टैरो मासिक राशिफल 2026: नवंबर

टैरो मासिक राशिफल 2026 से जानें, नवंबर का महीना कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए?

टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

AstroSage Hindi Banner

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे।  

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है नवंबर 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल। 

टैरो मासिक राशिफल नवंबर 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स 

मेष राशि के जातकों के जीवन में कोई नया शख्स दस्तक दे सकता है और ऐसे में, आप उत्साहित नज़र आएंगे। प्यार का नया एहसास आपको प्रसन्न रखेगा। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आप कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं।       

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स 

इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। पैसों को सही तरीके से संभालें, मेहनत करें और सोच-समझकर निवेश करें। जरूरत पड़ने पर आसपास के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। 

करियर:  सेवेन ऑफ वैंड्स

अगर आप अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो पहला कदम उठाने का यह अच्छा समय है। हालांकि, अगर आप इसके लिए तैयार नहीं हैं, तो फिलहाल अपनी नौकरी न छोड़ें।

स्वास्थ्य:  नाइन ऑफ पेंटाकल्स

इस महीने आपकी सेहत में सुधार होगा और आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच रखें और खुश रहने के लिए समय निकालें।

लकी चार्म: सिम्बॉलिक की

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

इस महीने आपका साथी किसी परेशानी से गुजर रहा हो सकता है। समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें और अपने साथी को समय दें। सिंगल लोगों के लिए यह महीना खुद पर ध्यान देने का होगा।

आर्थिक जीवन: द हैंग्ड मैन

नवंबर 2026 में पैसों की थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अच्छे दिन आने की उम्मीद बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

करियर:  थ्री ऑफ पेंटाकल्स

वृषभ राशि वालों की नवंबर में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। आप अपनी नौकरी में सहज महसूस करेंगे। नई नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य:  टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

इस माह आपकी सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। ऐसे में, आप अपनी जरूरतों को समझें और इलाज के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार करें। जरूरत पड़ने पर हेल्थ एक्सपर्ट से सहायता ले सकते हैं। 

लकी चार्म: एमरल्ड नेकलेस

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के लिए इस महीने प्यार आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। किसी रिश्ते की तलाश में जल्दबाजी न करें। खुद से प्यार करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। सही समय पर आपको अपना साथी मिल सकता है।

आर्थिक जीवन:  सेवेन ऑफ वैंड्स

नवंबर 2026 में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे। इस माह आपको प्राप्त होने वाले धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए बचाकर रखें और एक साथ सारी रकम खर्च न करें।

करियर:  टेन ऑफ कप्स

इस माह कार्यक्षेत्र में लोग आपकी अहमियत समझते होंगे। नवंबर में आप सफलता पाने के लिए अपनी मेहनत जारी रखें और टीम में योगदान देते रहें। अगर आप मेहनत करना रोक देंगे, तो आपकी टीम में बदलाव किया जा सकता है।  

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

इस राशि के जातकों को अपने शरीर के लक्षणों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपका शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में, आप समझने की कोशिश करें कि आपकी भावनाएं आपकी सेहत को कैसे प्रभावित करती हैं।

लकी चार्म: एगेट कास्टर्स

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

कर्क राशि वालों का प्रेम जीवन इस महीने अच्छा रहेगा। इस माह आप अपने साथी के साथ समय बिताएं और रिश्ते की खुशियों का आनंद लें। सिंगल लोगों को उस व्यक्ति के साथ रिश्ता शुरू करने का मौका मिल सकता है, जिन्हें वह पसंद करते होंगे। 

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन की बात करें, तो इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपकी जरूरतें पूरी होंगी और भविष्य के खर्चों के लिए बचत करने का भी अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों पर ध्यान दें और जरूरतमंदों की मदद करें।

करियर: थ्री ऑफ कप्स

इन जातकों को नवंबर में कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है, इसलिए मेहनत जारी रखें।

