महाशिवरात्रि से लेकर होली तक गुलजार रहने वाला है मार्च 2024 का महीना, जानें आपके लिए क्या है ख़ास

मार्च का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो कि अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना है। ये महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बहुत खास है। इस महीने में हर माह आने वाले चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष जैसे व्रत के अलावा महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज तथा होली जैसे बड़े त्योहार भी पड़ेंगे। मार्च के महीने में फाल्गुन मास समाप्त होगा और चैत्र मास की शुरुआत होगी।  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक मार्च का महीना साल का तीसरा होता है और इस महीने से हम धीरे-धीरे सर्दी को अलविदा कहते हैं।

 हर महीने की तरह ही इस माह को लेकर भी हम सबके अंदर उत्सुकता होती है और हम सभी हमेशा यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि नया  महीना हमारे लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आएगा? क्या इस महीने करियर में मिलेगी तरक्की? व्यापार में किस प्रकार की समस्या झेलनी होगी? पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? आदि कई तरह के सवाल हमारे मन-मस्तिष्क में घूमते रहते हैं। अब आपको इन सभी सवालों का जवाब एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग मार्च 2024 में मिलने जा रहा है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

यही नहीं मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत व त्योहार भी आने लगते हैं। ऐसे में, इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2024 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, तिथियों आदि से अवगत भी करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, हम आपको उन लोगों के बारे में रोचक तथ्यों भी बताएंगे जिनका जन्म मार्च के महीने में हुआ है। साथ ही, इस माह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाश के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और सबसे पहले जान लेते हैं मार्च का महीना क्यों है इतना खास।

मार्च 2024 को कौनसी बातें बनाती है सबसे ख़ास 

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे और यहाँ आपको छोटी से छोटी जानकारी भी विस्तारपूर्वक बताई जाएगी। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ मार्च में आने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रहण एवं गोचर आदि की सही तिथियों के बारे में अवगत करवाएंगे, बल्कि हम आपको उन बातों के बारे भी बताएंगे जो मार्च 2024 को कई मायनों  में ख़ास बनाती हैं। 

  • जिन लोगों का जन्म मार्च में हुआ है, उनके व्यक्तित्व में कौन से विशेष गुण पाए जाते हैं। 
  • इस महीने में बैंक हॉलिडे कब-कब है?
  • मार्च 2024 में कब और कौन से ग्रह अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेंगे? और इस महीने कौन सा ग्रहण लगेगा? इसकी जानकारी भी आपको मिलेगी। 
  • साथ ही, मार्च 2024 राशि चक्र की सभी 12 राशि वालों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा? इन जातकों के शिक्षा से लेकर प्रेम जीवन तक का हाल जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मार्च 2024 के पंचांग के बारे में। 

मार्च 2024 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

वर्ष 2024 के तीसरे महीने यानी मार्च का आरंभ स्वाति नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 01 मार्च 2024 को होगा जबकि इसका अंत मूल नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी कि 31 मार्च 2024 को होगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च 2024 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां

हिंदू धर्म में हर महीने अनेक व्रत एवं त्योहारों को मनाया जाता है और इसी क्रम में मार्च 2024 भी व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा। इस माह होली, महाशिवरात्रि जैसे कई महत्वपूर्ण पर्वों को धूमधाम से मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं ये व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे।

तिथिदिनपर्व
06 मार्च 2024बुधवारविजया एकादशी
08 मार्च 2024शुक्रवारमहाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
10 मार्च 2024रविवारफाल्गुन अमावस्या
14 मार्च 2024गुरुवारमीन संक्रांति
20 मार्च 2024बुधवारआमलकी एकादशी
22 मार्च 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च 2024रविवारहोलिका दहन
25 मार्च 2024सोमवारहोली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
28 मार्च 2024गुरुवारसंकष्टी चतुर्थी

