जानें आज कब है अभिजीत मुहूर्त और ज्योतिष में क्या है इसका महत्व

अभिजीत मुहूर्त को ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। अभिजीत शब्द का अर्थ होता है विजेता। ऐसा माना जाता है कि किसी भी काम को करने के लिए सही मुहूर्त का चुनाव अति आवश्यक है। अभिजीत मुहूर्त ऐसा ही मुहूर्त है जिसमें किसी भी कार्य को करने से सफलता मिलने के आसार बहुत अधिक हो जाते हैं। अपने इस लेख में आज हम आपको इस मुहूर्त के के बारे में बताएंगे। 

आज कब है अभिजीत मुहूर्त 

आज अभिजीत मुहूर्त 12:09:54 से 12:56:29 तक रहेगा। 

मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार पूरे दिन में कुल 30 मुहूर्त होते हैं। इन मुहूर्तों में कुछ को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ तो कुछ को अशुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में किसी भी काम को करने से उसमें सफलता मिलने के आसार बढ़ जाते हैं। जितने भी शुभ मुहूर्त होते हैं उनमें अभिजीत मुहूर्त को सबसे अधिक शुभ और मंगलदायक माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त प्रतिदिन मध्यान्ह से 24 मिनट पहले शुरू होकर 24 मिनट के बाद खत्म हो जाता है। अत: दिन में 12 बजे से 24 मिनट पहले शुरू होकर यह 24 मिनट बात तक चलता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सूर्योदय पर निर्भर करता है और सूर्योदय के अनुसार ही यह बदलता रहता है। 

यह भी पढ़ें- यशोदा जयंती 4 मार्च 2021: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और रोचक कथा

अभिजीत मुहूर्त का महत्व और किन कामों को करना है इस मुहूर्त में शुभ 

अभिजीत मुहूर्त को बहुत शुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान कई शुभ कार्य किये जा सकते हैं। यह एक ऐसा मुहूर्त है जो कई कार्यो के लिए शुभ होता है। इन कार्यों के बारे में नीचे बताया जा रहा है। 

  • इस मुहूर्त के दौरान कोई भी नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं। ऐसा करके उस कार्य में आपको उन्नति मिलती है। 
  • व्यापार या किसी नयी दुकान का शुभारंभ इस मुहूर्त में करना चाहिए। 
  • आप धन संचय करना चाहते हैं या किसी का ऋण चुकाना चाहते हैं तो यह मुहूर्त बहुत शुभ माना जाता है। 
  • इसके साथ ही नए घर में प्रवेश के लिए भी यह समय अत्यंत शुभ होता है। 
  • कई विद्वान मानते हैं कि विवाह के लिए भी अभिजीत मुहूर्त शुभ होता है। 
  • मुंडन के लिए भी यह मुहूर्त शुभ होता है। 

अभिजीत मुहूर्त में क्या न करें

इस मुहूर्त में दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना बहुत शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी तरह का गलत कार्य इस दौरान शुरू नहीं करना चाहिए। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.