स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

नवंबर 2026 में इन लोगों को पर्याप्त आराम करने की जरूरत होगी। लगातार काम और तनाव से शारीरिक और मानसिक रूप से थकन महसूस कर सकते हैं। खुद के प्रति कठोर होने से बचें और काम तथा आराम के बीच संतुलन बनाकर चलें। 

लकी चार्म: मूनस्टोन चक्र ब्रेसलेट 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

इस कार्ड का आना नवंबर में दो लोगों के आपसी समझ और जुड़ाव को दर्शाता है। इस महीने आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने साथी से दिल की बात कहें और भावनाएं खुलकर साझा करें। सिंगल लोगों को भी खास व्यक्ति मिल सकता है।   

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

सिंह राशि वालों को इस महीने आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। आमदनी का नया स्रोत या कमाई का अप्रत्याशित मौका प्राप्त होने के आसार हैं। ऐसे में,आप सतर्क रहें और खुद को मिलने वाले अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठाएं। 

करियर:  एट ऑफ पेंटाकल्स

नवंबर 2026 का महीना कार्यों में की गई आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम दे सकता है। यह महीना नई स्किल्स सीखने और करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल रहेगा। ट्रेनिंग पर समय और ऊर्जा खर्च करने से न घबराएं क्योंकि इससे आपको लाभ होगा। 

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ 

स्ट्रेंथ को शक्ति का कार्ड माना जाता है। बता दें कि आप अपनी सोच से ज्यादा मजबूत हैं और इस महीने ऊर्जा से भरे रहेंगे। नियमित रूप से आप व्यायाम करें, संतुलित भोजन लें और खुद का ध्यान रखें। आप अपनी ताकत साबित करने का दबाव न लें।

लकी चार्म: येलो एम्बर स्टोन 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स को यादों का कार्ड कहा जाता है और यह दर्शाता है कि इस महीने अतीत का कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में लौट सकता है या पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आप अपने साथी के साथ खूबसूरत यादें साझा करें। जो जातक सिंगल हैं, वह याद रखें कि आपके लिए अपनी खुशी भी महत्वपूर्ण होगी।  

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

यह कार्ड धन की बचत का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने आपका सारा ध्यान बचत पर केंद्रित रहेगा। पैसों को बचाना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कंजूसी न करें। ऐसे में, आप बजट बनाएं और अपनी पसंद की चीजों के लिए भी थोड़े पैसे खर्च करें। 

करियर: द मैजिशियन

करियर के क्षेत्र में द मैजिशियन आपके अंदर अपने लक्ष्य हासिल करने की क्षमता को दर्शाता है। इस महीने अपने विचार दूसरों के सामने रखें और कार्यक्षेत्र में खुलकर अपनी राय दें। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आराम का प्रतिनिधित्व करता है। आपका शरीर आराम की मांग कर सकता है। ऐसे में, आप समय पर सोएं और थकान को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों से बचें। कुछ समय खुद के लिए भी निकालें और मानसिक शांति पर ध्यान दें।

लकी चार्म: सिल्वर ईविल आई पेंडेंट 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन:  थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स को दुख और दिल टूटने को दर्शाता है। नवंबर 2026 के महीने में आप उदास या अकेलापन महसूस कर सकते हैं। किसी से आप दिल दुखाने वाली बात हो सकती है। आप अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें। 

आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

व्हील ऑफ फॉर्च्यून को भाग्य का कार्ड कहा जाता है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में  सकारात्मक या नकारात्मक बदलाव आ सकता है। भविष्य की अनिश्चितताओं को देखते हुए कुछ पैसे बचाकर रखें। इस दौरान आप खुद को अचानक मिलने वाले अवसरों के लिए तैयार रखें। 

करियर: जस्टिस

जस्टिस ईमानदारी का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे, तो आपको अच्छा परिणाम मिल सकते हैं। रुके हुए काम या डाक्यूमेंट्स से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। जरूरी कॉन्ट्रैक्ट्स और कागजात तैयार करें।