मार्च 2024 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार

विजया एकादशी (06 मार्च 2024, बुधवार) : विजया एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तिथि को आती है। स्कंद पुराण के मुताबिक स्वयं भगवान श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए इसी एकादशी का व्रत किया था। माना जाता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही, मुश्किल से मुश्लिक परिस्थितियों को भी व्यक्ति आसानी से पार करने में सक्षम होता है।

महाशिवरात्रि (08 मार्च 2024, शुक्रवार) : महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था इसलिए इस माह की महाशिवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त व्रत रखकर विधि विधान से उनका पूजन करते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र आदि चढ़ाकर करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (08 मार्च 2024, शुक्रवार) : भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत विशेष माना गया है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि पूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। साथ ही, महादेव की कृपा सदैव बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान भगवान शिव के विशेष मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मासिक शिवरात्रि (08 मार्च 2024, शुक्रवार) : हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साल में कुल 12 मासिक शिवरात्रि का व्रत पड़ता है। मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत, पूजन के साथ ही शिव जी का अभिषेक करना बहुत ही शुभ रहता है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, भगवान भोलेनाथ की कृपा से कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरा किया जा सकता है। मासिक शिवरात्रि भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

फाल्गुन अमावस्या (10 मार्च 2024, रविवार) : फाल्गुन अमावस्या फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन गंगा नदी और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इसके अलावा, इस दिन तर्पण और दान का भी महत्व है। जो लोग इस दिन व्रत रखना चाहते हैं वे व्रत भी रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के अच्छे कर्म में वृद्धि होगी जिससे जीवन में शुभता में बढ़ोतरी होगी। फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।

आमलकी एकादशी (20 मार्च 2024, बुधवार) : आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि माना जाता है कि इस वृक्ष में देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि जो भक्त आंवले के पेड़ की पूजा करके इस व्रत को रखता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस एकादशी को आमलक्य एकादशी, आंवला एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से भी कहा जाता है। 

होलिका दहन (24 मार्च 2024, रविवार) : होली के त्योहार के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। सनातन धर्म में होलिका दहन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इस पर्व को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है और इसी चलते हर साल होलिका दहन किया जाता है। 

होली (25 मार्च 2024, सोमवार) : हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है और यह मुख्य रूप से रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को बसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने के लिए भी मनाते हैं। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत (25 मार्च 2024, सोमवार) : सनातन धर्म के अनुसार, फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु, चंद्रदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। साथ ही, इस सत्यनारायण की कथा का पाठ करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है और पवित्र नदियों में स्नान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

संकष्टी चतुर्थी (28 मार्च 2024, गुरुवार) : ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थी का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है क्योंकि यह भगवान गणेश को समर्पित है। चतुर्थी महीने में दो बार आती हैं। इस दिन जो भक्त भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना सच्ची श्रद्धा के साथ करते हैं उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है और उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही, उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलती है। सनातन धर्म में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कई सारे व्रत व उपवास आदि किए जाते हैं लेकिन भगवान गणेश के लिए किए जाने वाला संकष्टी चतुर्थी व्रत सबसे प्रसिद्ध है।

वर्ष 2024 में हिंदू धर्म के सभी पर्वों एवं त्योहारों की सही तिथियां जानने के लिए क्लिक करें: हिंदू कैलेंडर 2024 

मार्च 2024 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची

तिथिदिनछुट्टियांराज्य/ केंद्र शासित प्रदेश
05 मार्च 2024मंगलवारपंचायती राज दिवसओड़ीसा
08 मार्च 2024शुक्रवारमहाशिवरात्रिआंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
22 मार्च 2024शुक्रवारबिहार दिवसबिहार
23 मार्च 2024शनिवारशहीद भगत सिंह की पुण्यतिथिहरियाणा
25 मार्च 2024सोमवारहोलीसभी राज्य सिवाय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल
25 मार्च 2024सोमवारडोल पूर्णिमापश्चिम बंगाल
25 मार्च 2024सोमवारमणिपुर का वसंत महोत्सवमणिपुर
26 मार्च 2024मंगलवारमणिपुर का वसंत महोत्सवमणिपुर
29 मार्च 2024शुक्रवारगुड फ्राइडेसभी राज्य सिवाय हरियाणा और जम्मू कश्मीर
30 मार्च 2024शनिवारपवित्र शनिवारनागालैंड
31 मार्च 2024रविवारईस्टर रविवारकेरल और नागालैंड

