टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 अगस्त से 05 सितंबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 30 अगस्त से 05 सितंबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 अगस्त से 05 सितंबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द एम्पेरर
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: द सन
स्वास्थ्य: द स्ट्रेंथ
मेष राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्पेरर कार्ड प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपके मजबूत व्यक्तित्व और बेवजह के अहंकार की वजह से रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके द्वारा की गई मेहनत का लाभ आपको मिल सकता है, जैसे प्रमोशन। लंबे समय का निवेश करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
करियर में द सन का आना आपके लिए इस सप्ताह बड़े पदों पर नए अवसर लेकर आ सकता है। सरकारी या उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
द स्ट्रेंथ का आना आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाएगा। इस सप्ताह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी और आप ऊर्जावान रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिए आप संतुलित भोजन करें, नियमित रूप से व्यायाम और ध्यान करें।
अफर्मेशन: मैं जीवन में मिलने वाली हर सफलता के योग्य हूं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द हर्मिट
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द स्टार
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में द हर्मिट आया है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इस इस सप्ताह आप पार्टनर से बहस करने या उन पर दबाव डालने से बचें। इस समय आप उनकी बात समझने की कोशिश करें और उनकी वफादारी पर शक न करें। साथ ही, एक-दूसरे को थोड़ा समय दें।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ कप्स चेतावनी दे रहा है कि इस सप्ताह आप किसी ऐसे अवसर के झांसे में आने से बचें जो सुनने में बहुत अच्छा लग रहा हो। ऐसे में, आपको लालच में आने सेव् बचना होगा और कोई बड़ा जोखिम न लें।
करियर में टेन ऑफ पेंटाकल्स का मिलना इस सप्ताह करियर और व्यापार में सफलता और स्थिरता संकेत करता है। आपकी मेहनत और योजनाओं से सकारात्मक परिणामों के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्रपात होगा। साथ ही, आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य के लिए द स्टार को आपकी सेहत के लिए सकारात्मक कार्ड माना जाएगा, लेकिन यह बता रहा है कि आपको गर्मी के कारण कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, आप पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें। महिलाओं को हार्मोन या मेनोपॉज से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
अफर्मेशन: मैं मेहनत और समझदारी से किए गए निवेश के माध्यम से धन आकर्षित करता/ करती हूं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द जस्टिस
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द हैरोफ़न्ट
स्वास्थ्य: टेम्पेरन्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में द जस्टिस का आना शांति, स्पष्ट और भावनाओं से हटकर लिए गए निर्णय को दर्शाता है। इस सप्ताह सिंगल लोगों को नया रिश्ता शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। लेकिन भावनाओं में बहने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन के लिए ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स सलाह दे रहा है कि इन जातकों को इस सप्ताह अपने आर्थिक जीवन पर नज़र डालनी होगी। साथ ही, आप भविष्य के लिए धन से जुड़े सभी फैसले समझदारी से लें और बेकार के खर्चों को कम करने का प्रयास करें।
करियर के क्षेत्र में द हैरोफ़न्ट का आना कहता है कि यह सप्ताह टीचिंग, काउंसलर, मोटिवेशनल स्पीकिंग, आध्यात्मिक गुरुओं और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह ले सकते हैं।
स्वास्थ्य के संबंध में टेम्परेंस कार्ड का मिलना पूर्ण संतुलन और संयम को दर्शाता है। सेहत की दृष्टि से इस सप्ताह आपको मानसिक और शारीरिक शांति बनाए रखनेके लिए योग, ध्यान और शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: मैं अपने सपनों का पीछा करके अपने डर पर विजय पाता/पाती हूं।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टू ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द डेविल
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप खुद पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं और आपकी पार्टनर को पर्याप्त समय न देने की वजह से बहस हो सकती है। इस समय रिश्ते को भी बराबर महत्व देने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन के लिए टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आर्थिक मामलों में इस सप्ताह असमंजस या संतुलन की कमी रह सकती है। आपको इस अवधि में खर्चों पर ध्यान देना होगा और साथ ही, आप बचत करने या आय के अन्य स्रोत ढूंढ़ते हुए नज़र आ सकते हैं। इन लोगों को भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक योजनाएं बनानी होंगी।
करियर के संबंध में टू ऑफ कप्स का मिलना दो लोगों के बीच आपसी तालमेल, सम्मान और सामंजस्य को दर्शाता है। ऐसे में, आप यह सप्ताह बिजनेस पार्टनरशिप के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप कुछ नए भरोसेमंद क्लाइंट्स बनाएंगे और आपको डील में सफलता मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य के संबंध में द डेविल का मिलना आपको हद से ज्यादा मौज-मस्ती और गलत आदतों से सावधान कर रहा है। हालांकि, इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी, लेकिन पार्टी और नशे का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
अफर्मेशन: मैं अपने लक्ष्यों को हासिल करने पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करता/करती हूं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: द चेरियट (रिवर्सड)
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप बिना सोचे-समझे अपने साथी को कुछ कह सकते हैं या उन पर अचानक से गुस्सा कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा, अन्यथा आपकी पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
