिन, रॉन रॉबर्ट ज़ीलर, 

13 फरवरी 2026: राफेल मार्केज़, सरोजिनी नायडू, मेम्फिस डेप

14 फरवरी 2026: दीक्षा सेठ, बेकरी सग्ना, सुषमा स्वराज

15 फरवरी 2026: आशुतोष गोवारिकर, मिलिंद कुमार, कविता कौशिक

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में शनि के बारहवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपको खुद…..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

अपनी भावनाओं को यदि आप केवल खुद तक ही सीमित रखेंगे तो….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण इस बात को आप….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

यदि आप प्रेमी के साथ ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो, उस दौरान आपको अधिक ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से तीसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके ऊपर ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो, इस सप्ताह आप अपने घर वालों….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में राहु के आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह भर…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

लवमेट के साथ वक्त गुजार कर आप, इस सप्ताह जीवन की परेशानियों को….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा कि अपने काम से कुछ……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से बारहवें भाव में होने के कारण इस बात को सिर्फ़ आप ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा कि अपने काम से कुछ समय ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के छठे भाव में होने के कारण यदि आप एसिडिटी,…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आपके प्यार के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। सबसे अच्छी….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से दसवें भाव में होने के कारण आपके स्वास्थ्य जीवन के…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

 तो ये सप्ताह प्रेम में पड़े जातको के लिए, पूर्व के अनुमान से काफी बेहतर…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि से तीसरे भाव में होने के कारण इस वर्ष आपका स्वास्थ्य…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने प्रेमी को, अपने दोस्तों या करीबियों से मिलवाने का…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपके….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

अपने प्रेम संबंधों में इस सप्ताह आपको, नई उर्जा और ताज़गी लाने की ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि के पहले भाव में होने के कारण इस समय आपको ये बात…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा, आप इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ मिलकर ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

यदि कोई मामला कोर्ट. कचहरी में निलंबित पड़ा था तो, उसके परिणाम के बारे में…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

आपकी राशि के प्रेमी, स्वभाव से ही भावुक और केयर करने वाले होते हैं। यही ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. फरवरी 2026 में एकादशी कब है?

इस महीने 15 फरवरी 2026 को विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। 

2. महाशिवरात्रि 2026 में कब है?

वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। 

3. बुध का कुंभ राशि में उदय कब होगा?

इस महीने बुद्धि के ग्रह बुध देव 10 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे।   

बुध उदित का वैश्विक स्तर पर असर

बुध का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार, कुछ को बरतनी होगी सावधानी!

एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध का कुंभ राशि में उदय के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि बुध उदित का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

बता दें कुछ राशियों को बुध ग्रह के उदित से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में बुध ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने वाले बुध ग्रह 10 फरवरी 2026 की सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे।

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, बातचीत, तर्क, समझदारी और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाला ग्रह माना जाता है  यह ग्रह यह तय करता है कि हम कैसे सोचते हैं, कैसे बोलते हैं, कैसे सीखते हैं, किसी बात का विश्लेषण कैसे करते हैं और जानकारी का आदान-प्रदान कैसे करते हैं। यानी हमारे सोचने-समझने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर बुध का गहरा असर होता है। बुध व्यक्ति की बोलने की शैली, तर्क करने की क्षमता, याददाश्त, लिखने की कला और व्यापारिक समझ को दर्शाता है। इसी वजह से शिक्षा, व्यापार, मीडिया और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में बुध को बहुत अहम ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह युवा ऊर्जा, जिज्ञासा, चतुराई और बहुमुखी प्रतिभा का भी प्रतीक है।

यदि किसी की कुंडली में बुध मजबूत होता है तो वह व्यक्ति तेज दिमाग वाला, साफ और प्रभावशाली बोलने वाला, अच्छी बातचीत और सौदेबाजी करने वाला तथा जल्दी सीखने वाला होता है। वहीं अगर बुध कमजोर या अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को बात समझाने या समझने में परेशानी, घबराहट, जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत, निर्णय लेने में दिक्कत या कभी-कभी गलत बोलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

वैदिक ज्योतिष में बुध को तटस्थ और द्वि-स्वभाव वाला ग्रह माना गया है, यानी यह जिस ग्रह के साथ होता है और जिस राशि में बैठता है, उसके अनुसार अपना असर दिखाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। इसे तर्क, गणना और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना पसंद है। ग्रह गोचर और वक्री अवस्था के समय बुध का प्रभाव खास तौर पर देखने को मिलता है, जिससे बातचीत, यात्रा, समझौते, दस्तावेज़ और तकनीक से जुड़े मामलों में बदलाव आ सकते हैं। कुल मिलाकर बुध यह दर्शाता है कि कोई व्यक्ति अपने विचारों को कितनी अच्छी तरह शब्दों में ढाल पाता है और अपनी बुद्धि व जागरूकता के सहारे दुनिया में कैसे आगे बढ़ता है।

बुध का कुंभ राशि में उदय : विशेषताएं

जब बुध ग्रह कुंभ राशि में उदय होता है, तो व्यक्ति की सोच आगे की ओर देखने वाली, नई सोच से भरी और भविष्य पर केंद्रित हो जाती है। कुंभ एक वायु तत्व की राशि है, जिसके स्वामी शनि हैं (और वैदिक ज्योतिष में राहु को भी इसका सह-स्वामी माना जाता है।) इस कारण बुध को यहां वैज्ञानिक, तार्किक और परंपराओं से हटकर सोचने वाली ऊर्जा मिलती है। ऐसे लोग अपने समय से आगे सोचने वाले होते हैं, पुराने रिवाजों पर सवाल उठाते हैं और भावनाओं की बजाय तर्क और तथ्य को ज्यादा महत्व देते हैं। 

इस स्थिति में व्यक्ति की बौद्धिक स्वतंत्रता, नए और अलग विचारों की क्षमता और टेक्नोलॉजी, सामाजिक सुधार, रिसर्च, ज्योतिष, विज्ञान और मानव कल्याण जैसे विषयों में रुचि बढ़ जाती है। बातचीत करने का तरीका साफ, थोड़ा दूरी बनाए रखने वाला, चतुर और कभी-कभी सीधा-सपाट होता है। ऐसे लोग कठिन और जटिल बातों को भी सरल और असरदार तरीके से समझा पाते हैं। 

इन्हें बहस करना, ग्रुप डिस्कशन और अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों से जुड़ना अच्छा लगता है। अगर बुध कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो इस योग के कुछ नकारात्मक पहलू भी सामने आ सकते हैं। जैसे बातचीत में भावनाओं की कमी दिखना, अपनी राय पर जरूरत से ज्यादा अड़े रहना या लोगों को खुद से दूर और विद्रोही सा दिखना। कभी-कभी ज्यादा सोच-विचार करना, अचानक विचार बदल जाना या फैसलों में अस्थिरता भी देखी जा सकती है।

कुल मिलाकर, कुंभ राशि में बुध उदित नई सोच,  तेज बुद्धि और दूरदर्शी विचारों को बढ़ावा देता है। यह स्थिति टेक्नोलॉजी, मीडिया, डेटा एनालिसिस, सोशल एक्टिविज़्म और भविष्य से जुड़े क्षेत्रों में करियर के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का कुंभ राशि में उदय: विश्व स्तर पर प्रभाव

ज्योतिष की दृष्टि से तकनीकी बदलाव

  • बुध का कुंभ राशि में उदय से तकनीक के क्षेत्र में बड़े बदलाव और नई खोजें देखने को मिल सकती है। एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में तेजी से विकास होगा, जिससे अलग-अलग उद्योगों में काम करने का तरीका आसान और बेहतर बनेगा। हालांकि इसके साथ-साथ दुनियाभर में नौकरियों की भूमिकाएं भी बदलती नजर आ सकती हैं।
  • कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म, क्लाउड टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिटिक्स और डिसेंट्रलाइज़्ड नेटवर्क (विकेंद्रीकृत नेटवर्क) में नए इनोवेशन देखने को मिल सकते हैं। इससे पूरी दुनिया में लोगों के आपस में जुड़ने का तरीका और जानकारी साझा करने की प्रक्रिया और भी तेज़ और मजबूत हो जाएगी।
  • इसके अलावा अंतरिक्ष अनुसंधान, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और भविष्य से जुड़े वैज्ञानिक प्रयोगों में भी तेज़ी आने की संभावना है। ये सभी प्रगति लंबे समय में वैश्विक स्तर पर बड़े और स्थायी बदलाव लाने में मदद कर सकती हैं।

वैश्विक नेटवर्किंग और गठजोड़: ज्योतिषीय दृष्टिकोण

  • जब कुंभ राशि में बुध का उदय होता है, तो देश और बड़ी संस्थाएं बौद्धिक साझेदारी और रणनीतिक गठजोड़ की ओर अधिक झुकाव दिखाती हैं। इस दौरान विचारों का आदान-प्रदान, समझौते और मिलकर काम करने की प्रवृत्ति बढ़ती है।
  • कुंभ राशि नेटवर्क और टेक्नोलॉजी का प्रतीक है, जबकि बुध ग्रह संचार और बातचीत का कारक है। इन दोनों के मेल से ऑनलाइन बैठकें, वर्चुअल समिट, डिजिटल समझौते और तकनीक के ज़रिए आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलता है।
  • यह गोचर देशों को मानवीय मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा और सामाजिक सुधार जैसे विषयों पर एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है। कुल मिलाकर, यह समय वैश्विक स्तर पर सहयोग, नेटवर्किंग और सामूहिक सोच को मजबूत करने वाला माना जाता है।

अंतरिक्ष, ऊर्जा और वैज्ञानिक शोध में प्रगति

  • अंतरिक्ष अनुसंधान, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भविष्य से जुड़े वैज्ञानिक प्रयोगों में बड़ी और अहम प्रगति देखने को मिल सकती है। इन क्षेत्रों में होने वाले नए  क्षेत्रों में होने वाले नए ब्रेकथ्रू लंबे समय में पूरी दुनिया में बड़े बदलाव लाने का कारण बन सकते हैं।
  • इसके साथ ही आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में तेज़ी से विकास होने की संभावना है। इससे अलग-अलग उद्योगों में काम करने की गति और गुणवत्ता बेहतर होगी, लेकिन साथ ही दुनियाभर में नौकरी की भूमिकाएं और काम करने के तरीके भी बदलते नजर आएंगे।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

बुध का कुंभ राशि में उदय: शेयर बाज़ार रिपोर्ट

कुंभ राशि में बुध के उदय से शेयर बाजार में हल्का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इसका स्टॉक मार्केट पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। यह विश्लेषण शेयर बाजार की स्थिति की सिर्फ एक झलक है। पूरी रिपोर्ट के लिए एस्ट्रोसेज एआई की स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी देखी जा सकती है।

  • ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह ट्रेडिंग, डेटा और निर्णय लेने की क्षमता का कारक है, जबकि कुंभ राशि नवाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़ी मानी जाती है। इन दोनों के मेल से टेक्नोलॉजी से जुड़े सेक्टर्स को खास समर्थन मिल सकता है।
  • आईटी, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एआई, सॉफ्टवेयर, फिनटेक, टेलीकॉम, इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म और डेटा पर काम करने वाली कंपनियों में गतिविधि बढ़ सकती है और निवेशकों की रुचि भी बढ़ने की संभावना है।
  • मीडिया, विज्ञापन, ब्रॉडकास्टिंग, सोशल नेटवर्किंग और ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े शेयरों में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसका कारण कोई बड़ी खबर, सरकारी नीति में बदलाव या टेक्नोलॉजी से जुड़ा नया अपडेट हो सकता है।
  • कुंभ राशि की ऊर्जा अलग और नए विचारों को बढ़ावा देती है, इसलिए स्टार्टअप्स, आईपीओ से जुड़े शेयरों, डिजिटल सेवाओं और भविष्य आधारित बिज़नेस मॉडल में संभावित बढ़त देखी जा सकती है। हालांकि, इस दौरान ज़रूरत से ज्यादा सट्टा लगाने से बचना बेहतर रहेगा।
  • वहीं बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मिला-जुला या सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है, जब तक कि किसी मजबूत आर्थिक या नीतिगत फैसले का समर्थन न मिले।

बुध का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

वृषभ राशि

वृषभ राशि  वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और इस समय कुंभ राशि में आपके दसवें भाव में उदित होंगे। बुध का यह उदय आपके लिए कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। खासकर यदि आप पैसों की बचत को लेकर परेशान थे, परिवार में किसी तरह के मतभेद चल रहे थे या अपनी भावनाएं सही ढंग से व्यक्त नहीं कर पा रहे थे, तो अब इन मामलों में राहत मिलने की संभावना है। बुध के उदय के साथ आप अपनी बात दूसरों के सामने खुलकर और स्पष्ट से रख पाएंगे।

पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं और पैसों को संभालने व बचत करने में भी आपको पहले से बेहतर सफलता मिलेगी। करियर के लिहाज से भी बुध की यह स्थिति आपके लिए बहुत अनुकूल है, क्योंकि बुध आपके दसवें भाव में स्थित है। इस दौरान आपको मान-सम्मान, पहचान और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

बुध को कुंभ राशि में उदय के समय व्यापार से जुड़े लोगों को, खासकर पारिवारिक बिज़नेस में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। नए निवेश या किसी नए काम की शुरुआत के योग भी बन सकते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से cx

मिथुन राशि

मिथुन राशि  वालों के लिए बुध आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं और इस समय कुंभ राशि में आपके नौवें भाव में उदय हो रहा है। नौवां भाव पिता, राजनीति, लंबी दूरी की यात्रा, तीर्थ यात्रा, भाग्य और धर्म से जुड़ा माना जाता है। कुंभ राशि में बुध के उदय से आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है और साथ ही आपकी माता के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

अगर घर-परिवार में किसी तरह की अशांति या तनाव चल रहा था, तो अब वह धीरे-धीरे दूर हो सकता है। नौवें भाव में कुंभ राशि का बुध पहले रुकी हुई लंबी दूरी की यात्राओं को भी पूरा कराने में मदद करेगा। जो यात्रा योजनाएं किसी कारण से टल गई थीं, अब उनके पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि के वे लोग जो राजनीति से जुड़े हैं या जिनके पास राजनीतिक अनुभव है और जो अपने बयानों या बातचीत की वजह से विवादों में फंस गए थे, उन्हें अब इन समस्याओं से बाहर निकलने का मौका मिल सकता है। इसी तरह शिक्षक, गुरु या प्रशिक्षक, जिन्हें ज्ञान देने में या अपनी बात सही ढंग से समझाने में परेशानी हो रही थी, अब फिर से उत्साह के साथ अपने काम की शुरुआत कर पाएंगे और नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण ग्रह है, क्योंकि यह आपकी कुंडली में दूसरे भाव और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस समय बुध कुंभ राशि में आपके सातवें भाव में उदय हो रहे हैं। सातवां भाव कानूनी साझेदारी, विवाह, प्रेम संबंध और पेशेवर पार्टनरशिप से जुड़ा होता है। कुंभ राशि में बुध के उदय से आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है।

इस साल किए गए निवेश से मनचाहा लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। इसके अलावा दूसरे भाव के स्वामी बुध के उदय से परिवार से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और आप अपनी भावनाओं को पहले से बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। अगर किसी तरह की गलतफहमी आपके रिश्तों में केवल बातचीत की कमी के कारण पैदा हो रही थी, तो यह समय उन समस्याओं को सुलझाने के लिए बहुत अच्छा है। 

हालांकि, पैसों से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतना ज़रूरी है, खासकर अगर आप अपने बिज़नेस पार्टनर, जीवनसाथी या किसी पार्टनर के साथ बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं। यदि इस समय आपकी दशा अनुकूल नहीं चल रही है, तो भारी निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। समझदारी और सोच-समझकर लिया गया फैसला ही आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और इस समय कुंभ राशि में आपके छठे भाव में उदय हो रहे हैं। कुंभ राशि में बुध का उदय आपको ऊर्जा से भरा देगा, जिससे आप खुद को पहले से ज्यादा सक्रिय और जीवंत महसूस करेंगे। हालांकि, इस दौरान अपने शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें क्योंकि लापरवाही करने से सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

जो लोग कामकाज में दबाव या डर महसूस कर रहे थे, उनके आत्मविश्वास में अब बढ़ोतरी होगी और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए भी यह समय  अनुकूल रहेगा। बुध के उदय से उनकी सफलता की संभावनाएं मजबूत होंगी। अगर आपके किसी तरह के कोर्ट केस या कानूनी मामले लंबे समय से अटके हुए थे, तो अब उन्हें बातचीत के ज़रिए अपने पक्ष में सुलझाने का अच्छा मौका मिल सकता है। 