मार्च में जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये गुण

किसी भी व्यक्ति का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर उसकी खूबियों और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। साल का तीसरा महीना यानी मार्च बेहद खास होता है। इस महीने कई लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं। जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों और नक्षत्रों आदि से किसी भी व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जा सकता है, उसी प्रकार हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताता है। तो चलिए बात करते हैं मार्च के महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति के गुणों के बारे में।

इस महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति का हृदय बहुत कोमल व नाजुक होता है। ये लोग परोपकारी, आध्यात्मिक पथ चलने वाले व परोपकारी होते हैं। ये समाज के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहते हैं और बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही नहीं ये मिलनसार भी होते हैं और हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें किसी का भी दिल दुखाना पसंद नहीं होता है। इनकी मित्रता भी आसानी से हो जाती है और ये लंबे समय तक दोस्ती निभाते हैं ये लोग कभी भी दोस्ती में विफल नहीं होते हैं। ये लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं और अपने हर फैसले बहुत अधिक सोच समझकर लेते हैं। ऐसे लोग दिमाग के इतने शातिर होते हैं कि इन्हें धोखा देना हर किसी के बस में नहीं होता। ये न धोखा जल्दी खाते हैं और न किसी को धोखा देने में विश्वास करते हैं। लोग इनके खिलाफ खूब षड्यंत्र रचते हैं लेकिन ये उन सभी षड्यंत्र को विफल करके आगे बढ़ते हैं। ये ‘लोग क्या कहेंगे’ इस बात की परवाह न करके अपनी मौज में रहते हैं। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि यदि एक बार इनका किसी से भरोसा उठ जाए तो दोबारा उस भरोसे को जीतना मुश्किल होता है।

ये लोग रिश्ता निभाने में माहिर होते हैं और दिल से निभाते हैं। अपने दोस्त व पार्टनर की हर मुश्किल घड़ी पर साथ देते हैं। इनका रिश्ता बहुत टिकाऊ होता है। ये अपनी बातों को स्पष्ट रखते हैं और यही वजह से कि इनके जीवन साथी से इनकी अच्छी बनती है। ये लोग विपरीत परिस्थिति में भी पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं और उन्हें हर समस्या से बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये जातक अपने साथी के साथ बहुत ईमानदार और रिश्ते निभाने में भी माहिर होते हैं। ये अपने पार्टनर को प्यार और खास महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टनर का भी इन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से सहयोग प्राप्त होता है।

मार्च में जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह भी कहा जाता है कि ये लोग काफी खुशमिजाज और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। यही वजह है कि इनके आसपास रहने वालों लोगों की भी सोच काफी सकारात्मक होती है। ये लोग देखने में भी खूबसूरत होते हैं और आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। साथ ही, लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। 

इन जातकों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये सामने से आने वाली चुनौतियों को पहले से ही भांप लेते हैं और डटकर उसका सामना करते हैं। मार्च में जन्मे लोग अपने विचारों और दृष्टिकोण में काफी ज्यादा ईमानदार होते हैं। ये मीठा और पॉलिश करके बोलने की बजाय सच बोलना पसंद करते है, भले ही कुछ देर के लिए लोगों को गलत लगे पर बाद में इनकी बात समझ आती है। ये लोग शायद ही कभी अपनी अप्रिय घटनाओं के बारे में सोचकर परेशान होते हैं क्योंकि यह अनिश्चितताओं के बारे में अच्छे से रूबरू होते हैं। इन्हें  पहाड़, नदियां और प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती हैं और इन जगहों पर घूमना भी पसंद करते हैं।

मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 3, 7

मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: समुद्र ग्रीन, एक्वा

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पीला नीलम (पुखराज), लाल मूंगा

मार्च का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में व्रत एवं त्योहारों के साथ-साथ दिन, तिथि और महीने का भी विशेष महत्व होता है। प्रत्येक शुभ काम को करने से तिथि और माह की जानकारी अवश्य ली जाती है। तो आइए इसी क्रम में जानते हैं साल के तीसरे महीने यानी मार्च के महीने का क्या महत्व है।

हर माह की तरह मार्च का महीना भी तीज त्योहारों से भरा हुआ है। धार्मिक दृष्टि से, मार्च 2024 का आगाज़ फाल्गुन मास के अंतर्गत होगा और इसका अंत चैत्र मास के तहत होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन मास को साल का अंतिम मास माना गया है। फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी को होगी और यह 25 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद यानी 26 मार्च से चैत्र मास की शुरुआत होगी।

बात पहले फाल्गुन मास की करते हैं तो बता दें हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इसे फागुन माह भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा का खास विधान है। फाल्गुन मास में पूजा पाठ और दान पुण्य करना बहुत अधिक शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। यदि शादी विवाह में कोई समस्या आ रही है या किसी कारणवश शादी नहीं हो पा रही है तो वह समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा, इस दौरान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से भक्त को अनंत सुखों का आशीर्वाद मिलता है। फाल्गुन मास चंद्र देव की आराधना के लिए भी सबसे उपयुक्त समय होता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार, इसी माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। ऐसे में, इस माह में चंद्र देव की पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है। फाल्गुन मास इसलिए भी खास है क्योंकि इस माह कई त्योहार जैसे संकष्टी चतुर्थी, मीन संक्रांति, आमलकी एकादशी, महाशिवरात्रि, होली के साथ कई अन्य व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस माह में देवी-देवताओं को अबीर और गुलाल अर्पित करना चाहिए।

फाल्गुन माह में जन्मे जातक का व्यक्तित्व

फाल्गुन माह में जन्म लेने वाले जातकों के व्यक्तित्व की बात करें तो इन जातकों का रंग गोरा होता है और ये देखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनकी वाणी काफी मधुर होती है और बोलचाल में अधिक कुशल होते हैं। इन जातकों का मन चंचल हो सकता है। इन्हें घूमना और यात्रा करना पसंद होता है और इन्हें विदेश यात्रा के भी कई मौके मिलते हैं। फाल्गुन के महीने में जन्म लेने वाले लोग विश्वसनीय, उदार और प्रेमी होते हैं। ये परोपकारी होते हैं और समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है।  ये अपने लक्ष्य के प्रति बहुत अधिक समर्पित होते हैं और लक्ष्य को पूरा करके ही रहते हैं। ये जातक जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

चैत्र मास का महत्व

अब बात करते हैं चैत्र माह की तो हिंदू कैलेंडर का सबसे पहले महीना चैत्र महीना होता है और इसी महीने से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है इसलिए इस माह का विशेष महत्व है। इसका नाम चैत्र इसलिए पड़ा क्योंकि इसका सीधा संबंध नक्षत्र से है। चैत्र मास आने पर बसंत ऋतु का अंत होता है और ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ होने लगता है। कहा जाता है कि चैत्र के इस पवित्र व पावन महीने का सम्बन्ध ज्योतिष शास्त्र से भी बहुत गहरा है क्योंकि गृह ,ऋतु ,मास ,तिथि एवं पक्ष आदि कि गणना भी चैत्र प्रतिपदा से ही कि जाती है। बता दें कि मार्च के महीने से ही यानी 26 मार्च 2024 से चैत्र मास की शुरुआत हो रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही संसार की रचना आरंभ की थी। पूजा पाठ व व्रत के हिसाब से चैत्र मास का विशेष महत्व है। चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा है। होली के बाद से चैत्र के महीने की शुरुआत हो जाती है।

