मासिक अंक फल मई 2026 एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको मासिक अंक फल 2026 के माध्यम से मई महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी प्रदान कर रहा है। मासिक अंक फल मई 2026 से हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए मई 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो चलिए अब जान लेते हैं मई 2026 के बारे में।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
अंक ज्योतिष के अनुसार, मई का महीना साल का पांचवां महीना होने के कारण अंक 5 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। इस महीने पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही, साल 2026 का कुल योग 1 होता है और इसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 5 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही, अंक 5 और 1 को मिलाने पर अंक 6 बन रहा है। अतः बुध और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ शुक्र का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है।
हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर बुध, सूर्य और शुक्र का अलग-अलग प्रभाव रहेगा। लेकिन मई 2026 का महीना युवा वर्ग के लिए चर्चा में रह सकता है। मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, देश और प्रदेश की सरकारें युवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ अच्छे निर्णय लेने का प्रयास करेंगी। हालांकि, कुछ मामलों में थोड़ा असंतोष भी देखने को मिल सकता है। विशेषकर स्त्रियों से संबंधित मामलों में सरकार को घेरने का प्रयास किया जा सकता है। कोई मीडिया घराना या कथा वाचक भी इस समय सुर्खियां बन सकता है, लेकिन नकारात्मकता का स्तर अधिक नहीं रहेगा।
ऐसे में, इन क्षेत्र में विशेषकर युवा स्त्रियों, सॉफ्टवेयर, कथावाचक या हर तरह के डेटाबेस और फॉर्मूला बेस्ड जगत से जुड़े मामलों के लिए यह महीना प्रभावी रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक को मई 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए मई 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। अंक 6 के अलावा बाकी सभी अंक आपके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। विशेषकर सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 7 आपके पूरी तरह से फ़ेवर में रहेगा। साथ ही, उसके बाद अंक 1 और 5 भी आपके पक्ष में रहेंगे इसलिए सामान्य तौर पर यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। लेकिन, अंक 6 आपके फेवर में नहीं होगा और ऐसे में, इस महीने स्त्रियों से जुड़े मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, यदि किसी स्त्री के साथ आप कोई डील कर रहे हैं, तो उसमें सावधानी रखें। न केवल सामने वाले के मान-सम्मान के प्रति सावधानी रखें, बल्कि किसी अनजान स्त्री के साथ कोई डीलिंग नहीं करनी है जैसे कि टेलीफोन इत्यादि पर मार्केटिंग वाली लड़की की बातों में आकर कोई निवेश नहीं करना है या कोई चीज यूं ही नहीं खरीद लेनी है, बल्कि इन निर्णयों को जांच-पड़ताल करने के बाद ही संपन्न करना ठीक रहेगा। इस तरह की कुछ सावधानियां को अपनाने की स्थिति में इस महीने आपका आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आपको इस महीने अपना जीवन लक्ष्य पता रहेगा कि वास्तव में आपको क्या करना है? किससे फायदा मिलेगा या किससे नुकसान होगा, इन तमाम बातों का ज्ञान होने के कारण इस महीने आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रह सकता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़े हुए लोग भी इस महीने काफी अच्छा कर सकेंगे। उन्हें कुछ विशेष अनुभूतियां मिल सकेंगी। उन्हें कुछ नया सोचने और नया क्रिएट करने का मौका मिलेगा। यदि आप नंबर 7 वाले कोई भविष्यवक्ता हैं तो आपकी भविष्यवाणियां सफल रहने की उम्मीद मजबूत रहेगी।
उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।
मूलांक 2
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए मई 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। वैसे तो अंक 8 आपका मूलांक 2 की प्रकृति का नहीं है, लेकिन फिर भी अंक 8 आपको किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाता हुआ नजर नहीं आ रहा है, बल्कि यह आपको सपोर्ट कर सकता है। सरल शब्दों में कहें, तो इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा, बल्कि कुछ अंक आपके सपोर्ट में रहेंगे और कुछ औसत र परिणाम देना चाहेंगे। कुल मिलाकर, यह महीना आपके लिए फलदायी साबित होगा।
आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक लिए गए निर्णय आपको काफी अच्छे परिणाम दिलाएंगे। इमोशनल होकर कोई फैसला लेने से बचने की सलाह आपको दी जाती है। यदि आप ऐसा करेंगे तो किसी तरीके का कोई नुकसान नहीं होगा। आप अपनी शक्तियों को पहचानेंगे और अपनी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति भी इस महीने काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पुराने रास्तों पर चलते-चलते आप नए रास्ते भी खोज सकेंगे। इसी तरह से आप अपने पहले से चल रहे काम में कोई नया प्रयोग भी कर सकते हैं अथवा नया काम शुरू करने की भी सोच सकते हैं। कुल मिलाकर, यह महीना कुछ सावधानियां रखने की स्थिति में आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना शुभ रहेगा।
मूलांक 3
