मासिक अंक फल जुलाई 2026

अंक ज्योतिष मासिक राशिफल: जानें कैसा रहेगा जुलाई माह आपके लिए?

मासिक अंकफल 2026 के माध्यम से जुलाई महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी दे रहा है। मासिक अंक फल जुलाई 2026 के अंक भविष्यफल में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए जुलाई 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो आप जान लें कि अंक ज्योतिष के अनुसार जुलाई का महीना साल का सातवां महीना होने के कारण अंक 7 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर केतु ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। 

साथ ही साथ साल 2026 जिसका टोटल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 7 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही साथ 7 और 1 को मिलाकर देखा जाय तो अंक 8 बन रहा है। अतः केतु और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ शनि का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है।

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी 

हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर केतु, सूर्य और शनि का अलग-अलग प्रभाव रहेगा लेकिन जुलाई 2026 का महीना मुख्य रूप से धर्म और आध्यात्म से संबंधित मामलों के लिए चर्चा में रह सकता है। किसी संत महात्मा का कोई कार्य या बयान चर्चा का केंद्र बन सकता है। ऑनलाइन फ्रॉड इत्यादि की शिकायतें इस महीने तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकती हैं। कुछ बुजुर्ग समाजसेवी या बुजुर्ग राजनेता के स्वास्थ्य को लेकर के भी इस महीने को थोड़ा सा कमजोर कहा जाएगा। जांच पड़ताल के दृष्टिकोण से महीना अच्छा है तो ऐसे में जांच एजेंसियों की भूमिका अच्छी और मजबूत रह सकती है।

आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए जुलाई 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है। यानी कि जुलाई 2026 आपके लिए किस तरह के परिणाम लेकर के आ रहा है और सबसे पहले हम चर्चा करते हैं मूलांक 1 की।

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 9 आपके मूलांक 1 के साथ औसत लेवल के संबंध रखता है। ऊपर से मंगल को आक्रामक स्वभाव वाला माना गया है। ऐसे में इस महीने व्यर्थ के विवाद से बचने की सलाह आपको दी जाती है। संभव हो तो अपने भीतर आ रही ऊर्जा को उन कामों में लगाएं जो काम अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं। 

इससे आपके काम कंप्लीट होंगे और आने वाले समय में नई जिम्मेदारियां आप उठा सकेंगे। बेकार के ईगो से बचना भी जरूरी रहेगा। नंबर 7 यानी केतु कभी कभार कुछ मामलों में भ्रमित कर सकता है। तो वहीं नंबर 7 आपकी परीक्षा लेने का काम कर सकता है। इन सभी के कारण आपके कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा प्रेशर रह सकता है। 

छोटे-छोटे विवाद की भी संभावना है लेकिन आर्थिक मामले में इनकम से जुड़े मामले ठीक रह सकते हैं जबकि कुछ खर्च भी देखने को मिल सकते हैं। घर परिवार और रिश्तेदार लोगों के साथ बेवजह की जिद नहीं करनी है। जिससे रिश्तों में किसी प्रकार की दूरी या कड़वाहट न आने पाए। उनके साथ भी किसी भी तरीके का बहस या विवाद नहीं करना है। वो लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर या सिर दर्द की शिकायत पहले से भी रहती आई है, उन्हें इस महीने तुलनात्मक रूप से सजग रहने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: सूर्य भगवान को नियमित रूप से कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। इस महीने अधिकांश अंक या तो आपके लिए औसत हैं या फिर आपके विरुद्ध जा रहे हैं। सिर्फ अंक 2 ही ऐसा रहेगा जो खुलकर आपका सपोर्ट करेगा। इसलिए इस महीने आप भावनात्मक रूप से भी कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। अंक 1 की उपस्थिति रिश्तों के माध्यम से बहुत अच्छा सपोर्ट नहीं दिलवाएगी। 

यही कारण है कि कभी-कभार आपका मन आहत रह सकता है या फिर आप मानसिक रूप से थकावट का एहसास कर सकते हैं। हालांकि शनि ग्रह अपने लेवल पर आपको मैच्योरिटी सिखाने की कोशिश करेगा। जिसका कुछ फायदा आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों की बात की जाए तो आपके बॉस या आपके सीनियर आप पर काम को लेकर प्रेशर बना सकते हैं। 

आर्थिक मामले में कोई बड़ा परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है, जो जैसा चल रहा था वैसा ही चलता रहेगा। रिश्तेदार यदि किसी मामले में आपसे बात करना चाह रहे हैं, तो उस मामले में आपको बात करनी चाहिए। क्योंकि चुप रहना भी कभी-कभार नुकसान दे जाता है। जिन लोगों को नींद से संबंधित कोई समस्या पहले से है या फिर हार्मोन से जुड़ी हुई कोई समस्या पहले से है; उन्हें इस महीने तुलनात्मक रूप से उन मामलों में सजग रहने की सलाह दी जाती है।