सेवा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी आने वाला समय सकारात्मक रहने वाला है। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने के लिए पैसों के मामले में सावधानी बरतें और किसी भी तरह का कर्ज़ लेने से बचें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों, बुध आपके पांचवें भाव और आठवें भाव के स्वामी हैं और इस समय कुंभ राशि में आपके पहले भाव में उदय हो रहे हैं। यह ग्रह स्थिति आपके लिए कई तरह के सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाली है, खासतौर पर शिक्षा, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन के मामलों में। जो छात्र पढ़ाई में लगातार परेशानियों का सामना कर रहे थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है और उनकी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

प्रेम संबंधों में खुलापन आएगा, भावनाएं पहले से ज्यादा गहराई से व्यक्त होंगी और रिश्ते ज्यादा संतोष देने वाले बनेंगे। माता-पिता अपने बच्चों के साथ अच्छा और सुकून भरा समय बिताएंगे, जिससे यादगार पल बनेंगे। हालांकि आठवें भाव के स्वामी बुध के उदय से जीवन में थोड़ी अनिश्चितता महसूस हो सकती है, लेकिन बुध का शुभ स्वभाव किसी भी नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम कर देगा। 

कुल मिलाकर, इस बुध गोचर से आपको अच्छे और लाभकारी परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। पहले भाव में बुध की स्थिति आपके व्यक्तिगत और पेशेवर विकास पर गहरा सकारात्मक असर डालेगी। यह समय खासतौर पर डेटा साइंटिस्ट, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोग, बातचीत और सौदेबाजी करने वाले प्रोफेशनल्स, बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले और व्यापारियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। बुध का प्रभाव उनकी प्रतिभा और अवसरों को और मजबूत करेगा।

बुध का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और इस समय कुंभ राशि में आपके चौथे भाव में उदय हो रहे हैं। हालांकि यह ग्रह स्थिति आपके लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं मानी जा रही है, क्योंकि बुध का स्वाभाविक विरोध आपके लग्न स्वामी मंगल से माना जाता है। आठवें भाव के स्वामी के उदय से जीवन में अस्पष्टता और अचानक बदलाव महसूस हो सकते हैं। 

इस दौरान सतर्क रहना बहुत जरूरी है और किसी भी अनचाही या अचानक आने वाली स्थिति के लिए खुद को तैयार रखना बेहतर रहेगा। साथ ही, इस समय अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी भी लापरवाही से बचें। इसके अलावा ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध का क्रूर ग्रहों के बीच घिरा होना भी सकारात्मक परिणाम देने में बाधा बन सकता है, इसलिए लाभ से जुड़े मामलों में उम्मीद से कम परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए वृश्चिक राशि वालों को कुंभ राशि में बुध के इस उदय के दौरान खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

बुध का कुंभ राशि में उदय : उपाय 

  • बुध के बीज मंत्र का जाप करें। 
  • गाय को पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं।
  • अपनी बहनों या परिवार की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े या अन्य उपहार दें।
  • महिलाओं और अपनी बहनों का सम्मान करें।
  • कबूतरों और तोतों को खाना खिलाएं।
  • अपने मुंह की अच्छी तरह से सफाई रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. कौन सी राशि टेक्नोलॉजिकल तरक्की से सबसे ज़्यादा जुड़ी है?

कुंभ

2. बुध ग्रह की उच्च राशि कौन सी है?

कन्या

3. कुंभ राशि में बुध के साथ और कौन से ग्रह शामिल होंगे?

सूर्य, शुक्र और मंगल

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 फरवरी 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 फरवरी, 2026): ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 फरवरी 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 08 से 14 फरवरी 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 फरवरी 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स  

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द मून

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, नाइन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह यह जातक अपने रिश्ते में ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। आप दोनों एक-दूसरे को अपने जीवन में पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपको ख़ुश रहने के लिए बस एक-दूसरे का साथ चाहिए और यह बात दूसरों लोगों के मन में जलन के भाव पैदा कर सकती है। अगर आप अपने रिश्ते का दूसरों के सामने दिखावा करेंगे, तो आप घमंडी लग सकते हैं और नकारात्मकता आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। दूसरी तरफ, आप अपने रिश्ते में ख़ुश रहेंगे और भविष्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। 

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह धन समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं या फिर प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वाली टक्कर का सामना मज़बूती से करना होगा। यदि आपके खर्चे काफ़ी बढ़ने लगे या फिर उन्हें पूरा करना आपको असंभव लगे, तब भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको प्रयास करना होगा। सरल शब्दों में कहें, तो इन जातकों को जीवन में धन से जुड़े लक्ष्यों को पार करने के लिए समस्याओं को पार करना होगा। 

करियर के क्षेत्र में आपको सेवेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इन जातकों को नौकरी में समस्याओं और प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपने लिए आवाज़ उठाने के साथ-साथ अपने सिद्धांतों का भी बचाव करना होगा। हालांकि, आपको इन सभी समस्याओं का सामान पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होगा। इस कार्ड का आना आपको दृढ़ रहने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

बात करें स्वास्थ्य की, तो द मून का आना कहता है कि इन लोगों को जिन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था उनकी वजह तनाव, भय या भावनात्मक समस्या हो सकती है। ऐसे में, आपको अपने मनोस्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ध्यान, योग, मेडिटेशन या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना आपके लिए मददगार साबित होगा। ऐसे में, आपको जल्दबाज़ी न करें और अपने शरीर के संकेतों को समझें। 

शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) 

करियर: नाइट ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स 

बात करें वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको सेवेन ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि आपका पार्टनर हर कदम पर आपके साथ खड़ा रहेगा जिससे आप दोनों का रिश्ता सफल होगा। अगर आपको लगता है कि दोस्त, परिवार या समाज आपके रिश्ते के खिलाफ हैं, तो यह एक अच्छी खबर कही जाएगी क्योंकि आपका साथी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहेगा। 

आर्थिक जीवन में आपको ऐस ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह सप्ताह आपके लिए धन से जुड़ी समस्याएं लेकर आ सकता है। इस अवधि में आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बोर हो सकते हैं जिसके चलते आगे बढ़ने की प्रेरणा कम हो सकती है। इस दौरान आय और व्यय के बीच असंतुलन रह सकता है और ऐसे में, आपको धन प्रबंधन की आवश्यकता होगी। अगर आपका अपना व्यापार है, तो आपको नया बिज़नेस निराश कर सकता है। हालांकि,  आर्थिक जीवन के लिए ऐस ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) को अशुभ कहा जाएगा और ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। साथ ही, निवेश के माध्यम से धन हानि हो सकती है या आपके सामने खर्चें आ सकते हैं इसलिए सावधान रहें। 

करियर की बात करें, तो नाइट ऑफ कप्स का आना बता रहा है कि वृषभ राशि वालों को अपने जीवन में रचनात्मकता में वृद्धि होगी। साथ ही, आपको काम के प्रति अपने नज़रिए को बदलना होगा। लोगों के साथ मिलकर काम करना और सहकर्मियों और क्लाइंट्स से अच्छे रिश्ते बनाने रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस समय आप अपने मन की आवाज़ सुनें और खुद पर भरोसा रखें, लेकिन आपको जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचना होगा। इन लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए संतुलन बनाकर चलना होगा। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपको टेन ओफ पेंटाकल्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों का स्वास्थ्य लंबे समाय तक अच्छा रहेगा और परिवार का हर कदम पर साथ मिलेगा। यह कार्ड परिवार की परंपराओं, सही खान-पान और नियमित दिनचर्या आपके स्वास्थ्य के लिए सहायक बनेगी। यह कार्ड बताता है कि आप बढ़ती उम्र के साथ भी अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आप अनुवांशिक समस्याओं से बच सकेंगे। 

शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: टेन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द एम्पेरर

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन को देखें, तो टू ऑफ पेंटाकल्स संतुलन और जिम्मेदारियों के लेकर परेशान किसी व्यक्ति को दर्शाता है। सरल शब्दों में कहें, तो इन जातकों का अपने रिश्ते को संतुलित रखना होगा और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना डटकर करना होगा जिसके अंतर्गत धन से जुड़े फैसले या जीवन में आने वाले बदलाव शामिल हो सकते हैं। ऐसे में, रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्ते और निजी जीवन के बीच संतुलन रखते हुए खुशमिज़ाज बने रहना ही सफलता की कुंजी होगी।  

बात करें आर्थिक जीवन की, तो द सन का आना धन-समृद्धि, सफलता, स्पष्टता और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह कार्ड लाभदायक निवेश, आर्थिक स्थिरता और मेहनत का अच्छा फल मिलने की तरफ भी संकेत करता है जिससे आपके जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। इस दौरान रुका हुआ धन भी आपको मिलने की संभावना है। इस प्रकार, यह अवधि मज़बूत आर्थिक स्थिति का आनंद लेने के साथ-साथ धन का उपयोग करने की भी होगा। 

करियर की बात करें, तो आपको टेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह संतुष्टि, खुशियों और संतुलन की तरफ इशारा कर रहा है। इसके अलावा, आपको कोई ऐसी नौकरी मिलने की संभावना है जहाँ वर्क लाइफ बैलेंस होगा और आपके सहकर्मी सहयोग करने वाले होंगे। साथ ही, यहां आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा या फिर रचनात्मक काम के लिए सराहना भी मिलेगी। आप परिवार के साथ समय बिताने में भी सक्षम होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप भविष्य के लिए बड़े सपने देखेंगे या फिर अपने करियर के आगे परिवार को प्राथमिकता देंगे। यह कार्ड एक सकारात्मक कार्यक्षेत्र, सुखद वातावरण और अच्छी टीम का प्रतिनिधित्व करता है। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको द एम्पेरर प्राप्त हुआ है जो आपको अनुशासन और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह दे रहा है। आपको अपनी सेहत की ज़िम्मेदारी खुद लें, एक नियमित दिनचर्या बनाएं और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। काम के दबाव में अपने शरीर को नज़रअंदाज़ न करें। संतुलित जीवनशैली और आत्म-नियंत्रण से लंबे समय तक अच्छी सेहत बनी रहेगी। 

शुभ रुद्राक्ष: दस मुखी रुद्राक्ष

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द टावर

करियर:  नाइन ऑफ कप्स  

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह एक ऐसे पार्टनर को दर्शाता है जो भावनाओं से ज्यादा समझदारी, सच्चाई और खुलकर बातचीत को महत्व देता होगा। सरल शब्दों में कहें, तो आपके साथी थोड़े गंभीर, तार्किक या भावनात्मक रूप से दूरी बनाकर रखने वाले लग सकते हैं, लेकिन मन ही मन में वह आपकी बहुत परवाह करते होंगे। संभव है कि आपका रिश्ता ईमानदारी और आपसी समझ पर आधारित होगा। 

आर्थिक जीवन में द टावर का आना अचानक से आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ संकेत करता है जो आपके जीवन में नौकरी छूटना, खर्चों का बढ़ना, कर्ज़ या व्यापार में किसी योजना का असफल होना के रूप में आपके सामने आ सकते हैं। यह सप्ताह आर्थिक रूप से आपको हिलाकर रख सकता है, लेकिन यह आपके लिए जरूरी होगा क्योंकि आपके आर्थिक जीवन की नींव कमज़ोर थी। ऐसे में, कर्क राशि के जातकों को सच्चाई स्वीकार करते हुए एक बार फिर से पुनः शुरुआत करनी होगी। हालांकि, आपको भविष्य में सावधानी बरतने के साथ-साथ बचत करने की सलाह दी जाती है। 

जब बात आती है करियर की, तो नाइन ऑफ कप्स का मिलना बताता है कि आप नई  नौकरी में ख़ुश और प्रसन्न होंगे। यह कार्ड बता रहा है कि यह जातक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे में, आप जल्द ही पेशेवर जीवन के लक्ष्य हासिल कर लेंगे जो आपकी पसंद और रुचि के अनुसार होंगे। हालांकि, आपको स्वयं को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना होगा। इस सप्ताह आपको खुद पर भरोसा रखना होगा कि आप जहां हैं वह आपके लिए सही जगह है और जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। 

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स का आना इस सप्ताह आपको खुद को थोड़ा आराम देने और हद से ज्यादा स्वयं पर दवाब न डालने की सलाह दे रहा है क्योंकि इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से थके होंगे। ऐसे में, आपको पर्याप्त आराम देने, अच्छी नींद लेने के साथ–साथ खुद को तरोताज़ा होने के लिए समय देना होगा जिससे भविष्य में आपको क्या करना है, इसको लेकर मानसिक स्पष्टता प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स

करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट

बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, सिक्स ऑफ कप्स अतीत की यादों, ख़ुशियों और सच्चे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। इस अवधि में आपके सामने दोबारा पुराने रिश्ते, बचपन का प्यार या कोई पुराना कनेक्शन आ सकता है। बात करें आपके मौजूदा रिश्ते की, तो इसमें भी आपको प्यार और अपनेपन से पुनः सींचना होगा, लेकिन आपको अपने अतीत और वर्तमान की भावनाओं को आपस में टकराने से बचाना होगा। हालांकि, आपको बस इतना ध्यान रखना होगा कि अतीत में अटके न रहें, बल्कि उसकी सीख से भविष्य को बेहतर बनाएं। 

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स आया है जो बता रहा है कि इन जातकों के लिए आर्थिक समस्याओं से बाहर आना बहुत जरूरी होगा ताकि आप खुद को मिलने वाले अवसरों का लाभ सकें। यह कार्ड कहता है कि इस दौरान आपको धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है, परंतु यह आपको आर्थिक जीवन को लेकर अपने नज़रिए को बदलने और धन कमाने के नए रास्ते खोजने के अवसर भी आपको प्रदान करेगा। यह सप्ताह आपको अतीत से सबक लेते हुए सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।     

करियर में आपको ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो आपको मिलने वाले सुनहरे अवसरों और स्पष्ट सोच की तरफ इशारा कर रहा है। इस समय आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं जैसे कि नई नौकरी शुरू करना, प्रमोशन मिलना, कोई प्रोजेक्ट मिलना आदि। ऐसे में, आप करियर के क्षेत्र में अपनी बुद्धि और स्पष्ट बातचीत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर, सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपनी समझ को बढ़ाने, समस्याओं को दूर करने, प्रगति और सफलता प्राप्त के लिए अपने मन की आवाज़ सुनने का होगा।     

स्वास्थ्य को लेकर द हर्मिट का आना बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली परेशानियों और लगातार थके रहना जैसी समस्याओं की तरफ संकेत करता है इसलिए आपको अपनी देखभाल करनी होगी। थकान, कम ऊर्जा या नींद से जुड़ी समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इन जातकों को अपने शरीर पर ज़ोर न डालेने, अकेले में समय बिताने और खुद को समझने की कोशिश करने की सलाह दी जाती है। मानसिक रूप से भी आप खुद को जानने-समझने का प्रयास कर रहे होंगे जो आगे चलकर आपको स्पष्टता देगा। 

शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट 

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

जब बात आती है कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो एट ऑफ पेंटाकल्स का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों का रिश्ता धैर्य, समर्पण और मेहनत से आगे बढ़ेगा। आप और आपके साथी के प्रयास और समर्पण के द्वारा आपका रिश्ता हर दिन के साथ मज़बूत होगा। जैसे कोई कारीगर अपने काम को निखारता है, वैसे ही आप और आपका पार्टनर रिश्ते को समय और ध्यान देकर मज़बूत बना रहे हैं। एक-दूसरे के साथ सीखना, सुधार करना और मिलकर आगे बढ़ना आपके रिश्ते की खास बात होगी इसलिए आप दोनों अपने रिश्ते का आनंद लें और छोटे-छोटे प्रयासों को महत्व दें।

आर्थिक जीवन में आपको द हैरोफ़न्ट प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आपको धन कमाने की राह में कोई भी शॉर्टकट लेने के बजाय आय में बढ़ोतरी के सही और नैतिक तरीके अपनाने होंगे। आप अपनी मेहनत और सिद्धांतों पर चलकर, एक्सपर्ट्स से सलाह लेकर और बैंक में पारंपरिक रूप से धन जमा या निवेश कर सकते हैं। भले ही, आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने की रफ़्तार सुस्त लगे, लेकिन आपको आर्थिक योजनाओं का पालन करते हुए सही रास्ते से धन कमाने की सलाह दी जाती है। 

