अक्टूबर मासिक राशिफल 2025: आध्यात्मिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से अक्टूबर का महीना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मास में हिंदू धर्म के कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं जैसे कि दीपावली और करवा चौथ। दशहरे का महापर्व भी इसी महीने में आता है।

बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर में अक्टूबर को साल का दसवां महीना माना गया है। इस महीने में कुल 31 दिन होते हैं। भारत के कुछ हिस्सों में इसी महीने से सर्दी दस्तक देना शुरू कर देती है।
अगर आप भी अक्टूबर के महीने को लेकर अपने भविष्यफल के बारे में जानना चाहते हैं, तो एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आपको अपने हर सवाल का जवाब मिल सकता है।
इस ब्लॉग में बताया गया है कि नए महीने में आपका करियर कैसा रहेगा, लव लाइफ में सब कुछ ठीक रहेगा या नहीं, क्या इस महीने आप अपना घर ले पाएंगे, परिवार की समस्याएं दूर होंगी या नहीं।
साथ ही इस ब्लॉग में यह भी जानकारी दी गई है कि अक्टूबर 2025 में कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करने वाले हैं और अक्टूबर 2025 में किन तिथियों पर बैंक का अवकाश रहेगा एवं मुंडन मुहूर्त कब है।
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस बार अक्टूबर के महीने में क्या खास है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर महीने की शुरुआत 01 अक्टूबर, 2025 को पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होगी। वहीं अक्टूबर 2025 का समापन 31 अक्टूबर को शतभिषा नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होगा।

अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 में बैंक अवकाश
| तिथि | अवकाश | राज्य |
| 02 अक्टूबर | विजय दशमी | मणिपुर और पांडिचेरी राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश |
| 02 अक्टूबर | गांधी जयंती | राष्ट्रीय अवकाश |
| 06 अक्टूबर | लक्ष्मी पूजा | उड़ीसा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
| 07 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि जयंती | हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब |
| 18 अक्टूबर | कति बीहू | असम |
| 21 अक्टूबर | दीपावली | राष्ट्रीय |
| 22 अक्टूबर | दीपावली | हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में |
| 22 अक्टूबर | विक्रम संवत नव वर्ष | गुजरात |
| 22 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा | चंडीगढ़, दमन और दीउ, दादर और नागर हवेली में |
| 23 अक्टूबर | भाई दूज | गुजरात, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश |
| 24 अक्टूबर | निंगोन चकौबा | मणिपुर |
| 27 अक्टूबर | छठ पूजा | असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड |
| 28 अक्टूबर | छठ पूजा | बिहार |
| 31 अक्टूबर | सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती | गुजरात |
अक्टूबर 2025 में सार्वजनिक अवकाश
| तारीख | अवकाश | राज्य |
| 1 अक्टूबर 2025, बुधवार | महानवमी | अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल |
| 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार | विजय दशमी | राष्ट्रीय दिवस (इन राज्यों को छोड़कर मणिपुर और पांडिचेरी) |
| 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार | गांधी जयंती | राष्ट्रीय अवकाश |
| 6 अक्टूबर 2025, सोमवार | लक्ष्मी पूजा | उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल |
| 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती | हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पंजाब |
| 18 अक्टूबर 2025, शनिवार | कति बिहू | असम |
| 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार | दीपावली | राष्ट्रीय अवकाश |
| 22 अक्टूबर 2025, बुधवार | दीपावली | हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड |
| 22 अक्टूबर 2025, बुधवार | विक्रम संवत नव वर्ष | गुजरात |
| 22 अक्टूबर 2025, बुधवार | गोवर्धन पूजा | चंडीगढ़, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली |
| 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार | भाई दूज | गुजरात, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश |
| 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार | निंगोल चकौबा | मणिपुर |
| 27 अक्टूबर 2025, सोमवार | छठ पूजा | बिहार, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली झारखंड |
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त
| तिथि | दिन | मुहूर्त |
| 01 अक्टूबर 2025 | बुधवार | 20:53-22:48 |