उपाय: शिवलिंग पर दूध मिला हुआ जल चढ़ाएं, ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अधिकांश अंक आपके फेवर में रहेंगे। अनुकूल बात यह कि कोई भी अंक आपके विरोध में नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ अंक 1 आपके लिए औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। विशेष बात यह कि अंक 1 दो बार आ रहा है। इसलिए इसका प्रभाव आप पर थोड़ा अधिक पड़ेगा, जो बीच-बीच में भावनात्मक रूप से निर्णय करवा सकता है और वह निर्णय कमजोर भी रह सकते हैं। अतः भावावेश में आकर या ईगो को शामिल करके कोई निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। 

गलत सलाह से नुकसान हो सकता है। अतः सलाह के मामले में अहंकार को किनारे रखना ही समझदारी का काम होगा। बाकी अन्य मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तो को सुधारने में यह महीना आपकी अच्छी मदद कर सकता है। साझेदारी के कामों में भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप धैर्य के साथ कामों को कंप्लीट करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। ज्ञान और लेखन में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो शिक्षा एवं कंसल्टेंसी से जुड़े हुए काम करने वाले लोगों को काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। अन्य लोगों को भी सामान्य तौर पर अच्छा लाभ मिलेगा। 

आर्थिक मामले में भी धीरे-धीरे ही सही लेकिन अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। आप अपने वाणी में और मिठास लाएंगे, जिसका फायदा आपको मिलेगा। हालांकि जिन लोगों को पेट या लीवर से संबंधित कोई तकलीफ पहले से है उन्हें थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी लेकिन कोई बड़ा नुकसान या कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यानी कि सामान्य तौर पर यह महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

उपाय: सोमवार के दिन दूध और चावल का दान करना शुभ रहेगा।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। यानी कि 2 और 7 अंक आपके लिए सपोर्ट दिखा रहे हैं जबकि बाकी के अंक या तो विरोध में है या फिर न्यूट्रल हैं। यही कारण है कि यह महीना थोड़ा सा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। हालांकि सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए यह महीना आपकी मदद करेगा। क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी यह महीना कई मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। 

वहीं मित्रता या अपनत्व भरे रिश्तों में भी नया महीना आपकी मदद कर सकता है लेकिन अंक 4 और 3 के बीच बहुत अधिक सामंजस्य नहीं होता। यही कारण है कि सामंजस्य बिठाने के लिए आपको बहुत सारे यत्न प्रयत्न करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र की दिशा बदलने की योजना आप बना सकते हैं। हालांकि इस मामले में भी बहुत सूझबूझ के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। अचानक से कुछ खर्च भी सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भी कुछ गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में आपको फिजूल खर्ची से बचना है लेकिन जरूरी मामलों में धन खर्च किया जा सकता है। 

वहीं गलतफहमी में आकर किसी भी रिश्ते से दूरी बनाना भी उचित नहीं रहेगा। बेहतर होगा पड़ताल करिए, समस्या की जड़ तक पहुंचिए इसके बाद कोई निर्णय लीजिए। वैसे स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है लेकिन पेट से संबंधित कुछ परेशानियां या एंजायटी जैसी कुछ समस्या देखने को मिल सकती है। हालांकि इन सबमें भी कोई बड़ी चिंता जैसी बात नजर नहीं आ रही है।

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में पीले फलों का दान करना शुभ रहेगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 9

4, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अंक 8 के अलावा बाकी सभी अंक या तो आपके फेवर में हैं या फिर आपके लिए औसत लेवल के परिणाम दे रहे हैं। विशेष बात यह कि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 4 आपके फेवर में नजर आ रहा है। हालांकि अंक 4 के प्रभाव के चलते कुछ मामलों में अस्थिरता के भाव रह सकते हैं। थोड़ा सा दबाव भी रह सकता है लेकिन अंतत: परिणाम आपके फेवर में रहेंगे। हालांकि अच्छे परिणाम को पाने के लिए आपको अपनी बातचीत के तौर तरीके को और भी सुधारने की आवश्यकता रहेगी। बातचीत का तौर तरीका जितना सुलझा हुआ रहेगा उतना ही अधिक फायदा मिलेगा। शॉर्टकट से फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। 

इस महीने सीखने के मौके मिलेंगे। इसलिए सीखिए। अंक 4 आपसे हार्ड वर्क करवा सकता है लेकिन उस मेहनत के परिणाम जरूर मिलेंगे। व्यक्तिगत तौर पर भी आपको अनुशासित रहने की सीख यह महीना देना चाह रहा है। कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो यदि आप सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े हुए डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

