जुलाई 2024: इस महीने के व्रत-त्योहार-बैंक अवकाश-ग्रहण-गोचर और सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी-सब एक जगह!

जुलाई ओवरव्यू: साल का सातवां महीना अर्थात जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी इस बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे, कौन सा ग्रहण और कितने गोचर इस महीने में होने वाला है, इस महीने में कौन सा बैंक अवकाश कब होगा तो इन सभी बातों का जवाब आपको एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग के माध्यम से हम देने का प्रयत्न करेंगे। 

सिर्फ इतना ही नहीं इस विशेष ब्लॉग में हम आपको सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी भी देने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं जुलाई ओवरव्यू का हमारा यह खास ब्लॉग और जानते हैं साल के सातवें महीने से जुड़ी कुछ रोचक और दिलचस्प बातों की जानकारी।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

जुलाई के हिन्दू माह 

सबसे पहले बात करें जुलाई के महीने में पड़ने वाले हिंदू माह की तो जुलाई के महीने में दो हिंदू माह पड़ते हैं पहला आषाढ़ का महीना और आषाढ़ का महीना समाप्त होने के बाद सावन का महीना शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में इन दोनों ही महीना का विशेष महत्व बताया गया है। जहां आषाढ़ माह से भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का प्रारंभ हो जाता है वहीं दूसरी तरफ सावन का महीना विशेष रूप से भोले के भक्तों के लिए खास रहता है। भगवान विष्णु के योग निद्रा में चले जाने के बाद सृष्टि का सारा कार्य भार महादेव के कंधों पर आ जाता है। ऐसे में चार महीने की अवधि में जब भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं तब उस वक्त भगवान शिव धरती का कार्यभार संभाल रहे होते हैं। ऐसे में इन दोनों ही महीनों का अपना-अपना विशेष महत्व माना गया है।

चातुर्मास प्रारम्भ- 17 जुलाई 2024 (देवशायनी एकादशी से)

चातुर्मास समाप्त- 12 नवंबर 2024 (देवुथनी/देवउठनी एकादशी पर) 

इसके अलावा जहां आषाढ़ के महीने में देवशयनी एकादशी जैसे बड़े और महत्वपूर्ण व्रत किए जाते हैं वहीं सावन के महीने में 16 सोमवार का व्रत बेहद ही खास होता है। आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु, महादेव, सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है वहीं सावन के महीने में भगवान शिव और उनकी अर्धांगिनी मां गौरी की पूजा विशेष रूप से शुभ और फलदाई रहती है। 

इसके अलावा इन दोनों ही महीनों में दान पुण्य करना, पूजा पाठ करना, संयमित भोजन करना, आदि का भी विशेष महत्व होता है। अगर कोई व्यक्ति किसी से प्रेम करता है और उनसे विवाह करना चाहता है या किसी को सुयोग्य वर या वधू की कामना होती है तो उन्हें विशेष तौर पर सावन के महीने में महादेव और मां गौरी की पूजा करने का विधान बताया गया है।

आषाढ़ और सावन माह के महत्व 

महत्व की बात करें तो सबसे पहले आषाढ़ माह की बात करते हैं, 

  • आषाढ़ माह को किसानों का महीना बोला जाता है क्योंकि देखा जाए तो इसी समय से वर्षा ऋतु की शुरुआत हो जाती है और यह समय कृषि अर्थात किसानों के लिए बहुत ही खास होता है। 
  • इस महीने साफ पानी पीने का भी महत्व होता है क्योंकि इस महीने में पानी में जंतुओं की उत्पत्ति बढ़ जाती है। 
  • इस महीने अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि पाचन क्रिया मंद पड़ जाती है। 
  • सिर्फ इतना ही नहीं आषाढ़ के महीने से अगले 3 महीने तक सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
  • इस महीने विष्णु उपासना और दान का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। 
  • आषाढ़ के महीने से ही विष्णु जी 4 महीने की निद्रा में चले जाते हैं जिसके चलते हिंदू धर्म में हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं। यह चातुर्मास का महीना होता है। चातुर्मास 4 महीने की वह अवधि होती है जो आषाढ़ शुक्ल एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चलती है। 
  • इस दौरान व्रत दान आदि का विशेष महत्व होता है। 
  • इसके अलावा आषाढ़ का महीना कामना पूर्ति का महीना कहा जाता है। इस महीने आप जो भी सच्चे दिल से कामना करें उसकी पूर्ति अवश्य होती है। 
  • साथ ही आषाढ़ का महीना गुप्त नवरात्रि का भी महीना होता है। नवरात्रि का त्यौहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और आषाढ़ के महीने भी आषाढी नवरात्रि आती है। ऐसे में इस महीने का महत्व नवरात्रि के चलते और भी बढ़ जाता है। 
  • मंगल और सूर्य की उपासना आषाढ़ के महीने में विष्णु जी के साथ-साथ मंगल और सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा का स्तर उच्च बना रहता है और जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है। 
  • आषाढ़ के महीने में ही गुरु पूर्णिमा भी मनाई जाती है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने गुरु पूर्णिमा। व्यास पूर्णिमा का पर्व मनाते हैं।

