ग्रहों के राजकुमार बुध होंगे मार्गी- इन राशियों को मिलेगा अपार धन लाभ!

एस्ट्रोसेज के हमारे इस खास ब्लॉग में आज हम बात करने जा रहे हैं जल्द होने वाले बुध मार्गी के बारे में। साथ ही जानेंगे कि बुध का यह परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा तो किन राशियों को इसके प्रतिकूल प्रभाव उठाने पड़ सकते हैं।

चलिये सबसे पहले जान लेते हैं ग्रहों का राजकुमार बुध कब और किस राशि में मार्गी होने जा रहा है। साथ ही जानेंगे बुध ग्रह से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातों की जानकारी भी।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बुध होंगे मार्गी- क्या रहेगा समय?

सबसे पहले बात करें बुध मार्गी के समय की तो बुध का यह अहम परिवर्तन 25 अप्रैल 2024 को होने वाला है। इस दौरान बुध मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। समय की बात करें तो बुध देव 25 अप्रैल को शाम 5 बजकर 49 मिनट पर गुरु द्वारा शासित मीन राशि में मार्गी होंगे।

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीन बुध की नीच राशि होती है। ऐसे में बुध के इस परिवर्तन के दौरान कुछ जातकों को महत्वपूर्ण फैसले लेने में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। साथ ही जातकों की बुद्धि और सीखने की क्षमता पर भी मार्गी बुध प्रभाव डालेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व और क्या होता है ग्रहों का मार्गी होना

सबसे पहले बात कर लें बुध ग्रह की तो, वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, विद्या, ज्ञान आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में मौजूद होता है या लाभकारी ग्रहों के साथ मौजूद होता है तो यह व्यक्ति को अपार शुभ परिणाम देता है। वहीं इसके विपरीत अगर बुध ग्रह पापी ग्रहों के साथ स्थित होता है या फिर कुंडली के छठे, आठवें और बाहरवें भाव में स्थित होता है तो ऐसे में जातकों को बुध से संबंधित शुभ परिणाम नहीं प्राप्त हो पाते हैं।

स्वामित्व की बात करें तो मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व बुध ग्रह के पास होता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत अवस्था में होते हैं उनकी बातचीत करने की शैली, सोचने समझने की क्षमता, तर्क वितर्क करने का कौशल, बेहद ही शानदार होता है। वहीं इसके विपरीत जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह पीड़ित अवस्था में होते हैं उन्हें अपने जीवन में त्वचा संबंधित बीमारियां, सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों की परेशानी, याद ना रख पाने की बीमारी आदि से जूझना पड़ता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

क्या यह जानते हैं आप? बुध ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं नवग्रह में बुध को कवि भी कहा जाता है क्योंकि इनके पास साहित्य और सीखने से संबंधित अपार ज्ञान का भंडार होता है।

क्या होता है ग्रहों का मार्गी होना? 

ज्योतिष में अक्सर आपने सुना होगा कि कोई ग्रह मार्गी होने जा रहा है। दरअसल मार्गी होने का अर्थ होता है सीधी गति में चलना और इसके विपरीत जब कोई ग्रह उल्टी गति या तिरछी तरफ चलता है तो इसे ग्रहों की वक्री गति कहते हैं। सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रह समय-समय पर वक्री होते हैं। राहु और केतु हमेशा ही वक्री रहते हैं।

कभी-कभी ग्रह एक राशि में वक्री होकर पिछली राशि में चले जाते हैं और कभी-कभी उसी राशि में बने रहते हैं। फिर जैसे ही वक्री गति समाप्त होती है वह दोबारा मार्गी हो जाते हैं और अपनी पुरानी स्थिति में लौट आते हैं। ऐसा ही कुछ अप्रैल में होने जा रहा है जब बुद्धि का कारक ग्रह बुध मीन राशि में मार्गी हो जाएगा। 

चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि सभी 12 राशियों पर बुध के इस मार्गी परिवर्तन का क्या कुछ प्रभाव पड़ने की संभावना है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मीन राशि में बुध 

