बुध का तुला राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, वाणी, व्यापार और विश्लेषण क्षमता से होता है। अब यह अपनी राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिसके अधिपति देव शुक्र ग्रह हैं। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध का तुला राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि और समय आदि। साथ ही, बुध का यह गोचर राशि चक्र की राशियों को प्रभावित करेगा और हमारे जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों पर अपना असर डालेगा, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बात करेंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
बुध का तुला राशि में गोचर: तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध महाराज 26 सितंबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 02 दिसंबर 2026 तक रहेंगे और तुला राशि में रहते हुए 25 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक अस्त अवस्था में रहेंगे वहीं, 24 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक बुध वक्री रहेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
ज्योतिष दृष्टि से बुध ग्रह
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह के प्रभाव को बुद्धि, संचार कौशल, तर्क, व्यापार, विश्लेषण, याददाश्त और समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की क्षमता के कारक ग्रह माना जाता है। साथ ही, इनका जुड़ाव शिक्षा, व्यापार, मीडिया, लेखन और छोटी दूरी की यात्राओं से भी होता है। बता दें कि बुध को द्विस्वभाव ग्रह माना जाता है जो कुंडली में शुभ या अशुभ जिस ग्रह के साथ बैठा होता है, उसी के अनुसार परिणाम प्रदान करने लगता है।
राशि चक्र में बुध महाराज मिथुन और कन्या राशियों के स्वामी हैं। यह कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच अवस्था में माने जाते हैं। जब बुध देव अपने मित्र शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करते हैं, तो यहाँ इनकी स्थिति को सामान्य रूप से मजबूत माना जाता है। वहीं, सूर्य और शुक्र बुध के मित्र माने गए हैं जबकि चंद्रमा के साथ इनके संबंध शत्रुवत माने जाते हैं। बुध ग्रह के संबंध शनि, मंगल और गुरु के साथ तटस्थ हैं। बुध ग्रह की पूजा के लिए और इनसे जुड़े उपायों के लिए शुक्ल पक्ष का बुधवार श्रेष्ठ होता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य
- बुध ग्रह हमारे सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह माने जाते हैं जो सूर्य के सबसे करीब स्थित हैं। ज्योतिष में इन्हें बुद्धि, वाणी और संचार कौशल के कारक माना गया है।
- सप्ताह में बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है और यह दिन बुध देव की पूजा एवं उपाय करने के लिए शुभ रहता है।
- बुध महाराज का प्रिय रंग हरा है और इनका रत्न पन्ना माना जाता है। वहीं, पेरिडॉट और ग्रीन टूमलाइन को इसके विकल्प माने गए हैं।
- बुध का संबंध शिक्षा, गणित, व्यापार, लेखन, एडिटिंग, प्रिंटिंग और अकाउंटिंग से भी है।
- बुध को तटस्थ ग्रह माना जाता है जो कुंडली में जिस भाव, राशि या ग्रह के साथ होते हैं, उन्हीं के गुण अपना लेते हैं।
- तुला राशि में बुध का जुड़ाव संवाद, कूटनीति, सहयोग और सोच-समझकर लिए गए निर्णय से होता है।
- बुध ग्रह को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है इसलिए इनकी कृपा के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ साबित होता है।
- एकाग्रता, बेहतरीन संचार कौशल और तेज़ बुद्धि के लिए बुध बीज मंत्र का जाप करने फलदायी रहता है।
- हिंदू धर्म में वर्णित कथाओं के अनुसार, बुध ग्रह चंद्रमा और देवी तारा के पुत्र हैं जो बुद्धि के कारक ग्रह हैं।
- तुला राशि में बुध की स्थिति को शुभ और मज़बूत माना जाता है।
- सभी 27 नक्षत्रों में बुध देव आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं।
- बुध की मित्र सूर्य और शुक्र ग्रह हैं जबकि चंद्रमा को बुध का शत्रु माना जाता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
बुध ग्रह का शुभ प्रभाव
कुंडली में बुध देव की मज़बूत और शुभ स्थिति जातक को शिक्षा, करियर, वित्त और निजी जीवन में सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं बुध की शुभ स्थिति आपको जीवन में कैसे फल प्रदान करती है।
- मजबूत बुध व्यक्ति के संचार कौशल को प्रभावी बनाता है। साथ ही, वाणी स्पष्ट, प्रभावशाली और आकर्षक बनती है।
- यह आपकी सोच को तार्किक, गणित में माहिर, विश्लेषण और समस्या हल की क्षमता को बढ़ाते हैं।
