टीचर्स डे 2026: भारत में हर साल 05 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है जो महान दार्शनिक, शिक्षक और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन छात्रों को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट करने के लिए व्यक्त करते हैं। स्कूल और कॉलेजों में सामान्य तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई तरह के सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है।

टीचर्स डे 2026: तिथि और इस दिन का पंचांग
हर साल टीचर्स डे को 05 सितंबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा। यह तारीख डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, टीचर्स डे के दिन नवमी तिथि रात 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी और मृगशिरा नक्षत्र रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजे होगा।
क्या मनाया जाता है टीचर्स डे?
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 05 सितंबर 1888 को हुआ था जो एक महान दार्शनिक, विद्वान, शिक्षक और राजनेता थे। यह भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं। इन्हें साल 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। जब उनके छात्रों और प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो डॉ. राधाकृष्णन ने कहा था कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। इसके बाद से भारत में हर साल 05 सितंबर को टीचर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा।
शिक्षक दिवस 2026 का महत्व
भारतीय सभ्यता में गुरु-शिष्य परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि शिष्य के जीवन को गुरु अपने ज्ञान से प्रकाशित करता है। एक शिक्षक छात्रों को ज्ञान, अनुशासन और स्वतंत्र सोच विकसित करने में सहायता करता है। टीचर्स डे 2026 का दिन हमारे जीवन में उनके योगदान को सम्मान देने और उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए श्रेष्ठ दिन होता है।
टीचर्स डे 2026 और ज्योतिष का संबंध
वैदिक ज्योतिष में गुरु देव को ज्ञान, उच्च शिक्षा, मार्गदर्शन और शिक्षकों का कारक माना जाता है, इसलिए कुंडली में शिक्षा और गुरु के प्रभाव को देखने के लिए बृहस्पति देव की स्थिति को महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि कुंडली के पांचवें भाव का संबंध बुद्धि, सीखने, शिक्षा और रचनात्मकता से होता है, जबकि नौवां भाव उच्च शिक्षा, शिक्षक, गुरु, ज्ञान और आध्यात्मिक शिक्षा से जुड़ा होता है। ऐसे में, शिक्षा और गुरु के मार्गदर्शन का विश्लेषण करते समय गुरु ग्रह के साथ-साथ पांचवें और नौवें भाव को भी देखा जाता है।
देश में कैसे मनाया जाता है शिक्षक दिवस 2026?
शिक्षक दिवस या टीचर्स डे 2026 के अवसर पर छात्र अपने टीचर्स का धन्यवाद करते हैं और उन्हें नोट या कार्ड देकर अपना आभार प्रकट करते हैं। साथ ही, स्कूल और कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। शिक्षा से जुड़े संस्थानों में भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, डिबेट और स्टूडेंट्स से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस बार टीचर्स डे शनिवार के दिन पड़ने की वजह से स्कूल और कॉलेज अपनी सुविधा के अनुसार कार्यक्रम रख सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्रों में रुचि रखने वाले छात्र अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर कुछ नया पढ़कर या सीखकर भी सम्मान प्रकट करते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
देश में हर साल 05 सितंबर 2026 को टीचर्स डे मनाया जाता है।
हर साल टीचर्स डे को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
ज्योतिष में गुरु ग्रह शिक्षक के कारक ग्रह माने जाते हैं।