कार्तिक माह 2026: सनातन धर्म में कार्तिक मास को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव और तुलसी जी की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, दीपक जलाते हैं और दान-पुण्य करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
हिंदू धर्मग्रंथों में कार्तिक मास को आध्यात्मिक साधना और दान-पुण्य के लिए शुभ माना जाता है। इस माह आध्यात्मिक साधना और दान-पुण्य के लिए शुभ माना जाता है। इस महीने में तुलसी पूजा, दीपदान और भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व होता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “कार्तिक माह एकादशी 2026” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे इस माह के उपाय और महत्व।
कब से शुरू है कार्तिक माह 2026 में?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अश्विन पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह का आरंभ हो जाएगा। बता दें कि कार्तिक माह की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार से होगी। वहीं चंद्र गणना को मानने वालों के लिए कार्तिक माह 10 नवंबर 2026 से शुरू होगा। कार्तिक महीने में कई बड़े पर्वों जैसे करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कार्तिक मास 2026 का आध्यात्मिक महत्व
हिंदू धर्म में कार्तिक मास को विशेष महत्व दिया गया है। इस माह को भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी जी की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान भक्त व्रत करते हैं, दान-पुण्य करते हैं, स्नान करते हैं और दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक मास की कुछ परंपराएं:
- देवउठनी एकादशी: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में आने वाली देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों का पुनः आरंभ होता है।
- तुलसी पूजा: कार्तिक मास में माता तुलसी को भक्ति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी माँ लकी के पास पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
- स्नान: सूर्योदय से पहले स्नान करना इस महीने की प्रमुख परंपरा है। इसे आस्था, अनुशासन और आत्मशुद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
- दीपदान: कार्तिक मास में मंदिरों, तुलसी और पवित्र स्थानों पर दीपक जलाना अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक माना जाता है।
- दान एवं व्रत: इस माह में गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और जरूरी वस्तुएं दान करना शुभ माना जाता है। व्रत रखना, धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना और संयमित दिनचर्या अपनाना भी इस महीने में बड़े स्तर पर किए जाते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कार्तिक मास 2026: उपाय
- कार्तिक मास में सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और इसके बाद ध्यान, मंत्र जाप और पूजा-पाठ करें।
- प्रतिदिन तुलसी को फूल अर्पित करें, फिर उन्हें कुमकुम लगाएं और पास में घी का दीपक जलाएं। इस महीने तुलसी विवाह भी किया जाता है।
- कार्तिक माह 2026 के दौरान कई भक्तजन सात्विक भोजन करते हैं और इस महीने में आने वाली एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करते हैं। साथ ही, दैनिक जीवन में आत्म-नियंत्रण, पवित्रता और अनुशासन अपनाने का प्रयास करते हैं।
- संध्या के समय भगवन विष्णु के सामने या तुलसी माता के पास घी अथवा तेल का दीपक जलाएं। मंदिरों में दीपदान करना भी कल्याणकारी साबित होता है।
- कार्तिक माह 2026 में आप “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या श्री सूक्त का पाठ करें। इससे घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास रहता है।
- कार्तिक के महीने में गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े और जरूरी वस्तुओं का दान करें। पशुओं को भोजन कराना और गरीबों की सहायता करना पुण्यदायी माना जाता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कार्तिक माह 26 अक्टूबर 2026, सोमवार से शुरू होगा।
कार्तिक माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस माह में दिवाली, देवउठनी एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े त्योहार आते हैं। साथ ही, कई तरह के धार्मिक कार्य किए जाते हैं।
इस माह में प्रतिदिन घी का दीपक जलाना, तुलसी पूजा, पवित्र स्नान और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।