कब है दशहरा 2026 में?

इस साल कब है दशहरा? जानें तिथि, मुहूर्त एवं इस दिन के अचूक उपाय!

दशहरा 2026: शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसे विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन और नवरात्रि पारण शारदीय नवरात्रि के समापन का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में विजयदशमी पर भगवान राम की रावण पर विजय प्राप्त हुआ थी। वहीं, माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस शुभ तिथि पर भक्त पूजा-पाठ करते हैं, नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

दुर्गा विसर्जन के दौरान मां दुर्गा को जल्दी आने का वादा लेकर विदा किया जाता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको दशहरा 2026 की तिथि, महत्व, नवरात्रि पारणा और दुर्गा विसर्जन के बारे में बताएगा। 

दशहरा, दुर्गाविसर्जन एवं नवरात्रि पारणा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, विजयादशमी और नवरात्रि पारण 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। वहीं, दुर्गा विसर्जन 21 अक्टूबर 2026, बुधवार के दिन होगा। आइए जानते हैं दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त पर। 

दशहरा और नवरात्रि पारणा: 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
दशमी तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से.
दशमी तिथि समाप्त: 20 अक्टूबर 2026 की दोपहर 02 बजकर 24 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन एवं नवरात्रि पारण 2026: धार्मिक व ज्योतिषीय महत्व

हिंदू धर्म में विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन और नवरात्रि पारण को विशेष स्थान दिया गया है, जिसकी गिनती अबूझ मुहूर्त में होती है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे बिना नए कार्य शुरू करना, बिज़नेस पार्टनरशिप और नया वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।

  • विजयादशमी (दशहरा): दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। बता दें कि विजयदशमी का पर्व अहंकार, क्रोध, लालच और अज्ञान जैसी आंतरिक कमजोरियों को दूर करने की प्रेरणा देता है। इस दिन शस्त्र और औजारों की पूजा की जाने का विधान है। 
  • नवरात्रि पारण: पारण नवरात्रि व्रत के समापन का प्रतीक माना गया है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद भक्त व्रत खोलते हैं और कन्या पूजन भी करते हैं। 
  • दुर्गा विसर्जन: नौ दिन नवरात्रि के बाद दशमी तिथि पर मां दुर्गा को विधि-विधान से विदा किया जाता है और उन्हें पूजा के बाद विसर्जित करते हैं। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन एवं नवरात्रि पारण 2026: पूजा विधि एवं परम्पराएं 

नवरात्रि पारणा: माँ दुर्गा की पूजा करने के बाद परिवार अपने रीति-रिवाज़ों के अनुसार नवरात्रि व्रत खोलें। इससे पूर्व आप मां को फल, दूध, मिठाई आदि का भोग के रूप में माँ को अर्पित करें।

 शमी पूजा और आयुध पूजा: विजयादशमी पर शमी वृक्ष की पूजा और रोज़गार में इस्तेमाल होने वाले औजारों, शस्त्रों, वाहनों व उपकरणों की पूजा का भी विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिन किए गए अनुष्ठान जीवन में समृद्धि, करियर में सफलता, साहस और समस्याओं से मुक्ति दिलाती है।

दुर्गा विसर्जन पूजा विधि: माँ दुर्गा को फूल, मिठाई, अक्षत आदि सामग्री चढ़ाएं और आरती करें। इसके बाद, रीति-रिवाज से विसर्जन करें और अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की प्रार्थना करें।

दान-पुण्य: दशहरा के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन, अनाज, कपड़े या अन्य जरूरी वस्तुओं का दान करें। इस दिन किए गए दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

दशहरा 2026 पर करें ये प्रभावी उपाय 

शमी वृक्ष की पूजा: विजयदशमी के अवसर पर शमी के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके जीवन से समस्याएं दूर होती हैं। 

विजय मंत्र जाप: माँ अपराजिता का स्मरण करते हुए “ॐ अपराजितायै नमः” का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपको साहस, आत्मविश्वास, निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। 

नकारात्मकता का अंत: दशहरा के शुभ दिन जीवन की नकारात्मकता से बाहर आकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.  विजयदशमी 2026 में कब है?

इस साल विजयदशमी 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा।

2. दुर्गा विसर्जन 2026 में कब है?

वर्ष 2026 में दुर्गा विसर्जन 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को किया जाएगा।

3. विजयदशमी पर शमी पूजन क्यों किया जाता है?

दशहरा पर शमी पूजन करने से विजय, ग्रहों के अशुभ प्रभाव और समृद्धि की प्राप्ति होती है।