देखें अप्रैल 2026 में व्रत-त्‍योहारों की सही तिथि!

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: हनुमान जयंती से होगी इस महीने की शुरुआत!

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: ग्रेगोरियन कैलेंडर में अप्रैल के महीने को चौथा स्‍थान मिला है। इस महीने में अक्षय तृतीया जैसा पवित्र त्‍योहार आता है और कभी-कभी अप्रैल में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि भी आते हैं। इस वजह से ज्‍योतिषीय दृष्टि से अप्रैल मास का महत्‍व बहुत अधिक बढ़ जाता है।

वित्तीय और मौसम की दृष्टि से ही नहीं बल्कि ज्‍योतिषीय पहलू से भी अप्रैल का महीना बहुत खास होता है। यह मास हमारे जीवन में ग्रहों की शक्‍तियों और उनकी गतियों के ज़रिए गहरा प्रभाव डालता है। इस मास में सूर्य मेष राशि में गोचर करते हैं, मंगल और शुक्र की गति एवं बृहस्‍पति की ऊर्जा हमारे जीवन में बदलाव और संतुलन का मार्ग प्रशस्‍त करती है।

इतना ही नहीं अप्रैल का महीना कई मायनों में ख़ास होता है क्योंकि जहां एक तरफ अप्रैल से बच्चों के स्कूल की शुरुआत होती है, तो वहीं 1 अप्रैल से ही नया वित्तीय वर्ष भी शुरू हो जाता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए और नए मास को लेकर आपके मन में उठने वाले सभी सवालों का जवाब देने के लिए एस्ट्रोसेज एआई “अप्रैल 2026” का यह इस ख़ास मासिक ब्लॉग आपके लिए लेकर आया है।

इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको अप्रैल महीने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में अवगत कराएंगे। इस माह में आने वाले व्रत, त्योहारों और कब-कब सार्वजनिक अवकाश हैं? इस बारे में भी आपको बताएंगे। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं कि अप्रैल का महीना क्या लेकर आएगा आपके लिए।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हिंदू पंचांग के अनुसार, उत्तरा फाल्‍गुनी नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से अप्रैल मास की शुरुआत हो रही है और इसका समापन चित्रा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि अर्थात 30 अप्रैल 2026 को होगा।

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: मौसम

मौसम की बात करें, तो अप्रैल के दौरान उत्तर भारत में तापमान 26 से 34 डिग्री के आसपास होता है। इस मास से भीषण गर्मी की शुरुआत होती है। यह वसंत ऋतु का आखिरी चरण होता है और ग्रीष्‍म ऋतु की यहां से शुरुआत होती है। इस दौरान आसमान साफ रहता है और हल्‍की हवाओं के साथ दिन गर्म रहता है। उत्तर भारत में अप्रैल के दौरान तेज गर्मी देखने को मिलती है। पर्यटन वाले राज्‍यों या इलाकों में भीषण गर्मी के कारण इसे ‘ऑफ सीज़न’ कहा जाता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अप्रैल पर मेष राशि का प्रभाव

चूंकि, अप्रैल 2026 में सूर्य का मेष राशि में गोचर होता है इसलिए इस मास पर मेष राशि का अधिक प्रभाव देखा जाता है। मंगल की राशि मेष जोश, नई शुरुआत, साहस और ऊर्जा का कारक है। इस दौरान व्‍यक्‍ति ज्‍यादा सक्रिय, प्रेरित और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर नज़र आता है। इस दौरान करियर में सफलता मिलने, सही निर्णय लेने और नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: सार्वजनिक अवकाश