अब बात करें सावन के महीने के महत्व की तो, 

  • कहा जाता है कि सावन के महीने में ही ऋषि मारकंडे ने लंबी आयु के लिए तप किया था जिसकी वजह से भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें उनके वरदान दिया था। 
  • सावन का महीना भगवान शिव को बेहद ही प्रिय होता है। कहा जाता है भगवान शिव सावन के महीने में ही पृथ्वी पर अवतरित होकर अपने ससुराल गए थे और यहां पर इनका स्वागत अर्घ्य  और जल अभिषेक से किया गया था। 
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि सावन मास में ही समुद्र मंथन हुआ था। समुद्र मंथन से जो विष निकला था उसे भगवान शंकर ने अपने कंठ में समा लिया था और सृष्टि की रक्षा की थी। विश्व का प्रभाव कम करने के लिए सभी देवी देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया था इसीलिए सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसा करने से भोले प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। 
  • शिव पुराण में बताया गया है कि भगवान शिव स्वयं जल हैं इसलिए जल से उनका अभिषेक करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि सावन के महीने में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में यह समय भक्तों, साधु संतों के लिए बहुत ही खास होता है। इन चार महीनों में एक वैदिक यज्ञ होता है जो एक पौराणिक व्रत है जिसे चौमासा भी कहते हैं।

जुलाई में जन्में लोगों का व्यक्तित्व 

अब बात करें जुलाई के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व के बारे में तो कहा जाता है कि जो व्यक्ति जिस भी ग्रह नक्षत्र के तहत जिस भी महीने में जिस भी समय पैदा होता है व्यक्ति के जीवन पर उसके प्रभाव अवश्य नजर आते हैं। ऐसे में बात करें जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोगों के व्यक्तित्व की तो इस महीने पैदा होने वाले लोग काफी मूडी और रहस्यमई स्वभाव के होते हैं। यह शांत होते हैं लेकिन जीवन में आशावादी होते हैं और हर फैसले को बेहद ही सोच समझ कर लेते हैं। इसके अलावा जुलाई के महीने में जन्म लेने वालों को पता होता है कि उन्हें कब कितना और कहां बोलना है। स्वभाव में यह डिप्लोमेटिक भी होते हैं लेकिन इनका मन बेहद ही साफ होता है और यह किसी के प्रति कोई छल कपट का भाव नहीं रखते हैं। 

करियर की बात करें तो यह अपने करियर को लेकर एकदम फोकस्ड रहते हैं। जिस भी क्षेत्र में यह कदम रखते हैं वहां काफी हद तक सफल होते हैं क्योंकि यह कभी भी मेहनत करने से कतराते नहीं हैं। इनको लोगों से अपना काम निकलवाना भी आता है और कड़ी मेहनत करके लोगों को अपना मुरीद बनाना भी आता है। इस महीने जन्मे जातक जिस भी कंपनी या संस्था से जुड़कर काम करते हैं उसे कभी भी निराश नहीं करते हैं और अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र का माहौल हमेशा अनुकूल बनाए रखते हैं। 

सेहत की बात करें तो यूं तो जुलाई में जन्मे लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो उनके प्रकोप से कोई बच नहीं पता है। हालांकि अगर इन्हें लगता है कि गलती उनकी है तो यह दूसरों से माफी मांगने के लिए भी तैयार रहते हैं। अपनी सेहत को लेकर यह अक्सर लापरवाह नजर आते हैं और अपने काम के चलते अपने परिवार की जरूरत पर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार इन्हें अपने शारीरिक और मानसिक परेशानियों से भी निपटना पड़ता है। 

