अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 27 सितंबर से 03 अक्टूबर, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 27 सितंबर से 03 अक्टूबर, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

AstroSage Hindi Banner

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (27 सितंबर से 03 अक्टूबर)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको सकारात्मक परिणाम पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रोज़मर्रा के काम भी इस समय आपको पूरा करना मुश्किल लग सका है। इन जातकों का झुकाव आध्यात्मिक कार्यों में हो सकता है जो आपके लिए हितकारी रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं नहीं की आशंका है। ऐसे में, आपके लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा क्योंकि आप कंफ्यूजा नजर आ सकते हैं।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 1 वाले अपने साथी के साथ मधुर रिश्ते बनाए रखने में नाकाम रह सकते हैं। ऐसे में, आप दोनों के बीच मतभेद होने की संभावना है जिसकी वजह आपसी समझ की कमी हो सकती है। आपको रिश्ते में खुशियों बनाए रखने के लिए बेकार की बातों को दिल में रखने से बचना होगा। आपको अपना रिश्ता समझदारी और शांति से संभालना होगा।
 

शिक्षा: बात करें शिक्षा की, तो मूलांक 1 के छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी के कारण उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद रखने में सक्षम नहीं होंगे इसलिए आपको मन लगाकर पढ़ाई करने में परेशानी का अनुभव हो सकता है। लॉ, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों की पढ़ाई करने वालों को विशेष रूप से एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।
 

पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो यह सप्ताह नौकरी करने वाले जातकों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने की संभावना है। साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध उतार-चढ़ाव भरे रह सकते हैं। इस दौरान आप पर काम का दबाव ज्यादा रह एकता है और ऐसे में, आपको समय पर काम पूरा करना मुश्किल लग सकता है जिसके चलते आपको सराहना न मिलने की आशंका है। इसके परिणास्वरूप, आप परेशान नज़र आ सकते हैं।  अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको हानि से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 1 वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कमी रह सकती है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। साथ ही, आपको सिर दर्द की समस्या घेर सकती है जो आपके आगे बढ़ने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है जिसके चलते आप अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” का 108 बार जाप करें। 

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह का इस्तेमाल आप कुछ बड़े फैसले लेने के लिए करेंगे जो आपके लिए हितकारी साबित होंगे। आपके द्वारा किया गया कोई निवेश, विशेष रूप से प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में लाभ दे सकता है। साथ ही, आपके धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं और यह आपके लिए फलदायी रह सकती हैं। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 2 वालों का रिश्ता अपने साथी के साथ ख़ुशहाल और संतुष्टि से पूर्ण रहेगा। इस दौरान आप दोनों के बीच आपसी समझ शानदार रहेगी और एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। साथ ही, परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्य हो सकता है। इसका आप दोनों आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 2 के छात्र इस सप्ताह साथी छात्रों के बीच अपनी एक ख़ास जगह बना पाएंगे। केमिस्ट्री, मरीन इंजीनियरिंग जैसे विषयों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। ऐसे में, आप आसानी से उच्च अंक हासिल करने में सक्षम होंगे जो आपकी मेहनत और लगन का नतीजा होगा। यह जातक अपनी क्षमताओं का दुनिया के सामने प्रदर्शन कर सकेंगे। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए अपार सफलता लेकर आएगा। इस दौरान आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे जिसकी वजह से आप प्रसन्न दिखाई देंगे। इन लोगों के विदेश जाने के भी योग बन सकते हैं जो प्रगति पाने में सहायक साबित होंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही, आप प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 2 के जातकों की सेहत इस सप्ताह अच्छी रहेगी जिसकी वजह आपके भीतर का उत्साह होगा। साथ ही, आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, लेकिन सिर दर्द आदि बना रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” का 108 बार जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 के जातक इस सप्ताह दृढ़ रहेंगे जिसके चलते आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। इस मूलांक के जातक जो भी काम करेंगे, उसमें विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे। यह हफ़्ता निवेश या डीलिंग जैसे बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल रहेगा। ऐसे में, आपके प्रगति के मौके मिलेंगे और साथ ही, आपके धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, मूलांक 3 के जातक इस सप्ताह पार्टनर के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में सक्षम होंगे। आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा और आप दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करेंगे। इस दौरान आप धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे। यह यात्राएं आपके जीवन में परिवर्तन लेकर आ सकती है। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा और साथ ही, आप रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित कर सकेंगे। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 3 वालों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। इन जातकों के लिए फाइनेंस, अकाउंटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे विषयों की पढ़ाई करना फायदेमंद साबित होगा। यह समय इन विषयों में अच्छे अंक हासिल करने के लिए अनुकूल रहेगा। ऐसे में, यह सप्ताह शिक्षा के लिए शानदार कहा जाएगा। 

पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो इस मूलांक के नौकरीपेशा जातक अपने कार्यों में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। साथ ही, आपको इंसेंटिव के साथ प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी कड़ी मेहनत के बल पर एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। यह आपकी उम्मीद से अधिक हो सकता है। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उन्हें अपेक्षा से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही, आप प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आप ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे जिसकी वजह से आप उत्साह से पूर्ण रहेंगे। ऐसे में, आपकी सेहत उत्तम बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गुरवे नमः” का 108 बार जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 के तहत जन्मे जातकों को इस सप्ताह योजना बनाकर चलना होगा क्योंकि आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय बड़े फैसले लेते वक़्त आप कंफ्यूज रह सकते हैं। ऐसे में, आपको हर कदम बहुत सोच-समझकर और एकाग्रता के साथ उठाना होगा। इस मूलांक के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपके लिए भाग्यशाली न रहने की आशंका है।

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो यह सप्ताह मूलांक 4 के रिश्ते के लिए अनुकूल नहीं रहने की आशंका है। ऐसे में, आपके लिए जीवनसाथी के साथ समझ और धैर्य से काम लेना बहुत जरूरी होगा क्योंकि तभी आप दोनों के बीच आपसी समझ और ख़ुशियाँ बनी रहेंगी। इस दौरान आपको परिवार से जुड़े कुछ मामलों को धैर्य से सुलझाने की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर आप साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने या ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल इसे टालना आपके लिए बेहतर साबित होगा। 

शिक्षा: शिक्षा के संबंध में इस सप्ताह को ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस दौरान आपको पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप विजुअल कम्युनिकेशन और वेब डिजाइनिंग जैसे विषयों की पढ़ाई करते हैं, तो आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको योजना बनाकर पढ़ाई करनी होगी क्योंकि इस समय आपका मन भटक सकता है और सही दिशा में आगे बढ़ना आपको मुश्किल लग सकता है। साथ ही, इस सप्ताह पढ़ाई से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के जातकों पर इस सप्ताह काम का दबाव बढ़ सकता है। साथ ही, आपको अपनी मेहनत के अनुसार पहचान नहीं मिल सकती है जिससे आप परेशान नज़र आ सकते हैं। इस दौरान आपकी कार्य करने की क्षमता कमज़ोर पड़ सकती है। ऐसे में, आपके लिए योजना बनाकर चलना होगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है जिसकी वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को अपनी सेहत को उत्तम बनाए रखने के लिए समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपको पाचन से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। ऐसे में, आपके भीतर ऊर्जा की कमी रह सकती है। साथ ही, आपको तीखा भोजन करने से बचना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के जातकों का व्यवहार इस सप्ताह तार्किक और व्यवस्थित रहेगा। आप बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दृढ़ रहेंगे। इसके अलावा, इन जातकों का झुकाव ज्यादा से ज्यादा धन कमाने और शेयर बाजार के माध्यम से लाभ कमाने में हो सकता है। इन जातकों को अपनी समझ और निर्णय लेने की क्षमता के दम पर सफलता की प्राप्ति होगी। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो मूलांक 5 के जातक जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में उच्च मूल्य बनाकर चलेंगे। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और एक-दूसरे के साथ ख़ुशियों भरे पल शेयर करेंगे। ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता दूसरों के लिए एक मिसाल बनेगा। आपका रिश्ता मधुर और प्रेमपूर्ण बना रहेगा। साथ ही, यह जातक पार्टनर के साथ घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 5 के छात्र इस सप्ताह पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। मेहनत के बल पर आप कठिन विषय भी आसानी से समझ पाएंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स और एडवांस स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, जिन जातकों का संबंध बिजनेस स्टैटिस्टिक्स और इकोनोमेट्रिक्स जैसे विषयों से है, उनका प्रदर्शन इस सप्ताह काफ़ी अच्छा रहेगा। 

पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो मूलांक 5 वाले इस सप्ताह अपनी क्षमताओं को पहचानने में सक्षम होंगे और काम भी प्रोफेशनल तरीके से कर सकेंगे। कार्यों में की गई आपकी मेहनत के लिए आपको प्रमोशन मिल सकता है। जिन लोगों का संबंध व्यापार से है, वह बिज़नेस में ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अपनी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे। साथ ही, उनके बीच अपनी एक अलग जगह बना सकेंगे। यह लोग नए व्यापार में आने की नीतियां बनाते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 5 वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जो आपके द्वारा की जा रही नियमित व्यायाम और ऊर्जा का परिणाम होगा। ऐसे में, आप फिट बने रहेंगे। आपको आपकी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास स्वस्थ बनाए रखने का काम करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो नारायण” का 41 बार जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 के तहत जन्मे जातक अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने और उसके माध्यम से सफलता प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इन लोगों की रुचि लंबी दूरी की यात्राओं में  बढ़ सकती है और साथ ही, आप अपनी क्षमताओं को निखारते हुए नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा, यह जातक सर्वगुण संपन्न बनेंगे। इन्हें काम के सिलसिले में काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और आगे चलकर आप इसे अपना शौक बना सकते हैं। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो मूलांक 6 के जातक इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बेहतरीन आपसी तालमेल बनाए रखने में सक्षम होंगे। इस समय आप परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल पाएंगे और रिश्ते में संतुलन बनाए रखेंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है जिसका आप आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। साथी के साथ बिताए गए समय की वजह से आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा और आपसी समझ भी बेहतर होगी। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 6 के जातक उच्च शिक्षा हासिल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक हो सकते हैं। आप अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन इस तरह से करेंगे कि आप पढ़ाई में टॉप पर पहुँच सकेंगे। साथ ही, आप अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर अच्छे अंक पाने में सफलता प्राप्त करेंगे जिसके चलते आप साथी छात्रों के बीच एक अलग जगह बना सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो यह सप्ताह आपके लिए नौकरी के नए अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही, आपके विदेश यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं जिससे आपको अच्छा-खासा लाभ होगा। यह जातक अपने काम को बेहतर तरीके से करने में सक्षम होंगे और इसके परिणामस्वरूप, आप कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों के बीच अलग पहचान बना पाएंगे। अगर आप व्यापार करते है, तो आपको इस दौरान पर्याप्त मात्रा में लाभ होने की संभावना है। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 6 वालों में आत्मविश्वास और ऊर्जा का उच्च स्तर बना रहेगा। आप मानसिक रूप से मज़बूत रहेंगे और इसके प्रभाव से आप फिट बने रहेंगे। आपकी सकारात्मकता ही आपके उत्तम स्वास्थ्य की वजह होगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 33 बार जाप करें।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह कई क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं और सफलता हासिल कर सकते हैं। आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है और धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में, यह जातक भौतिक चीज़ों से थोड़ी दूरी बना सकते हैं और आपके धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बन सकते हैं। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो मूलांक 7 के जातकों के लिए इस सप्ताह रिश्ते में आपसी तालमेल और संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा क्योंकि इस दौरान साथी और आपके बीच बेकार के विवाद हो सकते हैं। ऐसे में, आप दोनों के रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं। अगर आप रिश्ते में प्रेम बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। 

शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से, मूलांक 7 के जातकों के लिए इस सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपकी समझने और याद रखने की क्षमता थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। ऐसे में, आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं होंगे। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं, तो इस सप्ताह के सकारात्मक रहने की संभावना बेहद कम होगी । 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठों के साथ बात करते समय सावधान रहना होगा क्योंकि उनके साथ आपके मतभेद होने की आशंका है। वह आपके काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ सकते हैं और लापरवाही की वजह से आपसे काम में कुछ गलतियां भी हो सकती हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जिनका अपना व्यापार है, उन्हें नई डील्स करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं। 

स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इन जातकों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपको चोट लग सकती है। साथ ही, घर में मौजूद गैजेट्स का इस्तेमाल करते समय भी सतर्क रहें क्योंकि आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गणेशाय नमः” का 41 बार जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले जातक इस सप्ताह अपने काम को लेकर काफी गंभीर और समर्पित रहेंगे। आप अपार सफलता हासिल करेंगे और साथ ही, नाम कमाने के लिए भी लगातार प्रयास करना जारी रखेंगे। यह लोग ज्यादातर समय अपने काम में व्यस्त रहेंगे और खाली बैठे से बचेंगे। प्रतिबद्धता एक ऐसा शब्द होगा जिससे यह जातक हमेशा अपने दिमाग में रखेंगे और कामयाबी प्राप्त करेंगे। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 8 वालों के रिश्ते में पारिवारिक कारणों से दूरियां बढ़ सकती हैं जिसके चलते आप दोनों के बीच से खुशियां गायब रह सकती हैं। साथ ही, आपको महसूस हो सकता है कि आप सब कुछ खो बैठे हैं इसलिए आपके लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाना बहुत जरूरी होगा ताकि आपका रिश्ता प्रेम और सौहार्द से पूर्ण बना रहेगा। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आपका रिश्ता आगे बढ़कर शादी में बदल सकता है। 

