देखें फरवरी 2026 की ज्‍योतिषीय झलक!

फरवरी मासिक राशिफल 2026 में जानें कब पड़ रही है महाशिवरात्रि, जानें बैंक अवकाश और विवाह मुहूर्त की तिथियां!

फरवरी मासिक राशिफल 2026: फरवरी का महीना कई मायनों में खास होता है। सबसे पहले बात करें, तो इस माह में मीठी-मीठी ठंड पड़ती है जिससे लोग घर से बाहर निकलकर घूमना-फिरना पसंद करते हैं। इसके अलावा इस महीने में एक और खास बात यह है कि इसमें बाकी सभी महीनों की तरह 30 या 31 दिन नहीं होता बल्कि यह महीना 28 दिनों का होता है।

ज्‍योतिषीय दृष्टि से भी फरवरी बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इस माह में महाशिवरात्रि और कभी-कभी होली या बसंत पंचमी जैसे बड़े व्रत-त्‍योहार पड़ते हैं।

यह साल का दूसरा महीना होता है और हर महीने की तरह ही इस माह को लेकर हम सबको उत्सुकता होती है और हम सभी हमेशा यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि नया महीना हमारे लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आएगा? क्या इस महीने करियर में मिलेगी तरक्की? छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी सफलता? क्या व्यापार में करना होगा समस्याओं का सामना? पारिवारिक जीवन में बनी रहेगी मिठास? क्या प्यार के इज़हार के लिए शुभ रहेगा ये महीना? इत्यादि। इस तरह के कई सवाल हमारे मन-मस्तिष्क में घूमते रहते हैं।

अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल उठ रहे हैं, तो इस ब्‍लॉग में आपको अपने सभी प्रश्‍नों का उत्तर मिल सकता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको फरवरी 2026 की पहली झलक प्रदान कर रहा है। इस ब्लॉग के माध्यम से आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिले सकते हैं। 

इसके अलावा इस विशेष ब्लॉग के द्वारा आपको फरवरी 2026 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, तिथियों आदि से अवगत करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, हम आपको उन लोगों के बारे में रोचक तथ्यों भी बताएंगे जिनका जन्म इस महीने में हुआ है। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जान लेते हैं कि अगर आपका जन्म फरवरी में हुआ है, तो क्या कुछ कहता है आपका व्यक्तित्व आपके बारे में।

फरवरी मासिक राशिफल 2026: क्‍यों खास है

एस्ट्रोसेज एआई के लेख में आपको फरवरी 2026 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी और यहां आपको छोटी से छोटी जानकारी भी विस्तृत रूप से बताई जाएगी। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ फरवरी में आने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रहण एवं गोचर आदि की सही तिथियों के बारे में अवगत करवाएंगे, बल्कि हम आपको उन बातों के बारे भी बताएंगे जो फरवरी 2026 को ख़ास बनाती हैं।

  • जिन लोगों का जन्म फरवरी में हुआ है, उनके व्यक्तित्व में कौन से विशेष गुण पाए जाते हैं।
  • इस महीने में कब-कब है विवाह मुहूर्त हैं?
  • फरवरी 2026 में कब और कौन से ग्रह गोचर करेंगे? और क्या इस महीने कोई ग्रहण लगेगा? इसकी जानकारी भी आपको मिलेगी।
  • साथ ही, फरवरी 2026 में राशि चक्र की सभी 12 राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया जाएगा। इन जातकों के करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक का हाल जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें। 

फरवरी मासिक राशिफल 2026: ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना

फरवरी 2026 की शुरुआत 01 फरवरी को चतुर्दशी तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र में होगी और इसकी समाप्‍ति त्रयोदशी तिथि पर पुष्‍य नक्षत्र में 28 फरवरी को होगी।

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, साल का दूसरा महीना होता है फरवरी जो कि वर्ष का सबसे छोटा महीना है क्योंकि इसमें सिर्फ 28 दिन होते हैं और जिस वर्ष फरवरी में 29 दिन पड़ते हैं, उसे लीप ईयर कहते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

फरवरी मासिक राशिफल 2026: व्रत एवं त्योहार की तिथियां  

हिंदू धर्म में हर महीने अनेक व्रत एवं त्योहारों को मनाया जाता है और इसी क्रम में फरवरी 2026 भी व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा। इस माह महाशिवरात्रि जैसे कई महत्वपूर्ण पर्वों को धूमधाम से मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं ये व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे।