तिथिदिनअवकाशराज्य
01 अप्रैल 2026बुधवारउड़ीसा दिवसउड़ीसा
03 अप्रैल 2026शुक्रवारगुड फ्राइडेराष्ट्रीय अवकाश (हरियाणा और जम्मू-कश्मीर राज्य को छोड़कर)
04 अप्रैल 2026शनिवारईस्टर सैटरडेनागालैंड
05 अप्रैल 2026रविवारबाबू जगजीवन राम जयंतीआंध्र प्रदेश और तेलंगाना
05 अप्रैल 2026रविवारईस्टर रविवार केरल और नागालैंड
14 अप्रैल 2026मंगलवारबैसाखीचंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पंजाब
14 अप्रैल 2026मंगलवारबीजू महोत्सवत्रिपुरा
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. अम्बेडकर जयंतीराष्ट्रीय अवकाश (अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा को छोड़कर)
14 अप्रैल 2026मंगलवारतमिल नव वर्षपुडुचेरी और तमिलनाडु
14 अप्रैल 2026मंगलवारविषुकेरल
14 अप्रैल 2026मंगलवारमहा विशुबा संक्रांतिउड़ीसा
14 अप्रैल 2026मंगलवारबोहाग बिहूअसम
14 अप्रैल 2026मंगलवारचेइरोबा मणिपुर
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहूअरुणाचल प्रदेश
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू अवकाशअसम
15 अप्रैल 2026बुधवारबंगाली नव वर्षत्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 
15 अप्रैल 2026बुधवारहिमाचल दिवसहिमाचल प्रदेश
19 अप्रैल 2026रविवारमहर्षि परशुराम जयंतीगुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीकर्नाटक
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजात्रिपुरा

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: विवाह मुहूर्त

दिनांक दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
02 अप्रैल 2026गुरुवारपूर्वाफाल्गुनी, मघाअष्टमीदोपहर 01 बजकर 33 मिनट से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक
3 अप्रैल 2026शुक्रवारउत्तराफाल्गुनीदशमीशाम 05 बजकर 25 मिनट से 04 अप्रैल की सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक
04 अप्रैल 2026शनिवारउत्तराफाल्गुनी, हस्तदशमी, एकादशीसुबह 06 बजकर 47 मिनट से 05 अप्रैल की सुबह 03 बजकर 37 मिनट तक
06 अप्रैल 2026सोमवारस्वाति द्वादशी,त्रयोदशीदोपहर 01 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह 1 बजकर 04 मिनट तक
08 अप्रैल 2026बुधवारअनुराधा चतुर्थी दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से रात 10 बजकर 12 मिनट तक
09 अप्रैल 2026गुरुवारअनुराधा पूर्णिमासुबह 10 बजकर 43 मिनट से शाम 05 बजकर 11 मिनट तक 
10 अप्रैल 2026शुक्रवारमूलद्वितीयामध्यरात्रि 01 बजकर 58 मिनट से 11 अप्रैल की सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक
11 अप्रैल 2026शनिवारमूलद्वितीयासुबह 06 बजकर 40 मिनट से रात 09 बजकर 53 मिनट तक
12 अप्रैल 2026रविवारउत्तराषाढ़ाचतुर्थीसुबह 05 बजकर 21 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 38 मिनट तक
13 अप्रैल 2026सोमवारउत्तराषाढ़ाचतुर्थीसुबह 06 बजकर 38 मिनट से 14 अप्रैल की सुबह 03 बजकर 51 मिनट तक
18 अप्रैल 2026शनिवारउत्तराभाद्रपदअष्टमी, नवमीदोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 19 अप्रैल का सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक
19 अप्रैल 2026रविवारउत्तराभाद्रपद, रेवतीनवमी, दशमी06 बजकर 33 मिनट 20 अप्रैल की सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक
21 अप्रैल 2026मंगलवारउत्तराषाढ़ाअष्टमीसुबह 06 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
29 अप्रैल 2026बुधवारमघाषष्ठीशाम 05 बजकर 42 मिनट से रात 09 बजे तक

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: हिंदू व्रत-त्योहार

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार  
02 अप्रैल 2026 गुरुवारहनुमान जयंती
02 अप्रैल 2026गुरुवारचैत्र पूर्णिमा व्रत
05 अप्रैल 2026रविवारसंकष्टी चतुर्थी
13 अप्रैल 2026सोमवारवरुथिनी एकादशी
14 अप्रैल 2026मंगलवारमेष संक्रांति
15 अप्रैल 2026बुधवारमासिक शिवरात्रि
15 अप्रैल 2026बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 अप्रैल 2026शुक्रवारवैशाख अमावस्या
19 अप्रैल 2026रविवारअक्षय तृतीया
27 अप्रैल 2026सोमवारमोहिनी एकादशी
28 अप्रैल 2026मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: महत्‍वपूर्ण व्रत एवं त्‍योहार का म‍हत्‍व

हनुमान जन्‍मोत्‍सव: 02 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान जी के जन्‍मोत्‍सव के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्‍म हुआ था। उत्तर भारत में चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाते हैं।

संकष्‍टी चतुर्थी: 05 अप्रैल को संकष्‍टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। इससे भक्‍तों के सारे कष्‍ट और संकट दूर हो जाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि, संतान और सफलता पाने के लिए संकष्‍टी चतुर्थी का व्रत कर सकते हैं।

चैत्र पूर्णिमा व्रत: चैत्र मास में आने वाली पूर्ण‍िमा को चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्‍नता आती है। इस बार 02 अप्रैल, 2026 को चैत्र पूर्णिमा व्रत है।

वरुथिनी एकादशी: वैशाख मास की कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।  इस दिन भगवान विष्‍णु की उपासना एवं व्रत किया जाता है। मान्‍यता है कि जो भी व्‍यक्‍ति इस एकादशी पर व्रत रखता है, उसके सारे दुख और कष्‍ट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्‍ति होती है।

मेष संक्रांति: 14 अप्रैल को सूर्य ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे जिसे मेष संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है।

वैशाख अमावस्‍या: 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। यह हिंदू वर्ष का दूसरा महीना है। अमावस्‍या तिथि पर पितरों के लिए तर्पण करने का बहुत महत्‍व है।

अक्षय तृतीया: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। हर साल वैशाख मास की शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पड़ती है। इस दिन खरीदारी और दान पुण्‍य करने का बहुत महत्‍व है।

मोहिनी एकादशी: 27 अप्रैल, 2026 को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को करने से कई जन्‍मों के पाप कर्मों से मुक्‍ति मिल जाती है।

आज का गोचर

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: विद्यारंभ मुहूर्त 2026

तारीखवारशुभ मुहूर्त का समय
1 अप्रैल 2026बुधवारसुबह 06:56 से 09:42, दोपहर 11:16 से शाम 04:48
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसुबह 06:53 से 09:39, दोपहर 11:13 से शाम 04:45
6 अप्रैल 2026सोमवारसुबह 06:49 से 09:35, दोपहर 11:09 से शाम 04:41
8 अप्रैल 2026बुधवारसुबह 06:47 से 09:33, दोपहर 11:07 से शाम 04:39
10 अप्रैल 2026शुक्रवारसुबह 06:44 से 09:30, दोपहर 11:04 से शाम 04:37
15 अप्रैल 2026बुधवारसुबह 06:38 से 09:24, दोपहर 10:58 से शाम 04:31
17 अप्रैल 2026शुक्रवारसुबह 06:36 से 09:22, दोपहर 10:56 से शाम 04:29
20 अप्रैल 2026सोमवारसुबह 06:32 से 09:18, दोपहर 10:52 से शाम 04:25
22 अप्रैल 2026बुधवारसुबह 06:30 से 09:16, दोपहर 10:50 से शाम 04:23
24 अप्रैल 2026शुक्रवारसुबह 06:27 से 09:13, दोपहर 10:47 से शाम 04:21
29 अप्रैल 2026बुधवारसुबह 06:21 से 09:07, दोपहर 10:41 से शाम 04:15

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: अन्नप्राशन मुहूर्त 2026

तिथिदिनसमय 
20 अप्रैलसोमवार04:35 AM – 07:28 AM
21 अप्रैलमंगलवार04:15 AM – 04:58 AM
26 अप्रैलरविवार04:53 AM – 08:27 PM
27 अप्रैलसोमवार09:18 PM – 09:35 PM
29 अप्रैलबुधवार04:51 AM – 07:52 PM

उपनयन मुहूर्त

अप्रैल2/4/202608:53 – 10:49, 13:03 – 18:08
3/4/202607:14 – 13:00, 15:20 – 19:53
4/4/202607:10 – 10:41
6/4/202617:25 – 19:42
20/4/202607:42 – 09:38

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: नामकरण मुहूर्त 2026 

वारतिथिआरंभ कालसमाप्ति काल
बुधवार01 अप्रैल07:08:4930:11:55
गुरुवार02 अप्रैल06:10:4530:10:45
शुक्रवार03 अप्रैल06:09:3830:09:37
सोमवार06 अप्रैल14:13:5626:57:35
शुक्रवार10 अप्रैल11:28:3123:18:37
रविवार12 अप्रैल05:59:3215:14:40
सोमवार13 अप्रैल16:04:2429:58:27
बुधवार15 अप्रैल15:23:3222:34:07
शुक्रवार17 अप्रैल17:24:0229:54:14
गुरुवार23 अप्रैल20:58:2229:48:11
शुक्रवार24 अप्रैल05:47:1219:24:28
सोमवार27 अप्रैल21:19:0229:44:24
बुधवार29 अप्रैल05:42:3519:54:13