करियर की बात करें, तो नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना नौकरी में सफलता, विलासिता, आर्थिक स्थिरता और कड़ी मेहनत से मिलने वाले फल का आनंद लेने की अवधि को दर्शा रहा है। सरल शब्दों में कहें, तो इस समय आप आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेंगे। इस कार्ड का आना बताता है कि यह सप्ताह कला और विलासिता से जुड़े क्षेत्रों के लिए भी अच्छा रहेगा। ऐसे में, इन जातकों को ज़िंदगी के सकारात्मक पक्ष का आनंद लेने, काम और जीवन के बीच संतुलन रखने और हमेशा काम न करते रहने की सलाह दे रहा है।

स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको फोर ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है है कि यह जातक मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से जूझ रहे होंगे। ऐसे में, आपको जल्द से जल्द किसी प्रोफेशनल डॉक्टर से सहायता लेने की सलाह दी जाती है ताकि आप स्वस्थ हो सकें। साथ ही, अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आपको अल्ज़ाइमर या पार्किंसन जैसडे रोग घेर सकते हैं। 

शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: डेथ

आर्थिक जीवन: टेम्परेंस

करियर: किंग ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: जस्टिस 

बात करें तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको डेथ कार्ड प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस राशि के जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके रिश्ता का अंत हो सकता है। हालांकि, आपके लिए जीवन में आगे बढ़ना ही बेहतर रहेगा क्योंकि आपकी ज़िन्दगी के इस पड़ाव की समाप्ति हो चुकी होगी। भविष्य में आपके लिए एक बेहतर रिश्ता इंतज़ार कर रहा है, लेकिन उसके आने में थोड़ा समय लगेगा। तब तक अपने अपने ऊपर काम करें, खुद को बेहतर बनाएं और साथ ही, स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो टेम्परेंस कार्ड का आना धन से जुड़े मामलों में संतुलन, धैर्य और संयम का प्रतीक माना जाता है जिनकी सहायता से आप अपने जीवन के दीर्घकालिक लक्ष्य पूरे कर सकें। हालांकि, आप पैसों के मामले में न तो ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करें और न ही हद से ज्यादा कंजूसी भी न करने की सलाह दी जाती है, ताकि आप मज़बूत आर्थिक स्थिति का आनंद भविष्य में ले सकें। इन जातकों को धन के प्रबंधन के लिए अपनी समझ का इस्तेमाल करना होगा ताकि आप अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त कर सकें।

बात करें करियर की, तो आपको किंग ऑफ कप्स मिला है और यह एक ऐसे लीडर या सहकर्मी को दर्शा रहा है जो आपके जीवन में भावनात्मक परिपक्वता, जुनून और बुद्धिमानी लेकर आएगा। यह कार्ड काउंसलर, थेरेपिस्ट, गाइड या ऐसे कामों की ओर इशारा करता है जहाँ धैर्य, समझ और दूसरों को संभालने की क्षमता ज़रूरी होती है, तो इन क्षेत्रों में आप माहिर होंगे। आप दिमाग के शांत व्यक्ति होंगे इसलिए मुश्किल समय में भी सही तरीके से नेतृत्व कर सकेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में जस्टिस कार्ड का आना संतुलन और ज़िम्मेदारी की तरफ संकेत करता है। यह बताता है कि आपकी जीवनशैली में होने वाले हर बदलाव का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सही खान-पान, व्यायाम और सही इलाज लेना आपके लिए ज़रूरी होगा। यह कार्ड दर्शाता है कि स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सही और निष्पक्ष निर्णय लेना आवश्यक होगा।

शुभ रुद्राक्ष: तेरह मुखी रुद्राक्ष

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द चेरियट

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: द लवर्स 

स्वास्थ्य: द एम्प्रेस

बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको द चेरियट प्राप्त हुआ है जो जिम्मेदारी लेने, दृढ़ता और आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह कार्ड इन जातकों को अपने लक्ष्यों को पाने, साहस के बल पर समस्याओं को पार करने के साथ-साथ जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए चुनौतियों को पार करना होगा। यह कार्ड प्रगति, एक मज़बूत रिश्ते और समस्याओं पर जीत पाने का भी प्रतीक माना जाता है। इस राशि के सिंगल जातक साहसिक कदम उठाते हुए दिखाई दे सकते हैं जबकि प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय मिलकर मुश्किलों का सामना करने और रिश्ते को मजबूत बनने का संकेत करता है।

आर्थिक जीवन में आपको टू ऑफ वैंड्स का मिलना आर्थिक स्थिरता, सोच-समझकर योजना बनाने और नए अवसर मिलने को दर्शा रहा है। संभव है कि इस समय आपको अचानक से धन न मिलें, बल्कि आपके द्वारा लिए गए धन से जुड़े सही फैसलों और निवेश धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें जिससे आपका भविष्य बेहतर होगा। 

करियर में आपको द लवर्स मिला है एयर यह करियर में होने वाले बदलावों, टीमवर्क या करियर के लक्ष्यों से मिलने वाली संतुष्टि को दर्शा रहा है। साथ ही, यह कहता है इस दौरान आप तर्क के बजाय अपनी पसंद और रुचि के आधार पर करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, एक अच्छी टीम का होना, नौकरी के अनेक अवसरों में से कोई एक चुनना या कोई ऐसी नौकरी मिलना जो आपके मन के अनुसार हो आदि परिस्थितियां इस कार्ड द्वारा दर्शाई जा रही है। यह कार्ड कहता है कि पेशेवर जीवन में आपको सहकामरियों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने के साथ अपने मन की आवाज़ भी सुननी होगी। 

स्वास्थ्य के संबंध में टू ऑफ वैंड्स का आना जीवन शक्ति, इच्छा शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। यह सप्ताह अच्छी सेहत, मज़बूत सेहत और सही देखभाल की तरफ संकेत करता है। इस राशि की महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं, लेकिन इस कार्ड के  नकारात्मक आने पर यह स्वास्थ्य को लेकर यह असंतुलन, ज़रूरत से ज़्यादा लापरवाही या आलस्य को दर्शाता है।

शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द स्टार

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो थ्री ऑफ वैंड्स का आना लंबी दूरी के रिलेशनशिप या विदेश में रहने वाले किसी इंसान से मिलने को दर्शा रहा है। आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ-साथ प्रेमपूर्ण जीवन की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए सोच-विचार कर सकते हैं या फिर नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं।      

आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो मुश्किल समय,  धन की कमी और नुकसान या असुरक्षा की भावना की तरफ इशारा कर रहा है। टैरो साप्ताहिक राशिफल कहता है कि हो सकता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से तंग हो या कर्ज़ लेना पड़ सकता है या फिर नौकरी से जुड़ी परेशानी जन्म ले सकती है। इस समय आपको जरूरत पड़ने पर मदद लेने से न हिचकने की सलाह दी जाती है। इस कार्ड का रिवर्सड आना कहता है कि आर्थिक जीवन में धीरे-धीरे सुधार होगा, आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा।

जब बात आती है करियर की, तो द स्टार का आना आशा, प्रेरणा, नयापन और जीवन में सच्चे उद्देश्य की ख़ोज का प्रतिनिधित्व करता है। यह अवधि आपके लिए मुश्किल दौर के बाद सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है, विशेष रूप से रचनात्मक क्षेत्रों में। सरल शब्दों में कहें, तो विश्वास, धैर्य और सही कदमों से आपके करियर के सपने पूरे हो सकते हैं।  

स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है किइस सप्ताह आपके लिए ज्यादा तनाव लेना, जल्दबाज़ी करना या लगातार मेहनत करने का नकारात्मक असर आपके शरीर पर अनज़र आ सकता है। टैरो साप्ताहिक राशिफल कहता है कि इस अवधि में आपको सूजन, थकान या तनाव से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। आपके लिए ज़रूरी होगा है कि आप शरीर से मिलने वाले संकेतों को समझें, थोड़ा आराम करें और अपनी गति को संतुलित रखें।

शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

करियर: क्वीन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ हिअ जो आपको अपनी गलतियों से सीखने के लिए कह रहा है। भले ही यह रिश्ता आपको खुशी न दे, लेकिन यह आपको यह समझाने में मदद करेगा कि आप रिश्ते से क्या चाहते हैं और क्या नहीं। कई बार हमें निराशा इसलिए भी मिलती है क्योंकि हमें अपनी ज़रूरतें को नहीं समझते हैं या हमें पता नहीं होता है कि हम चाहते क्या हैं। कभी-कभी वही चीज़, जिसे हम पहले गलत समझते हैं, हमें आगे बढ़ने, ठीक होने और खुद को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं। बता दें कि अंक ज्योतिष में अंक 3 को प्रगति और गलतियों से सबक सीखने का माना जाता है। 

आर्थिक जीवन में आपको नाइट ऑफ वैंड्स मिला है और यह बता रहा है कि मकर राशि के जातक इस सप्ताह बड़े और साहसिक फैसले लेते हुए नज़र आ सकते हैं जिनका संबध जोख़िम भरे से निवेश हो सकता है।  इस दौरान आपके द्वारा उन योजनाओं में निवेश करना लाभकारी रहेगा जिससे भविष्य में आपको अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा, परंतु इनमें जोख़िम होगा। ऐसे में, आपको पूरे सोच-विचार के साथ अपने आर्थिक लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। 

करियर के संबंध में क्वीन ऑफ कप्स का आना आपको पेशेवर जीवन में अपनी भावनाओं पर नियंत्रित करके संतुष्टि पाने के लिए कह रहा है। आपके द्वारा कार्यों में की गई मेहनत आपको आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ भावनात्मक संतुष्टि प्रदान करेगी। आप अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर सोचें कि आपकी नौकरी में कौन सी बात आपको खुश करती है। भावनात्मक संतुष्टि पाने के लिए आपको आवश्यक तालमेल बिठाने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा तब ही आप ख़ुश रह सकेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ वैंड्स का आना किसी रोग या चोट से तेज़ी से स्वस्थ होने और अचानक से ऊर्जा में वृद्धि की तरफ संकेत करता है।  हालांकि, इन जातकों को स्वस्थ होने की राह में तुरंत कदम उठाने होंगे और साथ ही, अपनी ऊर्जा को नियंत्रित करनी होगी जिससे आप स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकेंगे। एट ऑफ वैंड्स को शक्तिशाली कार्ड माना जाता है जो बताता है कि आप शारीरिक  रहेंगे और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। सही इलाज मिलने से आप स्वस्थ हो सकेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपनी देखभाल करनी होगी। 

शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, द हैंग्ड मैन का आना दर्शाता है कि आपको किसी को अपने साथ रिलेशनशिप में आने के लिए ज़बरदस्ती करने से बचना होगा। हालांकि, यह बात आप अपने दिल पर लेने से बचें। संभव है कि आप उस इंसान की परिस्थितियों या मानसिक स्थिति को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हों। ज्योतिष में इस कार्ड का संबंध बारहवें भाव, मीन राशि और नेप्चून से होता है। कुंडली का बारहवां भाव रहस्यों और आध्यात्मिकता का होता है। ऐसे में, संभव है कि यह जातक मानसिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि कुंभ राशि के जातक आर्थिक समस्ताओं या प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वालो टक्कर का सामना करते हुए मज़बूत बने रहेंगे। यह कार्ड धन से जुड़ी समस्याओं के आने के बाद भी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित और एकाग्र रहेंगे। ऐसे में, आप अपने आर्थिक लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। 

करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना किसी मुश्किल दौर या अचानक से जीवन के किसी अध्याय के अंत के बाद एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है। टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह नौकरी छूटना या बड़ा नुकसान आपको निराश कर सकता है, लेकिन इसे आप अंत नहीं मानें। यह कार्ड आपको सीख देता है कि हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है। इन लोगों को अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा और खुद को मिलने वाले अवसरों पर ध्यान देना होगा। साथ ही, आप अपनी सेहत को भी नज़रअंदाज़ न करें।

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपको सिक्स ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि आपको अपने स्वास्थ्य में कोई सकारात्मक परिवर्तन नज़र आ सकते हैं। आप कोई ऐसे व्यक्ति होंगे जो या तो मेडिकल सहायता ले रहे होंगे या फिर किसी को प्रदान कर रहे होंगे यानी कि यह कार्ड मेडिकल सहायता की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि, इस कार्ड का रिवर्सड का आना स्वयं को मिलने वाली सहायता की अवेहलना या नशे की लत में पड़ने की समस्या की तरफ संकेत करता है। 

शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष

मीन राशि

प्रेम जीवन: द मून

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स  

करियर: द डेविल 

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में द मून प्राप्त हुआ है जो भ्रम, डर और अवचेतन मन का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड कहता है कि आपके रिश्ते में कुछ अज्ञात समस्याएं, गलतफ़हमियां या रहस्य छुपे हो सकते हैं। सरल शब्दों में कहें, तो चीज़ें जैसी दिख रही हैं, वैसी हों यह ज़रूरी नहीं होंगी। इस दौरान आपको अपने मन की आवाज़ सुनने और भावनात्मक समस्याओं से बचने की सलाह दी जाती है। द मून का आना कामुकता पर आधारित या एक मज़बूत दिख रहे रिश्ते पर ध्यान देने के लिए कह रहा है जो पिछली चोटों से प्रभावित होगा। ऐसे में, आपको सच्चाई का सामना करने और अपने पिछले अनुभवों को वर्तमान पर हावी न होने देने की सलाह दी जाती है। 

जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना इस सप्ताह आपको अपने द्वारा की गई कड़ी मेहनत का आनंद लेने के लिए कह रहा है। जिन कार्यों के लिए आप काफ़ी समय से प्रयास कर रहे थे, तो अब आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी। 

करियर की बात करें, तो आपको द डेविल प्राप्त हुआ है जिससे आपके लिए  सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। संभव है कि आप पहले जहाँ काम करते थे, वहां की नकारात्मक यादें आज भी आपको परेशान कर रही होगी। ऐसे में, आपको अतीत से आगे बढ़ने, सबक सीखने और एक नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपनी नई नौकरी में सेहत और  संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आपके द्वारा पुनः इन्हें  नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। जो लोग नौकरी में अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उनके लिए डेविल कार्ड का आना कहता है कि जो आपको अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने से रोक रही हैं।

स्वास्थ्य के मामले में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही, खुद को फिट और तंदुरस्त बनाए रखने के लिए सीमाएं निर्धारित करनी होगी और गलत आदतों या लोगों को छोड़ना होगा। हालांकि, आप ऐसा करने से थोड़े बहुत परेशान नज़र आ सकते हैं और इसके लिए आपको अपने निश्चय पर टिके रहना होगा। 

शुभ रुद्राक्ष: नौ मुखी रुद्राक्ष

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या वास्तव में रुद्राक्ष किसी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है?

हाँ, अगर रुद्राक्ष असली होता है, तो व्यक्ति को कई तरह के लाभ की प्राप्ति होती है। 

2. टैरो के एक डेक में कितने वैंड्स कार्ड होते हैं?

टैरो डेक में कुल 10 वैंड्स होते हैं। 

3. कौन सा कार्ड आंतरिक शांति को दर्शाता है?