तिथिव्रत एवं त्योहार  
01 फरवरी 2026 माघ पूर्णिमा व्रत
05 फरवरी 2026संकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी 2026विजया एकादशी
13 फरवरी 2026कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी 2026प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 फरवरी 2026महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
17 फरवरी 2026फाल्गुन अमावस्या
27 फरवरी 2026आमलकी एकादशी
28 फरवरी 2026प्रदोष व्रत (शुक्ल)

फरवरी मासिक राशिफल 2026: धार्मिक महत्व

धार्मिक दृष्टि से फरवरी के महीने को बहुत ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण माना जाता है क्‍योंकि इस दौरान हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि पड़ती है। भगवान शिव की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का दिन अत्‍यंत खास और शुभ होता है।

धार्मिक दृष्टि से, फरवरी 2026 की शुरुआत माघ माह में होगी और इसका समापन फाल्गुन के महीने में होगा। हिंदू वर्ष का ग्यारहवां महीना माघ का होता है जिसे चंद्र हिंदू कैलेंडर में माघ मास के नाम से जाना जाता है। विक्रम संवत में यह ग्यारहवां जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में माघ जनवरी या फरवरी के महीने में आता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कैसे होते हैं फरवरी में पैदा होने वाले लोग

  • मनुष्‍य के व्‍यक्‍तित्‍व और स्‍वभाव पर उसके जन्‍म के महीने और तारीख का गहरा प्रभाव देखा जाता है। फरवरी में पैदा हुए लोगों के व्यक्तित्व में एक अलग सा आकर्षण होता है जिसकी वजह से सामने वाला इंसान इनकी तरफ खिंचा चला आता है।
  • इनका मन बहुत नाजुक होता है या यूं कह लीजिए कि ये नरम दिल वाले होते हैं। ये अक्सर छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाकर बैठ जाते हैं। ये जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और दूसरों की सहायता करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
  • ये जातक बहुत भावुक होते हैं जिसकी वजह से इन्हें अपने करियर में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनकी एक खूबी यह होती है कि ये अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं।
  • इनका झुकाव रचनात्मक क्षेत्रों में अधिक होता है इसलिए वह क्रिएटिव क्षेत्रों में ही करियर बनाने का फैसला करते हैं। 
  • इन्हें अकेले समय बिताना या यूं कहें कि कुछ समय अपने साथ रहना पसंद होता हैं। इस वजह से अक्‍सर इन्हें अक्सर रहस्यमय प्रवृति वाला माना जाता है।
  • इन्‍हें अपने जीवन में दोस्तों की कमी नहीं होती है। ये अपने अच्छे व्यवहार के चलते जल्दी दोस्त बना लेते हैं इसलिए इनके दोस्तों में हर उम्र के लोग शमित होते हैं। 

फरवरी में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 4, 5, 16, 90, 29 

फरवरी में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: मैरून, बेबी पिंक 

फरवरी में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, शनिवार 

फरवरी में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: एमेथिस्ट

फरवरी मासिक राशिफल 2026: जैन कैलेंडर

तिथिपर्व
24 फरवरी 2026अष्टान्हिका (3/3) प्रारंभ

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

फरवरी मासिक राशिफल 2026: सार्वजनिक अवकाश

तिथिअवकाशराज्य
01 फरवरी 2026 (रविवार)गुरु रविदास जयंतीचंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश
15 फरवरी 2026 (रविवार)लुई-नगाई-नी मणिपुर
15 फरवरी 2026 (रविवार)महाशिवरात्रिराष्ट्रीय अवकाश (अंडमान-निकोबार,  अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरीसिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर)
18 फरवरी 2026 (बुधवार)लोसरसिक्किम
19 फरवरी 2026 (गुरुवार)छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)राज्य स्थापना दिवसअरुणाचल प्रदेश और मिजोरम

फरवरी मासिक राशिफल 2026: उपनयन मुहूर्त

ति‍थिमुहूर्त
2/2/202607:40 – 11:10, 12:45 – 19:16
6/2/202607:37 – 08:02, 09:29 – 14:25, 16:40 – 19:00
19/2/202607:27 – 08:38, 10:03 – 18:09
20/2/202607:26 – 09:59, 11:34 – 15:45
21/2/202615:41 – 18:01
22/2/202607:24 – 11:27