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 को मई 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने अंक 5 और 6 आपको कोई विशेष सपोर्ट नहीं करेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले अंक 9 और 1 आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। ऐसे में, छोटी-मोटी बाधाओं को पार करके आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकेंगे क्योंकि यह महीना आपको बहुत अच्छी एनर्जी देने वाला है और इस एनर्जी तथा अपने पुराने अनुभव को मिलाकर आप बहुत सारे कामों को कंप्लीट कर सकेंगे।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, यह महीना आपको ऐसी एनर्जी देगा कि आप अपने सभी अधूरे कामों को कंप्लीट कर सकेंगे। भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का मौका भी यह महीना आपको दे सकता है। यदि आपके संबंध पहले से ठीक चल रहे हैं, तो संबंधों में मज़बूती आएगी। उनके साथ बैठकर किसी योजना पर बात हो सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में भी यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है।
पुलिस-प्रशासन से संबंधित मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं या फिर बेवजह के विवाद से बचना समझदारी का काम होगा, विशेषकर अपनी उम्र से छोटे लोगों के साथ। स्त्रियों से किसी भी तरीके का विवाद न करें, बल्कि इन मामलों में यथासंभव उनका सम्मान करने की कोशिश करें। इन सावधानियों को अपनाएंगे तो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। वहीं इन मामलों में की गई लापरवाही समस्या का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि इन मामलों में सावधान रहें और बेहतर परिणाम प्राप्त करें।
उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 4
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 को मई 2026 का महीना क्रमशः 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सिर्फ अंक 5 आपके फेवर में रहेगा, बाकी अंक आपके साथ शायद अधिक सकारात्मक भाव नहीं रख पाएंगे। यही कारण है कि इस महीने आपका सबसे बड़ा सहायक बनेगा आपका संतुलन। यदि आप हर मामले में बैलेंस बनाकर चलेंगे तो व्यवधानों को पार कर जाएंगे।
वहीं, यदि आप किसी गलतफहमी में रहकर, ईगो में पड़कर अपने से बड़ों के साथ उलझने का काम करेंगे, तो परेशानियां हो सकती हैं। विशेषकर शासन-प्रशासन से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। नेता या फिर अपने टीम लीडर के साथ उलझना भी ठीक नहीं रहेगा। बॉस के साथ तो किसी भी प्रकार का उलझाव ठीक नहीं रहेगा। इन बातों का ख्याल रखेंगे, तब जाकर संतुलन बन सकेगा।
वैसे यदि आप सावधानीपूर्वक निर्वाह करेंगे, तो यह महीना कुछ नए कामों की शुरुआत के मौके आपको दे सकता है। मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए हितकारी बनेगा। सामाजिक मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे, तो आप प्रतिष्ठा भी प्राप्त कर सकेंगे। इस महीने सावधानियों के साथ-साथ विशेष प्रयत्न करने की स्थिति में ही अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: स्नान से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मूलांक 5
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 को मई 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 5, और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने की सबसे अनुकूल बात यह होगी कि मई में कोई भी अंक आपका विरोध नहीं कर रहा है, लेकिन अंक 2 आपके लिए औसत रहेगा। इसी तरह से अंक 6 भी आपको औसत सपोर्ट दे सकेगा, बाकी के अंक यानी कि 1 और 5 आपके पूरी तरह से सपोर्ट में नजर आ रहे हैं।
हालांकि, इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 2 आपके लिए एवरेज रहेगा, तो सब कुछ आसानी से हो जाए इस बात की उम्मीद कम है। लेकिन, बहुत कुछ कंप्लीट हो सकेगा और कोई बड़ा व्यवधान भी नहीं आएगा। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो निर्धारित समय से थोड़ा विलंब से आप अपने कामों को पूरा कर सकेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर रिश्तो को सुधारने के लिए यह महीना काफी अच्छा कहा जाएगा।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, धैर्य के साथ काम करने पर सभी तरह के काम भी पूरे हो सकेंगे। आप अपने पार्टनरशिप में भी अच्छा कर सकेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों को भी मेंटेन कर सकेंगे। यह महीना काम से ज्यादा संबंधों को सुधारने के मौके देगा, लेकिन कोशिश करके आप अपने कामों को भी सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे।
उपाय: शिव जी का अभिषेक करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 6
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 को मई 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने के ज्यादातर अंक आपको औसत परिणाम देना चाह रहे हैं। यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है जिनमें ज्यादातर सकारात्मक रहेंगे। हालांकि, थोड़ी अधिक मेहनत और अच्छी योजना आपको अच्छा लाभ दिलाने का काम करेगी।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, सामाजिक कामों को संपन्न करने के लिए यह महीना मददगार हो सकता है। विद्यार्थियों को भी यह महीना बहुत अच्छे से सपोर्ट देगा। क्रिएटिव कामों को कंप्लीट करने में भी यह महीना बहुत अच्छे से मददगार हो सकेगा। यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं तब तो बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन यदि आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए व्यक्ति नहीं भी हैं, तो भी ऐसे कामों को कंप्लीट करवाने में यह महीना अच्छी मदद करेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते को भी यह महीना मजबूती देने का काम करेगा। सामान्य तौर पर कुछ सावधानियां को अपनाने की स्थिति में इस महीने आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।
