2022 में घर-वाहन के मामले में भाग्य आपका कितना साथ देगा? पढ़ें राशिनुसार भविष्यवाणी

हर कोई व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है जिससे वो खुद को और अपने परिवार के लोगों को एक अच्छा घर और तमाम सुख सुविधा प्रदान कर सके। हालांकि ज़रूरी नहीं है कि सिर्फ कड़ी मेहनत से ही ये सपने पूरे हो जायें। इन खूबसूरत सपनों के तार कहीं न नहीं ग्रहों और नक्षत्रों से भी जुड़े रहते हैं। तभी तो, जब ग्रह नक्षत्र व्यक्ति के पक्ष में हों तभी हमारे यह सभी सपने पूरे होते हैं।

नया साल दस्तक दे चुका है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल तो अवश्य ही उमड़ रहा होगा कि क्या अपने घर और गाड़ी (वाहन) का हमारा सपना इस वर्ष पूरा हो पायेगा? यह सवाल उठना लाज़मी भी है क्योंकि आखिर हम दिन रात कड़ी मेहनत भी तो इन्हीं ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए करते हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

यदि आप भी इन सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आये हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के विद्वान ज्योतिषी आचार्य तुषार जोशी जी ने अपने ज्ञान और ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार गणना करके इस बात की भविष्यवाणी प्रदान की है कि, आने वाले साल में किन राशियों के वाहन-घर के सपने साकार हो सकते हैं और किन्हें अभी और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

तो आइये आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं किन राशियों को इस वर्ष घर और वाहन का सुख प्राप्त कराने में उनका भाग्य सहायक साबित होगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष राशि (Aries)

इस राशि के लिए वाहनों का कारक शुक्र ग्रह है। ऐसे में साल 2022 की शुरुआत में आपके लिए वाहन खरीदने की संभावना प्रबल बनती नज़र आ रही है। इसके साथ ही गुरु ग्रह 11वें घर में है जिसके चलते आप इस वर्ष संपत्ति या घर खरीदने में कामयाब हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए 2022 का वर्ष सुख, संपत्ति और वाहन के लिए शुभ रहने वाला है। इसके अलावा आप परिवार या रिश्तेदारों के यहां किसी समारोह या आयोजन में काफी खर्चा भी करने वाले हैं। हालांकि इस वर्ष यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो पहले अच्छा तरह से सोच विचार कर लें और मुमकिन हो तो किसी जानकार से परामर्श लेकर ही निवेश करें। इसके अलावा अगर संपत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने का विचार कर रहे हैं तो भी किसी जानकार से सलाह अवश्य लें।

मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि के जातकों के 11वें भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण इस वर्ष आपके पास सभी सुख-सुविधाएं मिलने की संभावना रहेगी। अप्रैल के बाद से गुरु की दिशा बदलने से आपकी किस्मत भी बदलेगी जिसके प्रभावस्वरूप इस वर्ष आपकी भवन और वाहन प्राप्ति की प्रबल संभावना बन रही है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातक इस वर्ष अपनी अधिकांश जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा करने में कामयाब रहने वाले हैं। इसके अलावा आने वाले साल में भवन और वाहन खरीदने की संभावना भी प्रबल बन रही है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय सबसे ज्यादा शानदार समय साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक अपने जीवन में अपने दिमाग में एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं। ऐसे में अगर 2022 में इस राशि के लोग संपत्ति और वाहन को लेकर कोई निर्णय लेते हैं, तो यह आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए 2022 काफी अच्छा साल साबित होगा। इस वर्ष आप काफी जगहों पर बचत करने में कामयाब हो सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। इसके अलावा साल 2022 के अंत में आप संपत्ति को लेने का कोई बड़ा फैसला भी लें सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए वाहन खरीदने और बेचने के सन्दर्भ में यह साल फलदायी साबित हो सकता है। हालांकि अगर आपको विरासत में कोई संपत्ति मिली है तो आप इस साल उसे किसी भी कीमत पर ना बेचने से बचें।अन्यथा आपको सौदे में काफी नुकसान होने की आशंका बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 संपत्ति के मामले में बेहद ही अच्छा वर्ष साबित होगा। आप वाहन और घर दोनों को सही समय पर लेने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए घर या भवन खरीदने के लिए यह एक अच्छा वर्ष साबित होगा। जो लोग कोई डील करना चाहते हैं, उन्हें साल के दूसरे भाग में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को संपत्ति अर्जित करने का बहुत बढ़िया मौका वर्ष 2022 में प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी प्राप्त होने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। यह साल आपके लिए कितना शुभ रहेगा इस बात का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आप इस वर्ष में कभी भी नया घर खरीद कर सकते हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए संपत्ति खरीदने के दृष्टिकोण से वर्ष 2022 अनुकूल रहने की संभावना है। हालांकि अप्रैल के बाद इनके लिए सभी स्थितियां अनुकूल साबित होंगी। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ी आपके जीवन में कोई भी परेशानी चल रही है तो इस वर्ष आपको उससे भी मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए संपत्ति के दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस राशि के जातकों को कुछ मामलों में थोड़ी परेशानी होने की आशंका भी बनी रहेगी जिस कारण से खर्चों के प्रति आपको सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। इस वर्ष कोई भी खर्चा बेहद ही सोच समझकर ही करें। इस साल आपको सलाह दी जाती है कि हड़बड़ी में कोई संपत्ति न खरीदें अन्यथा इससे आपको नुकसान होने की आशंका हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

वर्ष 2022 मीन राशि के जातकों के लिए वाहन या संपत्ति खरीदने या बेचने के दृष्टिकोण से बेहद लाभदायक रहेगा।  अप्रैल से लेकर सितंबर तक का महीना क्रय-विक्रय के कार्य हेतु अनुकूल रह सकता है।

आचार्य तुषार जोशी व्यक्तिगत परामर्श भी लेते हैं। उनसे फोन/चैट पर बात करने के लिए यहाँ जाएँ। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.