जनवरी 2024 की पहली झलक: नए साल का पहला महीना क्या सौगात लाएगा आपके लिए?

नए साल यानी कि वर्ष 2024 की शुरुआत के साथ ही जनवरी 2024 का भी आरंभ हो जाएगा जो कि वर्ष का पहला महीना होता है। नए साल के साथ-साथ इस महीने से भी हम सबकी कई आशाएं जुड़ी होती हैं। हर व्यक्ति की यही चाहत होती है कि नया साल उसके जीवन में ख़ुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आए। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहे और धन-धान्य की कमी न हो। प्रत्येक धर्म के लोग नए साल की शुरुआत अपने-अपने तरीके से करते हैं जैसे हिंदू धर्म में विश्वास करने वाले नए साल या जनवरी के पहले दिन मंदिर जाना, पूजा-अर्चना या व्रत करना पसंद करते हैं ताकि जनवरी 2024 के साथ-साथ नया साल भी हमारे लिए सुख-समृद्धि से पूर्ण रहें। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

ऐसे में, आपके मन में अनेक सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि जनवरी में मनपसंद नौकरी का मिलेगा आशीर्वाद? प्रेमी से शादी का सपना होगा साकार? बिज़नेस में मिलेगी तरक्की या होगा मुनाफा? घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति? इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा आपको हमारे जनवरी 2024 के इस विशेष ब्लॉग में।   

सिर्फ इतना ही नहीं, एस्ट्रोसेज का यह ख़ास लेख आपके मन-मस्तिष्क में उठने वाले सभी सवालों के जवाब देने के साथ-साथ जनवरी माह की पहली झलक भी दिखाएगा। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जनवरी 2024 के व्रत-त्योहार, ग्रहण, गोचर और इस महीने जन्मे लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानेंगे। आइए आगे बढ़ते हैं और विस्तारपूर्वक जानते हैं जनवरी 2024 के बारे में।  

क्यों है ख़ास जनवरी 2024 का ये ब्लॉग?

एस्ट्रोसेज का यह लेख जनवरी 2024 कई मायनों में अत्यंत विशेष है क्योंकि इसमें हम आपको न सिर्फ जनवरी में आने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रहण एवं गोचर आदि की तिथियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। बल्कि, यह भी बताएंगे कि कौन सी बातें जनवरी 2024 को सबसे ख़ास बनाती हैं। 

  • जनवरी में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों से भी आपको अवगत करवाएंगे। 
  • कब-कब है इस महीने में बैंक हॉलिडे?
  • कब और कौन सा ग्रह करने जा रहा है जनवरी 2024 में गोचर? और क्या नए साल के पहले माह में भी लगेगा कोई ग्रहण? इसकी जानकारी भी आपको यहाँ प्राप्त होगी। 
  • इसके अलावा, जनवरी 2024 राशि चक्र की सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? जातकों के जीवन में आएंगे क्या कुछ परिवर्तन? इसका जवाब भी आपको इस ब्लॉग में मिलेगा। 

 तो आइये बिना देर किये अब हम नज़र डालते हैं जनवरी 2024 के पंचांग के बारे में। 

जनवरी 2024 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

साल 2024 के साथ ही जनवरी 2024 का आगाज़ मघा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के अंतर्गत 01 जनवरी 2024 को होगा और इसका अंत 31 जनवरी 2024 को हस्त नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को होगा। पंचांग के बाद अब हम सबसे पहले रूबरू कराएंगे जनवरी 2024 में मनाये जाने वाले व्रत और त्योहारों से।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जनवरी 2024 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां 

हिंदू धर्म में त्योहारों और व्रतों को विशेष स्थान प्राप्त है। साल 2023 की तरह ही वर्ष 2024 का पहला महीना जनवरी भी व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा। जनवरी 2024 में लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे कई त्योहार आएंगे। चलिए जानते हैं ये व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे।

तिथिपर्व
7 जनवरी 2024, रविवारसफला एकादशी
9 जनवरी 2024, मंगलवारमासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 जनवरी 2024, गुरुवार  पौष अमावस्या
14 जनवरी 2024, रविवारलोहड़ी 
15 जनवरी 2024, सोमवारपोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
21 जनवरी 2024, रविवारपौष पुत्रदा एकादशी
23 जनवरी 2024, मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 जनवरी 2024, गुरुवारपौष पूर्णिमा व्रत
29 जनवरी 2024, सोमवारसंकष्टी चतुर्थी