इसके अलावा कहा जाता है कि जुलाई में जन्मे लोग दिल से बेहद ही नरम होते हैं, अपने परिवार के पास ही रहना चाहते हैं और इस बात की भी कोशिश करते हैं कि उन्हें कभी किसी चीज की कमी ना हो। प्रेम जीवन की बात करें तो यह जल्दी से प्रेम संबंध बनाते नहीं है क्योंकि इन्हें दिल टूटने का डर रहता है लेकिन जब एक बार रिश्ते में आते हैं तो उसे पूरी तरह से निभाते हैं और अपने पार्टनर के प्रति बेहद ही वफादार रहते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

क्या आप यह जानते हैं कि जुलाई के महीने में ही प्रियंका चोपड़ा, टॉम हैंक्स, नेल्सन मंडेला, संजय दत्त, महेंद्र सिंह धोनी और कियारा आडवाणी जैसे सितारों ने जन्म लिया है। 

जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 2 और 9 अंक 

जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: नारंगी और नीला रंग

जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: सोमवार और शुक्रवार

जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: रत्न की बात करें तो आमतौर पर देखा जाता है कि जुलाई के महीने में जन्म लेने वाले लोगों का शुभ रत्न माणिक्य अर्थात रूबी होता है। इसके अलावा क्योंकि जुलाई के महीने में जन्म लेने वाले लोग शनि के अधीन आते हैं इसलिए नीलम अर्थात ब्लू सफायर रत्न भी उनके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। हम सलाह यही देते हैं कि कोई भी रत्न धारण करने से पहले आप विद्वान ज्योतिषियों से इससे संबंधित परामर्श अवश्य ले लें।

उपाय/सुझाव: 

  • भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें पान का एक पत्ता, सुपारी और सिक्का अर्पित करें। पूजा के बाद इसे बरगद के पेड़ की जड़ के समीप गड्ढा खोदकर मिट्टी में गाड़ दें। 
  • रविवार के दिन से लगातार 1 महीने तक स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।  
  • बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

जुलाई 2024 महीने के बैंक अवकाश

तारीख और दिन छुट्टी राज्य 
5 जुलाई 2024, शुक्रवारगुरु हरगोबिंद जी की जयंतीजम्मू और कश्मीर
6 जुलाई 2024, शनिवारएमएचआईपी दिवसमिजोरम
7 जुलाई 2024, रविवाररथयात्राओडिशा
8 जुलाई 2024, सोमवारबेहदीनखलम महोत्सव मेघालय
13 जुलाई 2024, शनिवारभानु जयंतीसिक्किम
13 जुलाई 2024, शनिवारशहीद दिवसजम्मू और कश्मीर
17 जुलाई 2024, बुधवारयू तिरोट सिंग डेमेघालय
17 जुलाई 2024, बुधवारमुहर्रमअरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, सिक्किम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के अलावा राष्ट्रीय अवकाश 
31 जुलाई 2024, बुधवारशहीद उधम सिंह का शहादत दिवसहरियाणा
31 जुलाई 2024, बुधवारबोनालूतेलंगाना

जुलाई 2024 के महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार 

तिथिदिनत्योहार
2 जुलाई 2024मंगलवारयोगिनी एकादशी
3 जुलाई 2024बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
4 जुलाई 2024गुरुवारमासिक शिवरात्रि
5 जुलाई 2024शुक्रवारआषाढ़ अमावस्या
6 जुलाई 2024शनिवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि
7 जुलाई 2024रविवारजगन्नाथ रथ यात्रा
9 जुलाई 2024मंगलवारविनायक चतुर्थी
16 जुलाई 2024मंगलवारकर्क संक्रांति
17 जुलाई 2024बुधवारदेवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
19 जुलाई 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
20 जुलाई 2024शनिवारकोकिला व्रत
21 जुलाई  2024रविवारगुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
22 जुलाई 2024सोमवारसावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
22 जुलाई 2024मंगलवारपहला मंगला गौरी व्रत, पंचक शुरू
24 जुलाई 2024बुधवारगजानन संकष्टी चतुर्थी
29 जुलाई 2024सोमवारदूसरा सावन सोमवार
30 जुलाई 2024मंगलवारदूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024बुधवारकामिका एकादशी

