नए साल में पढ़ाई परीक्षा में मिलेंगे कैसे परिणाम- एक क्लिक में जानें जवाब!

शिक्षा एक सभ्य शिक्षित समाज की नींव होती है और बात करें आज के समय की तो यहां तो शिक्षा का विशेष महत्व है। बिना शिक्षा के व्यक्ति बैसाखी के सहारे चलने वाले व्यक्ति के समान कहा जा सकता है। आज के समय में लोगों का रुझान अपने आप ही शिक्षा की तरफ बढ़ने भी लगा है। अब जब नया साल शुरू हुआ है तो स्वाभाविक है लोगों के मन में इस तरह के सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर इस साल शिक्षा के संदर्भ में उन्हें किस तरह के परिणाम हासिल होंगे। 

शिक्षा के क्षेत्र में नया साल सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस सवाल का जवाब आपको हमारे इस खास ब्लॉग में विस्तार से बताया जा रहा है। तो चलिए शुरू करते हैं और जान लेते हैं वर्ष 2024 में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को शिक्षा और ज्ञान के संदर्भ में किस तरह के परिणाम मिलने की संभावना है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपनी शिक्षा से जुड़ी हर जानकारी

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को इस साल अपनी बौद्धिक क्षमता में विकास देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत से ही बृहस्पति देव आपके पंचम भाव और नवम भाव पर दृष्टि डालेंगे और पहले भाव में विराजमान रहेंगे। शनि की दृष्टि भी पहले और पंचम भाव पर रहेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। आप जो भी पढ़ेंगे आप उसको याद रखने में सफल रहेंगे। वर्ष में कई बार शनि की वजह से आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। यहां पर आपको थोड़ी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सितंबर से अक्टूबर का समय आपके लिए शानदार रहेगा। इस दौरान आप विदेश जाकर भी शिक्षा का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों का ध्यान पढ़ाई से भटकने की उच्च संभावना बन रही है। साथ ही आपको शिक्षा के संदर्भ में ढेरों उतार-चढ़ाव भी मिलने वाले हैं। रिसर्च से जुड़े इस राशि के जातक इस साल बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।

अप्रैल और उसके बाद सितंबर से अक्टूबर का समय आपके लिए विशेष महत्व रखेगा। शिक्षा प्राप्त करने या फिर विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना आपका इस साल पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि 

शिक्षा के संदर्भ में मिथुन राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। चतुर्थ भाव में केतु की मौजूदगी समस्याओं के संकेत दे रही है। हालांकि आपको एकाग्रता बनाए रखना होगा और बृहस्पति और शनि इस साल आपसे खूब मेहनत भी करवाएंगे।

अप्रैल के बाद आपको शिक्षा के संदर्भ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अष्टम और नवम भाव के स्वामी शनि नवम भाव में स्थित रहेंगे जो की आपके लिए अनुकूल संकेत दे रहे हैं। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना इस साल पूरा हो सकता है।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 काफी शानदार रहेगा। बुध और शुक्र का प्रभाव आपको शिक्षा के संदर्भ में अनुकूल परिणाम दिलाएगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी, आपका ज्ञान बढ़ेगा। इसके अलावा सूर्य और मंगल छठे भाव में स्थित रहेंगे जिससे आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

हालांकि साल की पहली और दूसरे तिमाही आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं साबित होगी। इस दौरान आपको पढ़ाई में ज्यादा एकाग्रता लाने की आवश्यकता पड़ेगी।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष और ग्रह: शिक्षा की बात होती है तो इसके लिए दो ग्रह विशेष रूप से आवश्यक बताए जाते हैं बृहस्पति ग्रह और बुध ग्रह। जहां बृहस्पति ग्रह ज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं वहीं बुध ग्रह बुद्धि दर्शाते हैं। ऐसे में इस वर्ष इन दोनों ही ग्रहों की स्थिति भी सभी 12 राशि की जातकों के जीवन को निश्चित रूप से प्रभावित अवश्य करेगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को शिक्षा के संदर्भ में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। आप पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे और आपको उसके अनुरूप फल भी मिलेंगे। साल की शुरुआत में बुध और शुक्र चतुर्थ भाव में रहेंगे, नवम भाव में बृहस्पति रहेंगे जिसके चलते पढ़ाई में आपका मन लगा रहेगा। 