शिक्षा: मूलांक 8 के छात्रों को शिक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता को बनाए रखना होगा। इस दौरान आप खुद को आत्मप्रेरित करते हुए नज़र आ सकते हैं। आपकी मज़बूत एकाग्र क्षमता की वजह से पढ़ाई में आपका प्रदर्शन शानदार रह सकता है। इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को इसमें सफलता पाने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। ऐसे में, आपको परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करने की सलाह दी जाती है। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 8 के नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, आपको काम को सराहना प्राप्त होगी। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप बिज़नेस को सफलता के शिखर पर ले जाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप खुद के लिए एक बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे और ऐसे में, आप अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं। इस अवधि में आप पार्टनरशिप में भी अच्छा करते हुए नज़र आ सकते हैं। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में, यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा जिसकी वजह आपि आपकी मज़बूत इच्छाशक्ति और ऊर्जा होगी। ऐसे में, आप पूरी तरह से फिट बने रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ मंदाय नमः” का 44 बार जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह अपने लक्ष्यों को पाने के प्रति पूरी तरह से दृढ़ और समर्पित रहेंगे। इन जातकों की मैनेजमेंट क्षमता काफी मज़बूत होगी जिससे नौकरी और व्यापार दोनों में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने काम को व्यवस्थित और समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही, आप अपने मार्ग में आने वाली समस्याओं को पार करने का भी साहस दिखाएंगे। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इन जातकों का रिश्ता अपने पार्टनर के साथ प्रेम और सौहार्द से भरा रहेगा। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपका संबंध प्रेम और ख़ुशियों से पूर्ण रहेगा। वहीं, इस मूलांक के जो जातक शादीशुदा हैं, वह साथी के साथ अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करेंगे। साथ ही, आप साथी के साथ वफादार और समर्पित रहेंगे। इस दौरान आप पार्टनर पर प्रेम की बरसात करते हुए दिखाई देंगे। 

शिक्षा: मूलांक 9 के जो छात्र पढ़ाई करते हैं, उन्हें इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। ऐसे में, आप अच्छे अंक हासिल करने में सक्षम होंगे। जो जातक इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों का अध्ययन कर रहे हैं, उनका प्रदर्शन इनमें शानदार रहने की संभावना है। आप अपनी एक अलग जगह बना सकेंगे और आप शिक्षा में कोई बड़ी सफलता पाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इस मूलांक के जो जातक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। वहीं, जो लोग नौकरी में प्रमोशन की आस लगाए बैठे हैं, तो उनके लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। इन जातकों को ऑनसाइट नौकरी के अवसर मिल सकते हैं जो आपको सफलता दिलाने का काम  करेंगे। अगर आपका खुद का व्यापार है, वह इस समय अपने बिज़नेस को एक नए स्तर पर लेकर जा सकते हैं और काफी मुनाफा कमा सकते हैं। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 9 वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिसकी वजह आपकी सकारात्मकता, मजबूत इच्छाशक्ति और ऊर्जा होंगी। ऐसे में, यह आपको फिट बनाए रखेंगी। हालांकि, स्वास्थ्य को मज़बूत रखने के लिए योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भूमि पुत्राय नमः” का  27 बार जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंक ज्योतिष में लाइफ पाथ नंबर कौन सा होता है?

लाइफ पाथ अंक को जन्‍म तिथि से निकाला जाता है जिससे किसी व्‍यक्‍ति के स्‍वभाव और उद्देश्‍यों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

क्या अंक ज्योतिष भविष्यवाणी कर सकता है?

हाँ, अंक ज्योतिष के माध्यम से आप भविष्‍य के संभावनाओं, संकेतों और अवसरों के बारे में जान सकते हैं। 

नामांक किसे कहते हैं?

नाम के आधार पर निकाले जाने वाले अंक को नामांक कहते हैं।