मार्च में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

मार्च 2024 में पड़ने वाले बैंक अवकाशों और व्रत-त्योहारों की सही तिथियों के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने के बाद अब हम आपको इस माह होने वाले ग्रहों के गोचर और लगने वाले ग्रहण आदि से रूबरू करवाएंगे। आपको बता दें कि मार्च 2024 में कुल 6 बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे जबकि दो ग्रह ऐसे भी होंगे जिनकी चाल एवं स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मार्च के महीने में कब-कब कौन सा ग्रह अपनी स्थिति और राशि में बदलाव करने जा रहे हैं।

बुध का मीन राशि में गोचर (07 मार्च 2024) : वैदिक ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के कारक बुध मार्च के महीने में देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर जाएंगे। बुध देव 07 मार्च 2024 की सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर (07 मार्च 2024) : प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र ग्रह शनि देव की राशि कुंभ में 07 मार्च 2024 की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं।  

सूर्य का मीन राशि में गोचर (14 मार्च 2024) : ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रहों का राजा सूर्य देव गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन में 14 मार्च 2024 की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर गोचर करेंगे। 

मंगल का कुंभ राशि में गोचर (15 मार्च 2024) : ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य के कारक ग्रह मंगल 15 मार्च 2024 को शनि महाराज के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में शाम 05 बजकर 42 मिनट पर गोचर करेंगे।

बुध मीन राशि में उदय (15 मार्च 2024) : धन, व्यापार, संवाद, वाणी, करियर आदि के कारक ग्रह बुध जल तत्व की राशि मीन में 15 मार्च 2024 की दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में उदित होंगे।

शनि कुंभ राशि में उदय (18 मार्च 2024) :  न्याय और कर्मफल दाता शनि देव मार्च के महीने में 18 मार्च 2024 की सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर अपनी ही राशि कुंभ में उदित होंगे। इनके उदित होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से दिखाई देगा। 

बुध का मेष राशि में गोचर (26 मार्च 2024) : बुद्धि, तर्क और मित्र के कारक ग्रह बुध मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष में 26 मार्च 2024 की दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर गोचर करेंगे।

शुक्र का मीन राशि में गोचर (31 मार्च 2024) : प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में 31 मार्च 2024 की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं।

मार्च 2024 में ग्रहण

बता दें कि मार्च के महीने में एक ग्रहण लग रहा है, वह है चंद्र ग्रहण। 

तिथिदिन तथा दिनांकचंद्र ग्रहण प्रारंभ समयचंद्र ग्रहण समाप्त समयदृश्यता का क्षेत्र
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमासोमवार, 25 मार्च, 2024सुबह 10 बजकर 23 मिनट सेदोपहर बाद 03 बजकर 02 बजे तकआयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया-न्यू और अधिकांश अफ्रीका (भारत में दृश्यमान नहीं)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2024 का राशिफल

मेष राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप अपनी नौकरी में तन-मन से मेहनत करेंगे और इसके कारण आपको अच्छे पद की प्राप्ति होगी।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से औसत रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम की भावना विकसित होगी।
  • प्रेम जीवन की बात करें तो इस महीने एक-दूसरे से कहासुनी होने, लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाहर के लोगों का भी आपके रिश्ते में हस्तक्षेप करना आपके के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपकी राशि के लोगों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। नौकरी व बिज़नेस दोनों में ही आपको धन लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए औसत प्रतीत हो रहा है। आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या, आंखों में समस्या, पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

