कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख से लेकर 31 तारीख तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (08 फरवरी से 14 फरवरी, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 वाले जातक जीवन के प्रति परिवर्तनकारी नज़रिया रखते हैं। इस सप्ताह ये जातक कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिखाई देंगे।
प्रेम जीवन: इस समय आपके अपने पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इससे आप दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।
शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 1 वाले छात्रों की एकाग्रता और याद्दाश्त काफी अच्छी रहने वाली है जिससे उन्हें उच्च अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने और उच्च स्तर की सफलता पाने में सक्षम होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। वहीं व्यापारी अपनी योग्यता का उपयोग करने और अधिक मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे।
सेहत: इम्युनिटी मजबूत रहने और जोश से भरपूर रहने की वजह से इस समय आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। इस सप्ताह आपके अंदर उच्च स्तर की ऊर्जा देखने को मिलेगी। आपका साहस और दृढ़ संकल्प आपको स्वस्थ एवं मजबूत बने रहने में मदद कर सकता है।
उपाय: आप रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए पूजा करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अभी सुनें:
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 वाले जातक आमतौर पर सोच-विचार करके काम करते हैं। ये लगातार कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। इसके अलावा इन जातकों की लंबी यात्रा करने में रुचि होती हैं एवं ये इस दिशा में प्रयासरत रहते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच खुशियां बनी रहेंगी। आप दोनों के बीच अच्छी आपसी समझ होने के कारण ऐसा हो सकता है।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में अच्छी पकड़ बनाकर रखेंगे और अधिक प्रयास करते हुए नज़र आएंगे। इस सप्ताह विद्यार्थी उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: मूलांक 2 वाले नौकरीपेशा जातक अच्छा प्रदर्शन कर के अपने सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे। वहीं व्यापारियों को अपने व्यावसायिक अनुभव के दम पर अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आप जोश और उत्साह से भरे रहने वाले हैं जिसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका नहीं है।
उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए पूजा करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें सिद्धांतों पर चलना पसंद होता है। इस सप्ताह इन जातकों के दृष्टिकोण में उदारता देखने को मिल सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक ईमानदार रहने वाले हैं जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आपका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है एवं आप अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने पर ध्यान देंगे। आपके लिए प्रतियोगी परीक्षा में भी हिस्सा लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में आपको अधिक सफलता मिलने के योग हैं। पेशेवर तरीके से काम करने की वजह से ऐसा हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आप अधिक मुनाफा कमाने के मामले में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं।
सेहत: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस समय आप ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। आप अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए दृढ़ निश्चयी रह सकते हैं। इसके अलावा आपकी इम्युनिटी भी मजबूत रहने वाली है और आपके अंदर साहस देखने को मिलेगा। अपने मजबूत स्वभाव के कारण आपकी सेहत अच्छी रह सकती है।
उपाय: आप बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए पूजा करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 4 वाले जातक अधिक प्रसन्न और खुशमिजाज़ मूड में रह सकते हैं। ये लोग हमेशा अपनी जिंदगी में कुछ न कुछ अलग या अनूठा ढूंढते रहते हैं और उसमें सफलता पाने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा इन जातकों के अंदर जुनून देखा जा सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ मूडी रवैया अपना सकते हैं। ऐसा अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों की वजह से हो सकता है। इस कारण से आपकी अपने पार्टनर से लड़ाई हो सकती है जो कि एक सफल रिश्ते के लिए सही नहीं है।
शिक्षा: इस समय छात्रों की पढ़ने-लिखने में रुचि कम होने के कारण पढ़ाई पर से पकड़ कमजोर हो सकती है। पढ़ाई में दिलचस्पी कम होने की वजह से आप शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित नहीं रह पाएंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों से इस सप्ताह कई अच्छे अवसर छूट सकते हैं और इस वजह से वे उच्च सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप समय पर अपने टारगेट को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं और इस तरह आपके हाथ से बड़ा मुनाफा छूट सकता है। आपको अपने बिज़नेस को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
सेहत: आपको इस समय पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं होने का डर है। ऐसा इम्यूनिटी के कमजोर होने की वजह से हो सकता है। इस सप्ताह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रह सकती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले जातकों को इस सप्ताह सफलता मिलने की उम्मीद है। ये अपने द्वारा तय किए गए नए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इनके अंदर अधिक कलात्मक कौशल देखने को मिल सकता है।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है। प्यार के मामले में आपके लिए यह समय बहुत अच्छा साबित होगा और आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने स्किल्स को साबित करने में सक्षम रहेंगे और तेजी से प्रगति कर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छात्र पढ़ाई को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय आप कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपनी योग्यता साबित करेंगे। व्यापारी खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में दिखा सकते हैं।