जनवरी 2024 में आने वाले व्रत एवं त्योहारों का धार्मिक महत्व

सफला एकादशी (7 जनवरी 2024, रविवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते है। यह एकादशी जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है। सफला एकादशी में सफला का अर्थ सफलता से है इसलिए इस एकादशी के संबंध में मान्यता है कि सफला एकादशी का व्रत करने से समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

मासिक शिवरात्रि (09 जनवरी 2024, मंगलवार): सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को करने का विधान है। इस व्रत के संबंध में मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से मनुष्य को मुश्किल से मुश्किल समस्या से मुक्ति मिल जाती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (09 जनवरी 2024, मंगलवार): हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, प्रदोष व्रत को करने से भक्त को लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पौष अमावस्या (11 जनवरी 2024, गुरुवार): पौष माह को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से श्रेष्ठ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष माना गया है क्योंकि यह दिन पितरों की शांति, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए फलदायी होता है। पौष अमावस्या के दिन व्रत करने से पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति की प्राप्ति होती है।

लोहड़ी (14 जनवरी 2024, रविवार): भारत वर्ष में हर त्यौहार की तरह ही लोहड़ी का पर्व भी बेहद धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। यह सिखों का प्रमुख त्योहार है जिसकी रौनक पंजाब समेत पूरे देश में देखने को मिलती है। आपको बता दें कि लोहड़ी को खुशियों और आनंद का प्रतीक माना जाता है जो कि शरद ऋतु के अंत में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है क्योंकि लोहड़ी के बाद से ही बड़े दिनों का आरंभ हो जाता है।    

पोंगल (15 जनवरी 2024, सोमवार): पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है जिसे बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व लगातार चार दिनों तक चलता है और तमिलनाडु में पोंगल से ही नव वर्ष का शुभारंभ होता है। आपको बता दें कि यह दिन देवराज इंद्र को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा की जाती है। साथ ही, देव इंद्र से अच्छी बारिश और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की जाती है।

उत्तरायण (15 जनवरी 2024, सोमवार): सनातन धर्म में सूर्य देव एक वर्ष में दो बार अपनी दिशा बदलते हैं और इस प्रकार, यह 6 महीने उत्तरायण तथा 6 महीने दक्षिणायन रहते हैं। ऐसे में, जब सूर्य महाराज मकर राशि से लेकर मिथुन राशि में भ्रमण करते हैं, तो इस अंतराल को उत्तरायण कहते हैं। उत्तरायण को देवी-देवताओं का माह माना जाता है और इस दिन से अगले 6 महीनों के दौरान सभी प्रकार के मांगलिक और नए कार्य जैसे गृह प्रवेश, यज्ञ, विवाह, मुंडन आदि किये जाते हैं।

मकर संक्रांति (15 जनवरी 2024, सोमवार): हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को बहुत ही उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि को छोड़कर अपने पुत्र शनि ग्रह की राशि मकर में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान और पुण्य का विशेष महत्व होता है और मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

पौष पुत्रदा एकादशी (21 जनवरी 2024, रविवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से विवाहित दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होती है। वहीं, पुत्र की कामना करने वाली महिलाओं को पौष एकादशी व्रत अवश्य करना चाहिए। साथ ही, यह व्रत करने से पुत्र पर आने वाले सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं इसलिए इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

पौष पूर्णिमा व्रत (25 जनवरी 2024, गुरुवार): सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है और यह हर साल पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आती है। मान्यता के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्र देव और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, इस दिन किये जाने वाले स्नान, दान-पुण्य का विशेष महत्व है। माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

संकष्टी चतुर्थी (29 जनवरी 2024, सोमवार): संकष्टी चतुर्थी का पर्व प्रथम पूज्य भगवान गणेश  का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए किया जाता है जो कि हिंदू धर्म का एक प्रसिद्ध त्योहार है।  संकष्टी चतुर्थी का अर्थ है कि संकट को हरने वाली चतुर्थी। जैसे कि सनातन धर्म में भगवान गणेश को भक्तों के कष्टों एवं दुखों को हरने वाला कहा गया है इसलिए इन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत करते हैं। इस दिन भक्तजन सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के उदय होने तक व्रत  का पालन करते हैं।