| 02 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | 07:42-07:57, 10:16-16:21, 17:49-20:49 |
| 08 अक्टूबर 2025 | बुधवार | 07:33-14:15, 15:58-20:25 |
| 10 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | 20:17-22:13 |
| 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार | 21:26-23:40 |
| 24 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | 07:10-11:08, 13:12-17:47, 19:22-23:33 |
| 29 अक्टूबर 2025 | बुधवार | 08:30-10:49 |
| 31 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | 10:41-15:55 17:20-22:14 |
अक्टूबर राशिफल 2025 के लिए मुंडन मुहूर्त
| दिन | समय |
| 2 अक्टूबर 2025 | 10:16-16:2117:49-19:14 |
| 5 अक्टूबर 2025 | 07:45-10:05 |
| 8 अक्टूबर 2025 | 07:33-14:1515:58-18:50 |
| 11 अक्टूबर 2025 | 17:13-18:38 |
| 12 अक्टूबर 2025 | 07:18-09:3711:56-15:42 |
| 13 अक्टूबर 2025 | 13:56-17:05 |
| 15 अक्टूबर 2025 | 07:06-11:44 |
| 20 अक्टूबर 2025 | 09:06-15:10 |
| 24 अक्टूबर 2025 | 07:10-11:0813:12-17:47 |
| 26 अक्टूबर 2025 | 07:15-11:01 |
| 30 अक्टूबर 2025 | 08:26-10:45 |
| 31 अक्टूबर 2025 | 10:41-15:5517:20-18:55 |
अक्टूबर 2025 में विद्यारंभ मुहूर्त
| तारीख | समय | नक्षत्र |
| 10 अक्टूबर | दोपहर 12:15 से 02:33 तक | कृतिका |
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 में गृह प्रवेश मुहूर्त
| तारीख़ और दिन | शुभ मुहूर्त | तिथि | नक्षत्र |
| 24 अक्टूबर, शुक्रवार | सुबह 06 बजकर 31 मिनट से लेकर रात्रि 01 बजकर 18 मिनट तक | तृतीया | अनुराधा |
अक्टूबर 2025 के लिए उपनयन मुहूर्त
| तिथि | दिन | मुहूर्त |
| 02 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | 07:42-07:57,10:16-16:21,17:49-19:14 |
| 04 अक्टूबर 2025 | शनिवार | 06:47-10:09,12:27-17:41 |
| 08 अक्टूबर 2025 | बुधवार | 07:33-14:15,15:58-18:50 |
| 11 अक्टूबर 2025 | शनिवार | 09:41-15:46,17:13-18:38 |
| 24 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | 07:10-11:08,13:12-17:47 |
| 26 अक्टूबर 2025 | रविवार | 14:47-19:14 |
| 31 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | 10:41-15:55,17:20-18:55 |
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 में कर्णवेध मुहूर्त की शुभ तिथियां
| तिथि | दिन | मुहूर्त |
| 02 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | 10:16-16:21 17:49-19:14 |
| 04 अक्टूबर 2025 | शनिवार | 06:47-10:09 |
| 08 अक्टूबर 2025 | बुधवार | 07:33-14:15 15:58-18:50 |
| 11 अक्टूबर 2025 | शनिवार | 17:13-18:38 |
| 12 अक्टूबर 2025 | रविवार | 07:18-09:37, 11:56-15:42 |
| 13 अक्टूबर 2025 | सोमवार | 13:56-17:05 |
| 24 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | 07:10-11:08, 13:12-17:47 |
| 30 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | 08:26-10:45 |
| 31 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार | 10:41-15:55, 17:20-18:55 |
अक्टूबर में जन्मे लोगों की राशियां और भाग्य रत्न
23 सितंबर से 22 अक्टूबर के दौरान जन्मे लोगों की तुला राशि होती है और 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच पैदा होने वाले लोगों की वृश्चिक राशि होती है। तुला राशि वाले लोग आकर्षक और आदर्शवादी होते हैं।
वहीं वृश्चिक राशि वाले भावुक और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों का बर्थस्टोन ओपल और टरमलाइन होता है।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के ग्रह गोचर की लिस्ट
आगे जानिए कि अक्टूबर में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।
- बुध ग्रह 02 अक्टूबर 2025 की शाम 05 बजकर 25 मिनट पर कन्या राशि में उदित होने जा रहे हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध ही हैं।
- बुध ग्रह 3 अक्टूबर 2025 की सुबह 3:36 पर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।
- शुक्र ग्रह 9 अक्टूबर 2025 की सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कन्या राशि पर बुध ग्रह का शासन है।
- 17 अक्टूबर को दोपहर के 01 बजकर 36 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है।
- बृहस्पति 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12:57 पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
- बुध 24 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
- मंगल ग्रह 27 अक्टूबर 2025 की दोपहर 2:43 पर अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल ग्रह 7 दिसंबर 2025 तक यहीं बने रहेंगे।
