धनतेरस 2023 पर अपने प्रियजनों को राशि अनुसार दें उपहार, मज़बूत होंगे रिश्‍ते

हिंदू धर्म में धनतेरस 2023 को बहुत ही महत्‍वपूर्ण और शुभ त्‍योहार माना गया है। इस अवसर पर लोग अपने करीबियों और प्रियजनों को प्रेमपूर्वक उपहार आदि देते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को धनतेरस पर क्‍या उपहार दें, तो इस ब्‍लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। एस्‍ट्रोसेज के इस खास ब्‍लॉग में हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस 2023 के खास अवसर पर आप अपने करीबियों को उनकी राशि के अनुसार क्‍या तोहफे में दे सकते हैं।

Varta Astrologers

हिंदू पंचांग के अनुसार 10 नवंबर, 2023 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। यह त्‍योहार धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस से ही दीपावली के पांच दिनों का पर्व शुरू हो जाता है जो कि कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, आर्थिक रूप से संपन्‍न होने का आशीर्वाद पाने के लिए धनतेरस का दिन महत्‍वपूर्ण माना जाता है। कई लोग इस दिन लक्ष्‍मी पूजा भी करते हैं और अपने घर और दुकान पर दीये जलाते हैं। इसके अलावा धनतेरस पर चांदी या सोने के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है। ज्‍योतिषीय गणनाओं के अनुसार, दीर्घकालिक निवेश और रियल एस्‍टेट में पैसा लगाने के लिए धनतेरस 2023 पर ग्रहों की दशा अत्‍यंत शुभ रहेगी।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोने या चांदी की खरीदारी करने से संपन्‍नता और सौभाग्‍य की प्राप्‍ति होती है। इसके अलावा ज्‍योतिषी भी मानते हैं कि धनतेरस पर ग्रहों की दशा का गहरा प्रभाव किसी व्यक्ति को आर्थिक जीवन में मिलने वाली सफलता पर पड़ता है।

धनतेरस का महत्‍व

हिंदू धर्म में मनाये जाने वाले धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है और भारत में इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व पड़ता है। इस दिन श्रद्धालु धनतेरस पूजा करते हैं। धनतेरस एक संस्‍कृत शब्‍द है जिसमें ‘धन’ का अर्थ है संपदा और ‘तेरस’ का अर्थ है त्रयोदशी। आज के दिन समुद्र मंथन के दौरान आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर सागर से प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन लोग संपन्‍नता, सुख-शांति और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए लक्ष्मी जी तथा धन्वंतरि की पूजा करते हैं। साथ ही, सालभर आर्थिक रूप से संपन्‍न बने रहने की कामना करते हैं।

इसके अलावा, इस दिन लोग सोने और चांदी के आभूषण, सिक्‍के और बर्तन आदि खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस 2023 पर इन चीजों को खरीदने से सौभाग्‍य और सफलता की प्राप्‍ति होती है। ज्‍योतिषी नए व्‍यापार और निवेश की शुरुआत के लिए धनतेरस काे अत्‍यंत शुभ मानते हैं। इस दिन कई लोग शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या अन्‍य व्‍यवसायों में भी निवेश करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि जो काम धनतेरस पर शुरू किया जाता है, उसमें निश्‍चित ही सफलता मिलती है। आध्‍यात्मिक रूप से भी धनतेरस की पूजा का विशेष महत्‍व है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्‍यक्‍ति को धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है। धनतेरस पूजन में भगवान गणेश, कुबेर देवता और मां धन्वंतरि की उपासना की जाती है। सुख-शांति और समृद्धि के लिए इस दिन धन के देवता कुबेर महाराज की भी पूजा का विधान है। इसके अलावा, सफलता के मार्ग में आ रही रुकावटों और अड़चनों को दूर करने के लिए विघ्‍नहर्ता भगवान गणेश की आराधना की जाती है।

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

धनतेरस पर कैसे मिलता है धन-धान्य और समृद्धि का आशीर्वाद

हर साल लोग बड़ी धूमधाम से धनतेरस का पर्व मनाते हैं। मान्‍यता है कि धनतेरस और आर्थिक रूप से समृद्ध होने के बीच एक गहरा संबंध है। आइए जानते हैं कि ज्‍योतिष के अनुसार धनतेरस 2023 आपकी आर्थिक स्थिति को किस तरह प्रभावित कर सकता है।

  • ज्‍योतिष के अनुसार, धनतेरस पर धन्वंतरि पूजा करने से आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता हैं और इनके आशीर्वाद से व्‍यक्‍ति को आरोग्यता और संपन्‍नता की प्राप्ति होती है।
  • धनतेरस के दिन सोने या चांदी की वस्‍तुएं खरीनें से सौभाग्‍य और धन-धान्य बना रहता है इ‍सलिए धनतेरस के शुभ अवसर पर इन धातुओं से बनी वस्‍तुओं की खरीदारी को काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि धनतेरस पर इनकी खरीदारी करने से व्‍यक्‍ति को अपनी आर्थिक स्थि‍ति को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • धनतेरस को लेकर कुछ लोग यह भी मानते हैं कि इस दिन घर की सफाई और घर की सजावट करने से अच्‍छा भाग्‍य और सकारात्‍मक ऊर्जा आती है। ऐसी मान्‍यता है कि धनतेरस पर घर की साफ-सफाई करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • इसके अलावा बुरी शक्‍तियों से बचने और सौभाग्‍य की प्राप्ति के लिए धनतेरस पर दीये और मोमबत्ती जलाना भी शुभ माना जाता है। इससे घर-परिवार में धन की कमी नहीं होती है।
  • एक मान्‍यता यह भी है कि धनतेरस पर जरूरतमंद और गरीब लोगों को दान देने से व्‍यक्‍ति के सौभाग्‍य में वृद्धि होती है। इस पुण्‍य कर्म से व्‍यक्‍ति को धन लाभ प्राप्‍त होता है।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