जनवरी 2024 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची

दिन बैंक अवकाशकिस राज्य में मान्य होगा 
1 जनवरी 2024, सोमवारन्यू ईयरअरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु
2 जनवरी 2024, मंगलवारन्यू ईयर छुट्टियांमिज़ोरम
2 जनवरी 2024, मंगलवारमन्नम जयंतीकेरल
11 जनवरी 2024, गुरुवारमिशनरी दिवसमिज़ोरम
12 जनवरी 2024, शुक्रवारस्वामी विवेकानंद जयंतीपश्चिम बंगाल
15 जनवरी 2024, सोमवारमाघ बिहुअसम
15 जनवरी 2024, सोमवारमकर संक्रांतिगुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना
15 जनवरी 2024, सोमवारपोंगलआंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी और तमिलनाडु
16 जनवरी 2024, मंगलवारकनूमा उत्सवआंध्र प्रदेश
16 जनवरी 2024, मंगलवारतिरुवल्लुवर दिवसतमिलनाडु
17 जनवरी 2024, बुधवारगुरु गोविंद सिंह जयंतीचंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू कश्मीर , उड़ीसा, पंजाब और राजस्थान 
17 जनवरी 2024, बुधवारउझावर थिरुनालपांडिचेरी और तमिलनाडु
23 जनवरी 2024,मंगलवारनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीझारखण्ड, ओड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
23 जनवरी 2024, मंगलवारगां-नगैमणिपुर
25 जनवरी 2024, गुरुवारहजरत अली जयंतीउत्तर प्रदेश
25 जनवरी 2024,गुरुवारराज्यत्व दिवसहिमाचल प्रदेश
26 जनवरी 2024,शुक्रवारगणतंत्र दिवसराष्ट्रीय अवकाश

जनवरी में जन्मे लोगों में पाई जाती है ये विशेषता

नए साल यानी कि वर्ष 2024 का पहला महीना जनवरी अपने आपमें बहुत ख़ास होता है क्योंकि इस माह के शुरू होने के साथ हम सब नए साल में प्रवेश कर जाते हैं इसलिए इस महीने से हमारी कई आशाएं और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। लेकिन, जनवरी 2024 का यह माह उन लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है जिनका जन्म जनवरी में होता है। इन लोगों के व्यक्तित्व में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं। तो आइये बिना देर किये आपको बताते हैं कि कौन से हैं वह गुण। 

जिन लोगों का जन्म जनवरी में होता है वह स्वभाव से दयालु और उदार होते हैं। ये लोग ख़ुशमिज़ाज होते हैं इसलिए इन्हें आसपास के लोगों में खुशियां बांटना और खुशियां बटोरना दोनों ही पसंद होता है। ये लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं और अपने इस गुण की वजह से मुश्किल से मुश्किल काम जिनको करने से सभी अपने कदम पीछे खींच लेते हैं, यह उस काम को भी आसानी से कर जाते हैं यानी कि कठिन कामों को भी ये पलक झपकते ही कर लेते हैं। जनवरी माह में पैदा होने वाले लोग आकर्षक होते हैं और खुद को इतना फिट रखते हैं कि इन्हें देखकर इनकी उम्र का अंदाज़ा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है।

जैसे कि हमने आपको बताया कि जनवरी में जन्मे लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं और इस वजह से यह दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। यही कारण है कि अपने आकर्षक और दमदार व्यक्तित्व के चलते लोगों को इनसे इम्प्रेस होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। जनवरी में पैदा हुए लोग जन्मजात लीडर होते हैं और इनमें नेतृत्व के गुण मौजूद होते हैं इसलिए जब भी बात आती है नेतृत्व करने की, तो यह हमेशा आगे दिखाई देते हैं। 

करियर की बात करें, तो जनवरी में जन्मे लोगों का भविष्य काफ़ी उज्जवल होता है क्योंकि ये लोग मेहनत करने से घबराते नहीं हैं। यही वजह है कि ये जातक अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकाउंटेंट, लेक्चरर या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में अपना करियर बनाते हैं, तो सफलता इनके कदम चूमती है।