फरवरी मासिक राशिफल 2026: विवाह मुहूर्त

दिनांक नक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
17 फरवरी 2026उत्तराषाढ़ा अष्टमीसुबह 09 बजकर 30 मिनट से अगली सुबह 18 फरवरी 07 बजकर 27 मिनट तक
18 फरवरी 2026उत्तराषाढ़ानवमीसुबह 07 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
22 फरवरी 2026उत्तराभाद्रपदत्रयोदशीरात 09 बजकर 04 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 23 मिनट तक 
23 फरवरी 2026उत्तराभाद्रपदत्रयोदशीसुबह 07 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक 
27 फरवरी 2026रोहिणी तृतीया, चतुर्थीशाम 06 बजकर 39 मिनट से 28 फरवरी सुबह 07 बजकर 19 मिनट तक
28 फरवरी 2026रोहिणीचतुर्थीसुबह 07 बजकर 19 मिनट से शाम 05 बजकर 08 मिनट तक 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

फरवरी 2026 में ग्रह-गोचर की सूची

फरवरी के महीने में निम्‍न ग्रह गोचर करेंगे:

  • बुध देव 03 फरवरी 2026 की रात 09 बजकर 38 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं।
  • शुक्र ग्रह 06 फरवरी, 2026 को रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि कुंभ राशि के स्‍वामी शनि देव हैं।
  • 10 फरवरी को सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे।
  • 13 फरवरी को सुबह 03 बजकर 49 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 17 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में उदित होंगे।
  • 23 फरवरी को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
  • 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर बुध शनि की राशि कुंभ में वक्री हो जाएंगे।
  • 28 फरवरी को रात 10 बजकर 09 मिनट पर बुध शनि की राशि कुंभ में अस्‍त हो जाएंगे।

फरवरी नाम कैसे पड़ा?

फरवरी नाम रोमन महीने फेब्रुएरियस से लिया गया है। यह लैटिन शब्‍द फेब्रुम से बना है और इसका अर्थ होता है शुद्धिकरण। यह नाम प्राचीन रोम के एक खास त्‍योहार फेब्रुआ से संबंधित है और यह त्‍योहार फरवरी माह के मध्‍य में आता है।

फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि

इस बार फरवरी का महीना इसलिए भी बहुत खास है क्‍योंकि इस दौरान महाशिवरात्रि पड़ रही है। 15 फरवरी, 2026 को फाल्‍गुन मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव की पूजा करने के लिए यह दिन बहुत ज्‍यादा शुभ माना जाता है। देशभर में शिवालयों में इस दिन विशेष यह दिन बहुत ज्‍यादा शुभ माना जाता है। देशभर में शिवालयों में इस दिन विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है और मंदिरों में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

फरवरी मासिक राशिफल 2026: 12 राशियों का भविष्‍यफल

मेष राशि 

फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए अच्‍छे परिणाम लेकर आएगा। काम अच्छा रहेगा और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने के आसार हैं।

करियर: आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। काम में आपका दबदबा कायम रहेगा। व्यापार में उत्तम सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे।

शिक्षा: शिक्षा में व्यवधान आने की स्थितियां बन सकती हैं। आपके आसपास का माहौल आपकी पढ़ाई को प्रभावित कर सकता है। शिक्षा में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन: परिवार के लोगों में आपसी सामंजस्य बिगड़ सकता है। हालांकि, बीच-बीच में प्रेम की स्थिति भी बनेगी और आपसी प्रेम भी दिखेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध में तीक्ष्णता आ सकती है। आप और आपके प्रियतम के बीच कई बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा और गलतफहमी होने की संभावना है।

आर्थिक जीवन: आप अपने साहस और पराक्रम से धन कमाने का लगातार प्रयास करेंगे। आपके आमदनी में बढ़ोतरी के प्रयासों को सफलता मिलेगी। आपको आय के एक से ज्यादा साधन मिलेंगे।

स्वास्थ्य: आपको आंखों से पानी बहना, पैर में चोट अथवा मोच आना, आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पुरानी समस्याएं फिर से परेशान कर सकती हैं।

उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि 

आर्थिक स्‍तर के मामले में यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। लंबी यात्राओं के प्रबल योग लगातार बनते रहेंगे। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बन सकती है।

करियर: करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। आप अति आत्मविश्वास का शिकार भी हो सकते हैं। व्‍यापारियों को व्यावसायिक यात्रा करने से लाभ होगा।

शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में समस्याएं आ सकती हैं। आपको चुनौतियों का सामना करते हुए भी पढ़ाई करने पर लगातार ध्यान देना होगा। आप पूरा एक टाइम टेबल बनाकर नियमित रूप से पढ़ाई करें।

पारिवारिक जीवन: आप अपने परिवार में प्रेम और अपनापन बनाए रखेंगे। परिवार में कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। पिताजी को स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस समय आपका प्यार परवान चढ़ेगा। विवाहित जातकों के लिए महीने की शुरुआत थोड़ी कठिन रहेगी। जीवनसाथी के साथ यात्राएं हो सकती हैं।

आर्थिक जीवन: इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। किस जगह निवेश करना है, इस पर आपका ध्यान रहेगा। परिवार की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उन्नति देखने को मिलेगी। अगर आप पहले से स्लिप डिस्क की समस्या से पीड़ित हैं, तो इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह शाम सैर जरूर करें।

उपाय: शनिवार के दिन दिव्यांग जनों को भोजन कराएं।

आज का गोचर

मिथुन राशि

फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बाद स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। वैवाहिक संबंध भी ठीक-ठाक रहेंगे। छात्रों को लगातार परिश्रम करते रहना होगा।

करियर: आप लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतना ही ज्‍यादा सफलता मिलेगी। आपके अच्छे स्थानांतरण के योग भी बन सकते हैं।

शिक्षा: आपकी बुद्धि का विकास होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने प्रयासों से उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

पारिवारिक जीवन: परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक सामंजस्य बेहतर बनेगा। आप और आपके भाई-बहनों के मध्य अच्छे संबंध बनेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आप अपने प्रियतम के साथ लंबी दूरी की यात्राओं पर जाएंगे। पति-पत्‍नी के बीच कभी-कभी किसी बात को लेकर अहम का टकराव हो सकता है। 

आर्थिक जीवन: आपके लिए अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। व्यापार से संबंधित यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। नौकरी में स्थानांतरण होगा।

स्वास्थ्य: शारीरिक समस्याएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। आपके पिताजी की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं जोड़ों में दर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं और रक्त से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

उपाय: गौ माता की सेवा करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कर्क राशि 

फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

करियर: नौकरी में काम का दबाव रहेगा लेकिन आपको पदोन्नति मिलने के योग भी बन रहे हैं। व्यवसायिक यात्राओं से लाभ मिलेगा। विदेशी माध्यम से में भी व्यापार को उत्तम सौदे प्राप्त होंगे।

शिक्षा: छात्रों को कठिन मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। परिवार के सदस्य एक दूसरे को तवज्जो देंगे। आपकी माताजी और पिताजी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके लिए प्रेम विवाह की संभावनाएं बनी हुई हैं। घर वाले भी आपकी शादी के लिए मान सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

आर्थिक जीवन: धन संचित करने में समस्या आ सकती है। परिवार की खुशहाली के लिए, पूजा पाठ और शुभ कार्यों पर खर्चे होंगे। नया निवेश करने से पहले सौ बार सोचें।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। योग और ध्यान करें।

उपाय: सोमवार के दिन शिव जी को जल अर्पित करना चाहिए।

सिंह राशि 

प्रेम से संबंधित मामलों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आर्थिक चुनौतियां बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ अच्छे पल भी आएंगे।

करियर: फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आने का डर है। आपको काम की वजह से मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। व्यापार में उन्नति होगी।

शिक्षा: आपको और मेहनत करने की जरूरत है। आपको पढ़ने में बाधा आ सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह महीना अच्छा है। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी।

पारिवारिक जीवन: आपकी वाणी में कड़वाहट हो सकती है। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बिखर सकता है। भाई-बहनों से संबंध मधुर बने रहेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप जिसे प्रेम करते हैं, उनसे विवाह करने में सफलता मिल सकती है। आपकी शादी पक्की हो सकती है। वैवाहिक संबंध कटुतापूर्ण हो सकते हैं।

आर्थिक जीवन: जल्दबाजी में लिए गए निर्णय पर पछताना पड़ सकता है। आपकी आय बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुदृढ़ होगी।

स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं। आपको बेवजह की चिंताएं हो सकती हैं। आप किसी परेशानी की जद में आने से बच सकते हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि 

फरवरी मासिक राशिफल 2026 की मानें तो आपको पेट से जुड़ी समस्याएं और पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

करियर: अति आत्मविश्वास से आपको बचने की जरूरत है। आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है। व्यापार में दीर्घकालिक योजनाओं से लाभ मिलेगा।

