मासिक राशिफल जनवरी 2024: मेष राशि वालों को इस महीने मिलेगा भाग्य का साथ!

मासिक राशिफल जनवरी 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मेष राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल जनवरी 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। जनवरी 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि मेष राशि के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि जनवरी के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

जनवरी 2024 में मेष राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 15 जनवरी तक आपके भाग्य भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके कर्म स्थान पर गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य आपको महीने के पहले पक्ष में औसत तो वहीं दूसरे पक्ष में काफी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल इस पूरे महीने आपके भाग्य भाव में रहने वाले हैं। विशेष बात यह कि महीने की शुरुआत से 16 जनवरी तक मंगल अस्त रहेंगे। इसके बाद मंगल उदित अवस्था में आप पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में 16 जनवरी तक मंगल आपको थोड़े से कमजोर तो वही बाद में मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक आपके आठवें भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके भाग्य भाव से आप पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में 8 जनवरी तक काफी हद तक अनुकूल परिणाम तो वही बाद में मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति इस महीने भी आपके पहले भाव में रहने वाले हैं। इस महीने बृहस्पति केतु के नक्षत्र में रहेंगे। 5 जनवरी तक गुरु शनि के उपनक्षत्र तो वहीं बाद में बुध के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में बृहस्पति मिले जुले परिणाम ही देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह इस महीने शुरुआत में आपके आठवें भाव में तो वहीं 18 जनवरी से बाकी के समय में आपके भाग्य भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में शुक्र से सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम मिलने चाहिए।

शनि ग्रह इस महीने आपके लाभ भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। महीने की शुरुआत से लेकर 15 जनवरी तक शनि पर गुरु के नक्षत्र तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में शनि आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके द्वादश भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। फलस्वरुप आपके लिए अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं जबकि केतु ग्रह आपके छठे भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु आपको काफी हद तक अनुकूलता देना चाहेंगे। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से मेष राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल जनवरी 2024: मेष राशि वालों का भविष्यफल

जनवरी 2024 में मेष राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में जनवरी 2024 का महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपकी मेहनत सामान्य तौर पर कामों को संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यदि आपका काम दूर के स्थान अथवा विदेश से संबंधित है तो उन मामलों में भी आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठों की सलाह और वरिष्ठों का सहयोग आपके कामों में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 15 जनवरी के बाद सूर्य का पूरा सपोर्ट आपके साथ होने के कारण आप अपने व्यापार व्यवसाय में काफी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी 15 जनवरी के बाद वरिष्ठ सहकर्मियों का बेहतर सपोर्ट मिल सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

जनवरी 2024 में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आपके लाभ भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति तथा धन भाव के स्वामी शुक्र की मजबूत स्थिति; आर्थिक मामलों में आपको काफी अच्छे परिणाम दिला सकती हैं। इस महीने आपकी नियमित कमाई तो चलती ही रहेगी, साथ ही साथ कुछ लाभ अप्रत्याशित रूप से भी मिल सकता है। सामान्य तौर पर बचत किए हुए पैसे सुरक्षित रहेंगे। निवेश आदि से संबंधित मामलों में भी इस महीने अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। लाभ भाव के स्वामी पर राहु का प्रभाव; दूर के स्थानों से भी लाभ करवा सकता है लेकिन किसी भी आर्थिक मामले में जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना उचित नहीं रहेगा। सारांश यह कि सामान्य तौर पर आर्थिक मामलों में जनवरी का महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। 

जनवरी 2024 में मेष राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपका लग्न या राशि स्वामी मंगल; भाग्य भाव पर रहेगा। यह बहुत अच्छी स्थिति तो नहीं है लेकिन खराब स्थिति भी नहीं कही जाएगी किंतु 16 जनवरी तक मंगल अस्त रहेंगे। फलस्वरूप आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रह सकती है। इस कारण से मौसम जनित बीमारियां खासकर, कफ, कोल्ड या ठंड लगने जैसी शिकायतें देखने को मिल सकती हैं। हालांकि रिकवरी रेट अच्छी होने के कारण यदि आप बीमार भी पड़ेंगे तो जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे। फिर भी मौसम के अनुरूप अपने स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी रहेगी। 

जनवरी 2024 में मेष राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में जनवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके पंचम भाव का स्वामी सूर्य महीने के पहले हिस्से में औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। तो वहीं 15 जनवरी के बाद सूर्य की अच्छी स्थिति आपके शिक्षा के स्तर में तेजी से सुधार करवाने का काम कर सकती है। बुध ग्रह की स्थिति इस महीने मिली जुली रहने वाली है। विशेषकर 8 जनवरी तक बुध ग्रह का सपोर्ट आपके फेवर में रहेगा। वहीं 8 जनवरी के बाद बुध आपका फ़ेवर करने में पीछे रह सकते हैं। इन तमाम कारणों से बुध इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम देना चाह रहे हैं। बृहस्पति भी इस महीने मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। अत: शिक्षा के मामले में इस महीने आपको मिले-जुले या फिर एवरेज से थोड़े से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

जनवरी 2024 में मेष राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के मामले में या महीना एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। विशेषकर पिछले महीने की तुलना में यह महीना काफी अच्छी परिणाम दे सकता है। महीने का पहला पक्ष प्रेम संबंध के लिए एवरेज तो वही दूसरा पक्ष काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। प्रियजन के साथ पिछले दिनों से चला आ रहा मनमुटाव या विवाद अब दूर हो सकता है। दांपत्य संबंधी मामले की बात की जाय तो इस महीने दांपत्य संबंधी मामलों में भी काफी हद तक अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उस पर भी 18 जनवरी के बाद स्थितियां और बेहतर हो सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर होगा और यदि जिद के कारण कोई दिक्कत रही है, तो वह भी अब ठीक हो जानी चाहिए। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

जनवरी 2024 में मेष राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपका पारिवारिक मामलों की, तो इस मामले में भी जनवरी का महीना पिछले महीने की तुलना में बेहतर परिणाम दे सकता है। परिजनों के बीच सामंजस्य का लेवल तुलनात्मक रूप से बेहतर होने वाला है। पुराने विवादों को छोड़कर परिजन एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में जनवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि मंगल के प्रभाव के चलते बीच-बीच में कुछ घरेलू उपकरण परेशानी देने का काम कर सकते हैं लेकिन किसी बड़ी समस्या के योग नहीं है। छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें जल्दी ही ठीक कर सकेंगे। 

 जनवरी 2024 में मेष राशि वालों के लिए उपाय

  • मंदिर में गुड़ दान करें। 
  • मांस, मदिरा से दूर रहें। 
  • मिट्टी के बर्तन में मशरूम भरकर किसी धार्मिक स्थान में दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.