यशोदा जयंती 4 मार्च 2021: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और रोचक कथा

Yashoda jayanti 2021 : प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने की षष्ठी तिथि पर यशोदा जयंती मनाई जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार फाल्गुन माह की षष्ठी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण की माता यानि माता यशोदा का जन्मदिन आता है। साल 2021 में नंद की पत्नी और बाल गोपाल श्रीकृष्ण की माता यशोदा की जयंती तिथि बृहस्पतिवार के दिन 4 मार्च को है। इस दिन मंदिरों और घरों में लोग माता यशोदा और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। यशोदा जयंती के दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और  स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। भारत के कई हिस्सों में यशोदा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत में यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। तो आइए जानते है यशोदा जयंती 2021 (Yashoda jayanti 2021) पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, और यशोदा जयंती व्रत का महत्व।  

                          यह भी पढ़ें- कंस वध: जानें क्यों भगवान कृष्ण ने किया था अपने मामा का वध?

यशोदा जयंती 2021:(Yashoda jayanti 2021, Date) 

व्रत तिथि- 04 मार्च, 2021, बृहस्पतिवार

षष्ठी प्रारंभ तिथि- 04 मार्च, 2021, सुबह 12:21 मिनट से

षष्ठी समाप्त तिथि- 04 मार्च, 2021, 09:57 मिनट तक

      यह भी पढ़ें- इन दो श्राप की वजह से डूब गयी कृष्ण नगरी द्वारका, हो गया यदुवंश का अंत !

यशोदा जयंती व्रत महत्व 

फाल्गुन माह की षष्ठी तिथि पर यशोदा जयंती मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में यह दिन बेहद खास माना जाता क्योंकि ऐसी मान्यता है, कि यदि माताएं माता यशोदा की गोद में बैठे भगवान कृष्ण की प्रतिमा या मूर्ति को पूजती हैं, और व्रत रखती हैं, तो उनकी संतान पर आने वाली सभी परेशानियां खत्म हो जाती है। निसंतान दंपत्ति को भी संतान सुख की प्राप्ति होती है। उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। ऐसी भी मान्यता है, कि यशोदा जयंती के दिन यदि कोई महिला भगवान कृष्ण और माता यशोदा की पूजा करती हैं, तो कृष्ण जी उन्हें अपने बाल स्वरूप के दर्शन देते हैं, और उसकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं । इसलिए हिन्दू धर्म में यशोदा जयंती का विशेष महत्व माना गया

 है।

यशोदा जयंती पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ वस्त्र धारण करें।
  • माता यशोदा और भगवान कृष्ण का मन से स्मरण करें।
  • अपनी संतान के सुख की कामना करें।
  • मां को लाल चुन्नी चढ़ाएं।
  • पंजीरी, मिठाई और मक्खन का भोग लगाएं।
  • दिन भर उपवास करें, शाम को फलाहार करें
  • भोग में लगाया प्रसाद खाकर व्रत खोलें।
  • माता यशोदा की गोद में बैठे बाल गोपाल कृष्ण जी का दुलार करें
  • भगवान कृष्ण और माता यशोदा से वरदान मांगे।

यशोदा जयंती रोचक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार माता यशोदा ने अपने पूर्व जन्म में सृष्टि रचयिता भगवान विष्णु की तपस्या की,भगवान विष्णु उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए, और बोले आप जो चाहे वर मांग लें। इस पर माता यशोदा ने कहा, कि हे नाथ, आप मुझे अगले जन्म में पुत्र के रूप में प्राप्त हो मेरी यही कामना है। भगवान ने खुश होकर कहा , देवी मैं वासुदेव और माता देवकी के घर जन्म लूंगा, लेकिन माता का सुख और दुलार मुझे आपसे ही प्राप्त होगा, और समय के साथ ऐसा ही हुआ, भगवान कृष्ण ने जन्म वासुदेव और माता देवकी के घर लिया, परंतु परिस्थिति वश उनका पालन-पोषण करने का सुख माता यशोदा को प्राप्त हुआ, तभी से हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है, कि जो भी निसंतान महिला यशोदा जयंती के दिन व्रत कर पूजा-पाठ करती है, भगवान कृष्ण उसकी गोद जरूर भरते हैं। 

                यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2020: जानें श्री कृष्ण से जुड़े इन सवालों के जवाब!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.