इस महीने कोई ग्रहण नहीं है।
अक्टूबर 2025 में राष्ट्रीय अवकाश
अक्टूबर में हर साल 02 तारीख को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश रखा जाता है। भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 02 अक्टूबर को हुआ था इसलिए पूरे देश में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की गई थी।
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 में आने वाले प्रमुख त्योहार
धार्मिक दृष्टि से अक्टूबर का महीना इसलिए भी बहुत खास होता है क्योंकि इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं जैसे कि दशहरा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दीपावली और भैया दूज।
- 10 अक्टूबर, 2025 को करवा चौथ का व्रत है। देशभर में करवा चौथ की धूम रहती है। यहां तक कि विदेशों में रहने वाली भारतीय महिलाएं भी इस व्रत को रखती हैं।
- 21 अक्टूबर, 2025 को मंगलवार के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। कार्तिक मास में अमावस्या के दिन प्रदोष काल में दीपावली मनाई जाती है। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।
- 23 अक्टूबर, 2025 को भैया दूज मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन यम अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे और तभी से इस दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाने लगा।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर 2025 का राशिफल
मेष राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, आपके लिए अक्टूबर 2025 का महीना मुश्किलों से भरा रह सकता है। केतु ज्यादातर मामलों में अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे।
करियर: आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों को इस महीने किसी भी तरह का कोई भी रिस्क लेने से बचना चाहिए।
शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने शिक्षा में कोई बड़ा व्यवधान नहीं आएगा।
पारिवारिक जीवन: गृहस्थ जीवन में बृहस्पति छोटी-मोटी समस्याएं देने का काम कर सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं, तो 17 अक्टूबर के बाद इसका फैसला ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
आर्थिक जीवन: लाभ प्राप्ति में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। अप्रत्याशित रूप से कुछ फायदे मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार आपको व्यर्थ के क्रोध से बचना चाहिए और तनाव से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।
उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
वृषभ राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 का कहना है कि वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 औसत से बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। ज्यादातर मामलों में केतु कठिनाई देने का काम कर सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी स्त्री सहकर्मी से चल रहा विवाद खत्म कर लें।
शिक्षा: प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की सीखने और समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस समय पढ़ाई पर ध्यान देने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
पारिवारिक जीवन: अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, पारिवारिक मामलों में अक्टूबर का महीना आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है। भाई-बंधुओं के साथ अनुकूलता में कमी का सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: पति-पत्नी की आपस में बहस होने की आशंका है। आपको प्रेम जीवन में मर्यादा में रहना होगा। वैवाहिक जीवन में यह महीना आपको औसत परिणाम दे सकता है।
आर्थिक जीवन: थोड़े से इंतजार के बाद उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप पूरा फल मिलेगा।
स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहने की जरूरत है। लापरवाही की स्थिति में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।
उपाय: शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी धारण करें।
मिथुन राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस महीने अधिकांश मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी।
करियर: आपको अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मार्गदर्शन मिल सकता है। बीच-बीच में कामों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आप अपने टारगेट को अचीव करने में पीछे रह सकते हैं।
शिक्षा: विद्यार्थियों को औसत परिणाम मिल सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में अच्छे से लगेगा।
पारिवारिक जीवन: परिवार में नए सिरे से कोई विवाद नहीं होगा। भाई-बंधुओं के साथ संबंध मजबूत करने पर ध्यान दें। घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में भी इस महीने सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: पति-पत्नी के बीच आपस में वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। एक-दूसरे पर संदेह करने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।
आर्थिक जीवन: आमदनी के लिए महीना औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर रहेगा। बचत के मामले में कोई बड़ी समस्या प्रतीत नहीं हो रही है।
स्वास्थ्य: आपको अनुचित खानपान से बचना होगा। असंतुलित खानपान के नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य में देखने को मिल सकता है।
उपाय: छोटी कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कर्क राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। अनुभव और धैर्य से आप अनुकूलता के ग्राफ को कुछ बेहतर बनाने में समर्थ हो सकते हैं।
करियर: आपके सीनियर या बॉस आपके समर्थन में रह सकते हैं। काम या बिज़नेस के मामले में दो बातें बर्दाश्त कर लेना समझदारी होगी। नौकरी में बदलाव के लिए लगभग पूरा महीना ही अनुकूल नहीं कहा जाएगा।
शिक्षा: शिक्षा के मामले में छोटे-मोटे व्यवधान रहेंगे। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको क्रोध और अधीरता से बचना है। सहपाठियों से विवाद करने से बचें।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-मोटी गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। पारिवारिक परेशानियों के आने के संकेत मिल रहे हैं। गृहस्थ जीवन में सावधानी बरतें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में अनुकूलता प्राप्त करने में मुश्किल हो सकती है। समझदारी दिखाकर आप अपने संबंध को बनाए रख सकेंगे।
आर्थिक जीवन: आप अच्छी आमदनी के साथ-साथ अच्छी बचत भी कर सकेंगे। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: आपको इस महीने में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संयमित दिनचर्या अपनाएं।
उपाय: बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार आपको इस महीने काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। भले ही मंगल आपको कोई सकारात्मक परिणाम न दें, लेकिन कोई बड़ा नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।
करियर: ऑफिस में विनम्रता से बात करें। यदि आपकी सीनियर या बॉस कोई महिला है, तो उनके साथ सम्मानपूर्वक संबंध बनाकर रखें। इस दौरान व्यापारिक यात्राओं से भी बचें।
शिक्षा: ऐसे विद्यार्थी जो घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वह अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे। पेरेंट्स पढ़ाई को लेकर बच्चों को जागरूक रखें।
पारिवारिक जीवन: परिवार के लोगों से बात करते समय शब्दों का सोच-समझकर चयन करें। आपके अंदर बेवजह की बातों में भी स्वाभिमान आने लग सकता है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध अनुकूल रहेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका प्राप्त होगा। प्रेम में सीमाओं को पार करने से बचें। वैवाहिक जीवन में इस महीने बहुत ही समझदारी से निर्वाह करें।
आर्थिक जीवन: महीने के पहले हिस्से में किसी न किसी तरह से अच्छा लाभ हो ही जाएगा। इस महीने बचत करने में कुछ कठिनाईयां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य: आपका खानपान असंयमित रह सकता है जिससे सेहत को नुकसान होने की आशंका है। योग-व्यायाम से आपका मन हट सकता है। आपको आलस घेर सकता है।
उपाय: अस्थमा रोगियों की दवा खरीदने में सहायता करें।
कन्या राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 बताता है कि कन्या राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। सभी ग्रहों की स्थितियों को देखा जाए, तो इस महीने आपको अधिकतर मामलों में मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है।
करियर: काम के मामले में यह महीना लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापारियों की तुलना में नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारी कोई बड़ी डील करने से बचें।
शिक्षा: प्रोफेशनल स्टडीज़ कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त मिलेंगे। छोटी-मोटी कठिनाई के बाद प्राथमिक स्तर के विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
पारिवारिक जीवन: परिजनों के बीच बहस और विवाद होने की आशंका है। आपको बातचीत के तौर-तरीके को संतुलित रखने की आवश्यकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महीने आपको अपने प्रेम संबंधों में थोड़ा रूखापन देखने को मिल सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है।
