महावीर जयंती विशेष : जानें कौन हैं जैन धर्म के स्वामी महावीर जी?

जैन धर्म को विश्व के सभी धर्मों में सबसे प्राचीन धर्म का दर्जा दिया गया है। जैन धर्म में महावीर जयंती का बड़ा महत्व बताया गया है। महावीर जयंती महावीर स्वामी के जन्म दिन के रूप में मनाई जाती है। हिंदु पंचांग के अनुसार जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल महावीर जयंती 6 अप्रैल यानी सोमवार के दिन मनाई जा रही है  

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान जानने लिए कॉल करें

ऐसे मनाएं महावीर जयंती

इस वर्ष देशभर में चल रहे लॉकडाउन की वजह से महावीर जयंती कुछ अलग और अनोखे तरीके से मनाई जाएगी।

  • इस दिन लोग अपने घरों में बर्तन बजाकर महावीर स्वामी का गुणगान करेंगे।
  • इस दौरान लोग ‘जियो और जीने दो’ का नारा लगाएंगे।
  • इसके बाद शाम को घरों में दीपक जलाएं।
  • घर की महिलाएं और बच्चियां केसरिया वस्त्र पहनें और पुरुष सफेद वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद अगले दिन यानि 7 अप्रैल को महामंत्र नवकार का विश्व शांति हेतु जाप करें।

किसी भी इंसान के जीवन को सुख और समृद्ध बनाने के लिए महावीर स्वामी ने पांच ऐसे सिद्धांत बताए थे जिनका सभी को पालन करना चाहिए। महावीर जयंती के इस ख़ास मौके पर आइये जानें क्या हैं वो सिद्धांत।

पहला सिद्धांत, अहिंसा, भगवान महावीर का पहला और सबसे अहम सिद्धांत था, अहिंसा इस सिद्धांत में उन्होंने जैन लोगों को किसी भी परिस्थिति में हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया था महावीर स्वामी ने अहिंसा के सिद्धांत के तहत लोगों को इस बात की शिक्षा दी थी कि उन्हें किसी भी हालत में किसी अन्य इंसान को कभी भी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए

जानें अपने बच्चों का भविष्य : 10वीं 12वीं का रिजल्ट भविष्यवाणी

दूसरा सिद्धांत, सत्य की राह पर चलना, भगवान महावीर ने विश्व को दूसरा सिद्धांत दिया सदैव सत्य की राह पर चलने काउन्होंने हमेशा लोगों को केवल सच बोलने के लिए प्रेरित किया

तीसरा सिद्धांत, अस्तेय, भगवान महावीर के तीसरे सिद्धांत के अनुसार अस्तेय का पालन करने वाले इंसान किसी भी रूप में अपने मन के मुताबिक किसी भी चीज़ को ग्रहण नहीं करते हैं ऐसे लोग जीवन में हमेशा संयम के साथ काम करते हैं और केवल उसी वस्तु को ग्रहण  करते हैं जो उन्हें खुद से दी जाती है

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

भगवान महावीर का चौथा सिद्धांत, ब्रह्मचर्य,  भगवान महावीर ने दुनिया को चौथा सिद्धांत ब्रह्मचर्य का दिया। इस सिद्धांत का पालन करने वाले जैन व्यक्तियों को अपने जीवन में  सदैव पवित्रता के गुणों का प्रदर्शन करना होता है जिसके चलते वो किसी भी कामुक गतिविधि में भी हिस्सा नहीं ले सकते हैं

इसके बाद आता है अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत, अपरिग्रह, जो बाकि सभी सिद्धांतों को एक कड़ी में जोड़ने का काम करता है। ऐसी मान्यता है कि अपरिग्रह का पालन करने से इंसानों में एक चेतना जागती है जिससे वे किसी भी सांसारिक और भोग की वस्तुओं का त्याग कर देते हैं।

कॉग्निएस्ट्रो आपके भविष्य की सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक

आज के समय में, हर कोई अपने सफल करियर की इच्छा रखता है और प्रसिद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन कई बार “सफलता” और “संतुष्टि” को समान रूप से संतुलित करना कठिन हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में पेशेवर लोगों के लिये कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट मददगार के रुप में सामने आती है। कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट आपको अपने व्यक्तित्व के प्रकार के बारे में बताती है और इसके आधार पर आपको सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्पों का विश्लेषण करती है।

इसी तरह, 10 वीं कक्षा के छात्रों के लिए कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट उच्च अध्ययन के लिए अधिक उपयुक्त स्ट्रीम के बारे में एक त्वरित जानकारी देती है।

 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.