शुक्र का तुला राशि में गोचर 2026: जानें देश-दुनिया पर प्रभाव

शुक्र का तुला राशि में गोचर, जानें देश-दुनिया सहित राशियों को कैसे देंगे परिणाम?

शुक्र का तुला राशि में गोचर: प्रेम के ग्रह शुक्र अब वक्री, अस्त और नीच अवस्था से बाहर आते हुए अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र देव 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में अस्त और वक्री होने के बाद पुनः कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में, सभी राशियों और देश-दुनिया को प्रभावित करेगा। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “शुक्र का तुला राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी 

ज्योतिष में शुक्र देव के प्रेम, विवाह, सौंदर्य, कलात्मकता और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं। इन्हें भगवान विष्णु की पत्नी महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कुंडली में शुक्र व्यक्ति के व्यक्तित्व, रचनात्मकता और विलासिता का आनंद लेने की क्षमता को दर्शाता है। यह संगीत, कविता, पेंटिंग, सिंगिंग, थिएटर, ओपेरा, एक्टिंग और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों के भी कारक हैं। तुला राशि शुक्र की मूल त्रिकोण राशि है जो वायु तत्व की स्त्री राशि है। इस राशि में शुक्र मज़बूत स्थिति में होते हैं जो लोगों को अच्छे परिणाम देता है।

शुक्र का तुला राशि में गोचर: तिथि और विशेषताएं

शुक्र का तुला राशि में गोचर 22 नवंबर 2026 की शाम 04 बजकर 54 मिनट पर होगा।

  • दुनियाभर में यात्रा, कला, संगीत, फैशन और लग्जरी वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
  • शुक्र का तुला राशि में गोचर शांति और समृद्धि के नए अवसर लेकर आएगा।
  • अविवाहित जातकों की प्रेम संबंध बनाने में रुचि बढ़ेगी।
  • नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
  • वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद दूर होंगे। 
  • बिजनेस अलायंस, पार्टनरशिप और नए संयुक्त कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का तुला राशि में गोचर: विश्वव्यापी प्रभाव

  • वैश्विक स्तर पर समस्याओं को सुलझाने के लिए एक साथ आ सकते हैं।
  • शांति वार्ताओं और वैश्विक सम्मेलनों में वृद्धि होगी।
  • शुक्र के तुला राशि में गोचर के दौरान सरकार और विश्व के बड़े नेता संधियों, बिज़नेस एग्रीमेंट्स और पार्टनरशिप को अंतिम रूप दे सकते हैं।
  • लग्जरी यात्रा, कला, संगीत, फैशन और महंगी वस्तुओं के कारोबार में तेजी आ सकती है।
  • बड़े त्योहार, संगीत समारोह और फैशन शो दुनियाभर में विशेष लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं।

प्रेम जीवन पर प्रभाव

  • शुक्र का तुला राशि में गोचर के दौरान कपल्स के बीच चल रहे बहस और विवाद सुलझ सकेंगे। 
  • लोग मिल-जुलकर काम करने, एक-दूसरे की बात सुनने और सभी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
  • आप और आपके पार्टनर रिश्ते में समानता को महत्व देंगे। दोनों एक-दूसरे को बराबर समय, प्रयास और देखभाल देंगे।
  • प्रेम संबंधों में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा तथा रिश्ते मजबूत होंगे। 
  • डेटिंग के मामले में लोग समझदारी और गंभीरता दिखाएंगे।
  • लोग अच्छी चीजों, बातचीत और सकारात्मक माहौल में एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करेंगे।
  • आप शुक्र गोचर की अवधि में नए रिश्ते में आ सकते हैं।
  • कैजुअल डेटिंग के बजाय लोग गंभीर और गहरे रिश्तों को प्राथमिकता देंगे। वे अपने भविष्य को लेकर स्पष्टता चाहेंगे।