आर्थिक जीवन: व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। घर-गृहस्थी की स्थिति मजबूत होगी। अपनी सुविधा की वस्तुएं खरीद सकते हैं लेकिन कुछ खर्चे बेकार में भी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: जिन लोगों को हृदय या फेफड़ों आदि से संबंधित परेशानियां हैं, उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कोई गंभीर समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: इस महीने गुड़ का सेवन करने से बचें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना औसत रहने वाला है। ज्यादातर मामलों में बृहस्पति से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में अच्छी अनुकूलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नौकरी के लिए बेहतर पद मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए 24 अक्टूबर के बाद का समय अच्छा रहेगा।
शिक्षा: आपको सफलता पाने के लिए अपने अंदर प्रतिस्पर्धात्मक भाव उत्पन्न करने की जरूरत है। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
पारिवारिक जीवन: परिवार में तनाव का माहौल देखने को मिल सकता है। किसी बात पर परिवार का कोई सदस्य नाराज़ हो सकता है। भाई बंधुओं के साथ रिश्ते में सावधानी बरतें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। इस महीने आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में समझदारी दिखाएं और एक-दूसरे पर यकीन रखें।
आर्थिक जीवन: धन के मामले में यह महीना थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं।
उपाय: कन्या पूजन करके उनका आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 कहता है कि अक्टूबर का महीना आपकी राशि के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। शुक्र का गोचर 9 अक्टूबर तक आपके दशम भाव में रहेगा जो आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलने के योग हैं। आपको प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है। इस समय व्यापारिक यात्राओं से बचने की कोशिश करें।
शिक्षा: छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। इस समय आपको लापरवाही करने से बचना चाहिए। आलस और निद्रा पर नियंत्रण रखें।
पारिवारिक जीवन: आपको परिवार में बीच-बीच में कुछ परेशानियां आ सकती है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध औसत रह सकते हैं। घर-गृहस्थी की बात करें तो, इस मामले में आपको अपेक्षाकृत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में अच्छी खासी अनुकूलता देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतें। परिस्थितियों को मेंटेन करके रखें।
आर्थिक जीवन: आपको अपनी मेहनत से लाभ होने की उम्मीद है। आप इस महीने अच्छी बचत करने में सफल होंगे। आर्थिक मामले में काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: जुकाम, बुखार जैसी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। चोट-खरोंच लगने का भी भय है। आपको ब्लड प्रेशर, फेफड़े या हृदय से जुड़ी कोई परेशानी है, तो समय पर दवा लें।
उपाय: शनिवार के दिन बहते हुए शुद्ध जल में 400 ग्राम धनिया बहाएं।
धनु राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 का कहना है कि धनु राशि के लोगों को इस महीने अनुकूल परिणाम दे सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह महीना अच्छा साबित होगा।
करियर: व्यापार में अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापार में रिस्क लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों में कुछ असंतोष देखने को मिल सकता है।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह महीना बहुत ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, कभी-कभी आप अपने विचारों में उलझ सकते हैं और आलस्य भी हावी रह सकता है।
पारिवारिक जीवन: परिवार में असंतुलन आ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध में सुधार आएगा। घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में भी परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बहस हो सकती है। विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल समय है। दांपत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।
आर्थिक जीवन: महीने की शुरुआत में धन लाभ होने के आसार हैं। हालांकि, आपके लिए पैसों की बचत करना मुश्किल हो सकता है।
स्वास्थ्य: आपको आलस घेर सकता है और लापरवाही से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी रह सकती हैं। आप ध्यान, योग और मेडिटेशन करें।
