बुध तुला राशि में अस्त, जानें किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-अशुभ? जानें?

बुध तुला राशि में अस्त: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों के लिए “बुध तुला राशि में अस्त” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको इसका सभी राशियों समेत देश-दुनिया पर भी दिखाई देंगे। 

AstroSage Hindi Banner

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में बुध का महत्व

मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह किसी राष्ट्र की बुद्धि, संचार व्यवस्था, मीडिया, ट्रेड, कॉमर्स और यातायात को भी दर्शाता है। यह बुक सेलर, पब्लिशर्स, एडिटर, डिजिटल मीडिया, कंप्यूटर प्रोग्रामर और पत्रकार का भी प्रतिनिधित्व करता है। बुध महाराज समाचार पत्र, मैगज़ीन, रेडियो, एडिटर, टेलीविज़न, डिजिटल मीडिया आदि को भी नियंत्रित करते हैं।   

इसके अलावा, बुध देव को वैज्ञानिक संस्थाएं, साहित्यिक संस्थाओं, एग्रीमेंट, ट्रीट, लिखित दस्तावेजों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के कारक माना जाता है। साथ ही, बुध ग्रह मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी में भी विशेष भूमिका अदा करते हैं क्योंकि जब-जब इनका राशि परिवर्तन बदलाव होता है, तो इसका प्रभाव संसार में मौसम पर दिखाई देता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध तुला राशि में अस्त: समय एवं विशेषताएं

बुध देव 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर तुला राशि में अस्त हो रहे हैं।

  • आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने में परेशानी हो सकती है।
  • बुध अस्त के दौरान आपको फैसले लेने में कठिनाई हो सकती है। साथ ही, लाभ-हानि के बीच आप उलझ सकते हैं।
  • इस अवधि में अपनी भावनाएं व्यक्त न करने की वजह से निजी और बिज़नेस पार्टनरशिप में गलतफहमियां हो सकती हैं।
  • पार्टनरशिप से जुड़ी डील्स पर साइन करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। डाक्यूमेंट्स में कमियाँ भविष्य में परेशानी पैदा कर सकती हैं।
  • किसी भी तरह की बातचीत के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा।
  • मानसिक थकान, चिंता, नसों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।  

बुध तुला राशि में अस्त: वैश्विक स्तर पर प्रभाव

  • विश्व नेताओं के बीच अहंकार के टकराव की वजह से शांति वार्ता प्रभावित हो सकती है। 
  • इंटरनेशनल डील्स और ट्रेड्स को फाइनल करने में देरी हो सकती है। 
  • तकनीकी खामियों की वजह से लॉजिस्टिक्स, ट्रेवल की बुकिंग और कम्युनिकटों नेटवर्क प्रभावित हो सकती है, जिसके चलते आम जनता को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।   

सरकार पर प्रभाव

  • बुध अस्त के दौरान केंद्र सरकार अपनी नीतियां तेजी से लागू कर सकती है, जिससे संसद में बहस के लिए कम समय मिलेगा। 
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कूटनीतिक वार्ताओं में सरकार का रुख स्पष्ट और अडिग रह सकता है।
  • कानूनी मामलों में सबूतों और दस्तावेज़ों को लेकर भ्रम की स्थिति देखने को मिल सकती है।

शिक्षा पर प्रभाव

  • संयुक्त प्रोजेक्ट्स में समस्याएँ पैदा हो  सकती हैं।
  • छात्रों को अपनी बात व्यक्त करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है, जिससे ग्रुप डिस्कशन में भाग लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • स्टूडेंट पोर्टल और परीक्षा की तारीखों से जुड़ी तकनीकी समस्याएं या अंतिम समय में देरी हो सकती है।
  • छात्रों को विकल्पों को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा सोच-विचार करना पड़ सकता है। साथ ही, साइनमेंट को परफेक्ट बनाने के प्रयास में मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध तुला राशि में अस्त: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • बुध अस्त की अवधि को ट्रेडिंग के लिए अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। 
  • बड़े फैसले लेने से बचें।
  • आप डाटा और बुकिंग की पुनः जांच करें। 
  • दीर्घकालिक निवेश की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।

बुध तुला राशि में अस्त: 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए बुध देव आपके छठे भाव के स्वामी हैं और इनके तुला राशि में अस्त होने से यह आपके जीवन से सेहत, कर्ज और शत्रुओं से जुड़ी समस्याएं कम कर सकते हैं। हालांकि, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनकी एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। बुध तुला राशि में अस्त आपके सातवें भाव में होंगे जिसकी वजह से आपकी संचार क्षमता कमज़ोर होने के कारण प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो सकता है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में, आपके लिए बचत करना मुश्किल हो सकता है, विशेष रूप से घर की जिम्मेदारियों की वजह से।  आपके सामने अचानक से स्वास्थ्य संबंधित खर्चे आ सकते हैं इसलिए आपके सामने आर्थिक खर्च आ सकते हैं। आप ऑनलाइन लेन-देन और कागजी दस्तावेजों को लेकर धोखाधड़ी से सावधान  रहें। इस दौरान किसी के साथ बहस से बचें, क्योंकि छोटी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके पांचवें भाव में अस्त हो रहे हैं जिसके चलते आपका संचार कौशल प्रभावित हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर  और विनम्रता से बात करें। आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है और आप अपनी मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं। 