जुलाई 2024 ग्रहों का परिवर्तन

ग्रहों के गोचर की बात करें तो जुलाई में ग्रहों के कुल 6 महत्वपूर्ण परिवर्तन होने वाले हैं। 

इसमें से पहला शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा। ये गोचर 7 जुलाई को 4 बजकर 15 मिनट पर होगा।

दूसरा परिवर्तन शुक्र का कर्क राशि में उदय होगा। ये परिवर्तन 11 जुलाई को 7 बजकर 59 मिनट पर होगा। 

तीसरा परिवर्तन मंगल का वृषभ राशि में गोचर होगा। ये 12 जुलाई को 19 बजकर 3 मिनट पर होगा। 

चौथा परिवर्तन सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा। ये 16 जुलाई को 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। 

पाँचवाँ परिवर्तन बुध का सिंह राशि में गोचर होगा। ये 19 जुलाई को 20 बजकर 31 मिनट पर होगा। 

छठा परिवर्तन शुक्र का सिंह राशि में गोचर होगा। ये 31 जुलाई को 14 बजकर 15 मिनट पर होगा। 

ऐसे में यहाँ ये देखना भी दिलचस्प रहेगा कि जुलाई के महीने में 2 महत्वपूर्ण युति भी होने वाली है, एक कर्क राशि में, जहां शुक्र और सूर्य कर्क राशि में युति करेंगे। दूसरी सिंह राशि में जहां बुध और शुक्र की युति होने वाली है।  

ग्रहण: वहीं ग्रहण की बात करें तो इस महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा। 

सभी बारह राशियों के लिए जुलाई 2024 की सटीक भविष्यवाणी 

मेष राशि 

मेष राशि जुलाई के महीने में करियर के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। हालांकि बीच-बीच में चुनौतियां आएंगी लेकिन आप कड़ी मेहनत से उस पर सफलता प्राप्त कर लेंगे। शिक्षा के संदर्भ में कुछ चुनौतियां मिलने वाली है। ऐसे में कड़ी मेहनत करते रहें ऐसी सलाह दी जा रही है। पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की तनातनी होने की आशंका है। इसके लिए सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। प्रेम जीवन में भी कुछ चुनौतियां आने की संभावना है। अपने रिश्ते के प्रति ईमानदारी रखें। आर्थिक जीवन की बात करें तो जुलाई के महीने में मेष जातकों का आर्थिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य अनुकूल परिणाम देगा। अगर आप पहले से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो जुलाई के महीने में उस परेशानी का अंत होने की प्रबल आशंका है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि करियर के लिहाज से जुलाई के महीने में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा के संदर्भ में आपको उतार-चढ़ाव उठाने पड़ सकते हैं। ऐसे में अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह ठीक-ठाक रहेगा हालांकि आपके पिताजी का स्वास्थ्य काफी हद तक प्रभावित रह सकता है उनका विशेष ध्यान रखें। प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में यह महीना अनुकूल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं मंदिर या धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक जीवन के लिहाज से भी यह महीना अनुकूल रहेगा बस अपने खर्चों और अपनी आय के बीच संतुलन बनाकर रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने कोई बड़ी स्वास्थ्य परेशानी आपके जीवन में नहीं आने वाली है। मुमकिन हो तो ध्यान और योग करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि करियर के लिहाज से इस महीने आपके लिए बहुत कुछ अनुकूल होने वाला है। आप इस दौरान जितनी कड़ी मेहनत करेंगे उतना ही अनुकूल परिणाम आपको प्राप्त होगा। शिक्षा के लिहाज से बात करें तो इस महीने आपको सूर्य देव की कृपा मिलेगी और पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप मेहनत करेंगे और इससे आपको अनुकूल परिणाम भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत उत्तर-पुथल रहने की संभावना है हालांकि सामंजस्य और धैर्य पूर्वक बात करने से आप इसे भी उबर सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इसके लिए यह महीना अनुकूल रहेगा हालांकि कहासुनी हो सकती है लेकिन समझदारी से आप इन परेशानियों से निपट सकते हैं। आर्थिक जीवन की बात करें तो आपकी आमदनी बढ़ेगी जिससे आपका आर्थिक जीवन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और अगर कोई पुरानी परेशानी है तो उससे आपको छुटकारा मिल जाएगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि करियर के लिहाज से बात करें तो कर्क जातकों को जुलाई के महीने में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी टीम का अनुकूल नेतृत्व करेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छी पहचान बनाएंगे। शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो यह महीना अनुकूल रहेगा। आप पढ़ाई में जी तोड़ मेहनत करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन औसत रहने वाला है। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि बीच-बीच में लड़ाई झगड़ा और क्लेश होने की भी आशंका है। अपने अहंकार पर काबू रखें ऐसी आपको सलाह दी जा रही है। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इसके लिए जुलाई का महीना अनुकूल संकेत दे रहा है। हालांकि बीच-बीच में गर्माहट पैदा हो सकती है और आप अपने साथी को कुछ भला बुरा कह सकते हैं। ऐसे में आपको सोच समझ कर ही कुछ बोलने की सलाह दी जाती है। आर्थिक जीवन की बात करें तो आमदनी बढ़ेगी लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। अपने खर्चों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति उचित तालमेल बनाकर रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि 

