मासिक राशिफल फरवरी 2024: धनु राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान!

मासिक राशिफल फरवरी 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है धनु राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल फरवरी 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। फरवरी 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि धनु राशि के लिए फरवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि फरवरी के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 13 फ़रवरी तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य 13 फरवरी तक कमजोर तो वही बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल 5 फरवरी तक आपके पहले भाव में इसके बाद आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। मंगल के यह दोनों ही गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं। फिर भी तुलना करें तो 5 फरवरी के बाद वाला समय थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। बुध ग्रह 1 फरवरी से 20 फरवरी तक आपके पहले भाव में वहीं बाद में आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में 20 फरवरी तक बुध ग्रह कमजोर तो वहीं 20 फरवरी के बाद अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 

बृहस्पति इस महीने भी आपके पांचवें भाव में रहने वाले हैं। जिसमें से 3 फरवरी तक बृहस्पति केतु के नक्षत्र में जबकि बाद में शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे। अतः बृहस्पति सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम ही देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह इस महीने शुरुआत में पहले भाव में तो वहीं 12 फ़रवरी से बाकी के समय में आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। अतः शुक्र के द्वारा सामान्य तौर पर इस महीने अनुकूल परिणाम दिए जा सकेंगे। शनि ग्रह इस महीने आपके तीसरे भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने शनि अपने उपनक्षत्र के साथ-साथ बुध-केतु और शुक्र के उपनक्षत्र के प्रभाव में भी रहेंगे। 

अतः सामान्य तौर पर शनि ग्रह आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके चौथे भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। फलस्वरूप राहु आपके लिए अनुकूलता दे पाने में असमर्थ रहेंगे। जबकि केतु ग्रह आपके दशम भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। अतः केतु के द्वारा भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना कम है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल फरवरी 2024: धनु राशि वालों का भविष्यफल

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में फरवरी का महीना औसत परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी ग्रह बुध 1 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक आपके दूसरे भाव में है। यह एक अच्छी स्थिति है, विशेषकर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह स्थिति तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छी रह सकती है। हालांकि व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोग भी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। वहीं 20 फरवरी के बाद बुध का तीसरे भाव में गोचर आपकी भाग दौड़ को बढ़ा सकता है और परिणाम मेहनत के अनुरूप में थोड़े से कम रह सकते हैं। हालांकि इसी बीच में 13 फरवरी से सूर्य ग्रह आपके सपोर्ट में आ जाएंगे लेकिन शनि के साथ युति होने के कारण उनका सपोर्ट पूरी तरह से आपको नहीं मिल पाएगा। अतः महीने का दूसरा हिस्सा खासकर 20 फरवरी के बाद का समय तुलनात्मक रूप से कुछ कमजोर रह सकता है। जबकि इसके पहले का समय काफी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में भी फरवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। यानी की अच्छी आमदनी होते रहने की अच्छी उम्मीदें हैं लेकिन बचत भाव की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। फलस्वरूप इस महीने आप उतनी अच्छी बचत करने में सफल नहीं रहेंगे जितना कि आमतौर पर आप बचत कर लेते थे। इस महीने 5 फरवरी से लेकर बाकी के समय में खर्च के स्थान का स्वामी मंगल ग्रह भी आपके बचत वाले भाव में रहेगा जो संचित धन को भी खर्च करवाने की कोशिश कर सकता है। अतः आपको फिजूलखर्ची को यथा संभव रोकने की कोशिश भी करनी होगी। 

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों का स्वास्थ्य

हालांकि स्वास्थ्य के मामले में इस महीने सब कुछ अच्छा रहे यह जरूरी नहीं है लेकिन अनुकूल बात यह है कि पिछले महीने की तुलना में इस महीने आप स्वस्थ का बेहतर आनंद ले सकेंगे। इस महीने आपके द्वादश भाव का स्वामी मंगल ग्रह 5 फरवरी के बाद आपके पहले भाव से दूर जा रहा है। अतः आपका स्वास्थ्य तुलनात्मक रूप से बेहतर रहने वाला है। आपके लग्न या राशि स्वामी ग्रह बृहस्पति लगातार आपके पहले भाव को देखकर किसी भी बड़ी समस्या को आने से रोकेंगे लेकिन बृहस्पति पर आपके छठे भाव के स्वामी शुक्र का प्रभाव भी रहेगा और 12 फरवरी तक शुक्र प्रत्यक्ष रूप से आपके पहले भाव पर प्रभाव डाल रहे होंगे। इस कारण से आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि आप सजग रहे तो स्वास्थ्य में कोई समस्या, विशेषकर बड़ी समस्या नहीं आएगी। 

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में यह महीना पिछले महीने की तुलना में थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति इस महीने केतु के प्रभाव से मुक्त होकर शुक्र के नक्षत्र के प्रभाव में जा रहा है। फलस्वरूप यह आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देना चाहेगा। वहीं पंचम भाव का स्वामी मंगल भी इस महीने 5 फरवरी के बाद उच्च अवस्था में जाने वाला है। हालांकि दूसरे भाव में होने के कारण घर परिवार का माहौल शिक्षा के मामले में थोड़ा सा कमजोर रह सकता है लेकिन फिर भी आप अपनी विषयवस्तु पर तुलनात्मक रूप से बेहतर ढंग से कंसंट्रेट कर सकेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कहने का तात्पर्य है कि इस महीने जमकर मेहनत करिए परिणाम मेहनत के अनुरूप मिल जाएंगे। 

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

लव लाइफ के लिए भी फरवरी का महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। क्योंकि इस महीने आपके पंचम भाव के स्वामी मंगल ग्रह 5 फरवरी के बाद उच्च अवस्था में जाएंगे, जो लव लाइफ में और बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपसी विवाद और नाराजगी से बचना समझदारी का काम होगा। वहीं विवाह से संबंधित मामलों की बात करें तो 20 फरवरी से पहले का समय विवाह आदि से संबंधित मामलों के लिए ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। जबकि वैवाहिक जीवन के लिए या महीना औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। मंगल का प्रभाव सप्तम भाव से समाप्त होने जा रहा है, फलस्वरूप आपसी विवादों में कमी देखने को मिलेगी। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको तुलनात्मक रूप से अधिक सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि 5 फरवरी के बाद मंगल का प्रभाव दूसरे भाव पर होने वाला है, भले ही मंगल उच्च का है लेकिन दूसरे भाव में मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में, यह परिजनों के साथ नाराजगी देने का काम कर सकता है जबकि गृहस्थी से संबंधित मामलों में महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेगा। भले ही चौथे भाव पर राहु केतु का प्रभाव बना हुआ है लेकिन इस महीने चौथे भाव से मंगल का प्रभाव दूर होने वाला है। साथ ही साथ चौथे भाव का स्वामी बृहस्पति भी शुक्र के प्रभाव में रहेगा। फलस्वरूप घर गृहस्ती से संबंधित समस्याएं दूर होंगी और आप जरूरत की सामग्री घर ला सकेंगे। 

फरवरी 2024 में धनु राशि वालों के लिए उपाय

  • मंदिर में सूखे हुए जटा वाले नारियल दान करें। 
  • नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • पक्षियों के लिए दाना डालें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.