वहीं इंटरनेट, राजनीति, पेट्रोलियम उत्पाद जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यक्तियों को यह महीना अच्छा फायदा दिला सकता है। फिजूलखर्ची से बचेंगे तो आर्थिक मामले में कोई समस्या नहीं आएगी। वहीं यदि आप अपने वादों को निभाएंगे तो रिश्ते भी सामान्य तौर पर ठीक बने रहेंगे। नर्वस सिस्टम से जुड़ी हुई यदि कोई समस्या आपको पहले से है तो इस महीने सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी लेकिन यदि इस तरीके की कोई समस्या आपको नहीं है तो इस महीने सामान्य तौर पर स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

उपाय: सावधानीपूर्वक स्ट्रीट डॉग्स को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अधिकांश अंक आपके लिए औसत लेबल के परिणाम देना चाह रहे हैं। देखा जाय तो इन सब में अनुकूल बात यह है कि कोई भी अंक आपका विरोध नहीं कर रहा है। ऐसे में आप जो भी करेंगे उसके उतने परिणाम जरूर मिलेंगे, जितनी आपकी मेहनत होगी। 

भले ही अंकों के सपोर्ट से कोई काम भाग्य बस नहीं होगा लेकिन मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। इसलिए आप इसे सकारात्मक रूप से ले सकते हैं। रिश्तो की थोड़ी सी परीक्षा ली जा सकती है लेकिन परीक्षा में आप पास होंगे। लग्जरी पर कुछ खर्च हो सकते हैं लेकिन अनुकूल बात यह रहेगी कि आप लग्जरी का आनंद भी ले सकेंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने पर अनुकूलता बनी रहेगी। यह महीना कुछ मामलों में परिवर्तन करवाने का काम कर सकता है। अनुकूल बात यह रहेगी कि यह चेंज आपके फ़ेवर के रहेंगे। 

यात्रा, मनोरंजन आदि के साथ-साथ स्वयं को विस्तार देने के मामले में भी यह महीना आपके लिए मददगार सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्रयत्न करने पर व्यर्थ के खर्चों से बचाव हो सकेगा। यदि आप रिश्तो से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखेंगे तो रिश्तों का आनंद बना रहेगा। वहीं स्वास्थ्य की बात की जाय तो डायबिटीज या हार्मोनल डिसबैलेंस से जुड़े मामलों में थोड़ी सी सावधानी जरूरी रहेगी। बाकी अन्य मामलों में कोई समस्या नजर नहीं आ रही है।

उपाय: मित्रों को हरे रंग वाले फल या हरे रंग की मिठाई खिलाना शुभ रहेगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने अंक 2 आपके फेवर में नहीं है। वही अंक 1 आपके लिए औसत परिणाम दे रहा है। बाकी सभी अंक अपने-अपने लेवल पर आपका सपोर्ट करना चाहेंगे। विशेष बात यह कि सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 6 आपको सकारात्मक परिणाम देना चाह रहा है। ऐसे में यह महीना आपके रिश्तों और पारिवारिक मामलों में बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है। 

रिश्तों को सुधारने की बात हो या फिर परिजनों के साथ तालमेल बिठाने की बात; लगभग सभी मामलों में यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए भी यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं विवाहित लोगों की शादीशुदा जिंदगी में प्यार की और भी मिठास घोलने का काम भी यह महीना कर सकता है। हालांकि कुछ एक मामलों में आप स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं लेकिन अंक 7 आपकी आत्मशुद्धि करवाकर आपको वास्तविक तथ्यों को जानने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र के मामले में रिसर्च और हीलिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोग काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। बाकी लोग भी अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

 आर्थिक मामले में सामान्य तौर पर संतुलन बना रहेगा लेकिन लग्जरी पर कुछ खर्च हो सकते हैं। रिश्तो की दूरी को समाप्त करने में यह महीना आपके लिए मददगार हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या पहले से है, उन्हें इस महीने सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। बाकी अन्य लोगों को कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है।

उपाय: कन्याओं को सुगंधित खीर खिलाकर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मूलांक 8 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने कुछ अंक आपके लिए एवरेज लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं तो वहीं कुछ अंक आपके विरोध में भी नजर आ रहे हैं। जबकि अंक 7 आपका सपोर्ट करेगा। देखा जाय तो सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 7 आपके लिए एवरेज लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। वहीं उसके बाद प्रभाव डालने वाला अंक 1 आपके लिए कमजोर परिणाम देना चाह रहा है। तो ऐसी स्थिति में आपको मिले-जुले या कभी कभार कुछ मामलों में औसत से कमजोर परिणाम भी मिल सकते हैं। 