- शुभ बुध का प्रभाव व्यापार, ट्रेड, नेगोटिएशन और कमर्शियल से जुड़े क्षेत्रों में आपकी समझ को बेहतर बनाता है।
- बुध ग्रह की मज़बूती जातक को जल्दी सीखने वाला, अच्छी याददाश्त और शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता करती है।
- राइटिंग, पत्रकारिता, सॉफ्टवेयर, अकाउंटिंग, एडिटिंग और मार्केट रिसर्च जैसे क्षेत्रों में जातक को करियर में प्रगति प्राप्त होती है।
- शुभ बुध व्यक्ति को सोच-समझकर खर्च करने, बजट बनाकर चलने वाला और धन का सही तरीके से प्रबंधन करने की क्षमता प्रदान करता है।
- बुध की शुभता जातक को जीवन की कठिन परिस्थितियों और रोजमर्रा की समस्याओं से निपटने के लिए शांत और सकारात्मक बनाती ता है।
- बुध देव की कृपा से मज़बूत तंत्रिका तंत्र, शारीरिक फुर्ती, बेहतरीन आपसी तालमेल और सावधानी से भी जोड़ा जाता है।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव
कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर या पीड़ित अवस्था में होने पर जातक को संचार कौशल, शिक्षा, धन और दैनिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। चलिए अब जान लेते हैं कमज़ोर बुध के अशुभ प्रभाव से।
- बुध के कमजोर अवस्था में होने पर जातक को बात करते समय झिझक, गलतफहमी और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने में परेशानी का अनुभव होता है।
- धन से जुड़े हिसाब-किताब में गलतियां, व्यापार में हानि या कॉन्ट्रैक्ट और जरूरी लेन-देन में भूल हो सकती है।
- बुध के कमजोर अवस्था में होने पर जातक को बात करते समय झिझक, गलतफहमी और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने में परेशानी का अनुभव होता है।
- धन से जुड़े हिसाब-किताब में गलतियां, व्यापार में हानि या कॉन्ट्रैक्ट और जरूरी लेन-देन में भूल हो सकती है।
- माता के रिश्तेदारों जैसे मामा, छोटे भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती हैं।
- व्यक्ति जरूरी कामों को टाल सकता है, जिससे काम अधूरे रह सकते हैं। साथ ही, आपसे डेडलाइन मिस हो सकती है।
- जरूरी दस्तावेजों, कानूनी कागजात या आधिकारिक रिकॉर्ड तैयार करते समय गलतियां हो सकती हैं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
बुध का तुला राशि में गोचर: अचूक उपाय
- भगवान विष्णु जी की पूजा करें और बुध ग्रह के बीज मंत्र “ॐ बुधाय नमः” का मंत्र जाप करें।
- बुधवार के दिन हरे रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें क्योंकि हरा रंग बुध का प्रिय माना जाता है।
- हरी चीजों जैसे हरी सब्जियां और मूंग दाल का दान करें। साथ ही, गाय को हरा चारा खिलाएं।
- घर और कार्यक्षेत्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। ऐसा करने से एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता की प्राप्ति होती है।
- बुधवार को जरूरतमंद छात्रों को कॉपी, पेन या पढ़ाई की अन्य सामग्री का दान करें।
- तुलसी का पौधा घर पर लाएं और उसे नियमित रूप से पानी दें।
- दूसरों से बात करते समय अपनी वाणी को विनम्र और मधुर बनाए रखें।
- बुध ग्रह की कृपा की प्राप्ति के लिए पन्ना रत्न को सोने या चांदी में धारण करें। लेकिन, ऐसा करने से पहले किसी अनुभवी और विद्वान ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
बुध का तुला राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी ग्रह… (विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में दूसरे तथा पांचवें भाव… (विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने… (विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में आपके तीसरे और… (विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे तथा ग्यारहवें भाव के… (विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने… (विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में भाग्य भाव तथा… (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में आठवें तथा ग्यारहवें… (विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली के लिए सप्तम भाव के … (विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में छठे भाव तथा भाग्य… (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी… (विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में चौथे भाव का… (विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बुध का तुला राशि में गोचर 26 सितंबर 2026 को होने जा रहा है।
बुध तुला राशि में 02 दिसंबर 2026 तक रहेंगे।
भगवान विष्णु की पूजा करें और बुध मंत्र का जाप करें।