नाइन ऑफ पेंटाकल्स आंतरिक शांति का प्रतिनिधित्व करता है।   

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 08 फरवरी से 14 फरवरी, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 08 फरवरी से 14 फरवरी, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख से लेकर 31 तारीख तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (08 फरवरी से 14 फरवरी, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 वाले जातक जीवन के प्रति परिवर्तनकारी नज़रिया रखते हैं। इस सप्‍ताह ये जातक कुछ महत्‍वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिखाई देंगे।

प्रेम जीवन: इस समय आपके अपने पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इससे आप दोनों अपने रिश्‍ते में आगे बढ़ेंगे।

शिक्षा: इस सप्‍ताह मूलांक 1 वाले छात्रों की एकाग्रता और याद्दाश्‍त काफी अच्‍छी रहने वाली है जिससे उन्‍हें उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी। आप उच्‍च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अपनी योग्‍यता दिखाने और उच्‍च स्‍तर की सफलता पाने में सक्षम होंगे। आपकी नेतृत्‍व क्षमता मजबूत रहेगी। वहीं व्‍यापारी अपनी योग्‍यता का उपयोग करने और अधिक मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे।

सेहत: इम्‍युनिटी मजबूत रहने और जोश से भरपूर रहने की वजह से इस समय आपका स्‍वास्‍थ्‍य उत्तम रहने वाला है। इस सप्‍ताह आपके अंदर उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा देखने को मिलेगी। आपका साहस और दृढ़ संकल्‍प आपको स्‍वस्‍थ एवं मजबूत बने रहने में मदद कर सकता है।

उपाय: आप रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए पूजा करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 वाले जातक आमतौर पर सोच-विचार करके काम करते हैं। ये लगातार कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। इसके अलावा इन जातकों की लंबी यात्रा करने में रुचि होती हैं एवं ये इस दिशा में प्रयासरत रहते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच खुशियां बनी रहेंगी। आप दोनों के बीच अच्‍छी आपसी समझ होने के कारण ऐसा हो सकता है।

शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में अच्‍छी पकड़ बनाकर रखेंगे और अधिक प्रयास करते हुए नज़र आएंगे। इस सप्‍ताह विद्यार्थी उच्‍च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: मूलांक 2 वाले नौकरीपेशा जातक अच्‍छा प्रदर्शन कर के अपने सहकर्मियों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने में सक्षम होंगे। वहीं व्‍यापारियों को अपने व्‍यावसायिक अनुभव के दम पर अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है।

सेहत: इस सप्‍ताह आप जोश और उत्‍साह से भरे रहने वाले हैं जिसका सकारात्‍मक असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या होने की आशंका नहीं है।

उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए पूजा करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अधिक आध्‍यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्‍हें सिद्धांतों पर चलना पसंद होता है। इस सप्‍ताह इन जातकों के दृष्टिकोण में उदारता देखने को मिल सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक ईमानदार रहने वाले हैं जिससे आप दोनों का रिश्‍ता मजबूत होगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आपका प्रदर्शन अच्‍छा रहने वाला है एवं आप अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने पर ध्‍यान देंगे। आपके लिए प्रतियोगी परीक्षा में भी हिस्‍सा लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में आपको अधिक सफलता मिलने के योग हैं। पेशेवर तरीके से काम करने की वजह से ऐसा हो सकता है। यदि आप व्‍यापार करते हैं, तो इस समय आप अधिक मुनाफा कमाने के मामले में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं।

सेहत: स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो इस समय आप ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। आप अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए दृढ़ निश्‍चयी रह सकते हैं। इसके अलावा आपकी इम्‍युनिटी भी मजबूत रहने वाली है और आपके अंदर साहस देखने को मिलेगा। अपने मजबूत स्‍वभाव के कारण आपकी सेहत अच्‍छी रह सकती है।

उपाय: आप बृहस्‍पतिवार के दिन बृहस्‍पति ग्रह के लिए पूजा करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 4 वाले जातक अधिक प्रसन्‍न और खुशमिजाज़ मूड में रह सकते हैं। ये लोग हमेशा अपनी जिंदगी में कुछ न कुछ अलग या अनूठा ढूंढते रहते हैं और उसमें सफलता पाने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा इन जातकों के अंदर जुनून देखा जा सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ मूडी रवैया अपना सकते हैं। ऐसा अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों की वजह से हो सकता है। इस कारण से आपकी अपने पार्टनर से लड़ाई हो सकती है जो कि एक सफल रिश्‍ते के लिए सही नहीं है।

शिक्षा: इस समय छात्रों की पढ़ने-लिखने में रुचि कम होने के कारण पढ़ाई पर से पकड़ कमजोर हो सकती है। पढ़ाई में दिलचस्‍पी कम होने की वजह से आप शिक्षा के क्षेत्र में उच्‍च अंक प्राप्‍त करने के लिए दृढ़ संकल्पित नहीं रह पाएंगे।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों से इस सप्‍ताह कई अच्‍छे अवसर छूट सकते हैं और इस वजह से वे उच्‍च सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आप समय पर अपने टारगेट को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं और इस तरह आपके हाथ से बड़ा मुनाफा छूट सकता है। आपको अपने बिज़नेस को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

सेहत: आपको इस समय पाचन और पेट से जुड़ी समस्‍याएं होने का डर है। ऐसा इम्‍यूनिटी के कमजोर होने की वजह से हो सकता है। इस सप्‍ताह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रह सकती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ का जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 वाले जातकों को इस सप्‍ताह सफलता मिलने की उम्‍मीद है। ये अपने द्वारा तय किए गए नए लक्ष्‍यों को प्राप्‍त कर सकते हैं। इनके अंदर अधिक कलात्‍मक कौशल देखने को मिल सकता है।

प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ बहुत अच्‍छी रहने वाली है। प्‍यार के मामले में आपके लिए यह समय बहुत अच्‍छा साबित होगा और आपको अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने स्किल्‍स को साबित करने में सक्षम रहेंगे और तेजी से प्रगति कर अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। छात्र पढ़ाई को लेकर महत्‍वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस समय आप कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपनी योग्‍यता साबित करेंगे। व्‍यापारी खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में दिखा सकते हैं।

सेहत: आप अपनी फिटनेस को बनाए रखने में सक्षम होंगे। ऐसा आपके मजबूत दृढ़ संकल्‍प और जोश की वजह से हो सकता है। आपको कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी।

उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है)

मूलांक 6 वाले लोगों को रचनात्‍मकता, कलात्‍मक कार्यों और अन्‍य चीज़ों में कम अच्‍छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा ये जातक अधिक हंसमुख हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह मूलांक 6 वाले जातक अपनी स्थिति को समझने और अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध का आनंद लेने में समर्थ होंगे। आपका स्‍वभाव थोड़ा सहज हो सकता है।

शिक्षा: आप कुछ खास विषयों जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और कम्‍युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। यह सब आपके पेशेवर दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाएगा।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्‍ताह शानदार रहने वाला है और इसकी वजह से आप उन सभी लाभों का आनंद ले पाएंगे जिसकी आप अपेक्षा करते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप एक मजबूत दावेदार और प्रतिद्वंदी बनने की ओर आगे बढ़ सकते हैं और बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहने वाला है। आपकी इम्‍युनिटी मजबूत रहने वाली है और इस वजह से आपकी शारीरिक फिटनेस में सकारात्‍मकता देखने को मिलेगी।

उपाय: नियमित रूप से 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मूलांक 7 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक कम आकर्षक और असुरक्षित रह सकते हैं। आप अपनी प्रगति और भविष्‍य के बारे में सोच सकते हैं। समय और आकर्षण की कमी के कारण आप अपने जीवन में स्थिरता पाने में विफल रह सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ प्‍यार का आनंद नहीं उठा पाएंगे। पारिवारिक समस्‍याओं की वजह से ऐसा हो सकता है और इसके कारण आपका रिश्‍ता कमजोर रह सकता है। इस स्थिति में आपको चिंता करने या परेशान होने के बजाय परिवार की समस्‍याओं को सुलझाने के लिए किसी बुजुर्ग या अनुभवी व्‍यक्‍ति से सलाह लेनी चाहिए।

शिक्षा: इस समय छात्रों को पढ़ाई में तालमेल बिठाने और अच्‍छे अंक प्राप्‍त करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आपकी याद रखने की क्षमता औसत रहने वाली है और इसकी वजह से इस सप्‍ताह आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में असफल रह सकते हैं। आपको अपने मन को शांत करने और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरी करने वाले जातकों के अंदर अतिरिक्‍त कौशल देखने को मिल सकता है और उन्‍हें अपने काम के लिए सराहना मिलने के संकेत हैं। लेकिन इसके साथ ही आपके ऊपर काम का दबाव भी बढ़ सकता है जिसे संभाल पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। व्‍यापारियों को नुकसान होने की आशंका है और इस समय आपके लिए यह आवश्‍यक हो सकता है कि आप पहले से सोच-विचार कर के चलें और अपने बिज़नेस पर नज़र रखें।

स्‍वास्‍थ्‍य: इस सप्‍ताह आपको एलर्जी के कारण त्‍वचा से संबंधित समस्‍याएं होने की आशंका है। आपको पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने का भी डर है। ऐसे में आपको अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ केतवे नम:’ का जाप करें।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान  

मूलांक 8

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले लोग इस सप्‍ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। यात्रा के दौरान आपकी कोई कीमती या मूल्‍यवान चीज़ खो सकती है। इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से चिंता में आ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्‍तों की तरफ से कुछ परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आप प्रयास करने के बावजूद पीछे रह सकते हैं। आपको शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। इस समय छात्र धैर्य और अधिक दृढ़ संकल्‍प से काम लें। इससे उन्‍हें उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में मदद मिल सकती है।

पेशेवर जीवन: मुमकिन है कि नौकरीपेशा जातकों को उनके काम के लिए पहचान न मिल पाए और इस वजह से वे परेशान हो सकते हैं। अपनी एक खास पहचान बनाने के लिए आपको कोई अनूठा कौशल सीखने की जरूरत है। वहीं व्‍यापारियों के लिए बेहतर मानक बनाए रखना और अच्‍छा लाभ कमाना मुश्किल हो सकता है।

सेहत: तनाव की वजह से आपको पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपके असंतुलित आहार लेने की वजह से ऐसा हो सकता है।

उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 9

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

आपके अंदर अपने लिए नए निर्णय लेने का साहस बढ़ेगा। इस सप्‍ताह आप सर्वगुण संपन्‍न रहेंगे और अपनी क्षमता का भरपूर इस्‍तेमाल कर पाएंगे। इस समय आपकी गतिशीलता बहुत बढ़ जाएगी जिससे आपको स्‍वयं के विकास और मज़बूत बनने में मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा।

प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाने वाले हैं। आप इस हफ्ते अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है और इस दौरान आप दोनों ही खूब आनंद में रहेंगे और आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्‍छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। आप जो भी पढ़ाई करेंगे, उसे आसानी से याद रख पाएंगे और परीक्षा में अच्‍छे परिणाम लेकर आएंगे। इस हफ्ते आप अपनी रुचि के हिसाब से कोई प्रोफेशनल कोर्स भी ले सकते हैं और उसमें उत्‍कृष्‍टता हासिल करेंगे।

पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे और इस समय आपके काम को भी पहचान मिलेगी। यह पहचान आपको नौकरी में पदोन्‍नति के रूप में मिल सकती है। ये सभी चीज़ें आपके पद को बढ़ाएंगी और सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। अगर आप व्‍यापार करते हैं, तो आपके लिए स्थिति अच्‍छी बनी हुई है और आप इस समय खूब मुनाफा कमाएंगे। इस तरह आपकी अपने प्रतिद्वंदियों के बीच प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। आपके अंदर जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी इस समय उत्तम स्थिति में रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप फिट रहने के साथ-साथ ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस समय आपके अंदर उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा और दृढ़ संकल्‍प देखने को मिलेगा।

उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. मूलांक 9 पर किस ग्रह का आधिपत्‍य है?

मूलांक 9 के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं।

2. मूलांक 5 के स्‍वामी ग्रह कौन हैं?

5 मूलांक के स्‍वामी बुध ग्रह हैं।

3. मूलांक 2 वाले जातक कैसे होते हैं?

ये कल्‍पनाशील और भावुक स्‍वभाव के होते हैं।

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: बदल देंगे इन राशि वालों की लव लाइफ!

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है जो मनुष्य जीवन को प्रभावित करने का अपार सामर्थ्य रखते हैं। इन्हें प्रेम का देवता भी कहा जाता है जो प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक हैं इसलिए कुंडली में इनकी स्थिति पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र देव मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो जातक को प्रसिद्धि, समृद्धि, रचनात्मकता और प्रेमपूर्ण रिलेशनशिप का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वहीं, इनकी अशुभ अवस्था आपके जीवन को कई तरह की समस्याओं से भरने का काम करती है। ऐसे में, अब शुक्र ग्रह जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश  करने जा रहे हैं।

एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “शुक्र का कुंभ राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे तिथि, समय और महत्व आदि। इसके अलावा, शुक्र के इस गोचर से किन योगों का निर्माण होगा? किन ग्रहों के साथ शुक्र युति करेंगे और शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए आप किन उपायों को अपना सकते हैं? इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं और जानते हैं शुक्र के इस गोचर के बारे में।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर के बारे में बात करने से पहले जान लेते हैं शुक्र से जुड़ी कुछ रोचक बातें। नवग्रहों में शुक्र एकमात्र ऐसा ग्रह है जो मनुष्यों के भीतर भौतिक वस्तुओं के प्रति लगाव को नियंत्रित करता है। साथ ही, इनके प्रभाव की वजह से ही लोग आपके प्रति और आप दूसरों के प्रति आकर्षित महसूस करते हैं। ज्योतिष में शुक्र देव को स्त्री ऊर्जा का ग्रह माना जाता है और इनकी ऊर्जा हार्मोनिक प्रकृति की होती है, इसलिए विश्व के सभी शांतिदूतों की कुंडली में शुक्र देव मज़बूत स्थिति में होते हैं। आइए अब आपको अवगत करवाते हैं शुक्र गोचर की तिथि और समय से। 

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: तिथि और समय 

शुक्र देव सूर्य के बाद सबसे चमकीला ग्रह है जिसे आसमान में सुबह और शाम के समय आसानी से देखा जा सकता है। बता दें कि शुक्र देव तकरीबन हर 30 दिन में अपना राशि परिवर्तन करते हैं और इसके बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं। इसी क्रम में, शुक्र महाराज 06 फरवरी 2026 की रात 12 बजकर 52 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।  इस राशि में शुक्र देव 02 मार्च 2026 तक रहेंगे और ऐसे में, कई ग्रहों के साथ युति करेंगे और अनेक शुभ योगों का निर्माण करेंगे।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

कुंभ राशि में शुक्र करेंगे बड़े ग्रहों के साथ युति 

जब-जब ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन या फिर गोचर करते हैं, तब अक्सर अनेक प्रकार की युतियों का निर्माण होता है। इसी प्रकार, जब शुक्र 06 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, उस समय वहाँ पहले से बुध ग्रह मौजूद होंगे। इसके कुछ समय बाद सूर्य और मंगल भी कुंभ राशि में आ जाएंगे जिससे चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य योग और लक्ष्मीनारायण योग जैसे शुभ योगों का निर्माण होगा। यह चार शुभ योग कुंभ राशि में बनने जा रहे हैं जो शनि देव की राशि है। हालांकि, इन सब योगों का प्रभाव जातकों के जीवन पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा। लेकिन ज्यादातर लोगों को इन योगों से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। अब हम आपको रूबरू करवाते हैं कुंभ राशि में शुक्र के प्रभाव से।      

कुंभ राशि में शुक्र ग्रह का प्रभाव  

राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ है जिसके अधिपति देव शनि ग्रह हैं। जब शुक्र देव कुंभ राशि में मौजूद होते हैं, तब जातक को समृद्धि, वैभव और कलात्मकता प्रदान करते हैं जिसके प्रभाव से उसका दृष्टिकोण अधिक आशावादी बनता है। हालांकि, ऐसे जातकों के व्यक्तित्व में कभी-कभार आज्ञा न मानने की प्रवृत्ति और उग्रता जैसे अवगुण भी देखने को मिलते हैं। कुंभ राशि में बैठे शुक्र ग्रह के प्रभाव से जातक दिल के मामलों में हमेशा पारंपरिक रास्तों पर चलने के बजाय एक अलग रास्ता अपनाना पसंद करता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शुक्र की कुंभ राशि में उपस्थिति स्त्री और पुरुष दोनों को विपरीत या अपरंपरागत संबंधों की ओर आकर्षित करती है। इस राशि में शुक्र महाराज का प्रभाव होने के कारण जातक अपने रिश्ते को लेकर नए नियमों और मान्यताओं का निर्माण कर सकता है। लेकिन, कई बार आप खुद इन नियमों का पालन करने में असफल रह सकते हैं। इसी क्रम में, इस गोचर के दौरान व्यक्ति सामने वाले की तीव्र बुद्धि की प्रशंसा करता है और उनके नए-नए विचारों से प्रेरणा प्राप्त करता है। साथ ही, भविष्य को लेकर आपकी सोच और कल्पनाशीलता खुद को भी हैरान कर सकती है। 

ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र ग्रह 

शुक्र देव को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष स्थान प्राप्त है क्योंकि यह मनुष्य जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे प्रेम, विवाह को नियंत्रित करते हैं। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र महाराज को एक लाभकारी ग्रह माना गया है जो जन्म कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र देव हर राशि में लगभग 30 दिनों तक भ्रमण करते हैं और इसके बाद वह दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इसी तरह 27 नक्षत्रों में शुक्र को पूर्वाषाढ़ा, भरणी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। नवग्रहों में शनि और बुध ग्रह को शुक्र का मित्र माना गया है, जबकि सूर्य और चंद्रमा से यह शत्रुता का भाव रखते हैं। 

मीन राशि में शुक्र ग्रह उच्च अवस्था में होते हैं और कन्या राशि इनकी नीच राशि मानी जाती है। साथ ही, विलासिता, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों के कारक शुक्र ग्रह वैवाहिक जीवन का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनके प्रभाव से रिश्तों में प्रेम, आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र देव मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो उसका वैवाहिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहता है। 

विशेष रूप से महिलाओं की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह प्रेम, सौंदर्य और स्त्री जीवन से जुड़े भौतिक पहलुओं को भी नियंत्रित करते हैं। शुक्र की कृपा से ही जातक को रचनात्मक, कला और संगीत जैसे क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही, वह जीवन में अनेक प्रकार के सुखों का आनंद लेता है। इसके अलावा, शुक्र के मज़बूत अवस्था में होने से जातक डिजाइन, इंटीरियर डिज़ाइन और फैशन के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है। आइए अब आपको अवगत करवाते हैं शुक्र ग्रह के धार्मिक महत्व से।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

धार्मिक दृष्टि से शुक्र ग्रह का महत्व 

धार्मिक दृष्टि से भी शुक्र ग्रह को विशिष्ट स्थान दिया गया है। शास्त्रों में इन्हें असुरों का गुरु माना जाता है इसलिए शुक्र ग्रह को दैत्य गुरु और शुक्राचार्य भी कहा जाता है। बात करें अगर धर्म ग्रंथों में वर्णन की, तो शुक्राचार्य ने असुरों को ज्ञान, विज्ञान और जीवन से जुड़े गूढ़ रहस्यों की शिक्षा प्रदान की थी। उन्हें अनेक मंत्रों और औषधियों का आविष्कारक माना जाता है जिनकी सहायता से असुरों ने देवताओं के साथ हुए युद्धों में विजय प्राप्त की थी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्राचार्य को संजीवनी विद्या का अद्वितीय ज्ञान प्राप्त था। यह विद्या इतनी शक्तिशाली मानी जाती है कि इसके प्रयोग से मृत व्यक्ति को भी पुनर्जीवित किया जा सकता था।

वैज्ञानिक दृष्टि से शुक्र ग्रह का महत्व 

शुक्र ग्रह का महत्व धर्म और ज्योतिष तक सीमित नहीं है, बल्कि इन्हें विज्ञान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। विज्ञान में शुक्र ग्रह और पृथ्वी को जुड़वां बहन कहा जाता है क्योंकि इन दोनों ग्रहों का आकार और संरचना काफी हद तक एक समान है और इनमें कई भौतिक समानताएं देखने को मिलती हैं। शुक्र ग्रह की सतह भी पृथ्वी के समान मज़बूत और चट्टान से बनी हुई है।      

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

अगर हम बात करें शुक्र ग्रह के वायुमंडल की, तो इसमें मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड पाया जाता है जो इसे अत्यंत घना और विषैला बनाता है। अत्यधिक तापमान के कारण शुक्र ग्रह को सबसे गर्म ग्रहों में गिना जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शुक्र ग्रह पर बड़ी संख्या में जवालामुखी बने हुए हैं जिसकी वजह से इसका तापमान सदैव गर्म रहता है।

शुक्र की स्थिति कुंडली में शुभ-अशुभ किस तरह के परिणाम देती है? आइए जानते हैं।

कुंडली में शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव 

  • ऐसे जातक जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति बहुत शुभ होती है, उनका प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन दोनों सुखी और प्रेमपूर्ण रहता है। साथ ही, वह खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। 
  • यदि कुंडली में शुक्र की स्थिति अत्यंत बलवान होती है, तो वह जातक को मज़बूत आर्थिक स्थिति का आशीर्वाद देती है। इसके अलावा, उन्हें कभी भी अपने जीवन में धन से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • शुक्र देव की कृपा और आशीर्वाद से ही व्यक्ति का वैवाहिक और पारिवारिक जीवन शांति और सुखमय रहता है। साथ ही, वह प्रेम संबंधों का आनंद लेने में सफल होता है। 
  • शुक्र ग्रह का कुंडली में शुभ प्रभाव होने से जातक सौंदर्य, आकर्षण, संगीत, प्रेम और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होता है क्योंकि इनका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र ग्रह का मनुष्य जीवन पर अशुभ प्रभाव 

  • कुंडली में शुक्र ग्रह का नकारात्मक प्रभाव होने के कारण जातक को विवाह में देरी या विवाह के मार्ग में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, ऐसा इंसान अपने वैवाहिक जीवन में अप्रसन्न रह सकता है। 
  • शुक्र देव के दुर्बल अवस्था में होने पर जातक के व्यक्तित्व में आकर्षण की कमी होने लगती है और चेहरे से चमक भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
  • कमज़ोर शुक्र का प्रभाव आपको जीवन में त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याएं दे सकता है। 
  • शुक्र देव की नकारात्मकता की वजह से व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुखों का अभाव रहता है और उसे जीवन में वाहन या घर का सुख पाने में काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है। 
  • प्रेम जीवन के रिश्तों का सफल होना भी शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि शुक्र कमज़ोर है, तो आपका प्रेम जीवन असफल या फिर रिश्ता टूटने की नौबत बन सकती है।
  • ऐसे लोग जो कलात्मक क्षेत्रों या फिर संगीत में रुचि रखता है, उन्हें बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह शुक्र की दुर्बलता होती है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शुक्र ग्रह को इन उपायों से करें कुंडली में मज़बूत 

  • शुक्र ग्रह को कुंडली में मज़बूत करने के लिए हर रोज़ या शुक्रवार के दिन  “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • शुक्रवार का संबंध सफ़ेद रंग से माना जाता है इसलिए शुक्र देव से शुभ फल पाने के लिए सफ़ेद चीज़ों जैसे चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र आदि का दान करने फायदेमंद होता है। ऐसा करने से शुक्र देव मज़बूत होते हैं। 
  • गरीब कन्याओं को शुक्रवार के दिन सफ़ेद चीज़ों का दान करें। 
  • शुक्र महाराज की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार का नियमित रूप से व्रत करें और संभव हो, तो इस दिन सफेद वस्त्र धारण करें। 
  • मान्यता है शुक्र को हीरा रत्न बहुत प्रिय होता है इसलिए कुंडली में शुक्र की मज़बूती के लिए हीरा धारण करें। लेकिन, ऐसा किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लेने के बाद ही करें।
  • धन की देवी माता लक्ष्मी से भी शुक्र का संबंध माना गया है। ऐसे में, शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए देवी लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन 5 लाल रंग के फूल अर्पित करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर आपके ग्‍यारहवें भाव में होगा। शुक्र आपके दूसरे और सातवें…(विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के पहले और छठे भाव के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं और अब शुक्र आपके… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के पांचवे और बारहवें भाव के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि अब…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए शुक्र उनके चौथे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि अब आपके सातवें भाव…(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

शुक्र ग्रह कन्या राशि के दूसरे और नौवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके छठे भाव में…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

तुला राशि के लिए शुक्र उनके पहले और छठे भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके पांचवे… (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि अब आपके चौथे भाव में… (विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि के पांचवे और दसवें भाव के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं जो कि अब आपके दूसरे भाव…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के चौथे और नौवें भाव के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं और अब वह आपके पहले भाव में…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के लिए शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके दूसरे भाव में… (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शुक्र का कुंभ राशि में गोचर कब होगा?

शुक्र महाराज 06 फरवरी 2026 की रात 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

2. कुंभ राशि के स्वामी कौन हैं?

ज्योतिष में कुंभ राशि के स्वामी शनि देव को माना गया है। 

3. शुक्र ग्रह कितने दिन एक राशि में रहते हैं?

ज्योतिष के अनुसार, शुक्र देव एक राशि में लगभग 27 दिन रहते हैं, फिर दूसरी राशि में चले जाते हैं।  

शुक्र गोचर का देश-दुनिया पर प्रभाव!

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर: स्‍टॉक मार्केट में आएगा बड़ा बदलाव!

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर: एस्‍ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुंभ राशि में शुक्र का गोचर से संबंधित यह खास ब्लॉग।

बता दें कि 06 फरवरी, 2026 को शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह 06 फरवरी, 2026 को रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस ब्‍लॉग में आगे विस्‍तार से बताया गया है कि शुक्र के इस गोचर का राशियों, देश-दुनिया, स्‍टॉक मार्केट और कला उद्योग पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

वैदिक ज्‍योतिष में शुक्र ग्रह का संबंध प्रेम, सौंदर्य, शांति और सुख एवं आनंद से बताया गया है। मूल्‍यों, रिश्‍तों और सौंदर्य को लेकर व्‍यक्‍ति की पसंद में शुक्र ग्रह अहम भूमिका निभाता है। हम कैसे आकर्षित होते हैं और अपने आकर्षण को किस तरह से व्‍यक्‍त करते हैं, आकर्षण और इच्‍छाएं एवं हमें किस चीज़ से आनंद और संतुष्टि मिलती है, यह सब शुक्र पर निर्भर करता है।

शुक्र ग्रह का रोमांटिक प्रेम और साझेदारी से गहरा संबंध होता है। हम दूसरों के साथ कैसे संबंध रखते हैं, हमें क्‍या आकर्षक लगता है और हम अपने लव पार्टनर के साथ कैसे पेश आते हैं, यह सब शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति दिखाती है कि आप किस तरह के व्‍यक्‍ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं और आप किस तरह से अपने आकर्षण और इच्‍छाओं को व्‍यक्‍त करते हैं।

शुक्र ग्रह धन, संपत्ति और लग्‍ज़री के प्रति हमारे दृष्टिकोण में भी अहम भूमिका निभाता है। हमारी संपन्‍नता को आकर्षित करने और भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेने की क्षमता को भी शुक्र ही दर्शाता है। हमारे आत्‍म-सम्‍मान और हम अपने आपको कितना महत्‍व देते हैं, साथ ही भोग-विलास और आनंद के प्रति हमारा क्‍या नज़रिया है, यह भी शुक्र ग्रह ही बताता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शुक्र कुंभ राशि में: विशेषताएं

जब शुक्र कुंभ राशि में उपस्थित होता है, तब इसका मतलब है कि प्रेम, सौंदर्य और रिश्‍तों का कारक ग्रह शुक्र स्‍वतंत्रता, नवीन विचारों और ऊर्जा की प्रतीक कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। हम किस तरह से अपना आकर्षण व्‍यक्‍‍त करते हैं, रोमांस कैसे करते हैं और सौंदर्य की किस तरह से प्रशंसा करते हैं, इन सभी चीज़ों पर शुक्र का प्रभाव देखा जाता है। इस स्थिति में अक्‍सर प्रेम करने के ऐसे तरीके देखे जाते हैं जो पारंपरिक तरीकों से अलग होते हैं।

प्‍यार में अपरांपरागता

  • जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कुंभ राशि में होते हैं, वे जातक खुले विचारों वाले होते हैं और अपारंपरिक रिश्‍तों का आनंद लेते हैं।
  • ये ऐसे पार्टनर के प्रति आकर्षित हो सकते हैं जो दूसरों से अलग और अनूठे होते हैं या बौद्धिक रूप से उत्तेजित करते हैं।
  • ये रिश्‍तों में व्‍यक्‍तित्‍व और स्‍वतंत्रता को महत्‍व देते हैं। ये अक्‍सर ऐसे रिश्‍तों के प्रति आकर्षित होते हैं जो आम नहीं हैं जैसे कि ओपन रिलेशनशिप या लॉन्‍ग डिस्‍टेंस रिलेशनशिप।

बुद्धि एवं स्‍वयं से आंतरिक संबंध

  • शुक्र के कुंभ राशि में होने पर अक्‍सर व्‍यक्‍ति अपने रिश्‍तों में मानसिक उत्तेजना को अधिक महत्‍व देता है। इन्‍हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो इन्‍हें गहरी और बौद्धिक बातों में उलझाकर रख सके।
  • ये ऐसे लोगों के प्रति आकर्षित होते हैं जिनके पास वास्‍तविक आइडिया, प्रगतिशील दृष्टिकोण और नई सोच होती है। यह स्थिति सिर्फ आकर्षण नहीं बल्कि विचारों के आदान-प्रदान और मानसिक या बौद्धिक स्‍तर पर एक-दूसरे से मेल खाने को महत्‍व देते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कुंभ राशि में शुक्र के विराजमान होने पर अक्‍सर व्‍यक्‍ति विचित्र, सनकी या असामान्‍य सौंदर्य के प्रति आकर्षित हो सकता है। ये अपने पार्टनर के व्‍यक्‍तित्‍व की सराहना करते हैं और उन चीज़ों में सुंदरता देख सकते हैं जिन्‍हें बाकी लोग अनदेखा कर देते हैं। सौंदर्य को लेकर इनकी रुचि भविष्‍यवादी या वैकल्पिक शैलियों में हो सकती है। कभी-कभी शुक्र के कुंभ राशि में होने पर व्‍यक्‍ति भावनात्‍मक स्‍तर पर दूरी या अलगाव दिखा सकता है। इनकी स्‍वतंत्रता और बौद्धिक संबंध बनाने की इच्‍छा, पार्टनर के साथ भावनात्‍मक स्‍तर पर गहराई से जुड़ने में दिक्‍कत बन सकती है। ये पांरपरिक रिश्‍ते या रोमांस और अपने पार्टनर के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर समाज की अपेक्षाओं से घुटन महसूस कर सकते हैं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर: विश्‍व पर प्रभाव

होटल मालिक और व्‍यापारी

  • होटल और रिज़ॉर्ट के मालिक शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर अपने व्‍यवसाय में तेजी देख सकते हैं।
  • जो लोग अपना खुद का बिज़नेस या होटल शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह अनुकूल समय है।
  • डायमंड व्‍यापारी और कारोबारी एवं ज्‍वेलर्स इस दौरान बिज़नेस के क्षेत्र में काफी अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

दूध और अन्‍य डेयरी उत्‍पाद

  • कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर डेयरी उद्योग और डेयरी व्‍यवसाय को काफी लाभ होने की उम्‍मीद है।
  • अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर डेयरी उत्‍पादों की कीमतों को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे डेयरी उत्‍पादों की मांग और आपूर्ति बढ़ सकती है और डेयरी के बिज़नेस को बढ़ने में मदद मिलेगी।
  • डेयरी उत्‍पाद और इससे जुड़ी नीतियों एवं सुधार कार्यों में कुछ सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फैशन, कला और मूर्तिकाल

  • कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर कला और फैशन डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को निश्चित ही लाभ होगा।
  • डिज़ाइनिंग इंडस्‍ट्री को इस गोचर से फायदा होने की प्रबल संभावना है।
  • वहीं फैशन इंडस्‍ट्री के लिए भी शुक्र का यह गोचर फायदेमंद साबित होगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर: स्‍टॉक मार्केट रिपोर्ट

06 फरवरी, 2026 को शुक्र का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है। स्‍टॉक मार्केट रिपोर्ट की बात करें, तो शुक्र लग्‍ज़री का कारक है जो कि शेयर मार्केट में एक अहम भूमिका निभाता है। तो चलिए जानते हैं कि कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर स्‍टॉक मार्केट में क्‍या बदलाव देखने को मिलेंगे।

  • शुक्र का यह गोचर टेक्‍सटाइल उद्योग और इससे जुड़े व्‍यवसायों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
  • फैशन एसेसरीज़, वस्‍त्र उद्योग और परफ्यूम इंडस्‍ट्री में तेजी देखने को मिल सकती है।
  • प्रकाशन, टेलीकम्‍युनिकेशन और प्रसारण उद्योग के बड़े ब्रांड और कंसल्‍ट, लेखन, मीडिया विज्ञापन या पब्लिक रिलेशन सर्विस से जुड़े व्‍यवसायों को अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं।