स्वास्थ्य: टेम्परेंस 

टेम्परेंस संतुलन का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में, इस महीने आपके लिए संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। इस दौरान आप न जरूरत से ज्यादा काम करें, न आलस करें। आप खानपान और व्यायाम में भी संतुलन बनाकर चलें। 

लकी चार्म: ट्रायंगल पेंडेंट 

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: डेथ

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए डेथ को शुभ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि पुराने बदलावों और नई शुरुआत का प्रतीक है। आपके जीवन से कोई रिश्ता समाप्त हो सकता है और एक नए रिश्ते का आगाज़ हो सकता है। अगर आप किसी ऐसे रिश्ते में हैं जो आपको नुकसान पहुंचा रहा है, तो उससे आगे बढ़ने पर सोच-विचार करें।

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

फाइव ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक समस्याओं को दर्शा रहा है। इस महीने आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकती है। जरूरत पड़ने पर परिवार या करीबी दोस्तों से मदद मांगने में हिचकिचाएं न करें। साथ ही, आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

नाइट ऑफ वैंड्स को जुनून और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आपमें इस महीने काम करने को लेकर जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ें, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।

स्वास्थ्य:  द मून

मून को इंट्यूशन का कार्ड कहा जाएगा जो आपको अपनी अंदरूनी भावनाओं पर ध्यान दें। नींद में परेशानी या बेचैनी महसूस कर सकते है। आप अपनी भावनाओं को समझें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

लकी चार्म: स्नेक चार्म ब्रेसलेट 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स

नाइट ऑफ कप्स को रोमांस का कार्ड कहा जाता है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने कोई आकर्षक व्यक्ति आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है। आपका साथी आपके प्रति अपना प्यार जताने के लिए कुछ स्पेशल कर सकता है। रोमांस का आनंद लें, लेकिन प्रैक्टिकल सोच भी बनाए रखें।

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स दान को दर्शाता है। नवंबर के महीने में आपको दूसरों से अधिक मात्रा में धन मिलने की संभावना है। इस समय आप जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता कर सकते हैं इसलिए मन में उदारता और करुणा का भाव रखकर दूसरों की सहायता करें।

करियर:  द चेरियट

द चेरियट को विजय का प्रतीक माना जाता है। इस महीने आप अपने काम में सफलता पाने के लिए दृढ़ रहेंगे। हालांकि, आप सफलता मिलने के बावजूद अपना संतुलन बनाए रखें। आपके भीतर का आत्मविश्वास और मेहनत आपको आगे लेकर जाएगा।

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स

ऐस ऑफ वैंड्स नए एडवेंचर को दर्शा रहा है। इस महीने आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप कोई नई हॉबी अपनाएंगे, नई स्किल्स सीखेंगे या फिर खेलकूद से जुड़े सकते हैं। सुबह की सैर के लिए समय निकालें।

लकी चार्म: फॉक्स रैबिट्स फुट कीचेन

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स को निराशा का कार्ड कहा जाता है। इस महीने आप अकेलापन या निराशा महसूस कर सकते हैं। संभव है कि आप अपनी भावनाओं में उलझकर आसपास मौजूद नए अवसरों को नजरअंदाज न करें। खुले मन से लोगों से मिलें-जुलें।

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है और मेहनत का फल मिल सकता है। बड़े आर्थिक जोखिम लेने से बचें और अपनी खुशियां अपनों के साथ बांटें।

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

फाइव ऑफ वैंड्स टकराव को दर्शाता है जो बता रहा है कि इस महीने कार्यक्षेत्र में मतभेद या प्रतिस्पर्धा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बेवजह के विवादों में न पड़ें। सोच-समझकर तय करें कि आपका किन चीज़ों पर ध्यान देना जरूरी है।

