पापाकुंशा एकादशी 2026: तिथि एवं मुहूर्त!

कब है पापाकुंशा एकादशी 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त और सही पूजा विधि!

पापाकुंशा एकादशी 2026: हिंदू धर्म में पापाकुंशा एकादशी संसार के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है जो हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में आती है। इस दिन भक्तजन विष्णु जी के लिए व्रत एवं पूजन करते हैं। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “पापाकुंशा एकादशी 2026” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि एवं मुहूर्त। साथ ही, पापाकुंशा एकादशी की पूजा विधि और पारणा मुहूर्त के बारे में भी आपको बताएंगे। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

पापाकुंशा एकादशी 2026: तिथि एवं मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पापाकुंशा एकादशी 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर भक्त भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 

पापाकुंशा एकादशी तिथि: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार
एकादशी तिथि प्रारंभ: 21 अक्टूबर 2026 की दोपहर  01 बजकर 14 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त: 22 अक्टूबर 2026 की दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक
पारणा मुहूर्त: 23 अक्टूबर 2026 की सुबह 06 बजकर 26 मिनट से सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक
अवधि: 2 घंटे 15 मिनट

पापाकुंशा एकादशी 2026: धार्मिक महत्व

हिंदू धर्मग्रंथों, विशेष रूप से पद्म पुराण में वर्णित है कि पापांकुशा एकादशी का व्रत करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत के पुण्य को तपस्या करने, प्रयाग और काशी जैसे तीर्थों के दर्शन करने और दान-पुण्य करने के समान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सच्ची भक्ति और अच्छे कर्मों से पिछले पापों का प्रायश्चित करने, कर्मों के बोझग को कम करने और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। 

ज्योतिषीय दृष्टि से, शांत मन से एकादशी व्रत करने से जातक को मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक और संतुलन प्राप्त होता है। भक्त के जीवन से भगवान विष्णु समस्याओं का सामना धैर्य और बुद्धि से करता है। 

पापाकुंशा एकादशी 2026: पूजा विधि 

  • पापाकुंशा एकादशी 2026 द्वारा भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए जो इस प्रकार है:
  • भक्त सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब भगवान विष्णु की पूजा करके व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा स्थल पर चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान के सामने दीपक और धूप जलाएं, और पूजन सामग्री निकट रखें। 
  • भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल, ताजे फल और मिठाई अर्पित करें। 
  • इसके बाद, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। आप पापाकुंशा एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें। 
  • संध्या के समय भजन-कीर्तन करें या भजन सुनें। द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा के बाद निर्धारित पारण मुहूर्त में व्रत खोलें। जरूरतमंदों को भोजन या जरूरी वस्तुओं का दान करें। 

पापाकुंशा एकादशी 2026 पर करें ये सरल उपाय   

  • पूजा के दौरान भगवान विष्णु को को तुलसी के पत्ते अर्पित करें। ऐसा करने से पारिवारिक सुख-शांति और आध्यात्मिक प्रगति की प्राप्ति होती है।
  • गरीब एवं जरूरतमंदों को अनाज, पीले कपड़े, फल या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें। सच्चे मन से किया गया दान कल्याणकारी साबित होता है। 
  • पापाकुंशा एकादशी पर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र या भगवान विष्णु के मंत्रों का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से मन शांत रहता है, एकाग्रता में वृद्धि होती है और सोच सकारात्मक रहती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. पापाकुंशा एकादशी 2026 में कब है?

इस साल पापाकुंशा एकादशी व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को किया जाएगा। 

2. पापाकुंशा एकादशी का महत्व क्या है?

पापाकुंशा एकादशी व्रत से पिछले पापों से मुक्ति मिलती है, नकारात्मक कर्मों से रक्षा होती है, भौतिक सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। 

3. एकादशी व्रत का पारण कब करें?

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में सुबह करना चाहिए।