20 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 20 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 2 है। यह अंक चंद्र ग्रह के अधीन माना जाता है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए इस अंक वाले लोग भी भावुक माने जाते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – रविवार, सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार  

शुभ अंक – 1, 2, 4, 7

शुभ रंग – सफेद, क्रीम, हरा, आसमानी 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपका व्यक्तित्व 

20 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि,घूमना-फिरना बहुत पसंद करेंगे और इसलिए जीवन में काफी समय यात्राएं करने में गुजार सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव के कारण आपका स्वभाव सौम्य होता है और लोगों के प्रति आपके दिल में दया होती है। आप परोपकारी होते हैं और समाज कल्याण में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आपमें जानवरों के प्रति भी करुणा देखी जा सकती है। आप से जो भी लोग जुड़े होते हैं उनसे और प्रेम भी करते हैं और उनके प्रति स्नेह भी रखते हैं। आपकी भावनाएं हर किसी के प्रति अच्छी होती हैं। 

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, आपमें दूसरों की अच्छाई देखने का गुण होते है, बुरे लोगों में भी आप अच्छाई ढूंढ सकते हैं। आपके अंदर सभी के प्रति दिल से प्रेम की भावना होती है। आपकी कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है, इसलिए आप रचनात्मक कार्यों में अच्छे होते हैं। आपके अंदर दया की भावना भी औरों से अधिक देखी जा सकती है। 

आपकी कमज़ोरी

20 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आवश्यकता से अधिक भावुकता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। आप खूबसूरती के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और कई बार इससे आपको परेशानियां का सामना करना पड़ता है। आप चिंताओं से घिरे रहते हैं और मन को काबू करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सेहत के प्रति भी आपका रवैया बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इसलिए आपका स्वास्थ्य कमजोर रहता है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, आपकी लव लाइफ अस्थायी होती है। आप कई बार प्रेम संबंध में पड़ सकते हैं। हालांकि आप अपने लवमेट को प्रेम करने वाले होते हैं और उनकी फीक्र करते हैं। लेकिन हद से ज्यादा रोमांटिक होना और लवमेट से जो उम्मीद आप करते हैं उनका पूरा न होना आपको निराश करता है। यही वजह है कि आपके प्रेम जीवन में स्थायित्व की कमी होती है। 

इस अंक से संबंधित लोगों के दांपत्य जीवन में भी उतार चढ़ाव की संभावना होती है। यदि आपको अपने मर्जी का जीवनसाथी नहीं मिलता तो आप परेशान हो जाते हैं। हालांकि यदि आपका जीवनसाथी आपके अनुकूल हो तो आप उनसे तहे दिल से प्रेम करते हैं। अपने बच्चों के प्रति भी आपके अंदर प्रेम की भावना गहरी होती है। चूंकि आप प्रेम से ओतप्रोत और जीवनसाथी का ख्याल रखने वाले होते हैं इसलिए लव लाइफ की तुलना में दांपत्य जीवन बेहतर होता है। 

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपमें जीवन ऊर्जा की कमी होती है। आप चिंताओं में डूबे रहते हैं जिसके कारण आपका स्वास्थ्य खराब होता है। आपको छाती में जकड़न की समस्या हो सकती है। सर्दी और खांसी जैसी बीमारियां भी आपको बार-बार लग सकती हैं। वहम और मानसिक अवसाद होने की भी आपको संभावना होती है। जल जनित रोगों से इस अंक से जुड़े लोगों को संभलकर रहना चाहिए।

 आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस अंक से संबंधित लोग किसी भी तरह के रचनात्मक कार्य में अच्छा करियर बना सकते हैं। इसके अलावा नौसेना, मर्चेंट नेवी, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, फिल्म इंडस्ट्री, थेरपिस्ट, ट्रांसपोर्ट, कृषि कार्य, मछली पालन, अध्यापन, प्रकाशन आदि क्षेत्रों में भी इस अंक से जुड़े लोगों को सफलता मिलती है।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।   
  • जीवन में सफलता के लिए शिवलिंग पर दूध एवं अक्षत अर्पित करें।  
  • रोग एवं दोष से मुक्ति के लिए समय समय पर रुद्राभिषेक कराएं। 

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.