किंग ऑफ पेंटाकल्स का प्राप्त होना आपके आर्थिक जीवन के लिए शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको धन, प्रॉपर्टी, व्यापार या पुराने निवेश के माध्यम से लाभ मिलने के योग बनेंगे।
करियर के क्षेत्र में द मैजिशियन का मिलना बातचीत करने, दूसरों को मनाने और बुद्धिमानी से काम करने का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आपकी आत्मविश्वास और बातचीत करने की क्षमता मजबूत रहेगी। मार्केटिंग, सोशल मीडिया और कंसल्टेंसी जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
आपको द चेरियट (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है जो स्वास्थ्य में लापरवाही और ध्यान की कमी की तरफ आपको सावधान कर रहा है। ऐसे में, आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और साथ ही, स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। इन जातकों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, संतुलित भोजन करने और वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।
अफर्मेशन: मुझे खुद पर विश्वास है कि मैं ऐसे फैसले ले सकता/सकती हूं जो मुझे आगे बढ़ने में सहायता करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द टावर
कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ कप्स (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह भावनात्मक दूरी और पार्टनर पर ध्यान की कमी का तरफ संकेत कर रहा है। आपका ऐसा व्यवहार रिश्ता में समस्या पैदा कर सकता है इसलिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा, वरना रिश्ते पर असर पड़ सकता है।
आर्थिक जीवन में द एम्प्रेस कार्ड को ध्यान और नई चीज़ों का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह ब्यूटी, वेलनेस और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। इस समय आप ऐशोआराम और जरूरत की चीजों पर खर्च करते हुए नज़र आ सकते हैं।
करियर के संबंध में आपको सिक्स ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह सफलता और सराहना की तरफ संकेत कर रहा है। जो जातक एक्टर, थिएटर कलाकार, एंकर और स्टेज परफॉर्मर्स हैं, उनके लिए यह सप्ताह दर्शकों से प्रशंसा और सराहना लेकर आ सकता है। ऐसे में, यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
द टावर का आना स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने के लिए कह रहा है। इस दैरान आपको हड्डियों, जैसे गठिया, या आंखों से जुड़े रोग घेर सकते हैं। वहीं, महिलाओं को हार्मोन या मेनोपॉज की समस्या परेशानी कर सकती है।
अफर्मेशन: मैं अपनी सफलता खुद हासिल करता/करती हूं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स का आना रिश्ते में अहंकार और विवाद की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में, अहंकार के कारण आपकी साथी के साथ बहस हो सकती है जिसे आप जीतने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में, आपको गुस्से करने और छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना होगा, वरना इसका असर आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा।
आर्थिक जीवन में पेज ऑफ वैंड्स का मिलना एक नई शुरुआत की तरफ संकेत करता है। यह समय कोई नया निवेश या एसआईपी की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा।
करियर में आपको थ्री ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो आपसी सहयोग, नेटवर्किंग और सफलता को दर्शाता है। इस अवधि में आपको कुछ प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है जिनकी सहायता से आप करियर में आगे बढ़ सकेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस सप्ताह आप ऊर्जावान और उत्साह से भरे रहेंगे। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसले लेने से बचें। मानसिक शांति के लिए अपने गुस्से और ऊर्जा दोनों को नियंत्रण में रखें।
अफर्मेशन: मैं जीवन के हर क्षेत्र में धन-समृद्धि पाने का हकदार हूं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: किंग ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: द मून
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स प्रतिद्वंदता, अहंकार के टकराव और मतभेद की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आप दोनों के बीच बहस होने की आशंका है जिससे आपको बचना होगा।
एट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना आपको धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह देता है। इस सप्ताह गलत व्यक्ति पर भरोसा करने या आर्थिक जानकारी की कमी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।
करियर के क्षेत्र में किंग ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) अहंकार और जिद के प्रति आपको सावधान रहने के लिए कह रहा है। कार्यक्षेत्र पर दूसरों की राय को नज़रअंदाज़ न करें और आलोचना को सकारात्मक रूप से लें, अन्यथा ओवरकॉन्फिडेंस आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है।
स्वास्थ्य के लिए द मून को सकारात्मक कार्ड नहीं कहा जाएगा जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपको भावनात्मक उतार-चढ़ाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, जातकों को पानी की कमी या शरीर में पानी जमा होना, महिलाओं को हार्मोन से जुड़े रोग घेर सकते हैं, इसलिए आपको स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करने, व्यायाम के साथ-साथ संतुलित भोजन करने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: मैं प्रगति और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करता/करती हूं।
धनु राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द एम्पेरर
करियर: ऐस ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शा रहा है कि इस सप्ताह पार्टनर के साथ बहस और अहंकार की वजह से विवाद जन्म ले सकते हैं जिसका नकारात्मक असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। ऐसे में, आप धैर्य और शांति बनाए रखकर रिश्ते को विवाद से बचा सकेंगे।
