25 जनवरी है बेहद खास- आर्थिक संपन्नता के लिए अवश्य घर खरीद लाएँ ये चीज़ें

जनवरी में जहां 22 तारीख का बेसब्री से सभी को इंतजार था अब इसके बाद 25 जनवरी का दिन भी उतना ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल 25 जनवरी को बेहद ही अद्भुत योग बन रहे हैं और इस दिन एक दो नहीं पूरे पांच अद्भुत योग बनने वाले हैं। ऐसे में ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि अगर इस दिन आप घर में कुछ विशेष वस्तु ले आयें तो इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको अवश्य प्राप्त होगा। 

चलिए इस खास ब्लॉक के माध्यम से जान लेते हैं क्या कुछ है वो वस्तुएं जिन्हें इस दिन अपने घर में लाने से आप अपने जीवन में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

25 जनवरी को पांच अद्भुत योग 

25 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में विशेष मानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को तमाम पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पौष पूर्णिमा के साथ-साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और प्रीति योग के साथ-साथ गुरु पुष्य योग का भी निर्माण हो रहा है। 

 ये सभी योग बेहद ही शुभ माने जाते हैं। कहा जाता है इन योगों में अगर कोई भी शुभ काम शुरू किया जाए तो व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है। बात करें समय की तो, 

  • सर्वार्थ सिद्धि योग इस दिन पूरे दिन रहने वाला है। 
  • रवि योग सुबह 7:13 से शुरू होकर 8:16 तक रहेगा। 
  • गुरु पुष्य और अमृत सिद्धि योग 8:16 से अगले दिन यानी 26 जनवरी को सुबह 7:12 तक रहेगा। ऐसे में 25 तारीख विशेष महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

गुरु पुष्य नक्षत्र ख़रीदारी का समय 

अगर आप भी गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन चीजों की खरीददारी करके मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लेते हैं समय की जानकारी। इस दिन 25 जनवरी 2024 की सुबह 8:16 से लेकर अगले दिन की सुबह 10:28 तक गुरु पुष्य नक्षत्र रहने वाला है। ऐसे में आपको तकरीबन 24 घंटों का समय मिलने वाला है जब आप नीचे दी गई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। 

इसके अलावा अगर आप कोई शुभ या मांगलिक कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय बेहद ही शुभ रहेगा।

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

25 जनवरी को अवश्य खरीद लाएँ ये वस्तुएं 

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि इस दिन गुरु पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है ऐसे में अगर आप गुरु पुष्य नक्षत्र में, 

  • चने की दाल: चने की दाल खरीद कर लाते हैं तो इसे बेहद ही शुभ माना जा रहा है। चने की दाल गुरु से संबंधित होती है। ऐसे में इससे कुंडली में मौजूद गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।
  • सोना-चांदी: इसके अलावा आप सोना चांदी भी खरीद सकते हैं। सोना चांदी की खरीद से मां लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न होती हैं। सोना चांदी की खरीद को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर मुमकिन हो तो इस दिन सोना चांदी अवश्य खरीदें। 
  • वाहन या संपत्ति: अगर आप लंबे समय से वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे तो आप 25 जनवरी को बन रहे हैं इन शुभ योग में यह काम कर सकते हैं। इससे भी मां लक्ष्मी की प्रसन्नता अवश्य प्राप्त होगी। 
  • पूजा से संबंधित चीज़ें: 25 जनवरी के दिन आप इन शुभ मुहूर्त में अगर पूजा पाठ से संबंधित कोई भी चीज जैसे सिंदूर, अक्षत, धार्मिक किताबें, देवी देवताओं की तस्वीर, मंदिर से जुड़ा कोई भी सामान, खरीद के लाते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके जीवन पर बनी रहेगी।

इसके अलावा अगर किन्हीं भी कारणवश आप 25 जनवरी के दिन कोई भी वस्तु नहीं खरीद सकते हैं तो भी दिल छोटा करने की आवश्यकता नहीं है। आप इन अद्भुत योगों में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उनसे संबंधित श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से भी आपको शुभ फलों के प्रति होगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.