हरतालिका तीज 2025: हिंदू धर्म में अनेक व्रत-त्योहार आते हैं जिनमें से एक हरतालिका तीज भी है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस व्रत का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए उपवास रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखने का भी विधान है।

जो भी सुहागिन स्त्री हरतालिका तीज पर व्रत रखती है, उसे भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद एवं अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। कुंवारी कन्याएं भी मनवांछित और उत्तम वर पाने के लिए इस दिन व्रत रख सकती हैं।
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए मां पार्वती ने सबसे पहले हरतालिका तीज का व्रत रखा था। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बन सकता है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
एस्ट्रोसेज एआई के इस ‘हरतालिका तीज 2025’ के विशेष ब्लॉग में बताया गया है कि इस बार यह तीज कब पड़ रही है, इसका महत्व क्या है, इसकी पौराणिक कथा क्या है और इस दिन किस विधि से पूजन किया जाता है।
हरतालिका तीज 2025 कब है
इस बार हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त, 2025 को मंगलवार के दिन पड़ रहा है। 25 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से तृतीया तिथि आरंभ होगी और अगले दिन 26 अगस्त, 2025 को दोपहर के 01 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इस दिन साध्य और शुभ योग बन रहे हैं। उदया तिथि के अनुसार 26 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
क्या हैं साध्य और शुभ योग
साध्य योग: यह योग 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और 26 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। शुभ कार्यों के लिए साध्य योग को श्रेष्ठ माना जाता है।
शुभ योग: यह योग 26 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 08 मिनट 48 सेकंड पर शुरू होगा और अगले दिन 27 अगस्त को 12 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ज्योतिषशास्त्र में शुभ योग के दौरान किसी भी मांगलिक या नए कार्य की शुरुआत करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।
हरतालिका तीज 2025 का महत्व
यदि आप भगवान शिव और मां पार्वती के भक्त हैं, तो आपको हरियाली तीज पर इनका पूजन अवश्य करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। देवी पार्वती ने अपनी सखी की सलाह पर भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए वन में कठोर तपस्या की थी।
जब माता पार्वती तपस्या में लीन थीं, उस दौरान भादो के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हस्त नक्षत्र चल रहा था और उस दिन देवी पार्वती ने मिट्टी से शिवलिंग बनाया और उसकी विधिपूर्वक पूजा की। माता की तपस्या, व्रत एवं पूजा से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
बस तभी से कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को व्रत रखती हैं। देवी पार्वती और भगवान शिव की कृपा से वैवाहिक जीवन भी सुखमय बन सकता है इसलिए हरियाली तीज 2025 पर सुहागिन स्त्रियां व्रत रखती हैं।
हरतालिका तीज 2025 पर बन रहे हैं खास संयोग
26 अगस्त को मंगलवार के दिन अंगारकी चतुर्थी और विनायकी चतुर्थी का शुभ संयोग देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, इस दिन मन के कारक चंद्रमा कन्या राशि में मंगल के साथ आकर धन योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा हरतालिका तीज पर हस्त नक्षत्र का भी संयोग बनने जा रहा है।
ऐसे में जो भी महिला इस तीज 2025 पर व्रत रखती है और भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन करती है, उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति अवश्य होगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी भी पड़ रही है इसिलए गणेश भगवान की उपासना करना भी विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
हरतालिका तीज 2025 की पूजन विधि
इस तीज पर पूजन के लिए आप भगवान शिव, देवी पार्वती और उनके पुत्र भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा रखें। नया पीले रंग का वस्त्र, केले का पत्ता, रोली, जनेऊ, सुपारी, शमी के पत्ते, बेलपत्र, कलश, अक्षत, दूर्वा, घी, कपूर, दही, गंगाजल रखें। माता पार्वती के श्रृंगार के लिए सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी और कुमकुम आदि रखें।
अब तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर के साफ वस्त्र धारण कर लें। अब अपने घर के पूजन स्थल में बैठें और हाथ में गंगाजल लेकर व्रत करने का संकल्प लें। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का पूजन करें। मंदिर के आगे साफ स्थान पर चाैकी लगाएं और देवी पार्वती को लाल रंग की चुनरी, अक्षत, फूल, फल, धूप-दीप दें। भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, सफेद फूल, धतूरा, भांग चढ़ाएं।