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर: इन राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि के नवम भाव में शुक्र का यह गोचर होने रहा है। कुंडली का नौवां भाव धर्म, पिता, लंबी दूरी की यात्रा, धार्मिक यात्रा और भाग्‍य का कारक होता है। शुक्र इस राशि के पाचंवे और बारहवें भाव के स्‍वामी हैं। मिथुन राशि के लोग इस समय कहीं घूमने जा सकतेहैं या पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। शादी करने की इच्‍छा रखने वाले जातकों के लिए यह अनुकूल समय है। आपको अपने पिता, सलाहकार, गुरु या बड़ों से मदद मिल सकती है।

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर तीर्थयात्रा के लिए भी समय बहुत अच्‍छा रहने वाला है। इसके अलावा आप धार्मिक मार्ग पर चल रहते हैं और दान एवं लोगों की सहायता कर के अपने अच्‍छे कर्मों को बढ़ा सकते हैं। चूंकि, नवम भाव आपके तीसरे घर को भी प्रभावित कर रहा है इसलिए आपको अपने घर से संबंधित चीज़ों से फायदा होगा जैसे कि छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आप आकर्षक एवं आत्‍मविश्‍वास से भरी बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल 2026

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि

सिंह राशि के शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहा है। सातवां भाव विवाह, जीवनसाथी और बिज़नेस पार्टनरशिप को दर्शाता है। शुक्र आपके दसवें भाव का स्‍वामी है और अब यह आपके सातवें भाव में गोचर कर रहा है जो कि विवाह, प्‍यार और जीवनसाथी का कारक है। यह किसी भी तरह के आपसी सहयोग यानी निजी या पेशेवर सहयोग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय फाइनेंसर या बिज़नेस पार्टनर ढूंढना अच्‍छा रहेगा।

जो सिंगल जातक शादी करना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। आपके मन में अपने आसपास रहने वाले किसी व्‍यक्‍ति के लिए भावनाएं उत्‍पन्‍न हो सकती है। विवाहित जातक अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। शुक्र की आपके लग्‍न पर दृष्टि पड़ रही है जो कि आपको अधिक आकर्षक और प्‍यारा बना सकती है। आपको लोग ज्‍यादा पसंद करेंगे और आप अपनी पर्सनैलिटी को लेकर जागरूक हो सकते हैं।

सिंह राशिफल 2026

तुला राशि

शुक्र आपके आठवें और लग्‍न भाव का स्‍वामी है और अब यह आपके पांचवे भाव में गोचर करने जा रहा है। यह भाव शिक्षा, प्‍यार और संतान का कारक होता है। तुला राशि के जातकों का इस समय पूरा ध्‍यान पंचम भाव से संबंधित समस्‍याओं पर रहने वाला है जैसे कि पढ़ाई, रोमां‍टिक संबंध या संतान।

डिज़ाइनिंग, कला, रचनात्‍मकता और कविता लिखने वाले छात्रों को नए-नए आइडिया मिलेंगे जिससे उनके लिए यह गोचर फलदायी साबित होगा। कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक समय का आनंद लेंगे और उनका रिश्‍ता मजबूत होगा। हालांकि, आप अपने रिश्‍ते को छिपाकर भी रख सकते हैं। शुक्र प्रजनन क्षमता का कारक है इसलिए इसका पंचम भाव में गोचर करना उन लोगों के लिए मंगलकारी साबित हो सकता है जो संतान प्राप्‍ति के लिए प्रयास कर रहे हैं।

तुला राशिफल 2026

मकर राशि

मकर राशि के लिए शुक्र योगकारक ग्रह है। यह आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहा है जो कि परिवार, बचत और बातचीत एवं वाणी के कारक दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह आपके पांचवे और दसवें भाव का स्‍वामी है। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर आप बहुत प्‍यार से, सांत्‍वना के साथ और विनम्र होकर बात करेंगे। आपको किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है।

शुक्र धन का कारक भी है। चूंकि, शुक्र दसवें भाव का स्‍वामी है इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। जिन छात्रों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वे अब अपने खर्चों को संभाल पाएंगे और अपनी चुनौतियों को पार कर पाएंगे। इसके अलावा शुक्र की दशम भाव से आपके दूसरे घर पर दृष्टि पड़ रही है।

 मकर राशिफल 2026

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर: इस राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव 

मेष राशि

मेष राशि के सातवें और दूसरे भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और कुंडली का सातवां घर जीवनसाथी एवं दूसरा घर वाणी, परिवार और धन का कारक होता है। अब शुक्र इस राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जो कि सोशल नेटवर्क, लाभ और बड़े भाई-बहनों का कारक है। इसके अलावा चूंकि शुक्र हमेशा लग्ज़री और संपन्नता को दर्शाता है इसलिए धन कमाने के लिए यह उत्तम समय है।

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से बहुत लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि इस समय शुक्र आपके दोनों धन प्रदान करने वाले भावों से संबंध बना रहा है। चूंकि, ग्यारहवें भाव भी दोस्तों और सामाजिक जीवन का कारक होता है इसलिए इस समय समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आपको दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा।

मेष राशिफल 2026

मीन राशि

मीन राशि के बारहवें भाव में शुक्र का यह गोचर होने जा रहा है जो कि विदेशी खर्चों और भूमि का कारक है। यह तीसरे और आठवें भाव का स्वामी भी है। लाभकारी ग्रह होने के बावजूद शुक्र का बृहस्पति के साथ तनावपूर्ण संबंध है। इसकी वजह से मीन राशि के लोगों को अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। क्योंकि शुक्र आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य समस्याएं आपकी आर्थिक स्थिति और सेहत को प्रभावित कर सकते हैं और आपके मेडिकल खर्चों को बढ़ा सकते हैं।

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि बारहवां भाव नुकसान को भी दर्शाता है इसलिए आपके अंदर इस गोचर के दौरान अपनी जीवनशैली को बेहतर करने के लिए धन खर्च करने की इच्छा हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, आपको लग्ज़री और सुख-सुविधाओं पर बहुत ज्यादा खर्चा करने से बचना चाहिए। आपको अपने बजट पर टिके रहना चाहिए, फिजूलखर्चों से बचना चाहिए। ध्यान रखें कि कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर आपको इमरजेंसी की स्थिति के लिए प्रयाप्त धन बचाकर रखना चाहिए।

मीन राशिफल 2026

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर

  • अपने घर के पूजन स्थल में श्री यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा करें।
  • रोज़ कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • मां लक्ष्मी की उपासना करें और उन्हें लाल, गुलाबी या सफेद रंग के पुष्प अर्पित करें।
  • गरीब लोगों को चीनी या खीर खिलाएं।
  • हर शुक्रवार को व्रत रखें और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या शुक्र ग्रह कुंभ राशि में सहज होता है?

हां, शुक्र के लिए कुंभ मित्र राशि है।

2. कुंभ राशि के स्वामी शनि के साथ शुक्र के कैसे संबंध हैं?

शुक्र और शनि के बीच मैत्री संबंध है।

3. शुक्र किन राशियों के स्वामी है?

वृषभ और तुला राशि।

विश्व कैंसर दिवस विशेष: ज्योतिषीय विश्लेषण!

विश्व कैंसर दिवस पर ज्योतिषीय झलक: संजय दत्त की कुंडली से कैंसर का संकेत!

एस्ट्रोसेज एआई हर नए ब्लॉग के जरिए आपको ज्योतिष जगत की ताजा और सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देने की कोशिश करता है, ताकि पाठक रहस्यमय ज्योषित संसार की नई गतिविधियों से हमेशा अपडेट रहें। इसी क्रम में आज हम इस ब्लॉग में विश्व कैंसर दिवस के बारे में जानेंगे।

बता दें कि विश्व कैंसर दिवस 2026 हर साल 04 फरवरी को मनाया जाता है। कैंसर एक जटिल और गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर की असामान्य कोशिकाएं बिना नियंत्रण के बढ़ने और फैलने लगती हैं। ये कोशिकाएं ट्यूमर बना सकती हैं, आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और कई मामलों में खून या लिम्फ सिस्टम के ज़रिए शरीर के दूसरे हिस्सों तक भी फैल सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

कैंसर शरीर के लगभग किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है और इसके कई प्रकार होते हैं, जिनके कारण, लक्षण और इलाज अलग-अलग होते हैं। हालांकि अनुवांशिक कारण भी इसमें भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन जीवनशैली, पर्यावरण, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक व भावनात्मक स्थिति भी कैंसर के होने और बढ़ने में अहम भूमिका निभाती है। समय पर पहचान, सही जांच और उचित इलाज से इसके परिणाम काफी बेहतर हो सकते हैं, इसलिए जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच बहुत ज़रूरी है। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

2022 के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 2 करोड़ नए कैंसर के मामले सामने आए और करीब 97 लाख लोगों की मौत कैंसर के कारण हुई। सबसे ज़्यादा पाए जाने वाले कैंसर फेफड़ों का कैंसर, महिलाओं में स्तन कैंसर और कोलोरेक्टल (आंत) कैंसर हैं। फेफड़ों का कैंसर आज भी कैंसर से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है, जो इस बीमारी के बढ़ते वैश्विक खतरे को दर्शाता है और रोकथाम, समय पर पहचान और बेहतर इलाज की ज़रूरत को उजागर करता है। अनुमान है कि वर्ष 2050 तक कैंसर के नए मामलों की संख्या बढ़कर 3.5 करोड़ तक पहुंच सकती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

विश्व कैंसर दिवस 2026: ज्योतिषीय दृष्टिकोण

विश्व कैंसर दिवस हमें यह याद दिलाता है कि उपचार केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक यात्रा भी होता है। ज्योतिष के नजरिए से देखा जाए तो ब्रह्मांड और मानव जीवन के बीच गहरा संबंध है। यह संबंध उपचार की प्रक्रिया में संतुलन, जागरूकता और करुणा को दर्शाता है। इस दिन ज्योतिष हमें सकारात्मक ग्रह ऊर्जाओं से जुड़ने, स्वयं की देखभाल करने और आशा बनाए रखने की प्रेरणा देता है। 

साथ ही, यह भी समझाता है कि जागरूकता, संवेदना और सामूहिक सकारात्मक सोच, कैंसर से प्रभावित लोगों को सहारा देने और सभी के समग्र कल्याण में अहम भूमिका निभा सकती है। विश्व कैंसर दिवस पर ज्योतिष हमें अपनी जीवनशैली, भावनात्मक आदतों और ऊर्जा संतुलन के प्रति अधिक सचेत होने के लिए प्रेरित करता है। ग्रहों की ऊर्जा हमें रोकथाम, समय पर पहचान और शरीर के सूक्ष्म संकेतों को समझने के महत्व का संदेश देती है। अंततः ज्योतिष यह सिखाता है कि उपचार एक समग्र प्रक्रिया है, जहां जागरूकता, करुणा और आंतरिक संतुलन मिलकर जीवन, स्वस्थ होने की प्रक्रिया और नए उद्देश्य को सहारा देते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

विश्व कैंसर दिवस: कुंडली में कैंसर से जुड़े ग्रह योग (ज्योतिषीय दृष्टि से)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष ग्रह स्थितियां गंभीर या लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों, जैसे कैंसर की ओर संकेत कर सकती हैं। हालांकि यह पूरी तरह प्रतीकात्मक है और इसका उपयोग कभी भी मेडिकल जांच या निदान के रूप में नहीं किया जाता। इन संकेतों को हमेशा दशा, गोचर और पूरी कुंडली की मजबूती के साथ मिलाकर देखा जाता है।

  • रोग से जुड़े भाव (छठा, आठवां और बारहवें भाव) पर शनि, राहु या केतु जैसे पाप ग्रहों का ज्यादा प्रभाव होने लंबे समय की बीमारियों का संकेत माना जाता है।
  • यदि राहु या केतु छठे, आठवें या बारहवें भाव में हों या इन भावों पर दृष्टि डाल रहे हों, तो इसे रहस्यमयी, अचानक होने वाली या पहचान में कठिन बीमारियों से जोड़ा जाता है।
  • चंद्रमा रोग प्रतिरोधक क्षमता, भावनात्मक स्वास्थ्य और शरीर के तरल तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है। जब चंद्रमा शनि, राहु या केतु से बहुत अधिक पीड़ित होता है, तो इससे इम्यूनिटी कमज़ोर होने की संभावना मानी जाती है।
  • सूर्य जीवन शक्ति और कोशिकाओं की ऊर्जा का कारक है। यदि सूर्य का पाप ग्रहों के साथ मेल या दृष्टि हो, विशेषकर रोग भावों में, तो इसे कोशिकाओं के असंतुलन या क्षय से जोड़ा जाता है।
  • कुछ ग्रह योग शरीर में सूजन, रुकावट या विनाशकारी प्रवृत्तियों का संकेत देते हैं, खासकर जब उनका संबंध स्वास्थ्य से जुड़े भावों से हो।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

  • राहु–चंद्र या केतु–चंद्र का योग, जिसे ग्रहण योग कहा जाता है, यदि स्वास्थ्य भावों से जुड़ा हो तो इसे शरीर में विषाक्त तत्वों का जमाव, कमज़ोर इम्यून सिस्टम या छुपी हुई बीमारियों से जोड़ा जाता है।
  • लग्न भाव शरीर का प्रतिनिधित्व करता है। यदि लग्न या उसके स्वामी पर गंभीर ग्रह दोष हों, तो इससे शरीर की ताकत और रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है।
  • शुक्र (प्रजनन तंत्र का कारक) और गुरु (वृद्धि और विस्तार के कारक) जब पीड़ित हों, तो प्रतीकात्मक रूप से असामान्य वृद्धि या हार्मोनल असंतुलन की ओर संकेत कर सकते हैं।
  • बुध कोशिकाओं और नसों का प्रतिनिधित्व करता है। जब बुध पर राहु या शनि का प्रभाव होता है, तो ज्योतिष में इसे कोशिकाओं के असामान्य व्यवहार से जोड़ा जाता है।
  • आमतौर पर ये ग्रह योग तभी प्रभाव दिखाते हैं जब संबंधित ग्रहों की दशा या अशुभ गोचर चल रहा हो। 

अब हम ऊपर बताए गए इन बिंदुओं को कुछ प्रसिद्ध व्यक्तियों की कुंडलियों के माध्यम से समझेंगे, ताकि यह देखा जा सके कि कैसे इन ग्रह योगों ने उनके जीवन में गंभीर समस्याएं पैदा कीं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

विश्व कैंसर दिवस: सेलेब्रिटी कुंडलियों के माध्यम से कैंसर का विश्लेषण

संजय दत्त की कुंडली में वृश्चिक लग्न है। उनकी कुंडली में मंगल दसवें भाव में स्थित है और उसी भाव में शुक्र भी है। शुक्र उनके लिए सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं, जो लग्न के लिए मारक ग्रह माना जाता है और मंगल जैसे पाप ग्रह से पीड़ित है। शनि तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में स्थित है और आठवें भाव पर दृष्टि डाल रहा है। आठवां भाव अचानक होने वाली घटनाओं और लंबे समय की बीमारियों का भाव माना जाता है। शनि केतु के नक्षत्र मूल में स्थित है। मूल नक्षत्र को ड़ से जोड़ा जाता है और इसे कैंसर से भी प्रतीकात्मक रूप से जोड़ा जाता है, क्योंकि जैसे मूल नक्षत्र की जड़ें फैलती हैं, वैसे ही कैंसर भी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैल सकता है। गुरु आठवें भाव के स्वामी होकर बाहरवें भाव में स्थित है, जो राहु के नक्षत्र में और अस्पताल के भाव में आता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

जब शनि की दशा शुरू हुई और अंतर्दशा में केतु सक्रिय हुआ, तब कैंसर की स्थिति बनी। शनि चौथे भाव का भी स्वामी है, और चौथा भाव फेफड़ों और हृदय से संबंधित माना जाता है। इसी कारण उन्हें फेफड़ों के कैंसर (लंग कैंसर) का पता चला। लेकिन गुरु की दृष्टि चौथे, छठे और आठवें भाव पर होने के कारण उन्हें सुरक्षा मिली और वे इस गंभीर बीमारी से उबरने में सफल रहे, जो हर साल लाखों लोगों की जान ले लेती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. ज्योतिष में कौन सा भाव ब्रेन कैंसर की ओर इशारा कर सकता है?

पहला भाव

2. कौन से भाव के स्वामी आमतौर पर कैंसर जैसी लंबी बीमारियों को न्योता देते हैं?

छठा और आठवां भाव का स्वामी

3. संजय दत्त को किस तरह का कैंसर हुआ था?

फेफड़ों का कैंसर

बुध का कुंभ राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव

बुध का कुंभ राशि में गोचर: किसी के लिए मौका, किसी के लिए चेतावनी!

