टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 01 अगस्त, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 26 जुलाई से 01 अगस्त, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 01 अगस्त, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हैरोफेंट
मेष राशि के प्रेम जीवन के लिए टेन ऑफ कप्स को शानदार कार्ड कहा जाएगा। इस सप्ताह रिश्ते को लेकर आप ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। इस दौरान आप साथी और परिवारजनों के साथ बिताए गए पलों को दिल में संजोकर रखेंगे।
सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का मिलना आर्थिक जीवन में सहायता की तरफ संकेत कर रहा है। इस समय आप नई संपत्ति लेने या कोई वस्तु खरीदने के लिए लोन लेने का मन बना सकते हैं जो आपको आसानी से मिल जाएगा।
करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका अपने करियर पर पूरा नियंत्रण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप अपने लक्ष्यों के काफी करीब पहुंच सकेंगे या फिर आपको कोई उच्च पद मिल सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में द हैरोफ़न्ट कहता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही, इस समय आपको अपने करीबी और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
अफर्मेशन: मैं जो व्यक्ति बन रहा/रही हूँ, उस पर मुझे गर्व है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप दिल टूटने के दर्द से गुजर रहे हो सकते हैं। ऐसे में, यह समय अब आगे बढ़ने का होगा। हालांकि, आपमें कुछ जातक पहल ही इस दर्द को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ चुके हैं या आगे बढ़ना शुरू कर दिया होगा। यह सप्ताह आपको नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।
आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ वैंड्स का आना बताता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति सहज और संतुलित रहेगी। आपके पास अपने बिलों का भुगतान और जरूरतमंदों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा रहेगा। लेकिन फिर भी, आपको अपने पैसों का प्रबंधन समझदारी से करना होगा और बजट बनाकर चलना होगा। कुल मिलाकर, इस सप्ताह को आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अनुकूल कहा जाएगा।
करियर के संबंध में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स को आपके लिए सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। इस समय आपको करियर को लेकर स्पष्टता की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप नई जिम्मेदारियों और नए अनुभवों से सीखते हुए दिखाई देंगे। यह सप्ताह आपके ज्ञान और स्किल्स दोनों को बढ़ाने का काम करेगा।
थ्री ऑफ पेंटाकल्स को आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाएगा। इस सप्ताह परिवार और मित्रों के सहयोग से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। कुल मिलाकर, सामान्य रूप से इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी और कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।
अफर्मेशन: मैं प्रेम, दया और सम्मान का हकदार हूं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स
मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ कप्स मिला है जिसे आपके लिए शुभ माना जाएगा। यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में प्यार और खुशियां लेकर आ सकता है। इस अवधि में मिलने वाला प्यार और अपनापन आपके लिए बहुत ख़ास रहेगा। यह समय आपके जीवन में किसी नए रिश्ते में आने या फिर एक रिश्ते की शुरुआत की तरफ भी संकेत कर रहा है।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह आपको निवेश और धन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बचने की आवश्यकता होगी। इन जातकों को बड़ी धन राशि को बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचना होगा। आपको अपने खर्चों को नियंत्रित रखना होगा और बचत की आदत शुरू करनी होगी।
करियर में क्वीन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने मौजूदा नौकरी में संतुष्ट और खुश दिखाई देंगे। आप इस नौकरी को जारी रखना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई-नई चीजें सीखने और नई स्किल्स को विकसित करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ वैंड्स को एक शानदार कार्ड कहा जाएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप कई शारीरिक गतिविधयां करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।
अफर्मेशन: मैं उन बातों को छोड़ देता/देती हूँ जिन्हें मैं नियंत्रित कर सकता/सकती और अपना ध्यान उन बातों पर केंद्रित करता/करती हूं जिन्हें मैं बदल सकता/सकती हूँ।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ
कर्क राशि के जातकों को एट ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और इसे उन जातकों के लिए शुभ माना जाएगा जो अपने रिश्ते में समस्याओं का सामना कर रहे थे। इस सप्ताह आप और आपके साथी एक-दूसरे से खुलकर बात करते हुए दिखाई देंगे, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। इस समय आप दोनों के किसी छोटी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह आपको अपनी सफलता के जश्न मनाने के कई अवसर मिलेंगे। यह जातक आर्थिक रूप से सुरक्षित, स्थिर और मज़बूत महसूस करेंगे। आपका निवेश आपको अच्छा लाभ देने का काम करेगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें लाभ के साथ-साथ अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।
करियर में नाइन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि यह सप्ताह आपके लिए प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि लेकर आ सकता है। आपको नई जिम्मेदारियां, नई भूमिका या करियर के संबंध में जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, रो इस समय आपकी यह शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
द स्ट्रेंथ कार्ड कहता है कि यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए शानदार रहेगा और ऐसे में, आप ऊर्जावान रहेंगे। साथ ही, आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस दौरान आपको संतुलित खानपान बनाए रखने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है, ताकि आपकी सेहत अनुकूल बनी रहे।
अफर्मेशन: मैं अपनी किस्मत का वास्तविक निर्माता हूँ।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ़ कप्स
करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आपकी लव लाइफ इस सप्ताह प्रेम और ख़ुशियों से गुलज़ार रहेगी। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में सच्चा प्यार दस्तक दे सकता है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो उनका रिश्ता मधुर बना रहेगा। इस सप्ताह आप अपने साथी के प्रति गहरा प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ़ कप्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड कहता है कि इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, आर्थिक फैसले भी समझदारी से लेने होंगे। आपके सामने नौकरी के एक से अधिक अवसर आ सकते हैं, जिनमें आर्थिक लाभ की दृष्टि से आपको चुनाव करना पड़ सकता है। यह सप्ताह सोच-समझकर निर्णय लेने और भविष्य के लिए योजनाओं पर विचार करने के लिए अनुकूल रहेगा।
करियर में किंग ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके करियर की बागडोर आपके हाथों में रहेगी। साथ ही, आपको कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर पेशेवर जीवन में उच्च पद हासिल करेंगे।
स्वास्थ्य के लिए सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी। इन जातकों को कोई पुराना रोग पुनः परेशान कर सकता है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही से बचें और खुद का ध्यान रखें।
अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में मिले हर आशीर्वाद के लिए आभारी हूँ।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द एम्पेरर
करियर: द सन
स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में किसी तरह का तनाव या समस्या रह सकती है। आप अपनी और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। इस समय आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि रिश्ते में पहले जैसा प्रेम नहीं रहा है या फिर सामने वाला आपकी भावनाओं को नहीं समझ रहा है। निजी जीवन में हालात आपके लिए मुश्किल हो सकते हैं इसलिए आपको साझदारी से काम लेना होगा।
आर्थिक जीवन के लिए द एम्पेरर कहता है कि इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों पर आपका नियंत्रण रहेगा। आप धन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता को महत्व देंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यदि किसी बात को लेकर आप कंफ्यूजन में हैं, तो आप किसी परिवार के किसी अनुभवी सदस्य की सलाह ले सकते हैं।
करियर में आपको द सन प्राप्त हुआ है और इसे सकरात्मनक कार्ड कहा जाएगा। यह कार्ड दर्शा रहा है कि आपको करियर में सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी और प्रमोशन मिलने के योग भी बनेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो आपको कुछ नई उपलब्धियों और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता मज़बूत रहेगी और आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।
स्वास्थ्य की बात करें, तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड संकेत दे रहा है कि इन जातकों ने स्वास्थ्य में सुधार के लिए जो प्रयास किए हैं, उनके आपको सकारात्मक परिणाम जल्द ही प्राप्त हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में जल्द ही सुधार देखने को मिलेंगे। स्वयं पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें, क्योंकि आप स्वस्थ हो सकें।
अफर्मेशन: मैं दृढ़, मजबूत और हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हूँ।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द हैंग्ड मैन
