करोड़पति नहीं अरबपति होते हैं इस राशि के जातक, इन मशहूर लोगों का नाम भी है शामिल!

वैदिक ज्योतिष में, नाम के अनुरूप सभी 12 राशियों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और उसके व्यक्तित्व पर उसकी राशि का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव है। प्रत्येक राशि की अपनी ताकत, कमजोरियां, भिन्न-भिन्न लक्षण और अपना अलग दृष्टिकोण होता है। 12 नक्षत्रों से मिलकर और बारह खंडों मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन में विभाजित होकर 12 राशियों का निर्माण होता है। इस सभी का एक विशेष प्रतीक चिह्न भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन सभी राशियों में कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जो धन कमाने के मामले में सबसे आगे होते हैं। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

विशेषरूप से जब बिजनेस की बात होती है, तो इन राशियों को सबसे उच्च श्रेणी में रखा जाता है। ख़ास बात यह है कि इस राशि के ज्यादातर लोग अरबपति होते हैं और इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन राशि के लोगों का ज्यादातर दिमाग धन कामने और बिज़ेनस को बढ़ाने की ओर होता है। इनके पास पैसे कमाने के ऐसे-ऐसे आइडियाज होते हैं, जो हर कोई आसानी से सोच भी नहीं सकता है। ये लोग करोड़पति नहीं अरब व खरबपति होते हैं। तो चलिए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं उन राशि के जातकों के बारे में जिनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

धन कमाने के मामले में सबसे आगे होते हैं ये राशि के जातक

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप जातक अपने काम के प्रति बहुत अधिक जुनूनी होते हैं। खासकर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये लोग रात-दिन एक करके जी-जान लगा देते हैं। मेष राशि के जातक बिजनेस में बहुत ही सफलता प्राप्त करते हैं। अपने पराक्रम के बल पर मेष राशि के जातक बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करने में सफल होते हैं। इनके करियर की बात करें तो ये लोग विद्युत, खनिज, सीमेंट, मेडिकल स्टोर, कोयला, खनिज तेल, वैद्यक, आतिशबाजी, आयुध निर्माण, खेल-कूद, रंग-व्यवसाय, जमीन-जायदाद, पहलवानी, घड़ियां, रेडियो, तम्बाकू, केमिस्ट आदि में सफलतापूर्वक व्यवसाय चला सकते हैं और बहुत अधिक मात्रा में धन अर्जित करने में सफल होते हैं। भारत के मशहूर अरबपति मुकेश अंबानी भी मेष राशि के हैं और आज भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अपना बिज़नेस फैलाया हुआ है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट 

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। ज्योतिष में इनको सभी ग्रहों का राजा माना गया है। इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व बेहद जोशीला, उत्साहित और आकर्षक होता है। कमाई के मामले में ये सबसे आगे होते हैं और इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग बहुत पैसे वाले होते हैं। सूर्य ग्रह स्वामी होने के परिणामस्वरूप इनका समाज में बहुत अधिक मान-सम्मान भी होता है क्योंकि सूर्य मान-सम्मान व उच्च पद के कारक हैं। सिंह राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास और मनोबल गजब का होता है और इसी की बदौलत वे खूब दौलत और शोहरत कमाने में सफल होते हैं। देश के मशहूर आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी के चेयरपर्सन शिव नादर सिंह राशि भी इसी राशि के हैं और आज दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी पैसे कमाने के मामले में बहुत आगे होते हैं। इन जातकों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग ऐशो आराम की जिंदगी जीना पसंद करते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा मन और मनोबल के कारक माने जाते हैं। कर्क राशि वाले जातकों का मनोबल और आत्मविश्वास बहुत अधिक मजबूत होता है। इनका भविष्य बहुत अधिक शानदार होता है। यदि ये लोग खुद का बिज़नेस करते हैं तो उसमें खूब तरक्की हासिल करते हैं क्योंकि इनके पास अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के खूब सारे आइडियाज होते हैं। ये सफलता की सीढ़ियां बहुत तेज़ी से चढ़ते हैं। ख़ास बात यह है कि इन लोगों को हार मानना नहीं आता है। ये हर चुनौतियों में फायदा ढूंढ लेते हैं। दुनिया के सबसे मशहूर बिजनेसमैन और इन्वेस्टर एलन मस्क भी कर्क राशि के ही जातक हैं और आज अपनी मेहनत के बल पर पूरी दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

कमाई के मामले में वृश्चिक राशि वाले लोग भी पीछे नहीं रहते हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। वृश्चिक राशि वाले लोगों के पास ऐसी कमाल की योजनाएं होती हैं, जिसके बल पर वे हर किसी को प्रभावित कर लेते हैं और तेज़ी से आगे बढ़ते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज़ दौड़ता है और इस वजह से ये करियर में बहुत तेज़ी से आगे बढ़ते हैं। ये लोग ज्यादा लोगों से बहस करने की बजाए अपने काम पर ध्यान देते हैं और किसी भी काम को पकड़ ले तो बिना खत्म किए सांस नहीं लेते है। मंगल ग्रह स्वामी होने के परिणामस्वरूप ये लोग काफी जुनूनी होते हैं और अपने क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स भी वृश्चिक राशि से ही संबंध रखते हैं और ये दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि शनि मेहनत से काम करने वाले लोगों को अवश्य फल प्रदान करते हैं और शनि के आशीर्वाद से जातक की मेहनत रंग लाती है। शनि कृपा से कुंभ राशि वाले जातकों का साथ भाग्य हर कदम-कदम पर देता है और ये अपने सारे सपनों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। यदि कुंभ राशि के जातक किसी फैमिली बिज़नेसे जुड़े हैं तो ये अपनी मेहनत से उसे तेज़ी से आगे ले जाते हैं। ये लोग बुद्धि के बहुत अधिक तेज, समझदार और आत्मविश्वासी से भरे हुए होते हैं। ये हर काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता और अपार ज्ञान की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का नाम आप सबने जरूर सुना होगा वो भी कुंभ राशि के जातकों में शामिल हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. सिंह राशि के स्वामी ग्रह कौन से हैं?

उत्तर 1. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इनको सभी ग्रहों का राजा माना गया है।

प्रश्न 2. कर्क राशि के स्वामी क्या है?

उत्तर 2. ज्योतिष में राशि चक्र की चौथी राशि कर्क है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं।

प्रश्न 3. मेष राशि के स्वामी ग्रह कौन से हैं?

उत्तर 3. मेष राशि चक्र की पहली राशि है और इसके स्वामी मंगल हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.