जनवरी में जन्मे लोग आशावादी होते हैं और कभी निराश नहीं होते हैं। किस्मत के भी धनी होते हैं इसलिए इन्हें हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। लेकिन, ये लोग अपनी बातें छिपाने में माहिर होते हैं और आसानी से अपने दिल की बात किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। इन लोगों को पशुओं से भी बहुत प्यार होता है। यह जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और मौका मिलने पर बढ़-चढ़कर सहायता करते हैं। जनवरी में पैदा होने वाले लोग ज्यादा ऊर्जावान होने के साथ-साथ अच्छे पार्टनर साबित होते हैं और रिश्ते निभाने में वफादार होते हैं। रोमांच के भी शौकीन होते हैं और हर तरह के एडवेंचर इन्हें खूब पसंद आते हैं।

जनवरी में जन्म लेने वालों के लिए भाग्यशाली अंक:  2 और 8

जनवरी में जन्म लेने वालों के लिए भाग्यशाली रंग: खाकी, काला और जामुनी

जनवरी में जन्म लेने वालों के लिए शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार

 जनवरी में जन्म लेने वालों के लिए भाग्यशाली रत्न: गार्नेट

उपाय: अपने घर पर नीम का पौधा लगाएं। संभव हो, तो कभी-कभी या फिर नियमित रूप से गरीबों को मिठाई बांटे।

जनवरी 2024 का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में हर दिन, वार और माह का अपना महत्व होता है जो इन्हें सबसे अलग और विशिष्ट बनाता है। यह साल का पहला महीना होता है, लेकिन इसके अलावा भी जनवरी 2024 का अपना धार्मिक महत्व है जिस वजह से यह महीना सबसे ख़ास और महत्वपूर्ण हो जाता है। इस माह में अनेक व्रतों और त्योहारों को मनाया जाता है। अगर हम बात करें इस महीने के धार्मिक महत्व की, तो जनवरी के माह को हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों द्वारा पौष भी कहा जाता है।

हिंदू वर्ष में एक मास का नाम है पौष और विक्रम संवत के अनुसार, यह हिंदू वर्ष का दसवां महीना  होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक, यह महीना दिसंबर व जनवरी में आता है। जनवरी 2024 के पंचांग के अनुसार, वर्ष 2024 के पहले महीने का आरंभ पौष माह के अंतर्गत होगा और इसका अंत माघ मास के तहत 31 जनवरी 2024 को होगा। 

मार्गशीर्ष माह के बाद शुरू होने वाले पौष माह का विशेष महत्व है क्योंकि यह महीना ऊर्जा और तेज के प्रतीक भगवान सूर्य को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार, हर माह का अपना महत्व होता है और इसी प्रकार, पौष मास का भी अपना एक अलग स्थान है। हिंदू धर्म में प्रत्येक महीने का नाम नक्षत्र पर आधारित है और इस तरह पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पौष नक्षत्र में होता है इसलिए इसे पौष मास कहा जाता है।   

पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि पौष मास में सूर्य देव की उपासना बेहद कल्याणकारी होती है और इस माह सूर्य देव की आराधना भग नाम से करनी चाहिए। पौष मास के देवता भग को सूर्य देव का ही स्वरूप माना जाता है इसलिए इस माह में सूर्य की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि पौष मास में सूर्य को अर्घ्य देना और व्रत रखना बेहद फलदायी होता है। भक्त को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस माह में प्रत्येक रविवार को व्रत रखकर सूर्य देव को तिल चावल की खिचड़ी का भोग लगाने से व्यक्ति को तेज़ प्राप्त होता है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि पौष माह को छोटा पितृ पक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसकी वजह यह है कि पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस मास में पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। वहीं, जनवरी 2024 माह का समापन माघ माह के तहत होगा जो कि हिंदू वर्ष का ग्यारहवां महीना है। इस महीने की शुरुआत साल 2024 में 26 जनवरी 2024 से होगी जबकि इसका अंत 24 फरवरी 2024 को होगा। 

प्रत्येक माह की तरह यह महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष मायने रखता है। इस मास में गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि माघ में दान, स्नान और उपवास आदि करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। कहा जाता है कि जो मनुष्य माघ माह में पवित्र गंगा नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देता है उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्त को सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