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द एम्प्रेस बता रहा है कि इस सप्ताह आपके जीवन में कोई शख़्स दस्तक दे सकता है। इस कार्ड का आना संतान प्राप्ति या गर्भधारण की तरफ भी शुभ संकेत दे रहा है। यह सप्ताह आपके लिए प्रेम और खुशियों से भरा रहने वाला है। इस दौरान आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आने वाला समय भी आपके लिए आनंदमय रहेगा।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह धन के मामलों में तार्किक सोच अपनाने के लिए कह रहा है। इस दौरान धन संबंधित फैसले लेते समय आपके दिल और दिमाग के बीच जंग छिड़ सकती है। ऐसे में, आपको भावुक होने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना होगा।
करियर के क्षेत्र में द हैंग्ड मैन का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको अपने हर कदम लेते समय सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर आपको नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी कार्य में सफलता का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं, तो वह अब आपको मिलने के संकेत हैं। अगर आप किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको नाइट ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रूप से ठीक रहेगी। हालांकि, आपको खानपान और नियमित रूप से व्यायाम करने पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। इन जातकों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाते की सलाह दी जाती है, ताकि आप पूरी तरह स्वस्थ रह सकें। साथ ही, अचानक से उभरने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्या के प्रति सतर्क रहें।
अफर्मेशन: मैं स्वयं को मिलने वाले हर अवसर और अनुभव का स्वागत करता/करती हूँ।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द लवर्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स
वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में द लवर्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए प्रेम से भरा रहेगा। इस समय आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में, आप अपने जीवनसाथी के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं हैं या फिर साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आया है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आपका ध्यान बचत करने पर अधिक केंद्रित रह सकता हैं। इस दौरान आप धीरे-धीरे धन जोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई देंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने पर थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन खर्चों को नियंत्रित भी रखें। ऐसा करन आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आपके करियर के लिए कह रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए काफ़ी फलदायी रहेगा। आपके पेशेवर जीवन के संपर्क और अन्य करीबी लोग आपको बेहतरीन अवसर खोजने में मदद कर सकते हैं। वहीं, कुछ जातक अपने पैतृक स्थान पर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में मन बना सकते हैं।
स्वास्थ्य के संबंध में नाइन ऑफ वैंड्स कह रहा है कि इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। यह कार्ड पुराने और लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं के सामने आने की तरफ इशारा कर रहा है, इसलिए अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
अफर्मेशन: मैं चुनौतियों को आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देखता/देखती हों।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ वैंड्स मिला है जो एक नई शुरुआत की तरफ संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन ख़ुशियों और प्रेम से भरा रहेगा। आपके नए रिश्ते में आने की प्रबल संभावना है और यह विश्वास, मित्रता और अच्छे संवाद पर आधारित होगा। यह रिश्ता आपको प्रेम, ख़ुशी और संतुष्टि का नया अनुभव करवाएगा।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह आपको आय में वृद्धि के एक से ज्यादा अवसर मिल सकते हैं। आप अपने किसी शौक को आय का स्रोत भी बना सकते हैं। ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत बन सकेगी।
करियर के संबंध में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। इस समय आपको दो कार्यों जैसे नौकरी या पढ़ाई या फिर नौकरी या बिज़नेस के बीच संतुलन बिठाना पड़ सकता है। हालांकि, शुरू में आपको संतुलन बनाने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है, लेकिन अंत में परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी।
स्वास्थ्य में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स मिला है जिसे शुभ कार्ड नहीं कहा जा सकता है। यह कार्ड कह रहा है कि आपको इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा क्योंकि स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों को हड्डी से जुड़ रोग घेर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें इसलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: हर नई सुबह मेरे लिए चमकने का एक नया अवसर लेकर आती है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स
करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आपका पार्टनर वैसा ही करेंगे जैसा आप चाहेंगे और ऐसे में, आप दोनों खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। जो जातक सिंगल हैं और रिश्ते में आने के इच्छुक हैं, तो इस समय आपके जीवन में किसी ईमानदार और भरोसेमंद इंसान का प्रवेश हो सकता है।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स का मिलना संकेत करता है कि यह सप्ताह धन से जुड़े मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। हालांकि, आप बीती बातों के बारे में ज्यादा सोचेंगे, तो खुद को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने में आप सक्षम नहीं होंगे। ऐसे में, आपको अतीत की बातों को भूलाते हुए भविष्य पर ध्यान दें और आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने का प्रयास करें।
क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको तय करना होगा कि आपके लिए वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है और फिर उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए आपको ठोस कदम उठाने होंगे। यह समय करियर में प्रगति पाने के लिए अनुकूल रहेगा, विशेष रूप से वकीलों, मीडिया या प्रशासनिक अधिकारियों के लिए।
स्वास्थ्य में आपको फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह तनाव और मानसिक दबाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है ताकि आप स्वास्थ्य महसूस कर सकें।
अफर्मेशन: हर चुनौती में शक्ति मौजूद होती है।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टू ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर लेकर जाने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। अगर आप प्रेमी/प्रेमिका को अपना जीवनसाथी बनाने या अपने परिवार से मिलवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ कहा जाएगा। जो जातक सिंगल हैं, उनके सामने कोई अचानक से प्रेम प्रस्ताव रख सकता है।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स का मिला है जिसे एक औसत कार्ड माना जाएगा। यह कार्ड संकेत देता कि इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप आर्थिक सुरक्षा को लेकर परेशान नज़र आ सकते हैं, लेकिन आपको समाधान न मिलने की आशंका है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब नहीं होगी। आपको अपनी जमापूंजी को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आप नए अवसरों को अपनाने में हिचकिचा सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि आप नौकरी में अपनी मेहनत और लगन से काम करेंगे। आप किसी भी समस्या को अपने लक्ष्य के बीच में आने नहीं देंगे। आपकी मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा और आप करियर के लक्ष्यों को पाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाएंगे।
जजमेंट कार्ड का मिलना बता रहा है और यह स्वास्थ्य में सुधार और पुराने रोगों से उबरने की तरफ संकेत कर रहा है। यह अवधि गलत आदतों और नकारात्मक विचारों को पीछे छोड़कर अपने स्वास्थ्य और जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। पुरानी समस्याओं के अनुभव से मिली सीख आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी।
अफर्मेशन: मेरा भविष्य मेरे द्वारा किए गए प्रयासों पर निर्भर करेगा।
मीन राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस
करियर: द सन
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते से थोड़ा समय निकालकर स्वयं के साथ बिताने की जरूरत महसूस हो सकती है। खुद को जानने-समझने का प्रयास करें और सोचें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं और भविष्य में क्या पाने के इच्छुक हैं। यह आत्मविश्लेषण आपके प्रेम जीवन के लिए लाभदायक रहेगा।
आर्थिक जीवन में द एम्प्रेस का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत और सुरक्षित रहेगी। इस समय आप धन से जुड़े मामलों को नियंत्रित करना पसंद करेंगे। यह जातक आर्थिक रूप से संतुष्ट और स्थिरता का अनुभव करेंगे। ऐसे में, धन से जुड़ी चिंताएं काफी हद तक दूर रहेंगी।
करियर के संबंध में द सन का आना आपको करियर में बड़ी सफलता मिलने का संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आपके पदोन्नति के योग बनेंगे और कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। साथ ही, यह हर कदम पर आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र पर आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा तथा आप अपने पेशेवर जीवन में संतुष्ट दिखाई देंगे।
स्वास्थ्य की बात करें, तो नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस समय आप मज़बूत शारीरिक और मानसिक सेहत का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे और स्वस्थ जीवन जीने के लिए सही दिनचर्या अपनाने का प्रयास करें।
अफर्मेशन: मेरे लिए सबसे बड़ा सुख वह आंतरिक शांति है जो मेरे भीतर है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सिक्स ऑफ कप्स।
टैरो डेक में माइनर अर्काना में कुल 22 कार्ड होते हैं।
नहीं, टैरो कार्ड केवल आपके सवालों का जवाब देता है और आपको जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करता है।