कंस वध: जानें क्यों भगवान कृष्ण ने किया था अपने मामा का वध?

भगवान कृष्ण के अनेकों रूप में एक रूप वो भी है जिसमें उन्होंने अपने मामा कंस का वध कर के लोगों को उनके आतंक से मुक्त किया था। जिस दिन भगवान कृष्ण ने अपने मामा का वध किया था वो दिन  कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का दिन था। इसी महत्वपूर्ण दिन को मनाने के लिए हर साल कार्तिक माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कंस वध का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 24 नवंबर- मंगलवार के दिन मनाया जायेगा। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस दिन के बारे में कुछ और जानकारी देते हैं। साथ ही इस दिन के शुभ मुहूर्त और भगवान कृष्ण की कुछ रोचक लीलाओं की भी जानकारी आपको यहाँ दी जा रही है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कंस वध शुभ मुहूर्त 

दशमी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 24, 2020 को 12 बज-कर 34 मिनट (सुबह)

दशमी तिथि समाप्त – नवम्बर 25, 2020 को 02 बज-कर 44 मिनट (सुबह)

भगवान कृष्ण ने कैसे किया था कंस वध?

अहंकारी और अत्याचारी कंस ने भगवान कृष्ण को मारने के लिए लाखों जतन किये थे। जैसा कि शास्त्रों में वर्णित है कि, एक आकाशवाणी के मुताबिक कहा गया था कि कंस का वध उसी की बहन देवकी की आठवीं संतान के हाथों होना था, इसी के चलते कंस इस कदर बौखलाया हुआ था कि उसने भगवान कृष्ण को मारने के लिए कई चालें चलीं, लेकिन अंत में कंस की मृत्यु भगवान कृष्ण के ही हाथों हुई।

राज योग रिपोर्ट से पाएं कुंडली में मौजूद सभी राज योग की जानकारी

बताया जाता है कि कंस मामा का वध करने से पहले भगवान कृष्ण ने पहले उनके दो सुरक्षा-कवच पहलवानों को मारा था। ये दोनों पहलवान मुष्ठिक और चाणूर बेहद ही शक्तिशाली हुआ करते थे। जब कंस को मारने के लिए भगवान कृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के साथ कंस के सभागार में पहुचे थे तो इन्हीं दोनों पहलवानों ने उन्हें चुनौती देते हुए लड़ाई के लिए ललकारा था। इसके बाद देखते ही देखते मुष्ठिक बलराम से भिड़ गया और चाणूर भगवान श्रीकृष्ण से युद्ध करने लगा। अंत में भगवान कृष्ण और बलराम ने इन दोनों पहलवानों का अंत कर दिया था।

अपने दो शक्तिशाली और विशाल पहलवानों को यूँ मृत्यु के मुँह में जाता देख कंस भयभीत हो उठा। भगवान कृष्ण और बलराम का क्रोध देखकर कंस की पूरी सेना कायरों की तरह भाग खड़ी हुई। हालाँकि अहंकार में चूर कंस ने भगवान कृष्ण पर वार करने के लिए अपनी तलवार निकाल ली, और वहीं दूसरी तरफ भगवान कृष्ण उसके सामने निहत्थे खड़े थे।

जैसे ही खुद को बचाने और भगवान कृष्ण को चोटिल करने के लिए कंस ने तलवार चलायी, वैसे ही भगवान कृष्ण ने कंस को उसके बाल से पटक-कर जमीन पर गिरा दिया। इससे पहले की कंस को कुछ समझ आता, वो उठकर दोबारा भगवान कृष्ण पर प्रहार कर पाता, भगवान कृष्ण उसकी छाती पर चढ़ गए और देखते-ही-देखते कंस के प्राण-पखेरू उड़ गए, और इस तरह से कृष्ण भगवान ने समस्त लोगों को कंस के अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। 

कंस के बारे में कुछ बातें 

  • मथुरा के राजा उग्रसेन के पुत्र थे कंस। हालाँकि राज-गद्दी के लालच में कंस ने अपने ही पिता को कारावास में डाल दिया था और स्वयं राजा बन बैठा था।
  • देवकी कंस की चचेरी बहन थीं, जिनसे कंस को लगाव तो बहुत था, लेकिन देवकी की ही आठवीं संतान से अपनी मृत्यु की आकाशवाणी सुनने के बाद कंस ने देवकी और उनके पति को कारावास में डाल दिया था।
  • कंस ने मगध के राजा की दो बेटियों से विवाह किया था।
  • जब कंस को इस बारे में जानकारी मिली की कृष्ण गोकुल धाम में हैं, तब से लेकर अपनी मृत्यु तक उसने कृष्ण भगवान को मारने के लिए लाखों जतन किये थे, जिन सभी में उसे मुँह की खानी पड़ी थी।
  • अंत में भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया, और राजा अग्रसेन को पुनः उनका राजसिंहासन सौंपा और मथुरा के लोगों को कंस के आतंक और पाप से मुक्ति दिलाई।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि हमारा यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.