अब यह आपके पांचवें भाव में अस्त हो रहे हैं जिसके चलते आपका संचार कौशल प्रभावित हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर और विनम्रता से बात करें। आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है और आप अपनी जरूरतों से पहले भाई-बहनों व रिश्तेदारों को प्राथमिकता दे सकते हैं। माता की सेहत और घर में किसी बात को लेकर हुए तनाव पर भी ध्यान दें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में, आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और आप बचत को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से घूमने-फिरने या  शौक पूरे करने के लिए आप पर पर्याप्त समय नहीं होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन में खराबी या मामूली नुकसान से अचानक खर्च भी हो सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि 

सिंह राशि के  के जातकों के लिए बुध महाराज आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपके तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में, बुध देव आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं इसलिए आप थोड़े परेशान नज़र आ सकते हैं। बुध तुला राशि में अस्त के दौरान आप किसी भी तरह के बड़े निवेश करने से बचें। छोटी दूरी की यात्राओं की योजनाएं अचानक बिगड़ सकती हैं। अहंकार में वृद्धि की  वजह से छोटे भाई-बहनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों या दोस्तों से अनबन हो सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के जातकों के लिए बुध लग्न और दसवें भाव के स्वामी है। अब यह आपके दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में, यह आपके लग्न भाव के स्वामी होने के कारण थकान, तनाव या सेहत में गिरावट महसूस कर सकते हैं। बढ़ते खर्च और अधिक यात्रा होने के कारण दबाव बढ़ सकता है, जिसका असर करियर पर भी पड़ सकता है। संभव हो तो कुछ दिन आराम करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के  वालों की कुंडली में बुध देव आपके लग्न भाव में अस्त हो रहे हैं, जिसके चलते आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने में कठिनाई हो सकती है, विशेष रूप से अगर आपका बोलने, एक्टिंग य या संचार से जुड़ा है। ऐसे में, आपको परेशानी हो सकती है। हालांकि, बारहवें भाव के स्वामी बुध के अस्त होने से खर्चों पर नियंत्रण रहेगा।  

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी है जो अब आपके बारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ग्यारहवें भाव के प्रभावित होने की वजह से इस समय को निवेश और आर्थिक लाभ की दृष्टि से अनुकूल नहीं कहा जाएगा। नौकरी और व्यापार में भी आपके खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर  लें। काम की व्यस्तता की वजह से अपने लिए समय कम मिल सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

धनु राशि

धनु राशि वालो के लिए बुध ग्रह आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। इससे काम में असंतोष और कुछ समस्याएं रह सकती हैं। साथ ही, बुध अस्त की अवधि में बिज़नेस से जुड़े फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। काम का तनाव रिश्तों और वैवाहिक जीवन पर असर डाल सकता है, इसलिए अपने साथी से खुलकर बात करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध देव आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में, बुध तुला राशि में अस्त की अवधि में आपको शत्रुओं, कर्ज और कानूनी मामलों  में राहत मिल सकती है। हालांकि, आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा और करियर में अचानक बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान आपको करियर में बड़े बदलाव करने से बचें। कार्यक्षेत्र में बातचीत और दस्तावेजों से जुड़ी गलतियों के प्रति सतर्क रहें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके पांचवें और आठवें भाव का स्वामी है जो अब आपके नौवें भाव के स्वामी के साथ अस्त हो रहे हैं। हालांकि, आठवें भाव के स्वामी बुध के अस्त होने से आपके जेवन की बड़ी परेशानियाँ सीमित होंगी। शेयर बाजार या डे ट्रेडिंग में निवेश करने वाले फिलहाल भी बचें। इस दौरान संतान से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं या जीवनसाथी की तरफ से विवाह का दबाव आप पर बना रह सकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में आ सकते हैं। 

बिज़नस से जुड़ें मामलों में भी सावधानी बरतें। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में, बुध तुला राशि में वक्री के दौरान आप अपने जीवनसाथी और माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं या अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं इसलिए आप अपने खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

बुध तुला राशि में अस्त: सरल एवं अचूक उपाय

  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनते हुए भगवान विष्णु की पूजा करें। 
  • परिवार की महिला रिश्तेदारों जैसे बहन और मोसियों का सम्मान करें। 
  • हर बुधवार को भगवान गणेश के मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं और मोदक अर्पित करें। 
  • गाय को हरी घास खिलाएं। 
  • किन्नरों का सम्मान करें और उन्हें कुछ भेंट करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. बुध तुला राशि में कब अस्त होंगे?

बुध देव तुला राशि में 24 अक्टूबर 2026 की सुबह 12 बजकर 14 मिनट पर अस्त होंगे 

2. बुध तुला राशि में अस्त होकर रिश्ते को कैसे प्रभावित करेगा?

बुध अस्त के दौरान रिश्तों में गलतफहमियाँ, बातचीत में कमी और आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

3. बुध अस्त के दौरान कौन सा उपाय करें?

प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनते हुए भगवान विष्णु की पूजा करें।