जुलाई के महीने में आपके करियर की बात करें तो इस महीने आपको उन्नति मिलने की उच्च संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी और आप कठिन से कठिन परेशानियां को संभालने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा की बात करें तो इस महीने आप अपनी पढ़ाई को लेकर व्यवस्थित रहने वाले हैं। एकाग्रता में वृद्धि होगी और आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे जिससे आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी इस महीने महसूस करेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसके लिए यह महीने रोमांस से भरा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ अनुकूल पल व्यतीत करेंगे। हालांकि बीच-बीच में अहम का टकराव हो सकता है लेकिन आप अपनी समझदारी से इससे निपटने में कामयाब होंगे। आर्थिक जीवन की बात करें तो शुरुआत में आपके खर्च और आमदनी दोनों ही बढ़े रहने वाले हैं। हालांकि बाद में कोई निवेश आपको आर्थिक संकट में फंसा सकता है। ऐसे में निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। सलाह दी जाती है कि असंतुलित और बासी भोजन करने से बचें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना करियर के लिहाज से ठीक-ठाक रहेगा। आप करियर में कड़ी मेहनत करेंगे जिससे आपको अनुरूप लाभ मिलेगा। शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो पढ़ाई में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि इस महीना पढ़ाई के साथ-साथ आराम को भी उचित तववाजों दें और नियमित रूप से आराम भी करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस मोर्चे पर आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने परिवार के लोग आपका व्यवसाय में मार्गदर्शन करेंगे जिसके दम पर आप उन्नति और लाभ कमाएंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने दिल की बात खुलकर अपने पार्टनर से कहेंगे। आप दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। बीच-बीच में कुछ समस्याएं आ सकती हैं जिससे आपको सावधानी पूर्वक निपटने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपको लाभ दिलाएगा, आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आप धन संचित करने में कामयाब होंगे। अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो यह महीना स्वास्थ्य के संदर्भ में थोड़ा नाजुक रहने वाला है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और बाहर निकलते या खाते पीते समय अपना विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि 