धनतेरस 2023 पर धन्वंतरि भगवान की पूजा का महत्‍व

हिंदू कैलेंडर में धनतेरस को अत्‍यंत शुभ माना गया है। इस दिन श्रद्धालु आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अच्छा स्वास्थ्य और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। यह अपने भक्‍तों को धन, सुख और स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं तथा इनका आशीर्वाद पाने के लिए य‍ह दिन बहुत शुभ रहता है। भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्‍णु का अवतार माना जाता है और उन्‍हें देवताओं के चिकित्‍सक के रूप में भी जाना जाता है क्‍योंकि समुद्र मंथन के दौरान वह सागर से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, प्रेम और सौंदर्य का कारक माना गया है और इस ग्रह का स्वामित्व माता लक्ष्मी को प्राप्त है। इस प्रकार, मां लक्ष्‍मी की पूजा करने से व्‍यक्‍ति अपने जीवन में शुक्र ग्रह की कृपा पा सकता है और उनकी ऊर्जा को संतुलित कर सकता है। धनतेरस को लेकर मान्‍यता है कि इस दिन रसोई का सामान, आभूषण या अन्‍य वस्‍तुएं खरीदने से सौभाग्‍य और समृद्धि आती है। 

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

धनतेरस 2023: सुख-समृद्धि पाने के लिए राशि अनुसार उपहार

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को आप चांदी, सोने या हीरे से बनी वस्‍तुएं तोहफे में दे सकते हैं। डायमंड की जगह अमेरिकन डायमंड भी दिए जा सकते हैं।

वृषभ राशि

इन्‍हें आप चांदी के लक्ष्‍मी-गणेश की मूर्ति या चांदी की कटोरी उपहार में दें। धनतेरस पर वृषभ राशि वालों के लिए यह उपहार अत्‍यंत शुभ साबित होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग की घर की कोई वस्‍तु भेंट करना अच्‍छा रहेगा। इससे इनके घर में संपन्‍नता आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों की भावनाओं में बहुत जल्‍दी-जल्‍दी बदलाव आता है इसलिए उनके लिए शांत और भावनात्‍मक रूप से सुरक्षित महसूस करना बहुत जरूरी है। धनतेरस पर इन्‍हें उपहार में श्री यंत्र देना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक शक्‍तिशाली और असाधारण होते हैं इसलिए इन्‍हें आप उपहार में सोने के सिक्‍के दे सकते हैं।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि वाले आपके मित्र और परिजन धन के मामले में दीर्घकालिक योजना बनाकर चलने में विश्‍वास रखते हैं और इन्‍हें आप फाइनेंशियल प्‍लानिंग पॉलिसी और इंश्‍योरेंस खरीदकर दे सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को खरीदारी करना बहुत पसंद होता है इसलिए आप इन्‍हें धनतेरस पर खरीदारी करवाने ले जा सकते हैं और इन्‍हें नए कपड़े, घर की सजावट का सामान या आभूषण दिलवा सकते हैं। इन्‍हें खुश करने के लिए आप तोहफे में इन्‍हें परफ्यूम भी दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक ऊर्जावान होते हैं और हमेशा कुछ न कुछ सीखने या जानने की जिज्ञासा रखते हैं इसलिए अपने वृश्चिक राशि वाले दोस्‍त या परिजन को आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे कि फोन या आईपैड आदि गिफ्ट कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति हैं इसलिए इन्‍हें धनतेरस पर तांबे या सोने से बनी चीज़ें जैसे कि सिक्‍के या तांबे के बर्तन आदि दे सकते हैं। इससे इनके जीवन में समृद्धि आएगी।

मकर राशि

आप मकर राशि के लोगों को कपड़े, धन निवेश की कोई पॉलिसी, सोना-चांदी, तांबे आदि की कोई वस्तु या फिर कोई रत्‍न दे सकते हैं। इन्‍हें आप ऑक्‍सीडाइज़ चांदी के गहने भी दे सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को फर्नीचर, घर की साज-सज्‍जा का सामान, इलेक्‍ट्रॉनिक सामान, साहित्य की किताबें आदि उपहार में दे सकते हैं। इन्‍हें अचल संपत्ति उपहार में देने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि वाले अपने दोस्‍त और परिजन को आप सोने, चांदी, तांबे आदि से बनी वस्तुएं और कीमती रत्‍न उपहार में दे सकते हैं। आप इनके लिए स्‍टॉक इन्वेस्टमेंट काे छोड़कर कुछ भी तोहफे में दे सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.