उपाय: अमावस्या के दिन पितरों के नाम से आटा, दाल, चावल, चीनी, आदि का दान करें।

वृषभ राशि

  • करियर में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ऐसी स्थिति जन्म ले सकती है जिससे आपको लगेगा कि आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन में तनाव का कारण बन सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग आपके साथ रहेगा लेकिन पारिवारिक जीवन में असंतुष्टि और तनाव का माहौल बन सकता है।
  • इस महीने प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। लेकिन आपको अपने रिश्ते को बचाने पर ध्यान देना होगा। विवाहित जातकों के लिए भी महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी।
  • आर्थिक जीवन की बात करें तो घर में शुभ कार्यों पर और धर्म संबंधी कार्यों पर खर्च होने के योग बनेंगे। इसके अतिरिक्त अचानक से भी कुछ खर्च उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको करने पड़ेंगे।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको पीड़ित कर सकती हैं।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन चने की दाल का दान करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से आपके लिए मार्च का महीना अच्छा रहने वाला है। आपका विश्वास अपने ऊपर और अपने काम पर बढ़ेगा जिससे आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और नौकरी में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। हालांकि भाई-बहनों से आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा और आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर लुत्फ लेंगे। अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रस्ताव भी दे सकते हैं। आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं और इसके लिए परिवार के लोगों की सहमति भी प्राप्त हो सकती है।
  • यह महीना शुरुआत में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आप कुछ ऐसे खर्चे उत्पन्न करेंगे जिनके बारे में आपने ज्यादा सोच विचार नहीं किया होगा। यह खर्चे आपसी सुख के लिए भी हो सकते हैं।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा ध्यान देने वाला होगा। कोई गुप्त समस्याएं आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं और आपका शारीरिक स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।

उपाय: आपको बुधवार के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि

  • यह मार्च का महीना आपके करियर के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आप अच्छी नीतियों को छूने की कोशिश में सफल होंगे।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। इससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपस में प्रेम भाव रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
  • यदि प्रेम संबंधों की दृष्टि से देखा जाए तो इस महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपके प्रेम संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। आप अपने प्रेम संबंध को अगले दिशा में बढ़ाने की कोशिश करेंगे और आप जिनसे प्यार करते हैं, उनसे विवाह करना चाहेंगे और इसके लिए काफी प्रयास भी करेंगे।
  • इस महीने की शुरुआत कमज़ोर रहेगी। आपको अप्रत्याशित व्यय करने होंगे जिनकी आपने कल्पना नहीं की थी। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर बड़ा निर्णय लेने के लिए यह समय अच्छा नहीं है।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। आपको अपनी दिनचर्या, अपने खान-पान और अपने रहन-सहन पर ध्यान देना होगा क्योंकि इन्हीं की वजह से आपको शारीरिक समस्याएं इस महीने परेशान कर सकती हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चार केले अर्पित करें।

सिंह राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से यह महीना औसत रहने की संभावना है। मंगल देव आपको कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करने का जज्बा प्रदान करेंगे। इससे आप अपनी नौकरी में बहुत ज्यादा प्रयास करेंगे और खूब मेहनत करेंगे।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने की आशंका है। आपसी सामंजस्य कमज़ोर होने के कारण आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इससे परिवार में टकराव की स्थिति बन सकती है।
  • यदि आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो सर्वप्रथम प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच प्रेम की भावना के साथ-साथ अपनत्व भी बढ़ेगा और एक-दूसरे पर विश्वास भी बढ़ेगा। आप एक-दूसरे को मान सम्मान देंगे।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ेंगे। खर्चों की गति इतनी ज्यादा होगी कि आपके लिए उन्हें संभालना मुश्किल होगा और इसका असर सीधे-सीधे आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ नई दिनचर्या बनाने के लिए अच्छा समय है। अपने शरीर को समय दें और तंदुरुस्त बने रहने के लिए प्रयास करें।