इसलिए इस महीने बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह की आवश्यकता रहेगी। यह महीना आपके कर्मों के अनुसार आपको परिणाम देना चाहेगा। हालांकि भले ही कर्म के अनुसार भी परिणाम विलंब से मिलें लेकिन जो भी परिणाम मिलेंगे वो स्थाई रहेंगे। यह महीना आपको वास्तविकता का ज्ञान भी कराएगा। चाहे वह वास्तविकता संबंधों की हो या फिर धर्म और आध्यात्म से जुड़ी हुई वास्तविकता हो। अहंकार से बचेंगे तो काम और भी आसानी से हो सकेंगे। कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो आपको कुछ ऐसी जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं जिन्हें लेने की इच्छा आपकी नहीं होगी। 

यदि आप व्यापार या व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो किसी पर आंख बंद कर विश्वास करना ठीक नहीं रहेगा। पहले उनके बारे में पड़ताल करिए उनकी वास्तविकता को जानिए। इसके बाद उन्हें काम या जिम्मेदारी देंगे तो परिणाम अनुकूल बने रहेंगे। आर्थिक मामले में पुराने पैसे को लेकर कुछ चिंताएं देखने को मिल सकती हैं। भावनात्मक रूप से यह महीना कुछ दूरी दे सकता है। वहीं स्वास्थ्य की बात की जाय तो स्वास्थ्य इत्यादि के मामले में सिर दर्द या हड्डियों से संबंधित कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा। 

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए जुलाई 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 7, 8, 2 और 1 का प्रभाव देगा। यानी कि इस महीने या तो अंक आपके फेवर में हैं या फिर आपके लिए न्यूट्रल हैं। कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं है; यह एक अनुकूल स्थिति है। अत: इस महीने आप सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि आपकी एनर्जी को बीच-बीच में रोकने की कोशिश हो सकती है या यूं कहें कि आपकी काबिलियत को दबाने का प्रयास किया जा सकता है लेकिन अंतत: आप सफल रहेंगे। 

अंक 7 और 9 का आपसी कनेक्शन कुछ मामलों में गुस्सा दे सकता है। जिससे बचने की सलाह आपको दी जाती है। अंक 7 इस बात का संकेत कर रहा है कि आप जितनी सेवा करेंगे या जितनी मेहनत करेंगे उससे आपको उतना ही लाभ होगा हो सकता है। हालांकि कुछ मामलों में आपको त्याग की भावना भी दिखाने की जरूरत पड़ सकती है और ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा। यानी कि आप यदि किसी मामले में त्याग वाला भाव दिखाते हैं तो उससे भी आपको लाभ मिलेगा। 

कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मेहनत ज्यादा लग सकती है लेकिन उस मेहनत का लाभ भी मिलेगा और उसकी प्रशंसा भी होगी। आर्थिक मामले में भी खर्चो पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि 7 का अंक आपको आर्थिक मामले में सपोर्ट देगा लेकिन अंक 7 फिजूलखर्ची से बचने की प्रेरणा भी देता है अत: आपको भी फ़िजूलखर्ची से बचने की जरूरत रहेगी। व्यापार व्यवसाय में आप अच्छा कर सकेंगे। कुछ नए प्रयोग करने की इच्छा भी रह सकती है। संबंधों की बात की जाय तो विवादों से बचना है और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करनी है। ऐसा करने से आप संबंधों का भी आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है लेकिन चोट लगने का भय या फिर हड्डियों से संबंधित कुछ परेशानियां कभी-कभार देखने को मिल सकती हैं।

उपाय: उपाय के रूप में बुजुर्गों की सेवा करना और उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मूलांक क्या होता है और इसे कैसे निकालें?

मूलांक आपके जन्म की तारीख से निकाला जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। इसी प्रकार 2, 11, 20, 29 वालों का मूलांक 2 होगा और यही क्रम 9 तक चलता है।

2.  क्या अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी सभी पर समान रूप से लागू होती है?

नहीं। अंक ज्योतिष सामान्य प्रवृत्तियों को दर्शाता है। व्यक्तिगत कुंडली, नामांक और अन्य ग्रह स्थितियां भी परिणामों को प्रभावित कर सकती हैं।

3. जुलाई 2026 में किन अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा?

जुलाई वर्ष का सातवां महीना है, इसलिए अंक 7 (केतु) का विशेष प्रभाव रहेगा। साथ ही वर्ष 2026 का कुल योग 1 है, इसलिए सूर्य का प्रभाव भी रहेगा। 7 और 1 के संयुक्त प्रभाव से शनि (अंक 8) का असर भी महसूस होगा।