आज ही अपने घर के मंदिर में रख दें ये चीज़ें, होगी धन वर्षा और मिलेगी देवी-देवताओं की कृपा

जिन लोगों के घर के मंदिर में ये कुछ ख़ास चीज़ें मौजूद होती हैं उनके जीवन में माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। तो जानिए क्या है वो चीज़ें और इन्हे आज ही अपने मंदिर में शामिल कर लें। मंदिर की सकारात्मक जगह होती है जहां बैठकर व्यक्ति अपने दुख और परेशानियों भूल जाता है। ऐसे में मंदिर में क्या चीज होनी चाहिए और क्या नहीं इस बात का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है।

अपने इस आर्टिकल में हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि, मंदिर में कौन सी चीजों को रखने से व्यक्ति को आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है और जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।

यह भी पढ़ें: घर में या घर के मंदिर में नहीं रखी जाती है शनिदेव की मूर्ति, इसके पीछे की वजह जानते हैं आप?

घर के मंदिर में अवश्य शामिल करें ये चीज़ें 

मोर पंख, गंगाजल, शालिग्राम, गोमूत्र और शंख 

मोर पंख का महत्व: भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख बेहद पसंद होते हैं। ऐसे में घर के किसी भी कोने या मंदिर में यदि मोर पंख रखा जाए तो इससे घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा कहा जाता है कि, मोर पंख रखने से घर में कीड़े मकोड़े और छिपकली आदि भी नहीं आती है।

गंगाजल का महत्व: गंगाजल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में कहा जाता है कि, यदि मंदिर में गंगाजल रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। अपने घर के मंदिर में किसी चांदी या फिर पीतल के बर्तन में गंगाजल रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

शालिग्राम का महत्व: घर के मंदिर में शालिग्राम रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। आप चाहे तो रोजाना शालिग्राम को तुलसी के पत्तों की एक मिश्रित जल से स्नान करा सकते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों के घरों के मंदिर में शालिग्राम होता है उन्हें भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिसके चलते आपके जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियां नहीं खड़ी होती है।

गोमूत्र का महत्व: हिंदू धर्म में गोमूत्र को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में जिन घरों के मंदिरों में गोमूत्र होता है वहां देवी देवताओं का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

यह भी पढ़ें: सावधान: कहीं आपने भी अपने घर के मंदिर में तो नहीं रखी देवी-देवताओं की ऐसी मूर्ति?

शंख का महत्व: घर के मंदिर में यदि दक्षिणावर्ती शंख रखा जाए तो इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम हासिल होते हैं। घर के मंदिर में शंख रखने से घर में और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने के साथ-साथ घर में सुख शांति बनी रहती है।  

 आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.