भगवान शिव के पूजन के दौरान ‘ॐ नम: शिवाय:’ का जाप करते रहें। अब तीनों को भोग लगाएं। देवी पार्वती की पूजा में ‘ॐ उमायै नम:’ मंत्र का जाप करें और पूजा के अंत में अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
हरतालिका तीज 2025 की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इसके साथ ही उन्होंने भादो मास में तृतीया तिथि पर व्रत भी रखा था जिससे उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति हुई।
मान्यता है कि इस दिन जो भी कन्या सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती का व्रत रखती है एवं उनका पूजन करती है, उसे अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भी इस व्रत को रखा जाता है।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
हरतालिका तीज और हरियाली तीज में अंतर
हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है जबकि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है।
हालांकि, ये दोनों ही व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए पति की लंबी आयु के लिए रखे जाते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में हरतालिका तीज के त्योहार का अधिक महत्व है। यहां पर इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और उन्हें अपने मायके से नए वस्त्र, सुहाग की चीज़ें या श्रृंगार, मिठाई और फल आदि उपहार में मिलते हैं।
हरतालिका तीज 2025 पर राशि अनुसार करें दान
हरतालिका तीज का पर्व बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि इस दिन कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
- मेष राशि की महिलाएं इस तीज पर लाल रंग की चूड़ियां दान करें। इस उपाय को करने से उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और पति–पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा।
- जिनकी वृषभ राशि है, वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए तीज पर चावल और दूध का दान करें।
- मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्रों का दान करें। इससे उनके पति की रक्षा होगी और कुंवारी लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है।
- यदि आपकी कर्क राशि है, तो आप हरतालिका तीज 2025 पर चांदी या सुहाग की चीज़ों का दान करें। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं और बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
- सिंह राशि वाली स्त्रियां फल और श्रृंगार की चीज़ों का दान करें। ऐसा करने से आपको भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
- अगर आपकी कन्या राशि है, तो आप शिवजी को प्रसन्न करने के लिए तीज वाले दिन खीरे का दान करें। इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।
- तुला राशि वाले गरीब लोगों को अन्न का दान करें। इससे ग्रह शांत होते हैं।
- वृश्चिक राशि के लोग हरतालिका तीज 2025 पर जरूरतमंद लोगों को धन का दान कर सकते हैं।
- धनु राशि वाले बेसन, चने की दाल और पीले रंग के कपड़ों का दान करें। इससे उनके वैवाहिक जीवन में सुख आएगा और निसंतान दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होगी।
- मकर राशि से संबंधित स्त्रियां सुहागिन महिलाओं को चूड़ियां और साड़ी दान करें। इस उपाय को करने से पति की आयु लंबी होती है।
- जिन लड़कियों की शादी में बाधा आ रही है और उनकी कुंभ राशि है, वे तीज के अवसर पर नारियल का दान करें।
- मीन राशि की महिलाएं केला और श्रृंगार की चीज़ें दान करें।
हरतालिका तीज 2025 पर सुखी वैवाहिक जीवन का उपाय
अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं आ रही हैं, तो आप हरतालिका तीज के अवसर पर निम्न उपाय कर सकते हैं:
- तीज के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज़ सुबह इसकी पूजा करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी।
- तीज पर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय आपका मुंह पूर्व की दिशा की ओर होना चाहिए। इस उपाय को आप रोज़ कर सकते हैं।
- गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन और मिठाईयों का दान करें।
- पानी में एक चुटकी नमक डालकर पूरे घर में पोंछा लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
- यदि किसी कन्या के विवाह में देरी आ रही है, तो वह हरतालिका तीज से लेकर अपनी मनोकामना पूरी होने तक रोज़ इस मंत्र का जाप करें- हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया, तथा माम कुरू कल्याणी कान्त कान्ता सुदुर्लभम्।
- गाय को हरा चारा खिलाने से भी मनचाहा जीवनसाथी मिलने की मनोकामना पूरी होती है।
- रामचरितमानस में से बालकांड से शिव और पार्वती के विवाह से संबंधित श्लोक का रोज पाठ करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
- हरतालिका तीज के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. यह 26 अगस्त, 2025 को है।
उत्तर. पति की लंबी आयु के लिए इस दिन स्त्रियां व्रत रखती हैं।
उत्तर. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है।