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: कर्णवेध मुहूर्त 2026

तारीखसमय
2 अप्रैल 202607:18-10:49, 13:03-18:08
3 अप्रैल 202607:14-13:00, 15:20-19:53
6 अप्रैल 202617:25-19:42
12 अप्रैल 202606:39-10:09, 12:24-14:44
13 अप्रैल 202606:35-12:20, 14:41-16:58
18 अप्रैल 202606:24-07:50, 09:46-12:01
23 अप्रैल 202607:31-11:41, 14:01-18:35
24 अप्रैल 202609:22-13:57, 16:15-18:31
29 अप्रैल 202607:07-09:03, 11:17-18:11

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: मुंडन मुहूर्त

दिनांकआरंभ कालसमाप्ति काल
शुक्रवार, 03 अप्रैल08:45:1630:09:37
सोमवार, 13 अप्रैल05:58:2725:11:48
गुरुवार, 23 अप्रैल05:48:1120:52:05

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: ग्रहण और गोचर

मंगल का धनु राशि में गोचर: मंगल 02 अप्रैल 2026 की दोपहर 15:27 बजे कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र बृहस्पति की मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

बुध का मीन राशि में गोचर: बुध ग्रह 11 अप्रैल 2026 को रात्रि 00:57 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 15:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे।

बुध का मेष राशि में गोचर: बुध ग्रह 30 अप्रैल 2026 की सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: सभी 12 राशियों का भविष्‍यफल

मेष राशि 

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार आपको  मंगल से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राहु के गोचर से आप अनुकूलता की उम्मीद रख सकते हैं।

करियर: इस समय आपके लिए भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। आप अपनी उपलब्धियों को लेकर थोड़े से असंतुष्ट भी रह सकते हैं। व्यापार आदि के लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

शिक्षा: घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी कुछ हद तक अच्छा कर सकते हैं। मेहनती विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे और काफी हद तक संतुष्ट भी रहेंगे।

पारिवारिक जीवन: बड़ी पारिवारिक परेशानियां तो अभी जारी रह सकती हैं लेकिन 2 अप्रैल के बाद मंगल का नकारात्मक प्रभाव दूर होगा। आप अपने प्रयासों के अनुरूप अपने गृहस्थ जीवन को और बेहतर कर सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है।

आर्थिक जीवन: लाभ के दृष्टिकोण से महीना सामान्य तौर पर अच्छा तो वहीं बचत के दृष्टिकोण से महीना औसत रह सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर पूरे महीने सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं। इस महीने आपको स्वास्थ्य के मामले में विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता है।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

 मेष राशिफल 2026

वृषभ राशि

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल कहता है कि इस महीने 14 अप्रैल तक सूर्य ग्रह आपके लाभ भाव में रहेंगे। भले ही ये शनि की संगति में रहें लेकिन फिर भी सूर्य को अनुकूल परिणाम देने वाला माना जाएगा।

करियर: कार्यक्षेत्रमें अनुकूल परिणाम मिलने के बावजूद कुछ एक मामलों में अड़चने देखने को मिल सकती हैं। 11 अप्रैल के बाद का समय ज्यादा अच्छा रहेगा।

शिक्षा: व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत करने  वाले विद्यार्थी अनुकूल परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में छोटी-मोटी गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। पारिवारिक मामलों में अपेक्षाकृत अधिक गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में 11 अप्रैल से पहले वाला समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। वैवाहिक जीवन में यह महीना आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है।

आर्थिक जीवन: कुछ मामलों में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं। बचत के मामले में भी महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है।

स्वास्थ्य: भागदौड़ की वजह से शारीरिक थकान रह सकती है। कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। इस पूरे महीने संयमित दिनचर्या अपनाने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें।

वृषभ राशिफल 2026

मिथुन राशि 

इस महीने सूर्य से अच्छी अनुकूलता मिलने की उम्मीद है। बृहस्पति आपको औसत स्‍तर के परिणाम दे सकते हैं। कुछ एक मामलों में कठिनाई के बाद कार्य सिद्धि की संभावना जरूर है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपका अनुभव, आपका तजुर्बा और बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपके लिए हितकारी सिद्ध हो सकता है। व्यवसाय में इस महीने कोई बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कला और साहित्य के विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: परिजन एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे। घर-गृहस्थी में कोई बड़ा नुकसान नज़र नहीं आ रहा है लेकिन छोटी-मोटी कठिनाईयां रहेंगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार प्रेम संबंधों में इस महीने अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में यह महीना औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है।

आर्थिक जीवन: आपको अपनी मेहनत के अनुरूप लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। बचत की स्थिति में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव आ सकता है। बचाया हुआ धन भी सामान्य तौर पर सार्थक मामलों में लगेगा।

स्वास्थ्य: आपको बहुत ज्यादा गरिष्ठ भोजन नहीं करना है। आपके कर्मों के अनुरूप ही इस महीने आपका स्वास्थ्य रहेगा। इस महीने स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी परेशानी आती हुई प्रतीत नहीं हो रही है।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाएं।

मिथुन राशिफल 2026

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कर्क राशि 

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार आपको 14 अप्रैल से पहले मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। बृहस्पति से किसी विशेष सपोर्ट की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है।

करियर: आपको सूर्य के सहयोग से कुछ अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं। बिज़नेस में इस महीने कोई रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ की अधिकता रह सकती है।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंगल के द्वारा औसत स्‍तर के परिणाम दिए जा सकते हैं। विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी।

छोटी-छोटी बातों पर परिजन रूठने का काम कर सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों को लेकर इस महीने लापरवाह नहीं होना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं होना है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद नहीं करना है।

आर्थिक जीवन: लाभ के दृष्टिकोण से महीना मिलेजुले परिणाम दे सकता है। वहीं बचत के मामले में महीना थोड़ा सा कमजोर नज़र आ रहा है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है। आपको पेट आदि से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। बेहतर होगा खान-पान संयमित रखें।

उपाय: गुड़ से बनी हुई मिठाईयां मंदिर में चढ़ाएं।

कर्क राशिफल 2026

सिंह राशि 

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार आपको इस महीने मंगल से किसी विशेष सहयोग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बृहस्पति ग्रह से आप अनुकूल परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र के मामले में इस महीने सामान्य तौर पर आपको आपकी मेहनत के अनुरूप संतोषप्रद परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में कोई बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

शिक्षा: कुछ कठिनाईयों के बाद शिक्षा के मामले में विशेषकर प्राथमिक शिक्षा के मामले में आप काफी अच्छा कर सकेंगे। उच्च शिक्षा वाले विद्यार्थी कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में इस महीने सावधानीपूर्वक निर्वाह जरूरी रहेगा। जरा सा आक्रोश मामले को बढ़ाने का काम कर सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने दिल की बात किसी से कहना चाह रहे हैं तो शालीनतापूर्वक कह सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह महीना कुछ कमजोर नज़र आ रहा है।

आर्थिक जीवन: कठिनाईयों के बाद ही सही, आपको आपकी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ मिलता हुआ नज़र आ रहा है। आमदनी ठीक-ठाक या औसत स्‍तर की रहेगी और बचत भी ज्‍यादा नहीं हो पाएगी।

स्वास्थ्य: इस महीने अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं। आपका खान-पान ऐसा हो जिससे गैस बनने के कारण कोई परेशानी न हो।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।

सिंह राशिफल 2026

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

सप्तम भाव में शनि का गोचर नियम अनुसार अच्छा नहीं कहा गया है। वहीं राहु का गोचर छठे भाव में स्वयं के नक्षत्र में रहेगा। यह एक अनुकूल स्थिति है। राहु से आप अच्छे परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं।

करियर: व्यवसाय से संबंधित मामलों के लिए अच्‍छा समय है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्‍मीद है। व्यवसाय में कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना है।