पौष मास में जरूर करें ये उपाय

  • पौष माह में प्रत्येक रविवार व्रत करें और नमक का सेवन न करें, इस दिन केवल मीठी चीज़ें ग्रहण करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मज़बूत होते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। 
  • पौष के पावन महीने में किसी गरीब या जरूरतमंद को अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न या धन का दान करें। आप चाहे तो कपड़े, कंबल, गुड़ आदि भी दान कर सकते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • इस माह के दौरान जल में लाल चंदन, लाल फूल और अक्षत मिलाकर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें। 

जनवरी 2024 में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

जनवरी 2024 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों और बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में जानने के बाद अब हम आपको इस माह लगने वाले ग्रहण और होने वाले ग्रहों के गोचर के बारे में अवगत करवाएंगे। बता दें कि जनवरी माह में कुल 3 बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, तो वहीं दो ग्रह ऐसे भी होंगे जो अपनी चाल में बदलाव करते हुए दिखाई देंगे। आइये बिना देर किये जानते हैं कि जनवरी 2024 में कब-कब और कौन-कौन से ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव और गोचर करने जा रहे हैं।

बुध वृश्चिक राशि में मार्गी (02 जनवरी 2024): बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 02 जनवरी 2024 की सुबह 08 बजकर 06 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे। इस गोचर का असर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। 

बुध का धनु राशि में गोचर (07 जनवरी 2024): वैदिक ज्योतिष में बुध महाराज को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है जो नए साल में 07 जनवरी 2024 की रात 08 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

सूर्य का मकर राशि में गोचर (15 जनवरी 2024): नवग्रहों के राजा सूर्य महाराज अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए 15 जनवरी 2024 की दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है।  

मंगल का धनु राशि में उदय (16 जनवरी 2024): साहस और पराक्रम के ग्रह मंगल 16 जनवरी 2024 की रात 11 बजकर 07 मिनट पर अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए धनु राशि में उदय हो जाएंगे।   

शुक्र का धनु राशि में गोचर (18 जनवरी 2024): प्रेम, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र 18 जनवरी 2024 की रात 08 बजकर 46 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा। 

नोट: साल 2024 के पहले महीने जनवरी में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों के लिए जनवरी 2024 का राशिफल

मेष राशि 

  • मेष राशि वालों के करियर के लिए जनवरी अनुकूल रहेगा और आपकी निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी जिससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
  • इस राशि के छात्रों की अपने विषयों पर पकड़ मज़बूत होगी जिससे आप शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
  • मेष राशि वाले इस महीने बेकार की चीज़ों पर धन ख़र्च करते हुए नज़र आ सकते हैं, लेकिन आपकी आय स्थिर बनी रहेगी।
  • प्रेम जीवन के लिए जनवरी थोड़ा कमज़ोर रहेगा क्योंकि आप दोनों के बीच आपसी समझ का अभाव रहेगा जिससे विवाद होने की आशंका है। 
  • इन जातकों का स्वास्थ्य जनवरी में कमज़ोर रहेगा और इस दौरान आपको सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन इस माह अच्छा रहेगा और आप संतान की भलाई के बारे में सोच-विचार करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों के करियर के लिए जनवरी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप बिना रुके मेहनत करेंगे जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। 
  • जनवरी का माह आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी आय उम्मीद से ज्यादा रहेगी।
  • इन जातकों को सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 
  • शिक्षा के लिहाज़ से, यह महीना थोड़ा कमज़ोर रह सकता है क्योंकि आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। एकाग्रता भी कम रह सकती है।  
  • इन जातकों को प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते में समस्याओं के चलते आप अलग भी हो सकते हैं। 
  • पारिवारिक जीवन की बात करें, तो यह महीना आपके लिए औसत रहेगा। आपकी माता का स्वास्थ्य भी नाज़ुक रहने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन श्रीगणेश की पूजा करें।

मिथुन राशि

  • जनवरी 2024 का महीना आपके करियर में समस्याएं लेकर आ सकता है जिसके चलते आपको तनाव हो सकता है।
  • मिथुन राशि के छात्रों के लिए जनवरी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
  • प्रेम जीवन की दृष्टि से, यह महीना अच्छा रहेगा और इन जातकों के प्रेम विवाह होने के योग बनेंगे।
  • आर्थिक रूप से जनवरी 2024 उत्तम रहेगा। हालांकि, आपके खर्चे होते रहेंगे परंतु आय का प्रवाह सुगम बना रहेगा।
  • यह महीना मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए थोड़ा कठिन रह सकता है। ऐसे, में आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
  • आपको पारिवारिक जीवन में तनाव से जूझना पड़ सकता है और आपसी सामंजस्य भी कम रहने की आशंका है। 

