नवंबर 2025 में है देवउठनी एकादशी, देखें और भी बड़े व्रत-त्‍योहारों की लिस्‍ट!

नवंबर 2025 में है देवउठनी एकादशी, देखें और भी बड़े व्रत-त्‍योहारों की लिस्‍ट!

साल का हर महीना बहुत खास और महत्‍वपूर्ण होता है और नवंबर 2025 के महीने को भी बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है क्‍योंकि इस माह में कई व्रत एवं त्‍योहार आते हैं। खास बात यह है कि इसी महीने से साल के खत्‍म होने का आगाज़ भी शुरू हो जाता है। नवंबर के महीने में कुल 30 दिन होते हैं और यह ग्रेगोरियन कैलेंडर का ग्‍यारहवां महीना है।

मौसम के लिहाज़ से भी यह महीना बहुत खास होता है। यहीं से ठंड बढ़ने लगती है और लोग गर्म कपड़े पहनने शुरू कर देते हैं। ज्‍योतिषीय दृष्टि से नवंबर का महीना परिवर्तन और गहराई का प्रतीक होता है। इस दौरान कई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सोच, भावनात्‍मक बदलाव और नए निर्णयों पर पड़ता है।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस खास ब्‍लॉग में नवंबर के व्रत एवं त्‍योहारों के साथ-साथ बैंक अवकाश, विवाह मुहूर्त और मुंडन मुहूर्त आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि नवंबर में आपके लिए क्‍या खास है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

नवंबर 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर की शुरुआत 01 नवंबर, 2025 को शतभिषा नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की दशमी तिथि को होगी। वहीं नवंबर 2025 का समापन 30 नवंबर को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि को होगा।

आगे जानिए नवंबर माह के प्रमुख त्‍योहारों और व्रतों के बारे में।

नवंबर नाम कैसे पड़ा

नवंबर शब्‍द लैटिन भाषा के नोवम शब्‍द से लिया गया है जिसका मतलब नौ होता है। रोमन कैलेंडर में नवंबर नौवां महीना हुआ करता था लेकिन बाद में जनवरी और फरवरी को जोड़ने के बाद यह ग्‍यारहवां महीना बन गया है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

नवंबर में मौसम की स्थिति

इस महीने में उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु का महीना होता है। इस दौरान दिन छोटे और मौसम ठंडा रहता है। वहीं दक्षिणी गोलार्ध में इस मास में वसंत का महीना रहता है और मौसम गर्म होता है।

उत्तरी गोलार्ध में इस महीने पत्तियां गिर जाती हैं, पशु शीतनिद्रा की तैयारी करते हैं। वहीं दक्षिणी गोलार्ध में इस समय फूल खिलते हैं और कृषि रोपण का मौसम होता है।

नवंबर में जन्‍मे लोगों की राशियां एवं रत्‍न

जिन लोगों का जन्‍म 23 अक्‍टूबर से 23 नवंबर के बीच होता है, उनकी वृश्चिक राशि होती है। वहीं 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच पैदा होने वाले लोगों की धनु राशि होती है। इस महीने में जन्‍मे लोगों का भाग्‍य रत्‍न टोपाज़ और सिट्रीन होते हैं। टोपाज़ का संबंध वृश्चिक से और सिट्रीन का संबंध धनु राशि से माना जाता है।

बात करें वृश्चिक राशि के जातकों के स्‍वभाव की, तो इनका व्‍यक्‍तित्‍व बहुत आकर्षक होता है। ये अपनी भावनाओं को छिपाकर रखना पसंद करते हैं जिसके कारण इन्‍हें समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार परिस्थितियों के अपने अनुकूल होने के बावजूद ये संतुष्‍ट महसूस नहीं करते हैं। वहीं दूसरी ओर, धनु राशि के लोग बड़े दिल वाले होते हैं। ये धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इनके लिए प्‍यार में रोमांस से ज्‍यादा आकर्षण मायने रखता है। ये बहुत बुद्धिमान होते हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

नवंबर क्‍यों है खास

नवंबर के महीने में कई बड़े व्रत-त्‍योहार और राष्‍ट्रीय दिवस आते हैं जिसकी वजह से इस मास का महत्‍व कई गुना बढ़ जाता है। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा 01 नवंबर को कंस वध है, तुलसी विवाह और देव दीपावली है। ये सभी दिन सनातन धर्म में विशेष महत्‍व रखते हैं।

नवंबर के हिंदू व्रत व त्योहार

तिथिदिनपर्व व व्रत
02 नवंबर 2025रविवारदेवउठनी एकादशी
03 नवंबर 2025सोमवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
05 नवंबर 2025बुधवारकार्तिक पूर्णिमा व्रत
08 नवंबर 2025शनिवारसंकष्टी चतुर्थी
15 नवंबर 2025शनिवारउत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर 2025रविवारवृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2025सोमवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 नवंबर 2025मंगलवारमासिक शिवरात्रि
20 नवंबर 2025गुरुवारमार्गशीर्ष अमावस्या

