भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं ये दो पौधे, पूजने से दूर होती है शादी व धन संबंधी समस्या

भगवान विष्णु सृष्टि के उन त्रिदेवों में शामिल हैं जिन पर इस जगत के संचालन की ज़िम्मेदारी है। भगवान विष्णु इन त्रिदेवों के बीच जगत के पालनकर्ता माने जाते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु की जिस किसी पर भी कृपा हो जाये उस जातक की जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। 

विवाह व धन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

भगवान श्री हरि विष्णु की अर्धांगिनी स्वयं धन की देवी माता लक्ष्मी हैं। ऐसे में जिन जातकों पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, उस जातक के जीवन में धन का कभी भी अभाव नहीं रहता है। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा से भगवान बृहस्पति भी बेहद प्रसन्न होते हैं। भगवान बृहस्पति की कृपा से जातकों के जीवन में ब्याह संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

चूंकि बृहस्पतिवार का दिन विशेष रूप से भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन दो वृक्षों/पौधों के बारे में बताएँगे जिनकी पूजा बृहस्पतिवार के दिन करने से न सिर्फ भगवान विष्णु की कृपा होती है बल्कि, ऐसे जातकों के जीवन से विवाह और धन संबंधी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।

केले का वृक्ष

केला सनातन धर्म में बेहद पवित्र वृक्ष माना जाता है। मान्यता है कि केले के फल में कभी भी कीड़े नहीं लगते, इसके इसी गुण की वजह से इसे अमृत फल भी कहा जाता है। यह वृक्ष इतना पवित्र होता है कि इसके जड़, पत्ते, तना व फल इत्यादि समेत लगभग हर अंग का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में होता है। 

केले का वृक्ष भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। यही वजह है कि भगवान सत्यनारायण जी की पूजा के दौरान केले के पत्ते का इस्तेमाल होता है और केले के फल से ही प्रसाद निर्मित किया जाता है। केले का वृक्ष भगवान बृहस्पति को भी अति प्रिय है। 

ऐसे में बृहस्पतिवार के दिन आप स्नान कर स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करें और केले के जड़ में एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। साथ ही इसके जड़ में जल चढ़ाएँ। इससे आपके जीवन में विवाह संबंधी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। साथ ही जो जातक विवाहित हैं वो अगर इस कार्य को करते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहता है। 

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना गया है। न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी तुलसी का पौधा बेहद उपयोगी और अच्छे गुणों वाला माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी का बेहद प्रिय है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का ही एक रूप है। इस वजह से जिस घर में तुलसी का पौधा मौजूद होता है और उसकी नियमित पूजा होती है, उस घर में कभी भी धन का अभाव नहीं होता।

ये भी पढ़ें: तुलसी के पत्ते को चबाना है वर्जित, जानें इसकी वैज्ञानिक और धार्मिक वजह

यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है या फिर ऐसा संभव नहीं है कि आप रोज तुलसी की पूजा करें तो कम से कम बृहस्पतिवार के दिन तुलसी के जड़ में शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं और जल अर्पित करें। इससे आपके घर में धन की किल्लत नहीं रहेगी। ध्यान रखें कि बृहस्पतिवार के दिन तुलसी के पत्ते आपको नहीं तोड़ने चाहिए, इससे भगवान विष्णु नाराज होते हैं। साथ ही तुलसी के पत्तों को कभी भी चबाना नहीं चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभ चिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.