धनु राशि में शुक्र मार्गी जल्द ही: जीवन में आयेंगे क्या बड़े बदलाव?

शुक्र ग्रह सुंदरता और जुनून का ग्रह है। शुक्र ग्रह के बिना कोई भी व्यक्ति आपके जीवन का खुलकर आनंद नहीं उठा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो सुख और विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए शुक्र ग्रह का आशीर्वाद होना बेहद आवश्यक होता है। शुक्र ग्रह यदि कुंडली में शुभ और मज़बूत स्थिति में होता है तो यह व्यक्ति के लिए वैवाहिक जीवन का प्रतिनिधित्व करता है और यह किसी व्यक्ति के लिए प्रेम पैदा करता है, वहीं इसके विपरीत कुंडली में शुक्र की मज़बूत और शुभ स्थिति न हो तो यह व्यक्ति के जीवन में तमाम परेशानियों की वजह भी बन जाता है।

सुख, सुविधाओं और विलासिता का यह ग्रह जल्द ही शुक्र ग्रह में मार्गी होने जा रहा है। ऐसे में इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं शुक्र के मार्गी होने का राशियों पर क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा, साथ ही जानते हैं इसका देश-दुनिया पर प्रभाव और कुछ ज्योतिषीय उपायों की संपूर्ण  जानकारी।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

धनु राशि में शुक्र मार्गी 

शुक्र ग्रह जनवरी 2022, शनिवार को 14:55 पर धनु राशि में मार्गी हो जायेगा। धनु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है और धनु की यह स्थिति इस बात को दर्शाती है कि इस तरह की स्थिति से एक व्यक्ति भौतिकवादी चीज़ों के बजाय आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए ज्यादा इच्छुक रहने वाला है। धनु के इस स्थिति परिवर्तन से व्यक्ति को धन लाभ के प्रबल संकेत हैं, लेकिन सुख की कमी हो सकती है जो धन कमाने से प्राप्त की जा सकती है।

धनु राशि में शुक्र की मार्गी स्थिति व्यक्ति को बेहतर संतुष्टि प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकती है और साथ ही इससे व्यक्ति को जीवन की अच्छी और बुरी चीजों के बारे में पता भी चल जाएगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि में मार्गी शुक्र का भारत और विश्व पर प्रभाव 

  • आध्यात्मिक नोट बुक्स और पुस्तकों के उत्पादन में वृद्धि होगी और बिक्री भी होगी।
  • मनोरंजन इंडस्ट्री शानदार वापसी करने और विकास करने में सफल रहेगी।
  • महिलाओं के विकास का स्तर उच्च देखने को मिलेगा।
  • दुनिया भर में व्यापार और आयात/निर्यात को बढ़ाने के लिए अधिक संभावना मुमकिन हो सकती है।
  • खेल सामानों की बिक्री में हर तरफ से इज़ाफा देखने को मिलेगा।
  • दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कारों के निर्माण में वृद्धि की प्रबल संभावना है।
  • परिवहन क्षेत्र में तेजी देखने को मिलेगी।

मार्गी शुक्र का जातकों पर प्रभाव  

  • जो लोग वैवाहिक रिश्ते में बंधना चाहते हैं उनके जीवन में विवाह या ऐसा कोई मांगलिक कार्य आयोजित किया जा सकता है।
  • जो लोग प्रेम की आस में हैं इस समय अवधि में प्रेम उनके जीवन में भी दस्तक दे सकता है।
  • आध्यात्मिक प्रवृत्तियों और उसके प्रति रुचियों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है।

धनु राशि में मार्गी शुक्र किसके लिए शुभ-अशुभ?

इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम:

कन्या राशि: इस समय के दौरान आप अपने जीवन में आराम के अच्छे स्तर की उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान आप कोई नई प्रॉपर्टी या नई कार खरीदने में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। इसके अलावा यह समय किसी संपत्ति में निवेश करने के लिए अनुकूल साबित हो सकता है और ऐसा करने से आपको संतुष्टि भी मिलेगी। 

इस दौरान आपको अपने पिता के पैतृक संपत्ति के माध्यम से संपत्ति हासिल होने की भी प्रबल संभावना है। रचनात्मक कार्यों को लेकर आप ज्यादा उत्सुक नजर आएंगे। आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस समय के दौरान आपको अपने रिश्तेदारों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा और आपको उनका साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: इस समय अवधि के दौरान आप अपने जीवन में अच्छी तरह से और अच्छी मात्रा में धन एकत्र करने में कामयाब होंगे और आपको ऐसे ढेरों अवसर प्राप्त होने की संभावना है। इस समय के दौरान आप व्यवसाय में शामिल होने में या व्यवसाय में निवेश करने में ज्यादा इच्छुक नजर आएंगे। आप विदेश में व्यापार और अपने संपर्कों के माध्यम से ऐसा कर भी सकते हैं। 