स्वास्थ्य:  एट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य में एट ऑफ स्वॉर्ड्स निराशा और चिड़चिड़ापन को दर्शा रहा है। इस महीने आप मानसिक रूप से उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। खुद को असहाय न समझें। गहरी सांस लें और जरूरत पड़ने पर किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लें। छोटे-छोटे कदम भी आपको बेहतर महसूस करा सकते हैं।

लकी चार्म: फोर लीफ क्लोवर ब्रेसलेट 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में ऐस ऑफ कप्स प्रेमपूर्ण माह को दर्शाता है। इस महीने प्रेम और भावनाओं को स्वीकार करने के लिए स्वयं को तैयार रखें। अगर आप रिश्ते में हैं, तो अपने साथी पर प्रेम लुटाते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के सिंगल जातकों को कोई सरप्राइज मिला सकता है। 

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स फाइनेंसियल एजुकेशन को दर्शा रहा है। नवंबर के महीने में आर्थिक मामलों के बारे में सीखने की इच्छा बढ़ सकती है। आप अपने भविष्य के लिए समय निकालें, जानकारी जुटाएं और आर्थिक योजना बनाएं। इस माह धैर्य रखने पर कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

करियर: द फूल

करियर में द फूल एक नई शुरुआत की तरफ इशारा कर रहा है। नवंबर के महीने में कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत आपका इंतजार कर रही होगी। जीवन में आने वाली अचानक परिस्थितियों से घबराएं नहीं, लेकिन आगे बढ़ते समय सावधानी जरूर बरतें। अनुभव के साथ आप बेहतर फैसले लेना सीखेंगे।

स्वास्थ्य: द स्टार

स्वास्थ्य में द स्टार का आना आशा और हीलिंग को दर्शाता है। अगर आप हाल में निराश महसूस कर रहे थे, तो अब परिस्थितिबेहतर होंगी। ऐसे में, आप पर्याप्त पानी पिएं, बाहर समय बिताएं और खुद का ध्यान रखें।

लकी चार्म: ट्रायंगल पेंडेंट   

मीन राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस 

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्प्रेस रिश्ते में दया और प्रेम को दर्शाता है। इस महीने आप अपने आसपास के लोगों के प्रति अधिक अपनापन और जुड़ाव महसूस करेंगे। प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा है। सिंगल लोग भी अपने आत्मविश्वास और खुशियों पर ध्यान देंगे।

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

सेवेन ऑफ पेंटाकल्स धैर्य रखने के लिए कहता है। इस महीने आप आपने अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत की होगी, लेकिन परिणाम मिलने में समय लग सकता है। धैर्य रखें, बचत जारी रखें और अपनी योजनाओं पर टिके रहें। 

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स करियर में चीज़ों को जाने देने की तरफ संकेत करता है। इस माह कार्यक्षेत्र पर तनाव कम हो सकता है और माहौल शांत रहने की संभावना है। ऑफिस में टीम या कोई नई परिस्थिति आपके लिए खुशी ला सकती है। 

स्वास्थ्य:  टू ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य में टू ऑफ स्वॉर्ड्स कंफ्यूजन को दर्शाता है। इस महीने आप किस स्वास्थ्य समस्या पर ध्यान दें, इस बात को लेकर परेशान नज़र आ सकते हैं, इसलिए शांत रहे। ऐसे में, आप  जरूरी जानकारी जुटाएं और सोच-समझकर निर्णय लें। समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

लकी चार्म: ड्रीमकैचर्स 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो डेक में नाइट्स कार्ड के नाम बताएं?

नाइट ऑफ़ वैंड्स, नाइट ऑफ़ स्वॉर्ड्स, नाइट ऑफ़ कप्स, नाइट ऑफ़ पेंटाकल्स।

2. सभी ‘किंग्स’ कार्ड के नाम बताएं?

किंग ऑफ़ वैंड्स, किंग ऑफ़ स्वॉर्ड्स, किंग ऑफ़ कप्स, किंग ऑफ़ पेंटाकल्स।

3. टैरो डेक के सबसे सहज कार्ड का नाम क्या है?

द हाई प्रीस्टेस।