फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है जिसका चुनाव हम खुद करते हैं। यह वह लोग होते हैं जिनके साथ हम अपने गम और ख़ुशी बिना सोचे-समझे शेयर कर देते हैं। अगर आपका भी कोई ऐसा ही दोस्त है, तो याद करें उसके साथ बिताएं वह पल जिन्होंने आपकी दोस्ती को मज़बूत और यादगार बनाया। जब आप दुनिया से निराश और हताश होकर उदास थे, तब उस दोस्त ने न सिर्फ़ आपका साथ दिया था, बल्कि आपके चेहरे पर मुस्कान भी लेकर आया था, इसलिए दोस्ती जीवन की सबसे कीमती चीज़ों में से एक है।

बता दें कि हर साल अगस्त के पहले रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 02 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। ऐसे में, एस्ट्रोसेज एआई अपने इस विशेष ब्लॉग “फ्रेंडशिप डे 2026” के माध्यम से आपको इस खूबसूरत रिश्ते को समझाने का प्रयास करेंगे क्योंकि प्रेम की तरह दोस्ती का भी अपना अलग महत्व होता है। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं फ्रेंडशिप डे 2026 के बारे में ज्योतिषीय दृष्टिकोण से।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
फ्रेंडशिप डे 2026: कब और क्यों मनाया जाता है?
जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि फ्रेंडशिप डे 2026 को हर साल अगस्त माह के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है जो इस वर्ष 02 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। दोस्ती को समर्पित इस विशेष दिन को मनाने की शुरुआत साल 1958 में पराग्वे में हुई थी। उस समय कुछ दोस्तों ने महसूस किया कि दोस्ती जैसे अनमोल रिश्ते का जश्न मनाने के लिए एक अलग दिन होना चाहिए। धीरे-धीरे फ्रेंडशिप डे को मनाने का प्रचलन भारत पहुंचा और यहाँ भी यह एक लोकप्रिय दिन बन गया।
वर्तमान समय में अगस्त महींने के पहले रविवार को लोग एक-दूसरे को रंग-बिरंगे फ्रेंडशिप बैंड बांधते है, पुरानी तस्वीरें देखते हैं और महीनों से बात न करने वाले दोस्त भी एक-दूसरे को याद करके फोन या संदेश भेजते हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में मान्यता दी गई है। लेकिन, भारत में अगस्त महीने का पहला रविवार अपनी अलग और ख़ास पहचान रखता है।
प्राचीन शास्त्रों के अनुसार फ्रेंडशिप डे 2026
फ्रेंडशिप बैंड और सोशल मीडिया के जमाने से पहले ही हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी सच्ची मित्रता का वर्णन मिलता है जो आज भी सच्ची मित्रता का संदेश देती है।
वैदिक फ्रेंडशिप डे 2026 के अनुसार, जीवन में एक व्यक्ति को दो तरह के मित्र मिलते हैं, पहले होते हैं स्वाभाविक मित्र जो अपने आप ही आपके दोस्त बन जाते हैं। यह दोस्त ज़िंदगी के हर मुश्किल दौर में बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ खड़े होते हैं। जीवन की हर धुप और छाँव में आपका साथ निभाते हैं। वहीं दूसरे होते हैं क्षणिक मित्र यानी कि ऐसे दोस्त जो आपकी ज़िन्दगी में कुछ समय के लिए आते हैं या फिर किसी उद्देश्य से आते हैं। वह उस समय हमारी सहायता करते हैं या फिर हमारे जीवन में अपना उद्देश्य पूरा होने पर चले जाते हैं।
किसी व्यक्ति के जीवन में दोनों तरह के दोस्त ही मायने रखते हैं, लेकिन सच्चे और हमेशा आपका साथ निभाने वाले दोस्त मिल पाना बहुत कठिन माना जाता है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि वैदिक ज्योतिष में आपकी जन्म राशि या लग्न से सातवां भाव मित्रताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। इस भाव का स्वामी और आपकी कुंडली में इनकी स्थिति और अवस्था यह बताती है कि आपको किस प्रकार के दोस्त मिलेंगे, आपके दोस्त आपके प्रति कितने वफादार रहेंगे और आपकी दोस्ती कितनी स्थायी होगी।
ऐसी मित्रता, जिसे इतिहास भूल न सका
ज्योतिष के अनुसार हर राशि के बारे में जानने से पहले हम आपको कुछ ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं में वर्णित ऐसी दो मित्रताओं के बारे में बताएंगे, जिनकी दोस्ती आज भी दुनियाभर के लिए मिसाल बनी हुई है।
श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता: भगवान कृष्ण और सुदामा जी बचपन के दोस्त थे जिन्होंने साथ में शिक्षा ग्रहण की थी। शिक्षा पूर्ण होने के बाद दोनों के जीवन की राहें अलग-अलग हो गई थी। एक जहां राजा बने और दूसरा, एक गरीब ब्राह्मण, जिनके लिए अपने परिवार का पालन-पोषण करना भी बहुत कठिन हो गया था। जब सुदामा अपने बचपन के मित्र श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारका पहुंचें, तो वह अपने साथ उन्हें भेंट स्वरूप देने के लिए एक मुट्ठी चावल पोटली में बांधकर ले गए थे, परंतु उनके मन में संकोच भी था। वह अपने मित्र से सहायता मांगने में झिझक रहे थे, लेकिन अपने मित्र से मिले बिना भी नहीं रह पा रहे थे।
जब भगवान कृष्ण को अपने दोस्त सुदामा के बारे में पता चलता है कि वह उनसे मिलने आया है, तब उन्होंने अपने मित्र के महल में आने का इंतज़ार नहीं किया, बल्कि वह स्वयं नंगे पैर महल के द्वार तक दौड़कर जाते हैं। उनकी आँखों से आंसू आ जाते हैं और वह सुदामा को अपने महल लेकर आते हैं। वह सुदामा के थके हुए चरणों को अपने हाथों से धोते हैं। जब सुदामा बिना कुछ मांगे अपने घर लौटते हैं, तो उनकी टूटी-फूटी झोपड़ी महल में बदल चुकी होती है। भगवान कृष्ण अपने मित्र के बिना कुछ कहे या बिना मांगे ही दुनियाभर के सारे सुख उन्हें दे देते हैं। यही सच्ची मित्रता का सार होता है जिसे किसी बी सफाई या शब्दों की आवश्यकता नहीं होती है।
पृथ्वीराज चौहान और चंदबरदाई: पृथ्वीराज चौहान भारत के एक महान राजा थे और इनकी मित्रता कवि चंदबरदाई से थी। इनकी पृथ्वीराज चौहान के साथ अपनी मित्रता महलों के वैभव से लेकर विश्वासघात, पराजय, और कारावास जैसी कठिन परिस्थितियों में भी अटूट रही। जब युद्ध में पराजित होने के बाद पृथ्वीराज चौहान को बंधी बनाकर मुहम्मद गोरी ने उनकी आँखें फोड़ दी थी, तब भी चंद्र बरदाई ने उनका साथ नहीं छोड़ा। वे वेश बदलकर उनके पास पहुंचे और दोनों ने मिलकर एक ऐसी योजना बनाई, जो असंभव लग रही थी।
उस समय चंदबरदाई के शब्द ही पृथ्वीराज चौहान की आंखें बने। सही अवसर मिलने पर दोनों ने अपने उद्देश्य को पूरा किया और मुहम्मद गोरी की हत्या कर दी। इसके बाद, दोनों ने अलग-अलग जीवन जीने के बजाय एक साथ अपने जीवन का अंत कर दिया। हर मित्रता का अंत ऐसा हो, ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन उनकी निष्ठा और समर्पण आज भी मित्रता दुनिया के लिए मिसाल बनी हुई है।
फ्रेंडशिप डे 2026: राशि अनुसार कौन होगा आपका सबसे अच्छा मित्र?