उपाय: मांस, मदिरा जैसी तामसिक चीज़ों से दूर रहें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस महीने बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने सूर्य से आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।
करियर: आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, मुश्किलों के बाद सफलता मिलने की उम्मीद है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानी बनी रह सकती है।
शिक्षा: प्रोफेशनल स्टडीज़ के छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलने के संकते हैं।
पारिवारिक जीवन: परिजनों के साथ असामंजस्य उत्पन्न हो सकता है। आप पारिवारिक समस्याओं को संभालने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक संबंधों को लेकर पूरी सावधानी बरतने का प्रयास करें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके लिए अपने रिश्ते में मर्यादा रखना बहुत जरूरी होगा। अमर्यादित होने की स्थिति में बदनामी का भय रहेगा। आपको वासनात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन: इस महीने आपको बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन थोड़ा-बहुत लाभ जरूर होगा। इस महीने आपकी आमदनी संतोषप्रद रह सकती है। कुछ बेकार के खर्चे इस महीने आपको परेशान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आपका इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपको अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। असंयमित खानपान मुख या पेट से संबंधित समस्याएं दे सकता है।
उपाय: रोज़ गुलाब का इत्र लगाएं।
कुंभ राशि
अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना औसत परिणाम लेकर आ सकता है।
करियर: नौकरीपेशा जातकों को नौकरी बदलने से बचना होगा। आवेश में आकर जॉब छोड़ने का फैसला न लें। नए सिरे से कोई व्यापार शुरू करना भी उचित नहीं रहेगा।
शिक्षा: पढ़ाई-लिखाई से मन भटक सकता है। आपका ध्यान मनोरंजन या दोस्तों के साथ समय बिताने में लग सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का ग्राफ कमजोर हो सकता है।
पारिवारिक जीवन: किसी बात को लेकर पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। एक-दूसरे की निंदा करने से बचें। भाईयों के बीच का प्रेम बना रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने प्रेम संबंध में सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखना होगा। अमर्यादित होने की स्थिति में आपकी छवि खराब हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर रह सकता है।
आर्थिक जीवन: आपको अपनी मेहनत के अनुरूप व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। शनि देव बचाए हुए धन को व्यर्थ में खर्च करवा सकते हैं। इस महीने बचत को लेकर काफी जागरूक रहने की जरूरत रहेगी।
स्वास्थ्य: खान-पान में असंयमिता से बचें। आपको मस्तिष्क या फिर पेट आदि से संबंधित कुछ परेशानियां होने की आशंका है। सिरदर्द, सिर चकराना, भूलने की समस्या या फिर अपच, गैस इत्यादि की शिकायत हो सकती है।
उपाय: भगवान शिव या गणेश जी के मंत्र का रोज़ जाप करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना औसत से कुछ हद तक कमजोर परिणाम दे सकता है। आपको इस महीने सूर्य से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
करियर: आपको अपने करियर में कोई नुकसान नहीं होगा। काम में कुछ सकारात्मक परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। व्यापार में रिस्क लेने से बचें।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के मामले में बुध ग्रह औसत परिणाम दे सकते हैं। कुछ विद्यार्थियों को बहुत अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: भाई-बंधुओं के साथ संबंध थोड़े कमजोर रह सकते हैं। एक-दूसरे पर गुस्सा करने की बजाय शांत रहें। गृहस्थ जीवन भी संतोषजनक रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपनी लव लाइफ को इंजॉय कर सकते हैं। आप वासनात्मक विचारों से स्वयं को दूर रखें। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय है।
आर्थिक जीवन: आय के स्रोतों में कुछ रुकावट देखने को मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने में कुछ विलंब देखने को मिल सकता है। बचत के मामले में कोई बड़ी उपलब्धि नजर नहीं आ रही है।
स्वास्थ्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, इस समय आपके लिए खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा। जननांगों या गुप्तांगों, गुदा आदि से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
उत्तर. 10 अक्टूबर, 2025 को है।
उत्तर. 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश है।
उत्तर. 31 दिन।