शिक्षा: उच्च शिक्षा के मामले में थोड़ी बहुत अड़चनें आ सकती हैं। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक संबंधों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। कोई बड़ी परेशानी इस महीने पारिवारिक जीवन में नहीं आएगी। छोटे-मोटे व्यवधानों को आप आसानी से नियंत्रण में करके पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों के मामले में शनि से किसी विशेष सहयोग की उम्मीद नहीं है। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई विशेष सपोर्ट नहीं कर रहा है।

आर्थिक जीवन: आमदनी के अनुरूप अच्छी बचत होने के आसार हैं। आप कार्यक्षेत्र के अनुरूप अच्छी कमाई भी कर सकेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में अप्रैल 2026 का महीना औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है। उचित आहार विहार अपनाकर स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने का प्रयास जरूरी रहेगा।

उपाय: आप नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशिफल 2026

तुला राशि 

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल कहता है कि सूर्य से इस महीने मिले-जुले या औसत से बेहतर स्‍तर के परिणामों की उम्मीद की जा सकती है। नीच राशि में होने के कारण बुध ग्रह भी औसत स्‍तर के परिणाम दे सकेंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र के मामले में मंगल आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। व्यवसाय की तुलना में नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकती है।

शिक्षा: शनि ग्रह सभी तरह की शिक्षा के लिए अनुकूल परिणाम दे सकते हैं लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में विशेष अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। गुरु की कृपा से मेहनती विद्यार्थी अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में कोई बड़ी समस्या आती हुई प्रतीत नहीं हो रही है।

गृहस्थ संबंधी मामले में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्‍ते में छोटे-छोटे विवादों को बड़ा न होने दें। इस महीने विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ने का प्रयास किया जा सकेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़े से कमजोर परिणाम मिल सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ कमा सकेंगे। बचत के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल कहा जाएगा।

स्वास्थ्य: आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत रहेगी। यदि इस महीने सावधानीपूर्वक आहार-विहार किया गया तो स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या नहीं आएगी।

उपाय: लाल गाय की सेवा करें।

तुला राशिफल 2026

वृश्चिक राशि 

मंगल से इस महीने अनुकूलता की उम्मीद रखना उचित नहीं रहेगा। शुक्र आपको कुछ मामलों में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। अप्रैल 2026 का महीना वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है।

करियर: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार व्यवसाय से जुड़े लोग और नौकरीपेशा जातकों, दोनों को ही महीने के पहले हिस्से में विशेषकर 14 अप्रैल तक कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा: शोध के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी गूढ़ विषय का ज्ञान लेने वाले विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अच्छे परिणाम तभी मिलेंगे जब आप उस परिणाम के लिए निर्धारित प्रयत्नों से भी ज्यादा प्रयत्न करेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिजनों के बीच कभी-कभी जिद और व्यर्थ के हठ वाली स्थिति देखने को मिलेगी। हालांकि, कुछ परिजनों की समझदारी से ये समस्याएं दूर भी हो जाएंगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई विशेष मदद करता हुआ नज़र नहीं आ रहा है।

आर्थिक जीवन: लोन के लिए प्रयास कर रहे लोग सफल हो सकते हैं। लाभ के दृष्टिकोण से महीने को अच्छा कहा जाएगा। बृहस्पति की दृष्टि के चलते आप काफी हद तक बचत कर सकेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर इस महीने किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं रहेगी। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य को कमजोर करने का काम कर सकती है।

उपाय: नीम के पौधे पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल 2026

धनु राशि 

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार बुध ग्रह का गोचर इस महीने अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। अतः राहु यथा संभव आपके पक्ष में परिणाम देना चाहेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र के मामले में इस महीने आपको किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहिए। किसी के झांसे में आकर या किसी के झूठे वादे में पड़कर किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है।

शिक्षा: गीत, संगीत, मीडिया, ग्लैमर आदि से संबंधित विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कभी-कभार आपका ध्यान पढ़ाई पर से भटक सकता है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। घर-परिवार का कोई सदस्य बेवजह रूठा हुआ रह सकता है या किसी बात से असंतुष्ट हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रियजन से मिलने जाते समय विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा में जल्दबाजी में किसी भी तरीके की लापरवाही न दिखाएं अन्यथा चोट खरोंच लगने का डर रह सकता है।

आर्थिक जीवन: अच्छी कमाई और अच्छी उपलब्धियों के चलते आप आर्थिक मामलों में अच्छी अनुकूलता का अनुभव कर सकेंगे। बचत में कुछ परेशानियां रह सकती हैं।