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

नवंबर 2025 में बैंक अवकाश की सूची

तिथिअवकाशराज्य 
01 नवंबरकुटमणिपुर
01 नवंबरपुडुचेरी विलय दिवसपुदुचेरी 
01 नवंबरहरियाणा दिवसहरियाणा 
01 नवंबरकन्नड़ राज्योत्सवकर्नाटक
05 नवंबरकार्तिक पूर्णिमाउड़ीसा और तेलंगाना
05 नवंबरगुरु नानक जयंतीआंध्र प्रदेश, बिहार, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, उड़ीसा, पांडिचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
07 नवंबरवांगला उत्‍सवमेघालय
11 नवंबरलहबाब धुचेनसिक्किम
23 नवंबर सेंग कूट स्नेममेघालय
25 नवंबरश्री गुरु तेग बहादुर शहादत दिवसपंजाब 

नवंबर के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथि दिनमुहूर्त
03 नवंबर 2025सोमवार07:06-10:29, 12:33-17:08, 18:43-22:53
07 नवंबर 2025शुक्रवार07:55-14:00, 15:27-20:23
17 नवंबर 2025सोमवार07:16-13:20, 14:48-21:58
27 नवंबर 2025गुरुवार07:24-12:41, 14:08-21:19

नवंबर में आता है बाल दिवस

नवंबर का महीना राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी बहुत महत्‍व रखता है क्‍योंकि इस मास में बाल दिवस मनाया जाता है। हर साल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्‍मदिवस के अवसर पर 14 नवंबर को चिल्‍ड्रेंस डे मनाया जाता है। कहा जाता है कि नेहरू जी को बच्‍चे बहुत पसंद थे इसलिए उनके जन्‍मदिवस को चिल्‍ड्रेंस डे के नाम से जाना जाता है।

नवंबर 2025 में पड़ने वाले व्रत एवं त्‍योहार

नवंबर माह 2025 में कई व्रत एवं त्‍योहार हैं जिनके बारे में आगे विस्‍तार से बताया गया है: 

  • देवउठनी एकादशी: 02 नवंबर को रविवार के दिन देवउठनी एकादशी है। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान विष्‍णु नींद से जागते हैं और संसार की बागडोर संभालते हैं।
  • कार्तिक पूर्णिमा: इसे देव दीपावली भी कहा जाता है। कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, विष्‍णु जी ने मत्‍स्‍य अवतार लिया था और गुरु नानक देव जी का जन्‍म हुआ था।
  • वृश्चिक संक्रांति: सूर्य ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने को वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस बार यह 16 नवंबर को पड़ रही है।
  • मार्गशीर्ष अमावस्‍या: पितृ दोष से मुक्‍ति पाने के लिए यह अमावस्‍या विशेष महत्‍व रखती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। 20 नवंबर, 2025 को गुरुवार के दिन मार्गशीर्ष अमावस्‍या है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

नवंबर में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर

आगे बताया गया है कि नवंबर में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।

शुक्र का तुला राशि में गोचर: शुक्र 02 नवंबर 2025 की दोपहर 01 बजकर 05 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे।

मंगल वृश्चिक राशि में अस्त: मंगल महाराज 07 नवंबर 2025 की दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

बुध वृश्चिक राशि में वक्री: बुध महाराज 10 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट पर वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएंगे।

बृहस्पति कर्क राशि में वक्री: 11 नवंबर, 2025 को शाम 06 बजकर 31 मिनट पर बृहस्‍पति कर्क राशि में वक्री होंगे।

बुध वृश्चिक राशि में अस्त: 15 नवंबर को रात 03 बजकर 01 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: सूर्य महाराज 16 नवंबर 2025 की दोपहर 01 बजकर 26 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

बुध का तुला राशि में गोचर: बुध का गोचर 23 नवंबर, 2025 को रात 08 बजकर 08 मिनट पर होने जा रहा है।

बुध का वृश्चिक राशि में उदय: यह ज्‍योतिषीय घटना 26 नवंबर को सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर होगी।

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर: शुक्र 26 नवंबर, 2025 को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र वृश्चिक राशि में अस्त: 26 नवंबर, 2025 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में अस्त होंगे।

शनि मीन राशि में मार्गी:  28 नवंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 26 मिनट पर शनि मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: बुध 29 नवंबर 2025 की रात 10 बजकर 33 पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे।

इस माह में कोई सूर्य या चंद्र ग्रहण नहीं है।

नवंबर मासिक भविष्यवाणी: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल

मेष राशि

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए मिले-जुले या फिर औसत लेवल के……(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए मिला-जुला या कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकता है। सूर्य का……(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम……(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए मिले-जुले या औसत से कुछ हद तक……(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कभी-कभी परिणाम……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकता है। इस महीने……(विस्तार से पढ़ें)

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

तुला राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। सूर्य का गोचर……(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए मिले-जुले या कभी-कभी कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम भी दे सकता है। सूर्य का……(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कभी-कभी परिणाम औसत से कुछ हद ……(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकता है। सूर्य का गोचर इस महीने……(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि 

नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। परिणाम औसत या औसत से कुछ कमज़ोर भी रह सकते हैं। सूर्य ग्रह का ……(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि 

नवंबर 2025 का महीना सामान्य तौर पर आपके लिए औसत या औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। सूर्य का गोचर 16 नवंबर तक……(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. नवंबर में कौन सी एकादशी है?

इस महीने देवउठनी एकादशी है।

प्रश्‍न 2. कार्तिक पूर्णिमा का अन्‍य नाम क्‍या है?

इसे देव दीपावली भी कहा जाता है।

प्रश्‍न 3. वृश्चिक संक्रांति कब है?

इस बार यह 16 नवंबर को पड़ रही है।