आर्थिक जीवन में द एम्पेरर को शुभ कार्ड माना जाएगा। यह समय लंबी अवधि वाली योजनाओं में निवेश करने के लिए अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आप गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता करने और दूसरों के साथ अपनी समृद्धि शेयर करते हुए नज़र आ सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में ऐस ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। यह अवधि आपके लिए नई शुरुआत और सफलता लेकर आ सकता है जहां आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। इस दौरान आपको करियर में तरक्की, प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिलने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य के संबंध जजमेंट कार्ड पुनर्जन्म, आत्मजागृति और व्यक्तित्व में आने वाले बदलाव को दर्शाता है। ऐसे में, आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिटनेस और ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप अपनी सेहत पर ध्यान दें और शरीर की देखभाल अच्छे से करें।
अफर्मेशन: मैं हर दिन धन-समृद्धि को अपनी तरफ आकर्षित करता/करती हूं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि वालों को प्रेम जीवन के लिए फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि यह सप्ताह आपके रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि, यह हफ़्ता आपके लिए ज्यादा ख़ास नहीं रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। इस दौरान पार्टनर के साथ आपकी बहस हो सकती है या फिर आप एक-दूसरे को कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। शांत रहने के लिए दोनों ध्यान का अभ्यास कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स सफलता और सम्मान को दर्शा रहा ह। इस सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत रंग लेकर आएगी। साथ ही, आपके प्रमोशन के योग बनेंगे और यह समय लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए अनुकूल रहेगा।
सिक्स ऑफ वैंड्स करियर में सफलता और सम्मान का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में बॉस और सहकर्मियों की मदद करके एक सम्मानित और लोकप्रिय लीडर के रूप में उभर सकते हैं। ऐसे में, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य के संबंध में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स ऊर्जावान और उत्साह रहेंगे। लेकिन, आपको जल्दबाज़ी में लिए गए फैसलों से बचना होगा। साथ ही, किसी के साथ बहस में पड़ने से बचना होगा। ऐसे में, आपको अपंनी ऊर्जा और भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा ताकि आप मानसिक रूप से शांत रह सकें। आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो आपको सावधान रहना होगा। ‘
अफर्मेशन: मैं आर्थिक रूप से सक्षम हूँ कि मैं मनचाही जिंदगी जी सकूं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स आपसी सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव की तरफ संकेत करता है। इस अवधि में आप दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं साझा करेंगे और जरूरत पड़ने पर पार्टनर की मदद लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा और वैवाहिक जीवन में उत्पन्न विवाद सुलझ सकते हैं।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स हानि को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपको बिजनेस में असफलता, अचानक कर्ज लेना या बचत कम होने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
करियर में आपको थ्री ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) मिला है जो कार्यक्षेत्र में काम में देरी और रुकावट की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में, यह सप्ताह करियर के लिए कमज़ोर रह सकता है जिसके चलते आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, टीम के सदस्यों या वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग न मिलने की आशंका है, इसलिए आपको शांत रहकर बहस से बचना होगा।
स्वास्थ्य में आपको नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो तनाव, हद से ज्यादा सोचना और नींद न आने को दर्शाता है। ऐसे में, यह कार्ड आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप मानसिक तनाव की वजह से बीमार हो सकते हैं इसलिए आपको इससे बचने और अपनी सेहत का ध्यान रखने से बचना होगा।
अफर्मेशन: मैं अपने सपनों को हकीकत में बदलने में सक्षम हूं।
मीन राशि
प्रेम जीवन: द हैरोफ़न्ट
आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस
करियर: किंग ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेम्परेंस
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द हैरोफ़न्ट रीति-रिवाज़ों, शादी और परंपराओं आदि को दर्शाता है। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह धार्मिक तीर्थस्थल की यात्रा पर जाने के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही, घर पर पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य हो सकते हैं। इससे आप दोनों के रिश्ते में आपसी सम्मान बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा।
आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस रहस्य को दर्शा रहा है और यह कहता है कि आपको अपनी धन-संपत्ति और आर्थिक योजनाओं की जानकारी दूसरों से शेयर करने से बचना होगा।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ कप्स भावनात्मक परिपक्वता और मार्गदर्शन को दर्शा रहा है। यह सप्ताह टीचर्स, मेंटर्स, धर्म गुरुओं और मोटिवेशनल स्पीकर्स के लिए अच्छा रहेगा। ऐसे में, आप दूसरों की सहायता और मार्गदर्शन करने में सक्षम होंगे। अगर आप करियर में समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप आपने मेंटर से मार्गदर्शन ले सकते हैं।
स्वास्थ्य में टेम्परेंस कार्ड का आना बदलाव, संतुलन और बेहतर स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मज़बूत रहेगी। साथ ही, आप ऊर्जावान रहेंगे और इस दौरान आपको सात्विक भोजन के साथ-साथ योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: मुझे विश्वास है कि मेरी मेहनत और प्रयास जरूर रंग लाएगी।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो राशिफल में आपको प्रेम, करियर, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
हाँ, यह जातक को स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल प्रेम, आर्थिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी प्रदान करता है।