स्वास्थ्य: बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपका स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें।

धनु राशिफल 2026

मकर राशि

शनि की संगति में होने के कारण कुछ परिणाम कमजोर रह सकते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में मंगल आपके पक्ष के परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

करियर: शुक्र ग्रह आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। व्यवसाय में सामान्य तौर पर किसी भी तरीके की कोई परेशानी नहीं आएगी।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा के मामले में यह महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार में बीच-बीच में कुछ गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानी आएंगी लेकिन जल्दी ही ठीक भी हो जाया करेंगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: शुक्र के प्रभाव के कारण आप अपनी लव लाइफ को इस महीने अच्छी तरह से एंजॉय कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में नए सिरे से किसी परेशानी के आने की संभावना नहीं बन रही है।

आर्थिक जीवन: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार आप अपनी आमदनी के ग्राफ को बढ़ा सकेंगे। आप अपनी आमदनी के अनुरूप सम्मानजनक बचत भी कर सकेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना उचित नहीं रहेगा। आपके आहार व्यवहार के अनुरूप आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

उपाय: सूर्य भगवान को नियमित रूप से जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल 2026

कुंभ राशि 

अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने सूर्य आपको काफी अच्छे परिणाम देने वाले हैं। आपको मंगल से इस महीने अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

करियर: कार्यक्षेत्र को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। किसी भी निर्णय के लिए धैर्य की जरूरत रहेगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जा सकते हैं जो शायद आपको पसंद न हों।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा के मामले में बुध की कमजोरी के चलते अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। जब कभी भी आपके आसपास का माहौल सही रहेगा आपका ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

पारिवारिक जीवन: जो लोग बड़े बुजुर्गों की सुनने की बजाए मनमानी करते रहते हैं, उनके हालात खराब रह सकते हैं। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता आपकी मदद करेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: सीरियस प्रेम करने वाले लोग काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सावधानी की आवश्यकता रहेगी।

आर्थिक जीवन: आमदनी के स्रोतों में इज़ाफा हो सकता है। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। बचत के दृष्टिकोण से महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

स्वास्थ्य: इस महीने आपका खान-पान बिगड़ा हुआ रह सकता है। 02 से 14 अप्रैल तक दूसरे भाव में शनि सूर्य और मंगल की युति अधिक तीखा चरपरा खाने की ओर आपका आकर्षण बढ़ा सकती है।

उपाय: किसी रविवार को मंदिर में सूखा हुआ जटा वाला नारियल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल 2026

मीन राशि 

इस महीने बुध ग्रह से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बृहस्पति ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। इस महीने अधिकांश मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहने वाली है।

करियर: इस महीने आपका कार्यक्षेत्र अच्छा रहेगा लेकिन विशेषकर व्यवसाय से संबंधित मामलों में महीना मिले-जुले या औसत से कमजोर परिणाम भी दे सकता है। किसी भी प्रकार का व्यवसायिक रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

शिक्षा: घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, जरा सी भी लापरवाही आपकी शिक्षा में व्यवधान देने का का काम कर सकती है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामले में इस महीने आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। छोटी सी भी लापरवाही पारिवारिक विवाद उत्पन्न कर सकती है। गृहस्थ मामले में भी कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: 19 अप्रैल तक का समय प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई विशेष सहयोग करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है।

आर्थिक जीवन: कमाई का आगमन बाधित रह सकता है। पैसे कहीं फस सकते हैं। अप्रैल 2026 मासिक राशिफल के अनुसार आपके लिए बचत करना भी आसान नहीं रहेगा।

स्वास्थ्य: अप्रैल मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपको सिरदर्द बुखार जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कभी-कभार चोट लगने का भय भी रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

मीन राशिफल 2026

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. अप्रैल साल का कौन सा महीना है?

उत्तर. यह चौथा महीना होता है।

प्रश्‍न 2. अप्रैल के महीने में क्‍या आता है?

उत्तर. इसमें अक्षय तृतीया आती है।

प्रश्‍न 3. क्‍या अप्रैल में हनुमान जयंती है?

उत्तर. हां, 02 अप्रैल, 2026 को हनुमान जयंती है।