शिक्षा: आपको पढ़ने में परेशानी हो सकती है क्योंकि छात्रों का ध्यान बार-बार भटक सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

पारिवारिक जीवन: आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद छोटे सदस्यों को मिलेगा। भाई-बहनों से महीने के पूर्वार्ध में आपके संबंध मधुर रहेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: यह समय आपके प्रेम संबंध के लिए कठिन समय होगा। आपका प्यार सच्चा है तो इस समय प्यार परवान जरूर चढ़ेगा।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने के योग हैं। शेयर बाजार से भी अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पेट से जुड़ी बीमारियां, पाचन तंत्र के रोग, बड़ी आंत में संक्रमण जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: बुधवार के दिन किन्नरों से आशीर्वाद लें।

तुला राशि 

प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के माध्यम से लाभ हो सकता है। खर्चों में कमी होगी और आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपके लिए नौकरी बदलने की स्थिति भी बन सकती है।

करियर: इस महीने आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। आपको अपने काम पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके व्यापार में उन्नति प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे।

शिक्षा: छात्रों की बुद्धि तेज होगी और वे कामों को आसानी से कर पाएंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। इस पूरे महीने मेहनत करने से पीछे न हटना ही आपके लिए उत्तम रहेगा।

पारिवारिक जीवन: फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम की स्थिति रहेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने प्रियतम को खुश रखने के लिए बहुत कुछ करने का प्रयास करेंगे और बहुत कार्य करेंगे। आपके जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी और उनका प्रेम आपके प्रति बढ़ेगा।

आर्थिक जीवन: आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपके अन्य खर्चों में कमी आएगी। आपके पास धन कई तरीकों से और कई रूपों में आने लगेगा।

स्वास्थ्य: यदि आप स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं रहते तो आपको कोई बड़ी बीमारी होने का खतरा है। आपका पाचन तंत्र और पेट बिगड़ सकता है। आपको अपच और एसिडिटी आदि समस्याएं होने का डर है।

उपाय: बुधवार के दिन गौ माता को हरी सब्जियां खिलाएं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

वृश्चिक राशि 

महीने की शुरुआत में शुक्र मंगल बुध और सूर्य आपके तीसरे भाव में रहेंगे जिससे आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपके लिए छोटी-छोटी यात्राओं के कई योग बनेंगे।

करियर: आप एक से ज्यादा कामों को कम से कम समय में करके दिखाएंगे। व्‍यापारियों का जोखिम उठाने का मन करेगा। पारिवारिक समस्याओं के कारण व्यापार से ध्यान हट सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में छात्रों की परीक्षा हो सकती है। नियमित तथा प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ना आपको पसंद आएगा। पारिवारिक माहौल शिक्षा में बाधा का कारण बन सकता है।

पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों से मधुरता से बात करें। आपको अपनी मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। उनके रक्तचाप में बार-बार उतार चढ़ाव आ सकता है जिससे स्वास्थ्य समस्याएं उन्हें अपनी पकड़ में ले सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस समय आपके प्यार की परीक्षा हो सकती है। आप अपने प्यार को पूरी तवज्जो देंगे। पति-पत्‍नी के बीच अहम का टकराव हो सकता है।

आर्थिक जीवन: आपके लिए धन लाभ होने के कहीं ना कहीं से योग बन ही जाएंगे। पुरानी कुछ योजनाओं से आपको धन प्राप्ति हो सकती है। पूर्व में किए गए निवेश से भी धन लाभ की स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव और खानपान के चलते गले में खराश हो सकती है। कोई बड़ी समस्या इस महीने दिखाई नहीं दे रही है। अपने आमाशय के प्रति कोई भी लापरवाही न रखें।

उपाय: बृहस्पतिवार अथवा मंगलवार के दिन बांस का पौधा अवश्य लगाएं।

धनु राशि 

नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए महीने की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी।

करियर: आपको नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने सहकर्मियों से अच्छे और प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे। कुछ सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं।

शिक्षा: आप शिक्षा के लिए काफी मेहनत करेंगे। आप अपनी एकाग्रता को बढ़ाएंगे और नियमित रूप से अभ्यास करेंगे। इससे शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने के योग बनेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कुछ प्रेम भरे पल आएंगे। परिवार के सदस्‍यों के बीच सामंजस्य भी दिखेगा। परिवार की आर्थिक आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नई संपत्ति खरीदने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: जल्दबाजी में कुछ निर्णय लेना आपके प्रियतम को बुरा लग सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ प्रेम और रोमांस भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी को महत्व देना चाहिए।