मनोरंजन और फैशन जगत पर प्रभाव

  • शुक्र अपनी स्वराशि तुला में होगा, इसलिए सुंदरता, कला और ग्लैमर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • प्रेम पर आधारित फिल्में, संगीत और कहानियां लोकप्रिय हो सकती हैं।
  • साथ मिलकर काम करने और डुएट्स को बढ़ावा मिलेगा।
  • नए रिश्तों, पुराने संबंधों के दोबारा साथ आने और ब्रेकअप जैसी सेलिब्रिटी खबरें सुर्खियों में रह सकती हैं।
  • ऐसे कॉन्ट्रैक्ट सफल होंगे, जिनमें सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी।
  • फैशन में सॉफ्ट और एलिगेंट स्टाइल देखने को मिलेगा। पेस्टल और गुलाबी रंग, फ्लोई फैब्रिक और अच्छी फिटिंग वाले कपड़े चलन में रहेंगे।
  • संतुलित डिजाइन लोकप्रिय होंगे। फैशन में शालीनता और सुंदरता पर जोर रहेगा।
  • ज्वेलरी, परफ्यूम और मेकअप की मांग बढ़ सकती है।
  • लोग लग्जरी वस्तुओं पर अधिक खर्च कर सकते हैं और लंबे समय तक चलने वाली चीजें खरीदना पसंद करेंगे।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शुक्र का तुला राशि में गोचर: शेयर बाजार रिपोर्ट

  • शेयर बाजार में लोग लिक्विड संपत्ति बेचने की जल्दबाजी से बचेंगे। 
  • बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और कीमतों में बड़े बदलाव की संभावना बनी रहेगी।
  • शुक्र का तुला राशि में गोचर कूटनीतिक बातचीत को बढ़ावा देगा। इससे बड़े कॉर्पोरेट सौदे, जॉइंट वेंचर और बिज़नेस पार्टनरशिप बनने की संभावना बढ़ेगी। 
  • निवेशक मूल्यांकन और आर्थिक स्थिति पर ध्यान देंगे। कंपनियां अपने वित्तीय रिकॉर्ड और बैलेंस शीट को बेहतर तरीके से तैयार और प्रस्तुत करेंगी।

शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे भाव तथा सातवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में शुक्र का गोचर आपकी सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर वैवाहिक जीवन, जीवनसाथी और बिज़नेस डील्स के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा। शुक्र का तुला राशि में गोचर के दौरान आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर या कहीं घूमने जाने के अवसर मिलेंगे। 

जो जातक सिंगल हैं और विवाह योग्य हैं, उन्हें कोई अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। वहीं, अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं या विवाह की योजना बना रहे हैं, तो यह समय शादी तय करने या विवाह की तारीख चुनने के लिए अनुकूल रहेगा। दूसरे भाव के स्वामी शुक्र का सातवें भाव में गोचर विवाह से जुड़े खर्चों में वृद्धि कर सकता है। इसके अलावा, शुक्र की दृष्टि आपके प्रथम भाव पर पड़ रही है, जिससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और करिश्मा बढ़ेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज आपके चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में हो रहा है, जो माता, घर-परिवार, निवास और वाहन का भाव है। शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके घरेलू जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान माता के साथ आपका रिश्ता प्रेमपूर्ण और मधुर रहेगा। घर या वाहन खरीदने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, विशेष रूप से निवेश के उद्देश्य से। आप अपने घर की सजावट करने या रेनोवेशन कराने पर भी अच्छा-खासा खर्च कर सकते हैं।

ग्यारहवें भाव के स्वामी का चौथे भाव में गोचर होने से पिता के परिवार या बड़े भाई-बहनों की ओर से मेहमान आ सकते हैं। घर पर दोस्तों के साथ सामाजिक समारोह आयोजित होने के योग बनेंगे। आप अपनी माता के लिए कोई नया निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही, तुला राशि में स्थित शुक्र की दृष्टि आपके दसवें भाव पर पड़ रही है, जो करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव है। यह गोचर रिमोट वर्क करने वाले और लग्जरी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दौरान करियर में सकारात्मक बदलाव और नए अवसर मिलने की संभावना है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके लग्न तथा आठवें भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है। इस दौरान आपका आकर्षण बढ़ेगा और आप अपने रूप-रंग, भावनाओं, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर अधिक ध्यान देंगे। आपका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक रहेगा और आप अच्छी जीवनशैली का आनंद लेंगे। 