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या राशि

  • आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको अपने कार्य क्षेत्र में उतनी सफलता मिलेगी लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा कि किसी से भी भावावेश में आकर कुछ उल्टा सीधा ना बोलें क्योंकि इससे आपके करियर पर असर पड़ सकता है।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन में कुछ खुशियां लेकर आ सकता है। ससुराल पक्ष से भी अच्छे संबंध रहेंगे और उन लोगों का आपके परिवार के लोगों से भी अच्छा सामंजस्य दिखेगा जिससे आपके परिवार में भी खुशी रहेगी।
  • यह समय आप और आपके प्रियतम के लिए सबसे ज्यादा रोमांटिक समय होगा। अपने रिश्ते को प्यार से संभालना आपके लिए अच्छा होगा। यदि आप विवाहित हैं तो महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी और आप व आपके जीवनसाथी के मध्य सब कुछ अच्छा चलेगा।
  • आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से भी अच्छा लाभ होगा और उससे आप लाभान्वित होंगे। आप यदि नौकरी करते हैं तो अभी आपको कुछ प्रतीक्षा करनी होगी लेकिन आपको बचत योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस महीने आपकी पाचन क्षमता थोड़ी कमज़ोर हो सकती है जिससे पेट खराब हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपको रक्त से संबंधित कुछ समस्याएं जैसे कि अनियमित रक्तचाप या रक्त की अशुद्धि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें प्रणाम करना चाहिए।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

तुला राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अनुकूल रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में सबसे अलग प्रतिभा के कारण जाने जाएंगे।
  • यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आप कोई नई गाड़ी आ सकती है या नई संपत्ति खरीदी जा सकती है, जो परिवार में खुशियों को लेकर आएगी। ऐसे में, घर में कोई फंक्शन भी हो सकता है जिससे परिवार में लोगों का आना-जाना भी होगा और परिवार के लोग आपसी प्रेम भाव से मिलजुल कर रहेंगे। 
  • प्रेम संबंधों की बात की जाए तो महीने की शुरुआत कुछ कमज़ोर रहेगी। आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया होगा। आपका प्रेम बढ़ेगा, रोमांस भी होगा और एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से भी महीने की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी।  इससे एक से अधिक माध्यमों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश के द्वारा भी आप अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ना बेहतर होगा।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमज़ोर रह सकता है। आपको गैस, एसिडिटी, अपच और पेट संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुछ लोगों को आंखों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। 

उपाय: आपको शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखें तो कुछ चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपना दबदबा बनाने के लिए अपने काम की गति को बढ़ाना होगा।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन में कहासुनी को दिखाता है। आप और आपके परिजनों के मध्य तनाव बढ़ सकता है। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का बराबर ध्यान रखें।
  • यदि आपके प्रेम संबंध की बात करें आप अपने प्रेम संबंधों में किसी की भी परवाह न करने वाला बनाएंगे। आप अपने प्यार में खुश रहेंगे और अपने प्रियतम को खुश रखने के लिए हर काम करेंगे और आपके परिवार के बीच की दूरियां कम होंगी।
  • इस महीने शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपने जितनी उम्मीद नहीं की थी, उससे ज्यादा धन आपको इस समय में प्राप्त हो सकता है।
  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी जीवन ऊर्जा बढ़ेगी। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा जिससे आप हल्की बीमारियों की चपेट से बाहर आ जाएंगे और कोई बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी।

उपाय: एक अच्छी गुणवत्ता वाला मूंगा रत्न तांबे की अंगूठी में जड़वा कर अनामिका उंगली में मंगलवार के दिन धारण करें।

धनु राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखें तो आपके साथ काम करने वाले सहकर्मियों से आपका व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि उनसे अगर आपकी कहासुनी होती है तो वे आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं।
  • यह महीना पारिवारिक रूप से कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आप अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे इसलिए परिवार को समय कम दे पाएंगे। आप की यह उपेक्षा और बेरुखी परिवार के लोगों को परेशानी में डाल सकती है।
  • इस महीने आपको अपने प्रेम को सही दिशा में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और मान्यताओं के साथ आगे बढ़ने में आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों से यह साफ झलकेगा लेकिन अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें क्योंकि इससे बात बनने की जगह बिगड़ भी सकती है।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा साबित होगा। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसके कानूनी पक्ष का विचार अवश्य करें।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक रहेगा। आपकी जीवन ऊर्जा बढ़ेगी और आपका पराक्रम बढ़ेगा। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनेंगे।

