बुध तुला राशि में अस्त: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

बुध तुला राशि में अस्त, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क!

बुध तुला राशि में अस्त: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव और राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसी क्रम में, बुध ग्रह के अस्त होना आपके फैसलों, रिश्ते और करियर को प्रभावित कर सकती है, इसलिए बुध की स्थिति में होने वाले इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जाता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “बुध तुला राशि में अस्त” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि और समय। साथ ही जानेंगे, इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव और बुध अस्त के दौरान किए जाने वाले आसान उपायों के बारे में।      

AstroSage Hindi Banner

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बुध तुला राशि में अस्त: तिथि और समय 

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 30 अक्टूबर 2026 की सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर तुला राशि में अस्त हो जाएंगे। ऐसे में, बुध की यह स्थिति जातकों के बात करने, जानकारी का इस्तेमाल करने और फैसले लेने के तरीके को किस तरह से प्रभावित करेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध अस्त: ज्योतिषीय तथ्य

बुध से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि यह बुध एक ही समय पर वक्री और अस्त दोनों हो सकते हैं। शुक्र के साथ बुध देव भी  उन दो आंतरिक ग्रहों में शामिल है, जिनमें ये दोनों स्थितियां एक साथ बन सकती हैं। ऐसे में, इस स्थिति को  ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो बुध के साथ मित्रतापूर्ण संबंध रखते हैं। इस राशि में बुध देव संवाद, रचनात्मकता, कूटनीति और विश्लेषणात्मक सोच को दर्शाते हैं। हालांकि, ज्योतिष में बुध के अस्त होने से इन गुणों को व्यक्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध तुला राशि में अस्त का प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में बुध के अस्त होने से बातचीत, सोचने और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इस दौरान अपनी बात कहते समय सावधानी बरतें, ताकि भ्रम और गलतफहमियों से बच सकें।

जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें धन से जुड़े फैसले और एग्रीमेंट की अच्छी तरह से जांच करें। राइटिंग, टीचिंग और मार्केटिंग जैसे संचार से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने और परीक्षाओं की तैयारी के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन के रिश्तों में बातचीत और सोच-समझकर बात करेंगे, तो आपको विवादों को रोकने और आपसी तालमेल बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है जो बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और विश्लेषण करने की क्षमता का  प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली में बुध की स्थिति व्यक्ति की सोच, बातचीत करने के तरीके और दैनिक जीवन के फैसले लेने की क्षमता से होता है।

बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं जो कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं। सभी 27 नक्षत्रों में अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्रों के स्वामी बुध देव हैं। सूर्य और शुक्र के मित्र ग्रह हैं, जबकि चंद्रमा को इसका शत्रु माना जाता है। वहीं, अन्य ग्रहों के साथ बुध के संबंध तटस्थ रहते हैं। 

बता दें कि बुध द्विस्वभाव ग्रह हैं जो कुंडली में जिस ग्रह के साथ बैठा होते हैं, जातक को उसी के अनुसार परिणाम देते हैं। सूर्य के निकट जाने पर बुध के अस्त होने से इनसे मिलने वाले सकारात्मक परिणाम प्रभावित हो जाते हैं, विशेष रूप से संचार कौशल, तर्क और निर्णय लेने के मामलों में।

कुंडली में बुध का शुभ-अशुभ प्रभाव

शुभ प्रभाव:

  • बातचीत करने की क्षमता, बुद्धि और तार्किक सोच मज़बूत होती है।
  • व्यापार, शिक्षा, लेखन, मीडिया और तकनीक के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
  • बहन, चचेरे-ममेरे भाई-बहनों और मामा पक्ष के रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनते हैं।
  • विश्लेषण करने, समस्याएं सुलझाने और सही निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
  • स्पष्ट बातचीत और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता से करियर में सफलता मिलती है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

अशुभ प्रभाव:

  • बातचीत करने और अपने विचार दूसरों के आगे रखने में परेशानी होती है।
  • व्यापार और आर्थिक जीवन से जुड़े मामलों में गलत फैसले ले सकते हैं।
  • भाई-बहनों, पड़ोसियों और करीबी दोस्तों के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं।
  • त्वचा, तंत्रिका तंत्र और वाणी से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
  • पढ़ाई में एकाग्रता और प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। 
  • संचार से जुड़े करियर में भी चुनौतियोन का सामना करना पड़ सकता है।

बुध तुला राशि में अस्त: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध विशेष रूप से शुभ ग्रह नहीं माना गया है क्योंकि इसका… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध द्वितीय भाव और पंचम भाव का… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम भाव और चतुर्थ भाव का … (विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध आपके तृतीय भाव और द्वादश भाव का स्वामी… (विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध द्वितीय भाव और एकादश भाव का स्वामी है, इसलिए… (विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह आपके लग्नेश बुध तथा दशमेश बुध का… (विस्तार से पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों, बुध ग्रह वर्तमान में आपके नवम भाव और द्वादश… (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आपके अष्टम भाव और एकादश भाव… (विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम भाव और दशम भाव का स्वामी है और… (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध आपके षष्ठ भाव और नवम भाव का स्वामी… (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पंचम भाव और अष्टम भाव का स्वामी है और … (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध चतुर्थ भाव और सप्तम भाव का स्वामी है … (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध तुला राशि में अस्त कब होगा?

बुध ग्रह 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को तुला राशि में अस्त हो जाएंगे।

2.  बुध तुला राशि में अस्त दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा?

बुध अस्त के प्रभाव से बातचीत, निर्णय लेने, एकाग्रता और कार्यक्षेत्र में रिश्तों से जुड़ी समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

3. बुध तुला राशि में अस्त का प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा?

इस दौरान सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकते है