सितंबर 2026: साल का हर महीना अपने साथ कुछ न कुछ ख़ास लेकर आता है और इन्हीं में से एक है सितंबर का महीना। अगस्त 2026 सावन माह और रक्षाबंधन जैसे पर्व मनाए जाने की वजह से भक्तिभाव भरा रहा। इसी क्रम में, सितंबर 2026 की शुरुआत जन्माष्टमी के साथ होगी और इस माह में कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। ऐसे में, यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है।

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, सितंबर 2026 साल का नौंवां महीना होता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग “सितंबर 2026 में आपको सितंबर के प्रमुख व्रत एवं पर्वों और ग्रहण गोचर की जानकारी प्राप्त होगी। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि सितंबर 2026 आपके लिए कैसा रहेगा।
सितंबर 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
हिंदू पंचांग के अनुसार, सितंबर 2026 महीने का आगाज़ रेवती नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 01 सितंबर 2026 को होगा, जबकि इसका समापन कृतिका नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि अर्थात 30 सितंबर 2026 को होगा। इसके अलावा, सितंबर 2026 की शुरुआत भाद्रपद मास में होगी जो चातुर्मास के चार महीनों में से एक है। वहीं, इसका अंत आश्विन मास में होगा। हालांकि, भाद्रपद चातुर्मास में आता है, इसलिए यह महीना पूजा, व्रत, दान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सितंबर 2026: मंगलवार से शुरू होगा महीना करें ये उपाय
सितंबर 2026 का महीना मंगलवार के दिन शुरू होगा जिसके अधिपति देव मंगल ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, इच्छाशक्ति और महत्वाकांक्षा के कारक माना जाता है। भाद्रपद मास में इन उपायों को करने से आपके जीवन में पूरे महीने सकारात्मक बनी रहेगी।
- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें।
- मंगल देव की कृपा प्राप्ति के लिए प्रतिदिन “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
- मंगलवार के दिन गरीब या जरूरतमंदों को मसूर दाल या लाल वस्त्र का दान करें।
- मंगलवार की सुबह कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं।
- अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखें।
- गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
- भाद्रपद माह में नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- गरीब या जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या जरूरी सामान दान करें।
- शाम के समय दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सितंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
जिन लोगों का जन्म सितंबर माह में होता है, वह व्यावहारिक, समझदार, व्यवस्थित और बारीकियों पर ध्यान देने वाले होते हैं। यह कोई भी फैसला लेने से पहले योजना बनाना पसंद करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मन से निभाते हैं। इस माह में जन्मे लोग ईमानदारी को महत्व देते हैं और दूसरों की मदद करने में सबसे आगे होते हैं। लेकिन कभी-कभी खुद से ज्यादा उम्मीद रखने के कारण खुद की आलोचना करने लगते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सितंबर 2026 में जन्मे लोग 2 राशियों से संबंध रखते हैं। 01 से 22 सितंबर के बीच जन्मे लोग कन्या राशि के होते हैं, जिसके स्वामी बुध देव हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, व्यावहारिकता और विश्लेषणात्मक सोच के कारक माना जाता है। वहीं, 23 सितंबर से 30 सितंबर के बीच जन्मे लोग तुला राशि के होते हैं और इनके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र आकर्षण, प्रेम, संतुलन और सामंजस्य के ग्रह हैं।
शुभ अंक: 5 और 6
शुभ रंग: हरा, नीला और सफेद
शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार
शुभ रत्न: नीलम और ब्लू टोपाज
सितंबर 2026 के हिंदू व्रत एवं त्योहार की सूची
आइए जानते हैं सितंबर 2026 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में।
| तिथि | दिन | व्रत एवं त्योहार |
|---|---|---|
| 4 सितंबर 2026 | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | अजा एकादशी |
| 8 सितंबर 2026 | मंगलवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | मासिक शिवरात्रि |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | भाद्रपद अमावस्या |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | हरतालिका तीज |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | कन्या संक्रांति |
| 22 सितंबर 2026 | मंगलवार | परिवर्तिनी एकादशी |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 25 सितंबर 2026 | शुक्रवार | अनंत चतुर्दशी |
| 29 सितंबर 2026 | मंगलवार | संकष्टी चतुर्थी |
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
सितंबर 2026: ग्रहण-गोचर की सूची
अब हम आपको अवगत करवाते हैं सितंबर 2026 में होने वाले गोचरों से।
| तिथि | ग्रह का गोचर | समय |
|---|---|---|
| 2 सितंबर 2026 | शुक्र का तुला राशि में गोचर | दोपहर 1:41 बजे |
| 7 सितंबर 2026 | बुध का कन्या राशि में गोचर | दोपहर 1:23 बजे |
| 17 सितंबर 2026 | सूर्य का कन्या राशि में गोचर | सुबह 7:47 बजे |
| 18 सितंबर 2026 | बुध का कर्क राशि में गोचर | शाम 5:03 बजे |
| 28 सितंबर 2026 | बुध का तुला राशि में गोचर | दोपहर 12:31 बजे |
शुक्र का तुला राशि में गोचर (2 सितंबर 2026): प्रेम के ग्रह शुक्र देव अपनी ही राशि तुला राशि में 2 सितंबर 2026 की दोपहर 1 बजकर 41 मिनट पर गोचर करेंगे।
बुध का कन्या राशि में गोचर (7 सितंबर 2026): बुध्दि, वाणी और संचार कौशल के ग्रह बुध महाराज 7 सितंबर 2026 की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर 2026): ग्रहों के जनक सूर्य देव 17 सितंबर 2026 की सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसे ही कन्या संक्रांति कहा जाता है।
बुध का कर्क राशि में गोचर (18 सितंबर 2026): ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 18 सितंबर 2026 की शाम 5 बजकर 03 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे।
बुध का तुला राशि में गोचर (28 सितंबर 2026): सितंबर के अंत में बुध देव 28 सितंबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।
नोट: सितंबर 2026 में कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत
के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सितंबर 2026 के बैंक अवकाश
सितंबर 2026 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? आइए नज़र डालते हैं इस माह के बैंक अवकाशों 2026 पर।
| दिन | वार | बैंक अवकाश |
|---|---|---|
| 04 सितंबर 2026 | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
| 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | गणेश चतुर्थी |
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सितंबर 2026 के शुभ मुहर्त
सितंबर 2026 में कई शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। बता दें कि इस महीने गृह प्रवेश और मुंडन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
सितंबर 2026 में विवाह मुहूर्त
| दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
|---|---|---|---|
| 30 सितंबर 2026,बुधवार | उत्तराभाद्रपद | एकादशी | सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 07 बजकर 39 मिनट तक |
सितंबर 2026 में नामकरण मुहूर्त
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
|---|---|---|
| 3 सितंबर 2026 | गुरुवार | 24:30:08 से 29:59:46 तक |
| 4 सितंबर 2026 | शुक्रवार | 06:00:16 से 24:15:35 तक |
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | 18:14:47 से 30:01:45 तक |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | 13:16:45 से 30:03:43 तक |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 06:04:42 से 30:04:43 तक |
| 16 सितंबर 2026 | बुधवार | 17:23:13 से 30:06:11 तक |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | 06:06:39 से 19:54:29 तक |
| 21 सितंबर 2026 | सोमवार | 06:08:38 से 30:08:37 तक |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | 10:35:48 से 23:20:01 तक |
| 27 सितंबर 2026 | रविवार | 06:11:39 से 30:11:39 तक |
| 28 सितंबर 2026 | सोमवार | 06:12:09 से 30:12:09 तक |
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
सितंबर 2026 में उपनयन मुहूर्त
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
|---|---|---|
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | 11:36 से 17:41 तक |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 07:38 से 09:13, 11:32 से 17:37 तक |
| 21 सितंबर 2026 | सोमवार | 08:41 से 17:05 तक |
| 23 सितंबर 2026 | बुधवार | 06:41 से 08:33, 10:53 से 16:58 तक |
सितंबर 2026 में कर्णवेध मुहूर्त
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
|---|---|---|
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | 07:20-11:56, 16:18-18:43 |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | 13:55-17:41 |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 07:38-09:13, 11:32-17:37 |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | 06:41-13:35, 15:39-18:49 |
| 23 सितंबर 2026 | बुधवार | 06:41-08:33, 10:53-16:58 |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | 06:41-10:49 |
सितंबर 2026 में विद्यारंभ मुहूर्त
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
|---|---|---|
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | 09:28 से 14:06 (सुबह से दोपहर) |
| 13 सितंबर 2026 | रविवार | 11:32 से 17:37 (दोपहर से शाम) |
| 17 सितम्बर 2026 | गुरुवार | 08:57 से 13:35 (सुबह से दोपहर), 15:39 से 18:49 (शाम) |
| 23 सितम्ब 2026 | बुधवार | 10:53 से 16:58 (दोपहर से शाम) |
| 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | 08:29 से 10:49 (सुबह), 13:07 से 18:21 (दोपहर से शाम) |
सितंबर 2026 में अन्नप्राशन मुहूर्त
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
|---|---|---|
| 14 सितंबर | सोमवार | 06:36 – 06:53 |
| 14 सितंबर | सोमवार | 06:53 – 07:37 |
| 17 सितंबर | गुरुवार | 13:35 – 15:39 |
| 21 सितंबर | सोमवार | 06:39 – 07:29 |
| 21 सितंबर | सोमवार | 08:42 – 11:01 |
| 21 सितंबर | सोमवार | 13:20 – 15:24 |
| 24 सितंबर | गुरुवार | 13:08 – 15:12 |
| 24 सितंबर | गुरुवार | 08:30 – 10:49 |
सितंबर 2026 में जन्म लेने वाली मशहूर हस्तियां
1 सितंबर – ज़ेंडाया, लिली टॉमलिन
2 सितंबर – पवन कल्याण, कीनू रीव्स, सलमा हायेक
3 सितंबर – सद्गुरु जग्गी वासुदेव, चार्ली शीन, शॉन व्हाइट
4 सितंबर – बेयोंसे
5 सितंबर – पंकज त्रिपाठी, माइकल कीटन, फ्रेडी मर्करी, रैक्वेल वेल्च
6 सितंबर – इदरीस एल्बा
7 सितंबर – मम्मूटी, इवान रैचल वुड, ग्लोरिया गेयनोर
8 सितंबर – पिंक, मार्टिन फ्रीमैन
9 सितंबर – अक्षय कुमार, एडम सैंडलर, ह्यू ग्रांट, मिशेल विलियम्स
10 सितंबर – कॉलिन फर्थ, गाय रिची
11 सितंबर – लुडाक्रिस, हैरी कॉनिक जूनियर
12 सितंबर – जेनिफर हडसन, पॉल वॉकर
13 सितंबर – रोनाल्ड डाहल, टायलर पेरी
14 सितंबर – आयुष्मान खुराना, एमी वाइनहाउस, एंड्रयू लिंकन, नैस
15 सितंबर – टॉमी ली जोन्स, प्रिंस हैरी
16 सितंबर – निक जोनस, एमी पोहलर
17 सितंबर – नरेंद्र मोदी, जॉन रिटर, बाज लुहरमन
18 सितंबर – जाडा पिंकेट स्मिथ, जेम्स मार्सडेन
19 सितंबर – जिमी फॉलन, ट्विगी
20 सितंबर – सोफिया लोरेन
21 सितंबर – करीना कपूर, स्टीफन किंग, बिल मरे, एथन कोएन
22 सितंबर – टॉम फेल्टन, बिली पाइपर
23 सितंबर – ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, रे चार्ल्स
24 सितंबर – निया वार्डालोस, केविन सोरबो
25 सितंबर – विल स्मिथ, कैथरीन ज़ेटा-जोन्स
26 सितंबर – मनमोहन सिंह, सेरेना विलियम्स, ओलिविया न्यूटन-जॉन, लिंडा हैमिल्टन
27 सितंबर – ग्वेनेथ पाल्ट्रो, लिल वेन
28 सितंबर – रणबीर कपूर, लता मंगेशकर, हिलेरी डफ, नाओमी वॉट्स, ब्रिजिट बार्डो
29 सितंबर – हॉल्सी, मिगेल डी सर्वांतेस
30 सितंबर – मोनिका बेलुची, फ्रैन ड्रेस्चर
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
सितंबर 2026 मासिक भविष्यवाणी: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि
सितंबर 2026 में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। राहु आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे जबकि इस ……(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
इस महीने वृषभ राशि के लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। इस माह शनि आपके……(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
सितंबर 2026 के दौरान बृहस्पति आपके पहले भाव में रहेंगे जिससे आपको इस महीने मिलेजुले……(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
पिछले महीने की तुलना में सितंबर, 2026 में आपको मिलेजुले परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपकी ……(विस्तार से पढ़ें)
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
सिंह राशि
सितंबर मासिक राशिफल 2026 का कहना है कि प्रमुख ग्रह राहु सातवें भाव के स्वामी के रूप में……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
सितंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार राहु आपके छठे भाव में अनुकूल स्थिति में रहेंगे। वहीं……(विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
सितंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने बृहस्पति की अनुकूल स्थिति और शनि के……(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
सितंबर मासिक राशिफल 2026 का कहना है कि प्रमुख ग्रह जैसे कि राहु और बृहस्पति की……(विस्तार से पढ़ें)
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
धनु राशि
सितंबर मासिक राशिफल 2026 दर्शाता है कि प्रमुख ग्रह राहु तीसरे घर में और बृहस्पति अनुकूल……(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
सितंबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रमुख ग्रह राहु दूसरे भाव में प्रतिकूल स्थिति में हैं और ……(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
सितंबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि प्रमुख ग्रह राहु पहले और केतु सातवें भाव में है जो……(विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
इस महीने प्रमुख ग्रह राहु बारहवें भाव में प्रतिकूल स्थान में बैठा है। बृहस्पति भी अशुभ स्थान में है……(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सितंबर 2026 में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, परिवर्तिनी एकादशी और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे।
सितंबर के महीने में 3 बैंक अवकाश पड़ेंगे।
नहीं, इस महीने कोई ग्रहण नहीं होगा।