ज्योतिष की सहायता से हम बहुत सरलता और सहजता से समझ सकते हैं कि दोस्ती का रिश्ता इतना ख़ास क्यों होता है जबकि कुछ रिश्तों को निभाने के लिए लगातार प्रयास करने पड़ते हैं। ज्योतिष कहता है कि आपकी चंद्र राशि से सातवां भाव यह बताता है कि किन राशियों के साथ आपकी मित्रता सबसे अधिक अनुकूल और मज़बूत हो सकती है। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं कि राशि अनुसार कौन सी राशि आपके लिए मित्र के रूप में सबसे अच्छी साबित हो सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के जातक दोस्ती के रिश्ते में जोश, उत्साह और ऊर्जा लेकर आते हैं। इस राशि के लोगों के लिए ऐसा दोस्त सबसे उपयुक्त साबित होता है जो आपके उत्साह में आपका साथ भी दे और जरूरत पड़ने पर आपको जीवन में संतुलन बनाकर चलने में भी मदद करें। इनके सबसे अच्छे दोस्त तुला राशि के जातक बन सकते हैं। जहाँ आपको तेज़ी से आगे बढ़ना पसंद होता है, वहीं, तुला राशि वाले आपके जीवन में संतुलन और शांति लेकर आते हैं। इसके अलावा, सिंह और धनु राशि के लोग भी आपके अच्छे मित्र बन सकते हैं, क्योंकि वे भी आपकी तरह साहसी, वफादार और जीवन के प्रति उत्साही स्वभाव रखने वाले होते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक स्थिर, समर्पित और बेहद वफादार होते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जीवन में ऐसे दोस्त की जरूरत होती है जो आपके इन गुणों को समझे और उनका सम्मान करे। ऐसे में, वृश्चिक राशि के व्यक्ति आपके लिए ऐसा मित्र बन सकते हैं। बता दें कि वृषभ राशि और वृश्चिक राशि की मित्रता में एक गहरा और अनकहा जुड़ाव होता है, जिसकी बराबरी बहुत कम राशियां कर पाती हैं। बता दें कि वृश्चिक राशि के अलावा कन्या और मकर राशि के लोग भी आपके लिए मजबूत और लंबे समय तक साथ निभाने वाले दोस्त साबित हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बुद्धि तेज़ होती है और इन्हें खुलकर बात करना पसंद होता है।इस प्रकार, इन्हें अपने जीवन में ऐसे दोस्त की तलाश रहती है जिसे उनकी ऊर्जा के साथ-साथ विचार भी मिल सकें। इन जातकों के लिए धनु राशि के व्यक्ति आपके लिए सबसे उपयुक्त दोस्त साबित हो सकते हैं। वह आपके जीवन में रोमांच और बड़ी सोच लेकर आते हैं जो आपके तेज़ दिमाग के साथ बेहतरीन तालमेल बनाते हैं। इसके अलावा, तुला और कुंभ राशि के लोग भी आपके अच्छे मित्र साबित हो सकते हैं क्योंकि वे आपके स्वभाव और सोच को अच्छी तरह समझने में सक्षम होते हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक दिल से रिश्ते निभाने वाले होते हैं और हर भावना को गहराई से महसूस करते हैं। इन जातकों को ऐसे दोस्त की आवश्यकता होती है जो आपकी संवेदनशीलता को समझे और उसका सम्मान करे। इस राशि के लोगों के लिए मकर राशि के व्यक्ति ऐसे मित्र साबित हो सकते हैं, जो आपको जीवन में स्थिरता, भरोसा और वफादारी लेकर आते हैं। इसके अलावा, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के साथ भी आपका भावनात्मक जुड़ाव सामान्य रूप से मज़बूत होता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों ज्यादातर दयालु, प्रेमपूर्ण और अपने प्रियजनों की पूरी दिल से रक्षा करने वाले होते हैं। इन लोगों के लिए सबसे अच्छे दोस्त कुंभ राशि के व्यक्ति हो सकते हैं जो आपके बाहरी व्यक्तित्व के पीछे छिपे हुए सच्चे और बड़े दिल को अच्छी तरह से समझ पाते हैं। कुंभ राशि के अलावा धनु और मेष राशि के लोग भी आपके लिए उत्साही और बेहतरीन दोस्त साबित हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते हैं और यह अपने दोस्तों की