मूलांक 7
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 को मई 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। आपके लिए इस महीने की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा। सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले अंक 4 और 1 आपके लिए एवरेज रहेंगे, बाकी अंक 5 और 6 तुलनात्मक रूप से आपको बेहतर सपोर्ट करना चाहेंगे। ऐसे में, यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, अंक 4 का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि यह महीना आपसे कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करवा सकता है, लेकिन इसके परिणाम अच्छे मिलेंगे। यह महीना अनुशासित रहने का संकेत भी दे रहा है। यदि आप नियमबद्ध तरीके से इस महीने कामों को पूरा करेंगे, तो उसके अच्छे परिणाम आपको जरूर मिलेंगे। वहीं, आलस्य या लापरवाही की स्थिति में परिणाम खराब भी रह सकते हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि इस महीने जागरूकता की जरूरत रहेगी और यदि आप जागरूक रहते हुए अपने हिस्से की मेहनत करते हुए कामों को कंप्लीट करेंगे, तो निसंदेह आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। व्यक्तिगत जीवन में भी अनुशासित रहने से आपको फायदे मिलेंगे।
उपाय: सफाई कर्मी को जरूरत की चीज भेंट करना शुभ रहेगा।
मूलांक 8
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 को मई 2026 का महीना क्रमशः 5, 1 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 5 आपको औसत परिणाम देना चाह रहा है। अंक 6 का भी औसत सपोर्ट मिल पाएगा, लेकिन अंक 1 आपके विरोध में नजर आ रहा है। यही कारण है कि यह महीना मिले-जुले परिणाम देगा। कभी-कभी कुछ परिणाम औसत से कमजोर भी रह सकते हैं।
यह स्थिति इस बात का स्पष्ट संकेत कर रही हैं कि यह महीना बहुत सावधानी से काम लेने का संकेत कर रहा है। अतः सावधानीपूर्वक काम ही करें क्योंकि अंक 5 संतुलन का अंक माना जाता है इसलिए इस महीने हर क्षेत्र में बराबर समय देना जरूरी रहेगा। संतुलन बिठाकर चलना जरूरी रहेगा। किसी मामले में जरूरत से ज्यादा समय दे देना या जरूरत से ज्यादा ऊर्जा लगा देना भी ठीक नहीं है। जितनी जरूरत है उतना ही समय दें। अपनी लगन तथा मेहनत में किसी भी तरह की कमजोरी न आने दें।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, यदि आप ऐसा करेंगे, तभी जाकर आप परिणामों को मेंटेन कर सकेंगे। वैसे यह महीना परिवर्तन लेकर आने का काम कर सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यात्रा पर जाना संभव हो सकेगा। मनोरंजन इत्यादि के लिए इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। स्वयं को विस्तार देने के लिए भी महीना अच्छा कहा जाएगा, बाकी के कामों में थोड़ी सावधानी से भी काम चल जाएगा। आप सावधानीपूर्वक यात्रा कर सकेंगे और मनोरंजन भी कर सकेंगे। लेकिन व्यापार से जुड़े निर्णय लेने के साथ-साथ स्वयं के काम को विस्तार देने के मामले में भी सावधानी पूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 9
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 वालों को मई 2026 का महीना क्रमशः 6, 1 और 5 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने कुछ अंक आपके लिए औसत रहेंगे, तो कुछ अंक आपको औसत से कमजोर परिणाम देना चाह रहे हैं इसलिए इस महीने बहुत ही सावधानी से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं रहेगी।
यदि घर-गृहस्थी से जुड़ा कोई काम आप आसानी से कर सकते हैं और उसे लापरवाही के कारण देरी कर रहे हैं, तो अब उस लापरवाही को त्याग करके आप उस काम को पूरा कर सकेंगे। हालांकि, इस समय उसे कंप्लीट करना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि पिछले दिनों आपने उसे पूरा नहीं किया है इसलिए इस महीने आपको थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत करके पूरा करना पड़ेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो उस मामले में भी लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। स्त्रियों के साथ आपको अपना बर्ताव और व्यवहार बहुत अच्छा रखना होगा।
संतुलन बिठाना हर मामले में फायदा देगा, लेकिन स्त्रियों से संबंधित और घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में संतुलन बनकर चलना आपके लिए बहुत सहायक रहेगा। इस तरह की कुछ सावधानियों को अपनाने की स्थिति में आप बेहतर कर सकेंगे। मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, वरिष्ठों के साथ-साथ शासन-प्रशासन का सहयोग भी कोशिश करने की स्थिति में आपको मिल सकेगा। उन सबकी मदद से आप अपने कमजोर पहलुओं में भी संतुलन बना सकेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। लापरवाही की स्थिति में महीना कमजोर परिणाम दे सकता है इसलिए लापरवाही से बचें और स्थिति को बेहतर करने का प्रयास करें।
उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अंक ज्योतिष में अंक 4 के स्वामी राहु को माना जाता है।
अंक 1 से सूर्य देव का संबंध माना गया है।
मई 2026 का महीना लापरवाही बरतने पर अंक 9 वालों को कमज़ोर परिणाम दे सकता है।