मासिक राशिफल मार्च 2024: मीन राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान!

मासिक राशिफल मार्च 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मीन राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि मीन राशि के लिए  मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में मीन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 14 मार्च तक सूर्य कुम्भ राशि में रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। सूर्य के ये दोनों ही गोचर अनुकूल नहीं कहे जाएंगे। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाय तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में 15 मार्च के पहले मंगल अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे जबकि बाद में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा। इसके बाद बुध 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में रहेंगे। बुध के ये दोनों गोचर अनुकूल नहीं कहे जाएंगे। जबकि 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में पहुंचकर आपको बेहतर परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति  आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे। जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंच जाएंगे। शुक्र के यह दोनों ही गोचर अनुकूल कहे जाएंगे।  

शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि ग्रह से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में राहु अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंंगे। जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यानी कि केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात मीन लग्न या मीन राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल मार्च 2024: मीन राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में मीन राशि वालों का करियर

इस महीने सामान्य तौर पर आपका करियर अच्छा रह सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी बृहस्पति गोचर में अच्छी स्थिति में बैठा है। साथ ही साथ वह शुक्र के नक्षत्र में रहेगा और शुक्र का गोचर इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहेगा। फलस्वरूप आप कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा कर सकेंगे। दूर के स्थान से यदि आपका व्यापार व्यवसाय संबंधित है तो आप और भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यद्यपि नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि छठे भाव का स्वामी सूर्य इस महीने गोचर में कमजोर स्थिति में रहेगा लेकिन बृहस्पति का प्रभाव परेशानियों के बाद आपको अनुकूल परिणाम दिलाने का प्रयास करेगा। सारांश यह की ओवरऑल कार्यक्षेत्र के लिए या महीना अच्छा रहेगा लेकिन तुलना करें तो नौकरी पेशा लोगों की तुलना में व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोग ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

मार्च 2024 में मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। विशेष कर महीने का पहला हिस्सा काफी अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। तो वहीं दूसरा हिस्सा थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी शनि गोचर में बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है लेकिन धन भाव का स्वामी मंगल महीने के पहले हिस्से में लाभ भाव में उच्च अवस्था में रहेगा। फलस्वरूप आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अच्छी कमाई भी कर सकते हैं और एक बड़ा हिस्सा बढ़ाने में कामयाब भी रह सकते हैं। जबकि 15 मार्च के बाद मंगल द्वादश भाव में चले जाएंगे, तब कमाई का ग्राफ थोड़ा सा कमजोर हो सकता है और खर्च तुलनात्मक रूप से बढ़ सकते हैं। 

मार्च 2024 में मीन राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आपके पहले भाव पर राहु केतु का प्रभाव लंबे समय से बना हुआ है और अभी लंबे समय तक रहने वाला है। वहीं राशि स्वामी बृहस्पति पर शनि का प्रभाव भी बना रहेगा लेकिन इस महीने राशि स्वामी बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र में होने के कारण तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में कहे जाएंगे। फलस्वरूप पिछले महीने की तुलना में इस महीने में स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा रह सकता है। फिर भी अन्य ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं होना है, इस बात का ख्याल रखना होगा। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य इस महीने कोई विशेष सपोर्ट नहीं दे पाएगा। फिर भी तुलना करें तो महीने के पहले हिस्से की तुलना में दूसरा हिस्सा थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। अर्थात राशि स्वामी पिछले महीने की तुलना में ज्यादा अच्छे परिणाम दिलाएंगे। उस पर भी महीने का दूसरा हिस्सा और भी अच्छे परिणाम दे सकता है। 

मार्च 2024 में मीन राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में यह महीना औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। कभी-कभी परिणाम कुछ कमजोर भी रह सकते हैं। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बुध जो की प्राथमिक शिक्षा का कारक ग्रह भी होता है वह महीने की शुरुआत में द्वादश भाव में रहेगा। वहीं बाद में नीच अवस्था में हो जाएगा। अतः पढ़ने और सीखने की क्षमता कुछ हद तक बाधित रह सकती है। फलस्वरूप शिक्षा संबंधी उपलब्धियां कुछ कमजोर रह सकती हैं। हालांकि बृहस्पति की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर हो रही है, फलस्वरूप व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जागरूकता दिखाते हुए संतोष परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

मार्च 2024 में मीन राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

इस महीने शुक्र का गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहने वाला है। अतः लव लाइफ तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेगी। फिर भी महीने के पहले भाग की तुलना में महीने का दूसरा भाग ज्यादा अच्छा रहेगा। महीने के पहले हिस्से में कुछ अरगुमेंट्स वगैरह देखने को मिल सकते हैं। यदि ऐसा वास्तव में हो तो इससे बचने की कोशिश जरूरी रहेगी। वहीं दांपत्य संबंधी मामले में इस महीने आपको अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहना होगा। सप्तम भाव का स्वामी बुध इस महीने कमजोर स्थिति में है। सप्तम भाव पर राहु केतु का प्रभाव बना हुआ है तथा महीने के दूसरे हिस्से में मंगल की नकारात्मकता भी शामिल हो जाएगी। अतः दांपत्य जीवन में कोई विसंगति न आने पाए इस बात को लेकर जागरूक रहना है। तुलना करें तो महीने का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में मीन राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

आपके दूसरे भाव के स्वामी मंगल की स्थिति महीने के पहले हिस्से में काफी अच्छी है। साथ ही साथ इस महीने बृहस्पति भी दूसरे भाव पर ज्यादा सकारात्मक प्रभाव डालता हुआ प्रतीत हो रहा है। इन कारणों से पारिवारिक मामलों में इस महीने तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकेंगे लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में दूसरे भाव का स्वामी द्वादश में शनि के साथ युति करेगा जो कुछ परिजनों के बीच असामंजस्य उत्पन्न करने का काम कर सकता है। गृहस्थ संबंधी मामलों में भी इस महीने बहुत सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि चतुर्थ भाव का स्वामी कमजोर है। अतः घर गृहस्थी की चीजें खराब या कमजोर हो सकती हैं और उनकी व्यवस्था करने में आप कुछ हद तक पीछे रह सकते हैं। 

मार्च 2024 में मीन राशि वालों के लिए उपाय

  • सुबह खाली पेट सबसे पहले शहद खाएं। 
  • नियमित रूप से मंदिर जाएँ। 
  • स्वयं को शुद्ध और सात्विक बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.