बुध का कुंभ राशि में गोचर: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि वाणी, तर्क, व्यापार शिक्षा और संवाद का प्रमुख कारक माना जाता है। जब यही बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो सोच समझने का तरीका बदलने लगता है, निर्णयों में व्यावहारिकता बढ़ती है और संवाद का प्रभाव गहरा हो जाता है। कुंभ राशि नवचार, स्वतंत्र विचार और समाज से जुड़े बदलावों का प्रतीक है, ऐसे में बुध का यहां गोचर मानसिक स्तर पर नई हलचल पैदा करता है और जीवन के क्षेत्रों में परिवर्तन की भूमिका तैयार करता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

आने वाले  समय में बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अवसरों के नए द्वार खोल सकता है, तो कुछ के लिए यह आत्ममंथन और सीख लेने का दौर भी बन सकता है। इस अवधि में करियर, व्यापार, रिश्ते और निर्णय लेने की क्षमता पर विशेष असर देखने को मिलेगा। बता दें कि बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आपको बुध का कुंभ राशि में गोचर से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं बुध गोचर की तिथि और समय।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

बुध का कुभ राशि में गोचर: तिथि और समय 

बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध ग्रह 03 फरवरी 2026 की रात 09 बजकर 38 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि के स्‍वामी ग्रह शनि देव हैं और इस वजह से छात्र उच्‍च स्‍तर की दक्षता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि तर्क, वाणी और विवेक का प्रतिनिधि माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति को सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और संवाद कौशल को प्रभावित करता है। बुध की स्थिति जन्म कुंडली में यह बताती है कि व्यक्ति कितनी स्पष्टता से अपने विचार व्यक्त कर पाता है, व्यापार और लेन-देन में कितना कुशल है और शिक्षा व ज्ञान के क्षेज्ञ में उसकी पकड़ कैसी है। 

बुध को गणित, लेखन, मीडिया, तकनीक, व्यापार और संचार से जुड़े कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है। जब बुध मजबूत होता है, तो व्यक्ति तार्किक, समझदार और व्यवहारकुशल बनता है, वहीं बुध के कमजोर या अशुभ होने पर भ्रम, गलत निर्णय, वाणी दोष और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए ज्योतिष में बुध ग्रह को जीवन की बौद्धिक दिशा तय करने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कुंभ राशि में बुध की विशेषता

कुंभ राशि में स्थित बुध व्यक्ति की सोच को आधुनिक, स्वतंत्र और प्रगतिशील बना देता है। इस स्थिति में बुध पांपरिक ढर्रे से हटकर नए विचारों, अनोखे दृष्टिकोण और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय़ लेने की क्षमता प्रदान करता है। ऐसे लोग तर्क संगत होने के साथ-साथ समाज, तकनीक और मानव कल्याण से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं।

कुंभ में बुध होने पर व्यक्ति की वाणी प्रभावशाली, स्पष्ट और तर्कपूर्ण होती है, जिससे वह अपनी बात दूसरों तक अलग और प्रभावी ढंग से पहुंचा पाता है। यह योग वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रिसर्च, तकनीकी क्षेत्र और सामाजिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। हालांकि, कभी-कभी अत्यधिक तर्कशीलता के कारण भावनात्मक दूरी या अपनी बात पर अड़े रहने की प्रवृत्ति भी देखी जा सकती है। कुल मिलाकर कुंभ राशि में बुध की स्थिति व्यक्ति को भीड़ से अलग सोचने वाला, दूरदर्शी और बदलाव को अपनाने वाला बनाती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

12 भावों में बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क, शिक्षा और व्यापार का कारक माना जाता है। कुंडली के 12 भावों में बुध की स्थिति व्यक्ति की सोच, संवाद और निर्णय क्षमता को अलग-अलग रूपों में प्रभावित करती है। नीचे 12 भावों में बुध ग्रह के प्रभाव को सरल और स्पष्ट भाषा में समझाया गया है:

पहला भाव

पहले भाव में बुध होने से व्यक्ति बुद्धिमान, चतुर और प्रभावशाली वक्ता बनता है। ऐसे लोग जल्दी सीखते हैं और अपनी समझदारी से दूसरों को प्रभावित करते हैं। बातचीत और तर्क इनके मजबूत पक्ष होते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय माधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

दूसरा भाव 

यह स्थिति धन वाणी और पारिवारिक जीवन पर प्रभाव डालती है। व्यक्ति की वाणी मधुर होती है और धन कमान की समध अच्छी होती है। व्यापार या बोलकर कमाई करने में सफलता मिल सकती है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तीसरा भाव

तीसरे भाव में बुध साहस, संचार और लेखन क्षमता को मजबूत करता है। ऐसे लोग मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलता है।

चौथा भाव

यह योग मानसिक शांति, शिक्षा और घरेलू सुखों को प्रभावित करता है। व्यक्ति पढ़ाई में तेज होता है और संपत्ति या वाहन से लाभ मिलने की संभावना रहती है।

पांचवां भाव

पांचवां भाव में बुध बुद्धि रचनात्मकता और शिक्षा को बढ़ाता है। ऐसे लोग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओ और संतान से जुड़ी बातों में सकारात्मक परिणाम पाते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

छठे भाव

यह स्थिति व्यक्ति को तर्क के बल पर शत्रुओं पर विज दिलाती है। नौकरी, प्रतियोगिता और विवादों में समझदारी से काम लेने की क्षमता बढ़ती है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होती है।

सातवां भाव

संबंधों और साझेदारी में संवाद की भूमिका बढ़ जाती है। जीवनसाथी समझदार हो सकता है और व्यापारिक साझेदारी में लाभ मिलने के योग बनते हैं, लेकिन बातचीत में संतुलन जरूरी होता है।

आठवां भाव

आठवां भाव शोझ, रहस्य और गूढ़ विषयों से जुड़ा होता है। व्यक्ति गहरी सोच रहखने वाला होता है, लेकिन मानसिक उतार-चढ़ाव या निर्णय में भ्रम की स्थिति बन सकती है।

नौवां भाव

इस भाव में बुध भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा को प्रभावित करता है। व्यक्ति तर्क के साथ धार्मिक और दार्शनिक विषयों में रुचि रखता है तथा शिक्षण या सलाह देने वाले कार्यों में सफलता पा सकता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

दसवां भाव

यह योग करियर और कार्यक्षेत्र के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। व्यक्ति बुद्धि और संवाद के बल पर ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है। प्रशासन, व्यापार, मीडिया और मैनेजमेंट में सफलता मिलती है।

ग्यारहवां भाव 

ग्यारहवां भाव में बुध आय, लाभ और सामाजिक दायरे को बढ़ाता है। व्यक्ति नेटवर्किंग में माहिर होता है और मित्रों व संपर्कों के माध्यम से धन लाभ के योग बनते हैं।

बारहवां भाव

बारहवां भाव में बुध होने से व्यक्ति कल्पनाशील और गहरी सोच वाला होता है। विदेश से जुड़े कार्यों, लेखन या आध्यात्मिक क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बुध वृश्चिक राशि में अस्त: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

करियर के क्षेत्र में आपको काम के सिलसिले में यात्राएं करनी होंगी क्योंकि छोटी यात्राओं के भाव अर्थात छठे…(विस्तार से पढ़ें)     

वृषभ राशि

आर्थिक जीवन में आपको काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। साथ ही, आप अपने काम को पूरे समर्पण के साथ करेंगे क्योंकि ऐसा…(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

करियर में आपको काम के संबंध में काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपको अच्छे अवसर प्रदान करेंगी। आपके…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

 बुध की यह स्थिति विपरीत राजयोग का निर्माण करेगी। ऐसे में, आपको संघर्ष के बाद निश्चित…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

इसके विपरीत, करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सकारात्मक परिणाम होंगे। इस…(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

आर्थिक जीवन में आप अच्छा पैसा कमाएंगे जो कि आपके द्वारा किये गए प्रयासों की वजह से संभव…(विस्तार से पढ़ें) 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

करियर के क्षेत्र में इन जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है और यह…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

करियर को देखें, तो बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको नौकरी से जुड़ी यात्राएं करनी पड़…(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि

करियर के संबंध में आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जो ऑन-साइट अवसरों से जुड़े…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

इसके परिणामस्वरूप, आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं होंगे और आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

करियर की बात करें, तो यह अवधि आपको अचानक से कोई लाभ करवा सकती है। जो काम…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

करियर के क्षेत्र में जो जातक एमएनसी कंपनी में काम करते हैं, वह अपार सफलता…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1- बुध का कुंभ राशि में गोचर कब होगा?

बुध ग्रह 03 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

2- बुध ग्रह का गोचर जीवन को कैसे प्रभावित करता है?

बुध का गोचर बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, करियर और निर्णय लेने की क्षमता पर सीधा प्रभाव डालता है। इस दौरान सोचने का तरीका और संवाद शैली बदल सकती है।

3- कुंभ राशि में बुध का गोचर शुभ माना जाता है या अशुभ?

कुंभ राशि में बुध का गोचर सामान्यतः शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नवाचार, तर्कशक्ति, तकनीकी सोच और सामाजिक समझ को बढ़ाता है। हालांकि कुछ राशियों को आत्ममंथन और सावधानी की आवश्यकता होती है।

बुध का कुंभ राशि में गोचर: जानें विश्व पर प्रभाव!

बुध का कुंभ राशि में गोचर: कैसा पड़ेगा देश-दुनिया पर असर? जानें राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव! 

बुध का कुंभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाले हर छोटे से छोटे बदलावों के बारे में सबसे पहले अवगत करवाते रहे हैं। हमारा आज का यह ब्लॉग आपको “बुध का कुंभ राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि 2026 के दूसरे माह में 03 फरवरी 2026 को बुध महाराज कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि कुंभ राशि के अधिपति देव शनि ग्रह हैं और ऐसे में, बुध के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव संसार समेत सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा।


यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में बुध ग्रह को “ग्रहों के राजकुमार” कहा जाता हैं और इन्हें देवताओं के दूत माना गया है। बुध ग्रह का संबंध बुद्धि और तर्क से है। साथ ही, यह वाणी को भी नियंत्रित करते हैं। अगर कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है, तो वह व्यक्ति एक शक्तिशाली स्पीकर बनता है। यदि बुध देव कमज़ोर या दुर्बल अवस्था में होते हैं, तो जातक मानसिक रूप से कमज़ोर या थोड़ा बुद्धि की कमी वाला हो सकता है। 

बुध का कुंभ राशि में गोचर: तिथि और समय 

सबसे पहले हम बात करेंगे बुध गोचर की, तो सामान्य रूप से बुध का गोचर हर महीने में होता है। बता दें कि बुध का कुंभ राशि में गोचर 03 फरवरी 2026 की रात 09 बजकर 38 मिनट पर होने जा रहा है। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

बुध कुंभ राशि में: विशेषताएं 

कुंभ राशि में बुध महाराज की उपस्थिति को दिलचस्प माना जाता है क्योंकि बुध यहाँ ऊर्जावान होता है। ऐसे में, यह व्यक्ति की सोच-विचारने, बातचीत करने और जानकारी का उपयोग करने की क्षमता पर असर डालता है। बता दें कि कुंभ राशि वायु तत्व की राशि है जिसके स्वामी ग्रह यूरेनस को भी माना जाता है। इसी वजह से कुंभ राशि में बुध ग्रह के तहत जन्मे लोग रचनात्मक, नए विचारों वाले और सकारात्मक सोच रखते हैं। इन जातकों की सोच दूसरों से अलग होती है और जीवन में उत्पन्न समस्याओं को हल करने के लिए सामान्य रास्तों से हटकर नया रास्ता अपनाते हैं। 

कुंभ राशि में बुध की स्थिति के अंतर्गत जन्मे जातक प्रगतिशील, नई सोच वाले और एकदम हटकर विषयों पर रुचि रखने वाले होते हैं। साथ ही, इन जातकों को समाज की पुरानी सोच और मान्यताओं पर सवाल उठाने से डर नहीं लगता है।

भले ही, ऐसे लोग बहुत रचनात्मक होते हैं लेकिन इनकी सोच तर्क पर आधारित होती है। यह लोग थोड़े विश्लेषणात्मक होते हैं और जीवन का आनंद लेना पसंद करते हैं। बुध के कुंभ राशि में बैठे होने के कारण यह किसी भी निर्णय पर पहुंचने के लिए भावनाओं के बजाय तथ्यों और सबूतों पर भरोसा करना पसंद करते हैं। साथ ही, यह अपने जीवन में आत्म-निर्भरता और बुद्धिमानी को महत्व देते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कुंभ राशि में बुध के तहत जन्मे जातक आमतौर पर भविष्य के बारे में सोचने वाले होते हैं। इन्हें विज्ञान, तकनीक और आने वाले समय को लेकर सोच-विचार करने में खास दिलचस्पी होती है। इसके अलावा, सामाजिक बदलाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष जैसे विषय इनको विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। 

बता दें कि यह जातक कभी-कभी आपको बातों से थोड़े रूखे लग सकते हैं या फिर इनमें आपको भावनाओं का अभाव महसूस हो सकता है क्योंकि ये अक्सर भावनाओं के ऊपर तर्क को महत्व देते हैं, इसलिए इनको अपनी निजी जीवन में भी भावनाओं को ज़ाहिर करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, कई बार सामने वाला इनकी भावनाएं समझ नहीं पाता है।

बुध का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे। इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में गोचर होने से आपको कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में आसानी से प्रगति की प्राप्ति हो सकेगी। इस दौरान आपको कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है। 

जब बात आती है नौकरी की, तो बुध गोचर के दौरान आपके आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें  बिज़नेस में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना होगा, तब ही आपको व्यापार में अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक जीवन में आपके खर्चों के बढ़ने की संभावना है इसलिए इस दौरान धन को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। साथ ही,  धन से जुड़े मामलों में आपको भाग्य का साथ न मिलने की आशंका है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपकी राशि के दसवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको आर्थिक और निजी जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलने की भी संभावना है। बात करें आपके करियर की, तो इस समय आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखना मुश्किल लग सकता है। साथ ही, कार्यों में की गई मेहनत के लिए आपको सराहना न मिलने की आशंका है।

इस राशि के जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बुध गोचर की अवधि में उम्मीद के अनुसार मुनाफा न मिल पाने की स्थिति बन सकती है। वहीं, आर्थिक जीवन में आपके लिए बिना सोचे-समझे और योजना बनाकर खर्च करना हानि का कारण बन सकता है। इसके अलावा, बुध के कुंभ राशि में प्रवेश के दौरान आपके हाथ से आय में वृद्धि का कोई सुनहरा मौका निकल सकता है। ऐसे में, आपको धन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके पहले/लग्न भाव और चौथे भाव के अधिपति देव हैं जो अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको बुध के इस गोचर के दौरान हर कदम पर अपने बड़ों का सहयोग और साथ मिलेगा। बात करें पेशेवर जीवन की, तो बुध का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए लंबी दूरी या फिर विदेश यात्रा लेकर आ सकता है जो आपके लिए काफ़ी हद तक फलदायी साबित होंगी। बिज़नेस से जुड़े लोगों को बुध के इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और ऐसे में, आपको नए ऑर्डर और प्रगति के सुनहरे मौके मिलने की संभावना है। आर्थिक जीवन में किस्मत आपका भरपूर साथ देगी जिससे आपको अच्छा ख़ासा धन लाभ होगा   और आप पैसा जमा करने और बचाने में भी सफल रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि बुध महाराज आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको जीवन में कुछ खुशनुमा अनुभव प्राप्त होंगे। साथ ही, आपको कुछ यादगार यात्राएं करने का मौका मिल सकता है जिनका आनंद लेते हुए आप दिखाई दे सकते हैं। 

बात करें पेशेवर जीवन की, तो आपको इस समय सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी जो आपको प्रगति के मार्ग पर लेकर जाने का काम करेंगे। साथ ही, कार्यों में की गई मेहनत के लिए आपको सराहना मिल सकती है। इस राशि के व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय आय में वृद्धि के लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक जीवन में भी आप पर्याप्त पैसा कमाने के साथ-साथ उसकी बचत करने में सफल रहेंगे जिससे आप खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध देव आपके नौवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में गोचर होने से आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है जिससे आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। इसके परिणामस्वरूप, आपके धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के भी योग बनेंगे। करियर के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन ऐसा तब ही होगा जब आपकी इच्छाशक्ति मजबूत, आत्मविश्वास से पूर्ण और खुद को बेहतर बनाने की 