बुध को सौरमंडल के विशालकाय ग्रह के रूप में जाना जाता है और मीन एक दोहरी जलिय राशि है जिसके स्वामी होते हैं बृहस्पति। मीन राशि में बुध के साथ जन्म लेने वाले जातक कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। यह जल्दी ही लोगों की बात दिल पर लगा लेते हैं। यह दूसरों के प्रति विनम्र और दयालु होते हैं और अति विश्वसनीय स्वभाव के चलते प्रेम संबंधों और बिजनेस पार्टनरशिप में विश्वास घात और धोखे की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा ऐसे जातक पेंटिंग से लेकर संगीत तक हर चीज के प्रति रुचि रखते हैं और हमेशा काल्पनिक दुनिया में खोए रहते हैं।

मीन राशि में बुध की मौजूदगी लोगों के जीवन में ज्यादा धन संपत्ति प्राप्त करने में परेशानी की वजह बनेगी। इस समय लोगों को आत्मविश्वास की कमी उठानी पड़ सकती है, लोग चिड़चिड़े और बेचैन नजर आ सकते हैं। हालांकि यह लोग स्वभाव में जिज्ञासु और बुद्धिमान अवश्य रहेंगे। ऐसे जातक निराशा और हताश होकर लोगों की असाधारण रूप से मदद करते भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा लोगों को बाहों या गले से संबंधित कुछ परेशानियों का अनुभव भी करना पड़ सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी अशांति देखने को मिलेगी।

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

बुध मीन राशि में मार्गी: जानें राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि 

राशि चक्र की पहली राशि मेष है जो कि स्वभाव से उग्र और मर्दाना स्वभाव की राशि है। इस राशि के जातक हर काम को तेज़ी से करना…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातक रचनात्मक और उत्साह से भरे होते हैं और इनकी रुचि कला से जुड़े क्षेत्रों में होती है। वृषभ, राशि चक्र की दूसरी राशि है…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले बेहद बुद्धिमान होते हैं और इनमें कौशल कूट-कूट के भरा होता है। इन लोगों की रुचि संगीत और मनोरंजन में होती है। साथ…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले घूमना-फिरना पसंद करते हैं और इन्हें नए-नए लोगों से मिलना बेहद पसंद होता है। ऐसे में, यह नए संपर्क आसानी से बना…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक पेशेवर होते हैं और इनकी प्रबंधन क्षमताएं काफ़ी अच्छी होती है। अगर यह लोग कुछ ठान लेते हैं, तो उसमें कामयाब…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक सामान्य तौर पर बुद्धिमान होते हैं। इनका ध्यान करियर और धन कमाने पर होता है। साथ ही, इनकी रुचि व्यापार…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

तुला राशि 

तुला राशि वालों का झुकाव रचनात्मक और कला से जुड़े क्षेत्रों में होता है। इन्हें हर कदम पर अपने बड़ों का साथ मिलता है। इन लोगों को…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को यात्राओं का बहुत शौक होता है जो कि उनके स्वभाव का हिस्सा भी हो सकता है। यह नए-नए लोगों से मिलने के लिए…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों का स्वभाव सरल और आध्यात्मिक किस्म का होता है। इस वजह से इनके भीतर अच्छे-बुरे कर्मों को लेकर भगवान का…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

मकर राशि 

मकर राशि वाले अपने काम के प्रति बेहद समर्पित होते है और यह हर काम को बहुत ध्यान से करते हैं। इन्हें अपने जीवन में सिद्धांतों पर…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

कुम्भ राशि 

कुंभ राशि के जातकों का स्वभाव किसी बात की गहराई में जाने वाला होता है यानी कि सामान्य शब्दों में कहें, तो इनका स्वभाव जांच-पड़ताल…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

मीन राशि 

मीन राशि के जातक बेहद बुद्धिमान होते हैं और इनका सारा ध्यान करियर के क्षेत्र में मान-सम्मान और पद आदि पाने पर केंद्रित होता है। यह…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ करें क्लिक)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.