इस समय आप धन कमाने में ज्यादा रुचि दिखाएंगे। नए दोस्त बनाने के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। अगर आप पहले से ही व्यापार के क्षेत्र में है या कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके बिजनेस को डिवेलप करने के लिए उचित समय साबित हो सकता है।

कुम्भ राशि: इस समय अवधि के दौरान आपको ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा जिससे आप पूरी तरह से संतुष्ट रहने वाले हैं। प्रोफेशनल, फैमिली, और पैसों के संदर्भ में इस दौरान आपके साथ कई शुभ घटनाएं घट सकती हैं। इस समय आपको भाग्य का भरपूर साथ और सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रबल संभावना है कि इस समय में आपको पदोन्नति, प्रोत्साहन आदि प्राप्त हो। इस समय अवधि के दौरान आपके रिश्ते निखरेंगे और उनमें अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल सकती है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

इन राशियों को मिल सकते हैं अशुभ परिणाम:

मेष राशि: रिश्तों के लिहाज से यह समझ थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इस समय में आपके रिश्तों में प्रेम की जगह वाद, विवाद और बहस लेने वाले हैं। वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती है क्योंकि आपकी आय से ज्यादा आपकी खर्च होने वाले हैं। करियर, नौकरी में बदलाव के रूप में आपके जीवन में कुछ असफलताएं भी खड़ी हो सकती हैं। 

यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र में है तो यह समय व्यापार में नए निवेश करने और उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए अनुकूल नहीं है। सलाह दी जाती है कि इस वक्त अपनी तमाम उम्मीदों पर अंकुश लगाएं और बेहतर प्लानिंग पर अडिग रहें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आध्यात्मिक मामलों में शामिल होने से भी आप को राहत मिल सकती है।

वृषभ राशि: सकारात्मक पक्ष पर शुरुआत करें तो इस समय अवधि में आपको विरासत के माध्यम से शुभ परिणाम प्राप्त होने के अच्छे अवसर बन रहे हैं। इस दौरान आपका अंतर्ज्ञान शानदार रहने वाला है जिसके दम पर अब इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके लिए क्या चीज अच्छी है और क्या चीज़ बुरी साबित हो सकती है। 

करियर के मोर्चे पर काम में सफलता हासिल करने के लिए आपकी तरफ से उत्साह और दृढ़ निश्चय की कमी हो सकती है। आर्थिक परेशानियां भी आपको इस दौरान चिंता में डाल सकती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य पक्ष भी आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है और इस समय आपको अपनी आंखों की जांच भी करवानी पड़ सकती है।

तुला राशि: इस समयावधि में आपको नौकरी के संबंध में अलग-अलग स्थानों पर तबादले का सामना करना पड़ सकता है और यह परिस्थिति आपके लिए ज्यादा उत्साहजनक या शुभ नहीं होने वाली है। इस समय अवधि में आत्म विकास के लिए आपके जीवन में कुछ रुकावटें भी खड़ी हो सकती हैं। सकारात्मक पहलू पर बात करें तो इस दौरान आध्यात्मिक मामलों के संबंध में ज्ञान हासिल कर सकते हैं। 

इसके अलावा इस समय के दौरान आप में मौजूद अद्वितीय कौशल का विस्तार करने और इसे और लोगों से साझा करने में आप असफल हो सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत मोर्चे पर बात करें तो आपका भाई बहन, और जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है जिससे आपके सामंजस्य में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। स्थिति अनुकूल बनाने के लिए निजी जीवन और करियर के मोर्चे पर कुछ फेरबदल आपके लिए बेहद आवश्यक है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय   

  • शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के लिए तेल का दीपक जलाएं।
  • प्रतिदिन 24 बार ‘ॐ भार्गव्य नमः’ का जाप करें।
  • शुक्रवार के दिन व्रत-उपवास का पालन करें।
  • नेत्रहीन महिलाओं को शुक्रवार के दिन भोजन का दान करें।
  • शुक्रवार को ललिता सहस्रनाम (संस्कृत पाठ) का जाप करें।
  • अपने जीवनसाथी के लिए नए कपड़े और गहने खरीदकर उन्हें खुश रखें।

आचार्य हरिहरन से अभी फ़ोन/चैट के माध्यम से करें बात

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.