करियर के लिहाज से यह महीना अनुकूल रहेगा। हालांकि नौकरी में किसी तरह का कोई बदलाव इस महीने आ सकता है। अब यह नौकरी बदलने के संदर्भ में भी हो सकता है या स्थानांतरण के रूप में भी हो सकता है। शिक्षा के लिए बात करें तो इस महीने आपको बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। बिना कड़ी मेहनत के आप इस महीने सफलता का स्वाद नहीं चख पाएंगे। पारिवारिक जीवन के संदर्भ में यह महीना अनुकूल रहेगा। सलाह केवल इतनी दी जा रही है कि किसी को कड़वा ना बोलें ताकि परिवार का माहौल ना बिगड़े। प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में यह महीना चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आप अपने परिवार और प्यार के बीच उलझा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक जीवन की बात करें तो यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हालांकि इस महीने आपके जीवन में राजयोग सरीखे परिणाम भी मिल सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आपके जीवन में जो भी अवसर आए उसका सही ढंग से लाभ उठाएं। अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो अचानक से आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो सकती है लेकिन यह जितने ही अचानक अपने जीवन में आएगी उतने अचानक ठीक भी हो जाएगी। हालांकि कुछ समय के लिए ये आपको परेशानी और पीड़ा दे सकती है। इसके प्रति सावधान रहें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में कोई भी कदम बेहद ही सावधानीपूर्वक उठाने की सलाह दी जा रही है। आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो इस महीने आप अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद ही सावधान रहेंगे, आपकी बुद्धि तेज होगी और आप छोटी बड़ी हर तरह की बातें बहुत ही आसानी से समझ लेंगे। पारिवारिक जीवन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बहनों का आपको सहयोग मिलेगा, अनुकूल वार्तालाप होगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपका प्यार बहुत ही ज्यादा मजबूत होने वाला है। हालांकि बीच-बीच में कुछ गलतफहमियां और समस्याएं भी आने वाली है जिनका आपको समझदारी और सूझबूझ से हल निकालने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक जीवन की बात करें तो आर्थिक स्थिति मिश्रित परिणाम देगी। अगर आप व्यापार करते हैं या नौकरी करते हैं तो आपको धन लाभ मिलेगा और समझदारी पूर्वक आप धन संचित करेंगे तो आपको भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी। अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। हालांकि आप अपनी इच्छा शक्ति और ऊर्जा स्तर से परेशानियों से निपटने में कामयाब भी हो सकते हैं। योग ध्यान में ज्यादा वक्त बताएं आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के बारे में बात करें तो जुलाई के महीने में करियर के लिहाज से यह समय मध्य रूप से फलदायक साबित होगा। इस दौरान आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी साथ ही कड़ी मेहनत भी जारी रखनी होगी तभी आप अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो इस महीने आप जल्दी-जल्दी अपने विषयों को पढ़कर उसे समझने की स्थिति में रहेंगे। हालांकि पारिवारिक माहौल और कुछ परेशानियां आपकी एकाग्रता भंग कर सकती हैं इसके लिए सचेत रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो जुलाई के महीने में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते अनुकूल बनेंगे, आप उनके ऊपर खर्च करते नजर आएंगे। चुनौतियां समय-समय पर खड़ी हो सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपको अपने प्रेमी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहना होगा। केवल इस बात के सावधानी बरते कि जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आर्थिक जीवन की बात करें तो यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अच्छे काम पर खर्च करते नजर आएंगे। यानि धन खर्च तो होगा लेकिन वह पूजा पाठ और धार्मिक चीजों पर होगा जिसमें आपकी संतुष्टि बनी रहेगी। अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना थोड़ा कमजोर रहने वाला है। इस महीने आपको लीवर से संबंधित परेशानियां, किडनी से संबंधित रोग और वर्षा जनित दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही वाहन चलाते वक्त भी कोई दुर्घटना होने की आशंका है। ऐसे में इन सब के प्रति सचेत रहें। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के करियर की बात करें तो जुलाई के महीने में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। काम पर आपकी विरोधी बीच-बीच में आपके खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं हालांकि आप अपनी सूझबूझ से उन पर पार पा लेंगे। कड़ी मेहनत जारी रखें और ऑफिस पॉलिटिक्स में ना पड़ें ऐसी आपको सलाह दी जा रही है। शिक्षा की बात करें तो इस राशि के विद्यार्थी जातकों को जुलाई के महीने में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। साथ ही आपके शिक्षक, आपके परिवार के लोग, इस महीने आपका मार्गदर्शन भी करेंगे जिससे आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के संदर्भ में इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको लोगों की बात जल्दी कड़वी या बुरी लग सकती है जिससे परिवार का माहौल बिगाड़ सकता है। इस महीने आपकी माताजी के स्वास्थ्य में भी बदलाव आने की आशंका है लेकिन पिताजी का सहयोग आपको इस पूरे महीने मिलता रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपका और आपके प्रेमी का प्यार कई गुना बढ़ने वाला है। आप किसी भी कीमत पर जाकर अपने प्रेमी की और अपने रिश्ते की रक्षा करते नजर आएंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। आर्थिक जीवन के संदर्भ में यह महीना मिश्रित परिणाम प्रदान करेगा। महीने की शुरुआत में ही आप धन संचित करने में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे और इस पूरे महीने किसी न किसी स्रोत से धन कमाते और अपनी आय बढ़ते नजर आएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां समय-समय पर हो सकती है जिनसे बचने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में उचित बदलाव करने, योग्य और ध्यान करने की सलाह दी जा रही है।