उपाय: शनिवार के दिन शनि देव के चरणों में सरसों का तेल अर्पित करें और इस तेल से उनके चरणों की मालिश करें।

कर्क राशि

  • करियर की बात करें तो, कर्क राशि वालों के लिए जनवरी उत्तम रहेगा। इन जातकों को अपने अनुभवों से लाभ प्राप्त होगा। 
  • शिक्षा की दृष्टि से, यह माह आपके लिए अच्छा कहा जाएगा। इस दौरान आप नई-नई चीज़ें सीखेंगे और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी। 
  • आप और पार्टनर एक-दूसरे के करीब आएंगे और आप दोनों यादगार लम्हें बिताएंगे। ऐसे में, इन लोगों का रिश्ता मधुर बना रहेगा।
  • व्यापार करने वाले जातक जोखिम उठाते हुए आगे बढ़ेंगे और फलस्वरूप, आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति भी होगी।
  • कर्क राशि के लिए जनवरी थोड़ा मुश्किल रह सकता है। आशंका है कि इस माह आप किसी बीमारी के शिकार हो जाए। 
  • कर्क राशि वालों को इस माह थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, यह तनावग्रस्त नज़र आ सकते है। 

उपाय: गुरुवार के दिन हल्दी या केसर का तिलक करें।

सिंह राशि

  • शुक्र और बुध के प्रभाव से आपका करियर सुगमता से चलेगा और आप मन लगाकर काम करते हुए दिखाई देंगे।
  • सिंह राशि के छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और ऐसे में, आप पूरे मन से  पढ़ाई करेंगे। लेकिन सेहत के प्रति सतर्क रहें।
  • इन जातकों का पारिवारिक जीवन मधुर बना रहेगा। इस दौरान परिवारजनों में प्रेम बढ़ेगा और एक-दूसरे के बीच अच्छा सामंजस्य दिखाई देगा।
  • सिंह राशि वालों का रिश्ता रोमांस से भरा रहेगा। इसके परिणामस्वरूप, आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा, लेकिन बहस होने की आशंका है।
  • आर्थिक दृष्टि से, यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मज़बूत रहेगी। 
  • सिंह राशि वालों को अनियमित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है इसलिए खानपान की आदतों का ध्यान रखें।   

उपाय: रात को दूध में केसर मिलाकर पिएं।

कन्या राशि

  • कन्या राशि वाले अपने काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में, आप कड़ी मेहनत के बल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे।
  • जनवरी 2024 में आपकी आय में वृद्धि होगी और इसके फलस्वरूप, आपके चल-अचल संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।  
  • जो लोग पहले से रिश्ते में हैं उनमें बेहतरीन तालमेल दिखाई देगा और एक-दूसरे पर आपका विश्वास बढ़ेगा।
  • इस राशि के छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। जिन जातकों का संबंध रिसर्च से है, उन्हें सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
  • पारिवारिक जीवन की बात करें, तो भाई-बहनों के साथ रिश्ते प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। साथ ही, आप एक-दूसरे की मदद करते हुए भी नज़र आएंगे।  
  • शनि, राहु और केतु के प्रभाव के चलते इन जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है इसलिए आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। 

उपाय: बुधवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला राशि

  • तुला राशि के जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें इस महीने सफलता मिल सकती है। 
  • इस राशि के व्यापार करने वाले जो जातक नया व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक हैं, उनके लिए जनवरी का महीना अनुकूल रहेगा।
  • बारहवें भाव में बैठे केतु आपके खर्चों में वृद्धि करेंगे और आपको न चाहते हुए भी पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 
  • इन लोगों की वाणी मधुर रहेगी और ऐसे में, सब आपसे प्रसन्न रहेंगे। साथ ही, घर-परिवार में भी प्रेम बना रहेगा। 
  • तुला राशि वालों को प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए इन जातकों को वफादार रहना होगा। 
  • सेहत के लिए जनवरी 2024 अच्छा रहेगा और इस दौरान आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में भी कमी आएगी।

