Kokila Vrat: जब भगवान शिव ने माता सती को दिया था कोयल बनने का शाप

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन कोकिला व्रत किया जाता है। कहा जाता है जो कोई भी व्यक्ति इस व्रत को करता है उसके मनोवांछित इच्छा पूर्ति होती है और साथ ही उस व्यक्ति के विवाह में आ रही है किसी भी प्रकार की बाधा दूर होती है और कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर मिलता है। इस वर्ष कोकिला व्रत शुक्रवार 23 जुलाई 2021 को किया जायेगा।

कोकिला व्रत 2021 शुभ मुहूर्त 

कोकिला व्रत पूजा समय :

पूर्णिमा तिथि शुरू : 10:40 – 23 जुलाई 2021

पूर्णिमा तिथि ख़त्म : 08:05 – 24 जुलाई 2021

कोकिला का महत्व

कहा जाता है कोकिला व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में तमाम मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दुख, कष्ट और परेशानियां दूर होते हैं और साथ ही विवाह में यदि कोई परेशानी है तो वह भी दूर होती है। इसके अलावा यदि कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर की तलाश हो तो उनके लिए भी यह व्रत बेहद ही चमत्कारी और लाभदायक माना जाता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

कोकिला व्रत कथा

कोकिला व्रत से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार बताया जाता है कि राजा दक्ष अपनी पुत्री सती का विवाह कहीं और करना चाहते थे। हालांकि उन्होंने अपने पिता की आज्ञा के विरुद्ध जाकर भगवान शिव से शादी कर ली। इसके कुछ ही समय बाद राजा दक्ष ने अपने घर पर यज्ञ किया जिसमें उन्होंने ना ही माता सती को आमंत्रित किया और न ही भगवान शिव को। माता सती को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने भगवान शिव से यज्ञ में जाने की अनुमति मांगी।

अनुमति न मिलने पर माता सती हठ करने लग गयी। तब भगवान शिव ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी। हालांकि यज्ञ स्थल पर पहुंचकर माता सती ने देखा कि उनका कोई भी मान सम्मान नहीं कर रहा है और साथ ही भगवान शिव के लिए भी आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। इससे माता सती को इतना क्रोध आया कि उन्होंने यज्ञ वेदी में अपनी आहुति दे दी।

भगवान शिव को जब इस बात के बारे में पता चला तो उन्होंने माता सती को श्राप दे दिया कि, क्योंकि आपने मेरी इच्छाओं के विरुद्ध जाकर आहुति दी है इसलिए आपको भी वियोग में रहना पड़ेगा। कहा जाता है भगवान शिव के इस शाप की वजह से माता सती ने 10,000 साल तक कोयल बनकर वन में काटे थे और उस दौरान उन्होंने भगवान शिव की आराधना की थी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.