हालांकि, शुक्र आठवें भाव के स्वामी भी हैं, इसलिए इस दौरान कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो  सकते हैं। गूढ़ विज्ञान और रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा। शुक्र की दृष्टि आपके सातवें भाव पर पड़ रही है, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिता सकेंगे और आपसी मतभेद भी सुलझ सकते हैं। नई बिज़नेस पार्टनरशिप शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपके लिए योगकारक ग्रह है। यह आपके नौवें और चौथे भाव के स्वामी हैं। शुक्र की दृष्टि आपके नौवें भाव पर पड़ रही है, जो धर्म, पिता, लंबी दूरी की यात्राओं, तीर्थयात्रा और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र का तुला राशि में गोचर के दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको पिता और गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने माता-पिता के साथ तीर्थयात्रा पर जाने या परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। इस दौरान पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने के अवसर मिलेंगे। 

इसके अलावा, शुक्र की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर भी पड़ रही है, जो छोटे भाई-बहनों, शौकऔर छोटी दूरी की यात्राओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आप अपने शौक पर अधिक खर्च कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप छोटी दूरी की यात्रा या तीर्थयात्रा की योजना भी बना सकते हैं। मनोरंजन या मीडिया जगत से जुड़े जातकों की रचनात्मकता बढ़ेगी। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है जो विदेश, खर्चों और हानि का भाव है। इस गोचर का प्रभाव आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति और दशा पर निर्भर करेगा। यदि आपकी कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि में स्थित है, तो आयात-निर्यात और मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ व्यापार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, शुक्र बारहवें भाव का स्वामी भी है, इसलिए इस दौरान ध्यान और आध्यात्मिक साधनाएं करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। हालांकि, अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें।

सातवें भाव के स्वामी का बारहवें भाव में प्रवेश जीवनसाथी के स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। पार्टनर के साथ व्यापार को लेकट कुछ मतभेद भी हो सकते हैं। हालांकि, दशा अनुकूल होने पर आप अपने जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। शुक्र की दृष्टि आपके छठे भाव पर भी पड़ेगी, जो स्वास्थ्य से संबंधित है। ऐसे में,  इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। किसी महिला के साथ विवाद या उसके कारण नुकसान होने की भी आशंका है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्र आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर आपके आठवें भाव में हो रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ स्थिति नहीं माना जाता है। हालांकि, शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ शेयर संपत्ति में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

 गूढ़ विज्ञान में रुचि रखने वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल है। आप इस विषय को सीखना या कोई औपचारिक कोर्स शुरू करना चाह सकते हैं। तीसरे भाव का स्वामी शुक्र अब आठवें भाव में है, इसलिए छोटे भाई-बहनों के साथ अचानक विवाद हो सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी बरतें। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। यूरिन इंफेक्शन या इससे जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। अपने आसपास साफ-सफाई रखें, अधिक शराब पीने और तैलीय भोजन खाने से बचें।

शुक्र का तुला राशि में गोचर: उपाय

  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल या लाल गुलाब अर्पित करें।
  • गौ सेवा करें। साथ ही, शुक्रवार को गाय को मिश्री और भात खिलाएं।
  • मंदिर में शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
  • घर के आसपास सफेद या हल्के गुलाबी रंग के फूल लगाएं और उनकी देखभाल करें।
  • रिश्तों में परेशानी होने पर रोज क्वार्ट्ज का ब्रेसलेट पहनें या बेडरूम में रोज क्वार्ट्ज के लवबर्ड्स रखें।
  • निजी स्वच्छता का ध्यान रखें।
  • घर का वातावरण प्रेमपूर्ण बनाएं।
  • जीवन की सभी महिलाओं के प्रति सम्मान रखें और उनकी आलोचना करने से बचें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शुक्र का तुला राशि में गोचर कब होगा?

शुक्र 22 नवंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

2. तुला राशि में शुक्र के गोचर क्या अर्थ है?

इसका अर्थ है कि शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं।

3. तुला राशि में शुक्र का गोचर राशियों को कैसे प्रभावित करेगा?

यह गोचर प्रेम, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं को प्रभावित कर सकता है।

4. शुक्र का तुला राशि में गोचर जीवन किन क्षेत्रों को प्रभावित करेगा?

यह मुख्य रूप से प्रेम, विवाह, पार्टनरशिप, सुंदरता और आर्थिक मामलों को प्रभावित करेगा।