उपाय: स्फटिक माला से महालक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस माह कार्यक्षेत्र पर आपका दबदबा बना रहेगा। 
  • जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें निवेश के माध्यम से लाभ मिलेगा। नए लोगों का साथ मिलने से आपका बिज़नेस रफ़्तार पकड़ेगा। 
  • गुरु ग्रह की छठे भाव में मौजूदगी के चलते आपकी आय के साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। 
  • पारिवारिक जीवन के लिए जनवरी का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। परिवार में आपको विवाद और मतभेद से जूझना पड़ सकता है।
  • प्रेम जीवन की दृष्टि से, यह माह अनुकूल रहेगा। साथ ही, इस दौरान आपका पार्टनर आप पर प्रेम की बरसात करते हुए दिखाई देगा।
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम देगा। लेकिन, आपको तेज बुखार, सिरदर्द आदि की शिकायत हो सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि 

  • धनु राशि वालों को नौकरी में उतार-चढ़ाव से जूझना पड़ेगा। साथ ही, आप काम के सिलसिले में व्यस्त रह सकते हैं।
  • व्यापार करने वाले लोगों को विदेश से लाभ प्राप्त हो सकता है जिससे आपका व्यापार उन्नति हासिल करेगा।
  • इन लोगों का आर्थिक जीवन समस्याओं से भरा रह सकता है और इस दौरान आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • शिक्षा के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्ति होंगे। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आप नई-नई चीजें सीखना पसंद करेंगे।
  • धनु राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इस वजह से रिश्ते में आपसी समझ कम रहने की आशंका है। 
  • यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि असंतुलित खानपान की वजह से आप रोगों के शिकार हो सकते हैं। 

उपाय: बुधवार की शाम किसी मंदिर में काले तिल का दान करें।

मकर राशि

  • मकर राशि वालों को करियर के क्षेत्र में जनवरी का महीना अच्छे परिणाम देगा और पदोन्नति के योग बनेंगे।
  • व्यापार करने वालों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप जैसी मेहनत करेंगे वैसे ही आपको परिणाम मिलेंगे।
  • इस महीने आप आर्थिक रूप से प्रगति हासिल करेंगे और ऐसे में, आपके बैंक-बैलेंस में भी वृद्धि होगी।  
  • घर-परिवार में इन जातकों का रुतबा बढ़ेगा और आप दूसरों के सामने अपनी बात को मजबूती के साथ रख सकेंगे। 
  • मकर राशि के शादीशुदा जातकों के लिए जनवरी 2024 अच्छा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं में कमी आने से आप रिश्ते पर ध्यान दे पाएंगे।
  • स्वास्थ्य के लिए जनवरी 2024 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है और आपको सिर दर्द, बुखार या नेत्र रोग आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: शनिवार और मंगलवार के दिन तिल के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वालों के संबंध कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठों के साथ अनुकूल रहेंगे। ऐसे में, आप हर चुनौती का सामना डटकर करेंगे।
  • जिन जातकों का अपना व्यापार हैं, उनका बिज़नेस तरक्की हासिल करेगा और आपको विदेश से भी लाभ होगा। 
  • आर्थिक रूप से जनवरी 2024 आपके लिए शानदार रहेगा। इस दौरान आप व्यापार और नौकरी दोनों में तरक्की हासिल करेंगे। 
  • शिक्षा की दृष्टि से जनवरी 2024 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और आपको पढ़ाई में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। 
  • प्रेम जीवन में आपको विवादों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको बहुत सावधानी से आगे बढ़ना होगा। 
  •  सेहत को फिट रखने के लिए आपको आलस त्यागना होगा। साथ ही, नियमित रूप से आपको योग एवं व्यायाम करना होगा। 

उपाय: बुधवार के दिन गौ माता को हरा चारा या हरी सब्जियां खिलाएं।

मीन राशि

  • मीन राशि के जो जातक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इस माह नौकरी लग सकती है। 
  • व्यापार कर रहे जातकों को समस्याओं से जूझना पड़ सकता है और काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। 
  • पारिवारिक जीवन में आप जो भी कहेंगे, सब आपकी बात को जानेंगे और समझेंगे।
  • आर्थिक जीवन में आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा जिसके चलते आप दबाव में आ सकते हैं। 
  • शनि की उपस्थिति आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। 

उपाय: बुधवार को संध्या के समय किसी मंदिर में काले तिल का दान करें।    

  सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.