सेहत: आप अपनी फिटनेस को बनाए रखने में सक्षम होंगे। ऐसा आपके मजबूत दृढ़ संकल्प और जोश की वजह से हो सकता है। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है)
मूलांक 6 वाले लोगों को रचनात्मकता, कलात्मक कार्यों और अन्य चीज़ों में कम अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा ये जातक अधिक हंसमुख हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 6 वाले जातक अपनी स्थिति को समझने और अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध का आनंद लेने में समर्थ होंगे। आपका स्वभाव थोड़ा सहज हो सकता है।
शिक्षा: आप कुछ खास विषयों जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। यह सब आपके पेशेवर दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाएगा।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है और इसकी वजह से आप उन सभी लाभों का आनंद ले पाएंगे जिसकी आप अपेक्षा करते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप एक मजबूत दावेदार और प्रतिद्वंदी बनने की ओर आगे बढ़ सकते हैं और बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आपकी इम्युनिटी मजबूत रहने वाली है और इस वजह से आपकी शारीरिक फिटनेस में सकारात्मकता देखने को मिलेगी।
उपाय: नियमित रूप से 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक कम आकर्षक और असुरक्षित रह सकते हैं। आप अपनी प्रगति और भविष्य के बारे में सोच सकते हैं। समय और आकर्षण की कमी के कारण आप अपने जीवन में स्थिरता पाने में विफल रह सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ प्यार का आनंद नहीं उठा पाएंगे। पारिवारिक समस्याओं की वजह से ऐसा हो सकता है और इसके कारण आपका रिश्ता कमजोर रह सकता है। इस स्थिति में आपको चिंता करने या परेशान होने के बजाय परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।
शिक्षा: इस समय छात्रों को पढ़ाई में तालमेल बिठाने और अच्छे अंक प्राप्त करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आपकी याद रखने की क्षमता औसत रहने वाली है और इसकी वजह से इस सप्ताह आप उच्च अंक प्राप्त करने में असफल रह सकते हैं। आपको अपने मन को शांत करने और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरी करने वाले जातकों के अंदर अतिरिक्त कौशल देखने को मिल सकता है और उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिलने के संकेत हैं। लेकिन इसके साथ ही आपके ऊपर काम का दबाव भी बढ़ सकता है जिसे संभाल पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है और इस समय आपके लिए यह आवश्यक हो सकता है कि आप पहले से सोच-विचार कर के चलें और अपने बिज़नेस पर नज़र रखें।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको एलर्जी के कारण त्वचा से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। आपको पाचन से संबंधित समस्याएं होने का भी डर है। ऐसे में आपको अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ केतवे नम:’ का जाप करें।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 वाले लोग इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। यात्रा के दौरान आपकी कोई कीमती या मूल्यवान चीज़ खो सकती है। इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से चिंता में आ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्तों की तरफ से कुछ परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह आप प्रयास करने के बावजूद पीछे रह सकते हैं। आपको शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। इस समय छात्र धैर्य और अधिक दृढ़ संकल्प से काम लें। इससे उन्हें उच्च अंक प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
पेशेवर जीवन: मुमकिन है कि नौकरीपेशा जातकों को उनके काम के लिए पहचान न मिल पाए और इस वजह से वे परेशान हो सकते हैं। अपनी एक खास पहचान बनाने के लिए आपको कोई अनूठा कौशल सीखने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों के लिए बेहतर मानक बनाए रखना और अच्छा लाभ कमाना मुश्किल हो सकता है।
सेहत: तनाव की वजह से आपको पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपके असंतुलित आहार लेने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मूलांक 9
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)
आपके अंदर अपने लिए नए निर्णय लेने का साहस बढ़ेगा। इस सप्ताह आप सर्वगुण संपन्न रहेंगे और अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर पाएंगे। इस समय आपकी गतिशीलता बहुत बढ़ जाएगी जिससे आपको स्वयं के विकास और मज़बूत बनने में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाने वाले हैं। आप इस हफ्ते अपने रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है और इस दौरान आप दोनों ही खूब आनंद में रहेंगे और आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा।
शिक्षा: इस सप्ताह मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। आप जो भी पढ़ाई करेंगे, उसे आसानी से याद रख पाएंगे और परीक्षा में अच्छे परिणाम लेकर आएंगे। इस हफ्ते आप अपनी रुचि के हिसाब से कोई प्रोफेशनल कोर्स भी ले सकते हैं और उसमें उत्कृष्टता हासिल करेंगे।
पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे और इस समय आपके काम को भी पहचान मिलेगी। यह पहचान आपको नौकरी में पदोन्नति के रूप में मिल सकती है। ये सभी चीज़ें आपके पद को बढ़ाएंगी और सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपके लिए स्थिति अच्छी बनी हुई है और आप इस समय खूब मुनाफा कमाएंगे। इस तरह आपकी अपने प्रतिद्वंदियों के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपके अंदर जोश और उत्साह बढ़ने की वजह से आपका स्वास्थ्य भी इस समय उत्तम स्थिति में रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप फिट रहने के साथ-साथ ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस समय आपके अंदर उच्च स्तर की ऊर्जा और दृढ़ संकल्प देखने को मिलेगा।
उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं।
5 मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं।
ये कल्पनाशील और भावुक स्वभाव के होते हैं।