उपाय: आपको रविवार के दिन गौ माता को गेहूं का सूखा आटा खिलाना चाहिए।

मकर राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखें तो कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बना रहेगा। आप अपने काम को पूरी मेहनत के साथ करेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।
  • आपसी सामंजस्य बेहतर बनेगा लेकिन आपके द्वितीय भाव में सूर्य, शनि और बुध के होने से आपसी वाद-विवाद हो सकता है। जुबानी जंग परिवार के कुटुंब के लोगों के बीच हो सकती है जो परेशानी का कारण बन सकती है।
  • महीने की शुरुआत बहुत ही रोमांटिक अंदाज में होगी। आप अपने मन की गहराइयों से अपने प्रियतम को प्यार करेंगे और यह उन्हें बहुत भली-भांति समझ में आएगा। आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया रहेगा और ऐसे में, नजदीकियां बढ़ेंगी, दूरियों में कमी आएगी।
  • महीने की शुरुआत में आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बनाएंगे। आपको धन संचय करने में सफलता मिलेगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आर्थिक रूप से आप मजबूत बनेंगे। 
  • यह महीना स्वास्थ्य के मोर्चे पर औसत रहेगा। आपको आंख, दांत, बालों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। अपनी त्वचा का ध्यान रखें और ज्यादा धूप में बाहर न निकलें। इससे चेहरे पर सनबर्न भी हो सकता है। 

उपाय: मंगलवार के दिन किसी मंदिर में तिकोनी ध्वजा लगाएं।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

कुंभ राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करने से आपको लाभ होगा। आप काफी व्यस्त भी रहेंगे।
  • यह महीना पारिवारिक रूप से औसत रहेगा। आप अपनी बातों से दूसरे को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। हालांकि इससे कई बार समस्या सुलझ भी जाएगी लेकिन बाद में बिगड़ भी सकती है। अपनी इस आदत पर ध्यान दें। 
  • आप अपने प्रेम संबंधों को खुलकर स्वीकार करेंगे और उन पर बेबाकी से बातचीत करेंगे। आप निडर रहेंगे और अपने प्रेम जीवन को लेकर बहुत ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। आप जिन से प्यार करते हैं, उनसे अपने दिल के विचार स्पष्ट रूप से कहेंगे।
  • आपके खर्च बहुत ज्यादा हो सकते हैं। आप दिल खोल कर अपनी खुशी से खर्च करेंगे और दोनों हाथों से धन लुटाएंगे। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आपको विदेश जाने में भी सफलता मिल सकती है इसलिए विदेश यात्रा पर भी अच्छा धन खर्च हो सकता है।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुरुआत में कुछ कमज़ोर रह सकता है। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको तेज बुखार, सिर दर्द या बदन दर्द या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय: रात को सोते समय अपने सिर के पास तांबे के लोटे में थोड़ा जल रखें और सुबह उठकर उसे किसी लाल फूल वाले पौधे में चढ़ा दें।

मीन राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखने पर यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। आपको करियर में ज्यादा परेशानियां नहीं देखने को मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बना रहेगा और आप अपने अनुभव और अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए अपना काम करेंगे।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए औसत रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कुछ समस्याएं सामने आएंगी। उनके कारण परिवार में झगड़े की नौबत भी आ सकती है।
  • रिश्ते में प्रेम के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ाएंगे। आप अपने प्रियतम के दिल के करीब रहेंगे और आप दोनों के बीच अच्छा आकर्षण रहेगा। इससे भरपूर रोमांस के योग बनेंगे। आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।
  • आर्थिक लिहाज से यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा। आप जो भी मेहनत करेंगे, उससे आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। नौकरी में भी अच्छी ही उन्नति प्राप्त होने के योग बनेंगे।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको स्वास्थ्य समस्याओं पर खर्च भी करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए लगातार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देते रहें।

उपाय: प्रतिदिन श्री बजरंग बाण जी का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.