व्यापार को देखें, तो जिन जातकों का संबंध ट्रेडिंग और सट्टेबाजी से है, उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही, आपका व्यापार प्रगति भी हासिल करेंगे। आर्थिक जीवन में बुध का यह गोचर आपको आय में वृद्धि के साथ-साथ बचत करने में भी सफलता दिलाएगा। प्रेम जीवन में आप जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहेंगे और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रख सकेंगे जिससे वह प्रसन्न दिखाई देंगे। ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता अच्छा बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी यह समय अच्छा रह सकता है क्योंकि आपके भीतर की हिम्मत और साहस आपको इस दौरान एक्टिव और मजबूत बनाए रखेगी। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

बुध का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक असर

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको यात्रा के माध्यम से अचानक लाभ हो सकता है, लेकिन आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपसे कुछ कीमती सामान खोने की संभावना है। इस समय आपको कार्यों में मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जब बात आती है करियर की, तो इन जातकों पर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है क्योंकि नौकरी या काम में आपको काफी से अधिक ऑर्डर मिल सकते हैं। इन लोगों को अपनी कंपनी के लाभ को बढ़ाने के लिए थोड़ा बहुत तालमेल बिठाना होगा। साथ ही, व्यापार के संबंध में भी नई रणनीति अपना सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको अप्रत्याशित रूप से धन हानि हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आपके और जीवनसाथी के बीच बातचीत और आपसी तालमेल की कमी हो सकती है जिसके चलते आप दोनों के बीच गलतफहमी या नाराज़गी पैदा हो सकती हैं इसलिए आपको अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से, बुध के इस गोचर के दौरान आपको पैरों और कमर में दर्द की शिकायत रह सकती है इसलिए आपको हद से ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके पहले/लग्न और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको तनाव और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आप कर्ज़ तले डब सकते हैं। बात करें करियर की, तो इस समय आपको अपने सहकर्मियों और मैनेजर के साथ रिश्तों को मधुर बनाए रखना मुश्किल लग सकता है। संभव है कि इस दौरान आपसे कोई गलती हो सकती है। 

जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बिज़नेस में चीज़ें बहुत व्यवस्थित तरीके से लेकर चलना होगा ताकि आप अच्छा लाभ कमा सकें। हालांकि, ऐसा करना आपके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बात करें आर्थिक जीवन की, तो इस दौरान आपको आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है इसलिए धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में आपसी समझ और तालमेल की कमी की वजह से आपके और जीवनसाथी के बीच मतभेद जन्म ले सकते हैं इसलिए आपको सोच-समझकर बोलने और धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी है जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।  इसके परिणामस्वरूप, आपको बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान परिवार में समस्या का सामना करना पड़ सकता है या फिर नौकरी में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपको पसंद न आए जिसकी वजह आप तनाव में आ सकते हैं। यह जातक अपने ऊपर बढ़ते काम के बोझ की वजह से दबाव में आ सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में अच्छा लाभ न मिलने की संभावना है। 

आर्थिक जीवन में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है जिसका कारण आपके द्वारा लापरवाही से किए जाने वाले खर्चे और योजनाओं की कमी हो सकती हैं। बात करें निजी जीवन की, तो बुध गोचर की अवधि में आपका जो भी कहेंगे, उससे आपका जीवनसाथी असहमत रह सकता है। ऐसे में आपको अधिक सहयोग और समझदारी दिखाने की आवश्यकता होगी। इस समय आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि उनके पैरों में दर्द हो सकता है और ऐसे में, आपको उनकी सेहत पर काफ़ी ख़र्च करना पड़ सकता है। 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, यह जातक बुध गोचर के दौरान अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। साथ ही, आपके दोस्त आपकी सहायता करने में सक्षम होंगे। जब बात आती है करियर की, तो आपको नौकरी में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जो आपको पसंद भी आएगा और संतुष्टि देने का काम भी करेगा। इस राशि के जो लोग खुद का व्यापार करते है, उन्हें अपनी कंपनी को शुरू करने के मार्ग में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको पर्याप्त मुनाफा न होने की आशंका है। 

आर्थिक जीवन में अब आप काफ़ी अच्छा लाभ कमाने में सक्षम होंगे और ऐसे में, आप बचत भी कर सकेंगे। निजी जीवन में बात करें, तो बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आप प्रसन्न दिखाई देंगे और आप साथी के साथ खुलकर प्यार भरी बातें करते नज़र आएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने में सफल होंगे जो आपके भीतर की ऊर्जा और शक्ति के कारण संभव हो सकेगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

बुध का कुंभ राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

डिजिटल और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी 

  • बुध गोचर के नकारात्मक पक्ष की बात करें, तो इंटरनेट से जुड़े क्षेत्रों पर बोझ बढ़ सकता है या फिर गलत जानकारी फैलने की आशंका है क्योंकि इस पर बुध के अलावा शनि और राहु ग्रह का भी प्रभाव होगा।
  • साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों जैसे हैकिंग की घटनाएं, डिजिटल धोखाधड़ी और डेटा लीक आदि बढ़ सकते हैं।
  • सरकार द्वारा लिए गए अचानक फैसले जनता के बीच भ्रम और असंतोष को जन्म दे सकते हैं और ऐसे में, विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। 
  • बुध का कुंभ राशि में गोचर के दौरान भावनात्मक कूटनीति कमज़ोर हो सकती है जिसका असर बातचीत पर पड़ सकता है। साथ ही, गलतफ़हमियां जन्म ले सकती हैं। 
  • देश-दुनिया में गलत अफवाह या झूठी खबरें सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से फैलाई जा सकती है।   

व्यापार, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और ट्रेडिंग 

बुध ग्रह ट्रेड, कॉमर्स, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन, मीडिया, शिक्षा और पब्लिक डिबेट को नियंत्रित करते हैं। कुंभ राशि जनता, लोकतंत्र, विद्रोह, आंदोलन और नई सोच का प्रतिनिधित्व करती है।

  • बुध का कुंभ राशि में गोचर समाज में एक नई सोच को पनपने और पुरानी परंपराओं पर सवाल उठाने की तरफ संकेत करता है।
  • सरकारों और संस्थानों से पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार की मांग देखने को मिल सकती है। 
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, विशेष रूप से तकनीक, आईटी, टेलीकॉम, एआई और डिजिटल सेक्टर में।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का कुंभ राशि में गोचर: शेयर बाज़ार भविष्यवाणी 

  • बाजार में फैलने वाली ख़बरों, डेटा-आधारित ट्रेडिंग और एल्गोरिदमिक गतिविधियों का असर शेयर बाजार पर दिखाई दे सकता है। 
  • तकनीक के क्षेत्र में आने वाले अपडेट, पॉलिसी को लेकर नए बदलाव और डिजिटल दुनिया से जुड़ी ख़बरों पर तेज़ी से प्रतिक्रिया कर सकती है।   
  • इस समय शेयर बाजार में थोड़ी बहुत गिरावट नज़र आ सकती है।
    रिटेल इन्वेस्टर्स, ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और सोशल-मीडिया लोगों की भावनाओं से प्रभावित हो सकता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या कुंभ राशि में बुध की स्थिति अच्छी मानी जाती है?

हाँ, कुंभ राशि में बुध की स्थिति शुभ मानी जाती है।

2. कुंभ राशि का स्वामी कौन है?

कुंभ राशि के अधिपति देव शनि ग्रह हैं।

3. कुंभ राशि के सह-स्वामी कौन हैं?

राहु ग्रह 

कब से शुरू होगा फाल्गुन मास? यहां जानें सही तिथि

कब शुरू हो रहा है फाल्गुन मास 2026, नोट कर लें तिथि और उपाय!

फाल्‍गुन मास 2026: विक्रम संवत के अनुसार 12 महीने होते हैं और फाल्गुन हिंदू कैलेंडर में साल का आखिरी महीना होता है। इसके बाद चैत्र के महीने की शुरुआत हो जाती है जिसे सनातन धर्म में नववर्ष का आरंभ माना जाता है। उत्तर भारत में फाल्गुन मास से ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है।

चंद्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है, उसी नक्षत्र के आधार पर उस मास का नाम रखा जाता है। फाल्‍गुन मास के इस विशेष ब्‍लॉग में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस सार यह मास कब शुरू हो रहा है, इसका फाल्‍गुन नाम कैसे पड़ा, इसका महत्‍व क्‍या है और इस महीने में कौन से बड़े व्रत-त्‍योहार पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

फाल्‍गुन मास 2026 का नाम कैसे पड़ा

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस मास को फाल्गुन मास कहा जाता है। उत्तर भारत में फाल्गुन मास से धीरे-धीरे गर्मियां शुरू होने लगती हैं। सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होली और महाशिवरात्रि फाल्गुन के महीने में आते हैं। होली के साथ ही एक सौर वर्ष का समापन होता है। सौर धार्मिक कैलेंडर में, फाल्गुन का महीना सूर्य के मीन राशि में गोचर के साथ आरंभ होता है।

कब है फाल्‍गुन मास

फाल्‍गुन मास 02 फरवरी, 2026 को शुरू होगा और 02 मार्च, 2026 को इस मास का समापन होगा। इस मास में महाशिवरात्रि, होली जैसे व्रत-त्‍योहार आ‍ते हैं। इस दौरान आमलकी एकादशी भी पड़ती है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

फाल्गुन मास 2026 का महत्व

फाल्गुन मास में कई बड़े तीज त्योहार आते हैं। इस महीने का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह महीना श्री हरि भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु से संबंधित त्योहार आमलकी एकादशी का व्रत किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह में ही चंद्रदेव का जन्म हुआ था इसलिए इस माह में चंद्रदेव की पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, अनाज, वस्त्र आदि दान करना शुभ होता है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है और साथ ही पितरों की आत्मा को शांति भी मिलती है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

फाल्‍गुन मास में क्‍या-क्‍या आता है

फाल्‍गुन के महीने में कृष्‍ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व आता है। भगवान शिव की उपासना करने के लिए इस दिन को बहुत शुभ और महत्‍वपूर्ण माना जाता है। फाल्‍गुन महीने में ही चंद्रमा का जन्‍म हुआ था। फाल्‍गुन में ही हिंदुओं के सबसे बड़े त्‍योहार होली का पर्व भी पड़ता है।

इस महीने में प्रकृति करवट लेती है और धार्मिक दृष्टि से भी इसका बहुत महत्‍व है क्‍योंकि इस दौरान होली, महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी आदि व्रत-त्‍योहार आते हैं। इस मास में मां लक्ष्‍मी, श्रीकृष्‍ण, भगवान शिव और चंद्र द्रेव की उपासना की जाती है। यही वजह है कि फाल्‍गुन मास को भक्‍ति, साधना और पुण्‍य कार्यों के लिए उपयुक्‍त माना जाता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

फाल्‍गुन मास 2026 में आने वाले व्रत-त्योहार

तिथिव्रत-त्‍योहार
05 फरवरी, सोमवारसंकष्‍टी चतुर्थी
13 फरवरी, शुक्रवारविजया एकादशी
14 फरवरी, शनिवारशनि प्रदोष व्रत कथा
15 फरवरी, रविवारमहाशिवरात्रि
17 फरवरी, मंगलवारदर्श अमावस्‍या, फाल्‍गुन अमावस्‍या
19 फरवरी, बृहस्‍पतिवारफुलैरा दूज, चंद्र दर्शन
27 फरवरी, शुक्रवारआमलकी एकादशी
01 मार्च, रविवारप्रदोष व्रत
03 मार्च, मंगलवारहोलिका दहन, फाल्‍गुन पूर्णिमा
04 मार्च, बुधवारहोली

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

फाल्‍गुन मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

फाल्‍गुन का महीना शिव की पूजा करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान आप सफेद वस्‍तुओं का दान करें। आप सफेद फूल, दही, शंख, चीनी, चावल, सफेद चंदन और सफेद रंग के वस्‍त्रों का दान करना भी शुभ रहता है। फाल्‍गुन मास 2026 में हर सोमवार को भगवान शिव के लिए व्रत रखें। इस महीने की पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा के दर्शन करते हुए चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें। भगवान शिव को फाल्‍गुन मास बहुत प्रिय होता है इसलिए इस महीने में शिवलिंग की पूजा जरूर करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

फाल्‍गुन मास 2026 में क्‍या करें

  • फाल्‍गुन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और श्रीकृष्‍ण का भजन-कीर्तन करें। इससे सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • इस महीने में अन्‍न, गुड़, वस्‍त्र, तिल और चावल का दान करने से विशेभ लाभ होता है।
  • साधना करने के लिए भी इस महीने को बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान सात्विक भोजन करें और ध्‍यान करें।
  • इस दौरान पूरे भक्‍ति भाव से ईश्‍वर की पूजा और उपासना करें। दान-पुण्‍य करने से जीवन में संपन्‍नता आती है।

फाल्गुन मास 2026 के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

फाल्गुन मास में मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में शास्त्रों में कई नियम हैं, जिनका इस दौरान अवश्य पालन करना चाहिए। ऐसा करने से मन और स्वास्थ्य दोनों ही अच्छे रहते हैं। तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

  • इस माह में गेहूं के बजाय मोटा अनाज या फलाहार करना चाहिए।
  • इस मौसम में एकदम से गर्म या ठंड़ी तासीर वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जहां तक संभव हो इस मौसम में फल व पौष्टिक आहार का ही सेवन करें।
  • इस पूरे माह रंग बिरंगे व साफ वस्त्र धारण करना शुभ रहता है। 
  • परफ्यूम या इत्र आदि इस्तेमाल करें। यदि चंदन की ख़ुशबू का इस्तेमाल करते हैं तो और भी अच्छा रहेगा।
  • धार्मिक महत्‍व के कारण इस पूरे महीने में अंडे, मांस व मछली जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

फाल्गुन मास के कुछ आसान उपाय

आप अपनी समस्या या मनोकामना के अनुसार निम्‍न उपाय कर सकते हैं:

  • मानसिक तनाव है तो फाल्गुन मास में प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करें। नहाने से पहले पानी में सुगन्धित पदार्थ जैसे गुलाब की पत्तियां, गुलाब जल या इत्र मिला लें। ऐसा करने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
  • किसी दीर्घकालिक बीमारी से परेशान हैं तो इस माह के दौरान भगवान शिव की उपासना करने से लाभ होगा। सफेद चंदन मस्तक पर जरूर लगाएं।
  • आर्थिक तंगी है तो फाल्गुन मास के दौरान मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से धन से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
  • संपन्‍नता पाने के लिए ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो फाल्गुन मास के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं जैसे सफेद फूल, दही, सफेद शंख, चीनी, चावल, सफेद चंदन, सफेद कपड़े आदि चीज़ों का दान जरूर करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

फाल्‍गुन मास 2026 की पूजन विधि

फाल्‍गुन के महीने में रोज़ सुबह जल्‍दी उठें और स्‍नान करने के बाद साफ वस्‍त्र पहनें। अब गंगाजल से अपने घर के पूजन स्‍थल को साफ करें। इसके बाद देवी-देवताओं की पूजा करें और धूप, दीप, फूल, अक्षत, गंगाजल, पंचामृत, मिठाई, फल, रोली, मौली और कपूर आदि का पूजन में उपयोग करें।

फाल्‍गुन मास में व्रत-त्‍योहार आने पर भगवान को पंचामृत से स्‍नान करवाएं। इस दौरान उन्‍हें फल, फूल, मिठाई, चंदन अर्पित करें। इस दिन दान जरूर करें।

फाल्‍गुन माह 2026 में किसकी पूजा करें

इस महीने में श्रीकृष्‍ण की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्‍ति होती है। इस दौरान बाल कृष्‍ण, युवा कृष्‍ण और गुरु कृष्‍ण तीनों ही स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। यदि आप संतान की कामना रखते हैं, तो आपको बाल कृष्‍ण की पूजा करनी चाहिए। प्रेम के लिए युवा कृष्‍ण और ज्ञान एवं वैराग्‍य के लिए गुरु कृष्‍ण की उपासना करनी चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. फाल्‍गुन का महीना कब शुरू होगा?

फाल्‍गुन मास 02 फरवरी, 2026 को शुरू होगा।

2. फाल्‍गुन में क्‍या आता है?

इस महीने महाशिवरात्रि आती है।

3. फाल्‍गुन मास में किसकी पूजा करें?

इस महीने में श्रीकृष्‍ण की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्‍ति होती है।