कुम्भ राशि 

कुंभ राशि के करियर की बात करें तो जुलाई के महीने में आपका करियर शानदार रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में लोग आपकी सहायता करेंगे। हालांकि बीच-बीच में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं जिनसे निपटने के लिए आपको सूझबूझ और समझदारी दिखानी होगी। शिक्षा की बात करें तो इस महीने शिक्षा के संदर्भ में भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, आपको अपने दोस्तों का सहयोग मिलेगा और अगर आप प्रतिस्पर्धा आदि में शामिल है तो आपको अनुकूल प्रतिस्पर्धा भी मिलेगी जिससे आप कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। इस महीने कुंभ राशि के कुछ जातकों का किसी अच्छी परीक्षा में चयन भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन के संदर्भ में बात करें तो यूं तो ये समय अनुकूल रहेगा फिर भी आपको अपनी वाणी, अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी कही हुई बात किसी को बुरी लग सकती है जिससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। इसके अलावा परिवार में सुख शांति रहेगी और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो प्रेम जीवन शानदार रहेगा। आपके और आपके साथी के बीच रोमांस की वृद्धि होगी। हालांकि बीच में aहम को लेकर टकराव भी हो सकता है लेकिन आप इसे अपने मजबूत प्यार से पार पाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक जीवन की बात करें तो महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आपके घर में खुशियां आएंगी। आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। हालांकि धन संचित करने में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि अपने खर्चों पर विशेष नजर रखें जहां बहुत जरूरी हो वही खर्च करें अन्यथा भविष्य में आपको परेशानियां होने की आशंका है। अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो इस महीने आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। हालांकि अगर आपने लापरवाही दिखाई तो आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती है। अन्यथा सब ठीक ही है। इस महीने छोटी-मोटी परेशानियां जैसे सर्दी, जुकाम, आपको होने का खतरा है। इसके प्रति सावधान रहें।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के करियर की बात करें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र पर आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे जिससे आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी नौकरी प्राप्त हो सकती है। बीच-बीच में कठिन चुनौतियां आएंगी लेकिन आप इससे हर नहीं मानेंगे और इन परेशानियों से उबरने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा की बात करें तो इस महीने आपके जीवन में अच्छे अवसर आने वाले हैं। आप अपनी बुद्धिमानी और चतुराई के साथ अपने विषयों पर अच्छी पकड़ बना पाएंगे। आप मेहनत करेंगे और आपको इससे सफलता मिलेगी। हालांकि इस राशि के जो जातक उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यूं तो आपका पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा, घर के लोगों में प्रेम बनेगा, बीच-बीच में लड़ाई झगड़ा और कहासुनी हो सकती है लेकिन इससे आप समझदारी से निपटने में कामयाब रहेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कहने में इस दौरान झिझक महसूस कर सकते हैं। हालांकि अगर आप हिम्मत दिखाएंगे तो इसका आपके रिश्ते पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप अपने रिश्ते में प्रेम की वृद्धि का भी अनुभव करेंगे। आर्थिक जीवन की बात करें तो यहां आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि आपके खर्च हद से ज्यादा बढ्ने वाले हैं। साथ ही आप धन संचित करने की प्रति भी रुझान दिखाएंगे। इस राशि के कुछ जातकों को विदेशी मुद्रा प्राप्त हो सकती है। हालांकि आपके खर्च इस पूरे महीने निरंतर बने रहने वाले हैं। अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो स्वास्थ्य पर भी आपको विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस महीने आंखों की समस्या, पैर में दर्द, एड़ी में दर्द, चोट लगने या मोच जैसी बड़ी समस्या भी आपके जीवन में आ सकती है। कुल मिलाकर आपको अपनी सेहत और अपनी त्वचा के प्रति इस पूरे महीने विशेष रूप से सावधान रहना होगा अन्यथा आप समस्याओं से घिर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: जुलाई महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है?

उत्तर: जुलाई के महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व शानदार होता है। वे अपने जीवन में कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 2: जुलाई के महीने में कौन से प्रमुख त्योहार किए जाएंगे?

उत्तर: योगिनी एकादशी, आषाढ़ अमावस्या, आषाढ़ गुप्त नवरात्र, जगन्नाथ रथ यात्रा,देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी, कोकिला व्रत गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार

प्रश्न 3: जुलाई 2024 में किन ग्रहों का गोचर होने वाला है?

उत्तर: शुक्र, मंगल, सूर्य, बुध, इन चार ग्रहों का अहम परिवर्तन जुलाई में होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.