दिल से परवाह करते हैं। साथ ही, अक्सर उनकी जरूरतों को अपनी जरूरतों से पहले रखते हैं। इस राशि के जातकों के लिए आपके लिए सबसे अच्छे दोस्त मीन राशि के व्यक्ति साबित हो सकते हैं क्योंकि इनकी भावुक और कल्पनाशील सोच आपकी व्यावहारिक सोच के साथ अच्छे से तालमेल बिठाने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा, मकर और वृषभ राशि के लोग भी आपके अच्छे मित्र बन सकते हैं। इनके साथ आपकी दोस्ती मज़बूत और लंबे समय तक चलने वाली होती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक अपने जीवन में संतुलन, सौहार्द, दयालु और गहन बातचीत को महत्व देने वाले होते हैं। ऐसे में, आपके लिए सबसे उपयुक्त मित्र मेष राशि के जातक साबित हो सकते हैं। तुला राशि और वृश्चिक राशि के जोड़े देखने में भले ही अलग लगे, लेकिन आप दोनों एक-दूसरे के व्यक्तित्व की उन खूबियों को सामने लेकर आने का काम करते हैं जिन्हें शायद कोई दूसरा समझ नहीं पाता है। वृश्चिक राशि के अलावा कुंभ और मिथुन राशि के लोग भी आपके प्रेमपूर्ण और समझदार स्वभाव के साथ अच्छी दोस्ती निभाते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आसानी से किसी पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन, जब यह किसी एक पर पूरे मन से विश्वास कर लेते हैं, तो पूरे दिल से उस रिश्ता निभाते हैं। आपके लिए सबसे अच्छे मित्र वृषभ राशि के व्यक्ति हो सकते हैं क्योंकि यह स्थिर, भरोसेमंद और हर परिस्थिति में आपका साथ निभाने वाले होते हैं। इसके अलावा, कर्क राशि और मीन राशि के लोग भी आपकी गहरी भावनाओं और गंभीर स्वभाव को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। यह आपको आपके इसी स्वभाव के साथ स्वीकार करते हैं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
धनु राशि
धनु राशि के जातक ईमानदार, खुले विचारो वाले और हमेशा नई चीज़ें सीखने व अनुभव करने के इच्छुक होते हैं। इस राशि के लोगों के लिए सबसे अच्छे मित्र मिथुन राशि के जातक साबित हो सकते हैं जो आपकी जिज्ञासाओं में आपका साथ देते हैं। साथ ही, ज़िंदगीभर आप दोनों के बीच होने वालो बातचीत को दिलचस्प बनाव रखते हैं। इसके अलावा, मेष राशि और सिंह राशि के लोग भी आपके लिए बेहतरीन दोस्त साबित हो सकते हैं क्योंकि वह भी रोमांच और ख़ुशियों भरा जीवन पसंद करते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातक भरोसेमंद होते हैं और यह ऐसे दोस्त होते हैं जो अपने मित्र का जीवन के हर मुश्किल समय में बिना कहे साथ देते हैं। इन लोगों के लिए सबसे अच्छे मित्र कर्क राशि के जातक हो सकते हैं जिनके साथ आपका रिश्ता अपनापन, देखभाल और गहरे स्नेह से भरा होता है। इसके अलावा, वृषभ और कन्या राशि के लोगों के साथ भी आपकी दोस्ती सहज, मज़बूत और स्थिर हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की सोच सामान्य रूप से दूसरे लोगों से हटकर होती है। इन्हें ऐसे दोस्तों की आवश्यकता होती है जो उन्हें बदलने की कोशिश करने के बजाय उनके व्यक्तित्व को वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे वह हैं। सिंह राशि के व्यक्ति आपके लिए ऐसे मित्र हो सकते हैं जो आपकी खूबियों की सराहना करता है। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि के लोग भी आपके साथ अच्छी दोस्ती निभा सकते हैं। उनके साथ आपकी बातचीत रोचक और दिलचस्प रहती है और यह एक मज़बूत रिश्ते का निर्माण कर सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के जातक हर बात को गहराई से सोचते और महसूस करते हैं। यह लोग बिना किसी स्वार्थ के रिश्ते निभाना पसंद करते हैं इसलिए इन्हें किसी ऐसे मित्र की आवश्यकता होती है, जो उनकी इस खूबी की कद्र करे, न कि इनका फायदा उठाएं। इन जातकों के लिए कन्या राशि का व्यक्ति आपके लिए सबसे उपयुक्त और लंबे समय तक साथ निभाने वाला मित्र हो सकते हैं। वह आपको संतुलित रखने का काम करते हैं, लेकिन आपकी स्वतंत्रता को भी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, कर्क और वृश्चिक राशि के जातक भी आपके भवनों को अच्छी तरह से समझ सकते हैं और आप उनके साथ गहरा भवनकात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे 2026 पर दोस्त को दें राशि अनुसार ये गिफ्ट
मेष राशि
फ्रेंडशिप डे 2026 के इस मौके पर आप अपने दोस्त को फिटनेस ट्रैकर या सुंदर ज्वेलरी दे सकते हैं। संभव हो, तो आप उनके साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आराम, सुंदर और अच्छी गुणवत्ता वाली चीजें पसंद होती हैं, इसलिए आप उनको सुगंधित मोमबत्ती, प्रीमियम चॉकलेट या एक अच्छा स्किनकेयर सेट गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के दोस्तों को नई-नई चीजें सीखना और जानना पसंद होता है। ऐसे में, आप फ्रेंडशिप डे के दिन कोई किताब, बोर्ड गेम या किसी चीज़ का सब्सक्रिप्शन गिफ्ट कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक चीज़ों से ज्यादा यादों को महत्व देते हैं। ऐसे में, उनके लिए फोटो एल्बम, हाथ से लिखा हुआ पत्र या घर में उपयोग आने वाला कोई लक्ज़री वस्तु जैसे कंबल या मग सेट सबसे अच्छा उपहार हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को स्पेशल ट्रीटमेंट बहुत पसंद आती है। इस प्रकार, फ्रेंडशिप डे 2026 के दिन आप उन्हें एक्सेसरी, बढ़िया परफ्यूम या किसी पसंदीदा शो या कार्यक्रम का टिकट गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक हमेशा दूसरों का ध्यान रखने के लिए जाने जाते हैं। इस फ्रेंडशिप डे 2026 पर आप उन्हें वेलनेस किट या सेल्फ-केयर हैम्पर उपहार में दे सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सुन्दर और आकर्षक चीज़ें अपनी तरफ आकर्षित करती है। ऐसे में, आप फ्रेंडशिप डे 2026 के मौके पर वेलनेस किट या सेल्फ-केयर हैम्पर भेंट कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अक्सर रहस्यमयी और भावनात्मक चीजें पसंद आती हैं, इसलिए आप उन्हें मिस्ट्री नॉवेल, सच्ची भावना से लिखा हुआ पत्र या फिर ऐसा कुछ उपहार में दे सकते हैं जो दोनों के लिए स्पेशल बन जाए।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को नई-नई जगहों पर जाना और यात्रा करना अच्छा लगता है। ऐसे में, आप फ्रेंडशिप डे 2026 पर ट्रैवल एक्सेसरी या उनकी पसंदीदा जगह की टिकट दे सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोग मेहनती होते हैं और उन्हें कुछ हटकर उपहार पसंद आते हैं, इसलिए आप उन्हें प्रीमियम लेदर वॉलेट या अच्छी गुणवत्ता वाली घड़ी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आप फ्रेंडशिप डे के मौके पर हाथ से बने हुए कुछ विशेष गिफ्ट या फिर इको-फ्रेंडली गिफ्ट दे सकते हैं। यह उनके लिए स्पेशल होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले भावुक और कल्पनाशील होता है और ऐसे में, आप इस दिन उन्हें कोई क्रिस्टल, रत्न या एक डायरी या फिर हाथ से बना हुआ कुछ स्पेशल दे सकते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इस साल फ्रेंडशिप डे 02 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
मेष राशि के लिए तुला राशि के जातक अच्छे बेस्टफ्रेंड साबित होते हैं।
कुंडली में सातवां भाव दोस्ती के स्वरूप का प्रतिनिधित्व करता है।