चंद्र देव का धनु राशि में गोचर आज, जाने कैसा होगा प्रभाव

7 मार्च, आज के दिन चंद्र देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर काल के दौरान धनु राशि वाले जातकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन, मानसिक स्थिति, मनोबल, माता, द्रव्य वस्तुओं, सुख-शांति, यात्रा धन-संपत्ति, आँख, और छाती आदि का कारक माना जाता है। सभी नौ ग्रहों में चंद्रमा क्रमानुसार सूर्य के बाद दूसरे स्थान पर होता है। चंद्रमा सभी राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। इसका आकार सभी ग्रहों में सबसे छोटा होता है, परंतु इसकी गति सबसे तेज होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्र देव के राशियों में गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों के दौरान एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है।

 MahaShivratri 2021: 11 मार्च को महाशिवरात्रि की पूजा में कहीं आप भी तो नहीं करने जा रहे यह गलती?

धनु राशि में चंद्रमा के प्रवेश का प्रभाव

  • धनु राशि चंद्रमा की मित्र राशि है, ऐसे में चंद्रमा का धनु राशि में प्रवेश धनु राशि वाले जातकों के लिए अच्छे परिणाम  लेकर आने वाला है। हालांकि चंद्र देव का यह राशि परिवर्तन आपके लिए थोड़ा थकान भरा रहने वाला है, इस गोचर काल के दौरान आप अनचाही यात्रा कर सकते हैं।
  • धनु राशि वाले जो जातक विद्यार्थी है उनके लिए चंद्र देव का यह राशि परिवर्तन खुशखबरी लेकर आ सकता है। उच्च शिक्षा में सफलता हासिल होगी।
  • लंबे समय से पढ़ाई में चली आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
  • धनु राशि के जातक धार्मिक कार्यों में अपना मन लगाएंगे। परिवार में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • धनु राशि के जातकों को इस गोचर काल के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है । सेहत के लिहाज से चंद्र देव का यह राशि परिवर्तन आपके लिए बेहतर परिणाम नहीं लेकर आने वाला है, हो सकता है इस बीच आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से गुजरना पड़े। इसलिए धनु राशिवाले जातकों को यही सलाह है, जितना संभव को खुद का ख्याल रखें।
  • पौष्टिक आहार लें, बाहर का और तला-भुना भोजन ना करें। पूरी नींद लें और अपनी दिनचर्या में योग व ध्यान को स्थान दें। बाहर का पानी ना पिए,  गंदा पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
  • चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपके लिए कई मायनों में शुभ साबित होने वाला है। लेकिन इस गोचर काल के दौरान जल्दबाजी में किया गया फैसला आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आपको यही सलाह है, कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। 

                       महाशिवरात्रि 11 मार्च, 2021: शिव जी को इन उपायों से करें प्रसन्न

धनु राशि वाले क्या करें उपाय

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रह को चंद्र देवता के रूप में पूजा जाता है। यदि सनातन धर्म की बात करें, तो चंद्रमा जल तत्व के देव हैं। भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया हुआ है, इसलिए सोमवार का दिन चंद्र देव को समर्पित है। शास्त्रों की माने तो शिव जी को चंद्रमा का स्वमी माना गया है। वैदिक ज्योतिष में भी चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है, कि चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए शिव का आशीर्वाद पाना बेहद जरूरी है। अत: जो व्यक्ति भोले नाथ की पूजा करता है, उसे चंद्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चंद्रमा के धनु राशि में प्रवेश के दौरान धनु राशि वाले जातकों को नीचे दिए उपायों के माध्यम से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।  

  • सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। 
  • शिव जी पूजा करें, शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। 
  •  शिव जी की पूजा के दौरान ओम नमः: शिवाय मंत्र का जाप करें। 
  • संभव हो तो पूरे परिवार के साथ रुद्राभिषेक करें।
  • मां की और मां समान महिलाओं की सेवा करें। 
  • रात को सोने से पहले दूध का सेवन ना करें।
  • बाहर का पानी ना पिएं, घर के साफ पानी का ही सेवन करें।
  • ध्यान और योग अवश्य करें।

                    आ गया फाल्गुन का महीना, जानें कैसे करें शिवजी को प्रसन्न

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.