आर्थिक जीवन: फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति के लिए यह महीना ज्यादा बेहतर रहने वाला है। परिवार की सुख सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए कुछ धन खर्च करेंगे।

स्वास्थ्य: आपको आंखों में दर्द, जलन, मुंह आना, जिव्हा में समस्या तथा दांतों में दर्द या कीड़ा लगने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें।

उपाय: मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

मकर राशि 

इस महीने आपके अंदर गुस्‍सा बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में उतार चढ़ाव आने के संकेत हैं। आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

करियर: नौकरी में कुछ कठिन चुनौतियां आ सकती हैं। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात को सुन सकते हैं। व्यापार में कुछ कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा: परीक्षा में अंक बेहतर आ सकते हैं और आपका प्रदर्शन दिन प्रतिदिन सुधरेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

पारिवारिक जीवन: आपके अंदर क्रोध की अधिकता रहेगी। आप परिवार में अपनी धाक जमाना चाहेंगे। कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाबी मिल सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपका प्रेम परवान चढ़ेगा। प्रियतम के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

आर्थिक जीवन: पूजा पाठ जैसे शुभ कार्यों पर खर्चे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति इससे प्रभावित हो सकती है। आपको धन संचित करने में सफलता मिल सकती है।

स्वास्थ्य: फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। लीवर से जुड़ी समस्याएं और बड़ी आंत के रोग जोर पकड़ सकते हैं।

उपाय: बुधवार के दिन गौ माता को हरी सब्जियां खिलाएं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में बार-बार प्रयास के बाद आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को भागदौड़ करनी पड़ेगी।

करियर: फरवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार कार्यक्षेत्र में भागदौड़ और काम का दबाव रह सकता है। मानसिक थकान से बचने की कोशिश करें। व्‍यापारियों का मन अपने व्यापार से उचट सकता है।

शिक्षा: मेहनत करने पर आपको परिणाम आशाजनक और सकारात्मक मिलेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कुछ तल्खियां बढ़ सकती हैं। आपकी माता जी को स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों से भी मनमुटाव हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने प्रियतम से कुछ बातों को लेकर असहमत हो सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए यह महीना थोड़ा कठिन रह सकता है। पति-पत्‍नी में सामंजस्य की कमी होगी।

आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। आपको धन संचित करने में मदद मिलेगी और संपत्ति से भी आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य: पैर में चोट लगने, एड़ियों में दर्द होने, जोड़ों में दर्द होने, आंखों की समस्या और नींद से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा है। आपको इस महीने अपने भोजन की आदतों में सुधार करना चाहिए।

उपाय: बुधवार के दिन गौ माता को हरी सब्जियां खिलाएं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मीन राशि

नौकरीपेशा लोगों को मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार करने वाले जातकों को दीर्घकालीन योजनाओं को ध्यान में रखकर काम करने पर ध्यान देना चाहिए।

करियर: आप काम के प्रति और ज्यादा आश्वस्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। काम के सिलसिले में विदेश जाने की स्थितियां भी बन सकती हैं।

शिक्षा: इस समय आप चाह कर भी पढ़ाई करने में सफल नहीं हो पाएंगे। परीक्षा में अच्छे परिणाम आने की संभावना कम हो जाएगी। छात्रों को मनपसंद पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है।

पारिवारिक जीवन: आपको कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग करें। आप कुछ नए संसाधनों पर धन खर्च करेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके अपने प्रियतम से संबंध खराब हो सकते हैं। छोटी-छोटी समस्याएं दूर होंगी जिससे रिश्ता संभल सकता है। 

आर्थिक जीवन:  आपको एक से ज्यादा माध्यमों से धन लाभ होगा। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

स्वास्थ्य: आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है।  आपको सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, आंखों से संबंधित समस्याएं होने का डर है।

उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. फरवरी में कौन सी संक्रां‍ति है?

उत्तर. 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति है।

प्रश्‍न 2. फरवरी में कौन सा त्‍योहार पड़ता है?

उत्तर. इस महीने महाशिवरात्रि का त्‍योहार पड़ेगा।

प्रश्‍न 3. क्‍या फरवरी में शादी के लिए मुहूर्त हैं?

उत्तर. हां, फरवरी में विवाह के लिए मुहूर्त हैं।