फरवरी से लेकर मार्च तक का महीना शिक्षा के लिहाज से अनुकूल रहेगा। इस दौरान अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे हैं तो आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए शिक्षा राशिफल अनुकूल संकेत दे रहा है। आप इस साल पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मंगल और शुक्र की स्थिति पढ़ाई में एकाग्रता की कमी के संकेत भी दे रही है। ऐसे में आपके मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

शिक्षा के संदर्भ में इस साल अप्रैल के बाद धीरे-धीरे चीज़ें सुधरने लगेंगी और अगस्त अक्टूबर के बीच आप अपनी इच्छा अनुसार परिणाम प्राप्त करेंगे।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए शिक्षा के लिहाज से यह साल प्रतिकूल साबित हो सकता है क्योंकि शनि देव पंचम भाव में स्थित हैं। अगर आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो यह साल आपके लिए औसत रहेगा। विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं तो आपको कुछ हद तक सफलता मिल सकती है।

मार्च से मई और फिर अगस्त और अक्टूबर का महीना थोड़ा चुनौती पूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस साल मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। राहु इस पूरे साल आपके पंचम भाव में रहकर आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास करेंगे। आपकी स्मरण शक्ति तेज होगी और आपकी एकाग्रता में भी शानदार परिवर्तन देखने को मिलेगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा कर रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है।

मई से लेकर अक्टूबर के बीच आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में झंडा गाड़ने की स्थिति में नजर आएंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शिक्षा और ज्योतिष: बात करें कुंडली के भावों की तो कुंडली का दूसरा, चतुर्थ और पंचम भाव शिक्षा से संबंधित माना जाता है। दूसरे भाव को कुटुंब भाव कहते हैं। इस दूसरे भाव से परिवार से मिली शिक्षा और संस्कारों का पता लगाया जाता है। चतुर्थ भाव को सुख भाव कहा जाता है। इस भाव के आधार पर ज्योतिषी बच्चों की शिक्षा का स्तर बताने में कामयाब होते हैं। पंचम भाव को शिक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। आजीविका के विषय में अगर सही विषय का चुनाव करना हो तो पंचम भाव इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके अलावा ग्रहों में बुध और गुरु ग्रह का संबंध शिक्षा से जोड़कर देखा जाता है। बच्चे की कुंडली में बुध और गुरु दोनों अच्छी स्थिति में हो तो बच्चे की शिक्षा शानदार रहती है। इसके अलावा इन दोनों ग्रहों का संबंध केंद्र या त्रिकोण भाव से हो तो भी शिक्षा का स्तर शानदार रहता है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में शानदार परिणाम इस साल प्राप्त होंगे। आप अच्छा ज्ञान और बुद्धि हासिल करेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। हालांकि शनि देव की पंचम भाव पर दृष्टि कार्य में कुछ रुकावट लेकर आ सकती है। इसके प्रति आपको सावधान रहना होगा।

जनवरी, मई और जून में आपको ज्यादा सफलता मिलने की संभावना है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि 

साल की शुरुआत मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगी। बुध और शुक्र पंचम भाव पर दृष्टि रखेंगे जिससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में तेजी और सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप ध्यान एकाग्र करके पढ़ने में कामयाब रहेंगे।

जनवरी से फरवरी और फिर अगस्त से सितंबर और नवंबर के महीने में आपको शिक्षा के लिहाज से बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत थोड़े प्रतिकूल संकेत दे रही है। इस दौरान आपका पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। इस साल अगर आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करनी है तो आपको पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।

अप्रैल, अगस्त, नवंबर के महीने में आपको ज्यादा परेशानियां मिल सकती हैं। बाकी महीनों में पढ़ाई अच्छी रहेगी।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा। आपकी एकाग्रता का स्तर इस साल सुधरेगा। हालांकि मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर होगी जो कुछ परेशानियां खड़ी कर सकती है और आपका मन भी पढ़ाई से हट सकता है।

अक्टूबर में पढ़ाई के लिहाज से समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। हालांकि साल के अंतिम दिनों में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.